चार अंकों की वह सबसे बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए जिसे 6, 10 और 14 से विभाजित किए जाने पर प्रत्येक स्थिति में शेषफल 3 प्राप्त हो।
9716
9873
9873
9932
निम्नलिखित आंकड़े, कर्मचारियों की साप्ताहिक मजदूरी (₹ में) को दर्शाते हैं। साप्ताहिक मजदूरी का समांतर माध्य (₹ में) ज्ञात कीजिए। साप्ताहिक मजदूरी (₹ में): 900, 1000, 1100, 1200, 1300, 1400, 1500; कर्मचारियों की संख्या: 12, 12, 14, 13, 14, 11, 14
₹1204.44
₹1186.25
₹1056.35
₹1226.85
एक समबहुभुज जिसकी भुजा की लंबाई 11 cm है, का क्षेत्रफल 247.5 cm² है। यदि केंद्र से बहुभुज की भुजा तक की लंबवत दूरी 9 cm है, तो बहुभुज की भुजाओं की संख्या ज्ञात कीजिए।
8
5
6
7
दो नल एक टंकी को क्रमशः 4 घंटे और 20 घंटे में भर सकते हैं। तीसरा नल उसे 20 घंटे में खाली कर सकता है। यदि सभी नल एक साथ खोल दिए जाएं, तो खाली टंकी को एक-चौथाई भरने में कितना समय (घंटों में) लगेगा?
1
1
3
2
ABCD एक चतुर्भुज है जिसमें AB || DC है, तथा E और F क्रमशः विकर्ण AC और BD के मध्य बिंदु हैं। यदि AB = 14 cm, BC = 64 cm, DC = 72 cm और AD = 47 cm है, तो EF की लंबाई (cm में) ज्ञात कीजिए।
28
29
31
27
एक ग्राहक को ₹8,000 की कीमत वाले उत्पाद को खरीदने के लिए दो विकल्प दिए जाते हैं: विकल्प 1: 30% की एकल छूट, विकल्प 2: 20% और 15% की क्रमिक छूट। कौन-सा विकल्प अधिक छूट और कितनी प्रदान करता है?
विकल्प 1 और ₹150
विकल्प 2 और ₹160
विकल्प 1 और ₹160
विकल्प 2 और ₹150
तीन बैग A, B और C में केवल लाल और नीले कंचे हैं। बैग A में, लाल और नीले कंचों का अनुपात 2 : 3 है। बैग B में, लाल और नीले कंचों का अनुपात 4 : 1 है। बैग C में, लाल और नीले कंचों का अनुपात 3 : 2 है। किस बैग में लाल कंचों का अनुपात सबसे अधिक है?
बैग B
सभी बैगों में कंचों का अनुपात समान है।
बैग C
बैग A
एक व्यक्ति एक घड़ी 10% की हानि पर बेचता है। यदि उसने विक्रय मूल्य में ₹120 की वृद्धि की होती, तो इस लेन-देन में 5% का लाभ होता। घड़ी का विक्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
₹800
₹720
₹760
₹840
एक वस्तु को 32% के लाभ पर बेचा जाता है। यदि क्रय मूल्य में ₹20 की वृद्धि की जाए और विक्रय मूल्य में ₹42 की कमी की जाए, तो लाभ 27.5% होगा। वस्तु का मूल क्रय मूल्य (₹ में) ज्ञात कीजिए।
1,700
1,800
1,200
1,500
वह सबसे छोटी प्राकृतिक संख्या ‘x’ क्या है, जिसे 13 और 25 में से घटाने पर प्राप्त संख्याओं का चतुर्थानुपाती 49 हो जाए?
