पादपों की कार्बन और ऊर्जा की आवश्यकताएँ निम्नलिखित में से किस प्रक्रिया से पूरी होती हैं? (RRB Group D 2/9/2022 Shift 2)
अवशोषण
स्थानांतरण
वाष्पोत्सर्जन
प्रकाश संश्लेषण
एक शबलित पत्ती का उपयोग करके स्टार्च परीक्षण में, अंत में आयोडीन विलयन मिलाने का क्या उद्देश्य है? (RRB Level 01 Stage I 14/12/2025 4:30 PM – 6:00 PM)
स्टार्च को विलीन करना
पत्ती में मौजूद स्टार्च को अभिरंजित करना
हरितलवक रहित क्षेत्रों की पहचान करना
हरे क्षेत्रों से क्लोरोफिल हटाना
प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में मदद करने के लिए हरी पत्तियों में कौन सा पदार्थ मौजूद है? (RRB NTPC CBT-I 2024)
क्लोरोफिल
सूरज की रोशनी
क्लोरोफॉर्म
रंध्र
निम्नलिखित में से कौन-सा भाग पौधों में गैसों के आदान-प्रदान में सहायता करता है? (RRB NTPC CBT-I 2024)
कोशिका झिल्ली
नाभिक
स्टोमेटा
रक्षक कोशिका
प्रकाश संश्लेषण के लिए चार मूल आवश्यकताओं में शामिल हैं: (RRB NTPC CBT-I : 23 Jan 2021 Shift 1)
रसायन, कार्बोहाइड्रेट, जल और पर्णहरित
कार्बन डाइऑक्साइड, खनिज, पर्णहरित और सूर्य का प्रकाश
परजीवी, भोजन, पर्णहरित और ऑक्सीजन
पर्णहरित, सूर्य का प्रकाश, कार्बन डाइऑक्साइड और जल
मिमोसा पुडिका (Mimosa pudica) की पत्तियों को छूने पर वे किस क्रियाविधि के कारण मुड़ जाती हैं? (RRB NTPC CBT-I 2024)
पत्ती कोशिकाओं के pH में परिवर्तन
पत्तियों के तापमान में परिवर्तन
पत्ती के पृष्ठ पर प्रकाश की तीव्रता में परिवर्तन
पत्ती कोशिकाओं के जलांश में परिवर्तन
पौधों में दिन और रात में पाई जाने वाली संवेदना की गुणवत्ता को क्या कहा जाता है- (RPF SI 2018 : 16 Jan 2019 Shift 3)
फोटोपीरियडिज्म
फोटोवेशन
वर्नालाइजेशन
वेनेशन
कौन-सी घटना परासरण में कोशिका भित्ति की भूमिका को दर्शाती है? (RRB Level 01 Stage I 09/01/2026 9:00 AM – 10:30 AM)
जीवित पादप कोशिकाओं द्वारा जल त्यागने पर देखा जाने वाला जीवद्रव्यकुंचन
पत्तियों के रंध्रों द्वारा गैसों का विनिमय
प्रकाश संश्लेषण के दौरान पर्णहरित द्वारा प्रकाश का अवशोषण
कोशिका झिल्ली के माध्यम से गैसों का विसरण
निम्नलिखित में से कौन जड़ों से पत्तियों तक पानी और उसमें घुले खनिजों के अवशोषण और ऊपर की ओर गति में मदद करता है? (RRB Technician Grade III : 20 Dec, 2024 Shift 3)
वाष्पोत्सर्जन
स्थानांतरण
प्रकाश संश्लेषण
श्वसन
गेहूं, चावल, सब्जियां, फल और मांस जैसे खाद्य पदार्थों में निम्नलिखित में से किस परिघटना के कारण उनमें अलग-अलग मात्रा में कीटनाशक अवशिष्ट पाए जाते हैं? (RRB Level 01 Stage I 04/02/2026 9:00 AM – 10:30 AM)
वाष्पोत्सर्जन (Transpiration)
सुपोषण (Eutrophication)
जैविक आवर्धन (Biological magnification)
प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis)
यदि श्वसन की दर प्रकाश संश्लेषण की दर से अधिक हो जाए तो पौधे पर क्या प्रभाव पड़ेगा? (RRB Group D 18/8/2022 Shift 3)
पौधों की वृद्धि धीमी हो जाएगी।
पौधे बहुत अधिक मात्रा में भोजन संग्रहित करेंगे
