एक व्यापारी ₹1,000 में 20 kg चावल खरीदता है। वह चावल को ₹60 प्रति kg की दर से बेचता है। व्यापारी को कितने प्रतिशत लाभ प्राप्त हुआ?
22%
15%
18%
20%
यदि किसी संख्या का 45% उसके 20% से 36 अधिक है, तो वह संख्या ज्ञात कीजिए।
144
184
164
124
0.0009 और 0.25 के बीच का माध्यानुपाती ज्ञात कीजिए।
0.015
0.015
0.15
0.16
एक सैन्य शिविर में 360 सैनिकों के लिए 50 दिनों का राशन है। 10 दिनों के बाद, शिविर में 120 और सैनिक आ जाते हैं। यह मानते हुए कि प्रति सैनिक दैनिक खपत नियत रहती है, तो शेष राशन और कितने दिनों तक चलेगा?
28 दिन
32 दिन
30 दिन
25 दिन
5-अंको की वह छोटी से छोटी संख्या ज्ञात कीजिए, जो 12, 15 और 20 से पूर्णतः विभाज्य हो।
10200
10080
10320
10020
एक दुकानदार, ₹48 प्रति kg की दर से चीनी खरीदता है। बेचते समय, वह एक दोषपूर्ण तराजू का उपयोग करता है, जो 1 kg के स्थान पर केवल 900 g तौलता है। इसके अलावा, वह क्रय मूल्य पर 20% के लाभ पर अंकित मूल्य निर्धारित करता है और फिर अंकित मूल्य पर 10% की छूट देता है। दुकानदार द्वारा अर्जित समग्र प्रतिशत लाभ या हानि ज्ञात कीजिए।
11.4% लाभ
4.5% हानि
12.5% लाभ
10% लाभ
दो नल एक टंकी को क्रमशः 4 घंटे और 9 घंटे में भर सकते हैं। तीसरा नल उसे 9 घंटे में खाली कर सकता है। यदि सभी नल एक साथ खोल दिए जाएं, तो खाली टंकी को एक-चौथाई भरने में कितना समय (घंटों में) लगेगा?
1
4
2
3
A, B और C ने क्रमशः ₹1,960, ₹1,660 और ₹1,130 का निवेश करके एक व्यवसाय शुरू किया। यदि उनके द्वारा अर्जित लाभ में B का हिस्सा ₹968 है, तो A और C द्वारा अर्जित लाभ का अंतर (₹ में) कितना है?
₹482
₹487
₹484
₹486
एक त्रिभुज की भुजाएं 75 cm, 21 cm और 72 cm हैं। 21 cm लंबाई वाली भुजा के संगत इसके शीर्षलंब की लंबाई (cm में) कितनी होगी?
65
107
72
90
एक रेसिपी में प्रत्येक 3 कप पानी के लिए 2 कप चावल का उपयोग होता है। यदि आप 6 कप चावल पकाना चाहते हैं, तो आपको कितने पानी की आवश्यकता होगी?
6 कप
3 कप
7 कप
9 कप
एक खोखला गोलीय कोश 10 g/cm³ घनत्व वाली धातु से बना है। इसकी आंतरिक और बाह्य त्रिज्याएं क्रमशः 1 cm और 4 cm हैं। कोश का वजन (kg में) कितना है? (π = 22/7 लीजिए)
1.98
1.92
2.64
2.24
15 पुरुष और 19 महिलाएं मिलकर एक कार्य को 8 दिनों में पूरा कर सकते हैं, तथा 9 पुरुष और 4 महिलाएं मिलकर उसी कार्य को 14 दिनों में पूरा कर सकते हैं। कितनी महिलाओं द्वारा किया गया कार्य, एक पुरुष द्वारा किए गए कार्य के बराबर है?
