RRB-SCIENCE

द्रवचालित लिफ्ट और द्रवचालित ब्रेक की कार्यप्रणाली निम्नलिखित में से किस पर आधारित है? (RRB NTPC GRADUATE CBT 1 16/03/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • फैराडे का नियम
  • गे-लुसैक का नियम
  • पास्कल का नियम
  • कूलॉम का नियम

किसी वस्तु का द्रव्यमान सर्वत्र (पृथ्वी या चंद्रमा पर) नियत रहता है, जबकि उसका भार बदल जाता है क्योंकि ___________। (RRB JE CBT-I 2024 16 Dec 2024 Shift 3)

  • भार का SI मात्रक न्यूटन है, जबकि द्रव्यमान का किलोग्राम है
  • भार, ‘g’ के स्थानीय मान पर निर्भर करता है, जो स्थान के साथ बदलता रहता है
  • द्रव्यमान, जड़त्व पर निर्भर है, लेकिन भार, जड़त्व पर निर्भर नहीं है
  • भार एक अदिश राशि है, जबकि द्रव्यमान एक सदिश राशि है

निम्नलिखित में से किस क्रिया में वैज्ञानिक कार्य शामिल है? (RRB ALP CBT-II Fitter : 06 May, 2025 Shift 2)

  • दोस्तों के साथ बातचीत करने में समय बिताना
  • सीढ़ियाँ चढ़ना
  • फिल्म देखना
  • स्थिर खड़े रहते हुए सिर पर भारी भार उठाना

यदि आप किसी गैस पर दाब डालते हैं, तो अंतराआणविक अवकाशों और बलों पर क्या प्रभाव पड़ता है? (RRB Group D 23/9/2018 Shift 2)

  • अंतराआणविक अवकाश घटते हैं, अंतराआणविक बल बढ़ते हैं।
  • अंतराआणविक अवकाश बढ़ते हैं, अंतराआणविक बल घटते हैं।
  • अंतराआणविक अवकाश और बल दोनों बढ़ते हैं।
  • अंतराआणविक अवकाश और बल दोनों अपरिवर्तित रहते हैं।

गति की निम्नलिखित समीकरणों में से किसका उपयोग किसी वस्तु की गतिज ऊर्जा प्राप्त करने के लिए किया जाता है? (RRB Group D 7/12/2018 Shift 1)

  • a = (v – u)/t
  • s = ut + ½at²
  • v = u + at
  • v² – u² = 2as

किसी निकाय के संवेग के परिवर्तन की दर _____ के अनुक्रमानुपाती होती है। (RRB Group D 22 Sept 2018 Shift 3)

  • लागू स्थितिज ऊर्जा
  • लागू बल
  • लागू विस्थापन
  • लागू दाब

किसी वस्तु की स्थिर अवस्था या उसकी गति की अवस्था का विरोध करने की प्रवृत्ति ______ कहलाती है। (RRB JE 24 May 2019 Shift 1 CBT 1)

  • बल
  • संवेग
  • गुरुत्वाकर्षण
  • जड़त्व

न्यूटन के तीसरे नियम के अनुसार क्रिया और प्रतिक्रिया बलों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है? (RRB Level 01 Stage I 01/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)

  • वे एक ही वस्तु पर एक ही दिशा में कार्य करते हैं
  • वे एक दूसरे को रद्द कर देते हैं क्योंकि वे एक ही वस्तु पर कार्य करते हैं
  • वे एक ही वस्तु पर अलग-अलग समय पर कार्य करते हैं
  • वे एक ही समय में दो अलग-अलग वस्तुओं पर कार्य करते हैं

जब एक बंदूक चलाई जाती है, तो गोली के आगे चलने पर बंदूक पीछे की ओर धक्का देती है। यह न्यूटन के गति के तीसरे नियम को कैसे प्रदर्शित करता है? (RRB JE 19/02/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • गोली केवल इसलिए आगे बढ़ती है क्योंकि बंदूक में संरक्षित ऊर्जा होती है।
  • बंदूक पीछे की ओर धक्का देती है क्योंकि यह गोली से भारी होती है।
  • बंदूक पीछे की ओर धक्का देती है क्योंकि गोली, बंदूक की अपेक्षा तेजी से चलती है।
  • बंदूक गोली को आगे धकेलती है, और गोली समान और विपरीत बल के साथ बंदूक को पीछे की ओर धकेलती है।

न्यूटन के गति के तीसरे नियम के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है? (RRB Level 01 Stage I 21/12/2025 4:30 PM – 6:00 PM)

  • क्रिया और प्रतिक्रिया बराबर और विपरीत होती हैं लेकिन दो अलग-अलग पिंडों पर कार्य करती हैं।
  • क्रिया और प्रतिक्रिया असमान होती हैं और एक ही पिंड पर कार्य करती हैं।
  • क्रिया और प्रतिक्रिया एक ही पिंड पर कार्य करती हैं और परिमाण में बराबर होती हैं।
  • क्रिया और प्रतिक्रिया एक दूसरे को रद्द कर देती हैं क्योंकि वे एक ही पिंड पर कार्य करती हैं।

पृथ्वी की सतह पर किसी वस्तु का भार 60 N मापा गया। चंद्रमा की सतह पर उसका भार क्या होगा? (RRB Group D 7/10/2022 Shift 3)

  • 10 N
  • 60 N
  • 39 N
  • 30 N

द्रव्यमान m का एक पत्थर रस्सी से बंधा हुआ एकसमान गति v से त्रिज्या r के ऊर्ध्वाधर वृत्ताकार पथ में घुमाया जाता है। सबसे निचले बिंदु पर पत्थर पर कार्य करने वाला कुल अधोमुखी बल है: (RRB Group D 25/9/2018 Shift 2)

  • mg
  • mg – mv²/r
  • mv²/r – mg
  • mv²/r + mg

द्रव्यमान और जड़त्व के बीच संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही है? (RRB Technician Grade III : 24 Dec, 2024 Shift 1)

  • यहाँ दिए गए आंकड़े किसी भी निष्कर्ष पर पहुँचने के लिए पर्याप्त नहीं हैं
  • जड़त्व द्रव्यमान से स्वतंत्र है
  • जड़त्व द्रव्यमान के व्युत्क्रमानुपाती है
  • जड़त्व द्रव्यमान के समानुपाती है

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प, अविक्षुब्ध वस्तुओं को विरामावस्था में रहने या समान वेग से गतिमान रहने की प्रवृत्ति का सर्वोत्तम रूप से वर्णन करता है? (RRB NTPC GRADUATE CBT 1 25/03/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • बल
  • त्वरण
  • संवेग
  • जड़त्व

कौन-सा नियम काले पिंडों के रंगों की व्याख्या करता है, जिसमें सूर्य और अन्य तारे भी शामिल हैं, उनके तापमान के संदर्भ में? (RRB NTPC UG CBT-I : 21 Aug, 2025 Shift 2)

  • प्लैंक का नियम
  • स्नेल का नियम
  • वीन का नियम
  • केप्लर के ग्रहों की गति के नियम

कौन-सा नियम धारावाही लूप के अंदर चुंबकीय क्षेत्र की दिशा निर्धारित करने में सहायता करता है? (RRB Level 01 Stage I 08/12/2025 9:00 AM – 10:30 AM)

  • फ्लेमिंग का दायाँ हाथ का नियम
  • बायाँ हाथ के अंगूठे का नियम
  • दाहिने हाथ के अंगूठे का नियम
  • फ्लेमिंग का बायाँ हाथ का नियम

दो वस्तुएँ त्वरित हो रही हैं – एक का द्रव्यमान 3 kg है और वह 4 m/s² की गति से त्वरित होती है, और दूसरी का द्रव्यमान 5 kg है और वह 2 m/s² की गति से त्वरित होती है। इनमें से किसको गति करने के लिए अधिक बल की आवश्यकता है? (RRB Level 01 Stage I 08/12/2025 9:00 AM – 10:30 AM)

  • दोनों को समान बल की आवश्यकता होती है
  • दूरी जाने बिना इसका निर्धारण नहीं किया जा सकता
  • 3 kg की वस्तु
  • 5 kg की वस्तु

Equation: F₁ = 3×4 = 12 N, F₂ = 5×2 = 10 N → F₁ > F₂

15 kg द्रव्यमान का पिंड 5ms⁻² त्वरण से गतिमान है। तो उस पर कार्यरत बल होगा। (RRB Group D 15/10/2018 Shift 1)

  • 75 N
  • 75 J
  • -75 J
  • 75 W

Equation: F = ma = 15 × 5 = 75 N

द्रव्यमान 80 kg की एक वस्तु 60 ms⁻¹ के वेग के साथ घूम रही है, तब वस्तु का संवेग ______ है। (RRB Group D 14/9/2022 Shift 3)

  • 4800 kgms²
  • 4800 kgms⁻¹
  • 4800 kg
  • 4800 ms⁻¹

Equation: p = mv = 80 × 60 = 4800 kg m/s

यदि एक पुस्तक मेज पर रखी है और हिल नहीं रही है, तो कौन-से बल संतुलित है? (RRB JE 26 May 2019 Shift 1)

  • पुस्तक का भार और मेज द्वारा सामान्य प्रतिक्रिया
  • केवल पुस्तक का वजन ही कार्य करता है
  • पुस्तक का भार और घर्षण
  • सामान्य प्रतिक्रिया और घर्षण

निम्नलिखित में से कौन एक अदिश राशि है? (RRB JE 28 May 2019 Shift 3)

  • द्रव्यमान
  • वेग
  • संवेग
  • त्वरण

चलती बस में खड़ा एक यात्री अचानक बस के रुकने पर आगे की ओर गिर जाता है। यह निम्नलिखित में से किस नियम को दर्शाता है? (RRB JE 27 May 2019 Shift 3)

  • न्यूटन का पहला नियम
  • न्यूटन का दूसरा नियम
  • गुरुत्व का नियम
  • न्यूटन का तीसरा नियम

क्रिया और प्रतिक्रिया बलों की मात्रा बराबर होने पर भी, वे बराबर त्वरण उत्पन्न नहीं कर सकते। क्यों? (RRB Group D 5/10/2018 Shift 1)

  • क्योंकि बल एक ही वस्तु पर कार्य करते हैं।
  • क्योंकि प्रतिक्रिया बल हमेशा कम प्रभावी होते हैं।
  • क्योंकि प्रत्येक बल एक अलग वस्तु पर कार्य करता है, और वस्तुओं का द्रव्यमान भिन्न हो सकता है।
  • क्योंकि केवल अधिक बल ही त्वरण उत्पन्न करता है।

किसी पिंड के अंदर प्रति इकाई क्षेत्रफल पर स्थापित पुनर्स्थापन बल को कहा जाता है: (RRB JE CE 28 Aug 2019 Shift 1 CBT 2)

  • प्रतिबल
  • द्रव्यमान
  • विकृति
  • प्रत्यास्थता

दाब का सूत्र क्या है? (RPF SI 2018 : 10 Jan 2019 Shift 2)

  • द्रव्यमान/क्षेत्रफल
  • बल/क्षेत्रफल
  • बल/द्रव्यमान
  • बल/समय

कॉर्क पानी में क्यों तैरती रहती है, जबकि लोहे की कील डूब जाती है? (RRB JE CBT I – : 30 May 2019 Shift 1)

  • कॉर्क की तैरने की क्षमता के कारण
  • दोनों पर समान बल लगने के कारण
  • उनके रूपों में अंतर के कारण
  • उनके घनत्व में अंतर के कारण

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, द्रव्यमान और जड़त्व के बीच संबंध का सही तरीके से वर्णन करता है? (RRB Level 01 Stage I 10/02/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • द्रव्यमान, जड़त्व के वर्ग के अनुक्रमानुपाती होता है।
  • द्रव्यमान, जड़त्व के अनुक्रमानुपाती होता है।
  • द्रव्यमान, जड़त्व से स्वतंत्र होता है।
  • द्रव्यमान, जड़त्व के व्युत्क्रमानुपाती होता है।

दो पिंडों के बीच बल सदैव होते हैं: (RRB Group D 16/10/2018 Shift 3)

  • असमान बल
  • असमान और विपरीत दिशा में
  • समान और समान दिशा में
  • समान और विपरीत दिशा में

जब कोई पिंड, दूसरे पिंड की सतह पर लुढ़कता है, तो इसकी गति का विरोध करने वाले बल को क्या कहा जाता है? (RRB JE CE 28 Aug 2019 Shift 2 CBT 2)

  • बेल्लन घर्षण
  • स्थिरवैद्युत घर्षण
  • सर्पी घर्षण
  • स्थैतिक घर्षण

एक वस्तु की संवेग ______ पर निर्भर करता है। (RRB Group D 4/10/2018 Shift 2)

  • वस्तु पर कार्य करने वाला बल
  • वस्तु का द्रव्यमान
  • पिंड का द्रव्यमान और वेग दोनों
  • वस्तु का वेग

आर्किमिडीज का सिद्धांत कहता है कि जब कोई पिंड किसी तरल पदार्थ में डूबा होता है, तो उसे ___________ का अनुभव होता है। (RRB Level 01 Stage I 28/11/2025 12:45 PM – 2:15 PM)

  • पिंड द्वारा विस्थापित द्रव के भार के बराबर ऊपर की ओर बल
  • पिंड के भार के बराबर ऊपर की ओर बल
  • पिंड द्वारा विस्थापित द्रव के भार के बराबर नीचे की ओर बल
  • इसके भार में कोई परिवर्तन नहीं

जब एक खाली बोतल को हवा बंद करके पानी में डुबोया जाता है और फिर छोड़ा जाता है, तो वह वापस ऊपर उछलती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ________। (RRB ALP CBT-I 2024 : 26 Nov, 2024 Shift 1)

  • पानी एक खाली बोतल पर बल नहीं लगाता है।
  • बोतल पर गुरुत्वाकर्षण बल पानी के उत्प्लावन बल के बराबर है।
  • बोतल पर पानी का उत्प्लावन बल बोतल पर कार्य करने वाले गुरुत्वाकर्षण बल से अधिक है।
  • बोतल पर कार्य करने वाला गुरुत्वाकर्षण बल पानी के उत्प्लावन बल से अधिक है।

यह मानते हुए कि वस्तु एकसमान वेग से गतिमान है, किसी वस्तु के वेग को उसके यात्रा समय से गुणा करने पर कौन-सी भौतिक राशि प्राप्त होती है? (RRB Level 01 Stage I 11/12/2025 4:30 PM – 6:00 PM)

  • विस्थापन
  • संवेग
  • त्वरण
  • बल

निम्नलिखित आकर्षण बलों में से कौन-सा ग्रेफाइट की विभिन्न परतों के बीच मौजूद होता है? (RRB JE 25 May 2019 Shift 2 CBT 1)

  • वांडरवाल्स बल
  • कूलॉम बल
  • गुरुत्वाकर्षण बल
  • विद्युत-चुंबकीय बल

एक तैराक पानी को पीछे की ओर धकेलता है। तैराक को आगे की ओर धकेलने वाला प्रतिक्रिया बल ………………….। (RRB Level 01 Stage I 01/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)

  • गुरुत्वाकर्षण तैराक को आगे की ओर धकेलता है
  • हवा तैराक को आगे की ओर धकेलती है
  • पानी तैराक को पीछे की ओर धकेलता है
  • पानी तैराक को आगे की ओर धकेलता है

चलती कार में अचानक ब्रेक लगाने पर यात्री आगे की ओर झटका क्यों खाते हैं? (RRB Level 01 Stage I 29/12/2025 4:30 PM – 6:00 PM)

  • गति के जड़त्व के कारण जो शरीर को आगे की ओर गतिमान रखता है
  • इंजन द्वारा लगाए गए बल के कारण
  • सीट और शरीर के बीच घर्षण के कारण
  • ब्रेक यात्रियों को आगे की ओर धकेलते हैं

कारों, ट्रकों और बुलडोजरों के टायरों को क्यों ट्रेड किया जाता है? (RRB JE 25 May 2019 Shift 1 CBT 1)

  • घर्षण को बढ़ाने के लिए और सड़क पर उन्हें बेहतर पकड़ प्रदान करने के लिए
  • टायरों की बनावट इसके डिजाइन को सुंदर बनाने के लिए
  • घर्षण को कम करने के लिए
  • वाहन की चाल को बढ़ाने के लिए

धारावाही वृत्ताकार पाश के लिए, क्षेत्र की तीव्रता ______ होती है। (RRB ALP CBT-I 2024 : 28 Nov, 2024 Shift 1)

  • केंद्र पर अधिकतम
  • परिधि पर अधिकतम
  • परिधि पर अनिश्चित
  • केंद्र पर न्यूनतम

जब दो पिंड परस्पर क्रिया करते हैं, तो क्रिया और प्रतिक्रिया बल _________। (RRB Level 01 Stage I 05/02/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • विभिन्न पिंडों पर कार्य करते हैं
  • समान दिशा में कार्य करते हैं
  • दोनों पिंडों पर समान प्रभाव डालते हैं
  • समान पिंड पर कार्य करते हैं

लीवर के संचालन के लिए बाह्य रूप से लगाया गया बल क्या है? (RPF Constable 2018 03 Feb 2019)

  • बल
  • गति
  • प्रयास
  • भार

हाइड्रोलिक ब्रेक और हाइड्रोलिक लिफ्ट जैसे उपकरण किस भौतिक नियम या सिद्धांत पर काम करते हैं? (RPF Constable 2024 03 Mar, 2025 Shift 3)

