RRB-SCIENCE

बार-बार परावर्तन के कारण ध्वनि की तीव्रता को ______ कहा जाता है। (RRF Constable 2018 24 Jan 2019 Shift 1)

  • सरूप
  • गूंज
  • अनुनाद
  • लचीलापन

यदि पत्तियों की सरसराहट की तीव्रता 10⁻¹¹ Wm⁻² है, तो उक्त सरसराहट के कारण तीव्रता का स्तर क्या होगा? (RRB Group D 12 Dec 2018 Shift 2)

  • 8 dB
  • 10 dB
  • 5 dB
  • 12 dB

Equation: L = 10 log₁₀(I/I₀) = 10 log₁₀(10⁻¹¹/10⁻¹²) = 10 log₁₀(10) = 10 dB

मनुष्यों के लिए ध्वनि की श्रव्य सीमा लगभग ______ तक होती है। (RRB Group D 31/10/2018 Shift 1)

  • 20 Hz से 2000 Hz
  • 20 Hz से 200 Hz
  • 20 Hz से 20000 Hz
  • 2 Hz से 2000 Hz

एक पराश्रव्य ध्वनि तरंग की आवृत्ति ______ से अधिक होती है। (RRB Group D 16/10/2018 Shift 3)

  • 20 Hz
  • 200 Hz
  • 20000 Hz
  • 2000 Hz

प्रति सेकेंड इकाई क्षेत्र से गुजरने वाली ध्वनि ऊर्जा की मात्रा को क्या कहा जाता है? (RRB JE CBT I – 2 June 2019 Shift 2)

  • पिच
  • संगीत
  • तीव्रता
  • नोट

निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन 25°C पर अलग-अलग माध्यम में ध्वनि की गति के बारे में सत्य है/हैं? (RRB Group D 3/10/2018 Shift 1)

  • A. ऑक्सीजन गैस में ध्वनि की गति 316 km/s है।
  • B. पानी (आसुत) में ध्वनि की गति 1498 km/s है।
  • केवल A सत्य है
  • A और B दोनों सत्य हैं
  • ना तो A और ना ही B सत्य है
  • केवल B सत्य है

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? (RRB Level 01 Stage I 05/12/2025 9:00 AM – 10:30 AM)

  • ध्वनि तरंगें अनुप्रस्थ होती हैं और उन्हें एक माध्यम की आवश्यकता होती है।
  • ध्वनि को गमन करने के लिए एक माध्यम की आवश्यकता होती है, और यह अनुदैर्ध्य होती है।
  • ध्वनि निर्वात में गमन कर सकती है, क्योंकि यह अनुदैर्ध्य होती हैं।
  • ध्वनि वायु की अपेक्षा निर्वात में अधिक तेजी से गमन करती है।

एक व्यक्ति ने चट्टान के पास ताली बजाई और उसे 4 सेकेण्ड बाद गूंज सुनाई दी। तो व्यक्ति से चट्टान की दूरी क्या है? (ध्वनि की गति = 346m/s) (RRB Group D 5 Nov 2018 Shift 1)

  • 1384 m
  • 173 m
  • 692 m
  • 346 m

Equation: d = v × t/2 = 346 × 4/2 = 692 m

निम्नलिखित में से कौन-सा, बड़े हॉल की छत को वक्राकार (curved shape) बनाने का सही कारण है? (RRB Level 01 Stage I 30/12/2025 4:30 PM – 6:00 PM)

  • छत के ऊपर अधिक भंडारण स्थान प्रदान करने के लिए
  • निर्माण लागत को कम करने के लिए
  • हॉल की समग्र ऊंचाई कम करने के लिए
  • हॉल में ध्वनि को समान रूप से वितरित करने के लिए

एकल आवृत्ति और कई आवृत्तियों के मिश्रण की ध्वनियों को क्रमशः ______ के रूप में जाना जाता है। (RRB Level 01 Stage I 22/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)

  • स्वर और नोट
  • स्वर और रव
  • रव और स्वर
  • नोट और स्वर

एक ध्वनि स्रोत जिसकी आवृत्ति 400 Hz और तरंग दैर्घ्य 2.5 m है, तरंगें भेजता है। ध्वनि तरंगों की चाल कितनी होगी? (RRB JE 23 May 2019 Shift 3)

  • 1000 m/s
  • 1000 m/s
  • 100 m/s
  • 10 m/s

Equation: v = f × λ = 400 × 2.5 = 1000 m/s

100 Hz वाली ध्वनि की तुलना 500 Hz वाली ध्वनि से की जाती है। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? (RRB Level 01 Stage I 09/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)

  • पिच की तुलना नहीं की जा सकती।
  • दोनों की पिच समान है।
  • 100 Hz वाली ध्वनि की पिच उच्च है।
  • 500 Hz वाली ध्वनि की पिच उच्च है।

निम्नलिखित में से कौन-सा, अनुरणन को कम करने का सही तरीका है? (RRB Level 01 Stage I 19/12/2025 9:00 AM – 10:30 AM)

  • कठोर कंक्रीट फर्श का उपयोग करना
  • संगमरमर की दीवारों का उपयोग
  • ध्वनि-अवशोषक सामग्री का उपयोग
  • फर्नीचर हटाना

25°C पर विभिन्न माध्यमों में ध्वनि की गति के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही/गलत है/है? (RRB Group D 1/10/2018 Shift 2)

  • A. ऑक्सीजन गैस में ध्वनि की चाल 316 मीटर/मिनट होती है।
  • B. जल (आसुत) में ध्वनि की चाल 1498 मीटर/मिनट है।
  • केवल B सही है।
  • केवल A सही है।
  • न तो A और न ही B सही हैं।
  • A और B दोनों सही हैं।

वह पदार्थ या वस्तु जिसमें ध्वनि का संचार होता है, उसे ______ कहा जाता है। (RRB Group D 27 Sept 2018 Shift 2)

