वर्तमान में, एक पिता की आयु अपने पुत्र से 30 वर्ष अधिक है। 12 वर्ष में, पिता की आयु अपने पुत्र की आयु की तीन गुनी हो जाएगी। पुत्र की वर्तमान आयु कितनी है?
5 वर्ष
6 वर्ष
4 वर्ष
3 वर्ष
तीन संख्याएँ 17 : 13 : 8 के अनुपात में हैं, और उनका LCM 7072 है। उनका HCF कितना है?
4
23
3
12
किसी वस्तु के अंकित मूल्य पर 35% की छूट और 20% तथा 15% की दो क्रमिक छूट के बीच का अंतर ₹70 है। अंकित मूल्य ज्ञात कीजिए। (अपने उत्तर को निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित करें)
₹2,433
₹2,367
₹2,333
₹2,467
एक केग में, तीन नल A, B और C लगे हैं। यदि तीनों नल एक साथ खोले जाएं, तो तीनों नल 1.2 मिनट में पूरे केग को खाली कर देंगे। नल A और B को एक साथ खोलने पर केग को खाली करने में 3 मिनट लगते हैं, जबकि नल B और C को एक साथ खोलने पर केग को खाली करने में 4.1 मिनट लगते हैं। नल A और C को एक साथ खोलने पर केग को खाली करने में कितना समय (मिनट में) लगेगा?
9.7
5.7
4.7
4.9
(2.3)³ + (1.5)³ + (1.2)³ – 3 × 2.3 × 1.5 × 1.2 का मान ज्ञात कीजिए।
5
4
1
2
एक असम षट्भुज में, जिसके कोण 140°, 80°, 145°, 155° और 100° हैं, अज्ञात अंत:कोण का माप ज्ञात कीजिए।
110°
105°
120°
100°
एक व्यक्ति 4 km/hr से चल रहा है। विपरीत दिशा से आती हुई 180 m लंबी एक ट्रेन उसे 12 सेकंड में पार कर जाती है। ट्रेन की चाल (km/hr में) कितनी है?
61
32
45
50
20³ + (-9)³ + (-11)³ का मान ज्ञात कीजिए।
6015
5934
5992
5940
एक दुकानदार एक ही अंकित मूल्य वाले खिलौनों पर निम्नलिखित स्कीमें प्रदान करता है- (A) कितनी भी संख्या में खरीदे गए खिलौनों पर 35% और 4% की क्रमिक छूट (B) कितनी भी संख्या में खरीदे गए खिलौनों पर 45%, 46% और 50% की क्रमिक छूट (C) पहले 3 खिलौनों पर 15% की छूट और उसके बाद प्रत्येक खिलौने पर 5% की छूट (D) 9 खिलौने खरीदने पर 2 खिलौने मुफ्त एक ग्राहक 9 खिलौने खरीदना चाहती है। ऊपर दी गई स्कीमों में से कौन-सी स्कीम उसके लिए सबसे कम लाभप्रद है?
C
B
D
A
दो ट्रेनें, A और B, क्रमशः दिल्ली और मुंबई स्टेशनों से समानांतर पटरियों पर एक साथ चलना शुरू करती हैं। किसी स्थान पर मिलने के बाद, ट्रेन A को मुंबई पहुँचने में 16 घंटे और ट्रेन B को दिल्ली पहुँचने में 9 घंटे लगते हैं। यदि ट्रेन A की चाल 60 km/h है, और ट्रेन B एक खंभे को 18 सेकंड में पार करती है, तो ट्रेन B की लंबाई (मीटर में) कितनी होगी?
420
400
300
280
योगेश एक निश्चित राशि 10% वार्षिक दर पर निवेश करता है। 2 वर्ष बाद, उसे चक्रवृद्धि ब्याज (वार्षिक रूप से संयोजित) के रूप में ₹147 प्राप्त होते हैं। समान ब्याज दर पर 2 वर्षों के लिए संगत साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
130
140
135
125
यदि 4 और 6 के तृतीयानुपाती को आयत के आधार के रूप में उपयोग किया जाता है और पहली संख्या (4) इसकी ऊँचाई है, तो आयत का क्षेत्रफल क्या है?