  • फैराडे का नियम
  • आर्किमिडीज का सिद्धांत
  • न्यूटन का नियम
  • पास्कल का नियम

_______ एक कारक है, जो किसी वस्तु को रोकने या गति देने का कार्य करता है। (RRB Group D 1 Nov 2018 Shift 1)

  • वाट
  • कार्य
  • बल
  • जूल

“जब एक टम्बलर के ऊपर रखा गया कार्ड उंगली से झटकाया जाता है, तो उसके ऊपर रखा सिक्का टम्बलर में गिरता है”। (RRB Group D 17 Sept 2018 Shift 2)

  • ऊर्जा संरक्षण का नियम
  • न्यूटन की गति का तीसरा नियम
  • जड़त्व का नियम
  • संवेग के संरक्षण का नियम

ग्रहों की गति के नियमों का प्रस्ताव किसने दिया? (RRB NTPC CBT-I : 20 Jan 2021 Shift 1)

  • रोजर बेकन
  • आइजैक न्यूटन
  • जोहान्स केप्लर
  • गैलीलियो

चंद्रमा पर किसी वस्तु का भार ______ होता है। (RRB Technician Grade III : 27 Dec, 2024 Shift 3)

  • वस्तु के घनत्व के आधार पर अधिक या कम हो सकता है
  • पृथ्वी पर भार से कम
  • पृथ्वी पर भार से अधिक
  • पृथ्वी पर भार के बराबर

यदि किसी पिंड का वेग 4 सेकंड में +20 m/s से -10 m/s हो जाता है, तो त्वरण _______ होगा। (RRB Level 01 Stage I 21/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)

  • +7.5 m/s²
  • –7.5 m/s²
  • +5.0 m/s²
  • –5.0 m/s²

Equation: a = (v-u)/t = (-10-20)/4 = -30/4 = -7.5 m/s²

जब साइकिल में ब्रेक लगाया जाता है, तो ब्रेक पैड पहिए को स्पर्श करता है। अब पहिए को क्या रोकता है? (RRB JE 22 May 2019 Shift 1 CBT 1)

  • पैड और रिम के बीच का घर्षण
  • ब्रेक पैड गुरुत्वाकर्षण के कारण नीचे गिरता है और गति को रोकता है
  • पैड और रिम के बीच चुंबकीय बल
  • पैड और रिम के बीच विद्युतस्थैतिक बल

एक भौतिक राशि की पहचान करें जो सदिश नहीं है। (RRB JE CBT-I : 28 June 2019 Shift 3)

  • विस्थापन
  • त्वरण
  • दूरी
  • बल

निम्न में से किसमें दिशा और परिमाण दोनों होते हैं? (RRB Group D 26/9/2018 Shift 1)

  • द्रव्यमान
  • दूरी
  • संवेग
  • चाल

यदि हम पेड़ की शाखा को तेजी से हिलाएँ तो कुछ फलियाँ पेड़ से अलग हो जाती हैं। यह ________ के कारण होता है। (RRB Group D 25/10/2018 Shift 3)

  • वेग
  • मुक्त पतन
  • आवेग
  • जड़त्व

एक स्थिर बल 2 सेकंड की अवधि के लिए 5 kg द्रव्यमान की वस्तु पर कार्य करता है। यह वस्तु के वेग को 4 ms⁻¹ से 7 ms⁻¹ तक बढ़ा देता है प्रयुक्त बल की मात्रा ज्ञात करें। (RRB JE 28 May 2019 Shift 1)

  • 5.5 N
  • 8.5 N
  • 7.5 N
  • 4.8 N

Equation: a = (7-4)/2 = 1.5 m/s², F = ma = 5 × 1.5 = 7.5 N

जब कोई ठोस पिघलता है लेकिन उसका तापमान अपरिवर्तित रहता है, तो ऊष्मा ऊर्जा कहाँ जाती है? (RRB Group D 11/12/2018 Shift 2)

  • इसका उपयोग कणों के बीच के प्रतिकर्षण बल को दूर करने के लिए होता है।
  • इसका उपयोग कणों के बीच के आकर्षण बल को दूर करने के लिए होता है।
  • यह प्रतिकर्षण बल को दूर करने के दौरान परिवेश में विलीन हो जाती है।
  • आकर्षण बल को दूर करने के दौरान यह ऊर्जा परिवेश में विलीन हो जाती है।

‘पदार्थ के कणों के आकर्षण’ के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? (RRB Level 01 Stage I 02/02/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • विभिन्न कणों के लिए आकर्षण बल भिन्न-भिन्न होता है।
  • गैसों की तुलना में द्रवों में आकर्षण बल कम होता है।
  • विभिन्न कणों के लिए आकर्षण बल समान होता है।
  • ठोस पदार्थों की तुलना में तरल पदार्थों में आकर्षण बल अधिक होता है।

द्रव्यमान के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है? (RRB Level 01 Stage I 05/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)

  • द्रव्यमान किसी पिंड के जड़त्व का माप है
  • द्रव्यमान और भार बिल्कुल समान हैं
  • द्रव्यमान किसी पिंड पर लगने वाले बल का माप है
  • द्रव्यमान पिंड की अवस्थिति पर निर्भर करता है

किसी क्षैतिज मेज पर किसी वस्तु को गतिमान करने के लिए, हमें क्या लगाना होगा? (RRB Group D 12/12/2018 Shift 2)

  • वस्तु पर केवल नीचे की ओर बल
  • वस्तु पर ऊपर और नीचे दोनों दिशाओं में समान मात्रा में लंबवत बल
  • असंतुलित बल
  • केवल एक एकल बल जो वस्तु के लंबवत हो

जब माध्यम का तापमान बढ़ता है, तो ध्वनि की गति (RPF Constable 2018 20 Jan 2019 Shift 2)

  • प्रभावित नहीं होती है।
  • घटती है।
  • शून्य हो जाती है।
  • बढ़ती है।

10 m/s गति से चलने वाला 2,000 kg का ट्रक ट्रैफिक लाइट पर खड़ी कार से टकराता है। संघट्ट के बाद दोनों एक साथ 8 m/s से गति करते हैं। कार का द्रव्यमान ______ है अगर संघट्ट से पहले और बाद की कुल ऊर्जा संरक्षित रहती है। (RRB Group D 23/9/2018 Shift 1)

  • 250 kg
  • 500 kg
  • 750 kg
  • 1,000 kg

Equation: m₁v₁ = (m₁+m₂)v₂ → 2000×10 = (2000+m₂)×8 → 20000 = 16000 + 8m₂ → m₂ = 500 kg

यदि कोई बल ‘F’ किसी पिंड पर इस प्रकार कार्य करता है कि पिंड बल की दिशा में ‘x’ दूरी तक विस्थापित हो जाता है, तो बल द्वारा किया गया कार्य ______ है। (RRB ALP CBT-I 2024 : 29 Nov, 2024 Shift 1)

  • F/x
  • x/F
  • x²F
  • Fx

जूते के तलवों में खांचे क्यों बनाए जाते हैं? (RRB JE 24 May 2019 Shift 1)

  • जूते के डिजाइन की सुंदरता बढ़ाने के लिए।
  • जूते को फर्श पर आसानी से फिसलने लायक बनाने के लिए।
  • घर्षण को कम करने के लिए।
  • घर्षण को बढ़ाने और बेहतर पकड़ प्रदान करने के लिए।

10 kg द्रव्यमान का एक पिंड 5 m/s के एकसमान वेग से गतिमान है। इस पर कार्य करने वाला कुल बल क्या है? (RRB NTPC Graduate Level CBT-I : 05 Jun, 2025 Shift 3)

  • 10 N
  • 2 N
  • 0 N
  • 50 N

ऊर्जा संरक्षण का सिद्धांत ______ लागू होता है। (RRB Level 01 Stage I 05/02/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • केवल सभी रासायनिक प्रणालियों पर
  • सामान्यतः सभी भौतिक प्रक्रियाओं में
  • विशेष रूप से सभी विद्युत प्रणालियों पर
  • केवल सभी यांत्रिक प्रणालियों पर

10 kg द्रव्यमान वाले एक बॉक्स पर 20 s के लिए लगाए गए बल का परिमाण ज्ञात कीजिए। यह बॉक्स के वेग को 5 m s⁻¹ से 15 m s⁻¹ तक बढ़ाता है? (RRB Technician Grade III : 28 Dec, 2024 Shift 3)

  • 1 N
  • 4 N
  • 5 N
  • 10 N

Equation: a = (15-5)/20 = 0.5 m/s², F = ma = 10 × 0.5 = 5 N

तनाव जानने का सूत्र है: (RRB Group D 16/10/2018 Shift 2)

  • बल/क्षेत्र
  • बल/द्रव्यमान
  • द्रव्यमान/क्षेत्र
  • बल/समय

20 m/s के वेग से गतिमान 1000 kg द्रव्यमान वाली कार ब्रेक लगाने के बाद 10 s में विराम अवस्था में आती है। ब्रेक द्वारा लगाए गए बल का मान क्या है? (RRB Technician Grade III 06/03/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • -2000 N
  • -5000 N
  • -500 N
  • -200 N

Equation: a = (0-20)/10 = -2 m/s², F = ma = 1000 × (-2) = -2000 N

वेग-समय ग्राफ के अंतर्गत क्षेत्रफल क्या दर्शाता है? (RRB Level 01 Stage I 09/12/2025 9:00 AM – 10:30 AM)

  • विस्थापन
  • त्वरण
  • बल
  • किया गया कार्य

असंतुलित बल का गतिमान वस्तु पर क्या प्रभाव पड़ता है? (RRB Level 01 Stage I 03/02/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • यह वस्तु को तुरंत रोक देता है।
  • यह चाल या गति की दिशा में परिवर्तन करता है।
  • यह वस्तु का भार बढ़ा देता है।
  • यह वस्तु को विरामावस्था में रखता है।

वह बल जो किसी वस्तु की गति की अवस्था को परिवर्तित करता है, ……………….. कहलाता है। (RRB Level 01 Stage I 02/12/2025 9:00 AM – 10:30 AM)

  • संतुलित बल
  • घर्षण बल
  • असंतुलित बल
  • गुरुत्वाकर्षण बल

यदि किसी वस्तु की चाल दोगुनी कर दी जाए, तो उसकी गतिज ऊर्जा ……………….. (RRB Level 01 Stage I 16/12/2025 9:00 AM – 10:30 AM)

  • चार गुनी हो जाती है
  • अपरिवर्तित रहती है
  • आधी हो जाती है
  • दोगुनी हो जाती है

पृथ्वी और ‘m’ kg द्रव्यमान वाले किसी पिंड के बीच गुरुत्वाकर्षण बल ‘F’ N है। यदि पिंड का द्रव्यमान बढ़ाकर ‘4m’ kg कर दिया जाए, तो पिंड और पृथ्वी के बीच गुरुत्वाकर्षण बल क्या होगा? (अन्य सभी प्राचलों को समान रखें) (RRB Level 01 Stage I 21/12/2025 4:30 PM – 6:00 PM)

  • F N
  • F/4 N
  • 4F N
  • F/2 N

ब्रह्मांड में सभी द्रव्यमानों के बीच का आकर्षण बल विशेष रूप से पृथ्वी की सतह के पास के पिंडों के लिए पृथ्वी के द्रव्यमान के आकर्षण को ……………….. कहा जाता है। (RRB JE 26 May 2019 Shift 3 CBT 1)

  • स्प्रिंग बल
  • यांत्रिक बल
  • गुरुत्वाकर्षण बल
  • घर्षण बल

जब आप कुर्सी पर बैठते हैं, तो कुर्सी आप पर ऊपर की ओर बल लगाती है। इस स्थिति में प्रतिक्रिया बल क्या होता है? (RRB Level 01 Stage I 10/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)

  • कुर्सी पर नीचे की ओर लगने वाला आपका भार
  • कुर्सी पर वायु का बल
  • आपके कपड़ों और कुर्सी के बीच घर्षण
  • पृथ्वी का गुरूत्वीय कर्षण

धातुओं का वह गुण जिसके कारण उन्हें पीटकर पतली चादर बनाई जा सकती है, उनकी विशेषता क्या कहलाती है? (RPF Constable 2018 16 Feb 2019 Shift 2)

  • प्रतिरोध
  • आघातवर्धनीयता
  • दीर्घायु
  • खिंचाव

जब हवा का तापमान बढ़ता है, तो ध्वनि तरंगों की चाल ………………..। (RRB Level 01 Stage I 09/01/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • स्थिर रहती है
  • घटती है
  • बढ़ती है
  • शून्य हो जाती है

बल / त्वरण = (RRB Group D 6 Dec 2018 Shift 2)

  • संवेग
  • चाल
  • द्रव्यमान
  • दाब

न्यूटन का गति का पहला नियम ……………….. के लिए वैध नहीं है। (RRB Group D 20 Sept 2018 Shift 3)

  • जड़त्वीय तंत्र
  • गैर-जड़त्वीय तंत्र
  • जड़त्वीय और गैर-जड़त्वीय तंत्र दोनों
  • उपरोक्त में से कोई नहीं

यदि एक सीधे चालक में प्रवाहित धारा को दोगुना कर दिया जाए, तो उससे दी गई दूरी पर चुंबकीय क्षेत्र ………………..। (RRB Level 01 Stage I 09/02/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • दोगुना हो जाता है
  • पूर्ववत रहता है
  • आधा हो जाता है
  • शून्य हो जाता है

जब एक कार मुड़ती है, तो ……………….. हमें वक्र के बाहर धकेलता है। (RRB NTPC Tier I : 6 Apr 2016 Shift 1)

  • अभिकेन्द्रमुखी बल
  • अपकेन्द्री बल
  • घर्षण बल
  • तन्य बल

एक कार 180 km/h की चाल से गतिमान है। ब्रेक लगाने पर यह 5 सेकंड में पूरी तरह रूक जाती है। यदि कार और उसके यात्रियों का कुल द्रव्यमान 4200 kg हो, तो कार को रोकने के लिए ब्रेक द्वारा लगाया गया बल ज्ञात करें। (RRB Level 01 Stage I 30/12/2025 9:00 AM – 10:30 AM)

  • -42,000 N
  • -15,120 N
  • -50,000 N
  • -36,000 N

Equation: u = 180×5/18 = 50 m/s, a = (0-50)/5 = -10 m/s², F = ma = 4200 × (-10) = -42000 N

न्यूटन के गति के प्रथम नियम का अन्य नाम क्या है? (RRB Group D 14/12/2018 Shift 2)

  • गति का नियम
  • विस्थापन का नियम
  • जड़त्व का नियम
  • संवेग का नियम

बर्फ, जल के पृष्ठ पर क्यों तैरती है? (RRB Level 01 Stage I 10/12/2025 9:00 AM – 10:30 AM)

  • क्योंकि बर्फ का घनत्व जल के घनत्व से कम होता है
  • क्योंकि बर्फ का भार बहुत कम होता है
  • क्योंकि बर्फ का तापमान निम्न होता है
  • क्योंकि यह अपने भार के बराबर जल को विस्थापित करती है

निम्नलिखित में से कौन गतिज ऊर्जा वाली वस्तु का प्रतिनिधित्व करता है? (RRB ALP CBT-II Fitter : 06 May, 2025 Shift 1)

  • एक खींचा हुआ रबर बैंड
  • गति में एक पत्थर
  • एक मेज पर रखी एक किताब
  • एक संकुचित स्प्रिंग

दो वृत्ताकार कुंडलियाँ A और B, समान त्रिज्या R रखती हैं, और समान धारा I ले जाती हैं, लेकिन क्रमशः 50 और 100 फेरे हैं। उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र? (RRB ALP CBT-I 2024 : 29 Nov, 2024 Shift 3)

  • A द्वारा = B द्वारा
  • B द्वारा > A द्वारा
  • A और B द्वारा अनिश्चित है
  • A द्वारा > B द्वारा

घर्षण बल किसी वस्तु की गति को/का ______ (RPF Constable 2018 20 Jan 2019 Shift 2)

  • सहारा देता है।
  • विरोध करता है।
  • बढ़ाता है।
  • कोई प्रभाव नहीं होता है।

गति के प्रथम नियम के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है? (RRB Level 01 Stage I 12/12/2025 9:00 AM – 10:30 AM)

  • इंजन चालू होने पर एक कार त्वरित हो जाती है।
  • गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव में स्वतंत्र रूप से गिरता हुआ एक पत्थर।
  • जब एक कार अचानक रुक जाती है, तो भी व्यक्ति आगे बढ़ना जारी रखता है।
  • ऊपर की ओर प्रक्षेपित होता एक रॉकेट।

400 kg द्रव्यमान की बंदूक के संवेग की गणना कीजिए, जब यह 0.25 ms⁻¹ के वेग से प्रतिक्षेपित होती है। (RRB Group D 19/9/2018 Shift 1)

  • 100 kg.ms⁻²
  • 100 kg.ms⁻¹
  • 100 kg.ms⁻³
  • 100 kg.ms⁻¹

Equation: p = mv = 400 × 0.25 = 100 kg m/s

किसी वस्तु को केंद्र से दूर धकेलने के लिए कार्यरत बल को क्या कहते हैं? (RPF SI 2018 : 13 Jan 2019 Shift 3)