उत्पादित भोजन की तुलना में अधिक भोजन ऑक्सीकृत हो जाएगा, तथा पौधे भूखे मर जाएंगे।
अधिक ऊर्जा उत्पादन के कारण पौधों की वृद्धि बढ़ेगी।
प्रकाश संश्लेषण के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है? (RRB Group D 16/9/2022 Shift 2)
प्रकाश संश्लेषण क्लोरोफिल द्वारा प्रकाश ऊर्जा के अवशोषण के बारे में है।
प्रकाश संश्लेषण में जल के अणुओं का हाइड्रोजन और ऑक्सीजन में विभाजन शामिल है।
प्रकाश संश्लेषण में कार्बन डाइऑक्साइड का कार्बोहाइड्रेट में ऑक्सीकरण शामिल है।
प्रकाश संश्लेषण प्रकाश ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में रूपान्तरित करने की प्रक्रिया है।
लोहे में जंग लगने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी परिस्थितियाँ आवश्यक हैं? (RRB Level 01 Stage I 06/02/2026 12:45 PM – 2:15 PM)
ऑक्सीजन और पानी (नमी) दोनों की उपस्थिति
कार्बन डाइऑक्साइड की उपस्थिति
केवल पानी (नमी) की उपस्थिति
केवल ऑक्सीजन की उपस्थिति
पौधों में ऊर्जा का अंतिम स्रोत क्या है? (RRB NTPC CBT-I : 31 Jan 2021 Shift 1)
ग्लूकोज
प्रोटीन
सूर्य का प्रकाश
पर्णहरित
प्रकाश संश्लेषण के बाद किस प्रकार का कार्बोहाइड्रेट बनता है? (RRB Group D 15/9/2022 Shift 2)
फ्रुक्टोज
मैनोज
ग्लाइकोजन
ग्लूकोज
प्रकाश संश्लेषण में उत्पन्न अपशिष्ट उत्पाद क्या है? (RRB Group D 1/9/2022 Shift 3)
पानी
ऑक्सीजन
ग्लूकोज
कार्बन डाइऑक्साइड
हरे पादपों में प्रकाश संश्लेषण के दौरान कौन-सी घटना प्रत्यक्ष रूप से नहीं होती है? (RRB Level 01 Stage I 19/12/2025 4:30 PM – 6:00 PM)
प्रकाश ऊर्जा का रासायनिक ऊर्जा में रूपांतरण
कार्बोहाइड्रेट का विघटन करके ऊर्जा मुक्त करना
पर्णहरित द्वारा प्रकाश ऊर्जा का अवशोषण
कार्बन डाइऑक्साइड का कार्बोहाइड्रेट में अपचयन
प्रकाश संश्लेषण के दौरान संश्लेषित कार्बोहाइड्रेट किस रूप में संचित होते हैं? (RRB Group D 30/9/2022 Shift 2)
प्रोटीन
वसा
स्टार्च
विटामिन
स्वपोषी पोषण के लिए निम्नलिखित में से क्या आवश्यक नहीं है? (RRB Group D 29/8/2022 Shift 2)
ऑक्सीजन
प्रकाश
क्लोरोफिल
कार्बन डाइऑक्साइड
पादप प्रकाश ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में किस भौतिक-रासायनिक प्रक्रिया द्वारा परिवर्तित करते हैं? (RRB NTPC CBT-I 2024)
भौतिक-रासायनिक रूपांतरण
स्टार्च संश्लेषण
प्रकाश संश्लेषण
भौतिक संश्लेषण
प्लास्टिड पादप कोशिकाओं में महत्वपूर्ण कोशिकांग हैं। निम्नलिखित में से कौन सा प्लास्टिड का कार्य है? (RRB NTPC CBT-I 2024)
कोशिकांगों की गति
आनुवंशिक सूचना का भंडारण
प्रोटीन का संश्लेषण
प्रकाश संश्लेषण
प्रकाश संश्लेषण पौधे के किस भाग में होता है? (RRB JE CBT I – : 2 June 2019 Shift 2)
शाखाएं और तने में
जड़ और जड़ के रस में
पत्ती और क्लोरोप्लास्ट की मौजूदगी वाले अन्य भागों में
पत्ती और तने में
निम्नलिखित में से सही कथन का चयन कीजिए: (RRB JE CE 28 Aug 2019 Shift 1 CBT 2)
पादप प्लवक में प्रकाश संश्लेषक रूप से सक्रिय वर्णक नहीं होता है।