36 इकाई²
48 इकाई²
30 इकाई²
24 इकाई²
राम के पास ₹10, ₹20 और ₹5 के नोटों के रूप में कुल ₹1000 हैं। यदि ₹10 के नोटों की संख्या, ₹20 के नोटों की संख्या से 16 अधिक है और ₹5 के नोटों की संख्या, ₹20 के नोटों की संख्या की दोगुनी है, तो राम के पास मौजूद नोटों की कुल संख्या ज्ञात कीजिए।
90
80
120
100
पांच अंकों की संख्या 7a35b, 45 से विभाज्य है, जहां a और b धनात्मक पूर्णांक हैं। (a + b) का मान कितना है?
5
14
7
12
दो नल एक टंकी को क्रमशः 4 घंटे और 8 घंटे में भर सकते हैं। तीसरा नल उसे 4 घंटे में खाली कर सकता है। यदि सभी नल एक साथ खोल दिए जाएं, तो खाली टंकी को एक-चौथाई भरने में कितना समय (घंटों में) लगेगा?
2
6
4
8
यदि 9 मजदूर 12 दिनों में एक दीवार बना सकते हैं, तो समान गति से कार्य करने वाले 6 मजदूरों को वही दीवार बनाने में कितने दिन लगेंगे?
18
15
17
16
एक विज्ञान प्रयोग में, रसायन X, Y और Z को 5:2:3 के अनुपात में मिलाया जाता है। यदि मिश्रण का कुल वजन 100 ग्राम है, तो रसायन Y की कितनी मात्रा मौजूद है?
R का व्यय, उसके वेतन का 65% है। यदि उसका वेतन 10% बढ़ जाता है और उसकी बचत पिछली बचत से ₹3,150 अधिक हो जाती है, तो अब उसका व्यय, उसके वेतन का 60% हो जाता है। उसका वर्तमान वेतन ₹______ है।
38,500
35,000
39,000
37,500
लेखराज एक वस्तु को 25% के लाभ पर बेचता है। यदि क्रय मूल्य में 20% की वृद्धि की जाती है और विक्रय मूल्य में 10% की कमी की जाती है, तो लेखराज को कितने प्रतिशत की हानि होगी?
7.25%
6.5%
6.25%
7.5%
₹25,000 की धनराशि 2% वार्षिक ब्याज दर पर निवेश की जाती है जिस पर ब्याज वार्षिक रूप से संयोजित होता है। 2 वर्षों के बाद प्राप्त होने वाला चक्रवृद्धि ब्याज ज्ञात कीजिए।
₹1,010
₹1,050
₹1,130
₹1,230
एक संस्थान में अप्रैल में छात्रों के नामांकन में मार्च की तुलना में 10% की वृद्धि हुई और फिर जून में 5% की कमी आई, जिसके परिणामस्वरूप जून में छात्रों की संख्या 1045 हो गई। मार्च में छात्रों की संख्या ज्ञात कीजिए।
900
1050
1000
1085
दो ठोस अर्धगोलों को आपस में जोड़कर एक गोला बनाया जाता है। ठोस का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल लगभग ______% कम हो जाता है।
25
33.33
66.67
50
पूजा को ₹2,000 के अंकित मूल्य वाले ड्रायर पर 17% की छूट मिलती है। क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर उसे 10% की अतिरिक्त छूट मिलती है। वह कुल कितना भुगतान (₹ में) करती है?
1,491
1,495
1,494
1,493
भूतल पर स्थित एक बिंदु से एक वृक्ष के शीर्ष का उन्नयन कोण 30° है। वृक्ष की ओर 10 m चलने पर उन्नयन कोण 60° हो जाता है। वृक्ष की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
5√3 m
4√3 m
6√3 m
3√3 m
यदि (a + b) और (a-b) का मध्यानुपाती x है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
√(a−b)
√(a²−b²)
√(a²+b²)
√(a+b)
यदि x = √225 + √484 है, तो x² − [(√225)² + (32)²] का मान कितना होगा?
100
0
120
484
5 क्रमागत पूर्णांकों का औसत 10 है। सबसे छोटा पूर्णांक कितना है?
9
8
6
7
RRB-GK
मौखरियों द्वारा शासित निम्नलिखित में से किस क्षेत्र ने धीरे-धीरे उत्तरी भारत के राजनीतिक केंद्र के रूप में पाटलिपुत्र को प्रतिस्थापित किया?
