RRB-SCIENCE
निम्नलिखित में से कौन-सा, सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियम (Universal Law of Gravitation) द्वारा स्पष्ट नहीं किया गया है? (RRB Technician Grade III 10/03/2026 9:00 AM – 10:30 AM)
- ज्वार-भाटा (tide) का निर्माण
- पृथ्वी पर वस्तुओं का वजन
- किसी गतिमान वस्तु के लिए वायु द्वारा उत्पन्न प्रतिरोध
- पेड़ से सेब गिरना
एक सिक्का, एक पंख और एक ईट को निर्वात में एक साथ गिराया जाता है। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन इस स्थिति में सत्य है? (RRB Group D 29/10/2018 Shift 3)
- सिक्के से पहले पंख और ईट नीचे पहुँच जाएंगे।
- ईट और पंख से पहले सिक्का नीचे पहुँच जाएगा।
- पंख, सिक्का और ईट सभी एकसाथ नीचे पहुँचेंगे।
- पंख और सिक्के से पहले ईट नीचे पहुँच जाएगी।
यदि सार्वत्रिक गुरुत्वीय नियतांक (G), पृथ्वी का द्रव्यमान (M) और पृथ्वी की त्रिज्या (R) का मान ज्ञात हो, तो पृथ्वी के पृष्ठ के निकट गुरुत्वीय त्वरण (g) की गणना के लिए किस समीकरण का उपयोग किया जाता है? (RRB Level 01 Stage I 04/02/2026 12:45 PM – 2:15 PM)
- g = GR/M²
- g = GM/R
- R²/(GM)
- g = GM/R²
गुरुत्वीय त्वरण ___ पर सबसे अधिक होता है। (RRB ALP Fitter 23 Jan 2019 Shift 2)
- ध्रुव
- पृथ्वी से अनंत दूरी पर
- भूमध्यरेखा
- पृथ्वी का केंद्र
चन्द्रमा पर किसी पिंड का भार पृथ्वी की अपेक्षा कम होता है, क्योंकि ___। (RRB Level 01 Stage I 27/11/2025 4:30 PM – 6:00 PM)
- चंद्रमा पर वायुमंडल नहीं है
- चंद्रमा पर पिंड का द्रव्यमान घटता है
- चंद्रमा का द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान के बराबर है
- चंद्रमा पर गुरूत्वीय त्वरण कम होता है
लालटेन की बत्ती में मिट्टी के तेल (केरोसीन) के ऊपर उठने का कारण क्या है? (RRB NTPC CBT-I : 11 Jan 2021 Shift 1)
- गुरुत्वाकर्षण
- विसरण
- केशिकत्व
- परासरण
पृथ्वी की सतह पर मापे जाने पर एक वस्तु का वजन 60 न्यूटन होता है। चंद्रमा की सतह पर इसका वजन क्या होगा? (RRB Group D 9/10/2018 Shift 3)
- 10 न्यूटन
- 10 किग्रा
- 360 न्यूटन
- 360 किग्रा
सार्वभौमिक गुरुत्वाकर्षण सिद्धान्त द्वारा विकल्पों में वर्णित किस घटना की व्याख्या नहीं की गई है? (RRB Group D 15/10/2018 Shift 2)
- पृथ्वी के चारों ओर चंद्रमा की गति
- ज्वार, चंद्रमा और सूर्य के कारण होते हैं
- वह बल जो हमें पृथ्वी से बांधता है
- ग्रहों के चारों ओर सूर्य की गति
बल (F) ‘d’ के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती है, यदि ‘d’ में 4 के गुणनखंड को बढ़ा दिया जाता है, तो F ___ गुना छोटा हो जाता है। (RRB Group D 5/10/2018 Shift 2)
- 1/16
- 1/6
- 1/8
- 1/4
Equation: F ∝ 1/d² → d को 4 गुना → F, 1/16 गुना
गुरुत्वाकर्षण स्थिरांक का चिह्न ___ है। (RRB Group D 10/10/2018 Shift 2)
- G
- g
- CG
- Cg
किसी भी स्वतंत्र रूप से लटकी वस्तु के गुरुत्वाकर्षण का केंद्र कहां होता है? (RRB Group D 12/10/2018 Shift 3)
- सीधे निलंबन के बिंदु के नीचे
- वस्तु के केंद्र से ठीक नीचे
- जमीन पर
- वस्तु के केंद्र में
एक शरीर का भार अधिकतम है: (RRB Group D 17 Sept 2018 Shift 2)
- भूमध्य रेखा
- ध्रुव
- उपोष्णकटिबंध
- कटिबंध
दो वस्तुओं के बीच आकर्षण बल को ___ कहा जाता है। (RRB Group D 25/10/2018 Shift 1)
- अभिकेंद्री बल
- विद्युत-चुंबकीय बल
- गुरुत्वाकर्षण बल
- अपकेंद्री बल
जब कोई वस्तु भूमि के निकट स्वतंत्र रूप से गिरती है, तो उसकी गति की दिशा ___। (RRB Level 01 Stage I 08/12/2025 4:30 PM – 6:00 PM)
- समान रहती है
- लगातार परिवर्तित होती रहती है
- गुरुत्वाकर्षण के विपरीत हो जाती है
- क्षैतिज हो जाती है
G का मान ___ ने ज्ञात किया था। (RRB Group D 30/10/2018 Shift 2)
- जे.जे. थॉमसन
- डाल्टन
- हेनरी कैवेडिश
- न्यूटन
किसी वस्तु पर कार्य करने वाले गुरुत्वाकर्षण बल को ___ के रूप में भी जाना जाता है। (RRB Group D 17/9/2018 Shift 1)
- आवेग
- द्रव्यमान
- त्वरण
- वजन
पृथ्वी का द्रव्यमान ___ है। (RRB Group D 17/9/2018 Shift 1)
- 6 × 10⁻²³ किलोग्राम
- 6 × 10⁻²³ किलोग्राम
- 6 × 10⁻²⁴ किलोग्राम
- 6 × 10²⁴ किलोग्राम
पृथ्वी के गुरुत्वीय बल के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है? (RRB Level 01 Stage I 28/11/2025 9:00 AM – 10:30 AM)
- यह वस्तु के द्रव्यमान पर निर्भर करता है।