  • निर्वात
  • माध्यम
  • अदिश
  • परिवहन

मानवों के लिए, श्रव्य तरंगें वे होती हैं जो: (RRB JE 23 May 2019 Shift 1)

  • 20 Hz से कम आवृत्ति वाली होती हैं
  • 20 Hz से 2000 Hz तक की आवृत्ति सीमा वाली होती हैं
  • 2000 Hz से ऊपर की आवृत्ति वाली होती हैं
  • 20 Hz से 20000 Hz तक की आवृत्ति सीमा वाली होती हैं

कोई ध्वनि स्रोत 600 हर्ट्ज की तरंगें भेजता है। यह 3 मीटर की तरंग दैर्ध्य पैदा करता है। प्रश्न में ध्वनि तरंग का वेग कितना है? (RRB Group D 1/10/2018 Shift 1)

  • 1800 ms⁻¹
  • 1800 ms⁻²
  • 1800 ms⁻¹
  • 1800 ms + 1

Equation: v = f × λ = 600 × 3 = 1800 m/s

______, इको लोकेशन का एक प्रकार है। (RRB JE 24 May 2019 Shift 1)

  • कंपन
  • आवृत्ति
  • रडार
  • सोनार

ध्वनि निम्न में से किस माध्यम में सबसे तेज यात्रा करती है? (RRB Group D 14/12/2018 Shift 1)

  • ठोस पदार्थ
  • वायु
  • तरल पदार्थ
  • निर्वात

निम्नलिखित में से क्या ध्वनि तरंग की एक विशेषता नहीं है? (RRB Group D 19/9/2022 Shift 2)

  • आयाम
  • आवर्तकाल और आवृत्ति
  • घनत्व
  • गति

SONAR का पूर्ण रूप क्या है? (RRB Group D 25/10/2018 Shift 1)

  • साउंड इन नैवी एंड इन रिसीवर
  • साउंड नैविगेशन एंड रेंजिंग
  • साउंड नॉट इन एयरक्राफ्ट रेंज
  • साउंड नैविगेशन एंड रिसीविंग

जब कोई कंपमान पिंड ध्वनि उत्पन्न करता है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा घटनाओं की सही श्रृंखला को दर्शाता है? (RRB Group D 8/10/2018 Shift 1)

  • कंपन → विद्युत → ध्वनि
  • कंपन → माध्यम के कणों में कंपन → ध्वनि तरंग का संचरण → ध्वनि सुनाई देना
  • कंपन → प्रकाश → ऊष्मा → ध्वनि
  • ध्वनि → कंपन → माध्यम में कंपन → कान द्वारा पता लगना

पानी के अंदर मौजूद वस्तुओं की दूरी, दिशा और गति को मापने के लिए अल्ट्रासोनिक तरंगों का उपयोग करने वाले उपकरण को क्या कहा जाता है? (RRB NTPC CBT-I : 1 April 2021 Shift 1)

  • RADAR
  • SONAR
  • MASER
  • CRO

विभिन्न माध्यमों में 25°C पर ध्वनि की चाल के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं? (RRB Group D 16/10/2018 Shift 1)

  • A. स्टील में, ध्वनि की चाल 5960 m/s है।
  • B. निकिल में, ध्वनि की चाल 6040 m/s है।
  • A और B दोनों सत्य है।
  • केवल B ही सत्य है।
  • न तो A, न ही B सत्य है।
  • केवल A ही सत्य है।

ध्वनि हवा से होकर हमारे कानों तक पहुँचती है और हमें _______ प्रदान करती है। (RRB Group D 16/10/2018 Shift 2)

  • ध्वनि की जोर
  • संगीत
  • ध्वनि की आवृत्ति
  • ध्वनि की अनुभूति

स्रोत का कंपन शीघ्रता से होने पर ध्वनि पर क्या प्रभाव पड़ता है? (RRB Level 01 Stage I 02/02/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • ध्वनि, संपीडन और विरलन उत्पन्न करना बंद कर देती है।
  • आवृत्ति और तारत्व अधिक हो जाते हैं।
  • आवृत्ति और तारत्व कम हो जाते हैं।
  • तारत्व वही रहता है, लेकिन आवृत्ति कम हो जाती है।

________ की घटना के कारण प्रतिध्वनि सुनाई देती है। (RRB Group D 22 Sept 2018 Shift 3)

  • ध्वनि तरंगों के परावर्तन
  • अनुनाद
  • ध्वनि तरंगों के व्यतिकरण
  • ध्वनि तरंगों के अपवर्तन

मेगाफोन, लाउडस्पीकर और कुछ संगीत वाद्ययंत्रों को एक ट्यूब के बाद एक शंक्वाकार छिद्र के साथ क्यों डिजाइन किया जाता है? (RRB Level 01 Stage I 08/01/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • ध्वनि को शांत करने के लिए
  • ध्वनि तरंगों को अवशोषित करने के लिए
  • ध्वनि तरंगों को बिना फैलाए अधिकांशतः श्रोताओं की ओर आगे की ओर निर्देशित करने के लिए
  • ध्वनि को सभी दिशाओं में फैलाने के लिए

ध्वनि की माप के लिए किस मात्रक का उपयोग किया जाता है? (RRB NTPC Tier I : 22 Apr 2016 Shift 2)

  • डेसिबेल
  • हर्टज़
  • ओम
  • वोल्ट

निम्नलिखित में से कौन-सी एक अनुप्रस्थ तरंग नहीं है? (RRB Group D 5 Nov 2018 Shift 2)

  • प्रकाश तरंग
  • रेडियो तरंग
  • विद्युत-चुंबकीय तरंग
  • ध्वनि तरंग

मेगाफोन, लाउडहेलर (भोंपू) और शहनाई को किस उद्देश्य हेतु डिजाइन किया गया है? (RRB Level 01 Stage I 24/12/2025 9:00 AM – 10:30 AM)