3
5
2
4
20 m ऊँची इमारत के शीर्ष से, समान क्षैतिज धरातल पर खड़े एक टावर के शीर्ष और तल के अवनमन कोण क्रमशः 30° और 60° हैं। टावर की ऊँचाई (m में) ज्ञात कीजिए। (अपने उत्तर को दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित करें।)
12.67 m
13.33 m
13.67 m
12.33 m
₹55,000 पर 5.5% वार्षिक साधारण ब्याज दर से 5.5 वर्षों में प्राप्त साधारण ब्याज ₹______ होगा।
14,452.5
15,525.5
16,637.5
17,712.5
यदि a और b, दो सह-अभाज्य संख्याएँ इस प्रकार हैं कि a + b = 41 है, तो a × b का अधिकतम संभावित मान ज्ञात कीजिए।
420
540
360
420
दो धनात्मक संख्याओं का योगफल 88 है और उनका गुणनफल 1927 है। उनके बीच धनात्मक अंतर ज्ञात कीजिए।
6
21
26
17
एक साइकिल सवार बिंदु A से B तक जाता है और फिर उसी मार्ग से B से A तक वापस आता है। जाने की यात्रा के दौरान, वह 2/5 दूरी 15 km/hr की चाल से और शेष दूरी 20 km/hr की चाल से तय करता है। वापसी की यात्रा के दौरान, वह 1/4 दूरी 16 km/hr की चाल से और शेष दूरी 24 km/hr की चाल से तय करता है। पूरी यात्रा की औसत चाल ज्ञात कीजिए। (उत्तर को दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित करें।)
19.32 km/hr
19.32 km/hr
23.34 km/hr
17.54 km/hr
तीन धनात्मक संख्याओं का अनुपात 3:5:7 हैं। यदि उनके वर्गों का योग 2075 है, तो मध्य संख्या ज्ञात कीजिए।
20
25
30
15
एक व्यक्ति 5 km/hr की चाल से 40 km चलता है, फिर 10 km/hr की चाल से 30 km दौड़ता है। चलने के समय और दौड़ने के समय का अनुपात ज्ञात कीजिए।
3 : 5
8 : 3
5 : 3
3 : 8
R त्रिज्या और H ऊँचाई वाले एक ठोस बेलन को पिघलाकर तीन एकसमान बेलनों में ढाला जाता है, जिनमें से प्रत्येक की ऊँचाई मूल बेलन के बराबर है, लेकिन त्रिज्या मूल बेलन की आधी है। मूल बेलन के आयतन का कितना भाग अप्रयुक्त रहता है?
1/2
1/4
2/3
3/4
पाइप A एक टंकी को 10 घंटे में भर सकता है, पाइप B उसे 15 घंटे में भर सकता है और पाइप C उसे 30 घंटे में खाली कर सकता है। सभी तीनों पाइपों को एक-साथ चालू कर दिया जाता है। 6 घंटे बाद, पाइप A को बंद कर दिया जाता है, लेकिन B और C चालू रहती हैं। टंकी को पूरी तरह भरने में कुल कितना समय लगेगा?
20 घंटे
12 घंटे
10 घंटे
15 घंटे
यदि 6ˣ – 6ˣ⁻¹ = 180 है, तो (2ˣ – 1)/(2ˣ + 3) का मान ज्ञात कीजिए।
5/12
5/9
5/14
5/6
एक व्यापारी किसी वस्तु का अंकित मूल्य ₹10,630 निर्धारित करता है। वह ग्राहकों को निश्चित छूट देने के बाद उसे ₹9248.10 में बेचता है। छूट प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
14%
13%
9%
12%
7-अंकों की संख्या 12A916B, 24 से विभाज्य है। (A + B) का अधिकतम मान कितना है?
12
13
17
16
S का व्यय, उसकी बचत और व्यय के अंतर का दोगुना है। उसके वेतन का कितना प्रतिशत, उसका व्यय है?
46%
40%
44%
42%
निम्नलिखित को सरल कीजिए: 0.375 + (1/4) – 0.125
0.5
0.875
0.5
0.625
आठ वर्ष पहले, मि. गुप्ता की आयु उनके भतीजे रोहित की आयु की चार गुना थी। 6 वर्ष बाद, मि. गुप्ता की आयु रोहित की आयु की दोगुनी होगी। मि. गुप्ता की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
42 वर्ष
38 वर्ष
40 वर्ष
36 वर्ष
कोई धनराशि, 10% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर पर 2 वर्ष के बाद ₹9,075 हो जाती है जबकि ब्याज वार्षिक रूप से संयोजित होता है। मूलधन (₹ में) ज्ञात कीजिए।
8,000
7,650
7,500
7,800
मान लीजिए कि आय और व्यय का अनुपात 8 : 5 है। यदि आय में 40% की वृद्धि होती है और व्यय में 10% की कमी होती है, और प्रारंभिक व्यय ₹10,000 है, तो इन परिवर्तनों के बाद बचत की राशि (₹ में) कितनी होगी?
