एक दुकानदार एक ही अंकित मूल्य वाले खिलौनों पर निम्नलिखित स्कीमें प्रदान करता है- (A) कितनी भी संख्या में खरीदे गए खिलौनों पर 39% और 3% की क्रमिक छूट (B) कितनी भी संख्या में खरीदे गए खिलौनों पर 36%, 13% और 8% की क्रमिक छूट (C) पहले 2 खिलौनों पर 18% की छूट और उसके बाद प्रत्येक खिलौने पर 41% की छूट (D) 7 खिलौने खरीदने पर 5 खिलौने मुफ्त एक ग्राहक 7 खिलौने खरीदना चाहती है। ऊपर दी गई स्कीमों में से कौन-सी स्कीम उसके लिए सबसे कम लाभप्रद है?
A
D
C
B
(1.5 × 0.2) / 0.3 का मान ज्ञात कीजिए।
1
0.01
10
0.1
86 cm भुजा वाले घन का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल कितना होगा?
44,376 cm²
44,294 cm²
44,462 cm²
44,325 cm²
दो संख्याएँ 4 : 5 के अनुपात में हैं। यदि उनका लघुत्तम समापवर्त्य 240 है, तो दोनों संख्याओं का योग कितना है?
120
96
100
108
7-अंकों की संख्या 32A776B, 24 से विभाज्य है। (A + B) का न्यूनतम मान कितना है?
2
6
5
4
1.2, 4.8 और 7.15 का चतुर्थानुपाती ज्ञात कीजिए।
28.6
28.2
28.8
28.4
एक कर्मचारी के वेतन में पहले वर्ष में 5% की वृद्धि की जाती है और दूसरे वर्ष में 5% की वृद्धि की जाती है। दो वर्ष बाद, वेतन में कुल कितने प्रतिशत की वृद्धि होगी?
10.25%
10%
11.5%
11%
एक चतुर्भुज के एक विकर्ण की लंबाई 36 cm है तथा अन्य दो शीर्षों से इस विकर्ण पर डाले गए लंब क्रमशः 20 cm और 10 cm हैं। इस चतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
540 cm²
600 cm²
360 cm²
480 cm²
रवि अपनी आय का 70% खर्च करता है। यदि उसकी आय में 25% की वृद्धि होती है तथा व्यय में 10% की वृद्धि होती है, तो उसकी बचत में कितने प्रतिशत की वृद्धि होगी?
बचत में 60% की वृद्धि होगी
बचत में 30% की वृद्धि होगी
बचत में 40% की वृद्धि होगी
बचत में 50% की वृद्धि होगी
दो धनात्मक संख्याओं का योगफल 30 है और उनका गुणनफल 176 है। उनके बीच का धनात्मक अंतर ज्ञात कीजिए।
10
14
24
7
दो धनात्मक संख्याओं के बीच का माध्यानुपाती 30 है। यदि दोनों संख्याओं का अंतर 45 है, तो उनमें से छोटी संख्या कौन-सी है?
21
18
15
12
एक बिक्री के दौरान, 40% सामान 10% के लाभ पर बेचा गया। शेष सामान में से 25% को 15% के लाभ पर बेचा गया और शेष को 29% की हानि पर बेचा गया। यदि कुल हानि x% है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
1.5
3.5
2
6.8
एक दुकानदार किसी वस्तु के अंकित मूल्य पर 16 2/3% और 20% की दो क्रमिक छूट देने के बाद भी 11 1/9% का लाभ अर्जित करना चाहता है। यदि दुकानदार के लिए वस्तु का क्रय मूल्य ₹1800 है, तो उसका अंकित मूल्य कितना होगा?
₹3200
₹3000
₹2800
₹2500
यदि 2cos²x − 1 = 1/2, जहां 0° < x < 90° है, तो sec²x + cosec x + cot²x का मान ज्ञात कीजिए।
यदि ₹25,200 को 6% वार्षिक साधारण ब्याज दर पर 4 वर्षों के लिए निवेश किया जाता है, तो अर्जित ब्याज ज्ञात कीजिए।
₹6,070
₹6,025
₹6,048
₹8,021
एक टैंक सामान्यतः पाइप A द्वारा 10 घंटे में भर जाता है। रिसाव के कारण, टैंक को भरने में 12 घंटे लगते हैं। केवल रिसाव के द्वारा पूरे भरे हुए टैंक को खाली होने में कितना समय लगेगा?
