मेयोनेज़ (Mayonnaise) को निम्नलिखित में से किस प्रक्रिया द्वारा तैयार किया जाता है? (18/03/2026 12:45 PM – 2:15 PM)
ऑक्सीकरण (Oxidation)
पायसीकरण (Emulsification)
मेलाड की अभिक्रिया (Maillard reaction)
कैरामेलीकरण (Caramelisation)
ऊष्मीय प्रदूषण मुख्यतः औद्योगिक प्रक्रियाओं से संबंधित किस क्रिया के परिणामस्वरूप होता है? (22/03/2026 9:00 AM – 10:30 AM)
डिटर्जेंट का मिश्रण
भारी धातुओं का उत्सर्जन
शीतलक के रूप में जल का उपयोग
निलंबित ठोस का संचयन
सूर्य के प्रकाश में शहरी वायुमंडल में ओजोन और परॉक्सीएसिटिल नाइट्रेट (peroxyacetyl nitrate) दोनों के निर्माण में कौन-से प्रदूषक योगदान करते हैं? (27/03/2026 12:45 PM – 2:15 PM)
नाइट्रोजन डाइऑक्साइड
हाइड्रोकार्बन
सल्फर डाइऑक्साइड
कार्बन मोनोऑक्साइड
अवपरमाणुक (subatomic) कणों की खोज से डाल्टन के परमाणु सिद्धांत की कौन-सी अभिधारणा (postulate) गलत सिद्ध हुई? (16/03/2026 9:00 AM – 10:30 AM)
समान तत्व के समस्थानिकों का द्रव्यमान भिन्न-भिन्न होता है।
रासायनिक अभिक्रियाओं में परमाणु अपनी पहचान बनाए रखते हैं।
विभिन्न तत्वों के परमाणुओं का द्रव्यमान भिन्न-भिन्न होता है।
द्रव्य (Matter) अविभाज्य परमाणुओं से बना होता है।
निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व, कमरे के ताप पर गैस अवस्था में होता है और आवर्त सारणी के समूह 17 से संबंधित है? (22/03/2026 4:30 PM – 6:00 PM)
आयोडीन (Iodine)
एस्टेटीन (Astatine)
ब्रोमीन (Bromine)
फ्लुओरीन (Fluorine)
निम्नलिखित में से किस वैज्ञानिक ने परमाणु द्रव्यमान की अवधारणा दी? (16/03/2026 4:30 PM – 6:00 PM)
अर्नेस्ट रदरफोर्ड (Ernest Rutherford)
जॉन डाल्टन (John Dalton)
जे. जे. थॉमसन (J.J. Thomson)
नील्स बोहर (Niels Bohr)
बॉयल का नियम (Boyle’s law) ___________ के बीच संबंध का वर्णन करता है। (24/03/2026 9:00 AM – 10:30 AM)
ऊर्जा और आयतन
आयतन और तापमान
दाब और तापमान
आयतन और दाब
घन वाद्य (Ghana Vadya) या इडियोफोन वाद्य यंत्र वे गैर-झिल्ली आघात वाद्य यंत्र हैं जिन्हें समस्वरण की आवश्यकता नहीं होती है। _________, घन वाद्य का एक उदाहरण है। (19/03/2026 4:30 PM – 6:00 PM)
पुंगी
सारंगी
घटम
शहनाई
आर्द्र वायु के संपर्क में आने वाली आयरन की वस्तुओं पर बनने वाले रक्ताभ-भूरे आवरण का प्राथमिक घटक कौन-सा पदार्थ है? (17/03/2026 9:00 AM – 10:30 AM)
आयरन सल्फेट (FeSO₄)
आयरन (II) ऑक्साइड (FeO)
आयरन (III) हाइड्रोक्साइड (Fe(OH)₃)
हाइड्रेटेड आयरन (III) ऑक्साइड (Fe₂O₃·xH₂O)