पादप प्लवक की वृद्धि से हरित क्षेत्र में पश्च प्रकीर्णन कम हो जाता है।
पादप प्लवक की वृद्धि से हरित क्षेत्र में पश्च प्रकीर्णन बढ़ जाता है।
पादप प्लवक की वृद्धि नीले क्षेत्र को तेजी से अवशोषित करती है।
प्रकाश संश्लेषण के दौरान पौधों द्वारा निम्नलिखित में से किसका उपयोग किया जाता है? (RRB Group D 10/10/2018 Shift 2)
सौर ऊर्जा
उष्ण ऊर्जा
गतिज ऊर्जा
रासायनिक ऊर्जा
पौधों में अपशिष्ट उत्पाद के रूप में ऑक्सीजन कैसे और कब उत्पन्न होती है? (RRB Group D 18/8/2022 Shift 1)
रात्रि में श्वसन द्वारा
दिन के दौरान श्वसन द्वारा
दिन के दौरान प्रकाश संश्लेषण द्वारा
रात्रि में प्रकाश संश्लेषण द्वारा
6CO₂(aq) + 12H₂O(l) → C₆H₁₂O₆(aq) + 6O₂(aq) + 6H₂O(l) दी गई अभिक्रिया के लिए सही अभिक्रिया स्थितियों का चयन कीजिए। (RRB Group D 19/9/2022 Shift 3)
सूर्य का प्रकाश और क्लोरोफिल
निष्क्रिय वातावरण
उच्च दाब
उच्च तापमान
अम्ल और क्षारक के बीच होने वाली वह अभिक्रिया जिसके परिणामस्वरूप लवण और जल बनते हैं, उसे किस नाम से जाना जाता है? (RRB Technician Grade III : 29 Dec, 2024 Shift 3)
प्रकाश संश्लेषण अभिक्रिया
उदासीनीकरण अभिक्रिया
जल अपघटन अभिक्रिया
बहुलकीकरण अभिक्रिया
मृदूतक (पैरेन्काइमा) कोशिकाओं में ______ के लिए बड़े अंतरकोशिकीय स्थान होते हैं। (RRB Level 01 Stage I 23/12/2025 9:00 AM – 10:30 AM)
चालन और स्राव
प्रकाश संश्लेषण और सपोर्ट
संरक्षण और वाष्पोत्सर्जन
गैस विनिमय और भंडारण
पौधों में जल और खनिजों के ऊपर की ओर संचलन में क्या सहायता करता है? (RRB Level 01 Stage I 04/02/2026 9:00 AM – 10:30 AM)
रंध्रों में गैसों का विसरण
पत्ती कोशिकाओं में सक्रिय परिवहन
वाष्पोत्सर्जन खिंचाव और मूल दाब
सूर्य के प्रकाश का स्टार्च में रूपांतरण
वह प्रक्रिया जिसके द्वारा हरे पौधे सूर्य के प्रकाश और क्लोरोफिल की उपस्थिति में कार्बन-डाइऑक्साइड और पानी से अपना भोजन बनाते हैं, उन्हें ______ कहा जाता है। (RPF SI 2018 : 10 Jan 2019 Shift 2)
अवायुश्वसन
वाष्पोत्सर्जन
प्रकाश संश्लेषण
श्वसन
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प प्रकाश संश्लेषण में मरुभूमीय पादपों के अनुकूलन की सर्वोत्तम व्याख्या करता है? (RRB Technician Grade III 06/03/2026 9:00 AM – 10:30 AM)
रात के समय प्रकाश ऊर्जा को ग्रहण किया जाता है और दिन के उपयोग के लिए स्टार्च में परिवर्तित किया जाता है।
रात के समय ऑक्सीजन अवशोषित होती है जबकि दिन के दौरान कार्बन डाइऑक्साइड विमुक्त होती है।
रात में कार्बन डाइऑक्साइड का अवशोषण होता है और दिन के दौरान कार्बोहाइड्रेट का संश्लेषण होता है।
जल हानि को कम करने के लिए प्रकाश संश्लेषण केवल रात के समय तक ही सीमित रहता है।
प्रकाश संश्लेषण से गुजरने वाले हरे पादप ऊतकों के लिए, ____ एक अपशिष्ट उत्पाद है। (RRB NTPC CBT-I 2024)
अमोनिया
कार्बन डाइऑक्साइड
ऑक्सीजन
यूरिया
