एक दुकानदार किसी वस्तु का अंकित मूल्य, उसके क्रय मूल्य से 165% अधिक निर्धारित करता है। 112% का लाभ प्राप्त करने के लिए उसे अंकित मूल्य पर कितने प्रतिशत की छूट देनी चाहिए?
20%
20%
21%
23%
यदि 10 cm त्रिज्या वाले एक गोले को पेंट किया जाता है, लेकिन उसके पृष्ठ क्षेत्रफल का 25% हिस्सा छिपा हुआ है और उसे पेंट नहीं किया जाता है, तो पेंट किया गया क्षेत्रफल कितना होगा?
300π cm²
300π cm²
400π cm²
100π cm²
एक स्मार्ट शहर में, 2021 में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में 18% की वृद्धि हुई और 2022 में 22% की वृद्धि हुई। इन दोनों वर्षों में इलेक्ट्रिक वाहनों में कुल कितनी प्रतिशत वृद्धि है?
46%
43.96%
41.6%
40%
एक थोक विक्रेता ₹3,000 अंकित मूल्य वाली किसी वस्तु पर, 20 से कम वस्तुओं के ऑर्डर पर 10% की छूट देता है। साथ ही, 20 से अधिक वस्तुओं के ऑर्डर पर, वस्तु पर 5% की अतिरिक्त छूट देता है। ₹3,000 अंकित मूल्य वाली 25 वस्तुओं को खरीदने के लिए एक खुदरा विक्रेता को कितनी धनराशि का भुगतान करना होगा?
₹26,125
₹25,650
₹72,543
₹64,125
ABC एक समबाहु त्रिभुज है, जिसकी भुजा 24 cm है और AD माध्यिका है। यदि G त्रिभुज ABC का केन्द्रक है, तो GD की लंबाई (cm में) ज्ञात कीजिए।
6√2
4√3
3√2
9√3
रिया, कबीर और सना मिलकर एक व्यवसाय शुरू करते हैं। रिया 8 महीने के लिए ₹13500, कबीर 6 महीने के लिए ₹21000 और सना 12 महीने के लिए ₹18000 का निवेश करती हैं। वर्ष के अंत में, उन्हें कुल ₹12,600 का लाभ प्राप्त होता है। कबीर का लाभ में हिस्सा (₹ में) कितना है?
₹4,285
₹3,528
₹3,722
₹4,030
एक दुकानदार, किसी घड़ी को 10% हानि पर बेचता है। यदि उसने उसे ₹450 अधिक में बेचा होता, तो उसे 5% लाभ हुआ होता। घड़ी का क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
₹3,500
₹3,000
₹4,000
₹4,500
भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में एक छात्र के भारित औसत अंक 68 हैं। भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषयों के भारांक 3 : 2 : 5 के अनुपात में हैं। यदि छात्र ने भौतिकी में 60 और रसायन विज्ञान में 70 अंक प्राप्त किए हैं, तो गणित में अंक ज्ञात कीजिए।
74
72
66
68
तीन संख्याएँ 3 : 2 : 11 के अनुपात में हैं, और उनका LCM 3564 है। उनका HCF कितना है?
54
88
67
38
यदि 8 अंकीय संख्या 79243p25, 11 से विभाज्य है, तो p का न्यूनतम मान कितना होगा?
2
8
4
7
एक दो-अंकीय संख्या के दोनों अंकों का योगफल 9 है। यदि अंकों को परस्पर बदलने पर प्राप्त संख्या मूल संख्या से 27 अधिक है, तो वह संख्या ज्ञात कीजिए।
63
36
27
45
दो नल एक टंकी को क्रमशः 4 घंटे और 17 घंटे में भर सकते हैं। तीसरा नल उसे 17 घंटे में खाली कर सकता है। यदि सभी नलों को एक साथ चालू कर दिया जाएं, तो खाली टंकी का 1/4 भाग भरने में कितना समय (घंटों में) लगेगा?