  • अनुभाग बल
  • केंद्रीय बल
  • अपकेन्द्री बल
  • घर्षण बल

यदि एक बंदूक से गोली चलाई जाती है और बंदूक पीछे की ओर आती है तो बंदूक की गतिज ऊर्जा क्या होगी? (RRB Group D 8/10/2018 Shift 1)

  • गोली के बराबर
  • शून्य
  • गोली से अधिक
  • गोली से कम

निम्नलिखित में से कौन-सी स्थिति न्यूटन के तीसरे नियम को स्पष्ट रूप से दर्शाती है, जहाँ क्रिया और प्रतिक्रिया बल दो अलग-अलग वस्तुओं पर कार्य करते हैं और बराबर और विपरीत होते हैं? (RRB Level 01 Stage I 02/02/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • मेज पर रखी एक पुस्तक स्थिर अवस्था में रहती है।
  • इंजन की शक्ति के कारण त्वरित होती है।
  • नाविक आगे की ओर कूदते हुए नाव को पीछे की ओर धकेलता है और नाव उसे आगे की ओर धकेलती है।
  • जमीन पर रखा एक पत्थर।

निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प न्यूटन के गति के दूसरे नियम के समान है? (RRB Technician Grade III : 28 Dec, 2024 Shift 3)

  • किसी पिंड पर लगाया गया बल, पिंड के त्वरण के व्युत्क्रमानुपाती होता है।
  • किसी वस्तु के संवेग परिवर्तन की दर, लगाए गए असंतुलित बल से स्वतंत्र होती है।
  • विराम अवस्था में कोई वस्तु तब तक विराम अवस्था में रहेगी जब तक कि बाहरी बल लागू नहीं किया जाता है।
  • यदि कोई वस्तु गति में है, तो लगाया गया बल त्वरण के समानुपाती होता है।

जब कोई ______ वस्तु पर कार्य नहीं कर रहा होता है, तो वस्तुएँ नियत चाल से गति करती हैं। (RRB Group D 4/10/2018 Shift 1)

  • वायु
  • जड़त्व
  • बल
  • संवेग

जब आप किसी वस्तु को जल में डुबाते हैं, तो उस वस्तु पर कितना बल लगता है? (RPF Constable 2018 09 Feb 2019)

  • गुरुत्वाकर्षण बल
  • प्रतिकर्षण बल
  • उत्प्लावक बल
  • आकर्षण बल

एकसमान वृत्तीय गति में, पिंड की चाल ______। (RRB Level 01 Stage I 29/12/2025 9:00 AM – 10:30 AM)

  • प्रत्येक बिंदु पर शून्य हो जाती है
  • केवल त्रिज्या पर निर्भर करती है
  • निरंतर बदलती रहती है
  • नियत रहती है

जब कोई स्थिर बल 3 s तक 8 kg द्रव्यमान की एक वस्तु पर कार्य करता है तो यह वस्तु के वेग को 4 ms⁻¹ से 6 ms⁻¹ तक बढ़ा देता है। लागू बल का परिमाण क्या है? (RRB Group D 27/9/2018 Shift 1)

  • 5.33 N
  • 4.33 N
  • 6.33 N
  • 3.33 N

Equation: a = (6-4)/3 = 0.667 m/s², F = ma = 8 × 0.667 = 5.33 N

न्यूटन के गति के दूसरे नियम का समीकरण क्या है? (RRB NTPC CBT-I: 12 Feb 2021 Shift 1)

  • F = mc²
  • F = ½mv²
  • F = ma
  • F = Δp/Δt

त्वरण का प्रतिरोध करने की पिंड की प्रवृत्ति को कहा जाता है। (RRB Group D 14 Dec 2018 Shift 2)

  • जड़त्व
  • बल
  • ऊर्जा
  • संवेग

हाइड्रोमीटर द्रवों का घनत्व मापने के लिए प्रयुक्त उपकरण हैं। ये किस वैज्ञानिक सिद्धांत पर आधारित हैं? (RRB Level 01 Stage I 26/12/2025 9:00 AM – 10:30 AM)

  • आर्किमिडीज के सिद्धांत
  • गुरुत्वाकर्षण के सार्वत्रिक नियम
  • पास्कल के नियम
  • न्यूटन के प्रथम नियम

प्रकाश के प्रकीर्णन की घटना को सबसे पहले ______ द्वारा स्पष्ट किया गया था। (RRB NTPC CBT-I : 4 Mar 2021 Shift 1)

  • अल्बर्ट आइंस्टीन
  • क्रिस्टियान ह्यूजेंस
  • आइजैक न्यूटन
  • जेम्स क्लर्क मैक्सवेल

विज्ञान के अनुसार कार्य होने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी शर्त पूरी की जानी चाहिए? (RRB Level 01 Stage I 09/02/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • केवल बल आरोपित किया जाना चाहिए, भले ही वस्तु गतिमान न हो
  • केवल वस्तु गतिमान होनी चाहिए, भले ही कोई बल आरोपित न हो
  • बल किसी वस्तु पर कार्यरत होना चाहिए, और वस्तु का विस्थापन होना चाहिए
  • वस्तु विराम में होनी चाहिए, और बल आरोपित किया जाना चाहिए

निम्नलिखित में से किस राशि का SI मात्रक न्यूटन (N) है? (RPF Constable 2018 : 06 Feb 2019)

  • भार और बल
  • आवेग और जड़त्व
  • गति और त्वरण
  • वेग और त्वरण

5 kg द्रव्यमान का एक पिंड 2 m/s² के त्वरण से गतिमान है। इस पर कार्यरत बल कितना होगा? (RRB Level 01 Stage I 09/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)

  • 5 N
  • 7 N
  • 10 N
  • 2 N

Equation: F = ma = 5 × 2 = 10 N

संवेग परिवर्तन की दर किसके समानुपाती होती है? (RRB Technician Grade III : 24 Dec, 2024 Shift 2)

  • जड़त्व आघूर्ण
  • बल आघूर्ण
  • कोणीय संवेग
  • बल

चंद्रमा पर किसी वस्तु का भार 3 N है। पृथ्वी पर उस वस्तु का भार कितना होगा? (RRB Technician Grade III 09/03/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • 3 N
  • 18 N
  • 0.5 N
  • 2 N

निम्नलिखित में से कौन-सा, क्रिया-प्रतिक्रिया युग्म का उदाहरण नहीं है? (RRB Level 01 Stage I 09/12/2025 4:30 PM – 6:00 PM)

  • कार पर इंजन का बल लगता है और कार आगे बढ़ती है
  • बंदूक पीछे हटती है और गोली आगे बढ़ती है
  • तैराक पानी को पीछे की ओर धकेलता है और पानी तैराक को आगे की ओर धकेलता है
  • बल्ला गेंद पर बल लगाता है और गेंद बल्ले पर बल लगाती है

30 kg द्रव्यमान का पिंड 20 m/s की प्रारंभिक चाल से चलता है। यदि 60 N का एक मंदक बल लागू किया जाता है, तो पिंड को रोकने में कितना समय लगता है? (RRB Group D 22 Sept 2018 Shift 3)

  • -10 s
  • 10 s
  • 9 s
  • 0.10 s

Equation: a = F/m = -60/30 = -2 m/s², t = (0-20)/-2 = 10 s

जब बंदूक से गोली चलाई जाती है तो गोली के आगे बढ़ने के बावजूद बंदूक में प्रतिक्षेप क्यों होता है? (RRB Level 01 Stage I 10/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)

  • क्योंकि बंदूक गोली को कम बल से आगे धकेलती है
  • क्योंकि बंदूक का द्रव्यमान गोली के द्रव्यमान से कम होता है
  • क्योंकि गोली बंदूक पर समान और विपरीत बल लगाती है
  • क्योंकि गोली का त्वरण बंदूक के त्वरण से कम होता है

10 N का बल द्रव्यमान m₁ को 20 m/s² और द्रव्यमान m₂ को 40 m/s² की गति से त्वरित करता है। यदि दोनों द्रव्यमानों को एक साथ बांध दिया जाए, तो समान बल कितना त्वरण उत्पन्न करेगा? (RRB Level 01 Stage I 27/12/2025 4:30 PM – 6:00 PM)

  • 6 m/s²
  • 10 m/s²
  • 13.3 m/s²
  • 26.7 m/s²

Equation: m₁ = F/a₁ = 10/20 = 0.5 kg, m₂ = 10/40 = 0.25 kg, a = 10/(0.5+0.25) = 13.3 m/s²

निम्नलिखित में से कौन सी घटना न्यूटन के गति के तीसरे नियम को दर्शाती है? (RRB Group D 17/9/2018 Shift 1)

  • जब एक बस अचानक शुरू होती है, तो यात्री पीछे की ओर एक झटके का अनुभव करते हैं।
  • तीव्र चाल वाली क्रिकेट गेंद को पकड़ने के दौरान, फील्डर अपने हाथ गतिमान गेंद के साथ-साथ धीरे-धीरे पीछे की ओर खींचता है।
  • एक रॉकेट प्रणोदन
  • जब हम पेडल मारना बंद करते हैं, तो साइकिल धीमी हो जाती है।

आपतन कोण की ज्या और अपवर्तन कोण की ज्या का अनुपात दिए गए रंग और माध्यमों के जोड़े के लिए नियत है। यह कौन सा नियम है? (RRB JE 24 May 2019 Shift 1 CBT 1)

  • ओम का नियम
  • न्यूटन का नियम
  • गॉस का नियम
  • स्नेल का नियम

एक 96 kg का अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर खड़ा है। चंद्रमा पर उसका भार कितना होगा? (पृथ्वी पर g = 10 m/s²) (RRB Level 01 Stage I 09/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)

  • 160 N
  • 16 N
  • 960 N
  • 96 N

Equation: Weight on moon = (mg)/6 = (96×10)/6 = 160 N

क्रिकेट खिलाड़ी तेज गति से आती गेंद को पकड़ते समय अपने हाथों को पीछे की ओर क्यों खींच लेता है? (RRB Level 01 Stage I 27/11/2025 12:45 PM – 2:15 PM)

  • गेंद का संवेग कम करने के लिए
  • गेंद पर कार्यरत बल को बढ़ाने के लिए
  • संघट्ट का समय बढ़ाने के लिए ताकि हाथों पर लगने वाला बल कम हो जाए
  • गेंद का त्वरण बढ़ाने के लिए

निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है? (RRB Level 01 Stage I 09/01/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • द्रव्यमान और जड़त्व असंबंधित हैं।
  • अधिक द्रव्यमान वाले पिंड का जड़त्व कम होता है।
  • एक हल्का पिंड गति में परिवर्तन का अधिक दृढ़ता से प्रतिरोध करता है।
  • किसी वस्तु का जड़त्व उसके द्रव्यमान के साथ बढ़ता है।

जब एक नाविक नाव से कूदता है, तो नाव पीछे की ओर चलती है’ यह गति के किस नियम का उदाहरण है? (RRB Technician Grade III : 28 Dec, 2024 Shift 1)

  • न्यूटन का गति का प्रथम नियम
  • जड़त्व का नियम
  • न्यूटन का गति का द्वितीय नियम
  • न्यूटन का गति का तृतीय नियम

विज्ञान में, किए गए कार्य को किस रूप में परिभाषित किया जाता है? (RRB ALP CBT-II Fitter : 02 May, 2025 Shift 1)

  • बल/दूरी
  • बल/विस्थापन
  • बल × विस्थापन
  • बल × दूरी

एक बंदूक क्षैतिज दिशा में गोली दागती है। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? (RRB Level 01 Stage I 08/12/2025 9:00 AM – 10:30 AM)

  • प्रतिक्षेप गुरुत्वाकर्षण पर निर्भर करता है।
  • बंदूक पर गोली के अग्र दिशा की ओर लगने वाले बल की तुलना में पश्च दिशा की ओर लगने वाला बल कम होता है।
  • गोली बंदूक पर कोई बल नहीं लगाती है।
  • बंदूक पर, गोली पर अग्र दिशा में लगने वाले बल के बराबर पश्च दिशा की ओर बल लगता है।

निम्नलिखित में से कौन-सा पद धातुओं की पतले तारों में खींचे जाने की क्षमता को परिभाषित करता है? (RRB Technician Grade III : 23 Dec, 2024 Shift 2)

  • आघातवर्धनीयता
  • तन्यता
  • न तो तन्यता और न ही आघातवर्धनीयता
  • तन्यता और आघातवर्धनीयता दोनों

अंतरिक्ष में रॉकेट निम्नलिखित में से किस सिद्धांत पर कार्य करता है? (RRB Group D 1/10/2018 Shift 2)

  • द्रव्यमान संरक्षण का सिद्धांत
  • चाल संरक्षण का सिद्धांत
  • संवेग संरक्षण का सिद्धांत
  • ऊर्जा संरक्षण का सिद्धांत

एक वस्तु एकसमान चाल से चलती है, जब _______ का मान नगण्य होता है। (RRB Group D 16/10/2018 Shift 1)

  • दाब
  • वेग
  • बल
  • द्रव्यमान

निम्नलिखित में से कौन-सा न्यूटन के तृतीय नियम का उदाहरण नहीं है? (RRB Level 01 Stage I 22/12/2025 9:00 AM – 10:30 AM)

  • एक पत्थर ज़मीन की ओर स्वतंत्र रूप से गिर रहा है
  • एक रॉकेट ऊपर की ओर उठ रहा है जबकि गैसें नीचे की ओर निकल रही हैं
  • गोली चलाने पर बंदूक का पीछे की ओर मूव होना
  • एक घोड़ा भरी हुई गाड़ी खींच रहा है

किसी वस्तु पर लगने वाले असंतुलित बल के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है? (RRB Level 01 Stage I 29/12/2025 9:00 AM – 10:30 AM)

  • यह वस्तु को स्थिर रखता है।
  • यह वस्तु को गति में लाता है।
  • इसका वस्तु की गति की अवस्था पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
  • इससे वस्तु का द्रव्यमान हमेशा बढ़ जाता है।

इस तथ्य की खोज किसने की थी कि सूर्य के प्रकाश में सात रंग होते हैं? (RRB JE 28 May 2019 Shift 2 CBT 1)

  • स्नेल
  • ओर्स्टेड
  • फैराडे
  • न्यूटन

एक इकाई बल (1 न्यूटन) की सही परिभाषा क्या है? (RRB Level 01 Stage I 04/02/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • किसी वस्तु को विरामावस्था में रखने के लिए आवश्यक बल
  • 1 kg की वस्तु को 1 मीटर की दूरी तक ले जाने के लिए आवश्यक बल
  • 1 g की वस्तु को 1 मीटर के त्वरण से गति प्रदान करने वाला बल
  • 1 kg की वस्तु को 1 m/s² के त्वरण से गति प्रदान करने वाला बल

जब प्रकाश की किरण, विरल माध्यम से सघन माध्यम में जाती है, तो यह ________। (RRB Level 01 Stage I 08/12/2025 4:30 PM – 6:00 PM)

  • अभिलंब से दूर मुड़ती है
  • अभिलंब की ओर मुड़ती है
  • बिल्कुल भी नहीं मुड़ती है
  • 90° के कोण पर मुड़ती है

निम्नलिखित में से कौन सा बल वस्तु पर सतह के लंबवत कार्य करता है? (RRB JE CBT I – : 31 May 2019 Shift 3)

  • चुंबकीय बल
  • प्रणोदन
  • यांत्रिक बल
  • स्प्रिंग बल

निम्नलिखित में से किस नियम का उपयोग धारावाही वृत्तीय लूप के कारण चुंबकीय क्षेत्र की दिशा निर्धारित करने के लिए किया जा सकता है? (RRB Level 01 Stage I 16/12/2025 4:30 PM – 6:00 PM)

  • दक्षिणहस्त अंगुष्ठ नियम
  • मैक्सवेल का वामहस्त नियम
  • फ्लेमिंग का दक्षिणहस्त नियम
  • फ्लेमिंग का वामहस्त नियम

यदि एक फ़ुटबॉल का द्रव्यमान 3 किग्रा है, तो पृथ्वी पर उसका भार क्या होगा? (दिया गया है, g = 9.8 m s⁻²) (RRB Technician Grade III : 29 Dec, 2024 Shift 1)

  • 30.5 N
  • 35 N
  • 25 N
  • 29.4 N

Equation: W = mg = 3 × 9.8 = 29.4 N

हवा से गुजरने वाली वस्तुओं पर हवा द्वारा कौन सा बल लगाया जाता है? (RRB JE CBT I – : 2 June 2019 Shift 3)

  • स्थिरवैद्युत बल
  • चुंबकीय बल
  • घर्षण बल
  • गुरुत्वाकर्षण बल

किसी वस्तु को लगाए गए बल के कारण क्षैतिज रूप से विस्थापित किया जाता है। इस क्रिया से क्या पता चलता है? (RRB Technician Grade III : 24 Dec, 2024 Shift 3)

  • बल वस्तु के द्रव्यमान को घटाता है
  • बल वस्तु के द्रव्यमान को बढ़ाता है
  • बल वस्तु के जड़त्व को बढ़ाता है
  • बल द्वारा कार्य किया जाता है

जब बंदूक से गोली चलाई जाती है, तो गोली आगे की ओर जाती है और बंदूक पीछे की ओर लौटती है। यह ______ का एक उदाहरण है। (RRB JE 28 May 2019 Shift 1)