15
18
17
16
दो संख्याओं में अंतर 8 है। यदि बड़ी संख्या के दोगुने में से छोटी संख्या के पाँच गुने को घटाया जाए, तो परिणाम 13 प्राप्त होता है। बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए।
8
9
12
10
चेतन का मासिक वेतन ₹17,000 है। वह मकान के किराए पर ₹4,000, बिलों पर ₹2,500 खर्च करता है और शेष राशि उसकी मासिक बचत है। यदि वह अपने जन्मदिन वाले महीने में अपनी पूरी मासिक बचत जन्मदिन समारोह पर खर्च करता है, तो एक वर्ष में उसकी बचत (₹ में) ज्ञात कीजिए।
94,500
1,15,500
1,26,000
1,05,000
sin²A/(1−cosA) + sin²A/(1+cosA) को सरल कीजिए।
4
3
2
1
उस बेलन का आयतन ज्ञात कीजिए जिसकी ऊँचाई 21 cm और इसकी त्रिज्या, 317900 cm³ आयतन और 14 cm ऊँचाई वाले एक अन्य बेलन की त्रिज्या का 1/5 है। (π = 22/7 का उपयोग कीजिए)
171656 cm³
171666 cm³
171660 cm³
161666 cm³
₹4,000 के मूलधन पर वार्षिक रूप से संयोजित होने वाले 5% वार्षिक ब्याज की दर से 3 वर्ष बाद कुल देय राशि कितनी होगी?
₹4,550.50
₹4,050.50
₹4,630.50
₹4,600.50
दो धनात्मक संख्याओं का योगफल 36 है और उनका गुणनफल 180 है। उनके बीच का धनात्मक अंतर ज्ञात कीजिए。
37
24
34
32
किराने की एक दुकान ‘5 खरीदें 2 मुफ्त पाएं’ का ऑफर देती है। प्रत्येक वस्तु की कीमत ₹300 है। किसी ग्राहक को कुल 21 वस्तुओं की आवश्यकता है और वह इस योजना के अंतर्गत वस्तुओं की खरीददारी करता है। प्रति वस्तु प्रभावी लागत कितनी है? (अपने उत्तर को दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित कीजिए।)
₹214.45
₹114.29
₹241.29
₹214.29
एक कार पहले 60 km की दूरी 45 km/hr की चाल से और अगले 90 km की दूरी 60 km/hr की चाल से तय करती है। संपूर्ण यात्रा के दौरान औसत चाल ज्ञात कीजिए। (अपने उत्तर को दशमलव के दो स्थान तक पूर्णांकित करें।)
53.84 km/hr
50.78 km/hr
54.56 km/hr
52.94 km/hr
यदि किसी सेल में, ₹1,200 अंकित मूल्य पर 40% की छूट दी जाती है, लेकिन बिक्री केवल ₹520 में की जाती है, तो ग्राहक को कितनी अतिरिक्त छूट मिली?
25 7/9%
28 7/9%
27 7/9%
26 7/9%
दो ट्रेनें समानांतर पटरियों पर एक ही दिशा में चल रही हैं। ट्रेन A की लंबाई 90 m है और इसकी चाल 54 km/h है। ट्रेन B की लंबाई 75 m है और इसकी चाल 36 km/h है। ट्रेन A को ट्रेन B को पूरी तरह से ओवरटेक करने में कितना समय लगेगा?
30 सेकंड
22 सेकंड
33 सेकंड
25 सेकंड
तीन संख्याएँ 19 : 7 : 13 के अनुपात में हैं, और उनका लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) 8645 है। उनका महत्तम समापवर्तक (HCF) कितना है?
15
25
5
30
वह सबसे छोटी प्राकृत संख्या x ज्ञात कीजिए, जिसके लिए 2x + 1 एक अभाज्य संख्या नहीं है।
5
4
4
2
RRB-GK
पादपों के हरे रंग के लिए कौन-सा वर्णक उत्तरदायी होता है?
कैरोटीन (Carotene)
क्लोरोफिल (Chlorophyll)
जैंथोफिल (Xanthophyll)
एंथोसायनिन (Anthocyanin)
2025 में विश्व आर्थिक मंच द्वारा वैश्विक जोखिम रिपोर्ट (Global Risks Report) का निम्नलिखित में से कौन-सा संस्करण जारी किया गया था?
20वां संस्करण
21वां संस्करण
19वां संस्करण
18वां संस्करण
“उच्च न्यायालयों से सिविल विषयों से संबंधित अपीलों में उच्चतम न्यायालय की अपीलीय अधिकारिता” भारत के संविधान के निम्नलिखित में से किस प्रावधान में प्रदान की गई है?
