RRB-SCIENCE

निम्नलिखित में से कौन-सा प्रेक्षण सर्वांगसम रूप से इसकी पुष्टि करता है कि द्रवों का आयतन निश्चित होता है लेकिन उनकी आकृति निश्चित नहीं होती? (RRB Level 01 Stage I 27/11/2025 4:30 PM – 6:00 PM)

  • वायु पूरे पात्र में प्रसारित हो जाती है
  • एक ठोस लोहे का टुकड़ा किसी भी पात्र में अपनी आकृति बनाए रखता है
  • जल, अपने पात्र की आकृति को ग्रहण कर लेता है, लेकिन इसका आयतन वही बना रहता है
  • एक स्पंज को निष्पीडित करने पर उसकी आकृति बदल जाती है

निम्नलिखित में से कौन-सा आर्किमिडीज के सिद्धांत का अनुप्रयोग नहीं है? (RRB Level 01 Stage I 29/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)

  • पनडुब्बी का तैरना और गोता लगाना
  • द्रव में किसी पिंड पर उत्प्लावन बल की गणना करना
  • किसी तार का विद्युत प्रतिरोध मापना
  • एक अनियमित ठोस का घनत्व निर्धारित करना

गैस के कणों की निरंतर अनियमित गति के कारण, कण पात्र की दीवारों से टकराते हैं। गैस द्वारा लगाया गया दाब, ______ के बराबर होता है। (RRB Level 01 Stage I 08/01/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • पात्र के प्रति इकाई आयतन पर गैस के कणों द्वारा लगाए गए बल
  • गैस के कणों द्वारा पात्र की दीवारों पर लगाए गए बल
  • पात्र के तल के प्रति इकाई क्षेत्रफल पर गैस के कणों द्वारा लगाए गए बल
  • पात्र की दीवारों पर प्रति इकाई क्षेत्रफल पर गैस के कणों द्वारा लगाए गए बल

किसी वस्तु द्वारा किसी सतह पर लंबवत लगाया गया बल कहलाता है: (RRB Technician Grade III : 23 Dec, 2024 Shift 3)

  • भार
  • प्रणोद
  • दाब
  • उत्पादन

किसी लगाए गए बल के लिए, यदि क्षेत्रफल कम है तो दाब होगा- (RRB Group D 10/10/2018 Shift 1)

  • परिवर्तनशील
  • कम
  • अधिक
  • स्थिर

एक ब्लॉक 0.25 m² क्षेत्रफल वाले पृष्ठ पर 500 N का प्रणोद (thrust) लगाता है। ब्लॉक द्वारा लगाया गया दाब ______ है। (RRB Level 01 Stage I 08/12/2025 9:00 AM – 10:30 AM)

  • 2000 N/m²
  • 125 N/m²
  • 500 N/m²
  • 250 N/m²

दाब का SI मात्रक क्या है? (RRB Level 01 Stage I 10/12/2025 9:00 AM – 10:30 AM)

  • पास्कल (Pascal)
  • ऐटमॉस्फियर (Atmosphere)
  • mmHg
  • टॉर (Torr)

कील की नोक नुकीली क्यों होती है? (RRB JE CBT I – : 1 June 2019 Shift 1)

  • अपेक्षाकृत छोटे क्षेत्र पर लगने वाला बल कम दाब डालता है।
  • अपेक्षाकृत बड़े क्षेत्र पर लगने वाला बल शून्य दाब डालता है।
  • अपेक्षाकृत छोटे क्षेत्र पर लगने वाला बल, अधिक दाब डालता है।
  • अपेक्षाकृत बड़े क्षेत्र पर लगने वाला बल अधिक दाब डालता है।

धारावाही परिनालिका के अंदर पाए जाने वाले चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता क्या है? (RRB Technician Grade III : 26 Dec, 2024 Shift 1)

  • मध्य में न्यूनतम
  • केंद्र की तुलना में सिरों पर अधिक
  • एक सिरे से दूसरे सिरे तक बढ़ता हुआ पाया गया
  • सभी बिंदुओं पर समान

नल को अधिक चौड़ा खोलने पर जल का प्रवाह अपनी उिम्रहीन गति (smoothness) क्यों छोड़ देता है? (RRB NTPC GRADUATE CBT 1 22/03/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • जल का दाब घटता है।
  • वेग बढ़ जाता है, जिससे प्रक्षोभ उत्पन्न होता है।
  • जल का तापमान बदलता है।
  • जल का घनत्व बदलता है।