- यह पृथ्वी के केन्द्र से दूरी पर निर्भर नहीं करता है।
- यह एक अपकेन्द्रीय बल होता है।
- यह पृथ्वी के केन्द्र से दूर कार्य करता है।
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, गुरुत्वाकर्षण के सार्वत्रिक नियम का सटीक वर्णन करता है? (RRB Level 01 Stage I 25/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)
- पिंडों के बीच की दूरी बढ़ने पर गुरुत्वाकर्षण बल बढ़ता है।
- गुरुत्वाकर्षण बल पिंडों के द्रव्यमानों के गुणनफल के साथ बढ़ता है और उनके बीच की दूरी के वर्ग के साथ घटता है।
- पिंडों के द्रव्यमान बढ़ने पर गुरुत्वाकर्षण बल घटता है।
- गुरुत्वाकर्षण बल केवल पिंडों के बीच की दूरी पर निर्भर करता है, उनके द्रव्यमानों पर नहीं।
यदि 10 kg की वस्तु पर शुद्ध बल शून्य है, तो उसका त्वरण ……………….. होगा। (RRB Level 01 Stage I 09/12/2025 9:00 AM – 10:30 AM)
- 9.8 m/s²
- 0 m/s²
- इसके वेग पर निर्भर करता है
- 10 m/s²
एक अमेरिकी अंतरिक्ष यान “पाथफाइंडर”, 1997 में ______ ग्रह पर उतरा। (RRB ALP Fitter 21 Jan 2019 Shift 1)
- चंद्रमा
- शुक्र
- मंगल
- बृहस्पति
एक दूसरे से d दूरी पर स्थित, M और m द्रव्यमान वाले दो पिंडों के बीच लगने वाले आकर्षण बल (F) का सूत्र क्या है, जहाँ G आनुपातिकता का स्थिरांक है, जिसे सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियतांक कहा जाता है? (RRB Technician Grade III : 23 Dec, 2024 Shift 3)
- F = G(M × m)/d
- F = G(M × m)/d²
- F = G × d²/M × m
- F = G × d/M × m
दो वस्तुओं के बीच गुरुत्वाकर्षण बल: (RRB Technician Grade III : 24 Dec, 2024 Shift 2)
- वस्तुओं के द्रव्यमान और उनके बीच की दूरी पर निर्भर करता है
- केवल वस्तुओं के बीच की दूरी पर निर्भर करता है
- न तो वस्तुओं के द्रव्यमान पर और न ही उनके बीच की दूरी पर निर्भर करता है
- केवल वस्तुओं के द्रव्यमान पर निर्भर करता है
निम्नलिखित कथनों को पढ़ें: (RRB Group D 5 Nov 2018 Shift 1)
- A. यदि पृथ्वी के सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण स्थिरांक का मान Ge हो तो चन्द्रमा के सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण स्थिरांक का मान Gm है, तब Ge = Gm
- B. दो वस्तुओं के बीच बल एक चौथाई होगा, यदि दोनों वस्तुओं का द्रव्यमान दोगुना हो जाए।
- C. यदि पृथ्वी पर सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण स्थिरांक का मान Ge हो और चन्द्रमा पर सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण स्थिरांक का मान Gm हो तो Ge > Gm
- D. सभी जगहों पर गुरुत्वाकर्षण के कारण त्वरण का मान दोगुना हो जाता है। इनमें से कौन सा कथन सही है?
- B, C और D
- केवल A
- A, B और C
- A, C और D
निम्नलिखित में से कौन सा बल प्रकृति में विद्युत चुंबकीय नहीं है? (RRB Group D 12/10/2018 Shift 3)
- घर्षण बल
- डोरी का तनाव
- स्प्रिंग का विद्युत बल
- पिंड का भार
एक तारे की आभासी स्थिति थोड़ी-थोड़ी बदलती रहती है क्योंकि: (RRB Technician Grade III : 27 Dec, 2024 Shift 2)
- तारे पृथ्वी की सतह के बहुत करीब हैं
- वायुमंडल की विभिन्न परतों का घनत्व समान है
- वायुमंडल की विभिन्न परतों का घनत्व अलग-अलग है
- तारे का अपना प्रकाश नहीं होता है
6 kg द्रव्यमान की एक वस्तु ऊँचाई पर रखी गई है और इसमें 480 J की स्थितिज ऊर्जा है। जमीन के संबंध में वस्तु की ऊँचाई ज्ञात कीजिए। (g = 10 m/s²) (RRB Group D 18 Sept 2018 Shift 2)
- 6 m
- 4 m
- 7 m
- 8 m
Equation: PE = mgh → 480 = 6 × 10 × h → h = 8 m
एक कण को √0.8 vE की गति के साथ लंबवत रूप से ऊपर की ओर छोड़ा जाता है, जहाँ vE पलायन वेग है। यदि पृथ्वी की त्रिज्या R है, तो कण द्वारा प्राप्त अधिकतम ऊँचाई होगी। (RRB Group D 1 Nov 2018 Shift 1)
- 2R
- 3R
- 4R
- R
वनस्पतीत धन भूगुरुत्वाकर्षण हालचालीसाठी खालीलपैकी कोणते कारणीभूत असते? (RRB Level 01 Stage I 03/12/2025 9:00 AM – 10:30 AM)
- गुरुत्वाकर्षण
- प्रकाश
- रासायनिक
- पाणी
एक वस्तु का द्रव्यमान 10 किलोग्राम है। पृथ्वी पर इसका भार क्या होगा? (g = 10 m/s²) (RRB Group D 11/10/2018 Shift 2)
- 100 पास्कल
- 100 न्यूटन
- 100 किलोग्राम
- 100 वाट
Equation: Weight = mg = 10 × 10 = 100 N
एक दंड चुंबक के अंदर, चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं की दिशा किस और से होती है? (RRB Technician Grade III : 24 Dec, 2024 Shift 1)