  • न्यूटन के गति के तृतीय नियम
  • ऊर्जा संरक्षण के नियम
  • न्यूटन के गति के प्रथम नियम
  • न्यूटन के गति के द्वितीय नियम

______ को उस समय दर के रूप में परिभाषित किया जाता है, जिस पर कार्य किया जाता है या ऊर्जा स्थानांतरित की जाती है। (RRB NTPC CBT-I : 17 Feb 2021 Shift 1)

  • शक्ति
  • बल
  • त्वरण
  • संवेग

किसी बल द्वारा किया गया कार्य कब ऋणात्मक माना जाता है? (RRB Level 01 Stage I 29/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)

  • जब बल शून्य होता है
  • जब बल, विस्थापन की दिशा के विपरीत कार्य करता है
  • जब बल, विस्थापन की दिशा में कार्य करता है
  • जब कोई विस्थापन नहीं होता है

जब किसी बिंदु की, सीधे, धारावाही चालक से दूरी दोगुनी कर दी जाती है, तो उस बिंदु पर चुंबकीय क्षेत्र के परिमाण पर क्या प्रभाव पड़ता है? (Not found 11/03/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • घटता है
  • समान रहता है
  • शून्य हो जाता है
  • बढ़ता है

100 kg द्रव्यमान की दो वस्तुएँ एक-दूसरे से 1 m की दूरी पर स्थित हैं। दोनों वस्तुओं के बीच गुरुत्वाकर्षण बल का परिमाण क्या होगा? (G का मान 6.67 × 10⁻¹¹ Nm²/kg² लीजिए) (RRB Level 01 Stage I 23/12/2025 4:30 PM – 6:00 PM)

  • 6.67 × 10⁻⁷ N
  • 6.67 × 10⁻⁹ N
  • 6.67 × 10⁻⁷ N
  • 6.67 × 10⁻⁹ N

Equation: F = G(m₁m₂)/r² = 6.67×10⁻¹¹ × (100×100)/1² = 6.67×10⁻⁷ N

10 kg द्रव्यमान की एक वस्तु पर 2 sec की अवधि के लिए एक स्थिर बल कार्य करता है। यह वस्तु के वेग को 5 m/sec से बढ़ाकर 10 m/sec कर देता है। लगाए गए बल का परिमाण ज्ञात कीजिए। अब, यदि बल 5 sec की अवधि के लिए लगाया जाता है, तो वस्तु का अंतिम वेग क्या होगा? (RRB NTPC CBT-I : 12 Mar 2021 Shift 1)

  • लगाया गया बल = 25 N, अंतिम वेग = 17.5 m/sec
  • लगाया गया बल = 20 N, अंतिम वेग = 7.5 m/sec
  • लगाया गया बल = 25 N, अंतिम वेग = 7.5 m/sec
  • लगाया गया बल = 25 N, अंतिम वेग = 17.5 m/sec

Equation: a = (10-5)/2 = 2.5 m/s², F = ma = 10×2.5 = 25 N, v = 5 + 2.5×5 = 17.5 m/s

घर्षण के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है? (RRB NTPC UG CBT-I : 13 Aug, 2025 Shift 2)

  • स्थैतिक और गतिज घर्षण दोनों संपर्क के क्षेत्र पर निर्भर करते हैं।
  • स्थैतिक घर्षण वास्तविक गति का विरोध करता है, जबकि गतिज घर्षण आसन्न गति का विरोध करता है।
  • गतिज घर्षण हमेशा स्थैतिक घर्षण से अधिक होता है।
  • स्थैतिक घर्षण आसन्न गति का विरोध करता है और गतिज घर्षण वास्तविक गति का विरोध करता है।

दो वस्तुओं के बीच ______ हमेशा समान और विपरीत होता हैं। (RRB Group D 17 Dec 2018 Shift 1)

  • जड़त्व
  • बल
  • दाब
  • संवेग

निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सही है? (RRB Group D 16/10/2018 Shift 2)

  • एक नीचे जाती हुई लिफ्ट में एक पिंड का भार घटता है, जबकि इसका द्रव्यमान समान रहता है।
  • एक नीचे जाती हुई लिफ्ट में पिंड के द्रव्यमान के साथ-साथ नीचे की ओर बढ़ने वाले भार घटता है।
  • नीचे की ओर जाती हुई एक लिफ्ट में पिंड का भार बढ़ जाता है जबकि इसका द्रव्यमान समान रहता है।
  • नीचे की ओर जाती हुई एक लिफ्ट में पिंड का भार और द्रव्यमान नहीं बदलता है।

जब कोई वस्तु गुरुत्वाकर्षण के अंतर्गत गिरती है, तो वस्तु पर अनुभव करती है। (RRB ALP CBT-I 2024 : 28 Nov, 2024 Shift 2)

  • एक त्वरण
  • एक मंदन
  • बल तभी लगता है जब वह पृथ्वी की सतह से टकराती है
  • कोई बाहरी बल नहीं

यदि दो वस्तुओं के बीच की दूरी दोगुनी कर दी जाए तथा शेष सब कुछ एक समान रहे, तो उनके बीच गुरुत्वाकर्षण बल पर क्या प्रभाव पड़ेगा? (RRB Level 01 Stage I 27/12/2025 9:00 AM – 10:30 AM)

  • बल चार गुना हो जाएगा
  • बल एक-चौथाई हो जाएगा
  • बल दोगुना हो जाएगा
  • बल आधा हो जाएगा

किसी भी एक दिशा में द्रव्यमानों (अर्थात गतिशील निकायों) के एक निकाय का कुल संवेग तब तक नियत रहता है, जब तक उस दिशा में कोई बाह्य बल न लगाए जाए। इस कथन को क्या कहा जाता है? (RRB JE ME 30 Aug 2019 Shift 1 CBT 2)

  • संवेग संरक्षण का सिद्धांत
  • ऊर्जा संरक्षण का सिद्धांत
  • न्यूटन का गति का पहला नियम
  • बलों का संप्रेषणीयता का नियम

यदि पृथ्वी और एक सेब, जिनके बीच की दूरी ‘x’ है, के बीच आकर्षण बल ‘F’ है, तो उसी सेब पर ‘2x’ दूरी पर कार्य करने वाला बल ______ होगा। (RRB ALP CBT-I 2024 : 25 Nov, 2024 Shift 1)

  • F/2
  • F/4
  • 4F
  • 2F

जब दो समान बल वस्तु पर कार्यरत होते हैं और विपरीत दिशा में होते हैं, तो वस्तु पर लगने वाला परिणामी बल ______ हो जाता है। (RRB Group D 28 Sept 2018 Shift 2)

  • तीन-गुना
  • दो-गुना
  • शून्य
  • चार-गुना

चुंबकीय क्षेत्र को सदिश राशि के रूप में मान्य बनाने वाला मूलभूत गुण यह है कि इसमें ______ दोनों होते हैं। (RRB Level 01 Stage I 26/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)

  • दिशा और परिमाण
  • आवेश और विभवांतर
  • द्रव्यमान और घनत्व
  • बल और समय

कोई वस्तु स्थिर है, तो उस पर लगने वाला बल है: (RRB Group D 18 Sept 2018 Shift 2)

  • भार
  • संवेग
  • त्वरण
  • आवेग

कार्य की इकाई ______ के समान होती है। (RRB Technician Grade III : 30 Dec, 2024 Shift 2)

  • संवेग
  • बल
  • त्वरण
  • ऊर्जा

यदि 5 kg द्रव्यमान की वस्तु को 10 ms⁻² पर त्वरित करने के लिए F₁ बल की आवश्यकता है और 10 kg द्रव्यमान की वस्तु को 12 ms⁻² पर त्वरित करने के लिए F₂ बल की आवश्यकता है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है? (RRB Technician Grade III : 29 Dec, 2024 Shift 1)

  • F₁ > F₂
  • F₁ = F₂
  • F₂ > F₁
  • F₂ = -2 × F₁

Equation: F₁ = 5×10 = 50 N, F₂ = 10×12 = 120 N → F₂ > F₁

यदि गतिमान वस्तु पर कोई बल नहीं लगाया जाता है, तो यह ______ के कारण रुक जाएगी। (RRB Group D 22 Sept 2018 Shift 3)

  • तनाव
  • संवेग
  • आवेग
  • घर्षण

m₁ और m₂ द्रव्यमान वाली दो वस्तुओं के बीच गुरूत्वीय बल (F) सदैव ______ होता है। (Not found 13/03/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • आकर्षी
  • प्रतिकर्षी
  • कभी आकर्षी, कभी प्रतिकर्षी
  • शून्य

10 किग्रा द्रव्यमान वाले एक बॉक्स पर 2 सेकंड के लिए एक नियत बल F लगाया जाता है। इससे वस्तु का वेग 6 m/s से बढ़कर 10 m/s हो जाता है। लगाए गए बल F का परिमाण है: (RRB Technician Grade III : 23 Dec, 2024 Shift 3)

  • 20 N
  • 50 N
  • 25 N
  • 10 N

Equation: a = (10-6)/2 = 2 m/s², F = ma = 10 × 2 = 20 N

एक छात्र का दावा है कि पृथ्वी द्वारा चंद्रमा पर लगाया गया गुरुत्वाकर्षण बल, चंद्रमा द्वारा पृथ्वी पर लगाए गए बल की तुलना में बहुत अधिक प्रबल है। न्यूटन के गति के तीसरे नियम और सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण के नियम के आधार पर, क्या यह दावा सही है? (RRB JE 19/02/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • नहीं, दोनों बल परिमाण में बराबर हैं लेकिन दिशा में विपरीत हैं।
  • नहीं, पृथ्वी चंद्रमा पर बहुत कम बल लगाती है।
  • हां, क्योंकि पृथ्वी अधिक विशाल है, इसलिए यह अधिक बल लगाती है
  • नहीं, चंद्रमा एक मजबूत बल लगाता है क्योंकि यह पृथ्वी के करीब है

एक आवेशित कण के संवेग का परिमाण ______ पर निर्भर करता है। (RPF SI 2018 : 6 Jan 2019 Shift 3)

  • कण के द्रव्यमान और वेग दोनों पर
  • कण के द्रव्यमान और त्वरण दोनों पर
  • केवल कण के वेग पर
  • केवल कण के द्रव्यमान पर

एक नियत बल द्वारा किया गया कार्य कब शून्य होता है? (RRB Level 01 Stage I 02/02/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • बल परिवर्तनशील है
  • बल अधिक है
  • विस्थापन शून्य है या बल के लंबवत है
  • विस्थापन कम है

जब एक पेंसिल को आंशिक रूप से पानी में डुबोया जाता है, तो यह झुकी हुई प्रतीत होती है। यदि पानी की जगह एक घने तरल का उपयोग किया जाए, तो पेंसिल का झुकाव किस प्रकार बदलेगा? (RRB JE CBT-I 2024 18 Dec 2024 Shift 2)

  • नहीं, पेंसिल सीधी दिखाई देगी।
  • हाँ, विस्थापन समान होगा।
  • हाँ, यह जल की तुलना में अधिक विस्थापित होगी।
  • नहीं, विस्थापन अलग-अलग होगा।

किसी वस्तु में कमी का कारण बनने वाले बल को क्या कहते हैं? (RRB JE 24 May 2019 Shift 1 CBT 1)

  • चूंबकीय बल
  • घर्षण
  • विद्युत बल
  • गुरुत्वाकर्षण

निम्नलिखित में से कौन-सी स्थिति क्रिया और प्रतिक्रिया बलों का एक उदाहरण नहीं है? (RRB JE 25/02/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • एक तैराक का पानी को पीछे की ओर धकेलना।
  • बल्ले द्वारा क्रिकेट की गेंद को मारना।
  • ऊपर फेंकी गई गेंद का गुरुत्वाकर्षण बल के कारण वापस नीचे आना।
  • ऊपर की ओर प्रक्षेपित होता हुआ रॉकेट

यदि पृथ्वी और चंद्रमा के बीच गुरुत्वीय बल ‘F’ N है, यदि पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी दोगुनी हो जाए तो उनके बीच का बल कितना होगा? (अन्य सभी प्राचलों को समान रखें।) (RRB Technician Grade III 06/03/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • 4F
  • 2F
  • F/2
  • F/4

जब कोई वस्तु पृथ्वी की सतह के पास मुक्त पतन में होती है और यदि वायु प्रतिरोध की उपेक्षा की जाए तो निम्नलिखित में से कौन-सी भौतिक राशि नियत रहती है? (RRB JE 19/02/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • उर्जा नियत रहती है।
  • संवेग नियत रहता है।
  • गुरुत्वीय त्वरण नियत रहता है।
  • वेग नियत रहता है।

60 N का एक बल (F) 6 kg द्रव्यमान (m) पर कार्य करता है। इस बल द्वारा उत्पन्न त्वरण (a) क्या होगा? (RRB Level 01 Stage I 21/12/2025 4:30 PM – 6:00 PM)

  • 6.0 m/s²
  • 0.10 m/s²
  • 10.0 m/s²
  • 360.0 m/s²

Equation: a = F/m = 60/6 = 10 m/s²

निम्नलिखित में से कौन-सा, ऋणात्मक कार्य का एक उदाहरण है? (RRB Level 01 Stage I 03/02/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • गिरती हुई गेंद पर कार्यरत गुरुत्वाकर्षण
  • बैग को ऊपर की ओर उठाना
  • गतिमान कार को आगे धकेलना
  • किसी गतिमान वस्तु पर लगने वाला घर्षण

जब कोई मोटरगाड़ी तेज चाल से अचानक मोड़ लेती है, तो हम एक तरफ उछल जाते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन इस परिघटना की व्याख्या करता है? (RRB NTPC GRADUATE CBT 1 18/03/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • जड़त्व नियम के कारण हमारा शरीर दिशा परिवर्तन का प्रतिरोध करता है।
  • गुरुत्वीय बल विपरीत दिशा में कार्य करता है।
  • कार के अंदर वायु दाब में परिवर्तन हमें बाहर की ओर धकेलता है।
  • सड़क और टायरों के बीच घर्षण कम हो जाता है।

जब कोई व्यक्ति भूमि पर स्थिर खड़ा होता है, तो पृथ्वी द्वारा व्यक्ति पर लगाया गया गुरुत्व बल (क्रिया) और भूमि द्वारा व्यक्ति पर लगाया गया अभिलंब बल (प्रतिक्रिया) बराबर और विपरीत होते हैं। क्या न्यूटन के तृतीय नियम के अनुसार यह क्रिया-प्रतिक्रिया युग्म है? (RRB Level 01 Stage I 10/02/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • हां, क्योंकि ये एक-दूसरे को संतुलित करते हैं, गति को रोकते हैं।
  • हां, क्योंकि दोनों बल परिमाण में बराबर और विपरीत हैं।
  • नहीं, क्योंकि दोनों बल अलग-अलग वस्तुओं पर कार्य करते हैं।
  • नहीं, क्योंकि दोनों बल समान वस्तु पर कार्य करते हैं।

एक गोली, जिसका द्रव्यमान 20 g है, क्षैतिज रूप से 2.5 kg द्रव्यमान की पिस्तौल से 150 ms⁻¹ के वेग से दागी जाती है। पिस्तौल का प्रतिक्षेप वेग क्या है? (RRB Group D 20/9/2022 Shift 1)

  • -1.25 ms⁻¹
  • -1.5 ms⁻¹
  • -1.2 ms⁻¹
  • -2.0 ms⁻¹

Equation: m₁v₁ + m₂v₂ = 0 → 0.02×150 + 2.5×v₂ = 0 → v₂ = -1.2 m/s

एक द्विध्रुव एकसमान चुंबकीय क्षेत्र में रखे जाने पर कैसे व्यवहार करता है? (RPF Constable 2024 03 Mar, 2025 Shift 2)

  • यह बल आघूर्ण का अनुभव करता है लेकिन कोई शुद्ध बल नहीं।
  • यह शुद्ध बल और बल आघूर्ण दोनों का अनुभव करता है।
  • यह शुद्ध बल का अनुभव करता है लेकिन कोई बल आघूर्ण नहीं।
  • यह बिना किसी बल या बल आघूर्ण के स्थिर रहता है।

न्यूटन के दूसरे नियम की सबसे उपयुक्त परिभाषा कौन-सी है? (RPF SI CBT-I 2024 : 02 Dec, 2024 Shift 1)

  • विराम में स्थित वस्तु विराम में ही रहेगी, और गतिमान वस्तु समान चाल और सीधी रेखा में गतिमान रहेगी जब तक कि उस पर असंतुलित बल कार्य न करे।
  • किसी वस्तु का त्वरण वस्तु के द्रव्यमान और लगाए गए बल की मात्रा पर निर्भर करता है।
  • जब भी कोई वस्तु दूसरी वस्तु पर बल लगाती है, तो दूसरी वस्तु पहले पर समान और विपरीत बल लगाती है।
  • किसी स्प्रिंग को किसी दूरी तक फैलाने या संपीडित करने के लिए आवश्यक बल उस दूरी के समानुपाती होता है।

कार्य की दर को क्या कहा जाता है? (RPF Constable 2018 19 Jan 2019 Shift 3)

  • प्रायिकता
  • ऊर्जा
  • शक्ति
  • इलेक्ट्रोलाइट

निम्नलिखित में से कौन-सा, क्रिया और प्रतिक्रिया बल का उदाहरण नहीं है? (RRB Level 01 Stage I 05/12/2025 9:00 AM – 10:30 AM)