  • ध्वनि तरंगों को सभी दिशाओं में समान रूप से फैलाना
  • ध्वनि तरंगों की तीव्रता को कम करना
  • ध्वनि तरंगों को एक विशेष दिशा में केंद्रित करना
  • ध्वनि तरंगों को विद्युत संकेतों में परिवर्तित करना

ध्वनि के बहु-परावर्तन का उपयोग किसके लिए किया जा सकता है? (RRB Technician Grade III 06/03/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • लंबी दूरी पर स्पष्ट रूप से ध्वनि सुनने के लिए
  • प्रबलता कम करने के लिए
  • ध्वनि की आवृत्ति बढ़ाने के लिए
  • ध्वनि का तारत्व (pitch) बदलने के लिए

जब किसी वस्तु की चाल ध्वनि की चाल से अधिक हो जाती है तो उसकी चाल को क्या कहते हैं? (RRB JE CBT-I : 22 May, 2019 Shift 2)

  • अवध्वानिक
  • अतिध्वानिक
  • अतिपराध्वनिक
  • अपश्रव्य

कौन-सा यंत्र ध्वनि तरंगों को विद्युत संकेतों में परिवर्तित करता है? (RRB JE 24 May 2019 Shift 1 CBT 1)

  • लाउड-स्पीकर
  • हेड फोन
  • माइक्रोफ़ोन
  • एम्पलीफायर

_______ अपरिवर्तित रहता/रहती है जब एक ध्वनि तरंग एक माध्यम में यात्रा करती है। (RRB Group D 9/10/2018 Shift 3)

  • आयाम
  • आवृत्ति
  • गति
  • तरंग दैर्ध्य

अल्ट्रासाउंड तरंगों के संबंध में कौन सा कथन गलत है? (RRB NTPC CBT-I : 8 Mar 2021 Shift 1)

  • अल्ट्रासाउंड को दोषपूर्ण स्थानों से वापस परावर्तित नहीं किया जा सकता
  • वे उच्च आवृत्ति तरंगें हैं
  • वे बाधाओं की उपस्थिति में भी सुपरिभाषित पथों पर यात्रा करते हैं
  • इनका उपयोग उद्योगों और चिकित्सा प्रयोजनों के लिए किया जाता है

रोगी के हृदय स्पंद की ध्वनि स्टेथोस्कोप के माध्यम से डॉक्टर के कानों तक कैसे पहुंचती है? (RRB Level 01 Stage I 02/12/2025 4:30 PM – 6:00 PM)

  • ध्वनि बिना किसी परावर्तन के सीधे स्टेथोस्कोप से होकर गुज़रती है।
  • स्टेथोस्कोप हृदय स्पंद की ध्वनि को प्रवर्धित करने के लिए विद्युत का उपयोग करता है।
  • ध्वनि, छाती से वायु के माध्यम से डॉक्टर के कानों तक पहुंचाती है।
  • स्टेथोस्कोप में, ध्वनि के बहु परावर्तन द्वारा रोगी के हृदय स्पंद की ध्वनि डॉक्टर के कानों तक पहुँचती है।

किसी सभागार (हॉल) की चौड़ाई के अनुदिश ध्वनि को समान रूप से प्रसारित करने के लिए मंच के पीछे क्या रखा जाता है? (RRB JE CE 19 Sept 2019 Shift 1 CBT 2)

  • वक्रित ध्वनि बोर्ड
  • माइक्रोफ़ोन
  • प्रवर्धक
  • प्रकाश बोर्ड

ध्वनि तरंगों के परावर्तन द्वारा उत्पन्न ध्वनि की पुनरावृत्ति क्या कहलाती है? (RRB JE 24 May 2019 Shift 3 CBT 1)

  • शोर
  • स्वर
  • दोहराव
  • प्रतिध्वनि

ध्वनि की वह विशेषता जिसके द्वारा हम एक ही प्रबलता और स्वरमान की दो ध्वनियों के बीच अंतर कर सकते हैं: (RRB Group D 17 Dec 2018 Shift 1)

  • गुणवत्ता
  • आयाम
  • स्वरमान
  • प्रबलता

हवा में ध्वनि के वेग से अधिक की गति से यात्रा करने वाले पदार्थ को ________ कहा जाता है। (RRB Group D 4/10/2018 Shift 1)

  • पराश्रव्य
  • अपश्रव्य
  • पराध्वनिक
  • अतिपराध्वनिक

निम्नलिखित में से किस ध्वनि का तारत्व (pitch) सबसे कम होगा? (RRB Level 01 Stage I 21/12/2025 9:00 AM – 10:30 AM)

  • एक बच्चे की आवाज़ (350 Hz)
  • एक पक्षी की चहचहाहट (1500 Hz)
  • एक आदमी की गंभीर आवाज (100 Hz)
  • एक ट्यूनिंग फ़ोर्क (512 Hz)

______ की परिवर्तनशीलता के कारण संपीडन और विरलीकरण होता है। (RRB Group D 28/9/2018 Shift 1)

  • चुंबकीय अंतर
  • किरण अपवर्तन
  • वायुदाब
  • तापमान अंतर

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है? (RRB Level 01 Stage I 16/12/2025 9:00 AM – 10:30 AM)

  • प्रतिध्वनि ध्वनि के एकाधिक परावर्तनों के कारण होती है।
  • अत्यधिक प्रतिध्वनि से भाषण में बाधा आ सकती है।
  • प्रतिध्वनि ध्वनि की स्पष्टता में सुधार करने में मदद करती है।
  • कठोर दीवारों वाले बड़े हॉलों में प्रतिध्वनि होना आम बात है।

संचार के लिए हाथी 103 डेसिबल जितनी ऊँची आवाज निकाल सकते हैं, लेकिन वे अक्सर कम आवृत्ति वाली ध्वनि का उपयोग करते हैं, जिनमें से कुछ जमीन से होकर गुजरती हैं। इन ध्वनियों को कहा जाता है: (RRB NTPC CBT-I : 11 Feb 2021 Shift 1)