- हमेशा दक्षिणी ध्रुव के लंबवत
- उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव की ओर
- दक्षिणी ध्रुव से उत्तरी ध्रुव की ओर
- हमेशा उत्तरी ध्रुव के लंबवत
किसी वस्तु के द्रव्यमान के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है? (RRB Level 01 Stage I 17/12/2025 9:00 AM – 10:30 AM)
- यह स्थान-स्थान पर बदलता रहता है।
- यह गुरुत्वाकर्षण पर निर्भर करता है।
- यह ध्रुव पर बढ़ता है।
- यह समान रहता है वस्तु चाहे कहीं भी हो।
गलत कथन/कथनों का चयन करें। (RRB Group D 4/10/2018 Shift 2)
- A. ‘g’ का मान आसपास के कुछ अन्य पिंडों पर निर्भर करता है।
- B. M₁ तथा M₂ दो द्रव्यमान हैं जिन्हें पृथ्वी और चन्द्रमा पर एक दूरी R पर रखा जाता है, इनके मध्य गुरूत्वाकर्षण बल का अनुपात 1 : 6 होगा।
- C. G की SI इकाई N m²/kg² है।
- केवल B
- केवल A
- केवल C
- A और C
किसी पिण्ड का भार न्यूनतम कहाँ पर होता है? (RRB Group D 22/10/2018 Shift 2)
- भूमध्य रेखा पर
- ध्रुवों पर
- उपोष्णकटिबंधों पर
- कटिबंधों पर
चंद्रमा पर किसी वस्तु का भार पृथ्वी पर उसके भार का कितना गुना है? (RRB Group D 18/9/2018 Shift 1)
- 1/6 गुना
- 1/5 गुना
- 5 गुना
- 6 गुना
वह बल जिसके कारण ब्रह्मांड में प्रत्येक पिंड, प्रत्येक दूसरे पिंड को आकर्षित करता है: (RRB Group D 22/10/2018 Shift 1)
- विद्युत चुम्बकीय बल
- गुरुत्वाकर्षण बल
- प्रतिकर्षण बल
- नाभिकीय बल
गुरुत्वाकर्षण के कारण त्वरण का मान इस पर निर्भर नहीं करता है: (RRB Group D 2/11/2018 Shift 1)
- गुरुत्वाकर्षण स्थिरांक ‘G’
- पृथ्वी की त्रिज्या ‘R’
- गिरती वस्तु के द्रव्यमान ‘m’
- पृथ्वी का द्रव्यमान ‘M’
पौधे की ऊपर और नीचे की ओर वृद्धि निम्नलिखित में से किस अनुवर्तन के कारण होती है? (RRB Group D 22/10/2018 Shift 1)
- भूगुरुत्वानुवर्तन
- प्रकाशानुवर्तन
- रसायनानुवर्तन
- जलानुवर्तन
चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर सीधी रेखा के बजाय वक्रित पथ पर घूमता है क्योंकि ………………..। (RRB ALP CBT 1 18/02/2026 9:00 AM – 10:00 AM)
- चंद्रमा में कोई जड़त्व नहीं है
- पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल अभिकेन्द्रीय बल प्रदान करता है
- सूर्य का प्रकाश चंद्रमा को धकेलता है
- चंद्रमा का द्रव्यमान बहुत बड़ा है
यदि पृथ्वी की सतह पर गिरती हुई वस्तु पर न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण नियम को लागू करने पर, गुरूत्वीय त्वरण g = GM/R² द्वारा दिया जाता है, तो M किसके द्रव्यमान को निरूपित करता है। (Not found 13/03/2026 12:45 PM – 2:15 PM)
- पृथ्वी
- गिरती हुई वस्तु
- चन्द्रमा
- सूर्य
पृथ्वी का द्रव्यमान ___ है। (RRB Group D 12 Dec 2018 Shift 2)
- 6 × 10⁻²⁴ किग्रा
- 6 × 10⁻²³ किग्रा
- 6 × 10²³ किग्रा
- 6 × 10²⁴ किग्रा
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? (RRB ALP CBT-1 2024 : 25 Nov, 2024 Shift 3)
- किसी दिए गए वस्तु का भार चाँद पर, पृथ्वी की तुलना में 6 गुना अधिक होता है
- किसी दिए गए वस्तु का भार पृथ्वी या चाँद पर मापने पर समान होता है
- किसी दिए गए वस्तु का भार पृथ्वी पर, चाँद की तुलना में 6 गुना अधिक होता है
- किसी दिए गए वस्तु का भार पृथ्वी पर, चाँद की तुलना में 2 गुना अधिक होता है
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, द्रव्यमान और भार के बीच अंतर का सही वर्णन करता है? (RRB Technician Grade III 10/03/2026 12:45 PM – 2:15 PM)
- द्रव्यमान एक ग्रह से दूसरे ग्रह पर बदलता है, लेकिन भार एक समान रहता है।
- द्रव्यमान और भार दोनों ही स्थान के साथ बदलते हैं।
- द्रव्यमान हर जगह एक समान रहता है, लेकिन भार स्थान के साथ बदलता है।
- भार और द्रव्यमान दोनों ही हर जगह नियत रहते हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सा, गुरुत्वाकर्षण के नियम द्वारा स्पष्ट नहीं किया गया है? (RRB Level 01 Stage I 23/12/2025 9:00 AM – 10:30 AM)
- पृथ्वी के चारों ओर परिक्रमण करने वाले कृत्रिम उपग्रह
- दो आवेशित पिंडों के बीच स्थिरवैद्युत आकर्षण
- महासागरों में ज्वार-भाटा
- वर्षा की बूंदों का धरती पर गिरना
सोनार एक उपकरण है जो वस्तुओं की दूरी, दिशा और गति को मापने के लिए अल्ट्रासोनिक तरंगों का उपयोग ___ करता है। (RRB ALP Electrician : 22 Jan, 2019 Shift 3)