80 घंटे
30 घंटे
60 घंटे
40 घंटे
एक दुकान पेन और नोटबुक बेचती है। यदि 3 पेन और 2 नोटबुक की कीमत ₹120 है, तथा 2 पेन और 4 नोटबुक की कीमत ₹140 है, तो एक नोटबुक की कीमत कितनी है?
₹35.00
₹25.00
₹22.50
₹32.50
एक आयताकार बगीचे की लंबाई 25 मीटर और चौड़ाई 18 मीटर है। यदि बगीचे के बाहर चारों तरफ 2 मीटर की एकसमान चौड़ाई का एक पथ बनाया जाता है, तो पथ के बाहरी कोर का परिमाप कितना होगा?
102 मीटर
98 मीटर
86 मीटर
112 मीटर
सरल कीजिए: 30 + [(9 – (26 – 11 + 6))]
-161
-159
-162
-160
तीन संख्याएँ 3 : 2 : 13 के अनुपात में हैं, और उनका LCM 6318 है। उनका HCF कितना है?
128
81
124
80
104 मीटर लंबी एक रेलगाड़ी, उसी दिशा में चल रही 94 मीटर लंबी दूसरी रेलगाड़ी को 16.2 सेकंड में पार करती है। यदि पहली रेलगाड़ी की चाल 61 kmph है, तो दूसरी रेलगाड़ी की चाल (kmph में) कितनी होगी?
105 km/hr
17 km/hr
101 km/hr
109 km/hr
25 वस्तुओं का क्रय मूल्य x वस्तुओं के विक्रय मूल्य के बराबर है। यदि लाभ 25% है, तो x का मान कितना होगा?
23
18
20
16
यदि दो संख्याओं का तृतीयानुपाती 32 है और दूसरी संख्या 16 है, तो पहली संख्या ज्ञात कीजिए।
7
6
8
5
एक माता और उसकी पुत्री की वर्तमान आयु का योगफल 50 वर्ष है। पाँच वर्ष पहले, माता की आयु, पुत्री की आयु की 7 गुनी थी। माता की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
38 वर्ष
42 वर्ष
35 वर्ष
40 वर्ष
यदि √x of √2601 = (√1089 + √324) × 35 है। x का मान ज्ञात कीजिए।
1223
1225
1221
1227
380 m लंबी एक ट्रेन, 340 m लंबी एक स्थिर ट्रेन को 16 सेकंड में पार कर जाती है, तो ट्रेन की चाल ज्ञात कीजिए।
164 km/h
162 km/h
160 km/h
166 km/h
यदि ₹70,000 की धनराशि, 3% चक्रवृद्धि ब्याज दर से X वर्षों में ₹74,263 हो जाती है जबकि ब्याज वार्षिक रूप से संयोजित किया जाता है, तो X का मान ज्ञात कीजिए।
4
3
2
5
आंकड़ा समुच्चय: 12, 36, 22, 27, 31, 17 दिया गया है। इनका माध्यिका मान कितना होगा?
22
24.5
27
26.5
A और B एक काम को क्रमशः 12 दिन और 36 दिन में पूरा कर सकते हैं। दोनों 4 दिन काम करते हैं और फिर A काम छोड़कर चला जाता है। शेष काम को पूरा करने में B को कितने दिन लगेंगे?
19
22
20
21
RRB-GK
भारत के संविधान के अनुसार, कौन-सा संवैधानिक निकाय राष्ट्रपति को भारत की संचित निधि में से राज्यों को सहायता-अनुदान देने के सिद्धांतों पर सलाह देता है?
योजना आयोग
भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक
वित्त आयोग
नीति आयोग
निम्नलिखित में से कौन-सी एक तृतीयक क्षेत्र गतिविधि है?
विनिर्माण
शिक्षण
कृषि
खनन
भारतीय रेलवे की किस केंद्रीय पहल के तहत जनवरी 2024 से अप्रैल 2025 के बीच 260 से अधिक लापता या तस्करी किए गए बच्चों को बचाया गया है?
ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते
मिशन वैली रेल ड्राइव
चाइल्डलाइन एक्सप्रेस
ऑपरेशन शक्ति
कौन-सी विशेषता ROM को RAM से पृथक करती है?
ROM में स्थायी निर्देश संग्रहित होते हैं; RAM में अस्थायी डेटा संग्रहित होता है।
ROM का उपयोग स्टोरेज के लिए किया जाता है; RAM का उपयोग ग्राफिक्स के लिए किया जाता है।
ROM, RAM की तुलना में तेज होती है।
ROM वोलेटाइल है; RAM नॉन-वोलेटाइल है।
जुलाई 2025 की शुरुआत में, 17वां ब्रिक्स (BRICS) नेताओं का शिखर सम्मेलन किस शहर में आयोजित किया गया?
जोहानसबर्ग
नई दिल्ली
रियो डी जनेरियो
शंघाई
जब तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (HCl) की सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट (NaHCO₃) के साथ अभिक्रिया होती है, तो सोडियम क्लोराइड (NaCl) और जल (H₂O) के साथ कौन-सा उत्पाद बनता है?
क्लोरोफॉर्म (CHCl₃)
कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂)
हाइड्रोजन गैस (H₂)
अमोनियम क्लोराइड (NH₄Cl)
कौन-सी धातु, ठंडे जल के साथ तीव्र अभिक्रिया करके धातु हाइड्रॉक्साइड, हाइड्रोजन गैस और इतनी ऊष्मा उत्पन्न करती है कि उत्सर्जित हाइड्रोजन तत्काल प्रज्वलित हो जाती है?
मैग्नीशियम
कैल्शियम
ऐलुमिनियम
पोटेशियम
106वें संविधानिक संशोधन द्वारा संविधान में निम्नलिखित में से कौन-से नए अनुच्छेद शामिल किए गए?
325A, 327A
339A, 341B
371A, 371B
330A, 332A
जिला और अधीनस्थ न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति, पदोन्नति और अवकाश पर नियंत्रण मुख्य रूप से किस प्राधिकरण/प्राधिकारी में निहित होता है?
भारत का विधि मंत्रालय
उच्च न्यायालय
भारत के राष्ट्रपति
संसद
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन प्राचीन भारत में मौर्य समाज की सामाजिक संरचना का सबसे सटीक वर्णन करता है?
एक संगठित समाज, जिसमें स्पष्ट सामाजिक वर्ग और विविध व्यावसायिक समूह मौजूद हैं।
स्थायी कृषि का अभाव वाला विशुद्ध जनजातीय समाज
एक पूर्णतः समतावादी समाज, जिसमें किसी भी प्रकार का सामाजिक या व्यावसायिक भेदभाव न हो।
एक ऐसा समाज, जिस पर केवल व्यापारिक गिल्डों का नियंत्रण हो और जिसमें कोई अन्य सामाजिक समूह न हो।
भारतीय संविधान के अंतर्गत किसी राज्य में किस प्रकार के विधानमंडल हो सकते हैं?
केवल द्वि-सदनीय प्रणाली
केवल एकल-सदनीय प्रणाली
या तो एकल-सदनीय प्रणाली या द्वि-सदनीय प्रणाली
केवल संसद ही निर्णय ले सकती है
वर्ष 1991 की औद्योगिक नीति के कारण क्या परिणाम प्राप्त हुए?
सार्वजनिक क्षेत्र के एकाधिकारों की स्थापना
निजी क्षेत्र की भागीदारी में कमी
अधिकांश उद्योगों के लिए औद्योगिक लाइसेंसिंग का उन्मूलन
प्रमुख उद्योगों का राष्ट्रीयकरण
निम्नलिखित में से कौन-सा, हड़प्पा वास्तुकला का वास्तविक घटक नहीं है?
शहरों में सार्वजनिक इमारतें और सुनियोजित घर शामिल थे
हड़प्पा शहरों में इमारतें मानकीकृत पकी हुई ईटों से बनी थीं
वास्तुकला, सजावट के बजाय कार्यात्मक डिजाइन पर केंद्रित थी
शहरों में भव्य महल, स्मारक और शाही मकबरे थे
भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद, संविधान में संशोधन करने की संसद की शक्ति का उल्लेख करता है?