  • सुपरसोनिक ध्वनि
  • अल्ट्रासाउंड
  • प्लोसिल्स
  • इन्फ्रासाउंड

समुद्र की गहराई निर्धारित करने के लिए, जल के नीचे की पहाड़ियों, घाटियों, पनडुब्बी, हिमशैल आदि का स्थान निर्दिष्ट करने के लिए किस तकनीक का उपयोग किया जाता है? (RRB JE 25 May 2019 Shift 1 CBT 1)

  • ध्वनि का अवशोषण
  • अवश्रव्य
  • ध्वनिक
  • MRI

____ की आवृत्ति मनुष्य के लिए श्रव्य नहीं है। (RRB Group D 8/10/2018 Shift 2)

  • 100 हर्ट्ज
  • 18000 हर्ट्ज
  • 20000 हर्ट्ज
  • 22000 हर्ट्ज

वायु में ध्वनि की चाल ज्ञात कीजिए। (RRB Group D 31/10/2018 Shift 1)

  • 331 ms⁻¹
  • 331 ms⁻¹
  • 331 ms⁻²
  • 331 ms⁻²

स्टेथोस्कोप में, हृदयस्पंद की ध्वनि डॉक्टर के कानों तक इसलिए पहुंचती है, क्योंकि ______। (RRB Level 01 Stage I 04/02/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • ध्वनि तरंगें विद्युत द्वारा प्रवर्धित होती हैं
  • ध्वनि तरंगें नली में क्रमिक अपवर्तन से गुजरती हैं
  • ध्वनि तरंगें नली की दीवारों द्वारा अवशोषित होती हैं
  • ध्वनि तरंगें नली में होने वाले अनेक परावर्तनों द्वारा निर्देशित होती हैं

निम्नलिखित में से कौन-सा ध्वनि स्तर, दीर्घकालिक समय तक अनुभव किए जाने पर मानव स्वास्थ्य के लिए संभावित रूप से हानिकारक माना जाता है? (RRB ALP CBT-II Fitter : 02 May, 2025 Shift 1)

  • 70 dB
  • 90 dB
  • 30 dB
  • 50 dB

निम्नलिखित में से कौन इमारतों को नुकसान पहुंचा सकता है? (RRB JE CBT-I : 22 May, 2019 Shift 2)

  • अवश्रव्य
  • लगभग 10kHz की ध्वनि
  • अतिध्वानिक विमान द्वारा निर्मित प्रघाती तरंगें
  • अवध्वानिक ध्वनि

SONAR का पूर्ण रूप है: (RRB Group D 18/10/2018 Shift 1)

  • साउंड नैविगेशन एंड रेंजिंग
  • साउंड नोटिफिकेशन एंड रेंजिंग
  • साउंड नैविगेशन एंड रेंटिंग
  • साउंड ऑब्जरवेशन नैविगेशन एंड रेंजिंग

गुर्दे में बनने वाले छोटे पत्थरों (पथरी) को बारीक कणों में तोड़ने के लिए निम्नलिखित में से किस विधि का उपयोग किया जाता है? (RPF Constable 2018 24 Jan 2019 Shift 3)

  • अवश्रव्य ध्वनि
  • अल्ट्रासाउंड
  • विद्युत चुम्बकीय तरंगें
  • परावर्तनी किरणें

जो धातुएं बजने जैसी ध्वनि उत्पन्न करती हैं उन्हें ______ कहा जाता है। (RPF Constable 2018 05 Feb 2019 Shift 2)

  • मेलिसियस
  • ध्वन्यात्मक (सोनोरस)
  • ट्रेडिंस (खींचने योग्य)
  • चमकदार

किसी दिए गए तापमान पर, ध्वनि की गति ______ में अधिकतम होती है। (RRB Group D 26 Sept 2018 Shift 2)

  • झूसात
  • निकेल
  • आयरन
  • एल्युमीनियम

ध्वनि तरंग का आयाम क्या निर्धारित करता है? (RRB Group D 14 Dec 2018 Shift 2)

  • प्रबलता
  • पिच
  • आवृत्ति
  • आयाम

अंतरिक्ष में अंतरिक्ष यात्री रेडियो लिंक द्वारा एक दूसरे के साथ संवाद करते हैं क्योंकि ______ (RRB Group D 10 Dec 2018 Shift 2)

  • ध्वनि तरंगें अंतरिक्ष में भ्रमण नहीं कर सकती हैं।
  • ध्वनि तरंगों की आवृत्ति कम होती है।
  • ध्वनि तरंगें अंतरिक्ष में धीरे-धीरे भ्रमण करती हैं।
  • ध्वनि तरंगें अंतरिक्ष में शीघ्रता से भ्रमण करती हैं।

हम मेघगर्जन की ध्वनि सुनने से पहले बिजली की चमक क्यों देखते हैं? (RRB Level 01 Stage I 09/01/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • ध्वनि, प्रकाश से धीमी चाल से गमन करती है
  • प्रकाश और ध्वनि समान चाल से गमन करते हैं
  • प्रकाश ध्वनि से अधिक चमकीला होता है
  • प्रकाश, ध्वनि से धीमी चाल से गमन करता है

निम्नलिखित में से क्या ध्वनि तरंगों के एकाधिक परावर्तन की अवधारणा का उपयोग नहीं करता है? (RRB Level 01 Stage I 24/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)

  • स्टेथोस्कोप
  • मेगाफोन
  • कंपनकारी ट्यूनिंग काँटा
  • लाउडहेलर

25°C पर विभिन्न माध्यमों में ध्वनि की गति के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य/असत्य हैं। (RRB Group D 5 Nov 2018 Shift 2)

  • A. जल (समुद्र) में ध्वनि की गति 1531 मीटर/सेकंड होती है।
  • B. इथेनॉल में ध्वनि की गति 1200 मीटर/सेकंड होती है।
  • केवल A सही हैं।
  • न तो A और न ही B सही है।
  • केवल B सही है।
  • A और B दोनों सही हैं।

