RRB-MATHS

P ने एक वस्तु 25% के लाभ पर Q को बेचा। Q ने वही वस्तु 60% की हानि पर R को बेचा। यदि R ने वस्तु के लिए ₹5,166 का भुगतान किया, तो P द्वारा वस्तु को किस मूल्य (₹ में) पर खरीदा गया था?

  • 10,332
  • 10,330
  • 10,331
  • 10,333

यदि तीन संख्याओं का औसत 7 है, तो उनका योगफल कितना होगा?

  • 14
  • 7
  • 10
  • 21

A और B एक काम को क्रमशः 12 दिन और 30 दिन में पूरा कर सकते हैं। दोनों 2 दिन काम करते हैं और फिर A काम छोड़कर चला जाता है। शेष काम को पूरा करने में B को कितने दिन लगेंगे?

  • 23
  • 24
  • 25
  • 22

√36 + √(324/81) + √((9.5 × 0.0085 × 18.9) / (0.021 × 0.0017 × 1.9)) का मान ज्ञात कीजिए।

  • 156
  • 154
  • 158
  • 152

दो पूरक कोण इस प्रकार है कि एक कोण के माप का दोगुना, दूसरे कोण के माप के तीन गुने के बराबर है। बड़े कोण की माप क्या है?

  • 60°
  • 54°
  • 45°
  • 72°

एक कंपनी किसी परियोजना के लिए कुछ अस्थायी श्रमिकों को काम पर रखती है। यदि प्रत्येक श्रमिक को प्रतिदिन ₹500 का भुगतान किया जाता है, तो कुल दैनिक मजदूरी बिल कंपनी के बजट से ₹4,000 अधिक हो जाता है। यदि इसके स्थान पर प्रत्येक श्रमिक को प्रतिदिन ₹450 का भुगतान किया जाता है, तो कुल दैनिक मजदूरी बिल बजट से ₹2,000 कम हो जाता है। काम पर रखे गए श्रमिकों की संख्या ज्ञात कीजिए।

  • 160
  • 120
  • 200
  • 280

एक दुकानदार किसी वस्तु का अंकित मूल्य उसके क्रय मूल्य से 120% अधिक निर्धारित करता है। 43% का लाभ प्राप्त करने के लिए उसे अंकित मूल्य पर कितने प्रतिशत की छूट देनी चाहिए?

  • 33%
  • 35%
  • 32%
  • 38%

किसी संख्या को 5 से विभाजित करने पर शेषफल 2 प्राप्त होता है और 7 से विभाजित करने पर शेषफल 3 प्राप्त होता है। वह न्यूनतम धनात्मक पूर्णांक संख्या ज्ञात कीजिए जो इन दोनों शर्तों को संतुष्ट करती है?

  • 38
  • 23
  • 17
  • 24

दो धनात्मक संख्याओं का अंतर 20 है। इन दोनों संख्याओं के बीच का माध्यानुपाती 24 है। इन दोनों संख्याओं का योगफल ज्ञात कीजिए।

  • 52
  • 52
  • 50
  • 53

94 cm भुजा वाले घन का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल कितना होगा?

  • 52,989 cm²
  • 53,026 cm²
  • 53,006 cm²
  • 53,016 cm²

30 cm × 20 cm × 8 cm विमाओं वाले एक ठोस घनाभ को पिघलाया जाता है। पिघलने की प्रक्रिया में 10% पदार्थ नष्ट हो जाता है। शेष धातु को 4 cm भुजा वाले एकसमान घनों में ढाला जाता है। इस प्रकार कुल कितने घन बनते हैं?