अनुच्छेद 360
अनुच्छेद 368
अनुच्छेद 359
अनुच्छेद 361
25 फरवरी 2026 को, भारत ने किस देश के साथ वन, वन्यजीव, पर्यावरण, जैव विविधता संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए?
भूटान
नेपाल
श्रीलंका
बांग्लादेश
3D प्रिंटिंग के लिए त्रि-आयामी मॉडल (three-dimensional model) को सेव करने हेतु कौन-सा डिजिटल फाइल फॉर्मेंट व्यापक रूप से उपयोग होता है? यह अधिकतर 3D प्रिंटर द्वारा सपोर्ट किया जाने वाला स्टैंडर्ड फॉर्मेंट है।
XLSX
STL
DOCX
PDF
कंप्यूटर, ड्राइवर (driver) के बिना प्रिंटर को ओपन नहीं कर सकता है। यह ड्राइवर, ___________ का एक उदाहरण है।
इनपुट डिवाइस
गेम
सिस्टम सॉफ्टवेयर
डॉक्यूमेंट फाइल
अक्टूबर 2025 तक की स्थिति के अनुसार, कितनी भारतीय भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा प्राप्त है?
8
10
11
6
विशाल भारतीय रेगिस्तान में किस प्रकार की जलवायु पाई जाती है?
उष्णकटिबंधीय मानसून जलवायु
शुष्क और अर्ध-शुष्क जलवायु
भूमध्यरेखीय जलवायु
आर्द्र उपोष्णकटिबंधीय जलवायु
अप्रैल 2025 में, बेंगलुरु में ब्रिक-इंस्टेम (BRIC-Instem) ने किस चिकित्सा संस्थान के साथ मिलकर हीमोफीलिया के लिए भारत का पहला जीन थेरेपी परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न किया?
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद
गांधी मेडिकल कॉलेज, हैदराबाद
क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर
शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत शास्त्रीय भाषाओं के संवर्धन का कार्य कौन-सा संस्थान संभालता है?
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र
केंद्रीय भारतीय भाषा संस्थान
भारतीय साहित्य अकादमी
निम्नलिखित में से कौन-सा आर्थिक कारक, जनसंख्या को किसी क्षेत्र की ओर आकर्षित करता है?
सीमित परिवहन सुविधाएँ
रोजगार के अवसरों का अभाव
उच्च जीवन निर्वाह लागत
औद्योगिक विकास
निम्नलिखित में किस प्रमुख भारतीय समाज सुधारक ने भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान पूना सार्वजनिक सभा की स्थापना की थी?
महादेव गोविंद रानाडे
दादाभाई नौरोजी
गोपाल हरि देशमुख (लोकहितवादी)
गोपाल कृष्ण गोखले
अगस्त 2025 में, नागरिक निगरानी और AI टूल का उपयोग करके भारत की पहली ग्रासलैंड बर्ड सेंसस को प्रधानमंत्री ने अपने ‘मन की बात’ संबोधन में प्रकाश डाला था। यह संगणना किस राष्ट्रीय उद्यान में आयोजित की गई थी?
सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान, हरियाणा
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, असम
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, राजस्थान
जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान, उत्तराखंड
निम्नलिखित में से कौन-सा मेमोरी प्रकार, नॉन-वोलेटाइल (non-volatile) है?
ROM
PCB
CPU
RAM
आनुवंशिकी में, जीन निम्नलिखित में से किसे संदर्भित करता है?
DNA का वह भाग जो प्रोटीन के लिए कोड करता है
एक लिंग गुणसूत्र
बल ड्रॉप की एक यूनिट
गुणसूत्र का एक प्रकार
एस्टाडो द इंडिया (Estado da India) की राजधानी कहाँ स्थित थी?
लिस्बन
गोवा
मलक्का
कोचीन
भारत के संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में ‘अधीनस्थ न्यायालयों पर नियंत्रण’ का प्रावधान दिया गया है?
अनुच्छेद 235
अनुच्छेद 245
अनुच्छेद 225
अनुच्छेद 255
फरवरी 2025 में आयोजित प्रथम BIMSTEC युवा शिखर सम्मेलन का आयोजन स्थल कहां था?