ध्वनि, ______ द्वारा निर्मित होती है। (RRB Group D 16/10/2018 Shift 3)

  • कंपित वस्तुओं
  • गतिमान वस्तुओं
  • बोलते हुए लोगों
  • दोलायमान पिंडों

एक बड़े सभागार की दीवारों से ध्वनि का पुनरावर्ती परावर्तन क्या है जिसके परिणामस्वरूप ध्वनि की दृढ़ता बनी रहती है? (RRB JE 27 May 2019 Shift 3 CBT 1)

  • संगीत
  • पिच
  • नोट
  • अनुरणन

एक ध्वनि तरंग 340 ms⁻¹ की गति से यात्रा करती है। यदि इसकी तरंग दैर्घ्य 2 cm है, तो तरंग की आवृत्ति कितनी है? (RRB Group D 12/10/2018 Shift 3)

  • 170 हर्ट्ज
  • 17000 हर्ट्ज
  • 1700 हर्ट्ज
  • 170000 हर्ट्ज

Equation: f = v/λ = 340/0.02 = 17000 Hz

पराश्रव्य (अल्ट्रासाउंड) की आवृत्ति सीमा कितनी है? (RRB JE 28 May 2019 Shift 1 CBT 1)

  • 20 हर्ट्ज और 20 किलोहर्ट्ज के बीच
  • 200 हर्ट्ज से 2000 हर्ट्ज के बीच
  • 20 हर्ट्ज से कम
  • 20 किलोहर्ट्ज से अधिक

कॉन्सर्ट हॉल में वक्रित छतों (curved ceilings) का उपयोग करने का प्राथमिक कारण क्या है? (RRB Technician Grade III 06/03/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • हॉल को सजाना
  • शोर को अवरुद्ध करना
  • ध्वनि को अवशोषित करना
  • ध्वनि को समान रूप से परावर्तित करना

स्टेथोस्कोप का कार्य सिद्धांत ______ पर आधारित है। (RRB Level 01 Stage I 02/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)

  • ध्वनि के केवल विद्युत संकेतों में रूपांतरण
  • ध्वनि के परावर्तन
  • उच्च आवृत्ति वाली ध्वनि के अवशोषण
  • अवलोकन के लिए ध्वनि के प्रकाश में रूपांतरण

25°C पर विभिन्न माध्यमों में ध्वनि की चाल के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है? (RRB Group D 24/10/2018 Shift 2)

  • A. हीलियम गैस में ध्वनि की चाल 965 मीटर/सेकंड है।
  • B. हाइड्रोजन गैस में ध्वनि की चाल 1284 मीटर/सेकंड है।
  • न तो A और न ही B सही है
  • केवल A सही है।
  • केवल B सही है।
  • A और B दोनों ही सही हैं।

जब ध्वनि ठोस सतह से टकराती है तो क्या होगा? (RRB JE CBT I – : 1 June 2019 Shift 2)

  • ध्वनि अवशोषित और परावर्तित हो जाती है।
  • ध्वनि अवशोषित हो जाती है।
  • ध्वनि परावर्तित होती है।
  • ध्वनि अपवर्तित हो जाती है।

25°C पर विभिन्न माध्यम में ध्वनि की गति के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा/से सत्य/असत्य है/है? (RRB Group D 3/10/2018 Shift 2)

  • A. ऑक्सीजन गैस में, ध्वनि की गति 316 मी/से है
  • B. जल (आसुत) में, ध्वनि की गति 1498 मी/से है
  • केवल A सत्य है
  • केवल B सत्य है
  • न तो A और न ही B सत्य है
  • A और B दोनों सत्य हैं

वक्राकार दीवारों और छत के साथ किसी हॉल डिजाइन करने का मुख्य उद्देश्य ______ है। (RRB Level 01 Stage I 03/02/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • ध्वनि की चाल को कम करना
  • केवल मंच के पास ही ध्वनि को अपेक्षाकृत तेज करना
  • हॉल को सुंदर बनाना
  • एकसमान ध्वनि वितरण सुनिश्चित करना

निम्नलिखित में से कौन सा कथन 25°C पर विभिन्न माध्यमों में ध्वनि की गति के बारे में सत्य/असत्य है? (RRB Group D 1/10/2018 Shift 3)

  • A. ऑक्सीजन गैस में, ध्वनि की गति 316 m/s है
  • B. जल (आसुत) में, ध्वनि की गति 1498 m/s है
  • केवल A सत्य है
  • न तो A और न ही B सत्य हैं
  • A और B दोनों सत्य हैं
  • केवल B सत्य है

श्रवण सहायता यंत्र में उपस्थित कौन सा उपकरण ध्वनि ग्रहण करता है? (RRB JE CBT I – : 2 June 2019 Shift 3)

  • साउंड एडॉप्टर
  • सीकर
  • एम्पलीफायर
  • माइक्रोफोन

कांच के टूटने और इमारतों को नुकसान पहुंचाने का कारण क्या हो सकता है? (RRB JE CBT I – : 2 June 2019 Shift 1)

  • इन्फ्रासाउंड
  • सबसोनिक ध्वनि
  • लगभग 10 kHz की ध्वनि
  • सुपरसोनिक विमान द्वारा उत्पन्न शॉक वेव

निम्नलिखित में से किसका उपयोग धातु के ब्लॉकों में दरारों और दोषों का पता लगाने के लिए किया जाता है? (RRB Group D 2/11/2018 Shift 1)

  • साउंड नैविगेशन एंड रेंजिंग (SONAR)
  • प्रतिध्वनि
  • पराश्रव्य
  • अनुरणन

निम्नलिखित में से कौन सी एकल आवृत्ति की ध्वनि है? (RRB JE CBT I – : 30 May 2019 Shift 1)

  • नोट
  • शोर
  • ध्वनि की विशेषता या गुण
  • स्वर

बड़े हॉल या ऑडिटोरियम में ध्वनि के कई परावर्तनों का प्रभाव क्या होता है? (RRB Level 01 Stage I 03/12/2025 4:30 PM – 6:00 PM)