निम्नलिखित असंतुलित समीकरण में दर्शाए अनुसार प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में क्रमशः कितने जल और कार्बन डाइऑक्साइड अणु भाग लेते हैं? H₂O(l) + CO₂(g) → C₆H₁₂O₆(aq) + O₂(g) + H₂O(l) (सूर्य के प्रकाश और क्लोरोफिल की उपस्थिति में). (RRB NTPC CBT-I 2024)
3 और 6
4 और 5
6 और 6
6 और 3
निम्नलिखित में से कौन सी प्रक्रिया C4 पौधों में अनुपस्थित होती है? (RRB NTPC UG CBT-I : 22 Aug, 2025 Shift 2)
वाष्पोत्सर्जन
प्रकाश श्वसन
प्रकाश संश्लेषण
श्वसन
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन स्वपोषी पोषण का सर्वोत्तम वर्णन करता है? (RRB Level 01 Stage I 29/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)
यह भोजन के लिए पूर्णतः अन्य जीवों पर निर्भर करता है।
इसमें शरीर के बाहर जटिल पदार्थों के पाचन की आवश्यकता होती है।
इसमें अन्य जीवों से कार्बनिक यौगिकों का प्रत्यक्ष अवशोषण शामिल होता है।
इसमें सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में कार्बन डाइऑक्साइड और जल का उपयोग करके भोजन बनाना शामिल होता है।
निम्नलिखित में से कौन रात में कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण करता है और एक मध्यवर्ती तैयार करता है जिस पर दिन में क्लोरोफिल द्वारा अवशोषित ऊर्जा कार्य करती है? (RRB NTPC CBT-I 2024)
नील-हरित शैवाल
कवक
जीवाणु
रेगिस्तानी पौधे
प्रकाश संश्लेषण के दौरान कितने जल अणु उत्पन्न होते हैं? (RRB Group D 20/9/2022 Shift 3)
24H₂O
18H₂O
6H₂O
12H₂O
निम्नलिखित में से कौन सी घटना पौधों में दिन के समय में एक प्रमुख घटना है? (RRB Group D 22/9/2022 Shift 3)
O₃ का उत्सर्जन
CO का उत्सर्जन
CO₂ का उत्सर्जन
O₂ का उत्सर्जन
प्रकाश संश्लेषण के दौरान, पौधे _____ की उपस्थिति में कार्बन डाइऑक्साइड और जल लेते हैं। (RRB Level 01 Stage I 19/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)
ऑक्सीजन और प्रकाश
ऊर्जा और स्टार्च
ग्लूकोज और जल
सूर्य का प्रकाश और क्लोरोफिल
CO₂ के साथ, प्रकाश संश्लेषण के दौरान प्रकाश-स्वतंत्र अभिक्रियाओं के लिए निम्नलिखित में से कौन-से समारंभक (initiators) आवश्यक होते हैं? (RRB NTPC GRADUATE CBT 1 24/03/2026 9:00 AM – 10:30 AM)
ATP और NADPH
CO₂ और ग्लूकोस
हाइड्रोलेज और H₂O
CO₂ और H₂O
जीवित जीवों में पोषण की प्रक्रिया का प्राथमिक उद्देश्य क्या है? (RRB Level 01 Stage I 26/12/2025 9:00 AM – 10:30 AM)
कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य अपशिष्ट पदार्थों का उत्पादन करना
प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक ऑक्सीजन अणु का निर्माण करना
बाह्य स्रोतों से ऊर्जा और कच्चा माल प्राप्त करना
दृश्य गति और प्रजनन को नियंत्रित करना
प्रकाश संश्लेषण के लिए निम्नलिखित में से किसकी आवश्यकता नहीं है? (RRB Group D 19/9/2018 Shift 1)
सूर्य का प्रकाश
ऑक्सीजन
कार्बन डाइऑक्साइड
क्लोरोफिल
शरीर के बाहरी वातावरण से ऑक्सीजन लेने की प्रक्रिया क्या है? (RPF Constable 2018 18 Feb 2019)
स्राव
प्रकाश संश्लेषण
श्वसन
साइटोकिनिन