  • 67
  • 66
  • 63
  • 60

एक विद्यालय में, कक्षा ‘A’ में 24 विद्यार्थियों की औसत लंबाई 160 cm है, और कक्षा ‘B’ में 20 विद्यार्थियों की औसत लंबाई 168 cm है। कक्षा ‘C’ में विद्यार्थियों की औसत लंबाई 165 cm है। यदि कक्षा ‘A’, ‘B’ और ‘C’ के सभी विद्यार्थियों की कुल औसत लंबाई 164 cm है, तो कक्षा ‘C’ में विद्यार्थियों की संख्या ज्ञात कीजिए।

  • 20
  • 26
  • 16
  • 18

एक थोक विक्रेता, खुदरा विक्रेताओं को एक इलेक्ट्रिक केतली के अंकित मूल्य पर 30% की व्यापारिक छूट प्रदान करता है। फिर एक खुदरा विक्रेता, व्यापारिक छूट प्राप्त मूल्य पर 12% की सीमा छूट देने की घोषणा करता है। यदि खुदरा विक्रेता, उस केतली को किसी ग्राहक को ₹2,464 में बेचता है, तो केतली का अंकित मूल्य ज्ञात कीजिए।

  • ₹4,000
  • ₹4,000
  • ₹4,200
  • ₹3,800

A, B और C एक व्यवसाय शुरू करते हैं। A, 12 महीनों के लिए ₹1,21,500 का निवेश करता है, B, 9 महीनों के लिए ₹1,02,060 का निवेश करता है और C, ₹97,200 का निवेश करता है, लेकिन 6 महीनों बाद ₹24,500 निकाल लेता है। यदि वर्ष के अंत में अर्जित कुल लाभ ₹1,69,797 है, तो A और B के लाभ के हिस्से का अंतर ज्ञात कीजिए।

  • ₹26,763
  • 26,884
  • ₹26,524
  • ₹26,973

कविता के मासिक वेतन में पहले 25% की वृद्धि हुई और फिर 20% की कमी हुई। यदि उसका प्रारंभिक वेतन ₹58,000 है, तो उसका अंतिम वेतन कितना था?

  • ₹64,000
  • ₹58,000
  • ₹60,000
  • ₹55,000

एक उधारकर्ता 12% वार्षिक साधारण ब्याज दर पर ₹1,860 का ऋण लेता है। कुछ वर्षों के बाद, कुल देय राशि ₹2,529.60 हो जाती है। ऋण कितने वर्षों के लिए लिया गया था?

  • 3
  • 1
  • 2
  • 3

8 और 16 का तृतीयानुपाती ज्ञात कीजिए।

  • 28
  • 30
  • 24
  • 32

ईंधन की कीमत में क्रमिक तीन महीनों में 45%, 25% और 15% की कमी होती है, लेकिन चौथे महीने में 45% की वृद्धि हो जाती है। मूल कीमत की तुलना में चौथे महीने में ईंधन की कीमत में प्रतिशत कमी (दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित) कितनी है?

  • 53.54%
  • 46.44%
  • 49.16%
  • 47.82%

श्रमिक P और Q एक साथ कार्य करके किसी कार्य को 16 दिनों में पूरा कर सकते हैं। P अकेले उस कार्य को 24 दिनों में पूरा करता है। यदि P और Q एक साथ कार्य करना शुरू करते हैं, लेकिन Q, 4 दिनों के बाद कार्य करना छोड़ देता है, तो P को अकेले कार्य पूरा करने में कितने दिन और लगेंगे?

  • 18 दिन
  • 10 दिन
  • 6 दिन
  • 9 दिन

संख्याओं 5, 8.3 और 0.19 का LCM कितना है?

  • 7885
  • 7125
  • 7160
  • 6925

एक सेल के दौरान, 50% माल 36% के लाभ पर बेचा जाता है, शेष माल का 40% माल 14% के लाभ पर बेचा जाता है और शेष माल 21% की हानि पर बेचा जाता है। यदि कुल लाभ x% है, तो x का मान कितना होगा?

  • 16.9
  • 14.5
  • 15.2
  • 13.6

100√3 मीटर ऊँची एक इमारत के शीर्ष से भूतल पर रखी गई एक साइकिल का अवनमन कोण 30° है। इमारत से साइकिल तक की क्षैतिज दूरी (मीटर में) कितनी है?

  • 250
  • 300
  • 150
  • 300

एक राशि को 20% वार्षिक साधारण ब्याज दर पर निवेश करने पर 3 वर्षों में वह ₹5,280 हो जाती है। उसी राशि पर उसी ब्याज दर से 2 वर्षों में साधारण ब्याज (₹ में) कितना होगा?