  • यह ध्वनि को ऊष्मा में रूपांतरित करता है
  • यह ध्वनि के एकसमान वितरण में मदद करता है
  • यह सभी प्रतिध्वनियों को समाप्त कर देता है
  • यह ध्वनि प्रसार को अवरुद्ध करता है

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है? (RRB Level 01 Stage I 03/02/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • कंपन की आवृत्ति ध्वनि की पिच को निर्धारित करती है
  • कंपन वायु में संपीडन और विरलन उत्पन्न करते हैं
  • कंपन का आयाम ध्वनि की तीव्रता को प्रभावित करता है
  • ध्वनि अकंपित पिंडों द्वारा उत्पन्न की जा सकती है

निम्नलिखित में से कौन-सी यांत्रिक तरंगें हैं? (RRB Group D 23 Sept 2018 Shift 2)

  • X किरणें
  • रेडियो तरंगें
  • माइक्रोवेव
  • ध्वनि तरंगें

परावर्तन के कारण ध्वनि की पुनरावृत्ति को क्या कहते हैं? (RPF Constable 2018 09 Feb 2019 Shift 2)

  • प्रतिध्वनि
  • प्रकीर्णन
  • ध्वनि का अपवर्तन
  • ध्वनि का परावर्तन

ध्वनि ______ में अधिकतम प्रसारित होती है। (RRB Group D 10/10/2018 Shift 2)

  • गैस
  • निर्वात
  • ठोस
  • द्रव

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है? (RRB Level 01 Stage I 08/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)

  • प्रबलता आयाम पर निर्भर करती है
  • मृदु ध्वनि का आयाम कम होता है
  • तेज ध्वनि का आयाम अधिक होता है
  • प्रबलता आवृत्ति पर निर्भर करती है

सभागार (ऑडिटोरियम) में अवांछनीय अत्यधिक प्रतिध्वनि से बचने के लिए छत और दीवारों को किस सामग्री के साथ ढका जाता है? (RRB JE 27 May 2019 Shift 3 CBT 1)

  • कठोर
  • पारभासी
  • ध्वनि-अवशोषक
  • अपारदर्शी

कॉन्सर्ट हॉल की छतें अक्सर घुमावदार क्यों बनाई जाती हैं? (RRB Level 01 Stage I 23/12/2025 4:30 PM – 6:00 PM)

  • प्रतिध्वनि को पूरी तरह से रोकने के लिए
  • हवा में ध्वनि की गति को कम करने के लिए
  • ध्वनि को सभी दिशाओं में समान रूप से परावर्तित करने के लिए
  • ध्वनि को अवशोषित करने और उसकी तीव्रता को कम करने के लिए

गैंडे, जेब्रा और हाथी संचार के लिए किस श्रेणी की ध्वनि आवृत्ति का उपयोग करते हैं? (RRB Level 01 Stage I 08/01/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • पराध्वनिक ध्वनि
  • अतिश्रव्य ध्वनि (Ultrasound)
  • अवश्रव्य ध्वनि (Infrasound)
  • श्रव्य ध्वनि (Audible sound)

स्टेथोस्कोप डॉक्टर को मरीज़ की दिल की धड़कन साफ़ सुनने में मदद करता है। इस काम के लिए स्टेथोस्कोप किस सिद्धांत का इस्तेमाल करता है? (RRB Level 01 Stage I 19/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)

  • ध्वनि का अपवर्तन
  • ध्वनि का एकाधिक परावर्तन
  • ध्वनि का अंतरक्षेप
  • ध्वनि का विवर्तन

कॉन्सर्ट हॉल में वक्रित छत (curved ceiling) का मुख्य उद्देश्य ___________ है। (RRB Level 01 Stage I 16/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)

  • संगीत की आवाज बढ़ाना
  • समस्त ध्वनि को अवशोषित करना
  • ध्वनि को हॉल में प्रवेश करने से रोकना
  • ध्वनि तरंगों को हॉल के सभी भागों तक समान रूप से पहुंचाने के लिए उन पर ध्यान केंद्रित करना

निम्नलिखित में से कौन-सा, उद्योग में अल्ट्रासाउंड का अनुप्रयोग है? (RRB Level 01 Stage I 14/12/2025 9:00 AM – 10:30 AM)

  • धातु ब्लॉकों में दरारों का पता लगाना
  • रेफ्रिजरेटर में ठंडा करने के लिए उपयोग किया जाता है
  • वस्तुओं को वजन में हल्का बनाना
  • ठोस पदार्थों में ध्वनि की गति बढ़ाना

एक SONAR में मौजूद मुख्य उपकरण क्या हैं, जिसका उपयोग पानी के नीचे मौजूद वस्तुओं की दूरी, दिशा और गति का पता लगाने के लिए किया जाता है? (RRB JE 29 May 2019 Shift 2 CBT 1)

  • स्पीकर और माइक्रोफोन
  • एम्पलीफायर और माइक्रोफोन
  • ट्रांसमीटर और डिटेक्टर
  • एम्पलीफायर और स्पीकर

किसी हॉल या कमरे में अनुरणन (reverberation) का मुख्य कारण क्या है? (RRB Level 01 Stage I 01/12/2025 4:30 PM – 6:00 PM)

  • वायु तापमान में परिवर्तन
  • मृदु पदार्थों द्वारा ध्वनि का अवशोषण
  • ध्वनि तरंगों का बंकन
  • कठोर पृष्ठों से ध्वनि का बहु परावर्तन

मेगाफोन, लाउडहेलर, हॉर्न तथा तुरही एवं शहनाई जैसे वायु यंत्रों को निम्नलिखित में से किस उद्देश्य के लिए डिज़ाइन किया गया है? (RRB ALP CBT I 17/02/2026 12:30 PM – 1:30 PM)