निम्नलिखित में से कौन-सा, गॉल्जी उपकरण का कार्य है? (RRB Technician Grade III 09/03/2026 12:45 PM – 2:15 PM)
प्रकाश संश्लेषण
प्रोटीन संश्लेषण
ATP उत्पादन
पदार्थों का संवहन एवं स्राव
पौधों में अपशिष्ट उत्पाद के रूप में ऑक्सीजन कब और कैसे उत्पन्न होती है? (RRB Group D 18/9/2022 Shift 1)
दिन के दौरान श्वसन द्वारा
रात के दौरान श्वसन द्वारा
रात के दौरान प्रकाश संश्लेषण द्वारा
दिन के दौरान प्रकाश संश्लेषण द्वारा
लवक (Plastids), जो केवल पादप कोशिकाओं में पाए जाते हैं, ______ में सहायता करते हैं। (RRB Technician Grade III 09/03/2026 9:00 AM – 10:30 AM)
प्रकाश संश्लेषण और भंडारण (photosynthesis and storage)
उत्सर्जन (excretion)
परिवहन (transport)
श्वसन (respiration)
सहायक कोशिकाओं का क्या कार्य है? (RRB NTPC Graduate Level CBT-I : 13 Jun, 2025 Shift 1)
प्रकाश संश्लेषण के लिए प्रकाश का अवशोषण
रंध्र क्रिया में रक्षक कोशिकाओं का सहारा देना
पोषक तत्वों के अधिग्रहण, रक्षा और पाचन के लिए एंजाइमों का स्राव
प्लोएम के माध्यम से भोजन का परिवहन
निम्नलिखित में से कौन सा प्रकाश संश्लेषण के दौरान अपशिष्ट उत्पाद के रूप में उत्पन्न होता है? (RRB NTPC CBT-I 2024)
कार्बन डाइऑक्साइड
यूरिया
ऑक्सीजन
नाइट्रोजन
निम्नलिखित में से किस प्रक्रिया में वायु में ऑक्सीजन निर्मुक्त होती है? (RRB Group D 17/9/2018 Shift 1)
प्रकाश संश्लेषण
श्वसन
वाष्पोत्सर्जन
उत्सर्जन
अनुकूल पर्यावरणीय परिस्थितियों में बीज से नए पौधे के उद्भव को ______ कहा जाता है। (RRB Level 01 Stage I 08/01/2026 9:00 AM – 10:30 AM)
प्रकाश संश्लेषण
निषेचन
परागण
अंकुरण
पादप सूर्य के प्रकाश का उपयोग करके अपना खाना किस प्रक्रिया द्वारा बनाते हैं? (RRB NTPC GRADUATE CBT 1 25/03/2026 4:30 PM – 6:00 PM)
वाष्पोत्सर्जन
प्रकाश संश्लेषण
किण्वन
श्वसन
यीस्ट मिलाकर शर्करा को अल्कोहल में बदलने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं? (RPF Constable 2024 05 Mar, 2025 Shift 1)
वाष्पोत्सर्जन
प्रकाश संश्लेषण
श्वसन
किण्वन
निम्नलिखित अभिक्रियाओं में से कौन-सी अभिक्रिया प्रकाश संश्लेषण के दौरान नहीं होती है? (RRB Group D 6/10/2022 Shift 1)
जल अणुओं का विभाजन
प्रकाश ऊर्जा का अवशोषण
कार्बन डाइऑक्साइड का अपचयन
ऑक्सीजन का अवशोषण
प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक तत्वों के नाम बताइए। (RRB NTPC CBT-I: 27 Feb 2021 Shift 1)
कार्बन डाइ-ऑक्साइड, जल और सूर्य का प्रकाश
सूर्य का प्रकाश, क्लोरोप्लास्ट और जल
जल, ऑक्सीजन और सूर्य का प्रकाश
ऑक्सीजन, जल और प्रकाश
प्रकाश संश्लेषण के प्रयोगों में हम स्टार्च की उपस्थिति को क्यों मापते हैं? (RRB Group D 8/9/2022 Shift 1)
ग्लूकोज जल में अघुलनशील होता है।
स्टार्च जल में घुलनशील होता है।
स्टार्च प्रकाश संश्लेषण के परिणामस्वरूप बनता है।
निर्मित ग्लूकोज स्टार्च में परिवर्तित हो जाता है।
प्रकाश संश्लेषण के लिए निम्नलिखित में से कौन से घटक आवश्यक हैं? (RRB Group D 17/9/2022 Shift 1)