अनुच्छेद 134
अनुच्छेद 131
अनुच्छेद 132
अनुच्छेद 133
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सिस्टम सॉफ्टवेयर का सटीक वर्णन करता है? सही विकल्प का चयन कीजिए।
मल्टीमीडिया फाइलें चलाने के लिए सॉफ्टवेयर
डॉक्यूमेंट क्रिएट करने के लिए उपयोग किया जाने वाला सॉफ्टवेयर
वह सॉफ्टवेयर जो हार्डवेयर को मैनेज करता है और एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर के लिए एक प्लेटफॉर्म प्रदान करता है
इंटरनेट ब्राउज करने के लिए सॉफ्टवेयर
द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में निम्नलिखित में से किस समूह ने यह दावा किया कि कांग्रेस का उनके नियंत्रण वाले भूभाग पर कोई अधिकार नहीं है?
जमीदार
प्रांतीय राज्यपाल
ब्रिटिश अधिकारी
भारतीय राजे-रजवाड़ों
विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम (Windows operating system) के लिए, निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए, जो मेमोरी या सिस्टम स्टेट (system state) के संदर्भ में स्लीप (Sleep) और हाइबरनेट (Hibernate) पावर-सेविंग मोड के बीच मुख्य अंतर को निरूपित करता है।
स्लीप, सिस्टम स्टेट को डिस्क पर सेव करता है; हाइबरनेट, रैम का उपयोग करता है
दोनों डेटा को रैम में सेव करते हैं
स्लीप, डेटा को रैम में रखता है; हाइबरनेट इसे डिस्क पर सेव करता है
हाइबरनेट, डेटा को रैम में रखता है; स्लीप, डिस्क पर सेव करता है
निम्नलिखित में से कौन-सा, ऋग्वेद के कृतित्व का सर्वोत्तम वर्णन करता है?
इसकी रचना पूर्ण रूप से ऋषि व्यास ने की थी और महाभारत काल में इसे संकलित किया गया था।
यह पीढ़ियों से विभिन्न ऋषियों द्वारा रचित भजनों का संग्रह है।
इसे प्राचीन भारत में एक ही दार्शनिक-राजा ने लिखा था।
इसे वाल्मीकि ने मौखिक प्रसारण के लिए एक काव्य महाकाव्य के रूप में लिखवाया था।
अक्टूबर 2025 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत के किस शहर में आर्ट डेको शैली की इमारतों का विश्व का दूसरा सबसे बड़ा संग्रह है, जिसमें 94 संरचनाओं के साथ यूनेस्को (UNESCO) द्वारा मान्यता प्राप्त अण्डाकार मैदान उपक्षेत्र भी शामिल है?
जयपुर
कोलकाता
इंदौर
मुंबई
कंप्यूटर सिस्टम में, रन कर रहा प्रोग्राम वर्तमान आवश्यक डेटा को RAM में संग्रहित करता है। RAM का पूर्ण रूप क्या है?
Random Access Memory (रेण्डम एक्सेस मेमोरी)
Random Active Memory (रेण्डम एक्टिव मेमोरी)
Read Action Memory (रीड एक्शन मेमोरी)
Random Access Mode (रेण्डम एक्सेस मोड)
किस सरकारी विभाग ने 5G इनोवेशन हैकाथॉन 2025 की शुरुआत की, जो छह माह की एक पहल है जिसका उद्देश्य सामाजिक और औद्योगिक चुनौतियों का समाधान करने के लिए अभिनव 5G-संचालित समाधानों के विकास में तेजी लाना है?
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY)
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST)
NITI आयोग
दूरसंचार विभाग (DoT)
प्रथम “संस्कृत आयोग” का गठन किस वर्ष किया गया था?
2019
1952
2013
1956
अगस्त 2025 में श्रीलंका में SLINEX-25 अभ्यास में निम्नलिखित में से किस नौसैनिक जहाज ने भाग लिया?
INS तलवार और INS शिवालिक
INS राणा और INS ज्योति
INS विक्रांत और INS त्रिकंद
INS कोलकाता और INS सतपूडा
1 मार्च 2001 तक की स्थिति के अनुसार, भारत की जनसंख्या कितनी थी?