13,200
13,300
13,400
13,500
30 + [{-9 × (26 – 11 + 3)}] को सरल कीजिए।
-135
-132
-134
-133
सौम्या के पास ₹500 और ₹100 के मूल्यवर्ग में ₹24,800 हैं। ₹500 के नोटों की संख्या ₹100 के नोटों की संख्या से 4 अधिक है। ₹100 के नोटों की संख्या ज्ञात कीजिए।
38
42
36
40
RRB-GK
भारतीय संविधान के अनुसार, भारत का निर्वाचन आयोग एक ______ है।
संविधानिक निकाय
सांविधिक निकाय
गैर-संविधानिक निकाय
केवल अर्ध-न्यायिक निकाय
चौसा की लड़ाई (Battle of Chausa) जो 26 जून 1539 को लड़ी गई थी, ______ के बीच एक सैन्य संघर्ष था।
हुमायूं और शेर शाह सूरी
बाबर और इब्राहिम लोदी
औरंगजेब और दारा शिकोह
अकबर और हेमू
निम्नलिखित में से कौन-सा संगठन भारत में राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक (MPI) जारी करता है?
संघ लोक सेवा आयोग
भारतीय रिजर्व बैंक
नीति (NITI) आयोग
भारतीय मानक ब्यूरो
निम्नलिखित में से कौन-सा कारण यूरोपियों के भारत आगमन का एक प्रमुख कारण था?
यूरोपीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देना
औद्योगीकरण का विस्तार करना
मसालों के व्यापार के लिए एक सीधा समुद्री मार्ग खोजना
लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था स्थापित करना
मार्च 2025 में केंद्र सरकार ने राज्यों से सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों में मध्याह्न भोजन (mid-day meal) में उपयोग होने वाले खाना पकाने के तेल (cooking oil) को कितने प्रतिशत तक कम करने के लिए कहा था?
20%
25%
10%
15%
भारत ने 1991 में जिस भुगतान संतुलन संकट का सामना किया था, वह मुख्य रूप से किसके कारण हुआ था?
अत्यधिक औद्योगिक उत्पादन
विदेशी प्रेषण में सहसा वृद्धि
भारी राजकोषीय और चालू खाता घाटा
सेवा निर्यात में तीव्र वृद्धि
मटर के पौधों की ऊँचाई जिसकी पहचान मेंडल द्वारा की गई थी, किस प्रकार के लक्षण को दर्शाती है?
अप्रभावी विशेषक
प्रभावी विशेषक
अर्जित विशेषक
अप्रकट विशेषक
लोक अदालत के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
लोक अदालत को दीवानी न्यायालयों की तरह अपने निर्णयों को लागू करने का अधिकार प्राप्त है।
लोक अदालत के निर्णय पक्षों पर बाध्यकारी नहीं होते।
लोक अदालत नियमित अदालतों के समान ही एक लंबी और जटिल प्रक्रिया का पालन करती है।
लोक अदालत केवल मामूली यातायात उल्लंघनों से संबंधित है।
विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन 2025 में किस नेता ने अपने मुख्य भाषण में “पर्यावरणीय संधारणीयता से समझौता किए बिना गुयाना के विकास” का उदाहरण प्रस्तुत किया?
मरीना सिल्वा (Marina Silva)
विभा धवन (Vibha Dhawan)
भरत जगदेव (Bharat Jagdeo)
मार्क फिलिप्स (Mark Phillips)
निम्नलिखित में से किस क्षेत्र ने 2024-25 में, भारत के समग्र व्यापारिक निर्यात में 26.67% का योगदान दिया?
सोना
कच्चा पेट्रोलियम
खाद्य तेल
इंजीनियरिंग सामान
भारत के संविधान के अनुसार, प्रेस की स्वतंत्रता को किस विशिष्ट अनुच्छेद के एक भाग के रूप में अंतर्निहित रूप से संरक्षित किया गया है, जो वाक् और अभिव्यक्ति को स्वतंत्रता की गारंटी देता है?