कन्नौज
इलाहाबाद
थानेसर
पटना
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प, सुपोषण (eutrophication) का सही वर्णन करता है?
घुले हुए खनिजों द्वारा अम्लीय जल का उदासीनीकरण
महासागरों में ठंडी और गर्म जलधाराओं का मिश्रण
उच्च पोषी स्तरों पर अजैव निम्नीकरणीय रसायनों का संचय
पोषकों के साथ जल का संवर्धन जिससे अत्यधिक शैवाल वृद्धि होती है
अरविंदो घोष ने भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के चरमपंथी चरण में किस प्रकार योगदान दिया?
समाजवादी और श्रमिक विचारधाराओं पर आधारित क्रांतिकारी गतिविधियों का आयोजन करके
कृषि-संबंधी कर कटौती अभियानों पर केंद्रित कृषक आंदोलनों का नेतृत्व करके
याचिकाओं और विधायी सुधारों के माध्यम से संवैधानिक आंदोलन को बढ़ावा देकर
राष्ट्रवाद को आध्यात्मिक आदर्शों से जोड़कर अहिंसक प्रतिरोध और बहिष्कार को बढ़ावा देकर
हड़प्पा संस्कृति में किस देवी की पूजा कुल देवी के रूप में की जाती थी?
दुर्गा
लक्ष्मी
मातृ देवी
सरस्वती
निम्नलिखित में से कौन-सी सिंचाई पद्धति भारत में व्यापक रूप से उपयोग की जाती है?
ड्रिप सिंचाई
सतही सिंचाई
छिड़काव सिंचाई
उपसतही सिंचाई
निम्नलिखित में से किस देश ने, 2025 में संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन की मेजबानी की?
दक्षिण अफ्रीका
पुर्तगाल
बारबाडोस
फ्रांस
Alt + F10 कीबोर्ड शॉर्टकट का क्या कार्य है?
वर्तमान विंडो को बड़ा करना
डॉक्यूमेंट को बंद करना
रिबन पर एक्टिव टैब को सेलेक्ट करना और एक्सेस कुंजी को प्रदर्शित करना
प्रिंट डायलॉग बॉक्स खोलना
गोपाल कृष्ण गोखले 1897 में किस आयोग के समक्ष गवाही देने के लिए इंग्लैंड गए थे?
प्रेजर आयोग (Fraser Commission)
वेल्बी आयोग (Welby Commission)
हंटर आयोग (Hunter Commission)
रेले आयोग (Raleigh Commission)
‘आपात की उद्घोषणा का प्रभाव’ भारत के संविधान के निम्नलिखित में से किस प्रावधान में स्पष्टतया प्रदान किया गया है?
अनुच्छेद 350
अनुच्छेद 252
अनुच्छेद 353
अनुच्छेद 256
निम्नलिखित में से कौन-सा, 73वें भारतीय संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा अनुशंसित नहीं था?
राज्य वित्त आयोगों की स्थापना
जिला स्तर पर जिला पंचायत की स्थापना
त्रि-स्तरीय संरचना की स्थापना
भारत के वित्त आयोग की स्थापना
गोवा कला-नृत्य मुख्य रूप से निम्नलिखित में से किस सांस्कृतिक या धार्मिक परंपरा से संबंधित है?
ईसाई परंपरा
बौद्ध परंपरा
यहूदी परंपरा
फारसी परंपरा
भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद संसद को उन राज्यों को अनुदान देने का अधिकार देता है, जिन्हें वित्तीय सहायता की आवश्यकता है?
अनुच्छेद 255
अनुच्छेद 285
अनुच्छेद 265
अनुच्छेद 275
भारत सरकार द्वारा अधिनियमित, ऊर्जा संरक्षण अधिनियम (EC अधिनियम) 2001 का प्राथमिक लक्ष्य क्या है?
हाइड्रोकार्बन के उपयोग को प्रोत्साहित करना
भारतीय अर्थव्यवस्था में ऊर्जा-तीव्रता को कम करना
नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देना
CO₂ उत्सर्जन में वृद्धि करना
सितंबर 2025 में शुरू की गई तेलंगाना की ‘रेवंत अज्ञा का सहारा-मिस्कीन ला कोसम’ योजना के तहत किस श्रेणी के लाभार्थी ₹1 लाख प्राप्त करने के लिए पात्र हैं?