1,027 मिलियन
1,210 मिलियन
950 मिलियन
1,000 मिलियन
निम्नलिखित में से किस देश ने अक्टूबर 2025 में BEPS (बेस इरोजन एंड प्रॉफिट शिफ्टिंग) को लागू करने के लिए OECD मल्टीलेटरल कन्वेंशन पर हस्ताक्षर किए?
भारत
ब्राजील
रूस
जापान
भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद मौलिक कर्तव्यों से संबंधित है?
अनुच्छेद 50
अनुच्छेद 51
अनुच्छेद 51A
अनुच्छेद 52
इनपुट और आउटपुट डिवाइसों के बारे में दिए गए कथनों पर विचार करें और सही विकल्प का चयन करें। (i) माइक्रोफोन एक इनपुट डिवाइस है जो ध्वनि को कैप्चर कर सकता है, लेकिन यह कोई ध्वनि निर्गत नहीं कर सकता है। (ii) CPU की प्रोसेसिंग स्पीड, प्रिंटर जैसे बाह्य डिवाइसों की डेटा स्थानांतरण दर की तुलना में बहुत तीव्र है।
(i) सत्य, (ii) सत्य
(i) असत्य, (ii) सत्य
(i) असत्य, (ii) असत्य
(i) सत्य, (ii) असत्य
भारत में कॉरपोरेट औसत ईंधन दक्षता (CAFE-3) मानदंड किस महीने और वर्ष से लागू होने वाले हैं?
अप्रैल 2027
अप्रैल 2027
अप्रैल 2028
अप्रैल 2026
निम्नलिखित में से कौन-सा पारंपरिक भारतीय ताल वाद्य यंत्र आधुनिक तबला का पूर्वज माना जाता है?
थविल (Thavil)
ढोल (Dhol)
कंजीरा (Kanjira)
पखावज (Pakhawaj)
विन नदी, ______ की सबसे महत्वपूर्ण दाहिने तट की एक सहायक नदी है।
स्पीती नदी (Spiti River)
सराब नदी (Tsarab River)
चंद्रा नदी (Chandra River)
भागा नदी (Bhaga River)
विद्युत प्रतिरोधक में उत्पन्न ऊष्मा को किस SI मात्रक में मापा जाता है?
जूल
वोल्ट
वाट
कूलाम
भारत में औद्योगिक नीति संकल्प (IPR) कब अपनाया गया था?
1952
1956
1954
1959
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने हाल ही में एक नए अध्यक्ष की नियुक्ति की है। दिसंबर 2025 में IMA के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में किसने कार्यभार संभाला?
डॉ. अनिल नायक
डॉ. अमित चक्रवर्ती
डॉ. केतन देशाई
डॉ. दिलीप भानुशाली
कौन-सा कथन, अंतर उष्णकटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र (ITCZ) की प्रकृति का यथार्थ रूप से वर्णन करता है?
यह हिमालय पर्वतमाला के निकट शीत लाल क्षेत्र का निर्माण करता है।
यह मकर रेखा के निकट स्थित पश्चिमी पवन प्रणाली को दर्शाता है।
यह एक भूमध्यरेखीय निम्न दाब बेल्ट है जहां व्यापारिक पवन मिलती है।
यह ध्रुवों के निकट स्थित उच्च दाब वाले क्षेत्र को दर्शाता है।
अनुच्छेद 164(1A) के अंतर्गत, किसी राज्य में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या ___________।
उस राज्य की विधान सभा के सदस्यों की कुल संख्या के 10% से अधिक नहीं होगी
की सीमा का उल्लेख नहीं किया गया है
उस राज्य की विधान सभा के सदस्यों की कुल संख्या के 15% से अधिक नहीं होगी
उस राज्य की विधान सभा के सदस्यों की कुल संख्या के 20% से अधिक नहीं होगी
‘मध्यपाषाण युग’ को एक संक्रमणकारी चरण माना जाता है क्योंकि यह किन दो प्रागैतिहासिक काल के बीच परिवर्तन को निरूपित करता है?