प्रकाश की चाल ______ होती है। (RRB Technician Grade III : 29 Dec, 2024 Shift 3)

  • हवा की तुलना में पानी में अधिक
  • हवा, काँच और पानी में समान
  • काँच की तुलना में पानी में अधिक
  • पानी की तुलना में काँच में अधिक

वायु दाब को क्या कहा जाता है? (RRB Group D 5/10/2018 Shift 2)

  • वाथीकरण
  • चनीकरण
  • वायुमंडलीय दाब
  • तापमान

गैस अणुओं की गतिज ऊर्जा किसके अनुक्रमानुपाती होती है- (RRB JE 25 May 2019 Shift 1 CBT 1)

  • वायुमंडलीय दाब
  • दाब
  • ताप और दाब दोनों
  • ताप

यदि कोई पिंड सजातीय नहीं है, तो इसका घनत्व इसकी/इसके ______ का एक फलन है।

  • द्रव्यमान
  • आयतन
  • स्थिति
  • वेग

निम्नलिखित में से कौन सा गुण संयोजकता के साथ बदल जाता है? (RRB JE CBT I – : 30 May 2019 Shift 1)

  • तुल्यांकी भार
  • घनत्व
  • आयतन
  • दाब

गतिशील द्रव में द्रव वेग और दाब के बीच संबंध किस नियम या सिद्धांत द्वारा समझाया गया है? (RPF Constable 2024 : 10 Mar, 2025 Shift 3)

  • पास्कल का नियम
  • आर्किमिडीज का सिद्धांत
  • बर्नोली का सिद्धांत
  • बॉयल का नियम

दबाव × क्षेत्र = ______. (RRB Group D 10 Dec 2018 Shift 2)

  • बल
  • जड़त्व
  • गति
  • आयतन

मनुष्य में सामान्य सिस्टोलिक और डायस्टोलिक दाब क्या है? (RRB Group D 8/9/2022 Shift 3)

  • 120 mm Hg / 80 mm Hg
  • 120 mm Hg / 90 mm Hg
  • 130 mm Hg / 90 mm Hg
  • 130 mm Hg / 80 mm Hg

निम्नलिखित में से कौन-सी राशि, किसी तरल में डूबे हुए पिंड पर लगने वाले उत्प्लावक बल को प्रभावित नहीं करती है?

  • विस्थापित तरल का आयतन
  • वस्तु का घनत्व
  • गुरुत्वीय त्वरण
  • तरल का घनत्व

निम्नलिखित में से कौन सा/से विधान सत्य है/हैं? A: संपीड्यता: द्रव्य का वह गुणधर्म जिसके कारण बाह्य बल लागू करने के उपरांत उसका आकार बदलता नहीं है। ठोस पदार्थ यह गुणधर्म दर्शाते हैं। B: तरलता: सरलता से बहना और बाह्य बल के अंतर्गत आकार में परिवर्तन करने वाला पदार्थ का गुणधर्म है। यह गुणधर्म द्रव और गैस दोनों द्वारा प्रदर्शित होता है।

  • केवल A ही सत्य है।
  • A और B दोनों सत्य हैं।
  • केवल B ही सत्य है।
  • A और B दोनों असत्य हैं।

प्रति इकाई आयतन के द्रव्यमान को कहा जाता है

  • बल
  • कार्य
  • घनत्व
  • दबाव

उत्सावन बल का परिमाण तरल पदार्थ के ______ पर निर्भर करता है। (RRB Group D 3/10/2018 Shift 1)

  • द्रव्यमान
  • तापमान
  • आयतन
  • घनत्व

एक लंबे धारावाही परिनालिका पर विचार कीजिए। यदि राहुल इस लंबे धारावाही परिनालिका के अंदर चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं को आरेखित करता है, तो यह दिखाई देगा:

  • सिरों पर सघन
  • एक सिरे से दूसरे सिरे तक बढ़ने के लिए सघन
  • सभी बिंदुओं पर एकसमान
  • मध्य में सघन

जब कोशिका के अन्दर और बाहर पानी का प्रवाह समान होता है, तो कोशिका को ______ कहा जाता है?