- जमीन पर
- पानी के अंदर
- हवा में
- अंतरिक्ष में
दो वस्तुओं के बीच के आकर्षण बल को ___ कहा जाता है। (RRB Group D 4/10/2018 Shift 2)
- विद्युत् चुम्बकीय बल
- अपकेन्द्रीय बल
- गुरुत्वाकर्षण बल
- अभिकेन्द्रीय बल
पृथ्वी की सतह से m kg के एक उपग्रह को 2R की ऊँचाई पर एक गोलाकार कक्ष में प्रक्षेपित करने के लिए आवश्यक न्यूनतम ऊर्जा क्या होगी? पृथ्वी की त्रिज्या R है। (RRB Group D 2 Nov 2018 Shift 2)
- 2mgR
- 3mgR
- ½mgR
- 5/6 mgR
जब एक रॉकेट को ऊपर की ओर प्रक्षेपित किया जाता है, तो उस पर लगने वाले बल ______ होते हैं। (RRB Group D 19/9/2018 Shift 1)
- सभी दिशाओं में समान
- संतुलित
- केवल गुरुत्वाकर्षण
- असंतुलित
किसी व्यक्ति का वास्तविक वजन उसके ___ द्वारा निर्धारित किया जाता है। (RRB ALP Electrician : 22 Jan, 2019 Shift 2)
- द्रव्यमान और चौड़ाई
- द्रव्यमान
- द्रव्यमान और ऊंचाई
- द्रव्यमान और गुरुत्वाकर्षण के कारण त्वरण
किसी पिंड की स्थितिज ऊर्जा निम्नलिखित में से किस पर निर्भर करती है? (RRB Level 01 Stage I 08/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)
- चाल
- केवल द्रव्यमान
- केवल ऊँचाई
- द्रव्यमान और ऊँचाई दोनों
जब आप किसी वृक्ष को हिलाते हैं, तो फल ___ के कारण गिरते हैं। (RRB Level 01 Stage I 27/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)
- गति के जड़त्व
- केवल गुरुत्व
- वायु दाब
- गुरुत्व और विराम के जड़त्व
ऐसा क्यों प्रतीत होता है कि सूर्य वास्तविकता से पहले उदय होता है और देर से अस्त होता है? (RRB Level 01 Stage I 26/12/2025 4:30 PM – 6:00 PM)
- क्योंकि सूर्य क्षितिज के पास तेजी से गति करता है
- सूर्य के प्रकाश पर चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण प्रभाव के कारण
- वायुमंडलीय अपवर्तन के कारण
- सूर्योदय और सूर्यास्त के दौरान पृथ्वी का घूर्णन धीमा हो जाने के कारण
चंद्रमा पर गुरुत्वीय त्वरण का मान पृथ्वी पर गुरुत्वीय त्वरण के मान का कितने गुना होता है? (RRB NTPC CBT-I : 4 Mar 2021 Shift 1)
- 1/6
- 5
- 1/5
- 6
सही अर्थों में किसी वस्तु का मुक्त पतन केवल _____ होता है। (RRB Group D 19/9/2018 Shift 1)
- समुद्र में
- वातावरण में
- हवा में
- निर्वात में
द्रव्यमान M और त्रिज्या R वाले ग्रह की सतह पर गुरुत्वीय त्वरण का व्यंजक क्या है? (RRB Level 01 Stage I 11/12/2025 9:00 AM – 10:30 AM)
- g = GR/M²
- g = GM/R²
- g = GM²/R
- g = R/GM²
गुरुत्वीय त्वरण (g) की गणना करने का सूत्र क्या है, जहाँ G सार्वत्रिक गुरुत्वीय स्थिरांक है, M पृथ्वी का द्रव्यमान है, और R पृथ्वी की त्रिज्या है? (RRB Level 01 Stage I 03/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)
- g = GM²/R
- g = GM/R
- g = GR/M²
- g = GM/R²
ट्रॉपिज्म से संबंधित गलत कथन का चयन कीजिए। (RRB Technician Grade III : 23 Dec, 2024 Shift 3)
- रसायन आकर्षण – रसायन की ओर गति
- भू आकर्षण – पृथ्वी या गुरुत्वाकर्षण के खिंचाव के जवाब में
- प्रकाश आकर्षण – जल की ओर गति
- जल आकर्षण – जल की ओर गति
एक उपग्रह और पृथ्वी के बीच आकर्षण का गुरुत्वाकर्षण बल _____ को जन्म देता है। (RRB Group D 27/9/2018 Shift 1)
- तनाव
- तलीय बल
- अभिकेंद्र बल
- अपकेंद्री बल
यदि दो कणों के बीच की दूरी बढ़ जाती है तो उनके बीच गुरुत्वाकर्षण बल का प्रभाव ___। (RRB Group D 25/9/2018 Shift 3)
- बढ़ जाता है
- कम हो जाता है
- सूचन हो जाता है
- समान रहता है
एक ट्रक एक चट्टान से गिर जाता है और 0.8 s में जमीन पर पहुँचता है। वह चट्टान जमीन से कितनी ऊँची है? (g = 10 m/s²) (RRB Group D 25/9/2018 Shift 1)
- 0.32 m
- 320 m
- 3.2 m
- 32 m
Equation: h = ½gt² = ½ × 10 × (0.8)² = 3.2 m
एक वस्तु का भार, पृथ्वी पर 6000 N है। चाँद की सतह पर उसका भार क्या होगा? (RRB Group D 2/11/2018 Shift 1)
- 3600 N
- 3600 kg
- 100 N
- 1000 N
Equation: Weight on moon = Weight on earth / 6 = 6000/6 = 1000 N
450 N के वजन वाली किसी लड़की का द्रव्यमान कितना होगा? (RRB Group D 20 Sept 2018 Shift 2)
- 450 किलो
- 4.5 किलो
- 459 किलो
- 45.9 किलो
Equation: m = W/g = 450/9.8 ≈ 45.9 kg
चंद्रमा पर किसी वस्तु का भार पृथ्वी पर उसके भार की तुलना में कैसा होता है? (RRB Level 01 Stage I 08/01/2026 9:00 AM – 10:30 AM)