अनुच्छेद 22
अनुच्छेद 21
अनुच्छेद 19(1)(a)
अनुच्छेद 32
इनमें से कौन-सी स्थलाकृति तब विकसित होती है जब एक नदी किसी कटक को काटकर एक संकीर्ण और खड़ी ढलानों वाला मार्ग बनाती है?
टिब्बा (Dune)
हिमोढ़ (Moraines)
समभूमि (Plain)
महाखड्ड (Gorge)
विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून, 2025) पर आयोजित भारतीय शिखर सम्मेलन क्लाइमेटNXT 2025 (ClimateNXT 2025) का मुख्य विषय क्या था?
जल संरक्षण
स्वच्छ वायु / शहरी प्रदूषण
प्लास्टिक प्रदूषण को मात दें
नवीकरणीय ऊर्जा संक्रमण
स्मृति मंधाना ने 2025 महिला क्रिकेट विश्व कप में कौन-सा रिकॉर्ड तोड़ा?
किसी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक विकेट
महिला विश्व कप के फाइनल में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर
महिला विश्व कप के एकल संस्करण में सर्वाधिक रन
WODI में अब तक का सबसे तेज शतक
किस स्विस रसायनज्ञ ने सर्वप्रथम उपसहसंयोजन यौगिकों की संरचनाओं के संबंध में अपने विचारों को प्रतिपादित किया था?
रॉबर्ट बुन्सेन (Robert Bunsen)
आइजैक न्यूटन (Isaac Newton)
अल्फ्रेड वर्नर (Alfred Werner)
जॉन डाल्टन (John Dalton)
सैला (Saila) नृत्य निम्नलिखित में से किस राज्य से संबंधित है?
झारखंड
छत्तीसगढ़
हरियाणा
गोवा
UEFA यूरोपीय चैम्पियनशिप जीतने वाली राष्ट्रीय फुटबॉल टीम को कौन-सी ट्रॉफी प्रदान की जाती है?
कोपा अमेरिका ट्रॉफी
कन्फेडरेशन कप ट्रॉफी
फीफा विश्व कप ट्रॉफी
हेनरी डेलाउने ट्रॉफी
भारत के निम्नलिखित में से किस भौगोलिक क्षेत्र में औसत वार्षिक वर्षा 200 cm से अधिक होती है?
पश्चिमी घाट
आंतरिक दक्कन पठार
लद्दाख क्षेत्र
थार मरुस्थल
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन प्रारंभिक भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में गोपाल कृष्ण गोखले की भूमिका का सटीक वर्णन करता है?
उन्होंने नमक कर के विरोध में 1930 में नमक मार्च का नेतृत्व किया था।
उन्होंने ब्रिटिश उत्पीड़न के विरुद्ध सशस्त्र क्रांतिकारी प्रचार की शुरुआत की थी।
उन्होंने संवैधानिक सुधारों और उदारवादी तरीकों के माध्यम से कार्य किया और गांधी के राजनीतिक गुरु के रूप में सम्मानित थे।
उन्होंने ब्रिटिश शासन द्वारा थोपे गए चुनावों में भाग लेने के लिए 1923 में स्वराज पार्टी की स्थापना की थी।
वर्ड डॉक्यूमेंट फॉर्म में, जब आप नाम फील्ड भरने के बाद Tab कुंजी प्रेस करते हैं, तो फोकस किस एलिमेंट पर स्थानांतरित होता है?
फॉर्म में प्रविष्ट सभी डेटा तुरंत डिलीट कर देता है
कर्सर (cursor) को अगले इनपुट फील्ड या टेबल सेल पर ले जाता है
वर्तमान प्रविष्टियों के साथ फॉर्म प्रिंट करता है
डॉक्यूमेंट सेव करता है और फॉर्म व्यू (form view) बंद कर देता है
भारत के संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा प्रावधान, संविधान का संशोधन करने की संसद की शक्ति को निर्दिष्ट करता है?
अनुच्छेद 352
अनुच्छेद 368
अनुच्छेद 356
अनुच्छेद 370
FORTRAN और COBOL जैसी उच्च-स्तरीय प्रोग्रामिंग भाषाओं के विकास ने कंप्यूटर के उपयोग में किस महत्वपूर्ण तरीके से परिवर्तन किया?