गांधीनगर, गुजरात
नई दिल्ली
भोपाल, मध्य प्रदेश
हैदराबाद, तेलंगाना
1919 में गांधीजी द्वारा रॉलेट सत्याग्रह शुरू करने के निर्णय को किस परिस्थिति ने प्रत्यक्ष रूप से प्रेरित किया था?
प्रतिरोध के बावजूद बिना मुकदमे के हिरासत में रखने की अनुमति देने वाले कानूनों का अधिनियमन
ब्रिटेन द्वारा भारतीयों की पूर्ण अधिराज्य स्थिति की मांग को अस्वीकार करना
ब्रिटेन द्वारा कृषि उपज पर नए कर लगाने की घोषणा
उत्तरी भारत में युद्धकालीन भर्ती नीतियों को रद्द करना
निम्नलिखित में से किस हड़प्पा स्थल से धातु से ढली मूर्तियों (metal-cast sculptures) के उत्कृष्ट उदाहरण मिले हैं?
रंगपुर (Rangpur)
दाइमाबाद (Daimabad)
नागेश्वर (Nageshwar)
कालीबंगा (Kalibangan)
वर्ष 2023-24 में अखिल भारतीय कोयला उत्पादन कितना था?
697.82 मिलियन टन (MT)
1435.32 मिलियन टन (MT)
997.826 मिलियन टन (MT)
1200.17 मिलियन टन (MT)
निम्नलिखित में से किसने 1 मार्च 2025 को उरुग्वे के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली?
क्लाउडिया शीनबाम (Claudia Sheinbaum)
मसूद पेजेशकियन (Masoud Pezeshkian)
जैर बोल्सोनारो (Jair Bolsonaro)
यामांडू ओरसी (Yamandu Orsi)
निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता जनसांख्यिकीय संक्रमण के चरण III की विशेषता है?
मृत्यु दर में तेजी से वृद्धि
उच्च प्रवासन और निम्न मृत्यु दर
निम्न प्रजनन दर और निम्न मृत्यु दर
उच्च मृत्यु दर और उच्च प्रजनन दर
भारत जैसे विकासशील देश 21वीं सदी में शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्रों में मानव विकास की अंतर-क्षेत्रीय असमानताओं को कैसे कम कर सकते हैं?
ग्रामीण शिक्षा और स्वास्थ्य में निवेश कम करके
सभी विकास प्रयासों को राजधानी शहरों पर केंद्रित करके
आर्थिक गतिविधियों को शहरी क्षेत्रों में केंद्रीकृत करके
क्षेत्र-विशिष्ट नीतियों और संसाधन आवंटन को लागू करके
निम्नलिखित में से कौन-सी पवन प्रणाली मुख्य रूप से शीत ऋतु के दौरान कोरोमंडल तट पर होने वाली वर्षा के लिए उत्तरदायी है?
उत्तर-पूर्व मानसून पवनें
पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance)
दक्षिण-पश्चिमी मानसूनी पवनें
पछुआ पवन (Westerlies)
RRB-Reasoning
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन किसी निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
PMO
XTW
JFI
FBE
एक निश्चित तरीके से IP 18 का संबंध KL 4 से है। उसी प्रकार, KL 16 का संबंध MH 2 से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, AT 9 का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
BK-9
TR-1
JO-6
CP-5
नेहा बिंदु A से चलना शुरू करती है और पूर्व दिशा में 11 km चलती है। फिर वह दाएं मुड़ती है, 8 km चलती है, फिर दाएं मुड़कर 14 km चलती है। इसके बाद वह फिर दाएं मुड़ती है और 12 km चलती है। अंत में वह दाएं मुड़कर 3 km चलती है और बिंदु P पर रुक जाती है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में चलना चाहिए? (जब तक अन्यथा निर्दिष्ट न हो, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं।)
दक्षिण की ओर 3 km
उत्तर की ओर 1 km
उत्तर की ओर 2 km
दक्षिण की ओर 4 km
निम्नलिखित त्रिकों में, अक्षरों का प्रत्येक समूह एक निश्चित तर्क के अनुसार अगले समूह से संबंधित है। दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो समान तर्क का अनुसरण करता है। ROSE – RSEO – OSRE, JUGS – JGSU – UGJS
LADY – LDYA – ALYD
PING – PNGI – INPG
BOND – BNDO – DNOB
COLD – OCLD – OLDC
निम्नलिखित अक्षर श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की ओर की जानी है। (बाएं) Z Q M H J E K D E L K Z V N E A T Q R Z U (दाएं) ऐसे कितने व्यंजन हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक व्यंजन और ठीक बाद एक स्वर है?