3
2
4
1
P और Q की वर्तमान आयु का अनुपात 4 : 5 है। आठ वर्ष पूर्व उनकी आयु का अनुपात 2 : 3 था। उनकी वर्तमान आयु का हरात्मक माध्य ज्ञात कीजिए।
18 7/9
17 7/9
19 7/9
16 7/9
एक कार 120 km की दूरी 40 km/h की चाल से, 120 km की दूरी 60 km/h की चाल से और 100 km की दूरी 80 km/h की चाल से तय करती है। संपूर्ण यात्रा के लिए कार की औसत चाल ज्ञात कीजिए।
62.5 km/h
54.4 km/h
55.6 km/h
65 km/h
यदि पाँच संख्याओं का समांतर माध्य 20 है और उनमें से एक संख्या 10 को बदलकर 20 कर दिया जाए, तो माध्य पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
इसमें 5 की कमी होगी
इसमें 2 की कमी होगी
यह अपरिवर्तित रहेगा
इसमें 2 की वृद्धि होगी
संख्या 1_36 में रिक्त स्थान पर कौन-सा एक अंक रखा जाए, ताकि यह संख्या 9 से विभाज्य हो जाए?
5
8
8
1
दो संख्याओं का महत्तम समापवर्तक (HCF) 8 है और उनका लघुत्तम समापवर्तक (LCM) 240 है। यदि दोनों संख्याओं का योगफल 88 है, तो संख्याएँ ज्ञात कीजिए।
32 और 56
16 और 72
24 और 64
40 और 48
एक शहर की जनसंख्या एक वर्ष में 8,000 से घटकर 7,200 हो गई। जनसंख्या में प्रतिशत कमी कितनी हुई?
15%
10%
12%
8%
A, B और C तीन बल्लेबाज हैं। एक मैच में उनके द्वारा बनाए गए रनों का अनुपात A : B = 15 : 17 और B : C = 14 : 19 था। मैच के अंत में, उन्होंने 1542 रन बनाए। A द्वारा बनाए गए रनों की संख्या ज्ञात कीजिए।
420
540
420
520
m का वह मान ज्ञात कीजिए जो निम्नलिखित को संतुष्ट करता हो: (22/5)^18 × (5/22)^8 × (22/5)^6 = (5/22)^(9m+4)
17
-4
10
20
कोई विक्रेता, नमक बेचते समय 60 g के बाट के स्थान पर 50 g के पत्थर का उपयोग करता है। यदि वह नमक को प्रति किलोग्राम क्रय मूल्य पर बेचता है, तो इस लेन-देन में उसका लाभ प्रतिशत कितना होगा?
20%
20%
16.67%
18%
X किसी कार्य को 20 दिनों में पूरा कर सकता है। Y उसी कार्य को 15 दिनों में पूरा कर सकता है। यदि X तथा Y, 5 दिनों तक एक-साथ कार्य करते हैं और X कार्य छोड़कर चला जाता है, तो Y को शेष कार्य को पूरा करने में कितना समय लगेगा?
6.25 दिन
7 दिन
6.25 दिन
4.5 दिन
एक फर्श पर 500 समांतर चतुर्भुज की आकृति की टाइलें बिछी हैं। प्रत्येक टाइल का आधार और उसकी संगत ऊँचाई क्रमशः 8 cm और 6 cm है। टाइलों द्वारा कवर किए गए फर्श का कुल क्षेत्रफल (cm² में) कितना है?
26,000
24,000
28,000
20,000
यदि ₹y की राशि पर वार्षिक रूप से संयोजित होने वाले 10% वार्षिक दर से 2 वर्षों में प्राप्त चक्रवृद्धि ब्याज ₹630 है, तो दो वर्षों की अवधि के अंत में देय कुल राशि ______ होगी।
₹4,100
₹3,540
₹3,630
₹3,950
22³ + (-16)³ + (-6)³ का मान ज्ञात कीजिए।
6220
6336
6303
6313
प्रिया ने अपनी सहेली को ₹920 की धनराशि 5% वार्षिक साधारण ब्याज दर पर 3 वर्ष के लिए उधार दी। इस समयावधि में वह कितना साधारण ब्याज अर्जित करती है?