  • पैर ज़मीन को पीछे की ओर धकेलता है और ज़मीन पैर को आगे की ओर धकेलती है
  • नीचे की ओर उत्सर्जित गैसों के कारण ऊपर की ओर बढ़ता एक रॉकेट
  • जब बस अचानक रुकती है, तो लोग आगे की ओर गिर जाते हैं
  • तैराक अपने हाथों से पानी को पीछे की ओर धकेलता है

गैसों की आसानी से संपीडित होने की क्षमता ______ के कारण होती है। (RRB Level 01 Stage I 12/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)

  • कणों के बीच मजबूत बल
  • कणों की कमी
  • कणों के उच्च द्रव्यमान
  • कणों के बीच विस्तृत स्थान

80 kg और 250 kg द्रव्यमान वाली दो वस्तुएं 200 m की दूरी पर रखी गई हैं। उनके बीच गुरुत्वाकर्षण बल क्या है? (G = 6.7 × 10⁻¹¹ N.m²/kg²) (RRB JE CBT 2 Electronics Engineering ReExam : 04 Jun, 2025)

  • 6.35 × 10⁻¹¹ N
  • 5.75 × 10⁻¹¹ N
  • 4.50 × 10⁻¹¹ N
  • 3.35 × 10⁻¹¹ N

Equation: F = G(m₁m₂)/r² = 6.7×10⁻¹¹ × (80×250)/200² = 6.7×10⁻¹¹ × 20000/40000 = 3.35×10⁻¹¹ N

100 kg द्रव्यमान की एक वस्तु को 5 ms⁻¹ से 15 ms⁻¹ के वेग से एकसमान रूप से 5 s में त्वरित किया जाता है। वस्तु पर लगाए गए बल का परिमाण ज्ञात कीजिए। (RRB Group D 1/10/2018 Shift 2)

  • 200 J
  • 200 Kg
  • 200 Pa
  • 200 N

Equation: a = (15-5)/5 = 2 m/s², F = ma = 100 × 2 = 200 N

निम्नलिखित में से किस सदिश राशि की विमाएँ अदिश राशि ‘कार्य’ के समान हैं? (RPF Constable 2024 : 10 Mar, 2025 Shift 3)

  • कोणीय संवेग
  • बल आघूर्ण
  • गुरुत्वाकर्षण स्थिरांक
  • बल

एक वस्तु नियत वेग के साथ उत्तर की ओर जाती है। वस्तु पर कार्यरत परिणामी बल होगा: (RRB Group D 19 Sept 2018 Shift 2)

  • दक्षिण की ओर
  • पूर्व की ओर
  • शून्य
  • उत्तर की ओर

ला-शातेलिए के सिद्धांत के अनुसार, जब किसी साम्यवस्था पर सांद्रता, दाब या तापमान में परिवर्तन किया जाता है, तो उस पर क्या प्रभाव पड़ता है? (RPF Constable 2024 02 Mar, 2025 Shift 3)

  • तंत्र स्थायी रूप से अवस्था परिवर्तन से गुजरेगा
  • तंत्र उस दिशा में विस्थापित होगा जो परिवर्तन का विरोध करता है ताकि पुनः साम्य स्थापित हो सके
  • तंत्र हमेशा अभिकारकों के निर्माण का पक्षधर होगा
  • तंत्र बिना किसी परिवर्तन के साम्य में रहेगा

स्प्रिंग तुला A एक सिरे पर स्प्रिंग तुला B से जुड़ा है, जिसका दूसरा सिरा एक दृढ़ आधार पर स्थिर है। स्प्रिंग तुला A के मुक्त सिरे पर एक बल लगाया जाता है। दोनों तुला समान पाठ्यांक दर्शाती हैं। यह प्रेक्षण क्या दर्शाता है? (RRB Level 01 Stage I 24/12/2025 4:30 PM – 6:00 PM)

  • A द्वारा B पर लगाया गया बल, B द्वारा A पर लगाए गए बल से अधिक है।
  • A द्वारा B पर लगाया गया बल, B द्वारा A पर लगाए गए बल के बराबर और विपरीत है।
  • दोनों तुला एक ही दिशा में बल लगाती हैं।
  • केवल स्प्रिंग तुला A, B पर बल लगाता है

द्रव्यमान और वेग के गुणनफल को क्या कहा जाता है? (RRB Group D 29/10/2018 Shift 2)

  • स्थितिज ऊर्जा
  • संवेग
  • बल
  • गतिज ऊर्जा

एक ही पदार्थ के अणुओं के बीच लगने वाले आकर्षण बल को क्या कहते हैं? (RRB NTPC CBT-I : 11 Feb 2021 Shift 1)

  • आसंजक बल
  • केशिकाल
  • संसजक बल
  • पृष्ठ तनाव

संतुलन के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है? (RRB JE CBT-I 2024 18 Dec 2024 Shift 2)

  • संतुलन वह स्थिति है जहाँ परिवर्तन की प्रवृत्ति कम होती है।
  • संतुलन वह स्थिति है जहाँ परिवर्तन की प्रवृत्ति अधिक होती है।
  • संतुलन वह स्थिति है जहाँ किसी भी परिवर्तन की कोई प्रवृत्ति नहीं होती है।
  • संतुलन वह स्थिति है जहाँ परिवर्तन की प्रवृत्ति होती है।

गति के दूसरे नियम के अनुसार – (RRB Group D 22 Sept 2018 Shift 2)

  • प्रत्येक वस्तु तब तक विरामावस्था पर या एकसमान गति में रहेगी जब तक कि एक परिणामी बल के लगने से अपनी अवस्था को बदलने के लिए मजबूर न हो।
  • परिणामी बल लागू होने पर प्रत्येक वस्तु एकसमान चाल से चलेगी।
  • किसी वस्तु के संवेग के परिवर्तन की दर परिणामी बल की दिशा में वस्तु पर लगाए गए परिणामी बल के अनुक्रमानुपाती होती है।
  • लागू बल के साथ वस्तु की चाल के परिवर्तन की दर बदल जाएगी।

प्रणोद (थ्रस्ट) की SI इकाई ____ है। (RRB Group D 10 Dec 2018 Shift 2)

  • पास्कल
  • ओम
  • न्यूटन
  • जूल

किसी वस्तु पर असंतुलित बलों के कार्य करने की स्थिति में, उत्पन्न त्वरण (a) की दिशा ______ में होता है। (RRB Level 01 Stage I 17/12/2025 4:30 PM – 6:00 PM)

  • प्रारंभिक वेग
  • घर्षण बल
  • वस्तु पर कार्यरत निवल बल (परिणामी बल)
  • अधिकतम बल

कम द्रव्यमान और उच्च वेग वाली गोली, समान चाल से फेंके गए भारी पत्थर की तुलना में लक्ष्य को अधिक गहराई तक भेद सकती है, क्योंकि ___________। (RRB Level 01 Stage I 28/11/2025 12:45 PM – 2:15 PM)

  • इसका जड़त्व कम होता है
  • यह आकार में छोटी होती है
  • यह अधिक तीक्ष्ण होती है
  • इसका द्रव्यमान अधिक होता है

आयनिक यौगिकों में, आयन परस्पर आकर्षित करते हैं और मजबूत ______ द्वारा जुड़े होते हैं। (RRB Group D 14/12/2018 Shift 2)

  • स्थिरवैद्युत बलों
  • चुंबकीय बलों
  • गुरुत्वाकर्षण बलों
  • विद्युत बलों

जब कोई पिंड किसी द्रव में डूबा होता है और द्रव को विस्थापित करता है, तो कौन सा बल उत्पन्न होता है? (RRB Group D 10/12/2018 Shift 1)

  • स्प्रिंग बल
  • उत्प्लावन बल
  • तनाव
  • अभिलम्ब प्रतिक्रिया

100 kg के द्रव्यमान वाली एक वस्तु को 6 s में 5 ms⁻¹ से 17 ms⁻¹ के वेग से एकसमान रूप से त्वरित किया जाता है। वस्तु पर लगाए गए बल का परिमाण ______ है। (RRB Group D 26/9/2018 Shift 1)

  • 200 ms⁻²
  • 200 ms⁻¹
  • 200 Pa
  • 200 N

Equation: a = (17-5)/6 = 2 m/s², F = ma = 100 × 2 = 200 N

निम्नलिखित कथन दिए गए विकल्पों में से किस नियम पर लागू होता है? वह रेखा जो किसी ग्रह को सूर्य से जोड़ती है, समान समय अंतराल में समान क्षेत्रफल तय करती है। (RRB Group D 27/9/2018 Shift 1)

  • गति का नियम
  • कक्षाओं का नियम
  • आवर्त का नियम
  • क्षेत्रफल का नियम

रोलिंग घर्षण और सर्पी घर्षण की तुलना कीजिए। (RRB JE 25 May 2019 Shift 2 CBT 1)

  • रोलिंग घर्षण सर्पी घर्षण से अधिक होता है
  • रोलिंग घर्षण या तो सर्पी घर्षण से अधिक या समान होता है
  • रोलिंग घर्षण सर्पी घर्षण से कम होता है
  • रोलिंग घर्षण हमेशा सर्पी घर्षण के समान होता है

स्कू, बॉल बेयरिंग और जूतों के तलवों में घर्षण के कारण क्या होता है? (RRB JE 24 May 2019 Shift 2 CBT 1)

  • इन पर घर्षण का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
  • घर्षण इन सभी की रक्षा करता है।
  • घर्षण उन सभी नुकसानों से बचाता है जो अन्य बलों के कारण इनकी वजह से हो सकते हैं।
  • घर्षण इन सामग्रियों को घिसता है और उन्हें नुकसान पहुंचाता है।

न्यूटन के गति के तीसरे नियम के अनुसार, प्रत्येक क्रिया के लिए: (RRB Technician Grade III : 26 Dec, 2024 Shift 1)

  • एक समान और लंबवत प्रतिक्रिया होती है और वे दो अलग-अलग पिंडों पर कार्य करती हैं
  • एक असमान और विपरीत प्रतिक्रिया होती है और वे एक ही पिंड पर कार्य करती हैं
  • एक समान और विपरीत प्रतिक्रिया होती है और वे दो अलग-अलग पिंडों पर कार्य करती हैं
  • एक समान और विपरीत प्रतिक्रिया होती है और वे एक ही पिंड पर कार्य करती हैं

भाप इंजन किस वैज्ञानिक सिद्धांत पर कार्य करता है? (RPF SI CBT-I 2024 : 09 Dec, 2024 Shift 1)

  • अतिचालकता
  • प्रकाश वैद्युत प्रभाव
  • ऊष्मागतिकी के नियम
  • न्यूटन के गति के नियम

निम्नलिखित में से कौन सा प्रकृति में कभी अकेले नहीं होता है? (RRB Group D 20 Sept 2018 Shift 2)

  • बल
  • संवेग
  • वेग
  • दाब

न्यूटन का गति का तीसरा नियम, ______ से संबंधित है। (RRB Level 01 Stage I 23/12/2025 4:30 PM – 6:00 PM)

  • किसी एकल वस्तु द्वारा गति में परिवर्तन का विरोध करने की प्रकृति
  • सदैव युग्मों में होने वाले बलों की प्रकृति
  • द्रव्यमान और त्वरण के बीच संबंध की प्रकृति
  • गिरती हुई वस्तु पर लगने वाले गुरुत्वाकर्षण बल की प्रकृति

जब बंदूक से गोली चलाई जाती है तो बुलेट की गतिज ऊर्जा ______ होती है। (RRB Group D 22/9/2018 Shift 1)

  • बंदूक से कम
  • अतुलनीय
  • बंदूक से ज्यादा
  • बंदूक के समान

निम्नलिखित में से कौन सा कारक किसी वस्तु पर बल द्वारा किए गए कार्य को बढ़ा सकता है? (RRB Technician Grade III : 30 Dec, 2024 Shift 3)

  • द्रव्यमान को कम करना।
  • विस्थापन को कम करना।
  • बल को कम करना।
  • विस्थापन को बढ़ाना।

एक ही पिंड में निहित गति की कुल मात्रा को ______ कहा जाता है। (RRB Group D 6 Dec 2018 Shift 1)

  • दाब
  • बल
  • संवेग
  • जड़त्व

सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत किसने दिया? (RPF Constable 2018 24 Jan 2019 Shift 1)

  • गैलीलियो
  • न्यूटन
  • आइंस्टीन
  • केप्लर

एक पुस्तक मेज पर विरामावस्था में है। निम्नलिखित में से कौन सा कथन न्यूटन के तृतीय नियम के अनुसार क्रिया-प्रतिक्रिया युग्म का सही वर्णन करता है? (RRB Level 01 Stage I 14/12/2025 4:30 PM – 6:00 PM)

  • मेज पर पुस्तक का बल और पुस्तक पर मेज का अभिलंबित बल, बलों का संतुलित युग्म नहीं हैं।
  • मेज द्वारा पुस्तक पर लगाया गया अभिलंबित बल और पृथ्वी द्वारा पुस्तक पर लगाया गया गुरुत्वाकर्षण बल एक क्रिया-प्रतिक्रिया युग्म है।
  • पृथ्वी द्वारा पुस्तक पर तथा पुस्तक द्वारा पृथ्वी पर लगाया गया गुरुत्वाकर्षण बल एक क्रिया-प्रतिक्रिया युग्म है।
  • पृथ्वी द्वारा पुस्तक पर लगाया गया गुरुत्वाकर्षण बल और मेज द्वारा पुस्तक पर लगाया गया अभिलंबित बल एक क्रिया-प्रतिक्रिया युग्म है।

जड़त्व और द्रव्यमान के बीच संबंध को दर्शाने के लिए, एक छात्र फुटबॉल को किक मारने की कठिनाई की तुलना समान आकार के पत्थर को किक मारने से करता है। कौन सा मूलभूत सिद्धांत पत्थर को किक मारने से जुड़ी अधिक कठिनाई और संभावित चोट को उचित ठहराता है? (RRB Level 01 Stage I 09/02/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • पत्थर पर लगाया गया बल उसके परमाणुओं को एक साथ बांधे रखने वाले अभिकेन्द्रीय बल से पार पाने के लिए अपर्याप्त है।
  • पत्थर का द्रव्यमान अधिक होता है, जिसके परिणामस्वरूप अधिक जड़त्व होता है, अर्थात यह अपनी विरामावस्था को बदलने में अधिक प्रतिरोध करता है।
  • पत्थर की सतह पर घर्षण कम होता है, जिसके कारण सारा बल संचारित हो जाता है।
  • पत्थर गति के प्रथम नियम के अधीन है, जबकि फुटबॉल द्वितीय नियम द्वारा शासित है।

यदि पृथ्वी की सतह पर द्रव्यमान ‘m’ वाले पिंड पर लगने वाला गुरुत्वाकर्षण बल ‘X’ N है। यदि पिंड का द्रव्यमान तीन गुना हो जाता है, तो पिंड पर लगने वाले गुरुत्वाकर्षण बल का मान क्या होगा? (RRB Technician Grade III 09/03/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • X/9 N
  • X/3 N
  • X N
  • 3X N

किसी वस्तु के द्रव्यमान और वेग के गुणनफल को ______ कहा जाता है। (RPF Constable 2018 25 Jan 2019 Shift 3)

  • सान्द्रण त्वरण
  • आवेग
  • संवेग
  • जड़त्व

दैनिक स्थलीय अन्योन्यक्रियाओं (everyday terrestrial interactions) जैसे कि आप और आपके निकट बैठे किसी मित्र के बीच, में गुरूत्वीय बल को एक दुर्बल बल क्यों माना जाता है? (RRB JE 25/02/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • क्योंकि बल का अनुभव तभी होता है जब वस्तुएं मुक्त पतन में हों।
  • क्योंकि वस्तुओं के बीच की दूरी नगण्य है।
  • क्योंकि मानवीय वस्तुओं का द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान से बहुत अधिक होता है।
  • क्योंकि बल केवल तभी महत्वपूर्ण होता है जब बड़े द्रव्यमान (जैसे ग्रह या खगोलीय पिंड) शामिल हों।

गतिशील वस्तुओं की गतिशील बने रहने की प्रवृत्ति क्या कहलाती है? (RPF Constable 2018 09 Feb 2019)

  • जड़त्व
  • घर्षण
  • संवेग
  • बल

गति का पहला नियम, ______ और समय के बीच संबंध प्रदान करता है। (RRB Group D 12 Dec 2018 Shift 2)

  • वेग
  • कला
  • विस्थापन
  • त्वरण

जल जहाजों और पनडुब्बियों के डिजाइन में निम्नलिखित में से कौन सा नियम/ सिद्धांत प्रयोग किया जाता है? (RPF Constable 2018 18 Jan 2019 Shift 3)

  • आर्किमिडीज सिद्धांत
  • स्टीफन नियम
  • यांत्रिक निरोधाभास सिद्धांत
  • पाउली अपवर्जन सिद्धांत

एक चलती हुई कार में बैठे यात्री को कार के अचानक शुरू होने पर पीछे की ओर झटका महसूस होता है। गति का पहला नियम इस अनुभव की व्याख्या कैसे करता है? (RRB JE 20/02/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • जब कार आगे की ओर बढ़ रही होती है, तो यात्री विराम की अवस्था में रहता है, जो जड़त्व दर्शाता है।
  • सीट से होने वाले घर्षण से पीछे की ओर झटका महसूस होता है।
  • कार के अंदर मौजूद हवा के द्वारा यात्री को पीछे की ओर धकेला जाता है।
  • सीट यात्री को आगे की ओर धकेलती है, जिससे यह महसूस होता है।