निजी संस्थानों में अल्पसंख्यक शिक्षक
आर्थिक रूप से कमजोर मुख्यतम परिवार
आदिवासी स्वयं-सहायता समूह
तेलंगाना के प्रवासी श्रमिक
1990 के सुधारों का भारत की आर्थिक वृद्धि पर क्या प्रभाव पड़ा?
इनका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा।
इनसे अधिक संधारणीय वृद्धि हुई।
इनसे आर्थिक अस्थिरता उत्पन्न हुई।
इनके परिणामस्वरूप आर्थिक स्थिरता उत्पन्न हुई।
18वें प्रवासी भारतीय दिवस, 2025 का विषय क्या था?
प्रवासी और डिजिटल भारत
भारतीय प्रवासी समुदाय को जोड़ना
विकसित भारत में प्रवासी समुदाय का योगदान
आत्मनिर्भर भारत के लिए वैश्विक भारतीय
14 नवंबर, 2025 को कौन-सा अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस मनाया गया था?
विश्व मधुमेह दिवस (World Diabetes Day)
विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day)
विश्व उच्च रक्तचाप दिवस (World Hypertension Day)
विश्व मलेरिया दिवस (World Malaria Day)
104वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा किस समुदाय ने विधानमंडलों में मनोनीत प्रतिनिधित्व के अपने संवैधानिक प्रावधान को खो दिया?
अनुसूचित जाति
आंग्ल-भारतीय
अनुसूचित जनजाति
जैन
निम्नलिखित में से कौन-सा पहला विद्युत-यांत्रिक कंप्यूटर था?
ENIAC
UNIVAC
Mark I
EDVAC
निम्नलिखित में से कौन-सा आर्थिक मॉडल द्वितीय पंचवर्षीय योजना का आधार बना?
बाजार-आधारित निर्यात मॉडल
नव-शास्त्रीय अल्पतम-राज्य मॉडल
कृषि सहकारी मॉडल
महालनोबिस भारी-उद्योग मॉडल
16 सितंबर 2025 को ‘विश्व ओजोन दिवस (World Ozone Day)’ किस थीम के अंतर्गत मनाया गया?
जीवन के लिए ओजोन
मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल: हमारा कवच, हमारा भविष्य
पृथ्वी पर जीवन की रक्षा करने के लिए वैश्विक सहयोग
विज्ञान से वैश्विक कार्रवाई तक
निम्नलिखित में से कौन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक प्रमुख नरमपंथी नेता थे?
फिरोजशाह मेहता
बाल गंगाधर तिलक
भगत सिंह
सुभाष चंद्र बोस
निम्नलिखित में से किस विषय को 42वें संविधान संशोधन द्वारा संबोधित किया गया था, जिसमें संसद को अधिकरण स्थापित करने का अधिकार दिया गया था?
लोक सेवकों की सेवा शर्तें
धार्मिक विवाद
उच्च न्यायालय द्वारा बनाए गए कानूनों की न्यायिक समीक्षा
केवल राज्यों के चुनावी विवाद
कृष्णा बेसिन मुख्य रूप से निम्नलिखित में से किन राज्यों के समूह में विस्तृत है?
महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश
महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश
महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़
महाराष्ट्र, ओडिशा और कर्नाटक
जूल के ऊष्मा नियम के अनुसार, प्रतिरोधक में उत्पन्न ऊष्मा को किस संबंध द्वारा व्यक्त किया जाता है?
H = IR
H = Vt
H = I²Rt
H = VI
2025 के साहित्य में नोबेल पुरस्कार विजेता, लेखक लास्ज़लो क्रास्नाहोरकाई (László Krasznahorkai) किस देश से संबंधित हैं?
हंगरी
सर्बिया
स्लोवाकिया
रोमानिया
भारत, ईरान और आर्मेनिया के बीच तीसरी त्रिपक्षीय परामर्श बैठक सितंबर 2025 में किस स्थान पर आयोजित की गई थी?