₹138
₹127
₹150
₹145
तीन मित्रों P, Q और R ने 2 : 3 : 5 के अनुपात में निवेश करके एक व्यवसाय शुरू किया। यदि कुल लाभ ₹10,000 है, तो R को P से कितना अधिक लाभ प्राप्त हुआ?
₹1,000
₹3,000
₹3,000
₹4,000
समतल भूमि पर एक ऊर्ध्वाधर मीनार खड़ी है। बिंदु P से, उसके शिखर का उन्नयन कोण 30° है। बिंदु P और मीनार के आधार (foot) को जोड़ने वाली रेखा के अनुदिश मीनार के 100 m निकट जाने पर उन्नयन कोण 60° हो जाता है। मीनार की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
25√3 मीटर
50√3 मीटर
150√3 मीटर
75√3 मीटर
एक कार 540 km की दूरी तय करती है। पहले 3 घंटे वह 80 km/h की चाल से चलती है, और शेष घंटों के लिए अपनी चाल घटाकर 60 km/h कर लेती है। पूरी दूरी तय करने में कार द्वारा लिया गया कुल समय ज्ञात कीजिए।
2 घंटे
6 घंटे
4 घंटे
8 घंटे
RRB-GK
किसी कंप्यूटर की सटीकता की विशेषता का अर्थ है कि यह तब तक सटीक और सही परिणाम दे सकता है जब तक कि ________।
प्रोसेसर की स्पीड सही हो
इनपुट डेटा और निर्देश सही हों
सिस्टम की RAM का साइज सही हो
हार्ड डिस्क की क्षमता सही हो
भारत के संविधान का कौन-सा अनुच्छेद न्यायिक समीक्षा की शक्ति प्रदान करता है?
अनुच्छेद 300
अनुच्छेद 226
अनुच्छेद 44
अनुच्छेद 32
विंडोज 11 फाइल एक्सप्लोरर (Windows 11 File Explorer) में सर्च टर्म “Invoice*” का उपयोग करने पर कौन-सी फाइलें मिलेंगी?
वे फाइलें जिनमें ठीक “Invoice” शब्द होता है
वे फाइलें जो “Invoice” शब्द से शुरू होती हैं
वे फाइलें जो “Invoice” शब्द पर समाप्त होती हैं
वे फाइलें जिनके नाम में कहीं भी “Invoice” होता है
भारत में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
हैदराबाद
दिल्ली
पटना
लखनऊ
मार्च 2025 में, ISRO ने विक्रम 3201 और कल्पना 3201 विकसित किए। ये निम्नलिखित में से किसके उदाहरण हैं?
नौवहन उपग्रह
नए प्रक्षेपण यान
32-बिट माइक्रोप्रोसेसर
अंतरिक्ष टेलीस्कोप
कौन-सा पड़ोसी देश, पाक जलसंधि द्वारा भारत से अलग है?
मालदीव
म्यांमार
अफगानिस्तान
श्रीलंका
निम्नलिखित में से किस दक्षिण शासक ने हर्षवर्धन को पराजित किया और “दक्षिणपथेश्वर” (दक्षिण के स्वामी) की उपाधि धारण की?
विक्रमादित्य प्रथम
ध्रुव धारवर्ष
नरसिंहवर्मन प्रथम
पुलकेशिन द्वितीय
2 सितंबर 2025 को पूर्व सैनिक कल्याण विभाग और पतंजलि योगपीठ के बीच हस्ताक्षरित एक MoU के अंतर्गत, लगभग 60 लाख पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को किस प्रकार के उपचार की निःशुल्क सुविधा प्राप्त होगी?
एलोपैथिक उपचार
ऑन्कोलॉजी उपचार
आयुष उपचार
उन्नत हृदय उपचार
निम्नलिखित में से कौन-सा संयोजन, किसी डिवाइस का उसके मुख्य कार्य से सही मिलान करता है?