किया गया कार्य ______ द्वारा परिभाषित किया जा सकता है। (RRB Technician Grade III : 28 Dec, 2024 Shift 2)

  • बल/विस्थापन
  • बल × विस्थापन
  • बल + विस्थापन
  • बल – विस्थापन

यदि पृथ्वी द्वारा चंद्रमा पर लगाए गए बल का परिमाण 2.02 × 10²⁰ N है, तो चंद्रमा द्वारा पृथ्वी पर लगाए गए बल का परिमाण ______ है। (RRB Technician Grade III : 27 Dec, 2024 Shift 1)

  • 6.06 × 10²⁰ N
  • 2.02 × 10²⁰ N
  • 4.04 × 10²⁰ N
  • 1.01 × 10²⁰ N

जब कोई व्यक्ति किसी वस्तु पर बल लगाता है और वस्तु विस्थापित होती है, तो क्या कहा जाता है? (RRB JE 28 May 2019 Shift 2)

  • शक्ति
  • कार्य
  • बल
  • ऊर्जा

किसी वस्तु के जड़त्व मापन की इकाई निम्न में से क्या है? (RRB Group D 26/10/2018 Shift 3)

  • द्रव्यमान
  • घनत्व
  • तापमान
  • आयतन

किसी वस्तु के द्रव्यमान और भार के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? (RRB Level 01 Stage I 01/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)

  • द्रव्यमान स्थिर है और भार परिवर्तनशील है
  • द्रव्यमान और भार दोनों स्थिर हैं
  • द्रव्यमान परिवर्तनशील है और भार स्थिर है
  • द्रव्यमान और भार दोनों परिवर्तनशील हैं

यदि पृथ्वी पर किसी का भार 66 N है, तब चाँद पर उसका भार कितना होगा? (RRB JE 26 May 2019 Shift 1 CBT 1)

  • 55 N
  • 11 N
  • 132N
  • 77 N

40 g द्रव्यमान वाले एक गोली को 3 kg द्रव्यमान वाले एक बंदूक से 150 ms⁻¹ के वेग से क्षैतिज रूप से चलाया जाता है। तो बंदूक का प्रतिघात वेग क्या है? (RRB Group D 8/10/2018 Shift 2)

  • -1.25 ms⁻¹
  • -3.0 ms⁻¹
  • -1.5 ms⁻¹
  • -2.0 ms⁻¹

Equation: m₁v₁ + m₂v₂ = 0 → 0.04×150 + 3×v₂ = 0 → v₂ = -2.0 m/s

जब हम बस में यात्रा कर रहे होते हैं, तो बस के अचानक रुकने पर हम आगे की ओर झुक जाते हैं। इसका कारण है ______। (RRB JE 29 May 2019 Shift 3 CBT 1)

  • न्यूटन का गति का तीसरा नियम
  • गुरुत्व के कारण त्वरण
  • हमारे शरीर का जड़त्व
  • न्यूटन का गति का दूसरा नियम

जब 7 kg द्रव्यमान की एक वस्तु पर 3 s के लिए एक नियत बल कार्य करता है, तो यह वस्तु के वेग को 3 ms⁻¹ से 8 ms⁻¹ तक बढ़ा देता है। आरोपित बल का परिमाण ज्ञात करें। (RRB Group D 26/10/2018 Shift 3)

  • 10.66 N
  • 11.66 N
  • 13.66 N
  • 12.66 N

Equation: a = (8-3)/3 = 1.667 m/s², F = ma = 7 × 1.667 = 11.67 N

जब 100 N का एक बल 50 kg द्रव्यमान की एक वस्तु पर लगाया जाता है, तो उत्पन्न त्वरण की गणना कीजिए। (RRB JE ECE 22 Apr 2025 Shift 1 CBT 2)

  • 0.2 ms⁻²
  • 0.2 ms⁻²
  • 2 ms⁻²
  • 2 ms⁻²

Equation: a = F/m = 100/50 = 2 m/s²

विद्युत परिपथ से जुड़े चुंबकीय क्षेत्र में परिवर्तन होने पर एक विद्युत वाहक बल प्रेरित होता है। यह किसके द्वारा कहा गया है? (RRB JE CBT-I 2024 16 Dec 2024 Shift 1)

  • ओम का नियम
  • न्यूटन का नियम
  • फैराडे का नियम
  • गुरुत्वाकर्षण नियम

जब कोई मोटरकार तेज चाल से तीव्र मोड़ लेती है, तो हम एक तरफ फेंके जाने लगते हैं। यह उदाहरण गति के किस नियम पर आधारित है? (RRB ALP CBT-I 2024 : 28 Nov, 2024 Shift 3)

  • संवेग संरक्षण
  • गति का द्वितीय नियम
  • गति का तृतीय नियम
  • गति का प्रथम नियम

जब कोई मोटरकार तेज चाल से एक वृत्त में घूमती है, तो उसे वृत्तीय गति के दौरान सवारियों को सुरक्षित रखने के लिए किस अवधारणा को लागू करना होगा? (RRB JE 20/02/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • यादृच्छिक रूप से चाल बढ़ाने से वे सुरक्षित रहेंगे।
  • सवारियों को अपनी सीटों पर बांधे रखने के लिए केवल गुरुत्वाकर्षण ही पर्याप्त है।
  • सवारियों को उनकी सीटों से बांधे रखने के लिए एक नियत बाह्य बल लगाना होगा।
  • सवारियों को एक समान वृत्तीय गति में बनाए रखने के लिए उन पर एक नियत आंतरिक (अभिकेंद्र) बल लगाना होगा।

80 kg द्रव्यमान का एक व्यक्ति 240 N के बल से दौड़ता है। उसका त्वरण ______ होना चाहिए। (RRB Group D 7 Dec 2018 Shift 2)

  • 3 ms⁻²
  • 8 ms⁻²
  • 24 ms⁻²
  • 4 ms⁻²

Equation: a = F/m = 240/80 = 3 m/s²

पृथ्वी पर किसी वस्तु का भार 60 N है। चंद्रमा के पृष्ठ पर इसका भार कितना होगा? (RRB ALP CBT-II Fitter : 02 May, 2025 Shift 1)

  • 600 N
  • 10 N
  • 6 N
  • 60 N

एक राइफल से हल्की बुलेट चलाई जाती है, जिसके परिणामस्वरूप बुलेट का आगे की ओर त्वरण अधिक होता है और राइफल का पीछे की ओर प्रतिक्षेप त्वरण न्यूनतम होता है। यदि बल बराबर और विपरीत (क्रिया/प्रतिक्रिया) हैं, तो राइफल का त्वरण बुलेट के त्वरण से इतना कम क्यों होता है? (RRB JE 19/02/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • त्वरण द्रव्यमान के व्युत्क्रमानुपाती होता है, और राइफल का द्रव्यमान बुलेट से बहुत अधिक होता है।
  • बुलेट का प्रतिक्रिया बल, क्रिया बल की तुलना में कम समय के लिए कार्य करता है।
  • क्रिया और प्रतिक्रिया बल रद्द हो जाते हैं क्योंकि ये तात्कालिक रूप से कार्य करते हैं।
  • राइफल का बुलेट पर क्रिया बल, राइफल पर बुलेट के प्रतिक्रिया बल से अधिक होता है।

निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है? (RRB Group D 5/10/2018 Shift 2)

  • क्रिया और प्रतिक्रिया बल विभिन्न पिंडों पर कार्यरत होते हैं।
  • एक विलगित बल मौजूद नहीं होता है।
  • बल युग्म में मौजूद होते हैं।
  • क्रिया और प्रतिक्रिया बल एक ही पिंड पर कार्य करते हैं।

एक कार एक निश्चित दिशा में एक समान वेग (v) से बल (F) के प्रभाव में एक दूरी (S) तय करती है जो समान दिशा में कार्य कर रहा है। बल द्वारा किया गया कार्य होगा: (RRB ALP CBT-I 2024 : 26 Nov, 2024 Shift 3)

  • -Fv
  • Fs
  • -Fs
  • Fv

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प घर्षण का गलत उदाहरण है? (RRB NTPC Tier I : 22 Apr 2016 Shift 2)

  • कपड़े धोने की मशीन को फर्श पर धकेलना
  • बर्फ पर स्लेड का फिसलना
  • एक स्लाइड पर फिसलता एक व्यक्ति
  • एक भारी वस्तु को उठाता एक व्यक्ति

गुरुत्वाकर्षण का नियम किसने दिया था? (RRB NTPC CBT-I : 27 Feb 2021 Shift 1)

  • गैलीलियो गैलीली
  • चार्ल्स डार्विन
  • अल्बर्ट आइंस्टीन
  • आइजैक न्यूटन

20 ms⁻¹ के वेग से गति कर रहे 50 kg द्रव्यमान वाले एक पिंड का संवेग क्या होगा? (RRB Group D 12 Nov 2018 Shift 3)

  • 25 kg ms⁻¹
  • 40 kg ms⁻¹
  • 100 kg ms⁻¹
  • 1000 kg ms⁻¹

Equation: p = mv = 50 × 20 = 1000 kg m/s

पृथ्वी के चारों ओर चंद्रमा की गति किसके कारण होती है? (RRB Technician Grade III : 30 Dec, 2024 Shift 3)

  • अपकेंद्रीय बल
  • कोरिओलिस बल
  • कूलम्ब बल
  • अभिकेंद्रीय बल

विद्युत चुम्बकीय प्रेरण की खोज किसने की थी? (RRB Technician Grade III : 23 Dec, 2024 Shift 2)

  • एडिसन
  • फैराडे
  • न्यूटन
  • आइंस्टाइन

किस बल के कारण चंद्रमा पृथ्वी के परितः अपनी गोलाकार कक्षा में घूमता है? (RRB JE 27 May 2019 Shift 1 CBT 1)

  • यांत्रिक बल
  • अपकेन्द्री बल
  • घर्षण बल
  • अभिकेंद्री बल

निम्नलिखित में से कौन सा नियम बताता है कि धातु के तार के माध्यम से प्रवाहित होने वाली विद्युत धारा I, विभवांतर V के अनुक्रमानुपाती है और इसके सिरों पर इसका तापमान स्थिर रहता है? (RRB JE 26 May 2019 Shift 3 CBT 1)

  • गॉस का नियम
  • ओम का नियम
  • न्यूटन का नियम
  • पास्कल का नियम

निम्नलिखित में से किस भौतिक राशि में द्रव्यमान और समय में शून्य विमा होती है? (RRB NTPC UG CBT-I : 19 Aug, 2025 Shift 1)

  • बल
  • कार्य
  • आयतन
  • संवेग

गति का प्रथम नियम किस रूप में जाना जाता है? (RRB Technician Grade III : 24 Dec, 2024 Shift 2)

  • रैखिक संवेग का नियम
  • बल आघूर्ण का नियम
  • जड़त्व का नियम
  • कोणीय संवेग का नियम

बल के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? (RRB Level 01 Stage I 10/12/2025 4:30 PM – 6:00 PM)

  • बल एक अदिश राशि है जिसे न्यूटन में मापा जाता है।
  • बल एक सदिश राशि है जिसे जूल में मापा जाता है।
  • बल एक सदिश राशि है जिसे न्यूटन में मापा जाता है।
  • बल एक अदिश राशि है जिसे जूल में मापा जाता है।

प्रत्यास्थ पदार्थों में हुक का नियम किन दो भौतिक राशियों के बीच संबंध स्थापित करता है? (RPF Constable 2024 05 Mar, 2025 Shift 2)

  • प्रतिबल और विकृति
  • बल और योग
  • दाब और आयतन
  • तापमान और प्रतिरोध

जब तक किसी पिंड पर एक असंतुलित बल लागू होता है, तब तक इसके/इसकी में निरंतर परिवर्तन होता रहता है। (RRB Group D 17/9/2018 Shift 1)

  • वजन
  • द्रव्यमान
  • चाल
  • आकार

जब कोई पक्षी ऊपर की ओर उड़ने के लिए अपने पंख नीचे की ओर फड़फड़ाता (flaps) है, तो कौन-सा कथन उसमें शामिल बलों का सर्वोत्तम रूप से वर्णन करता है? (RRB Level 01 Stage I 09/12/2025 4:30 PM – 6:00 PM)

  • पंखों का वायु पर नीचे की ओर धकेलना क्रिया है, और पंखों पर वायु द्वारा उत्पन्न उत्थापन प्रतिक्रिया है।
  • पक्षी का भार क्रिया बल के रूप में कार्य करता है, और वायु प्रतिक्रिया बल प्रदान करती है।
  • पंखों का फड़फड़ाना क्रिया है, और पक्षी को नीचे की ओर खींचने वाला गुरुत्वाकर्षण प्रतिक्रिया है।
  • पक्षी वायु को नीचे की ओर धकेलता है, लेकिन उस पर कोई समान और विपरीत बल कार्य नहीं करता है।

किस नियम के अनुसार रासायनिक अभिक्रिया में द्रव्यमान को न तो बनाया जा सकता है और न ही नष्ट किया जा सकता है? (RRB JE 23 May 2019 Shift 2)

  • व्युत्क्रम अनुपात नियम
  • द्रव्यमान संरक्षण नियम
  • निश्चित अनुपात नियम
  • ऊर्जा संरक्षण नियम

बल = (RRB Group D 3/10/2018 Shift 1)

  • द्रव्यमान × त्वरण
  • द्रव्यमान × आयतन
  • द्रव्यमान × दाब
  • द्रव्यमान × वेग

2 kg का एक पिंड 3 m/s² की गति से त्वरित होता है। इस पर कार्यरत बल ज्ञात कीजिए। (RRB Level 01 Stage I 11/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)

  • 2 N
  • 6 N
  • 3 N
  • 5 N

Equation: F = ma = 2 × 3 = 6 N

न्यूटन के गति के दूसरे नियम के अनुसार, बल F = ma के संबंध द्वारा दिया जाता है। यदि किसी पिंड का वेग t समय में u (प्रारंभिक वेग) से v (अंतिम वेग) में बदल जाता है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा व्यंजक पिंड पर लगने वाले बल को सही ढंग से दर्शाता है? (RRB Level 01 Stage I 23/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)

  • F = t(v-u)/m
  • F = mt/(v-u)
  • F = m(u-v)/t
  • F = m(v-u)/t

किसी वस्तु को किसी सतह पर समान चाल से विसर्पण रखने के लिए किस बल की आवश्यकता होती है? (RRB JE 28 May 2019 Shift 1 CBT 1)

  • सर्पी घर्षण
  • लोटनिक घर्षण
  • स्थैतिक घर्षण
  • गतिज घर्षण

पृथ्वी के परितः चंद्रमा की वृत्तीय गति के लिए किस प्रकार का बल उत्तरदायी है? (RRB Level 01 Stage I 21/12/2025 9:00 AM – 10:30 AM)

  • अभिलंब बल
  • विद्युत चुम्बकीय बल
  • पृथ्वी के गुरुत्व के कारण अभिकेन्द्रीय बल
  • अपकेन्द्रीय बल

सापेक्ष गति में परस्पर क्रिया करने वाली दो सतहों के बीच कार्यरत घर्षण बल क्या है? (RRB JE CE 22 Apr 2025 Shift 2 CBT 2)

  • रोलिंग घर्षण
  • गतिशील घर्षण
  • सीमांत घर्षण
  • स्थैतिक घर्षण

एक रेलगाड़ी सीधी पटरी पर 54 km/hr की चाल से चल रही है। यह 150 m चलने के बाद रुक जाती है। इसके त्वरण का परिमाण क्या है? (RRB Level 01 Stage I 08/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)

  • 1 m/s²
  • 0.75 m/s²
  • 1.5 m/s²
  • 2 m/s²

Equation: u = 54×5/18 = 15 m/s, v² = u² + 2as → 0 = 225 + 2a(150) → a = -225/300 = -0.75 m/s²

निम्नलिखित में से किस वैज्ञानिक ने सबसे पहले काँच के प्रिज्म का उपयोग करके सूर्य के प्रकाश के स्पेक्ट्रम की खोज की थी? (RRB Technician Grade III : 29 Dec, 2024 Shift 1)

  • सर आइजैक न्यूटन
  • अल्बर्ट आइंस्टाइन
  • प्रोफेसर सी.वी. रमन
  • आर्किमिडीज

किसी दिए गए धात्विक तार के सिरों पर विभवांतर, V, उसमें प्रवाहित धारा के समानुपाती होता है, बशर्ते उसका तापमान समान रहे। इसे किस रूप में जाना जाता है? (RRB JE CBT-I 2024 16 Dec 2024 Shift 2)

  • ओम का नियम
  • एम्पियर का नियम
  • न्यूटन का नियम
  • प्रतिरोध नियम

12 g द्रव्यमान की एक गोली राइफल से दागी जाती है। गोली को अपने बैरल से निकलने में 0.006 s का समय लगता है और इसे 300 m/s के वेग के साथ दागा जाता है। राइफल द्वारा गोली पर लगाया गया बल कितना है? (RRB Group D 25/9/2018 Shift 1)