मुंबई
नई दिल्ली
येरेवान
तेहरान
कौन-सी मेमोरी सबसे तेज होती है और CPU के अति निकट स्थित होती है?
CD-ROM
कैश मेमोरी (Cache Memory)
पेन ड्राइव (Pen Drive)
हार्ड डिस्क (Hard Disk)
एक डॉक्टर एक रोगी को P=-2.5 D की क्षमता वाला लेंस प्रयुक्त करने की सलाह देता है। यह लेंस
एक अवतल लेंस है, जिसका उपयोग निकट-दृष्टि दोष को ठीक करने के लिए किया जाता है
एक अवतल लेंस है, जिसका उपयोग दीर्घ-दृष्टि दोष को ठीक करने के लिए किया जाता है
एक उत्तल लेंस है, जिसका उपयोग दीर्घ-दृष्टि दोष को ठीक करने के लिए किया जाता है
एक उत्तल लेंस है, जिसका उपयोग निकट-दृष्टि दोष को ठीक करने के लिए किया जाता है
पारिस्थितिक अनुक्रम की प्रक्रिया में, किसी दिए गए क्षेत्र में क्रमिक रूप से परिवर्तित होने वाले समुदायों के संपूर्ण अनुक्रम को ______ कहा जाता है।
चरम (Climax)
आक्रमण (Invasion)
आस्थापन (Ecesis)
क्रमक (Sere)
दिन और रात के बीच अत्यधिक तापांतर वाले क्षेत्रों में निम्नलिखित में से किस प्रकार का अपक्षय (weathering) सामान्य है?
अपशक्तन
ऑक्सीकरण
विलयन
कार्बोनेटीकरण
भारत में निम्नलिखित में से किस क्रांति के दौरान बागवानी में नियोजित निवेश अत्यधिक उत्पादक सिद्ध हुआ, जिससे यह क्षेत्र एक संधारणीय आजीविका विकल्प के रूप में उभरा?
स्वर्ण क्रांति
नीली क्रांति
हरित क्रांति
श्वेत क्रांति
निम्नलिखित में से किस देश में जनसंख्या घनत्व सबसे अधिक है?
कनाडा
ऑस्ट्रेलिया
भारत
रूस
RTI नियम 2012 के अनुसार, गरीबी रेखा से नीचे के व्यक्ति को RTI दाखिल करने के लिए आवेदन शुल्क के रूप में कितनी धनराशि का भुगतान करना होता है?
₹5
कोई भुगतान नहीं
₹10
₹2
दिसंबर 2025 में, निम्नलिखित में से किस कंपनी ने कृषि-खाद्य आपूर्ति श्रृंखला की दृश्यता में सुधार लाने के लिए AI-सक्षम प्लेटफॉर्म “आंत्रिवा (Aantriva)” की शुरुआत की थी?
आयकाटर
एलायंस ब्रॉडबैंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
टेक महिंद्रा
सिंजेटा
निम्नलिखित में से कौन-सी इंडो-आर्यन परिवार की एक प्रमुख भाषा नहीं है?
कुरुख
बंगाली
उर्दू
हिंदी
तंतुमय जड़ तंतु, जिसमें प्राथमिक जड़ अल्पकालिक होती है और उसकी जगह अनेक अपस्थानिक जड़ें लेती हैं, पौधों के किस समूह की एक विशिष्ट विशेषता है?
एकबीजपत्री (Monocotyledonous)
द्विबीजपत्री (Dicotyledonous)
टेरिडोफाइट (Pteridophytes)
जिम्नोस्पर्म (Gymnosperms)
निम्नलिखित में से कौन-सा, व्यापक उद्देश्य सॉफ्टवेयर का उदाहरण है?
स्कूल प्रबंधन सॉफ्टवेयर (School Management Software)
एक स्वानुकूलित वेबसाइट (A Customized Website)
एक कंपनी के लिए निर्मित लेखा सॉफ्टवेयर (Accounting Software made for a company)
लिब्रेऑफिस कैल्क (LibreOffice Calc)
‘द मैंगो सीजन (The Mango Season)’ ______ द्वारा लिखी गई एक पुस्तक है और यह आधुनिक भारत की एक भारतीय महिला की कहानी है।
अमूल्य मल्लाडी
संध्या मेनन
अलका जोशी
सारा देसाई
RRB-Reasoning
दी गई श्रृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 28 12 10 13 24 ?