  • ध्वनि तरंगों को अवशोषित करने के लिए
  • ध्वनि को एक विशिष्ट दिशा में भेजने के लिए
  • ध्वनि का सभी दिशाओं में समान रूप से प्रसारण करने के लिए
  • ध्वनि की प्रबलता को कम करने के लिए

ध्वनि तरंग का आयाम निम्नलिखित में से किस पर निर्भर करता है? (RRB JE 24 May 2019 Shift 3 CBT 1)

  • वस्तु की गुणवत्ता
  • वस्तु की सामग्री
  • वस्तु का तापमान
  • वह बल जिसके साथ कोई वस्तु कंपन करती है।

अनुरणन क्या है? (RRB Level 01 Stage I 17/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)

  • सभी दिशाओं में ध्वनि का प्रसार होना
  • ध्वनि के तारत्व में परिवर्तन होना
  • वायु में ध्वनि ऊर्जा का क्षय होना
  • ध्वनि तरंगों के बहुपरावर्तनों के कारण ध्वनि-निर्वध होना

एक लड़के ने एक चट्टान के पास ताली बजाई और 3 सेकंड के बाद उसे प्रतिध्वनि सुनाई दिया। यदि ध्वनि की गति 346 मीटरसेकंड⁻¹ है तो वह लड़का चट्टान से कितनी दूर है? (RRB Group D 11 Dec 2018 Shift 2)

  • 219 मीटर
  • 341 मीटर
  • 346 मीटर
  • 519 मीटर

Equation: d = v × t/2 = 346 × 3/2 = 519 m

कौन-सा उपकरण दिल की धड़कन का पता लगाने में सहायता करता है? (RRB Group D 2/9/2022 Shift 3)

  • श्वसनमापी
  • थर्मामीटर
  • स्टेथोस्कोप
  • रक्तदाबमापी

ध्वनि तरंग __________ पर यात्रा करती है। (RRB Group D 2 Nov 2018 Shift 2)

  • विभिन्न माध्यमों में भिन्न चाल
  • विभिन्न माध्यमों में समान चाल
  • लकड़ी में 10 मी/सेकंड
  • एक ही माध्यम में भिन्न चाल

चमगादड़ परावर्तित ____ प्राप्त कर रास्ते की रुकावटों का पता लगाते हैं। (RRB Group D 7 Dec 2018 Shift 2)

  • अवध्वनिक तरंगें
  • रेडियो तरंगें
  • पराश्रव्य तरंगें
  • विद्युत-चुंबकीय तरंगें

अलग-अलग प्रतिध्वनि सुनने के लिए, बाधा की न्यूनतम दूरी ध्वनि का स्रोत ____ होनी चाहिए। (RRB Group D 20 Sept 2018 Shift 3)

  • 17.2 m
  • 172 m
  • 34.4 m
  • 344 m

निम्नलिखित में से कौन सा निर्वात में यात्रा नहीं कर सकता है? (RRB Group D 9/10/2018 Shift 1)

  • ऊष्मा
  • ध्वनि
  • प्रकाश
  • UV किरणें

25°C पर विभिन्न माध्यमों में ध्वनि की चाल के बारे में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही/गलत है? (RRB Group D 12 Nov 2018 Shift 3)

  • A. जल (समुद्री जल) में, ध्वनि की चाल 1531 m/s होती है।
  • B. हवा में, ध्वनि की चाल 346 m/s होती है।
  • केवल B सही है।
  • केवल A सही है।
  • न तो A और न ही B सही है।
  • A और B दोनों सही है।

समुद्र में वस्तुओं का पता लगाने के लिए कौन सी तकनीक ध्वनिक तरंगों का उपयोग करती है? (RRB NTPC UG CBT-I: 07 Aug, 2025 Shift 3)

  • सोनार
  • लिडार
  • इको-साउंडर
  • एसएआर

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है? (RRB Level 01 Stage I 08/01/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • ध्वनि वायु की तुलना में जल में तेजी से चलती है।
  • ध्वनि द्रवों की तुलना में गैसों में मंद गति से चलती है।
  • ध्वनि निर्वात में भी चल सकती है।
  • ध्वनि ठोस पदार्थों में सबसे तेज चलती है।

ध्वनि तरंगों की गति 700 मीटर सेकंड⁻¹ है। 7 किमी की यात्रा में ध्वनि तरंगों को कितना समय लगेगा? (RRB Group D 4/10/2018 Shift 2)

  • 5 सेकंड
  • 100 सेकंड
  • 10 सेकंड
  • 50 सेकंड

Equation: t = d/v = 7000/700 = 10 s

ध्वनि संचरण के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? (RRB Level 01 Stage I 22/12/2025 9:00 AM – 10:30 AM)

  • ध्वनि ठोसों की तुलना में गैसों में अधिक तेजी से यात्रा करती है।
  • ध्वनि संचरण के लिए माध्यम की आवश्यकता होती है।
  • ध्वनि निर्वात में यात्रा कर सकती है।
  • ध्वनि वायु में अनुप्रस्थ तरंगों के रूप में यात्रा करती है।

एकल आवृत्ति की ध्वनि को ________ कहा जाता है। (RPF Constable 2018 25 Jan 2019 Shift 3)

  • नोट
  • स्वर
  • श्वेत शोर
  • गुलाबी शोर

स्टेथोस्कोप किस सिद्धांत पर कार्य करता है? (RRB Level 01 Stage I 29/12/2025 9:00 AM – 10:30 AM)

  • ध्वनि का अपवर्तन
  • ध्वनि का बहु परावर्तन
  • ध्वनि का विक्षेपण
  • ध्वनि का विवर्तन

मेगाफोन, हॉर्न और स्टेथोस्कोप वे उपकरण हैं, जिनका उपयोग ________ के लिए किया जाता है। (RRB Level 01 Stage I 10/02/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • ध्वनि के आयाम को नियंत्रित करने
  • तारत्व बदलने
  • ध्वनि का उत्पादन, संचरण और प्रवर्धन करने
  • ध्वनि को अवशोषित करने