  • ₹2,640
  • 1,320
  • ₹5,280
  • ₹660

दो धनात्मक संख्याओं का योगफल 27 है और उनका गुणनफल 176 है। उनके बीच का धनात्मक अंतर ज्ञात कीजिए。

  • 24
  • 5
  • 10
  • 21

160 मीटर और 140 मीटर लंबाई की दो ट्रेनें विपरीत दिशाओं में क्रमशः 55 km/h और 65 km/h की चाल से चलती हैं। उनके द्वारा एक-दूसरे को पूर्णतः पार करने में लिया गया समय ज्ञात कीजिए।

  • 10 सेकंड
  • 6 सेकंड
  • 8 सेकंड
  • 9 सेकंड

राघव शहर A से शहर B तक 40 km के तीन बराबर खंडों में ड्राइव करता है। वह पहले खंड में 40 km/hr की चाल से ड्राइव करता है, दूसरे खंड में 60 km/hr की चाल से ड्राइव करता है और तीसरे खंड में 120 km/hr की चाल से ड्राइव करता है। संपूर्ण यात्रा के लिए उसकी औसत चाल ज्ञात कीजिए।

  • 60 km/hr
  • 68 km/hr
  • 50 km/hr
  • 64 km/hr

निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? (32 ÷ 0.8 × ?) – 72 = 6! ÷ (4 × 5 + 10)

  • 1.4
  • 2.8
  • 2.2
  • 2.4

निम्नलिखित व्यंजक को सरलीकृत कीजिए। (0.6859 × 0.1156 × 0.64000) / (0.289 × 0.1600 × 0.54872) (अपने उत्तर को तीन दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित कीजिए।)

  • 2.414
  • 1.314
  • 1.414
  • 2.314

RRB-GK

भारत में प्रागैतिहासिक काल के किस चरण के दौरान लघुपाषाणिक उपकरण एक विशिष्ट अभिलक्षण बन गए?

  • मध्यपाषाण
  • प्रारंभिक लौह युग
  • मध्य पुरापाषाण काल
  • निम्न पुरापाषाण काल

सिस्टम क्रैश या विद्युत विफलता के कारण अपने वर्तमान कार्य (current progress) को बचाने के लिए, आप जिस डॉक्यूमेंट पर कार्य कर रहे हैं उसे जल्दी से सेव करने के लिए आपको नियमित रूप से कौन-से शॉर्टकट कुंजी संयोजन का प्रयोग करते रहना चाहिए?

  • Ctrl + C
  • Ctrl + V
  • Ctrl + S
  • Ctrl + X

सितंबर 2025 में न्यूयॉर्क में आयोजित 25वीं राष्ट्रमंडल विदेश मामलों के मंत्रियों की बैठक (Commonwealth Foreign Affairs Ministers Meeting – CFAMM) का नेतृत्व करने वाले राष्ट्रमंडल महासचिव निम्नलिखित में से कौन थे?

  • शर्ली बोचवे (Shirley Botchwey)
  • कमलेश शर्मा (Kamalesh Sharma)
  • पेट्रीसिया स्कॉटलैंड (Patricia Scotland)
  • नोजी ओकोंजो-इवेला (Ngozi Okonjo-Iweala)

वे कौन-से तत्व या यौगिक हैं जिनका उपयोग श्वेत-श्याम फोटोग्राफी में किया जा सकता है?

  • AgCl और AgBr
  • केवल AgCl
  • केवल Ag
  • केवल AgBr

भारत के संविधान की उद्देशिका मुख्य रूप से पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा प्रारूपित और प्रस्तुत किए गए किस संकल्प पर आधारित है?

  • निर्देशक सिद्धांत संकल्प
  • उद्देश्य संकल्प
  • मौलिक कर्तव्य संकल्प
  • मौलिक अधिकार संकल्प

गांधी और ब्रिटिश सरकार के बीच हुए किस समझौते के परिणामस्वरूप 1931 में सविनय अवज्ञा आंदोलन स्थगित कर दिया गया था?