इसने कंप्यूटरों को केवल वैज्ञानिक गणनाओं के लिए ही कार्य करने तक सीमित कर दिया।
इसने संकलकों की आवश्यकता को समाप्त कर दिया।
इसने सभी प्रोग्रामरों को केवल बाइनरी संख्याओं का उपयोग करने के लिए बाध्य कर दिया।
इससे प्रोग्रामों को अधिक मानव-पठनीय रूपों में लिखना संभव हो गया, जिससे जटिल सॉफ्टवेयर विकसित करना आसान हो गया।
किस राज्य सरकार ने घोषणा की कि अगले मानसून के आगमन से पहले वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व को चीता आवास के रूप में विकसित किया जाएगा?
बिहार
मध्य प्रदेश
नागालैंड
उत्तर प्रदेश
जटिल नक्काशी और पौराणिक थीम के लिए प्रसिद्ध पट्टचित्र पेंटिंग्स (Pattachitra paintings) की उत्पत्ति किस भारतीय राज्य से हुई है?
ओडिशा
असम
राजस्थान
मध्य प्रदेश
विंडोज 10 और 11 में इंस्टेंट-ऑन / ऑलवेज-कनेक्टेड (Instant-on / Always-Connected) अनुभव का उपयोग करने वाले सिस्टम के लिए किस पावर मोड की आवश्यकता होती है?
लीगेसी हाइबरनेट (Legacy Hibernate)
मॉडर्न स्टैंडबाय (Modern Standby)
S3 स्लीप (S3 Sleep)
हाइब्रिड स्लीप (Hybrid Sleep)
निम्नलिखित में से कौन-सा घनत्व, भारत में निवल कृषि क्षेत्र पर जनसंख्या के दबाव को मापता है?
पोषणज घनत्व (Nutritional density)
आर्थिक घनत्व (Economic density)
कृषि घनत्व (Agricultural density)
शरीरक्रियात्मक घनत्व (Physiological density)
मरीचिका (Mirage) एक दृष्टिभ्रम है जिसे प्रकाश की निम्नलिखित में से किस परिघटना के आधार पर समझाया जा सकता है?
विवर्तन
पूर्ण आंतरिक परावर्तन
व्यतिकरण
प्रकाश-विद्युत प्रभाव
2025 में हुए कार्यक्रम, SAMANVAY-2025 के दौरान, DRDO द्वारा उद्योग भागीदारों को प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के लिए कितने लाइसेंसिंग समझौते किए गए थे?
20
12
8
5
2025 में विमोचित पुस्तक ‘दस पैसे का पोस्टकार्ड’ के लेखक कौन हैं?
प्रकाश चंद कांडपाल
वी.एस. रवि
कैटून एस.एन. अहमद
विद्युत चक्रवर्ती
भारत में प्रतिवर्ष 26 जनवरी को निम्नलिखित में से कौन-सा दिवस मनाया जाता है?
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस
गणतंत्र दिवस
संविधान दिवस
राष्ट्रीय बालिका दिवस
भारत में गरीबी-मापन की कार्यप्रणाली की समीक्षा के लिए रंगराजन समिति का गठन कब किया गया था?
2008
2012
2010
2014
विधान सभा को ________ के नाम से भी जाना जाता है।
विधान परिषद
राज्य संसद
मंत्रिपरिषद
लेजिस्लेटिव असेंबली
गांधी जी ने 1919 में रॉलेट सत्याग्रह की शुरूआत, निम्नलिखित में से किसके विरोध में की थी?
बिना मुकदमे के नज़रबंदी और सजा की अनुमति देने वाले कानून
स्थानीय भाषा में प्रेस और सार्वजनिक सभाओं पर प्रतिबंध
नमक पर नया कर और भू-राजस्व में वृद्धि
बंगाल का विभाजन और अलग निर्वाचक मंडल
सुल्तान बनने से पूर्व अलाउद्दीन खिलजी, जलालुद्दीन के अधीन किस महत्वपूर्ण पद पर था?
दीवान-ए-अर्ज (Diwan-i-Arz)
अमीर-ए-तुजुक (Amir-i-Tuzuk)
सद्र-उस-सुदुर (Sadr-us-Sudur)
वज़ीर (Wazir)
निम्नलिखित में से कौन-सी नदी भारत-बांग्लादेश सीमा के एक हिस्से को निर्धारित करने में सहायक है?