- यह पृथ्वी पर इसके भार का छठा भाग होता है।
- यह पृथ्वी पर इसके भार का छह गुना होता है।
- यह पृथ्वी पर इसके भार का एक तिहाई होता है।
- यह पृथ्वी पर भी वैसा ही होता है।
निम्नलिखित में से कौन-सा गुरुत्वाकर्षण का उदाहरण नहीं है? (RRB Group D 17/12/2018 Shift 1)
- ग्रहों के परिमंडलों को उनसे अलग होने से रोकने में सहायक है।
- यह कृष्ण विवर (ब्लैक होल) के घूर्णन में सहायक है।
- तारों को आपस में जोड़े रखता है।
- चाँद का उसकी कक्षा में स्थित होना।
आकाश में फेंका गया एक पत्थर वापस पृथ्वी पर क्यों गिरता है? (RRB Group D 19 Sept 2018 Shift 2)
- वस्तु द्वारा किया गया कार्य उसे पृथ्वी की ओर खींचता है।
- इसमें एक अभिकेंद्र बल मौजूद होता है जो इसे पृथ्वी की ओर खींचता है।
- नीचे की ओर एक दाब होता है जो इसे पृथ्वी की ओर खींचता है।
- इसमें एक बल मौजूद होता है जो इसे पृथ्वी की ओर खींचता है।
पृथ्वी की सतह पर गुरुत्वीय कारण त्वरण ………..द्वारा दिया जाता है। (RRB Level 01 Stage I 14/12/2025 9:00 AM – 10:30 AM)
- g = GM
- g = R²/GM
- g = GM/R²
- g = GM/R
गुरुत्वाकर्षण का सार्वभौमिक नियम ______ पर लागू होता है। (RRB Group D 9/10/2018 Shift 1)
- सूर्य और ग्रहों
- पृथ्वी और सूर्य
- पृथ्वी और चंद्रमा
- वस्तुओं के किसी भी युग्म पर
पृथ्वी की सतह पर गुरुत्वीय त्वरण (g) का सूत्र ______ है। (RRB Level 01 Stage I 12/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)
- g = R²/GM
- g = GM/R²
- g = G/MR²
- g = GM/R
8 kg भार वाली लोहे की गेंद और 3 kg भार वाली एल्युमीनियम की गेंद 20 m की ऊँचाई से गिराई जाती है। भूमि से 10 m की ऊँचाई पर उनमें निम्नलिखित में से कौन सी राशि समान होगी? (RRB Group D 18/9/2018 Shift 2)
- गतिज ऊर्जा
- त्वरण
- स्थितिज ऊर्जा
- संवेग
जब कोई वस्तु, पृथ्वी की ओर गिरती है, तो उसमें त्वरण किस कारण से होता है? (RRB Level 01 Stage I 09/12/2025 4:30 PM – 6:00 PM)
- पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल
- वायु प्रतिरोध
- घर्षण
- चुंबकीय बल
बोर के परमाणु मॉडल के अनुसार, किस कक्षा में इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारों ओर परिक्रमण कर सकते हैं? (RRB Level 01 Stage I 10/02/2026 12:45 PM – 2:15 PM)
- कुछ निश्चित वृत्तीय पथ जिन्हें विविक्त कक्षा कहा जाता है
- परिवर्ती ऊर्जा की दीर्घवृत्तीय कक्षाओं
- कोई भी स्वैच्छिक वृत्तीय पथ
- सतत ऊर्जा ह्रास करने वाले सर्पिल पथ
निम्नलिखित में से कौन सा कथन दो वस्तुओं के बीच के गुरुत्वाकर्षण बल पर लागू होता है? (RRB Group D 9/10/2018 Shift 3)
- दो वस्तुओं के बीच गुरुत्वाकर्षण बल उदासीन होता है।
- दो वस्तुओं के बीच का गुरुत्वाकर्षण बल विकर्षक या आकर्षक हो सकता है
- दो वस्तुओं के बीच गुरुत्वाकर्षण बल हमेशा आकर्षक होता है
- दो वस्तुओं के बीच गुरुत्वाकर्षण बल हमेशा विकर्षक होता है
जब किसी पिंड को भूमध्य रेखा से उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव पर ले जाया जाता है तो उसका भार: (RRB Group D 22/10/2018 Shift 2)
- समान ही रहता है
- दक्षिणी ध्रुव पर बढ़ता है और उत्तरी ध्रुव पर घटता है
- कम हो जाता है
- बढ़ता है
वास्तविक अर्थों में, मुक्त पतन केवल इसमें होता है: (RRB Group D 26 Sept 2018 Shift 3)
- समुद्र
- निर्वात
- वायु
- वायुमंडल
चूंकि चंद्रमा का द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान से कम है, तो पृथ्वी पर किसी वस्तु के भार की तुलना में चंद्रमा पर उस वस्तु के भार के संबंध में क्या कहा जा सकता है? (RRB ALP CBT 1 18/02/2026 12:30 PM – 1:30 PM)
- चंद्रमा पर शून्य
- चंद्रमा पर अधिक
- चंद्रमा पर कम
- दोनों पर एक समान
पृथ्वी पर किसी वस्तु का भार 60 N है। चंद्रमा पर इसका भार क्या होगा? (RRB Group D 5/10/2018 Shift 2)
- 10 N
- 10 kg
- 60 kg
- 60 N
दिए गए दो कथनों A और B में से कौन सा/से सत्य हैं? (RRB Group D 5 Nov 2018 Shift 1)
- A. दो वस्तुओं के द्रव्यमान के गुणन के अनुक्रमानुपाती है
- B. दो वस्तुओं के बीच की दूरी के वर्ग के अनुक्रमानुपाती है
- केवल B सत्य है जबकि A असत्य है
- A और B दोनों असत्य है
- केवल A सत्य है जबकि B असत्य है
- A और B दोनों सत्य हैं
उस वस्तु का द्रव्यमान क्या है जिसका पृथ्वी पर भार 196 N (g = 9.8 ms⁻²) है? (RRB Group D 10/10/2018 Shift 2)
- 19.6 किलो