OMR – पेपर पर बने शेड के निशानों का पता लगाना
Barcode Reader – हाथ से लिखे हुए टेक्स्ट को कैप्चर करना
MICR – बारकोड पढ़ना
OCR – चुंबकीय इंक वाले अक्षरों को पहचानना
निम्नलिखित में से कौन सी गतिविधि भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रारंभिक राष्ट्रवादी चरण में राजनीतिक लामबंदी की उपयुक्त रणनीति का एक केंद्रीय घटक थी?
नियंत्रित राजनीतिक मंचों के माध्यम से भागीदारी को शिक्षित अभिज्ञात वर्ग तक सीमित रखना
जनसभाओं के स्थान पर गुप्त गतिविधियों पर केंद्रित गुप्त संगठनों को अपनाना
स्वदेशी को विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार और स्थानीय उत्पादन के माध्यम से बढ़ावा देना
सुधार के प्राथमिक मॉडल के रूप में ब्रिटिश संवैधानिक प्रथाओं को अपनाना
महिलाओं के खिलाफ हिंसा उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस किस वैश्विक अभियान की शुरुआत का प्रतीक है?
महिलाओं के लिए 7 दिन
लैंगिक आधारित हिंसा के विरुद्ध 16 दिन का सक्रियतावाद
समानता के 10 दिन
मानवाधिकार संरक्षण के 30 दिन
किस भारतीय मंत्रालय ने इंटरनेशनल काउंसिल फॉर सर्कुलर इकोनॉमी (ICCE) के सहयोग से अप्रैल 2024 में ‘आई एम सर्कुलर’ कॉफी-टेबल बुक का अनावरण किया था?
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
शिक्षा मंत्रालय
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
वित्त मंत्रालय
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प, भारतीय संविधान के अनुसार प्रावधान और उसके विषय को सही ढंग से सुमेलित करता है?
अनुच्छेद 11 – जन्म द्वारा नागरिकता
अनुच्छेद 9 – पंजीकरण द्वारा नागरिकता
अनुच्छेद 7 – नागरिकता को विनियमित करने की संसद की शक्ति
अनुच्छेद 5 – प्रारंभ में नागरिकता
सिरी किले के निर्माण के पीछे एक प्रमुख सैन्य कारण, निम्नलिखित में से क्या था?
बौद्ध मठों को बसाना
चोलों पर खिलजी की जीत का जश्न मनाना
सोनगरा राजपूतों के लिए एक व्यापारिक केंद्र के रूप में काम करना
दिल्ली को मंगोल हमलों से बचाना
सरदार सरोवर परियोजना किस नदी पर निर्मित है?
साबरमती
नर्मदा
तापी
माही
भारत में कृषि और ग्रामीण विकास के संवर्धन के लिए ऋण उपलब्ध कराने और उसे विनियमित करने के लिए प्राथमिक रूप से कौन-सी संस्था उत्तरदायी है?
वित्त मंत्रालय
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD)
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)
भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
निम्नलिखित में से किस पदार्थ के जल में विलयन से सल्फ्यूरस अम्ल बनने के कारण विलयन अम्लीय हो जाता है?
सल्फोनिक अम्ल
सल्फर हेक्साफ्लुओराइड
सल्फर डाइऑक्साइड
सल्फर ट्राइऑक्साइड
ए.आर. रहमान ने किस फिल्म के लिए बेस्ट ओरिजिनल स्कोर के लिए अकादमी पुरस्कार जीता?
दिल से (Dil Se)
लगान (Lagaan)
स्लमडॉग मिलियनयर (Slumdog Millionaire)
रॉकस्टार (Rockstar)
भारत का सर्वोच्च न्यायालय कितने प्रकार के रिट (आदेश) जारी कर सकता है?
3
5
2
6
आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 में उल्लिखित आंकड़ों के अनुसार, 2020 में भारत की प्रवासी जनसंख्या कितनी थी?