ब्रह्मपुत्र
नर्मदा
गंगा
महानदी
मानव विकास सूचकांक (HDI) रैंकिंग ________ के बीच के स्कोर पर आधारित है।
1 से 2
0 से 1
1 से 10
0 से 5
भारत के ताजमहल को किस वर्ष में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में घोषित किया गया था?
1980
1983
1984
1981
भारत किस वैश्विक संगठन का संस्थापक सदस्य बना, जो शांति और सहयोग को बढ़ावा देता है?
NATO
OPEC
संयुक्त राष्ट्र
ASEAN
जब एथिल अल्कोहॉल को जल में घोला जाता है, तो किस प्रकार के मिश्रण का निर्माण होता है?
समांगी
यौगिक
विषमांगी
नया तत्व
विंडोज में टास्क मैनेजर का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?
नए एप्लीकेशनों को इंस्टॉल करना
टेक्स्ट दस्तावेज़ को एडिट करना
रन कर रहे एप्लीकेशनों, प्रोसेस और सिस्टम परफॉर्मेंस को मॉनिटर और मैनेज करना
यूजर पासवर्ड मैनेज करना
RRB-Reasoning
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न-चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा? ADG 3, EHK 6, ILO 9, MPS 12, ?
QTV 15
QSW 15
RUX 15
QTW 15
सात व्यक्ति, S, T, I, C, K, E और R, एक पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। C और I के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। E के दाएं ओर केवल K बैठा है। I और E के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। S, R के दाएं किसी स्थान पर लेकिन T के बाएं किसी स्थान पर बैठा है। पंक्ति के दाएं छोर से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
I
T
S
C
एक निश्चित कूट भाषा में, A × B का अर्थ है कि ‘A, B की माता है’, A – B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’, A + B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’ और A * B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’। यदि ‘H + I * O × D – J’ है, तो H का J से क्या संबंध है?
माता
माता की माता
माता की बहन
बहन
दी गई श्रृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 6 15 29 54 84 125 ?
177
179
171
173
दिए गए समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो संख्याओं को आपस में बदलना चाहिए? (6 × 14) ÷ 2 + 18 × 4 – 28 ÷ 7 + 34 = 87
7 और 4
6 और 4
4 और 2
14 और 18
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना होगा, भले ही ये सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। आपको तय करना होगा कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष, दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं। कथन: सभी वैन, ट्रेलर हैं। कोई भी ट्रेलर, स्कूटर नहीं है। निष्कर्ष (I): कोई भी वैन, स्कूटर नहीं है। निष्कर्ष (II): कुछ स्कूटर, ट्रेलर हैं।
निष्कर्ष (I) और (II), दोनों अनुसरण करते हैं
न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
उस युग्म का चयन कीजिए, जो नीचे दिए गए दो युग्मों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। नीचे दिए गए दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। VUT-PON, TSR-NML
YXW-SRQ
YWU-SRQ
YWU-RQP
YXW-RRP
निम्नलिखित त्रिकों में, अक्षरों का प्रत्येक समूह एक निश्चित तर्क के अनुसार अगले समूह से संबंधित है। दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो समान तर्क का अनुसरण करता है। WORD – RWOD – DROW, JAMS – MJAS – SMAJ
VAST – SVAT – ASTV
POLE – OPLE – EOLP
YEAR – AYER – RAEY
AGES – AEGS – SEGA
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न-चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा? BDF 2, FHJ 5, JLN 8, NPR 11, ?
RTV 14
SVX 14
SSV 14
RUV 14
क्रिश बिंदु A से ड्राइव करना शुरू करता है और उत्तर दिशा की ओर 23 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, 8 km ड्राइव करता है, फिर बाएं मुड़कर 28 km ड्राइव करता है। इसके बाद वह फिर बाएं मुड़ता है और 17 km ड्राइव करता है। अंत में वह बाएं मुड़ता है, 5 km ड्राइव करता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर वापस पहुंचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक अन्यथा निर्दिष्ट न हो, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं।)
8 km, पूर्व की ओर
9 km, पश्चिम की ओर
9 km, पूर्व की ओर
8 km, पश्चिम की ओर
सात डिब्बे A, B, C, D, E, F और G एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में रखे गए हों। C के ऊपर केवल तीन डिब्बे रखे गए हैं। D और C के बीच केवल एक डिब्बा रखा गया है। D और E के बीच केवल तीन डिब्बे रखे गए हैं। E को C के ऊपर किसी स्थान पर रखा गया है। G को E के ठीक नीचे रखा गया है। F को B के ऊपर किसी स्थान पर रखा गया है। A को D के ठीक ऊपर या नीचे नहीं रखा गया है। F के ठीक ऊपर कौन-सा डिब्बा रखा गया है?