पुरापाषाण युग और नवपाषाण युग
कांस्य युग और लौह युग
ताम्रपाषाणीय युग और लौह युग
नवपाषाण युग और ताम्रपाषाणीय युग
निम्नलिखित में से किस संशोधन ने भारत में आपातकाल के लिए लिखित मंत्रिमंडल सलाह को अनिवार्य बनाया?
44वां संशोधन
42वां संशोधन
26वां संशोधन
24वां संशोधन
2025 में उद्धृत WMO की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी-अगस्त 2025 में वैश्विक तापन, पूर्व-औद्योगिक स्तरों से लगभग कितना अधिक था?
1.42°C
2.1°C
0.8°C
1.0°C
खानवा का युद्ध (1527) बाबर और निम्नलिखित में से किस शासक के बीच लड़ा गया था?
शेर शाह सूरी
राणा सांगा
बैरम खान
इब्राहिम लोदी
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 243Z राज्य विधानमंडल को सहकारी समितियों से संबंधित कानून बनाने का अधिकार प्रदान करता है। निम्नलिखित में से कौन-सा सिद्धांत इसके कार्य-क्षेत्र में सम्मिलित नहीं है?
स्वैच्छिक गठन
लोकतांत्रिक सदस्य नियंत्रण
अनिवार्य राज्य पर्यवेक्षण
स्वायत्त कार्यप्रणाली
नागार्जुन सागर बांध का निर्माण निम्नलिखित में से किस नदी पर किया गया है?
गोदावरी
भीमा
तुंगभद्रा
कृष्णा
2022 में, राष्ट्रपति ने एक मामूली अपराध के लिए जेल में बंद एक महिला को क्षमादान दिया। भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद राष्ट्रपति को क्षमादान देने का अधिकार देता है?
अनुच्छेद 75
अनुच्छेद 74
अनुच्छेद 72
अनुच्छेद 53
प्रकाश की ऊर्जा (फोटॉन) ______ का एक रूप है।
विद्युतचुंबकीय ऊर्जा
नाभिकीय ऊर्जा
यांत्रिक ऊर्जा
गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा
RRB-Reasoning
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, एक निश्चित तरीके से, RWFG का संबंध OTCD से है। उसी प्रकार, FKTU का संबंध CHQR से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, WBKL का संबंध निम्नलिखित में से किस विवरण से है?
TYHI
THYI
TUHO
THYU
दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? BLE 6 UEX 11 NXQ 16 GQJ 21 ?
YLI 25
ZJC 26
XHE 26
ZFB 25
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंखला में ? के स्थान पर क्या आना चाहिए? GJL ORT WZB EHJ ?
MOQ
MQQ
MPR
MNP
Aj, Bv, Cu, Dq, Em, Fh और Gt एक गोल मेज के परितः उसके केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। Gt, Fh के बाएँ तीसरे स्थान पर बैठा है। Em, Fh के बाएँ दूसरे स्थान पर बैठा है। Bv, Em के दाएँ तीसरे स्थान पर बैठा है। Cu और Gt का निकटतम पड़ोसी Aj है। Aj के बाएँ से गिनती करने पर Dq और Aj के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
तीन
दो
एक
चार
दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? XK253, UO236, RS219, ?
OV204
PU202
OW204
OV202
सीमा अपनी कक्षा में ऊपर से 12वें और नीचे से 13वें स्थान पर है। उसकी कक्षा में कुल कितने विद्यार्थी हैं?
24
22
23
25
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘DESK’ को ‘2794’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘KIDS’ को ‘6924’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘S’ का कूट क्या होगा?
9
4
2
7
यदि ‘+’ और ‘-‘ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 43 – 85 × 5 + 10 ÷ 3 = ?
30
32
38
35
एक निश्चित कूट भाषा में, A # B का अर्थ है कि ‘A, B की पुत्री है’, A @ B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’, A ! B का अर्थ है ‘A, B की पत्नी है’ और A & B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’। यदि ‘N @ K # S & R ! V’ है, तो N का V से क्या संबंध है?