  • पूना समझौता
  • लखनऊ समझौता
  • लाहौर समझौता
  • गांधी-इरविन समझौता

निम्नलिखित में से किस वर्ष, अनुसूचित जातियों के लिए राष्ट्रीय आयोग से संबंधित 89वां संवैधानिक संशोधन पारित किया गया था?

  • 2006
  • 2010
  • 1995
  • 2003

अप्रैल 2025 में आंध्र प्रदेश में घोषित भारत की पहली प्रमुख क्वांटम वैली के रूप में चिह्नित क्वांटम कंप्यूटिंग हब का नाम क्या है?

  • विजयवाड़ा क्वांटम पार्क
  • नेल्लोर क्वांटम हब
  • अमरावती क्वांटम वैली
  • बेंगलुरु क्वांटम वैली

मार्च 2025 में 353वीं अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन शासी निकाय (353rd International Labor Organization Governing body) की बैठक कहाँ आयोजित की गई?

  • कोपेनहेगन, डेनमार्क
  • मिलान, इटली
  • ओस्लो, नॉर्वे
  • जिनेवा, स्विट्जरलैंड

दक्षिण-पश्चिम रेलवे जोन का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

  • जयपुर
  • जबलपुर
  • हुबली
  • मुंबई

बंगाल विभाजन (1905) का भारतीय राष्ट्रवादियों द्वारा व्यापक रूप से विरोध क्यों किया गया था?

  • क्योंकि इसका उद्देश्य व्यक्तियों को सांप्रदायिक आधार पर विभाजित करना और बढ़ते राष्ट्रवादी आंदोलन को दुर्बल करना था।
  • क्योंकि यह पूर्वी बंगाल के क्षेत्रीय व्यापार प्रसार और आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा देने के लिए किया गया था।
  • क्योंकि बेहतर प्रशासनिक समन्वय के लिए औपनिवेशिक राजधानी को स्थानांतरित करने का प्रस्ताव रखा गया था।
  • क्योंकि इसकी योजना कृषि प्रशासन में सुधार करने और बार-बार आने वाले अकाल की स्थिति से निपटने के लिए बनाई गई थी।

यदि किसी व्यक्ति को मलेरिया हो जाता है, तो किस प्रकार का रोगजनक इस रोग के लिए उत्तरदायी होता है?

  • प्रोटोजोअन (Protozoan)
  • विषाणु (Virus)
  • जीवाणु (Bacteria)
  • कवक (Fungi)

कीलाडी के अलावा, किन पुरातात्विक स्थलों ने संगम ग्रंथों की प्रामाणिकता को प्रमाणित करने में योगदान दिया है?

  • आदिचनल्लूर, कोरकाई, अलंगुलम
  • लोथल, धोलावीरा, हड़प्पा
  • नाल, कालीबंगा, मोहनजोदड़ो
  • अजंता, एलोरा, हम्पी

SI मात्रकों में एक टन (one tonne) का मान कितना होता है?

  • 10⁵ kg
  • 10³ kg
  • 10⁴ kg
  • 10² kg

किस IIT ने कोल इंडिया लिमिटेड के साथ साझेदारी करके सतत ऊर्जा केंद्र की शुरुआत की है?

  • IIT मद्रास
  • IIT बॉम्बे
  • IIT दिल्ली
  • IIT कानपुर

बलवंतराय मेहता समिति ने भारत में पंचायती राज व्यवस्था के कितने स्तरों की सिफारिश की?

  • चार-स्तरीय
  • दो-स्तरीय
  • त्रि-स्तरीय
  • एक-स्तरीय

भारत सरकार की पहल प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) का लक्ष्य क्या है?

  • जलमार्गों को जोड़ना
  • ग्रामीण सड़क संपर्क प्रदान करना
  • बुलेट ट्रेनों को बढ़ावा देना
  • राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण

6 मार्च 2025 को, यूरोपीय संघ के नेताओं ने यूक्रेन और यूरोपीय सुरक्षा पर चर्चा करने के लिए किस शहर में एक असाधारण शिखर सम्मेलन आयोजित किया?