  • 180 N
  • 900 N
  • 720 N
  • 600 N

Equation: a = (300-0)/0.006 = 50000 m/s², F = ma = 0.012 × 50000 = 600 N

निम्नलिखित में से कौन-सा, गति के तीसरे नियम का उदाहरण नहीं है? (RRB Level 01 Stage I 05/02/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • किसी स्थिर कार को धक्का देकर उसे गतिमान कर देना।
  • पैर द्वारा जमीन को पीछे की ओर धकेलना और फलस्वरूप जमीन द्वारा पैर को आगे की ओर धकेलना।
  • रॉकेट की नीचे की ओर उत्सर्जित गैसों के कारण ऊपर की ओर गति।
  • तैराक द्वारा पानी को अपने हाथों से पीछे की ओर धकेलना।

रॉकेट किस सिद्धांत पर कार्य करता है? (RPF Constable/Ancillary 2018 31 Mar 2019 Shift 1)

  • संवेग संरक्षण
  • कूलम्ब का नियम
  • न्यूटन का गुरुत्वाकर्षण का नियम
  • केप्लर का नियम

निम्नलिखित विवरणों में से कौन-सा, त्वरण के सही सूत्र को दर्शाता है? (RRB Level 01 Stage I 23/12/2025 9:00 AM – 10:30 AM)

  • त्वरण = बल × द्रव्यमान
  • त्वरण = दूरी/समय
  • त्वरण = वेग में परिवर्तन × समय
  • त्वरण = वेग में परिवर्तन / लिया गया समय

निम्नलिखित में से किस राशि में विमाएँ नहीं होती हैं? (RRB ALP Electronics Mechanic 21 Jan 2019 Shift 3)

  • आवृत्ति
  • कोण
  • सापेक्ष पारगम्यता
  • वेग

ग्रहों की गति के नियम किसके द्वारा दिए गए थे? (RRB ALP CBT-I 2024 : 26 Nov, 2024 Shift 2)

  • गैलीलियो
  • आइंस्टीन
  • केप्लर
  • न्यूटन

एक वस्तु को u वेग से ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर फेंका जाता है। गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव में, त्वरण ………………..। (RRB Level 01 Stage I 27/11/2025 12:45 PM – 2:15 PM)

  • उच्चतम बिंदु पर शून्य हो जाता है
  • उर्ध्वगामी वेग बढ़ाता है
  • गति की दिशा के विपरीत कार्य करता है
  • गति की दिशा में कार्य करता है

दो पिंडों के बीच गुरुत्वाकर्षण बल F है; यदि उनमें से किसी एक पिंड का द्रव्यमान उसके प्रारंभिक मान से चार गुना बढ़ा दिया जाए, तो अब पिंडों के बीच गुरुत्वाकर्षण बल होगा: (RRB JE 23 May 2019 Shift 1)

  • F/4
  • 2F
  • 4F
  • F

व्यवहार में, कार्य इनपुट के कारण घर्षण के प्रभाव के कारण मशीन का कार्य आउटपुट होता है। (RRB ALP CBT-II Fitter : 02 May, 2025 Shift 2)

  • हमेशा अधिक
  • बराबर
  • हमेशा कम
  • परिवर्तनशील

न्यूटन के गति का प्रथम नियम निम्नलिखित में से कौन-सी अवधारणा को स्पष्ट करता है? (RRB Level 01 Stage I 02/02/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • निरंतर त्वरण
  • संतुलित बल
  • संवेग में परिवर्तन
  • नेट बल का शून्यंतर होना

जिम्नास्ट अपने हाथों पर कुछ खुरदरा पदार्थ क्यों लगाते हैं? (RRB JE 26 May 2019 Shift 2)

  • बेहतर पकड़ के लिए घर्षण को बढ़ाने के लिए
  • खुरदरा पदार्थ हाथों को जमीन पर आसानी से फिसलाता है।
  • मोटे पदार्थ उनके हाथों को एक चमकदार, सुंदर रूप देते हैं।
  • पदार्थ के कारण अधिक पसीना आता है और हाथ गीले हो जाते हैं।

1 किग्रा द्रव्यमान वाले एक धनाकार धातु के डिब्बे को मेज की क्षैतिज सतह पर रखा गया है। गुरुत्वाकर्षण के कारण त्वरण 10 m/s² मानते हुए, मेज की सतह पर लगने वाला बल ______ है। (RRB Technician Grade III : 27 Dec, 2024 Shift 3)

  • 100 N
  • 1 N
  • 10 N
  • 100 N

Equation: F = mg = 1 × 10 = 10 N

न्यूटन का गति का तीसरा नियम निम्नलिखित में से किस स्थिति में लागू होता है? (RRB Group D 24/10/2018 Shift 1)

  • जब कोई व्यक्ति नाव से नदी के किनारे की ओर छलांग लगाता है, तो नाव पीछे की ओर जाती है।
  • एक बस में खड़े यात्री पीछे की दिशा में गिरते हैं, जब रुकी हुई बस अचानक चलती है।
  • एक गेंद ऊपर फेंकी जाती है और वापस लौटती है।
  • एक पत्थर जमीन पर गिरता है।

यदि संतुलित बल लगाए जाते हैं, तो किसी वस्तु पर लगने वाला परिणामी बल क्या होता है? (RRB JE CE 22 Apr 2025 Shift 2 CBT 2)

  • अगंत
  • वस्तु के द्रव्यमान के बराबर
  • शून्य
  • त्वरण के बराबर

गुरुत्वाकर्षण बल के अंतर्गत गतिमान और ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर फेंकी गई वस्तु पर गति के समीकरणों को लागू करते समय, त्वरण (a) को किस रूप में लिया जाना चाहिए? (RRB Technician Grade III 06/03/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • धनात्मक, क्योंकि गुरुत्वाकर्षण नियत है।
  • धनात्मक, क्योंकि यह वेग की दिशा में है।
  • ऋणात्मक, क्योंकि यह प्रारंभिक गति का विरोध करता है।
  • गति की दिशा से स्वतंत्र।

गोली चलाने पर बंदूक पीछे की ओर धक्का देती है। बंदूक की पश्च गति का कारण क्या है? (RRB Group D 26/9/2018 Shift 1)

  • बंदूक पर गोली का प्रतिक्रिया बल
  • वायु प्रतिरोध
  • बंदूक पर कार्यरत गुरुत्वाकर्षण
  • बंदूक और व्यक्ति के बीच घर्षण

निम्नलिखित में से कौन-सा, जड़त्व का एक उदाहरण नहीं है? (RRB Level 01 Stage I 26/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)

  • बस के अचानक रुकने पर यात्री का आगे की ओर गिरना
  • एक गेंद का घर्षण रहित सतह पर सदैव लुढ़कते रहना
  • पीटने पर कालीन से गिरती धूल
  • एक किताब का खुरदरी सतह पर फिसल कर रुक जाना

जहाजों का निर्माण और आवागमन किस पर आधारित है? (RRB NTPC Tier I : 22 Apr 2016 Shift 2)

  • आर्किमिडीज सिद्धांत
  • फैराडे का नियम
  • फ्लेमिंग का दायाँ हाथ का नियम
  • न्यूटन का द्वितीय गतिविषयक नियम

संवेग में थोड़े समय के परिवर्तन हेतु, थोड़े समय के लिए लगने वाले प्रबल बल को कहा जाता है। (RRB JE 25 May 2019 Shift 3)

  • दबाव बल
  • घर्षण बल
  • प्रायोगिक बल
  • आवेगी बल

विमीय विश्लेषण का उपयोग करके, निम्नलिखित में से किस भौतिक राशियों के युग्म की विमाएँ समान हैं? (RRB JE ME 30 Aug 2019 Shift 1 CBT 2)

  • रैखिक संवेग और कोणीय संवेग
  • कार्य और शक्ति
  • गुप्त ऊष्मा और गुरुत्वीय विभव
  • बल और बल आघूर्ण

किसी पदार्थ के दिए गए क्रॉस-सेक्शन के साथ समतलीय रूप से कार्य करने वाले प्रतिबल के प्रकार को ______ के रूप में परिभाषित किया जाता है। (RPF SI CBT-I 2024 : 12 Dec, 2024 Shift 3)

  • अप्रत्यक्ष प्रतिबल
  • त्रिज्यीय प्रतिबल
  • संपीडन प्रतिबल
  • आयतन प्रतिबल

तापमान बढ़ाने पर सभी शुद्ध धातुओं के प्रतिरोध – (RRB JE 27 May 2019 Shift 2 CBT 1)

  • कम हो जाता है।
  • अप्रभावित रहता है।
  • बढ़ जाता है।
  • नगण्य हो जाता है।

यदि किसी ध्वनि तरंग की आवृत्ति बढ़ जाती है, लेकिन उसकी चाल स्थिर रहती है, तो उसकी तरंगदैर्ध्य ___________। (RRB Level 01 Stage I 16/12/2025 4:30 PM – 6:00 PM)

  • समान रहेगी
  • शून्य हो जाएगी
  • घट जाएगी
  • बढ़ जाएगी

यदि किसी वस्तु का द्रव्यमान 74.5 kg है, तो पृथ्वी पर उसका अनुमानित भार क्या है? (g = 9.8 m/s² लीजिए) (RRB JE CBT 2 Electronics Engineering ReExam : 04 Jun, 2025)

  • 730 N
  • 447 N
  • 7.6 N
  • 74.5 N

Equation: W = mg = 74.5 × 9.8 ≈ 730 N

जब किसी वस्तु को त्वरित किया जाता है, तब – (RRB JE CE 28 Aug 2019 Shift 2 CBT 2)

  • उस पर हमेशा एक बल कार्य करता है।
  • यह हमेशा नीचे की ओर जाती है।
  • यह हमेशा ऊपर की ओर जाती है।
  • यह हमेशा पृथ्वी की ओर गिरती है।

एक बच्चा खिलौना कार को ज़मीन पर खींचता है। यदि बल और विस्थापन एक ही दिशा में हों, तो किया गया कार्य ______ होगा। (RRB Level 01 Stage I 01/12/2025 4:30 PM – 6:00 PM)

  • शून्य के बराबर
  • कार की चाल के बराबर
  • बल और विस्थापन के गुणनफल के बराबर
  • ऋणात्मक

किसी वस्तु के संवेग में 0.02 सेकंड में 10 kg ms⁻¹ परिवर्तन होता है, तब वस्तु पर कार्यरत बल है: (RRB Group D 5 Nov 2018 Shift 2)

  • 200 N
  • 550 N
  • 500 N
  • 100 N

Equation: F = Δp/Δt = 10/0.02 = 500 N

एक पत्थर स्वतंत्र रूप से गिरता है और 20 m की दूरी (s) को 2.0 s समय (t) में तय करता है। गुरुत्वीय त्वरण (g) का मान कितना होगा? (RRB Level 01 Stage I 29/12/2025 4:30 PM – 6:00 PM)

  • 20.0 m/s²
  • 8.0 m/s²
  • 10.0 m/s²
  • 12.0 m/s²

Equation: s = ut + ½gt² → 20 = 0 + ½ × g × 4 → g = 10 m/s²

साइकिल और ऑटोमोबाइल की ब्रेक प्रणाली में ब्रेक पैड का उपयोग किस लिए किया जाता है? (RRB JE CBT I – : 30 May 2019 Shift 1)

  • घर्षण को बढ़ाने के लिए
  • जिससे वाहन अपनी गति को रोक न सके
  • वाहन को एक समान गति से चलाते रहने के लिए
  • घर्षण को कम करने के लिए

निम्नलिखित में से किस भौतिक वैज्ञानिक ने परावर्तक दूरदर्शी का आविष्कार किया था? (RRB JE 25 May 2019 Shift 1)

  • जोहान्स केप्लर
  • आइजैक न्यूटन
  • क्रिस्टियान हाइगेंस
  • गैलीलियो गैलीली

एक स्थिर बल द्वारा किया गया कार्य निम्नलिखित में से किस पर निर्भर करता है? (RRB Level 01 Stage I 15/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)

  • बल और विस्थापन दोनों, तथा उनके बीच का कोण
  • केवल बल का परिमाण
  • वस्तु का द्रव्यमान
  • केवल विस्थापन

जब हम केले के छिलके पर कदम रखते हैं, तो हम नीचे क्यों गिरते हैं? (RRB JE 26 May 2019 Shift 2 CBT 1)

  • केले का छिलका पैरों पर एक चुंबकीय खिंचाव बल लगाता है और हमें नीचे गिरा देता है।
  • केले के छिलके की अच्छी पकड़ होती है।
  • केले का छिलका चिकना होता है और इस पर घर्षण इतना कम होता है कि हमें खड़े होने के लिए पकड़ नहीं मिलती है।
  • केले के छिलके में अधिक घर्षण होता है।

जब चलती कार में ब्रेक लगाए जाते हैं, तो कार धीमी हो जाती है, लेकिन भीतर बैठे यात्री आगे बढ़ने लगते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि: (RRB Level 01 Stage I 10/02/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • यात्रियों को गुरुत्वाकर्षण द्वारा आगे की ओर खींचा जाता है
  • ब्रेक यात्रियों पर आगे की ओर बल प्रयुक्त करते हैं
  • यात्रियों में जड़त्व होता है और वे अपनी गतिमान अवस्था में बने रहते हैं
  • कार के भीतर की वायु यात्रियों को आगे की ओर धकेलती है

निम्नलिखित में से कौन-सी राशि, किसी पिंड के जड़त्व की माप है? (RRB Level 01 Stage I 24/12/2025 9:00 AM – 10:30 AM)

  • बल
  • द्रव्यमान
  • भार
  • त्वरण

निम्नलिखित दो कथनों पर विचार कीजिए और सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए – (RRB JE 28 May 2019 Shift 1)

  • A. किसी कण निकाय का रैखिक संवेग, शून्य होता है।
  • B. किसी कण निकाय की गतिज ऊर्जा, शून्य होती है।
  • A का आशय B से नहीं है लेकिन B से A का आशय है।
  • A का आशय B से नहीं है लेकिन B का आशय A से है।
  • A का आशय B से है और B का आशय A से है।
  • A का आशय B से नहीं है और B का आशय A से नहीं है।

जब OH⁻ आयनों को अम्लीय विलयन में मिलाया जाता है, तो pH ______। (RRB Level 01 Stage I 03/02/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • घटता है
  • शून्य हो जाता है
  • वही रहता है
  • बढ़ता है

______ प्रकृति में अकेले नहीं होता है। (RRB Group D 22/9/2018 Shift 1)

  • संवेग
  • बल
  • वेग
  • दबाव

यदि एक वस्तु को दोनों सिरों से पकड़कर खींचा जाता है, तो उस पर लागू बल को कहा जाता है। (RRB Group D 16/10/2018 Shift 1)

  • आवेग
  • घर्षण
  • संवेग
  • खिंचाव

किसी पिंड पर कार्य किए जाने के लिए निम्नलिखित में से क्या आवश्यक नहीं है? (RRB Level 01 Stage I 10/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)

  • पिंड को विस्थापित होना होगा।
  • पिंड पर बल लगाना होगा।
  • पिंड को एक स्थिर चाल से चलना चाहिए।
  • बल का एक घटक विस्थापन की दिशा में होना चाहिए।

यदि किसी परिपथ में प्रतिरोध बढ़ा दिया जाए जबकि वोल्टेज स्थिर रहे, तो धारा – (RRB JE CBT-I 2024 17 Dec 2024 Shift 2)

  • दोगुनी हो जाएगी।
  • बढ़ जाएगी।
  • घट जाएगी।
  • स्थिर रहेगी।

मुक्त पतन के दौरान, जब किसी वस्तु को विरामावस्था से छोड़ा जाता है, तो पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल उसकी गति को कैसे प्रभावित करता है? (Not found 12/03/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • यह वस्तु को तुरंत रोक देता है।
  • यह वस्तु के वेग को कम करता है।
  • यह वस्तु के वेग को बनाए रखता है।
  • यह वस्तु के वेग को बढ़ाता है।

यदि दो वस्तुओं का द्रव्यमान दोगुना कर दिया जाए तो उनके बीच गुरुत्वाकर्षण बल पर क्या प्रभाव पड़ेगा? (RRB Level 01 Stage I 23/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)

  • बल चार गुना बढ़ जाता है
  • बल आधा हो जाता है
  • बल चौगुना हो जाता है
  • बल दोगुना हो जाता है।

गुरुत्वाकर्षण बल के अधीन किसी वस्तु के मुक्त पतन के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है? (RRB Technician Grade III : 23 Dec, 2024 Shift 1)

  • वस्तु द्वारा अनुभव किया गया त्वरण उसके द्रव्यमान पर निर्भर करता है।
  • मुक्त पतन के दौरान वस्तु का वेग स्थिर रहता है।
  • वस्तु द्वारा अनुभव किया गया त्वरण उसके द्रव्यमान से स्वतंत्र है।
  • वस्तु द्वारा अनुभव किया गया त्वरण गति की दिशा के विपरीत होता है।

चंद्रमा पर गुरुत्वाकर्षण के कारण त्वरण पृथ्वी पर गुरुत्वाकर्षण के कारण त्वरण का (1/6) है। इसलिए पृथ्वी पर 12 N वजन वाले वस्तु का चंद्रमा पर वजन ________ होगा। (RRB JE 27 May 2019 Shift 1)

  • 72 N
  • 12 N
  • 2 N
  • 6 N

720 km/hr की चाल से चल रही एक कार ब्रेक लगाने के 4 सेकंड बाद रूक जाती है। यदि कार और यात्रियों का कुल द्रव्यमान 80 kg है, तो ब्रेक द्वारा अनुप्रयुक्त बल कितना होगा? (RRB Group D 5/10/2018 Shift 3)