  • शिशिल
  • समपरासरणी
  • स्फीति दाब
  • अल्पपरासारी

दो सतहों के बीच घर्षण को कम करने का एक सामान्य तरीका क्या है? (RRB JE CBT-2 2024 CMA : 22 Apr, 2025 Shift 1)

  • एक स्नेहक लगाना
  • सतह को खुरदरा करना
  • दबाव बढ़ाना
  • सतह क्षेत्र को बढ़ाना

निम्नलिखित में से कौन सा ऊष्मागतिक प्रणाली में एक अवस्था फलन या अवस्था चर नहीं है? (RRB NTPC UG CBT-I : 21 Aug, 2025 Shift 1)

  • दबाव
  • एम्बीएमी (Entropy)
  • कार्य (Work is a path function)
  • आंतरिक ऊर्जा

एक पास्कल = ? (RRB Group D 11 Dec 2018 Shift 2)

  • 1 N m⁻²
  • 1 N m²
  • 1 dyne cm⁻²
  • 100 atmosphere

जब एक द्रव को एक पात्र से दूसरे में स्थानांतरित किया जाता है तो कौन-सी मापने योग्य राशि समान रहती है?

  • द्रव का आयतन अपरिवर्तित रहता है।
  • द्रव का घनत्व हमेशा बढ़ता है।
  • द्रव का द्रव्यमान शून्य हो जाता है।
  • द्रव का आकार अपरिवर्तित रहता है।

यदि 600 N भार वाला एक व्यक्ति दो पैरों पर खड़ा है, जिनका कुल संपर्क क्षेत्रफल 0.05 m² है, तो रेत पर लगाया गया दाब ज्ञात करें। (RRB Level 01 Stage I 15/12/2025 4:30 PM – 6:00 PM)

  • 12,000 Pa
  • 300 Pa
  • 600 Pa
  • 30,000 Pa

गुरुत्वीय त्वरण के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? (RRB Level 01 Stage I 02/12/2025 9:00 AM – 10:30 AM)

  • यह ऊँचाई के साथ घटता है
  • यह पृथ्वी के भीतर जाने पर बढ़ता है
  • यह गहराई के साथ स्थिर रहता है
  • यह पृथ्वी पर हर जगह समान रहता है

इकाई क्षेत्र पर बल किसे कहा जाता है? (RRB JE 28 May 2019 Shift 1 CBT 1)

  • आयतन
  • पृष्ठीय क्षेत्रफल
  • घनत्व
  • दाब

निम्नलिखित विकल्पों में से कौन-सा सही नहीं है? (RRB Level 01 Stage I 26/12/2025 4:30 PM – 6:00 PM)

  • दाब = बल/क्षेत्रफल
  • किसी तरल में दाब गहराई के साथ बढ़ता है
  • किसी तरल में दाब पात्र की आकृति पर निर्भर करता है
  • किसी तरल में दाब सभी दिशाओं में कार्य करता है

बॉयल का नियम (Boyle’s law) ______ के बीच संबंध का वर्णन करता है। (RPF SI 2018 : 12 Jan 2019 Shift 2) (RRB NTPC GRADUATE CBT 1 17/03/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • ऊर्जा और आयतन
  • आयतन और तापमान
  • दाब और तापमान
  • आयतन और दाब (PV = constant, at constant T and n)

निम्न में से कौन सा कथन गलत है?

  • यदि उत्प्लावक बल वस्तु के भार से कम हो, तो वस्तु डूब जाती है।
  • यदि उत्प्लावक बल वस्तु के भार से अधिक हो, तो वस्तु तैरती है।
  • यदि उत्प्लावक बल वस्तु के भार से कम हो, तो वस्तु तैरती है।
  • यदि उत्प्लावक बल वस्तु के भार के बराबर हो, तो वस्तु तरल के अंदर तैरती है।

किसी पृष्ठ पर प्रणोद का प्रभाव उस क्षेत्रफल पर निर्भर करता है जिस पर वह कार्य करता है। बड़े क्षेत्रफल पर लगने वाले बल की तुलना में छोटे क्षेत्रफल पर लगने वाला बल ______ डालता है।

  • शून्य दाब
  • कम दाब
  • कम प्रणोद
  • अधिक दाब

समुद्र तल की तुलना में उच्च ऊँचाई पर साँस लेना अधिक कठिन होता है क्योंकि ______.