  • वियना
  • बर्लिन
  • पेरिस
  • ब्रुसेल्स

1991 की भारत की नई आर्थिक नीति (NEP) के तहत शुरू किए गए स्थिरीकरण उपायों का मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित में से कौन-सा तात्कालिक लक्ष्य प्राप्त करना था?

  • सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के विनिवेश को बढ़ावा देना और राज्य के नियंत्रण को कम करना
  • ग्रामीण रोजगार के अवसर सृजित करना और कृषि आधारित आजीविका को सुदृढ़ बनाना
  • प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के प्रवाह को प्रोत्साहित करना और पूंजी की उपलब्धता में सुधार करना
  • भुगतान संतुलन के असंतुलन को ठीक करना और मुद्रास्फीति के दबावों को नियंत्रित करना

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा 2019 में शुरू की गई, कौन-सी पहल शहरों का मूल्यांकन, जलवायु प्रत्यास्थता और स्थिरता प्रदर्शन के आधार पर करती है?

  • जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय कार्य योजना
  • शहरी जलवायु परिवर्तन अनुकूलन कार्यक्रम
  • सतत पर्यावास पर राष्ट्रीय मिशन
  • जलवायु-स्मार्ट शहरों का आकलन ढांचा

भारत के राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंध (FRBM) अधिनियम 2003 का प्राथमिक लक्ष्य क्या है?

  • GDP वृद्धि का वर्धन करना
  • पेट्रोल पर कर बढ़ाना
  • राजकोषीय घाटे को नियंत्रित करना
  • सब्सिडी में वृद्धि करना

______ के भारतीय परिषद अधिनियम ने भारत में पृथक निर्वाचन क्षेत्र की अवधारणा प्रस्तुत की।

  • 1909
  • 1861
  • 1862
  • 1903

अक्टूबर 2024 में, निम्नलिखित में से किस भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया था?

  • तमिल
  • कन्नड़
  • ओडिया
  • मराठी

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, गुप्त काल के बाद स्वर्णिक सिक्कों के प्रचलन में गिरावट की सही व्याख्या करता है?

  • ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि शासकों ने नए सिक्कों को बनाने के स्थान पर पुराने सिक्कों का उपयोग करना पसंद किया।
  • इसका कारण यह था कि सोने की आपूर्ति बढ़ गई और सिक्कों की ढलाई को अनावश्यक बना दिया।
  • ऐसा प्रचुर वाणिज्य के कारण हुआ जिससे ढलाई द्वारा जारी मुद्रा पर निर्भरता कम हो गई।
  • इसका कारण यह था कि सोने की आपूर्ति समाप्त हो गई और सिक्कों की ढलाई बंद कर दी गई।

एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल और पावरप्वाइंट जैसे प्रोग्राम किस समूह में आते हैं?

  • बूटिंग प्रोग्राम
  • एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर
  • सिस्टम सॉफ्टवेयर
  • हार्डवेयर कॉम्पोनेट्स

भारत के संविधान के निम्नलिखित में से किस प्रावधान में भारत के महान्यायवादी की नियुक्ति के लिए एक विशिष्ट उल्लेख है?

  • अनुच्छेद 165
  • अनुच्छेद 240
  • अनुच्छेद 76
  • अनुच्छेद 211

भारत की जनगणना के अनुसार, वर्ष 2011 में निम्नलिखित में से किस राज्य में सर्वाधिक समग्र साक्षरता दर दर्ज की गई?

  • तमिलनाडु
  • केरल
  • महाराष्ट्र
  • हिमाचल प्रदेश

भारत के निम्नलिखित में से किस तटीय क्षेत्र की पहचान पश्चिमी तटीय मैदान के साथ व्यापक लैगून और पश्चजल प्रणालियों द्वारा की जाती है?

  • उत्तरी सरकार
  • मालाबार तट
  • आंध्र तट
  • कोरोमंडल तट

2025 में, उच्चतम न्यायालय ने तलाकशुदा लेकिन अविवाहित पत्नी के लिए कितना स्थायी मासिक गुजारा भत्ता निर्धारित किया था?