26 मिलियन
12 मिलियन
18 मिलियन
32 मिलियन
भारत में संविधान का नौवां संशोधन किस वर्ष पारित हुआ था?
1950
1960
1964
1962
बहलोल लोदी के उत्तराधिकारी के रूप में किसने 1489 ईस्वी में सिंहासन संभाला था?
सिकंदर लोदी
आलम शाह
इब्राहिम लोदी
मुहम्मद शाह
हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन (HRA) का गठन किस वर्ष हुआ था?
1920
1922
1924
1928
कौन-सी पर्वत श्रृंखला, विंध्य पर्वतमाला के ठीक दक्षिण में स्थित है जो नर्मदा घाटी द्वारा पृथक होती है?
पूर्वी घाट
अरावली पर्वत श्रृंखला
सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला
पश्चिमी घाट
सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005, वर्ष 2005 में इसके अधिनियमन के समय निम्नलिखित में से किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश को छोड़कर पूरे भारत में विस्तारित किया गया था?
जम्मू और कश्मीर
मिजोरम
पश्चिम बंगाल
त्रिपुरा
निम्नलिखित में से कौन-सा, भारत की रेशेदार फसल (fibre crop) का एक उदाहरण है?
खीरा
शलजम
जूट
मूली
मधुमेह, कैंसर और अस्थमा को सामूहिक रूप से किस प्रकार के विकार के रूप में जाना जाता है?
वायुवाहित रोग
संचारी रोग
हीनताजन्य रोग
गैर-संचारी रोग
MS वर्ड जैसे एप्लिकेशन में कीबोर्ड शॉर्टकट Ctrl + H का प्राथमिक कार्य क्या है?
चयनित टेक्स्ट को हाइलाइट करना
डॉक्यूमेंट हिस्ट्री प्रदर्शित करना
हेल्प विंडो ओपन करना
फाइंड एंड रिप्लेस डायलॉग बॉक्स ओपन करना
बिहार के मिथिला क्षेत्र में निम्नलिखित में से किस पारंपरिक कला शैली की उत्पत्ति हुई थी?
मधुबनी चित्रकला
वारली चित्रकला
पटचित्र चित्रकला
कलमकारी चित्रकला
भारत के निम्नलिखित में से किस शास्त्रीय नृत्य रूप की उत्पत्ति उत्तर भारत के कथाकारों (कहानीकारों) के बीच हुई, जिसने बाद में भक्ति परंपराओं के तत्वों के साथ-साथ मुगल काल के दौरान फारसी एवं मध्य एशियाई प्रभावों को भी समाहित किया?
कथक
कुचिपुड़ी
मोहिनीअट्टम
भरतनाट्यम
भारत की कंटीले वन एवं झाड़ियों वाली वनस्पति मुख्य रूप से किस क्षेत्र में पाई जाती है?
सुंदरबन
मालाबार तट
पश्चिमी राजस्थान
पूर्वी घाट
सन् 1878 का शस्त्र अधिनियम ब्रिटिश भारत के किस वायसराय के कार्यकाल में लागू किया गया था?
लॉर्ड वेलेस्ली
लॉर्ड लिटन
लॉर्ड कर्जन
लॉर्ड रिपन
अक्टूबर 2025 में किन दो देशों ने ‘कुआलालंपुर शांति समझौता (Kuala Lumpur Peace Accord)’ के नाम से जाने जाने वाले शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे?
थाईलैंड और म्यांमार
मलेशिया और इंडोनेशिया
वियतनाम और कंबोडिया
कंबोडिया और थाईलैंड
RRB-Reasoning
निम्नलिखित अक्षर श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की ओर की जानी है। (बाएं) R D A U F U E Q Y U M U Y G J S P B A J L Q S H (दाएं) ऐसे कितने व्यंजन हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक स्वर और ठीक बाद एक व्यंजन है?