  • उच्च ऊँचाई पर ऑक्सीजन की सांद्रता बहुत अधिक होती है
  • ठंडा तापमान वायुमंडल को सिकोड़ता है
  • उच्च ऊंचाई पर वायुमंडल कम घना होता है
  • उच्च ऊंचाई पर गैसों के विसरण की दर कम हो जाती है

जब एक पिंड को किसी तरल में पूर्णतः या आंशिक रूप से डुबोया जाता है, तब उस पर ऊर्ध्व दिशा में एक बल प्रयुक्त होता है, जो उस पिंड द्वारा विस्थापित किए गए तरल के भार के बराबर होता है। इसकी पुष्टि किस नियम द्वारा होती है?

  • आर्किमिडीज का सिद्धांत
  • लेंज़ का नियम
  • पाउली का अपवर्जन नियम
  • फैराडे का नियम

दाब = ______।

  • बल × क्षेत्र
  • क्षेत्र/बल
  • बल/क्षेत्र
  • क्षेत्र + बल

एक वस्तु पानी में तैरती है जिसमें इसके आयतन का एक तिहाई हिस्सा पानी के नीचे होता है। वस्तु का घनत्व पानी के घनत्व का n गुना है जहां n ______ है। (RRB Group D 23 Sept 2018 Shift 2)

  • 1/6
  • 1/3
  • 1/4
  • 2

ट्रक और मोटरबस के टायर, कार के टायरों की तुलना में ज्यादा चौड़े डिजाइन किए जाते हैं, जबकि कतरन औज़ारों (cutting tools) और कीलों के सिरे नुकीले और छोटे होते हैं। डिजाइन में यह अंतर इस सिद्धांत को दर्शाता है कि ______ ।

  • समान प्रणोद छोटे क्षेत्रफल पर कार्य करते हुए अधिक दाब डालता है
  • प्रणोद, संपर्क क्षेत्रफल के अनुक्रमानुपाती होता है
  • दाब वस्तु के द्रव्यमान के व्युत्क्रमानुपाती होता है
  • अधिक प्रणोद की परिणति सदैव कम दाब में होती है

आर्किमिडीज के सिद्धांत के अनुसार, ऊर्ध्वगामी बल (उत्प्लावन बल) का परिमाण क्या होता है? (RRB Level 01 Stage I 14/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)

  • यह तरल द्वारा लगाए गए दाब के बराबर होता है।
  • यह तरल के आयतन के बराबर होता है।
  • यह निमज्जित पिंड के भार के बराबर होता है।
  • यह पिंड द्वारा विस्थापित तरल के भार के बराबर होता है।

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प उच्च दाब के अधीन गैसों के द्रवण का सर्वोत्तम रूप से वर्णन करता है? (RRB Level 01 Stage I 22/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)

  • गैसें अनिश्चित रूप से प्रसार करती हैं, इसलिए दाब का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है
  • उच्च दाब से कणों के बीच का अवकाश कम हो जाता है, जिससे द्रवण होता है
  • बड़े हुए आणविक आकार से संघनन होता है
  • उच्च दाब से तापमान बढ़ता है, जिससे प्रावस्था परिवर्तन होता है।

एक सीलबंद पैकेट का द्रव्यमान 500 g और आयतन 350 cm³ है। जल का घनत्व 1 g cm⁻³ दिया गया है। क्या पैकेट जल में प्लवन करेगा या डूबेगा, और क्यों? (RRB Level 01 Stage I 09/01/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • प्लवन करेगा, क्योंकि इसका द्रव्यमान निम्न है।
  • प्लवन करेगा, क्योंकि इसका घनत्व जल से कम है।
  • डूबेगा, क्योंकि इसका घनत्व जल के घनत्व से अधिक है।
  • डूबेगा, क्योंकि इसका कुल आयतन उच्च है।

जब वायुरोधी डाट वाली एक खाली प्लास्टिक की बोतल को जल से भरी बाल्टी में गहराई तक धकेला जाता है, तो अधोमुखी धक्के (downward push) का प्रतिरोध करने वाला वर्धमान ऊर्ध्वगामी बल, ______ कहलाता है। (RRB Level 01 Stage I 05/12/2025 4:30 PM – 6:00 PM)

  • गुरुत्वाकर्षण बल
  • पृष्ठ तनाव
  • वायुमंडलीय दाब
  • उत्प्लावन बल (या उत्प्लावक बल)