  • ₹20,000
  • ₹50,000
  • ₹30,000
  • ₹75,000

वह कौन-सी विशेषता है जो एक बार प्रोग्राम किए जाने के बाद कंप्यूटर को मानवीय हस्तक्षेप के बिना स्वचालित रूप से कार्य को शुरू करने और पूरा करने में सक्षम बनाती है?

  • एक्यूरेसी (Accuracy)
  • ऑटोमेशन (Automation)
  • पोर्टेबिलिटी (Portability)
  • डिलिजेंस (Diligence)

कंप्यूटर की पीढ़ियों (generations) के विकास के साथ, निम्नलिखित में से कौन-सा रुझान (trend) आम तौर पर सही साबित हुआ है?

  • कंप्यूटरों में बिजली का उपयोग होना बंद हो गया
  • कंप्यूटर छोटे और तेज होते गए
  • कंप्यूटर की मेमोरी क्षमता कम हो गई
  • कंप्यूटर बड़े और धीमे होते गए

निम्नलिखित में से कौन, नवनिर्वाचित लोकसभा के प्रथम सत्र के दौरान प्रोटेम स्पीकर को शपथ दिलाते हैं?

  • भारत के मुख्य न्यायाधीश
  • केबिनेट सचिव
  • भारत के राष्ट्रपति
  • भारत के उपराष्ट्रपति

निम्नलिखित में से भारत की शास्त्रीय भाषाओं (दिसंबर 2022 तक की स्थिति के अनुसार) की पहचान कीजिए। 1) मराठी 2) तमिल 3) संस्कृत 4) उड़िया

  • केवल 2
  • केवल 1, 2, 3
  • केवल 2, 3 और 4
  • केवल 1 और 2

भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद अधीनस्थ न्यायालयों पर उच्च न्यायालयों के नियंत्रण से संबंधित है?

  • अनुच्छेद 308
  • अनुच्छेद 235
  • अनुच्छेद 115
  • अनुच्छेद 107

निम्नलिखित में से कौन-सा सतत विकास लक्ष्य (Sustainable Development Goal – SDG) विशेष रूप से सभी के लिए सस्ती, विश्वसनीय, संधारणीय और आधुनिक ऊर्जा तक सार्वभौमिक पहुंच सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखता है?

  • लक्ष्य 7
  • लक्ष्य 5
  • लक्ष्य 9
  • लक्ष्य 13

खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल, 2025 में किस भारतीय राज्य ने सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीते?

  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • केरल
  • महाराष्ट्र

निम्नलिखित में से कौन-सा अनुक्रम, पश्चिमी तट पर उत्तर से दक्षिण तक के तटीय खंडों से सुमेलित है?

  • कोकण → कर्नाटक → मालाबार
  • काठियावाड़ → मालाबार → कोंकण
  • कर्नाटक → कोंकण → मालाबार
  • मालाबार → कोंकण → कर्नाटक

सेवा पखवाड़ा 2025 (17 सितंबर-2 अक्टूबर) के दौरान, राष्ट्रव्यापी SDG-लिंक्ड अभियान के हिस्से के रूप में उत्तर प्रदेश के लिए वृक्षारोपण का क्या लक्ष्य निर्धारित किया गया था?

  • राज्य में 15 लाख पौधे
  • राज्य में 20 लाख पौधे
  • राज्य में 10 लाख पौधे
  • राज्य में 5 लाख पौधे

किस प्रकाशिक यंत्र का उपयोग हाइपरमेट्रोपिया (या दीर्घ-दृष्टि) नामक नेत्र दोष को ठीक करने के लिए किया जाता है जिसमें प्रकाश रेटिना के पीछे फोकसित होता है?