चार
दो
तीन
एक
सात डिब्बे R, A, N, D, O, M और S एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में रखे गए हों। N के ऊपर केवल पाँच डिब्बे रखे जाते हैं। N और S के बीच केवल तीन डिब्बे रखे जाते हैं। O को N के नीचे किसी स्थान पर रखा जाता है। S और R के बीच केवल D को रखा जाता है। A को S के ऊपर किसी स्थान पर रखा जाता है। R और O के बीच कितने डिब्बे रखे गए हैं?
एक
दो
चार
तीन
यदि संख्या 8254316 में प्रत्येक विषम अंक में 3 जोड़ा जाए और प्रत्येक सम अंक में से 2 घटाया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएँ से तीसरे और दाएँ से तीसरे अंकों का योगफल कितना होगा?
14
15
13
12
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। निम्न में से कौन-सा युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
KH – MJ
PM – NM
NK – PM
IF – KH
सात बॉक्स, G, H, I, L, M, N और O, एक के ऊपर एक रखे हैं, लेकिन ज़रूरी नहीं है कि इसी क्रम में हों। L के नीचे कोई बॉक्स नहीं रखा है। M और L के बीच केवल चार बॉक्स रखे हैं। M के ऊपर H रखा है। O और N के बीच केवल दो बॉक्स रखे हैं। G के ठीक ऊपर I रखा है। I के ठीक ऊपर N नहीं रखा है। कौन-सा बॉक्स, नीचे से चौथे स्थान पर रखा है?
N
I
O
M
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करके इसे तार्किक रूप से पूर्ण बना देगा? PSV3, WZC13, DGJ23, KNQ33, ?
RUX43
RUY43
RVX43
SUX43
शब्द CONTACT के प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक पहले आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने अक्षरों के नए समूह में दाएँ से पहला अक्षर निम्नलिखित में से कौन-सा होगा?
U
T
R
S
A, B, D, J, O, T और Z एक गोल मेज के परितः उसके केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। A के बाएं से गिनने पर, A और Z के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। J, Z का निकटतम पड़ोसी हैं। J के बाएं से गिनने पर, J और O के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। O, Z का निकटतम पड़ोसी नहीं है। T, D के ठीक बाएं पड़ोस में बैठा है। O के बाएं से गिनने पर, B और O के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
पाँच
चार
तीन
दो
अंग्रेजी वर्णानुक्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन किसी निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
ICW
FZO
GAU
NHB
एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है कि ‘A, B का पुत्र है’, A # B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’, A ÷ B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’ और A & B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’। यदि ‘S + D & R # Y ÷ H’ है, तो S का H से क्या संबंध है?
पत्नी के पिता का भाई
पुत्र की पत्नी के पिता का भाई
पुत्र की पत्नी के पिता की बहन
पुत्र की पत्नी के भाई की पत्नी
दी गई श्रृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए? 47 61 78 98 121 147 ?
176
180
173
168
उस युग्म का चयन कीजिए, जो नीचे दिए गए दो युग्मों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। नीचे दिए गए दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। DCF-GFI, YXA-BAD
TSV-VVX
RQT-UTW
TRT-VUX
TRT-WVY
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? OSR NRQ MQP LPO ?
KON
KLN
KPM
KNM
दी गई श्रृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 8 15 28 53 ? 199
101
104
103
102
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘JCPV’ को ’51’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘DYSF’ को ’48’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘HTOB’ के लिए कूट क्या है?
57
49
53
50
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘zip sip unit’ को ‘zm ax jn’ और ‘wife zip house’ को ‘jn yc fg’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस भाषा में ‘zip’ को किस रूप में कूटबद्ध किया जाएगा?
yc
jn
ax
zm
दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) को निम्नलिखित में से किस अक्षर-संख्या समूह द्वारा प्रतिस्थापित करने पर श्रृंखला तार्किक रूप से पूर्ण हो जाएगी? PHX 80, TLB 73, XPF 66, BTJ 59, ?