  • 4000 N
  • -14,400 N
  • -4000 N
  • -2000 N

Equation: u = 720×5/18 = 200 m/s, a = (0-200)/4 = -50 m/s², F = ma = 80 × (-50) = -4000 N

द्रव्यमान 2 kg की एक वस्तु 4 m/s² के त्वरण के साथ गति कर रही है। इस पर कार्य करने वाला शुद्ध बल ________ है। (RRB Group D 17/10/2018 Shift 1)

  • 4.0 N
  • 2.0 N
  • 8.0 N
  • 0.5 N

Equation: F = ma = 2 × 4 = 8 N

एक व्यक्ति एक विशाल, स्थिर वस्तु (जैसे एक खड़ी ट्रक) को बल F से धक्का देता है। वस्तु –F बल से प्रतिकर्षण करती है। यदि प्रतिक्रिया बल समान और विपरीत हो, जैसा कि तृतीय नियम द्वारा सुझाया गया है, तो वस्तु त्वरित क्यों नहीं होती? (RRB Level 01 Stage I 28/11/2025 4:30 PM – 6:00 PM)

  • वस्तु पर लगने वाला शुद्ध बल शून्य है क्योंकि क्रिया और प्रतिक्रिया बल रद्द हो जाते हैं।
  • बल F का परिमाण वस्तु की अंतर्निहित स्थितिज ऊर्जा से पार पाने के लिए अपर्याप्त है।
  • ये बल तत्क्षण कार्य करते हैं और संवेग परिवर्तन को रोकते हैं।
  • क्रिया और प्रतिक्रिया बल अलग-अलग वस्तुओं पर कार्य करते हैं, लेकिन स्थिर वस्तु पर स्थैतिक घर्षण लागू बल F को संतुलित करता है।

धारावाही वृत्तीय लूप के केंद्र पर चुंबकीय क्षेत्र की दिशा …………. के द्वारा निर्धारित की जा सकती है। (RRB Level 01 Stage I 10/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)

  • दाहिने हाथ की हथेली के नियम
  • वामहस्त अंगूष्ठ नियम
  • फ्लेमिंग के बाएँ हाथ के नियम
  • दाहिने हाथ के नियम (धारा के अनुदिश अंगुलियों को मोड़ना)

एक व्यक्ति बस में खड़ा है और अचानक बस रुक जाती है। वह व्यक्ति आगे की ओर गिरने लगता है। गति के निम्नलिखित नियमों में से कौन सा नियम इस घटना के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार है? (RRB Level 01 Stage I 01/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)

  • संवेग संरक्षण का नियम।
  • न्यूटन का गति का पहला नियम।
  • न्यूटन का गति का तीसरा नियम।
  • न्यूटन का गति का दूसरा नियम।

10 m/s की चाल से चलती हुई 1000 kg की एक कार को एक स्थिर ब्रेकिंग बल द्वारा 5 सेकंड में विरामावस्था में लाया जाता है। बल का परिमाण क्या है? (RRB Level 01 Stage I 05/12/2025 4:30 PM – 6:00 PM)

  • 2000 N
  • 3000 N
  • 1500 N
  • 2500 N

Equation: a = (0-10)/5 = -2 m/s², F = ma = 1000 × (-2) = -2000 N (परिमाण 2000 N)

एक पिंड पर ‘X’ N का एक नियत बल इस प्रकार कार्य करता है कि पिंड बल की दिशा में 5 m विस्थापित होता है। यदि बल के कारण किया गया कार्य 500 J है, तो X का मान क्या है? (RRB Level 01 Stage I 09/01/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • 2500 N
  • 100 N
  • 1/100 N
  • 250 N

Equation: W = F × s → 500 = X × 5 → X = 100 N

किसी निकाय का द्रव्यमान 5 किग्रा है और उसका संवेग 10 किग्रा मी/से है। यदि उस पर 10 सेकंड के लिए 0.1 N का बल लगाया जाता है, तब इसकी गतिज ऊर्जा में आने वाला परिवर्तन है: (RRB Group D 27 Nov 2018 Shift 2)

  • 1.1 जूल
  • 4.4 जूल
  • 2.1 जूल
  • 1.4 जूल

Equation: u = p/m = 10/5 = 2 m/s, a = F/m = 0.1/5 = 0.02 m/s², v = u + at = 2 + 0.02×10 = 2.2 m/s, ΔKE = ½m(v²-u²) = 2.5(4.84-4) = 2.1 J

ग्रह-कक्षेच्या मोजणीत वैश्विक गुरुत्वाकर्षण स्थिरांकाचे (G) मूल्य चुकून दहापट अधिक वापरले गेले, तर ग्रह आणि सूर्य यांच्यातील गुरुत्वाकर्षण बलावर काय परिणाम होईल? (Not found 12/03/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • मोजलेले बल अपरिवर्तित राहील
  • मोजलेले बल वास्तविक मूल्यापेक्षा दहापट अधिक असेल
  • मोजलेले बल वास्तविक मूल्याच्या निम्मी असेल
  • मोजलेले बल वास्तविक मूल्यापेक्षा दहापट कमी असेल

यदि आप किसी स्थिर दीवार को 80 N से धक्का देते हैं, तो दीवार आपको ______ से पीछे धकेलती है। (RRB JE 25 May 2019 Shift 3)

  • 160 N
  • 0 N
  • 40 N
  • 80 N

न्यूटन के गति के तीसरे नियम के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है? (RRB Group D 29/10/2018 Shift 1)

  • ये बल एक साथ दो अलग-अलग वस्तुओं पर कार्य करते हैं।
  • बल परिमाण में बराबर लेकिन दिशा में विपरीत होते हैं।
  • क्रिया और प्रतिक्रिया बल एक ही वस्तु पर कार्य करते हैं।
  • जब एक वस्तु दूसरी वस्तु पर बल लगाती है, तो दूसरी वस्तु उस पर वापस बराबर एवं विपरीत बल लगाती है।

निम्न में से किस राशि का SI मात्रक कैंडिला होता है? (RRB JE CE 29 Aug 2019 Shift 2 CBT 2)

  • बल
  • आवेग
  • वेग
  • दीप्त तीव्रता

यांत्रिकी में कौन सा बल बिना भौतिक संपर्क के कार्य करता है और खगोलीय पिंडों की गति को नियंत्रित करता है? (RRB NTPC Graduate Level CBT-I : 21 Jun, 2025 Shift 3)

  • स्प्रिंग बल
  • गुरुत्वाकर्षण बल
  • घर्षण
  • तनन

किसी पिंड पर 10 Nm⁻² का दाब लगाया जाता है। यदि पिंड का क्षेत्रफल 2 m² है, तो पिंड पर लगने वाला प्रणोद होगा: (RRB Group D 25/9/2018 Shift 2)

  • 2 N
  • 20 N
  • 10 N
  • 5 N

Equation: Thrust = Pressure × Area = 10 × 2 = 20 N

निम्नलिखित विवरणों में से सही युग्म का चयन करें। (RRB ALP CBT-I 2024 : 26 Nov, 2024 Shift 2)

  • गति की अवस्था में परिवर्तन के प्रति किसी वस्तु का प्रतिरोध – गुरुत्वाकर्षण
  • गति की अवस्था में परिवर्तन के प्रति किसी वस्तु का प्रतिरोध – जड़त्व
  • गति की अवस्था में परिवर्तन के प्रति किसी वस्तु का प्रतिरोध – संवेग
  • गति की अवस्था में परिवर्तन के प्रति किसी वस्तु का प्रतिरोध – त्वरण

‘v’ वेग से गतिमान ‘m’ द्रव्यमान के एक पिंड का संवेग क्या होगा? (RRB Group D 17 Dec 2018 Shift 2)

  • m/v
  • m/v²
  • ½m/v²
  • mv

कार्य को धनात्मक तब कहा जाता है, जब ________। (RRB Level 01 Stage I 30/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)

  • कोई विस्थापन नहीं होता है
  • बल विस्थापन के लंबवत होता है
  • बल और विस्थापन एक ही दिशा में होते हैं
  • बल और विस्थापन विपरीत होते हैं

लट्टू की गति किसका उदाहरण है? (RRB NTPC Tier I : 6 Apr 2016 Shift 2)

  • अभिकेन्द्रमुख बल
  • अपकेन्द्र बल
  • गुरुत्वाकर्षण बल
  • घर्षण बल

निम्नलिखित में से किस स्थिति में किया गया कार्य ऋणात्मक माना जाता है? (RRB Technician Grade III : 26 Dec, 2024 Shift 2)

  • जब बल विस्थापन की दिशा में हो
  • जब बल विस्थापन की दिशा के लंबवत होता है
  • जब बल विस्थापन की दिशा के विपरीत हो
  • जब विस्थापन शून्य हो

2 kg द्रव्यमान के एक पिंड पर 4 s के लिए एक नियत बल कार्य करता है और इसका वेग 8 m/s से बदलकर 12 m/s हो जाता है। लगाए गए बल का परिमाण है: (RRB Technician Grade III : 24 Dec, 2024 Shift 2)

  • 2 N
  • 1 N
  • 3 N
  • 4 N

Equation: a = (12-8)/4 = 1 m/s², F = ma = 2 × 1 = 2 N

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है? (RRB Level 01 Stage I 30/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)

  • उत्प्लावक बल द्रव के घनत्व पर निर्भर नहीं करता है।
  • पूर्णतः निमग्न पिंड के लिए उत्प्लावक बल अधिकतम होता है।
  • उत्प्लावक बल = विस्थापित तरल का भार
  • उत्प्लावक बल ऊपर की ओर कार्य करता है।

बल द्वारा धनात्मक कार्य तब होता है जब विस्थापन ________ होता है। (Not found 11/03/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • बल के विपरीत
  • शून्य
  • बल की दिशा में
  • बल की दिशा के लंबवत

एक वस्तु पर लगाया जाना वाला बल 200 N है और इसका द्रव्यमान 100 kg है। तो वस्तु का त्वरण ज्ञात कीजिए। (RRB Group D 3/10/2018 Shift 1)

  • 2 ms⁻¹
  • 2 ms⁻²
  • 2 ms⁻¹
  • 2 ms⁻²

Equation: a = F/m = 200/100 = 2 m/s²

कक्षा 3 लीवर के संबंध में कौन सा कथन सत्य है? (RRB ALP Electrician : 22 Jan, 2019 Shift 2)

  • आलम्ब भार और प्रयास के बीच है
  • प्रयास भार और आलम्ब के बीच है
  • भार प्रयास और आलम्ब के बीच है
  • आलम्ब प्रयास के पास है

विद्युत चुम्बकीय प्रेरण की खोज का श्रेय किस वैज्ञानिक को जाता है? (RRB JE CBT-I 2024 18 Dec 2024 Shift 3)

  • थॉमस एडिसन
  • आइजैक न्यूटन
  • माइकल फैराडे
  • निकोला टेस्ला

किसी v गति से चलने वाले m द्रव्यमान का एक कण किसी दूसरे m द्रव्यमान वाले स्थिर कण के साथ सामने से टकराता है। टकराव के बाद पहले कण का वेग क्या होगा? (RRB JE 24 May 2019 Shift 1)

  • v/2
  • -v
  • शून्य
  • v

आवेग को _____ के रूप में परिभाषित किया गया है। (RRB NTPC UG CBT-I : 12 Aug, 2025 Shift 1)

  • बल में परिवर्तन की दर
  • विस्थापन में परिवर्तन
  • द्रव्यमान और वेग का गुणनफल
  • बल और समय का गुणनफल

अधिकांश चालकों के प्रतिरोध पर उनके तापमान में वृद्धि का क्या प्रभाव होता है? (RRB JE CBT-I 2024 18 Dec 2024 Shift 1)

  • यह बढ़ जाता है।
  • यह शून्य हो जाता है।
  • यह घट जाता है।
  • यह समान रहता है।

वस्तुओं का अपनी स्थिर अवस्था या एकसमान गति की अवस्था में परिवर्तन का विरोध करने की प्राकृतिक प्रवृत्ति _____ कहलाती है। (RRB Group D 12/12/2018 Shift 2)

  • बल
  • गति
  • संवेग
  • जड़त्व

एक गिलास को कार्ड से ढक दिया जाता है तथा कार्ड पर एक सिक्का रखा जाता है। जब कार्ड को अंगुली से तीव्रता से झटका दिया जाता है, तो सिक्का गिलास में सीधा गिर जाता है। यह स्थिति क्या दर्शाती है? (RRB Level 01 Stage I 04/12/2025 4:30 PM – 6:00 PM)

  • सिक्का और कार्ड दोनों जड़त्व के कारण आगे खिसक जाते हैं।
  • झटका प्रत्यक्ष रूप से सिक्के पर बल प्रयुक्त करता है।
  • सिक्का इसलिए खिसक जाता है क्योंकि कार्ड उसे धकेलता है।
  • जब कार्ड आगे खिसक जाता है, तो जड़त्व के कारण सिक्का विराम में रहता है।

मांसपेशियों की क्रिया से उत्पन्न बल को _____ कहा जाता है। (RRB Group D 30/10/2018 Shift 2)

  • रासायनिक बल
  • शारीरिक बल
  • पेशीय बल
  • यांत्रिक बल

जिसमें के बाद दो कण एक साथ संचालित होते हैं उसे _____ कहा जाता है। (RPF SI 2018 : 11 Jan 2019 Shift 1)

  • प्रत्यास्थ संघट्ट
  • अप्रत्यास्थ संघट्ट
  • पूर्णतः प्रत्यास्थ संघट्ट
  • पूर्णतः अप्रत्यास्थ संघट्ट

यदि किसी चालक में धारा की दिशा उत्क्रमित कर दी जाए, तो उस पर लगने वाले बल की दिशा _____। (RRB Level 01 Stage I 05/12/2025 4:30 PM – 6:00 PM)

  • दोगुनी हो जाएगी
  • समान रहेगी
  • उत्क्रमित हो जाएगी
  • शून्य हो जाएगी

निम्नलिखित में से किस युग्म की इकाई समान है? (RRB Technician Grade III : 26 Dec, 2024 Shift 1)

  • (i) बल और (ii) जड़त्व
  • (i) ऊर्जा और (ii) जड़त्व
  • (i) कार्य और (ii) ऊर्जा
  • (i) बल और (ii) कार्य

एक कार विरामावस्था से चलना प्रारंभ करती है और 20 सेकंड में 72 km/hr की चाल प्राप्त कर लेती है। कार का त्वरण कितना है? (RRB Level 01 Stage I 05/12/2025 9:00 AM – 10:30 AM)

  • 3 m/s²
  • 1 m/s²
  • 2 m/s²
  • 4 m/s²

Equation: u = 72×5/18 = 20 m/s, a = (20-0)/20 = 1 m/s²

1752 में, किस अमेरिकी वैज्ञानिक ने दर्शाया कि तड़ित और आपके कपड़ों से निकलने वाली चिंगारी अनिवार्य रूप से समान परिघटना है? (RRB NTPC CBT-I : 16 Jan 2021 Shift 1)

  • गैलीलियो गैलीली
  • बेंजामिन फ्रैंकलिन
  • थॉमस एडीसन
  • आर्किमिडीज

निकाय पर लगाया जाने वाला कोई बाहरी धक्का या खींचना क्या कहलाता है? (RRB Group D 10/10/2018 Shift 2)

  • जड़त्व
  • बल
  • दबाव
  • घर्षण

किसी बाह्य बल की अनुपस्थिति में, गतिमान वस्तु _____। (RRB Level 01 Stage I 03/02/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • निरंतर त्वरण के साथ आगे बढ़ती रहेंगी
  • अपने जड़त्व के कारण रुक जाएगी
  • धीमी हो जाएगी और अपना रास्ता बदल देंगी
  • सीधी रेखा में स्थिर वेग बनाए रखेंगी

एखाद्या वस्तूचे पृथ्वीच्या पृष्ठभागावर मोजलेले वजन 60 N असेल, तर चंद्राच्या पृष्ठभागावर तिचे वजन किती असेल? (RRB Level 01 Stage I 09/12/2025 9:00 AM – 10:30 AM)

  • 10 N
  • 6 N
  • 60 N
  • 360 N

कौन-सा समीकरण दर्शाता है कि विद्युत, चुंबकत्व और प्रकाश सभी विद्युत चुम्बकीय क्षेत्र की अभिव्यक्तियाँ हैं? (RPF SI CBT-I 2024 : 09 Dec, 2024 Shift 3)

  • ओम का समीकरण
  • लाप्लास समीकरण
  • मैक्सवेल का समीकरण
  • किरचॉफ का समीकरण

द्रव्यमान M का एक ब्लॉक दो विपरीत बल F₁ और F₂ (F₁ > F₂) के अधीन हैं। यदि F₁ के विपरीत कार्य करने वाला घर्षण बल (Ff) इस प्रकार है कि ब्लॉक का नेट त्वरण, घर्षण शून्य होने की स्थिति में लगने वाले त्वरण का आधा है, तो Ff का संबंध क्या होगा? (RRB Level 01 Stage I 05/02/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • Ff = (F₁ – F₂)/2
  • Ff = (F₁ – F₂)
  • Ff = (F₁ + F₂)/2
  • Ff = 2(F₁ – F₂)
RRB SCIENCE Physics Bank – Force & Laws of Motion