  • अवतल लेंस (Concave Lens)
  • बेलनाकार लेंस (Cylindrical Lens)
  • फोटोक्रोमिक लेंस (Photochromic Lenses)
  • उत्तल लेंस (Convex Lens)

RRB-Reasoning

उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएं उसी प्रकार से संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रियाएं केवल पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 लीजिए – 13 पर संक्रियाएं, जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना, की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (156, 204, 366) (150, 162, 318)

  • (182, 164, 352)
  • (142, 165, 307)
  • (204, 101, 309)
  • (172, 141, 317)

एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है कि ‘A, B का पुत्र है’, A # B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’, A + B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’ और A & B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’। यदि ‘S + D + R # Y & H’ है, तो S का H से क्या संबंध है?

  • माता का भाई
  • भाई का पुत्र
  • पिता का पिता
  • माता के भाई का पुत्र

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

  • DHG
  • XBA
  • HMK
  • ZDC

सात बॉक्स, I, J, K, L, Q, R और S, एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन आवश्यक नहीं है कि वे इसी क्रम में हों। K को नीचे से तीसरे स्थान पर रखा गया है। R के ऊपर केवल एक बॉक्स रखा गया है। I को L के ठीक ऊपर रखा गया है। I को S के नीचे किसी स्थान पर रखा गया है। S और J के बीच कितने बॉक्स रखे गए हैं?

  • चार
  • एक
  • दो
  • तीन

दी गई श्रृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए? 7 16 29 51 77 112 ?

  • 161
  • 160
  • 151
  • 150

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: सभी सेब, फल हैं। कुछ फल, मीठे हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ सेब, मीठे हैं। (II) सभी फल, सेब हैं।

  • निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
  • न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
  • केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
  • केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है

वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार में से तीन एक निश्चित प्रकार से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, उसमें व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है)

  • BEG
  • PSV
  • DGJ
  • NQT

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन किसी निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

  • BGD
  • YCA
  • ZDB
  • VZX

यदि ‘+’ और ‘×’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘-‘ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 8 + 3 ÷ 116 – 4 × 18 = ?

  • 15
  • 19
  • 22
  • 13

निम्नलिखित अक्षर-श्रृंखला को देखें और प्रश्न का उत्तर दें। (गणना केवल बाएं से दाएं की जानी है) (बाएं) Y O W G U R C X Z H M E S I K A Q D F T B (दाएं) ऐसे कितने व्यंजन हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक व्यंजन आता है और ठीक बाद एक स्वर आता है?

  • 1
  • 4
  • 3
  • 2

निम्नलिखित अक्षर श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) L U H T R B F G A O D Q S I X M C K W (दाएं) श्रृंखला के दाएं छोर से छठे अक्षर और बाएं छोर से सातवें अक्षर के बीच, अंग्रेजी वर्णमाला श्रृंखला में कितने अक्षर हैं?

  • चार
  • दो
  • तीन
  • पाँच

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? NSL HMF BGZ VAT ?

  • PNU
  • PIN
  • PNK
  • PUN

यदि ‘+’ और ‘-‘ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 1 ÷ 1 × 1 + 2 – 49 = ?

  • 49
  • 50
  • 48
  • 46

सात डिब्बे A, B, C, D, E, F और G एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में रखे गए हों। A को सबसे नीचे से दूसरे स्थान पर रखा जाता है। A और G के बीच केवल तीन डिब्बे रखे जाते हैं। F को A के नीचे किसी स्थान पर रखा जाता है। G और D के बीच केवल E को रखा जाता है। C को G के ऊपर किसी स्थान पर रखा जाता है। A और D के बीच कितने डिब्बे रखे गए हैं?

  • 1
  • 4
  • 2
  • 3

उस त्रिक का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो त्रिकों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों त्रिक समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। KF – MH – NP MH – OJ – PR

  • QL – SN – TV
  • QL – SN – TU
  • RL – SN – TU
  • RL – SM – TU

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘world chest food’ को ‘m lu vd’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘food sing sheep’ को ‘bx rm ph’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई भाषा में ‘food’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाता है?

  • m
  • lu
  • vd
  • bx

सात बॉक्स, I, J, K, L, Q, R और S, एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन आवश्यक नहीं है कि वे इसी क्रम में हों। R के ऊपर केवल K को रखा गया है। R और L के बीच में केवल S को रखा गया है। L के नीचे केवल J को रखा गया है। Q और R के बीच में कितने बॉक्स रखे गए हैं?