GYM 44
FXN 52
HYN 49
GWM 50
उस त्रिक का चयन कीजिए, जो नीचे दिए गए दो त्रिकों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों त्रिक समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। FORK – ORKF – RKFO, TUCK – UCKT – CKTU
FUND – UNFD – NFUD
THEM – MTHE – EMTH
CLOT – LTCO – TCOL
BAKE – AKEB – KEBA
यदि ‘A’ का अर्थ ‘+’ है, ‘B’ का अर्थ ‘-‘ है, ‘C’ का अर्थ ‘×’ है और ‘D’ का अर्थ ‘÷’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 34 B 45 D 5 A 2 C 4 = ?
35
33
31
37
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा कथन का तार्किक रूप से अनुसरण करता है। कथन: सभी डेस्कटॉप, पंखे हैं। सभी पंखे, कप हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ कप, पंखे हैं। (II) सभी डेस्कटॉप, कप हैं।
निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
न तो निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करता है
केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएं उसी प्रकार से संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रियाएं केवल पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए।) (5, 8, 14), (19, 22, 28)
(34, 37, 43)
(15, 18, 34)
(26, 29, 34)
(41, 44, 52)
A, C की पत्नी है। I और O क्रमशः C के पुत्र और पुत्री हैं। Q, L की पत्नी है और L, G का पिता है। M, O का पति है और M, D का पिता है। A का D से क्या संबंध है?
माता
बहन
पिता की माता
माता की माता
यदि + का अर्थ – है, – का अर्थ × है, × का अर्थ ÷ है और ÷ का अर्थ + है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 41 – 16 ÷ 271 + 611 × 13 = ?
880
812
860
866
उस युग्म का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो युग्मों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। DKW : HEV, EGK : IAJ
JGX : NAV
SOT : WJS
LRD : PLC
FQK : JKL
अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
HP – OM
LG – SC
QM – XJ
RD – YA
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत हो। आपको यह निर्धारित करना है कि दिए गए कथनों से कौन-से निष्कर्ष, तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: कुछ मक्खन, सब्जियाँ हैं। सभी तराजू, सब्जियाँ हैं। निष्कर्ष (I): कुछ मक्खन, तराजू हैं। निष्कर्ष (II): सभी सब्जियाँ, तराजू हैं।
केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
सात व्यक्ति, A, B, C, D, E, F और G, एक पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। F, A के बाएँ से तीसरे स्थान पर बैठा है और F, D के दाएँ से तीसरे स्थान पर बैठा है। E, B के बाएँ से तीसरे स्थान पर बैठा है और B, G के ठीक बाएँ पड़ोस में बैठा है। G और E के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
दो
तीन
एक
एक भी नहीं
अनामिका बिंदु A से चलना शुरू करती है और उत्तर दिशा में 2 km चलती है। फिर वह दाएं मुड़ती है, 5 km चलती है, फिर दाएं मुड़कर 7 km चलती है। इसके बाद वह दाएं मुड़कर 8 km चलती है। अंत में वह दाएं मुड़कर 5 km चलती है और बिंदु P पर रुक जाती है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में चलना चाहिए? (जब तक अन्यथा निर्दिष्ट न हो, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं।)
3 km पूर्व की ओर
2 km पश्चिम की ओर
1 km पूर्व की ओर
4 km पूर्व की ओर
सात डिब्बे M, N, O, P, X, Y और Z एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में रखे गए हों। P के ऊपर केवल N रखा गया है। P और X के बीच केवल दो डिब्बे रखे गए हैं। Y के नीचे केवल O रखा गया है। Z, X के ठीक ऊपर नहीं रखा गया है। M के ऊपर दूसरा डिब्बा कौन-सा है?
X
P
Z
O
दी गई संख्या श्रृंखला का संदर्भ लें और दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। सभी संख्याएँ केवल एकल-अंकीय हैं। गिनती केवल बाएँ से दाएँ ही की जानी है। (बाएँ) 3 9 5 3 8 4 4 2 9 8 9 4 6 6 5 7 7 2 4 1 3 6 3 (दाएँ) ऐसे कितने सम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम अंक है और ठीक बाद में एक सम अंक भी है?