पुत्र
पत्नी का भाई
पिता
पत्नी का पिता
शहर X, शहर Y के दक्षिण में स्थित है। शहर Z, शहर X के पश्चिम में स्थित है। शहर P, शहर Z के उत्तर में स्थित है। शहर Q, शहर P के पूर्व में स्थित है। शहर Y, शहर Q के उत्तर-पश्चिम में स्थित है। शहर Q के सापेक्ष शहर X की स्थिति क्या है?
उत्तर-पश्चिम
दक्षिण-पूर्व
उत्तर-पूर्व
दक्षिण-पश्चिम
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित एक निश्चित तरीके से ORVS का संबंध QTXU से है। उसी प्रकार, PSWT का संबंध RUYV से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, HKOL का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
JMPN
JLPN
JNPW
JMQN
शब्द PREDIAL के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद वाले अक्षर से बदल दिया गया है, और फिर इस प्रकार प्राप्त सभी अक्षरों को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। इस प्रकार बने अक्षरों के नए समूह में, निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर दाईं ओर से चौथे स्थान पर होगा?
M
E
J
F
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हो, यह निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: कुछ पत्थर, खनिज हैं। सभी खनिज, अवयव हैं। (I) कुछ अवयव, पत्थर हैं। (II) सभी पत्थर, खनिज हैं।
केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
एक निश्चित कूट भाषा में, A @ B का अर्थ है कि ‘A, B की माता है’, A × B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’, A + B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’ और A ÷ B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’। यदि ‘S × D ÷ R @ Y + H’ है, तो S का H से क्या संबंध है?
माता की माता
बहन
माता
माता की बहन
शब्द CONTAIN में प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद वाले अक्षर से और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक पहले वाले अक्षर से बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने नए अक्षरों के समूह में बाएं छोर से तीसरा अक्षर निम्नलिखित में से कौन-सा होगा?
N
M
L
O
उत्तर दिशा की ओर अभिमुख 35 व्यक्तियों की एक पंक्ति में, गीता दाएं छोर से 15वें स्थान पर है। यदि नलिनी गीता के बाएं 14वें स्थान पर बैठी है, तो पंक्ति के बाएं छोर से नलिनी की स्थिति क्या होगी?
5वीं
7वीं
9वीं
6वीं
दी गई अक्षर श्रृंखला का संदर्भ लें और दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। गिनती केवल बाएं से दाएं ही की जानी है। (बाएँ) O E D F B G F G I Y U I L V U Y T S V T (दाएँ) ऐसे कितने व्यंजन हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक व्यंजन है और ठीक बाद में एक स्वर भी है?
दो
एक
तीन
एक भी नहीं
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक युग्म बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस युग्म से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है。)
UG-QC
RK-OG
RF-NB
MJ-IF
सात व्यक्ति F, G, H, L, M, O और Q एक गोल मेज के परितः उसके केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। F के दाईं ओर से गिनने पर G और F के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। Q, G के ठीक दाएं पड़ोस में बैठा है। Q के बाईं ओर से गिनने पर Q और M के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। O, H के ठीक दाएं पड़ोस में बैठा है। H के बाईं ओर से गिनने पर L और H के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
एक
दो
तीन
चार
दी गई श्रृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 28 33 44 61 84 113 ?
143
148
140
137
सात बक्से A, B, C, D, E, F और G, एक के ऊपर एक रखे गये हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में रखे गये हों। E और B के बीच केवल दो बक्से रखे गये हैं। B को E के ऊपर किसी स्थान पर रखा गया है। C को सबसे नीचे रखा गया है। G को E के ठीक ऊपर रखा गया है। D और G के बीच केवल दो बक्से रखे गये हैं। F के नीचे केवल एक बक्सा रखा गया है। B के ठीक नीचे कौन-सा बक्सा रखा गया है?
G
F
A
E
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन किसी निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है。)
YAD
EFJ
FGK
GHL
यदि ‘+’ और ‘-‘ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 12 – 50 ÷ 2 × 2 + 15 = ?
45
49
49
47
अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है。)
CFZV
MPIE
KNHD
TWQM
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘car event stop’ को ‘mb mj gs’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘stop van lime’ को ‘ii mb rb’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई भाषा में ‘stop’ का कूट क्या होगा?