  • चार
  • एक
  • तीन
  • दो

शब्द PROVIDE के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। इस प्रकार बने नए अक्षर-समूह में बाईं ओर से तीसरे अक्षर और दाईं ओर से चौथे अक्षर के बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में कितने अक्षर हैं?

  • 5
  • 9
  • 8
  • 6

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से LEMO का संबंध RJST से है। उसी तरीके से JYKI का संबंध PDQN से है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, BNCX का संबंध निम्नलिखित में से किस विकल्प से है?

  • SHIK
  • CISH
  • KISH
  • HSIC

R, E, A, D, I, N और G एक गोल मेज के परितः केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। G के बाएं से गिनने पर G और A के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। E के दाएं से गिनने पर N और E के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। R, N के ठीक दाएं पड़ोस में बैठा है। E और A दोनों का निकटतम पड़ोसी I है। D के बाएं से दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?

  • R
  • N
  • A
  • I

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं/हैं। कथन: कुछ खाद्य पदार्थ, वर्षा है। सभी मेज, वर्षा है। निष्कर्ष: (I) कुछ खाद्य पदार्थ, मेज हैं। (II) सभी वर्षा, मेज हैं।

  • केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
  • केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
  • निष्कर्ष (I) और (II), दोनों अनुसरण करते हैं
  • न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है

यदि ‘P’ का अर्थ ‘+’ है, ‘R’ का अर्थ ‘×’ है, ‘S’ का अर्थ ‘÷’ है और ‘Q’ का अर्थ ‘−’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 109 S 256 P 8 Q 2 R 17 Q 58 = ?

  • 49
  • 57
  • 23
  • 81

R, E, A, D, I, N और G एक गोल मेज़ के परितः केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। E के बाएं से गिनने पर G और E के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। D, N के दाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है। R, I के बाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है। D, R के ठीक दाएं पड़ोस में बैठा है। A, R का निकटतम पड़ोसी नहीं है। A के दाएं से गिनने पर A और E के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?

  • चार
  • एक
  • तीन
  • दो

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित दी गई श्रृंखला में, ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए? LNK NPM PRO RTQ ?

  • TVS
  • TUW
  • TUR
  • TWR

उस त्रिक का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो त्रिकों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों त्रिक समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। OURS – UROS – ROUS SAME – AMSE – MSAE

  • HEAD – ADHE – DHAE
  • FEAR – EAFR – AFER
  • THEY – HEYT – TYEH
  • SELF – ELFS – LFSE

एक निश्चित कूट भाषा में, A ≠ B का अर्थ है कि ‘A, B की बहन है’, A * B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’, A ; B का अर्थ है कि ‘A, B का पुत्र है’, A + B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’। उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘F ≠ G ; H + M * O’ है, तो F का O से क्या संबंध है?

  • पत्नी
  • पति के पिता की बहन
  • बहन
  • भाई की पत्नी

दी गई श्रृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 232 ? 204 288 176 316

  • 260
  • 260
  • 270
  • 240

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘cap room apple’ को ‘og uv bc’ के रूप में और ‘apple queen book’ को ‘wd og ex’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई भाषा में ‘apple’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?

  • wd
  • bc
  • og
  • uv

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? XBU TXQ PTM LPI ?

  • HLE
  • KFO
  • APT
  • SEL

श्रीमान Y बिंदु A से ड्राइव करना प्रारंभ करता है और दक्षिण की ओर 4 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है, 23 km ड्राइव करता है, फिर बाएँ मुड़ता और 8 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है और 41 km ड्राइव करता है। अंत में, वह बाएँ मुड़ता है और 4 km ड्राइव करता है तथा बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न हो, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं।)

  • 21 km, दक्षिण की ओर
  • 18 km, पूर्व की ओर
  • 20 km, उत्तर की ओर
  • 19 km, पश्चिम की ओर
RRB NTPC UG 15/6/2026 CBT-1 S-1