- 1.96 किलो
- 20 किलो
- 2 किलो
Equation: m = W/g = 196/9.8 = 20 kg
पृथ्वी पर किसी वस्तु का द्रव्यमान 10 किलो है। पृथ्वी पर इसका वजन कितना है? (RRB Group D 25/9/2018 Shift 1)
- 10 न्यूटन
- 9.8 न्यूटन
- 98 न्यूटन
- 980 न्यूटन
Equation: W = mg = 10 × 9.8 = 98 N
निम्नलिखित में से किस प्राकृतिक घटना को गुरुत्वाकर्षण के सार्वभौमिक नियम द्वारा स्पष्ट नहीं किया जा सकता है? (RRB Group D 2/11/2018 Shift 1)
- पृथ्वी के परितः चंद्रमा की परिक्रमा
- वृक्ष से सेब का गिरना
- समुद्र में ज्वार-भाटा
- चुम्बकों के बीच आकर्षण
जमीन के ऊपर किसी बिंदु पर किसी वस्तु की गुरुत्वाकर्षण क्षमता को में किए गए कार्य के रूप में परिभाषित किया जाता है। (RRB Group D 27/9/2018 Shift 1)
- इसे केंद्र में रख रहे हैं
- उस पर गुरुत्वाकर्षण बल लगाना
- गुरुत्वाकर्षण के विपरीत इसे जमीन से उस बिंदु तक उठाना
- यह गुरुत्वाकर्षण के विपरीत जमीन पर खड़े होने की अनुमति देता है
एक ऐसे ग्रह पर विचार कीजिये जिसका द्रव्यमान और त्रिज्या पृथ्वी के द्रव्यमान और त्रिज्या का एक-तिहाई है। यदि पृथ्वी पर गुरुत्वीय त्वरण का मान g है, तो ग्रह पर इसका मान होगा। (RRB Group D 19 Sept 2018 Shift 2)
- 9g
- 3g
- 1/9 g
- 1/3 g
Equation: g ∝ M/R² → g’ = (1/3)/(1/3)² × g = (1/3)/(1/9) × g = 3g
कोन-सी परिघटना गुरुत्वाकर्षण के सार्वभौमिक नियम द्वारा सफलतापूर्वक समझाई गई है, जो चंद्रमा और सूर्य दोनों द्वारा पृथ्वी पर प्रयुक्त संयुक्त और विभेदक गुरुत्वाकर्षण आकर्षण पर निर्भर करती है? (RRB Level 01 Stage I 30/12/2025 9:00 AM – 10:30 AM)
- अभिकेन्द्रीय बल पत्थर को वृत्ताकार पथ पर बनाए रखता है
- समुद्री ज्वार-भाटे का घटित होना
- ध्रुवों से भूमध्य रेखा तक g के मान में कमी
- सूर्य के चारों ओर ग्रहों की गति
पृथ्वी और चंद्रमा के बीच गुरुत्वाकर्षण बल के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? (RRB ALP CBT 1 2024 : 27 Nov, 2024 Shift 2)
- जब चंद्रमा पृथ्वी से दूर होता है, तब गुरुत्वाकर्षण बल प्रतिकर्षी होता है।
- जब चंद्रमा पृथ्वी से दूर होता है, तब गुरुत्वाकर्षण बल प्रतिकर्षी और न्यूनतम होता है।
- जब चंद्रमा पृथ्वी के पास होता है, तब गुरुत्वाकर्षण बल आकर्षी और अधिकतम होता है।
- जब चंद्रमा पृथ्वी से दूर होता है, तब गुरुत्वाकर्षण बल आकर्षी और अधिकतम होता है।
गुरुत्वाकर्षण के नियम ने क्या सिद्ध करने में सहायता की? (RRB Level 01 Stage I 02/02/2026 12:45 PM – 2:15 PM)
- पृथ्वी पर गिरते पिंडों और ग्रहों की गति दोनों को एक ही बल नियंत्रित करता है
- पृथ्वी चपटी है
- गुरुत्वाकर्षण केवल पार्थिव वस्तुओं पर ही कार्य करता है
- सूर्य, पृथ्वी के चारों ओर परिक्रमण करता है
तारों में प्लाज्मा चरण के निर्माण के कारण होता है। (RPF Constable 2018 18 Jan 2019 Shift 2)
- बहुत कम तापमान
- बहुत अधिक तापमान
- उच्च गुरुत्वाकर्षण
- सूर्य दूरी
अमावस्या के बाद, अगले चौदह दिनों में जब चंद्रमा मोटा और मोटा होता जाता है और पूर्ण, निकट-पूर्ण गोल चंद्रमा के रूप में दिखाई देता है, चंद्रमा का कौन सा चरण कहलाता है? (RRB JE ME 31 Aug 2019 CBT 2)
- चंद्रमा का वर्धमान चरण
- चंद्रमा का क्षीयमाण चरण
- चंद्रमा का घटता चरण
- चंद्रमा का लुप्त चरण
किसी ग्रह की सतह और उसके 20 m ऊपर एक बिंदु के बीच गुरुत्वाकर्षण का विभव अंतर 16 J/kg है। क्षैतिज से 60° ढलान पर 2 kg द्रव्यमान को 8 m तक ले जाने में कितना कार्य होता है? (RRB Group D 27 Nov 2018 Shift 2)
- 11.1 J
- 13.9 J
- 16 J
- 20 J
Equation: h = 8 × sin60° = 6.93 m, Work = mgh = 2 × (16/20) × 6.93 = 11.1 J
यदि पृथ्वी की त्रिज्या 1% कम हो जाए तो पृथ्वी की सतह पर गुरुत्वीय त्वरण (द्रव्यमान नियत रहने पर) क्या होगा? (RRB Group D 1 Nov 2018 Shift 2)
- 1% बढ़ जाएगा।
- 1% घट जाएगा।
- 2% बढ़ जाएगा।
- 2% घट जाएगा।
Equation: g ∝ 1/R² → R में 1% कमी → g में 2% वृद्धि
किसी वस्तु का द्रव्यमान उसके ______ का एक संख्यात्मक माप है। (RRB ALP CBT 2 Electrician Previous Paper : 22 Jan 2019 Shift 3)
- गुरुत्वाकर्षण
- वेग
- जड़त्व
- त्वरण
ब्रह्मांड में दो निकायों के बीच गुरुत्वाकर्षण का बल किस पर निर्भर नहीं करता है? (RRB Group D 11/10/2018 Shift 1)
- उनके बीच की दूरी
- उनके द्रव्यमानों का योग
- गुरुत्वाकर्षण स्थिरांक
- उनके द्रव्यमानों का गुणनफल
निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प केप्लर के ग्रहों की गति के नियमों में से एक को दर्शाता नहीं है? (RRB Group D 22/10/2018 Shift 2)
- सूर्य के चारों ओर सभी ग्रहों की कक्षाएँ समतलीय हैं।
- सूर्य के चारों ओर प्रत्येक ग्रह की कक्षा एक दीर्घवृत्त है जिसका एक नाभि पर सूर्य स्थित है।
- किसी ग्रह के कक्षीय आवर्तकाल का वर्ग उसकी कक्षा के अर्ध-प्रमुख अक्ष के घन के समानुपाती होता है।
- एक ग्रह और सूर्य को मिलाने वाला रेखाखंड समान समय अंतराल में समान क्षेत्रफल तय करता है।
पृथ्वी की सतह पर किसी वस्तु का भार 20 N है। चंद्रमा की सतह पर मापे जाने पर उसका भार क्या होगा? (RRB Group D 26/9/2018 Shift 1)
- 2.01 N
- 3.33 N
- 3.33 N
- 4 N
Equation: Weight on moon = 20/6 ≈ 3.33 N
एक वस्तु का द्रव्यमान दोगुना होने पर दो वस्तुओं के बीच गुरुत्वाकर्षण बल का क्या होगा? (RRB Group D 28/9/2018 Shift 3)
- गुरुत्वाकर्षण का बल चार गुना हो जायेगा
- गुरुत्वाकर्षण बल दोगुना हो जायेगा
- गुरुत्वाकर्षण बल तीन गुना हो जायेगा
- गुरुत्वाकर्षण बल आधा हो जायेगा
निम्नलिखित में से कौन-सा चंद्रमा पर ध्वनि न सुन पाने का सही कारण है? (RRB Level 01 Stage I 26/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)
- चंद्रमा बहुत ठंडा है।
- चंद्रमा पृथ्वी से बहुत दूर है।
- चंद्रमा पर कोई वायुमंडल नहीं है।
- चंद्रमा पर गड्ढे हैं।
इनमें से कौन गुरुत्वाकर्षण के कारण त्वरण के मान को प्रभावित नहीं करता है? (RRB Group D 24/9/2018 Shift 1)
- गहराई
- ऊँचाई
- पृथ्वी का आकार
- वस्तु का द्रव्यमान
किसी पदार्थ में, द्रव्यमान होता है। (RPF Constable 2024 : 07 Mar, 2025 Shift 2)
- उसमें उपस्थित पदार्थ की मात्रा
- उसके द्वारा घेरे गए स्थान की मात्रा
- उस पर कार्य करने वाला गुरुत्वाकर्षण बल
- उसके द्वारा विस्थापित पानी की मात्रा
‘g’ का मान ______ के साथ घटता है। (RRB Group D 24/9/2018 Shift 1)
- द्रव्यमान
- आयाम
- वजन
- ऊंचाई
किसी वस्तु का द्रव्यमान 10 किलोग्राम है। पृथ्वी पर उस वस्तु का वजन कितना होगा? [g = 9.8 ms⁻²] (RRB Group D 9/10/2018 Shift 1)
- -196 N
- 19.6 N
- 1960 N
- 98 N
Equation: W = mg = 10 × 9.8 = 98 N
गुरुत्वीय त्वरण ‘g’ ______ पर निर्भर नहीं करता है। (RRB Group D 10/10/2018 Shift 3)
- पृथ्वी के द्रव्यमान M
- गिरने वाली वस्तु के द्रव्यमान m
- गुरुत्वीय स्थिरांक G
- पृथ्वी की त्रिज्या R
गुरुत्वीय बल ______ वस्तु के बीच उपस्थित होता है, परन्तु इसे तब तक महसूस नहीं होता है, जब तक कि वस्तुओं का द्रव्यमान बहुत अधिक, जैसे कि ग्रहों में नहीं होता है। (RRB Group D 24/10/2018 Shift 1)
- चार
- प्रत्येक
- केवल दो
- केवल एक
निम्न में से कौन सा कथन सत्य है? (RRB Group D 31/10/2018 Shift 2)
- A. माउंट एवरेस्ट पर ‘g’ का मान > g है।
- B. माउंट एवरेस्ट पर ‘g’ का मान < g है।
- C. एक गेंद को लंबवत फेंकने पर 15 सेकंड के बाद जमीन पर वापस आती है। इसका वेग 75 m/s है।
- D. एक गेंद को लंबवत फेंकने पर 15 सेकंड के बाद जमीन पर वापस आती है। इसका वेग 150 m/s है।
- केवल कथन B और D सत्य हैं
- केवल कथन D सत्य है
- केवल कथन B और C सत्य हैं
- केवल कथन B सत्य है
Equation: u = gT/2 = 10 × 15/2 = 75 m/s (C गलत, D सही)
वह बिंदु जहाँ किसी वस्तु का संपूर्ण भार कार्य करता है, उसे ______ के रूप में जाना जाता है। (RRB Group D 16/10/2018 Shift 1)
- घर्षण का केंद्र
- क्षेत्र का केंद्र
- गुरुत्व का केंद्र
- दाब का केंद्र
सार्वभौमिक गुरुत्वाकर्षण स्थिरांक G के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है? (RRB Level 01 Stage I 10/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)
- यह गुरुत्वीय त्वरण के बराबर होता है।
- यह दो द्रव्यमानों के बीच के माध्यम पर निर्भर करता है।
- यह एक सार्वभौमिक स्थिरांक है, जो हर जगह समान है।
- यह पृथ्वी पर एक स्थान से दूसरे स्थान पर भिन्न होता है।
G का मान ______ होता है। (RRB Group D 31/10/2018 Shift 1)
- 6.673 × 10⁻¹¹ Nm⁻²kg²
- 6.673 × 10⁻¹¹ Nm²kg²
- 6.673 × 10⁻¹¹ Nm²kg⁻²
- 6.673 × 10⁻¹¹ Nm⁻²kg⁻²
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प किसी परिनालिका के बाहर चुंबकीय क्षेत्र की दिशा का सही वर्णन करता है? (RRB Technician Grade III : 28 Dec, 2024 Shift 1)