65
58
60
70
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत हो, यह तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: सभी बादल, जल हैं। कुछ जल, वाघ है। निष्कर्ष: (I) कुछ बादल, वाघ हैं। (II) कुछ वाघ, जल है।
केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
सात व्यक्ति F, G, H, L, M, O और Q एक गोल मेज के परितः उसके केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। Q के दाईं ओर से गिनने पर Q और L के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। M के बाईं ओर से गिनने पर L और M के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। G के दाईं ओर से गिनने पर Q और G के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। M के बाईं ओर से गिनने पर H और M के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। F के दाईं ओर से गिनने पर F और G के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। O के ठीक दाएं पड़ोस और ठीक बाएं पड़ोस में क्रमशः कौन बैठे हैं?
Q और L
F और L
Q और G
G और F
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘unit flash zebra’ को ‘mi de cz’ के रूप में और ‘zebra dance king’ को ‘de uv id’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई भाषा में ‘zebra’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया गया है?
cz
mi
uv
de
निम्नलिखित त्रिकों में, अक्षरों का प्रत्येक समूह एक निश्चित तर्क के अनुसार अगले समूह से संबंधित है। दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो समान तर्क का अनुसरण करता है। TREK – RTEK – KRTE, MAPS – AMPS – SAMP
SIDE – ISDE – IDES
WISE – IWSE – EIWS
OPEN – OEPN – NEPO
MANY – AMNY – YANM
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन किसी निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
RNS
OKM
UQV
LHM
दी गई श्रृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 10 13 22 41 66 101 ?
124
142
146
164
अक्षय बिंदु A से ड्राइव करना शुरू करता है और उत्तर की ओर 12 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएँ मुड़ता है और 15 km ड्राइव करता है, फिर दाएँ मुड़ता है और 17 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएँ मुड़ता है और 18 km ड्राइव करता है। वह अंतिम दाएँ मुड़ता है और 5 km ड्राइव करके बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर पुनः पहुंचने के लिए उसे कितनी दूरी (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक अन्यथा निर्दिष्ट न हो, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं।)
5 km; पश्चिम की ओर
3 km; पूर्व की ओर
4 km; पश्चिम की ओर
2 km; पूर्व की ओर
यदि संख्या 47321568 के प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ा जाए और प्रत्येक सम अंक में से 1 घटाया जाए, तो निम्नलिखित में से कौन-सा अंक इस प्रकार बनी नई संख्या में बाई ओर से पहला होगा?
7
8
3
5
दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए, प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? ON35, MP44, KR53, ?
JT65
IT62
JU62
IU63
उस त्रिक का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो त्रिकों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों त्रिक समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। RN-TP-VY, PL-RN-TW
NJ-PL-RU
MJ-PL-RV
MJ-PK-RV
NJ-PL-RV
उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए शब्दों के उस सही क्रम को दर्शाता है, जिस क्रम में वे अंग्रेजी शब्दकोश में आते हैं। 1. Mistake 2. Mild 3. Mist 4. Migrate 5. Milk
4, 2, 5, 3, 1
5, 3, 1, 2, 4
2, 3, 5, 4, 1
4, 2, 1, 5, 3
जय अपनी कक्षा में नीचे से 12वें स्थान पर है और ऊपर से 9वें स्थान पर है। उसकी कक्षा में कुल कितने विद्यार्थी हैं?
20
18
19
17
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, एक निश्चित तरीके से, HLJN का संबंध JNLP से है। उसी प्रकार, EIGK का संबंध GKIM से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, FJHL का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
HLJN
HLIN
HKIN
HMIN
निम्नलिखित संख्या-युग्मों में, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रियाएं करके दूसरी संख्या प्राप्त की गई है। उस सेट का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे कि निम्नलिखित सेटों की संख्याएँ संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएं की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 को लीजिए, 13 पर – संक्रियाएं, जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि 13 पर की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) 54, 110 56, 114
45, 90
62, 126
58, 120
48, 96
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘PINS’ को ‘3247’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘HIPS’ को ‘4627’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘H’ के लिए कूट क्या है?