C
A
D
G
निम्नलिखित अक्षर श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) L R I D P E Q Y H D V Q U Y L X F H A U Z (दाएं) ऐसे कितने स्वर हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक व्यंजन है और ठीक बाद भी एक व्यंजन है?
तीन
दो
एक
एक भी नहीं
सात बॉक्स A, B, C, D, E, F और G एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में हों। D के नीचे केवल तीन बॉक्स रखे गए हैं। D और C के बीच केवल दो बॉक्स रखे गए हैं। C के ऊपर केवल F को रखा गया है। B को A के नीचे किसी स्थान पर रखा गया है तथा E के ऊपर किसी स्थान पर रखा गया है। कौन-सा बॉक्स B के ठीक ऊपर रखा गया है?
A
C
D
F
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत हों। आपको यह तय करना है कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: कुछ पेन, मार्कर हैं। सभी मार्कर, स्टैंड हैं। निष्कर्ष (I): कुछ पेन, स्टैंड हैं। निष्कर्ष (II): सभी स्टैंड, मार्कर हैं।
निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
निम्नलिखित संख्या-युग्मों में, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रियाएँ करके दूसरी संख्या प्राप्त की जाती है। उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार से संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रियाएँ पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए।) 89, 104, 157, 172
97, 111
39, 64
138, 153
56, 72
निम्नलिखित अक्षर श्रृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) S E S I B V V R R I Y S S P B T K S A P P (दाएं) ऐसे कितने व्यंजन हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक स्वर है तथा ठीक बाद भी एक स्वर है?
एक
एक भी नहीं
एक
दो
यदि संख्या 8254316 में प्रत्येक विषम अंक में 3 जोड़ा जाए और प्रत्येक सम अंक में से 2 घटाया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में कितने अंक एक से अधिक बार आएंगे?
एक भी नहीं
दो
एक
तीन
संख्या 3749685 के प्रत्येक अंक को बाएँ से दाएँ आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
एक की भी नहीं
दो
तीन
एक
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
VB – TN
KQ – IC
PV – MH
SY – QK
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न-चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा? BVV 32, WQT 16, RLO 8, MGJ 4, ?
LFY 8
HBE 2
HCD 2
REX 4
दी गई श्रृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए? 80 ? 89 98 110 125
84
82
83
85
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘bat view month’ को ‘nd wz nh’ के रूप में और ‘oven month gum’ को ‘on ju wz’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई भाषा में ‘month’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?
nh
on
nd
wz
एक निश्चित कूट भाषा में, A ← B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’, A ≥ B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’, A @ B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’, और A £ B का अर्थ है कि ‘A, B की पुत्री है’। उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘P £ D ← M @ L ≥ U’ है, तो P का U से क्या संबंध है?
माता
पत्नी
बहन
पुत्री
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘tale jaw bow’ को ‘vl ud np’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘law bow fresh’ को ‘pq re ud’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई भाषा में ‘bow’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?
vl
ud
pq
np
शब्द PERBLAD के प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद वाले अक्षर से बदल दिया गया है और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक पहले वाले अक्षर से बदल दिया गया है। इस प्रकार बने अक्षरों के नए समूह में कितने अक्षर ठीक दो बार दिखाई देंगे?
तीन
दो
एक
एक भी नहीं
निम्नलिखित त्रिकों में, अक्षरों का प्रत्येक समूह एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए अगले समूह से संबंधित है। दिए गए विकल्पों में से उस त्रिक का चयन कीजिए, जो समान तर्क का अनुसरण करता हो। FORT – RTFO – TROF, SIGN – GNSI – NGIS