- दक्षिणी ध्रुव से उत्तरी ध्रुव
- सिरे से केंद्र तक
- उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव
- केंद्र से सिरे तक
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है? (RRB Level 01 Stage I 11/12/2025 4:30 PM – 6:00 PM)
- गुरुत्वाकर्षण बल छोटे पिंडों में सर्वाधिक प्रबल होता है
- गुरुत्वाकर्षण बल सदैव आकर्षी होता है
- G का मान हर जगह स्थिर होता है
- ब्रह्मांड में प्रत्येक वस्तु प्रत्येक अन्य वस्तु को आकर्षित करती है
सार्वभौमिक गुरुत्वाकर्षण स्थिरांक की SI इकाई है: (RRB ALP Fitter 23 Jan 2019 Shift 3)
- Nm⁻²kg²
- Nm⁻²kg⁻²
- Nmkg²
- Nm²kg⁻²
निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं? (RRB Level 01 Stage I 05/12/2025 9:00 AM – 10:30 AM)
- एक पिंड का द्रव्यमान और भार एक स्थान से दूसरे स्थान पर समान रहता है।
- एक पिंड का द्रव्यमान समान रहता है जबकि भार एक स्थान से दूसरे स्थान पर बदलता रहता है।
- एक पिंड का द्रव्यमान और भार एक स्थान से दूसरे स्थान पर बदल जाता है।
- एक पिंड का द्रव्यमान एक स्थान से दूसरे स्थान पर बदल जाता है जबकि भार समान रहता है।
किसी वस्तु का भार पृथ्वी की अपेक्षा चन्द्रमा पर कम होता है, क्योंकि: (RRB Group D 18/9/2018 Shift 1)
- वायु प्रतिरोध के कारण वस्तु हल्की हो जाती है
- चंद्रमा पर वस्तु का द्रव्यमान कम हो जाता है
- चंद्रमा अधिक बल के साथ वस्तुओं को आकर्षित करता है
- चंद्रमा का गुरुत्वीय त्वरण पृथ्वी की तुलना में कम होता है
निम्न में से किस स्थान पर गुरुत्वीय त्वरण शून्य होता है? (RRB Group D 27/9/2018 Shift 1)
- समुद्र सतह पर
- ध्रुवों पर
- भूमध्य रेखा पर
- पृथ्वी के केंद्र पर
गुरुत्वाकर्षण के कारण त्वरण ‘g’ का मान: (RRB Technician Grade III : 28 Dec, 2024 Shift 3)
- भूमध्य रेखा पर ऋणात्मक और ध्रुवों पर धनात्मक
- भूमध्य रेखा पर ध्रुवों की तुलना में अधिक
- ध्रुवों और भूमध्य रेखा पर समान
- ध्रुवों पर भूमध्य रेखा की तुलना में अधिक
जब दो वस्तुएँ A और B जिनके द्रव्यमान क्रमशः M और m हैं, d दूरी पर अलग हैं, उनके बीच आकर्षण बल F है और G सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण स्थिरांक है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा समीकरण सही है? (RRB Technician Grade III : 27 Dec, 2024 Shift 3)
- F = G × M/d²
- F = G × (M × m)/d²
- F = G × 1/d²
- F = G × (M × m)/d
पृथ्वी के केंद्र की ओर वस्तुओं को आकर्षित करने वाला बल क्या है? (RRB Group D 19 Sept 2018 Shift 2)
- पृथ्वी का प्रतिकर्षण बल
- पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल
- नाभिकीय बल
- विद्युत चुम्बकीय बल
‘g’ (गुरुत्व के कारण त्वरण) = ? (RRB Group D 10 Dec 2018 Shift 1)
- GR²/M
- GM/R²
- G/MR²
- R²M/G
पृथ्वी का द्रव्यमान ___ है। (RRB Group D 28 Sept 2018 Shift 2)
- 6 × 10²³
- 6 × 10²⁴
- 6 × 10²⁵
- 6 × 10²²
दो पिंडों के बीच आकर्षण बल 1/9 F हो जाता है, तो इन दो पिंडों के बीच दूरी कितनी होगी? (RRB Group D 10/10/2018 Shift 1)
- तीन गुनी
- दोगुनी
- शून्य
- बराबर
Equation: F ∝ 1/r² → F/9 → r 3 गुना
पृथ्वी की सतह पर, जहाँ हवा का घर्षण लगभग शून्य के बराबर है, तो वस्तुएं ______ के साथ गिरती हैं। (RRB Group D 9/10/2018 Shift 3)
- समान त्वरण
- समान गति
- अलग त्वरण
- समान वेग
सूर्य और चंद्रमा द्वारा पृथ्वी को एक ही दिशा में गुरुत्वाकर्षण द्वारा खींचने का कारण बनता है: (RRB NTPC CBT-I : 23 Jan 2021 Shift 1)
- उच्च ज्वार-भाटा
- निम्न ज्वार-भाटा
- मंद ज्वार-भाटा
- वसंत ज्वार-भाटा
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है? (RRB Level 01 Stage I 19/12/2025 9:00 AM – 10:30 AM)
- भार और द्रव्यमान की SI इकाइयाँ समान होती हैं
- भार गुरुत्वाकर्षण से स्वतंत्र होता है
- स्थान के साथ द्रव्यमान में परिवर्तन होता है
- द्रव्यमान किसी वस्तु में पदार्थ की मात्रा होती है
भार और द्रव्यमान के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है? (RRB Level 01 Stage I 09/02/2026 4:30 PM – 6:00 PM)
- चंद्रमा पर केवल द्रव्यमान में परिवर्तन होता है।
- चंद्रमा पर केवल भार में परिवर्तन होता है।
- चंद्रमा पर न तो द्रव्यमान और न ही भार में परिवर्तन होता है।
- चंद्रमा पर द्रव्यमान और भार दोनों में परिवर्तन होता है।