6
7
4
2
यदि ‘+’ का अर्थ ‘-‘ है, ‘-‘ का अर्थ ‘×’ है, ‘×’ का अर्थ ‘÷’ है और ‘÷’ का अर्थ ‘+’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 18 – 3 ÷ 9 + 15 × 3 = ?
58
50
49
57
किसी निश्चित कूट भाषा में, A % B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’, A ∈ B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’, A = B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’, और A ? B का अर्थ है कि ‘A, B की पुत्री है’। उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘B = C ? O % P ∈ X’ है, तो B का X से क्या संबंध है?
भाई
पत्नी का भाई
पत्नी का पिता
पिता
किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘A @ B’ का अर्थ है कि ‘A, B की माता है’, ‘A & B’ का अर्थ है कि ‘A, B का पति है’, ‘A # B’ का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’, ‘A % B’ का अर्थ है कि ‘A, B का पुत्र है’ और ‘A * B’ का अर्थ है कि ‘A, B की पुत्री है’। यदि G @ K & V * P # W % J है, तो J का K से क्या संबंध है?
पत्नी की बहन
पत्नी की माता
पुत्री
माता
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं/हैं। कथन: सभी कुर्सी, बैट हैं। कोई भी बैट, टोपी नहीं है। निष्कर्ष: (I) कोई भी कुर्सी, टोपी नहीं है। (II) कुछ टोपी, बैट हैं।
निष्कर्ष (I) और (II), दोनों अनुसरण करते हैं
केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
सात व्यक्ति, L, V, H, D, E, F और T, एक पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। D के दाएं केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। V बाएं छोर से चौथे स्थान पर बैठा है। H और T का निकटतम पड़ोसी E है। F, T के बाएं तीसरे स्थान पर बैठा है। L और H के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
दो
पाँच
तीन
चार
शब्द LANGUID के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। इस प्रकार बने नए अक्षर-समूह में बाईं ओर से तीसरे अक्षर और दाईं ओर से तीसरे अक्षर के बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में कितने अक्षर हैं?
6
5
4
2
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न-चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा? HDK 10, LIO 15, PNS 20, TSW 25, ?
YXA 28
YYB 30
XXA 30
XYB 30
यदि ‘+’ और ‘-‘ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 805 ÷ 2 + 26 – 1203 × 3 = ?
1895
1588
1598
1985
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन किसी निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक युग्म बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस युग्म से संबंधित नहीं हैं? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं हैं।)
BDD
JKL
LMN
FGH
सात डिब्बे F, A, C, T, O, R और S एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि उनका क्रम यही हो। A के नीचे केवल दो डिब्बे रखे गए हैं। T और A के बीच केवल तीन डिब्बे रखे गए हैं। S और R के बीच केवल एक डिब्बा रखा गया है। R को A के ठीक ऊपर रखा गया है। S और F के बीच केवल चार डिब्बे रखे गए हैं। O को C के ऊपर किसी स्थान पर रखा गया है। O के नीचे कितने डिब्बे रखे गए हैं?
एक
तीन
दो
चार
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित दी गई श्रृंखला में, ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए? WAX BFC GKH LPM ?
QTQ
QRT
QUR
QVQ
निम्नलिखित श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए। (गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है।) (सभी संख्याएं केवल एकल अंकीय हैं।) (बाएं) 976435764676987766765678756 (दाएं) ऐसे कितने सम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक पूर्ण वर्ग है और ठीक बाद एक सम अंक है? (नोट: 1 भी एक पूर्ण वर्ग है)
दो
एक
एक भी नहीं
तीन
सात बक्से O, J, K, M, N, P और Q एक के ऊपर एक रखे हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। बक्से K और P के बीच केवल तीन बक्से रखे हैं। बक्से O और P के बीच केवल एक बक्सा रखा है, जहाँ बक्सा O सबसे ऊपर है। बक्सा N, बक्से Q के ठीक ऊपर रखा है। बक्से N और M के बीच केवल दो बक्से रखे हैं। सबसे ऊपर से चौथा बक्सा कौन-सा है?
J
N
Q
P
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक युग्म बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस युग्म से संबंधित नहीं हैं? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं हैं।)