एक
चार
दो
तीन
निम्नलिखित संख्या युग्मों में, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रियाएं करके दूसरी संख्या प्राप्त की गई है। उस सेट का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे कि निम्नलिखित सेटों की संख्याएँ संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रियाएं पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 को लीजिए, 13 पर – संक्रियाएं, जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि 13 पर की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) 18, 325 19, 362
22, 485
14, 196
20, 399
21, 440
सात डिब्बे B, C, D, E, Q, R और S एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में रखे गए हों। D के ऊपर केवल पांच डिब्बे रखे गए हैं। D और C के बीच केवल तीन डिब्बे रखे गए हैं। C और S के बीच केवल चार डिब्बे रखे गए हैं। C और B के बीच केवल E को रखा गया है। R को C के ऊपर किसी स्थान पर रखा गया है। Q और S के बीच कितने डिब्बे रखे गए हैं?
एक
चार
तीन
दो
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘van elf sand’ को ‘ld ii ne’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘elf poem desk’ को ‘ir le ii’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई भाषा में ‘elf’ का कूट क्या होगा? (सभी कूट, दो अक्षरों के कूट हैं।)
ld
ne
ii
ir
शब्द NERVOUS के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। इस प्रकार बने नए अक्षर-समूह में बाईं ओर से चौथे अक्षर और दाईं ओर से तीसरे अक्षर के बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में कितने अक्षर हैं?
3
1
0
4
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न-चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा? NFG 49, PIK 36, RLO 25, TOS 16, ?
USV 10
VRV 10
VRW 9
USW 9
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन किसी निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक युग्म बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस युग्म से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
YI – BM
GV – JZ
BU – EY
OS – RV
आठ व्यक्ति, A, B, M, N, S, T, Y और Z, एक पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। S, Y के बाईं से दूसरे स्थान पर बैठा है और S, N के दाईं से तीसरे स्थान पर बैठा है। Y पंक्ति के किसी एक छोर पर बैठा है। T, A के ठीक दाईं पड़ोस में बैठा है। B, M के ठीक बाईं पड़ोस में बैठा है और M, Z के बाईं से दूसरे स्थान पर बैठा है। पंक्ति के बाईं छोर पर कौन बैठा है?
A
S
B
M
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा कथन का तार्किक रूप से अनुसरण करता है। कथन: कुछ कागज, बारिश हैं। सभी बारिश, पेड़ हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ कागज, पेड़ हैं। (II) सभी पेड़, बारिश हैं।
न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
सात डिब्बे A, B, C, D, E, F और G एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि उनका क्रम यही हो। G के नीचे केवल दो डिब्बे रखे गए हैं। B के ऊपर केवल एक डिब्बा रखा गया है। B और A के बीच केवल एक डिब्बा रखा गया है। F को E के ठीक ऊपर रखा गया है। D को C के नीचे किसी स्थान पर रखा गया है। किस डिब्बे को सबसे ऊपर रखा गया है?
A
C
B
D
किसी निश्चित कूट भाषा में, J × Q का अर्थ है कि ‘J, Q की बहन है’, J ÷ Q का अर्थ है कि ‘J, Q का पिता है’, J + Q का अर्थ है कि ‘J, Q का पति है’ और J – Q का अर्थ है कि ‘J, Q की माता है’। उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘S + T – U + V × W × Y’ है, तो S का W से क्या संबंध है?
माता के पिता
पिता के पिता
माता का भाई
पत्नी का भाई
दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए, प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? MU1, NQ4, PN16, SL64, ?
SJ258
SK256
WK256
RJ256
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर रखे जाने से श्रृंखला तार्किक रूप से पूर्ण हो जाएगी? EAW 91 XTP 98 QMI 105 JFB 112 ?