निम्नलिखित में से कौन सा उपधातुओं का गुण है? (RRB NTPC CBT-I : 26 July 2021 Shift 1)

  • अर्धचालक
  • तन्य
  • ध्वनिक
  • आघातवर्ध्य

मरीज के दिल की धड़कन की आवाज छाती से स्टेथोस्कोप के माध्यम से डॉक्टर के कान तक कैसे पहुंचती है? (RRB Level 01 Stage I 28/11/2025 4:30 PM – 6:00 PM)

  • विद्युत संकेतों में परिवर्तित करके
  • ध्वनि तरंगों के अपवर्तन द्वारा
  • बिना परावर्तन के प्रत्यक्ष संचरण द्वारा
  • ध्वनि के बहु-परावर्तन द्वारा

मानव कान ________ आवृत्ति से अधिक की ध्वनियों को नहीं सुन सकता है। (RPF Constable 2018 20 Jan 2019 Shift 2)

  • 2 kHz
  • 100 Hz
  • 20 kHz
  • 300 Hz

एक माध्यम में एक ध्वनि तरंग की तरंगदैर्घ्य कितनी है, जिसकी आवृत्ति 840 Hz और गति 380 m/s सेकंड है? (RRB Group D 4 Dec 2018 Shift 2)

  • 5.45 मी
  • 1.45 मी
  • 0.45 मी
  • 2.45 मी

Equation: λ = v/f = 380/840 ≈ 0.45 m

कॉन्सर्ट हॉल और सिनेमा हॉल जैसे स्थानों की छतें प्रायः वक्रित क्यों बनाई जाती है? (RRB Level 01 Stage I 05/02/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • इमारत का आकार कम करने के लिए
  • हॉल को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए
  • ध्वनि को परावर्तित होने से रोकने के लिए
  • ध्वनि को परावर्तित करने और हॉल के सभी भागों तक पहुँचने में मदद करने के लिए

मनुष्यों के लिए ध्वनि की श्रव्य परास ________ होती है। (RRB Group D 30/10/2018 Shift 2)

  • 10 Hz से 10000 Hz तक
  • 10 Hz से 1000 Hz तक
  • 20 Hz से 20000 Hz तक
  • 10 Hz से 2000 Hz तक

जब ध्वनि उत्पन्न करने वाला स्रोत ध्वनि से अधिक गति के साथ चलता है, तो हवा में प्रघाती तरंगें उत्पन्न होती हैं। इन प्रघाती तरंगों द्वारा निर्मित बहुत तेज और जोरदार ध्वनि क्या कहलाती है? (RRB JE 23 May 2019 Shift 2)

  • ध्वनि बूम
  • सामान्य ध्वनि
  • अवरक्त ध्वनि
  • ध्वनि गरज

छोटे कमरे में प्रतिध्वनि स्पष्ट रूप से न सुनाई देने का मुख्य कारण क्या होता है? (RRB Level 01 Stage I 27/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)

  • ध्वनि की आवृत्ति बहुत अधिक है
  • ध्वनि बहुत धीमी गति से यात्रा करती है
  • कम दूरी पर ध्वनि की तीव्रता बहुत तेजी से कम हो जाती है
  • मूल ध्वनि और प्रतिध्वनि के बीच का समय अंतराल बहुत छोटा है

मानव कान की सामान्य श्रव्य सीमा क्या है? (RRB JE CBT-I : 28 June 2019 Shift 3)

  • 20 हर्ट्ज से 20 किलोहर्ट्ज
  • 40 हर्ट्ज से 4000 हर्ट्ज
  • 25 हर्ट्ज से 1500 हर्ट्ज
  • 35 हर्ट्ज से 3400 हर्ट्ज

निम्नलिखित में से किस माध्यम में ध्वनि सबसे तेज यात्रा करती है? (RRB Group D 17/9/2018 Shift 1)

  • गैस
  • निर्वात
  • तरल
  • ठोस

धातुओं को पीटकर पतली धातु बनाने की क्षमता कहलाती है- (RRB JE 28 May 2019 Shift 2 CBT 1)

  • आघातवर्ध्य
  • सोनोरस
  • प्रवाहक
  • लचीलापन

जब कोई ध्वनि उत्पन्न होती है, तो माध्यम से क्या यात्रा करता है? (RRB ALP CBT 1 17/02/2026 9:00 AM – 10:00 AM)

  • कण और विक्षोभ दोनों
  • न तो कण और न ही विक्षोभ
  • माध्यम के कण
  • ध्वनि स्रोत द्वारा उत्पन्न विक्षोभ

ध्वनि संचरण के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है? (RRB Level 01 Stage I 21/12/2025 4:30 PM – 6:00 PM)

  • ध्वनि गैसों में सबसे तेज, द्रवों में धीमी तथा ठोसों में सबसे धीमी होती है।
  • ध्वनि ठोस पदार्थों में सबसे तेज, द्रव पदार्थों में धीमी तथा गैसों में सबसे धीमी होती है।
  • ध्वनि सभी माध्यमों में समान गति से यात्रा करती है।
  • ध्वनि निर्वात में भी यात्रा कर सकती है।

निम्नलिखित में से कौन ध्वनि की विशेषता नहीं है? (RRB Group D 9/10/2018 Shift 3)

  • तारत्व
  • कंपन
  • प्रबलता
  • गुणता

एक व्यक्ति ने चट्टान के पास अपने हाथों से ताली बजाई और 6 s के बाद उसे प्रतिध्वनि सुनाई दी। व्यक्ति से चट्टान की दूरी ज्ञात कीजिए? (v = 346 ms⁻¹ मान लें) (RRB Group D 27/9/2018 Shift 1)

  • 1038 m
  • 1083 m
  • 2076 m
  • 2706 m

Equation: d = v × t/2 = 346 × 6/2 = 1038 m

RRB SCIENCE Physics Bank – Sound