खाद्य उत्पादों में विकृतगंधिता (rancidity) का कारण क्या है? (19/03/2026 4:30 PM – 6:00 PM)
किण्वन
अपचयन
वाष्पीकरण
ऑक्सीकरण
नल को अधिक चौड़ा खोलने पर जल का प्रवाह अपनी सुघड़ता (smoothness) क्यों छोड़ देता है? (22/03/2026 12:45 PM – 2:15 PM)
जल का दाब घटता है।
प्रवाही चाल बढ़ जाती है, जिससे प्रक्षोभ उत्पन्न होता है।
जल का तापमान बदलता है।
जल का घनत्व बदलता है।
इलेक्ट्रॉन के लिए e/m अनुपात, किसके द्वारा निर्धारित किया गया? (19/03/2026 12:45 PM – 2:15 PM)
अल्बर्ट आइंस्टीन (Albert Einstein)
नील्स बोहर (Niels Bohr)
आइज़ैक न्यूटन (Isaac Newton)
जे. जे. थॉमसन (J.J. Thomson)
परमाणु-नाभिक की खोज किस प्रयोग के माध्यम से की गई थी? (17/03/2026 4:30 PM – 6:00 PM)
कैथोड किरण प्रयोग (Cathode ray experiment)
तेल-बूंद प्रयोग (Oil drop experiment)
कैनाल किरण प्रयोग (Canal ray experiment)
स्वर्ण-पन्नी प्रयोग (Gold foil experiment)
खाना पकाते समय यदि बर्तन की बाह्य सतह काली हो जाए, तो यह क्या इंगित करता है? (22/03/2026 4:30 PM – 6:00 PM)
अंदर का भोजन अधपका है।
ईंधन पूर्णतः जल गया है।
ईंधन का दहन अपूर्ण है।
ईंधन में नमी उपस्थित है।
ब्रेड किण्वीकरण के लिए कौन-सी रासायनिक अभिक्रिया उत्तरदायी होती है, जिसमें कार्बन डाइऑक्साइड का उत्पादन होता है? (22/03/2026 12:45 PM – 2:15 PM)
ऑक्सीकरण-अपचयन अभिक्रिया
एन्जाइमी अभिक्रिया
अम्ल-क्षार अभिक्रिया
किण्वन
विलयनों की अम्लीय प्रकृति के लिए कौन-सा आयन उत्तरदायी है? (24/03/2026 9:00 AM – 10:30 AM)
क्लोराइड आयन (Cl⁻)
सोडियम आयन (Na⁺)
हाइड्रोजन आयन (H⁺)
हाइड्रॉक्साइड आयन (OH⁻)
हंस गीगर (Hans Geiger) और अर्नेस्ट मार्सडेन (Ernest Marsden) ने ______ के पर्यवेक्षण में प्रसिद्ध α-कण प्रकीर्णन प्रयोग किया। (25/03/2026 4:30 PM – 6:00 PM)
अर्नेस्ट रदरफोर्ड (Ernest Rutherford)
नील्स बोहर (Niels Bohr)
जॉन डाल्टन (John Dalton)
विलियम हेनरी (William Henry)
निम्नलिखित में से किस वैज्ञानिक ने स्वर्ण पन्नी प्रयोग के परिणामों के आधार पर परमाणु के नाभिकीय मॉडल का प्रस्ताव रखा था? (18/03/2026 4:30 PM – 6:00 PM)
जॉन डाल्टन (John Dalton)
अर्नेस्ट रदरफोर्ड (Ernest Rutherford)
नील्स बोहर (Niels Bohr)
जे. जे. थॉमसन (J.J. Thomson)
आवर्त सारणी में निम्नलिखित में से किस तत्व को धातु के रूप में वर्गीकृत नहीं किया जाता है? (27/03/2026 4:30 PM – 6:00 PM)
सोडियम
पोटैशियम
सल्फर
कैल्सियम
ठोसों में उनके सुसंकुलित कणों के कारण कौन-सा गुण विद्यमान होता है? (24/03/2026 12:45 PM – 2:15 PM)