एक लकड़ी के गुटके का द्रव्यमान 6 kg है और इसका आकार 40 cm × 30 cm × 20 cm है। इसे 30 cm × 20 cm भुजा पर रखी एक मेज पर रखा गया है। यदि g = 10 m/s² है, तो यह मेज पर कितना दाब डालता है? (RRB Level 01 Stage I 16/12/2025 4:30 PM – 6:00 PM)

  • 100 Pa
  • 300 Pa
  • 1000 Pa
  • 200 Pa

निम्नलिखित में से किस घटना का उपयोग गैस को द्रवीभूत करने के लिए किया जाता है? (RRB Technician Grade III : 26 Dec, 2024 Shift 1)

  • दाब कम करना और तापमान कम करना
  • दाब बढ़ाना और तापमान कम करना
  • तापमान बढ़ाना और दाब कम करना
  • दाब और तापमान दोनों बढ़ाना

कोई वस्तु कब द्रव में तैरती है?

  • जब द्रव और वस्तु दोनों का घनत्व समान होता है।
  • जब वस्तु का घनत्व अत्यधिक होता है।
  • जब वस्तु का घनत्व द्रव से कम होता है।
  • जब वस्तु का घनत्व, द्रव से अधिक होता है।

गैसों को द्रवीभूत करने की स्थितियाँ ……………….. होंगी। (RRB Level 01 Stage I 11/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)

  • बढ़ता दाब और बढ़ता तापमान
  • घटता दाब और घटता तापमान
  • बढ़ता दाब और घटता तापमान
  • घटता दाब और बढ़ता तापमान

अवोगाद्रो के नियम को निम्नलिखित में से किस कथन द्वारा सही ढंग से दर्शाया गया है?

  • नियत दाब पर किसी गैस का आयतन उसके तापमान के समानुपाती होता है।
  • नियत आयतन पर किसी गैस का दाब उसके परम तापमान के समानुपाती होता है।
  • समान ताप और दाब पर गैसों के समान आयतन में अणुओं की संख्या समान होती है।
  • गैसों के मिश्रण का कुल दाब, अलग-अलग गैसों के आंशिक दबावों के योग के बराबर होता है।

2 मीटर भुजा वाले एक घनीय लकड़ी के ब्लॉक को एक मेज पर रखा गया है। यदि लकड़ी के ब्लॉक का द्रव्यमान 10 किग्रा है, तो मेज पर लकड़ी के ब्लॉक द्वारा लगाया गया दाब है: (g = 10 m/s² मानें)

  • 25 N m⁻²
  • 30 N m⁻²
  • 20 N m⁻²
  • 15 N m⁻²

ध्वनि की चाल प्राथमिक रूप से माध्यम की प्रकृति और ______ पर निर्भर करती है।

  • आयतन
  • दाब
  • तापमान
  • आयाम

निम्नलिखित में से किसके कारण मृदा से जल मूल रोम में प्रवेश करता है? (RRB JE 23 May 2019 Shift 3)

  • मूल दाब
  • केशिकत्व
  • वायुमंडलीय दाब
  • परासरण

जब एक कॉर्क और एक कील को जल से भरे बीकर में रखा जाता है, तो कॉर्क तैरता है जबकि कील डूब जाती है। इसके पीछे का कारण क्या है?

  • कॉर्क का द्रव्यमान, लोहे की कील के द्रव्यमान से अधिक होता है।
  • लोहे की कील का घनत्व, जल के घनत्व से अधिक होता है।
  • लोहे की कील का द्रव्यमान, कॉर्क के द्रव्यमान से अधिक है।
  • कॉर्क का घनत्व, जल के घनत्व से अधिक है।

यदि किसी पृष्ठ पर लगने वाला प्रणोद नियत रहता है, तो संपर्क क्षेत्रफल के साथ दाब किस प्रकार परिवर्तित होता है?

  • क्षेत्रफल घटने पर दाब घटता है।
  • दाब, क्षेत्रफल पर निर्भर नहीं करता है।
  • क्षेत्रफल बढ़ने पर दाब बढ़ता है।
  • क्षेत्रफल घटने पर दाब बढ़ता है।

पादपों में प्रतान गति (tendril movement) अन्य अनुवर्तनी गतियों (tropic movements) से किस प्रकार समान है? (RRB Level 01 Stage I 08/01/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • यह सदैव रात के समय होती है।
  • इसमें उद्दीपन की प्रतिक्रिया में दिशात्मक वृद्धि शामिल होती है।
  • यह आंतरिक जल पर आधारित है।
  • यह केवल यादृच्छिक और आकस्मात दाब होता है।

एक लकड़ी के गुटके का भार 49 N (बल) है। यदि इस गुटके को 0.02 m² संपर्क क्षेत्रफल वाली मेज पर रखा जाए, तो मेज पर परिणामी दाब कितना होगा? (RRB Level 01 Stage I 22/12/2025 4:30 PM – 6:00 PM)

  • 49 Pa
  • 980 Nm⁻²
  • 2450 Nm⁻²
  • 612.5 Nm⁻²

0.1 m² क्षेत्रफल वाले एक पृष्ठ पर लंबवत 50 N का बल कार्य करता है। पृष्ठ पर लगने वाले प्रणोद और दाब के मान क्या हैं? (RRB Level 01 Stage I 16/12/2025 12:45 PM – 2:15 PM)

  • प्रणोद = 25.0 N ; दाब = 100.0 Pa
  • प्रणोद = 50.0 N ; दाब = 25.0 Pa
  • प्रणोद = 50.0 N ; दाब = 500.0 Pa
  • प्रणोद = 100.0 N ; दाब = 50.0 Pa

किसी वस्तु का द्रव पर तैरना कब संभव है? (RRB Technician Grade III : 26 Dec, 2024 Shift 1)

  • यदि वस्तु का घनत्व द्रव के घनत्व से अधिक है।
  • यदि वस्तु का घनत्व द्रव के घनत्व के बराबर है।
  • यदि वस्तु का घनत्व द्रव के घनत्व का ठीक दोगुना है।
  • यदि वस्तु का घनत्व द्रव के घनत्व से कम है।

कौन-सी राशि घन सेंटीमीटर (cm³) में मापी जाती है? (RRB Level 01 Stage I 08/01/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • तापमान
  • द्रव्यमान
  • आयतन
  • दाब

20 मीटर ऊंची झील के तल पर जल दाब कितना होगा? (g = 9.8 m/s² और जल का घनत्व = 1 kg/litre) (RRB NTPC GRADUATE CBT 1 16/03/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • 19,600 Pa
  • 196 Pa
  • 1,96,000 Pa
  • 1960 Pa

दाब की गणना के लिए सही सूत्र क्या है, जहां प्रणोद लगाया गया बल है और क्षेत्रफल वह सतह है जिस पर यह कार्य करता है? (RRB Level 01 Stage I 02/02/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • दाब = प्रणोद ÷ क्षेत्रफल
  • दाब = क्षेत्रफल ÷ प्रणोद
  • दाब = प्रणोद ÷ क्षेत्रफल
  • दाब = प्रणोद × क्षेत्रफल

वास्तविक गैसें अपने अणुओं के बीच अंतर-आणविक क्रियाओं के कारण आदर्श गैस नियम से विचलित होती हैं। आदर्श गैस दाब की तुलना में वास्तविक गैस के दाब के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

  • वास्तविक गैस का दाब एक सुधार पद से बढ़ता है जो आयतन के वर्ग के सीधे आनुपातिक है।
  • वास्तविक गैस का दाब एक सुधार पद से घटता है जो आयतन के वर्ग के सीधे आनुपातिक है।
  • वास्तविक गैस का दाब एक सुधार पद से घटता है जो आयतन के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती है।
  • वास्तविक गैस का दाब एक सुधार पद से बढ़ता है जो आयतन के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती है।

समुद्र तल पर वायुमंडलीय दाब ______ atm है।

  • 0.1
  • 0.001
  • 1
  • 0

एक बर्तन में भरा तरल पदार्थ समान गहराई पर ______ दाब डालता है। (RRB Level 01 Stage I 28/11/2025 4:30 PM – 6:00 PM)

  • केवल किनारों पर
  • केवल ऊपर की ओर
  • केवल नीचे की ओर
  • पात्र की सभी दिशाओं में समान रूप से (Pascal’s law)

यदि आप एक गिलास को पानी और बर्फ से पूरी तरह भरते हैं और बर्फ पूरी तरह पिघल जाती है, तो क्या होगा?

  • जलस्तर पूर्ववत रहेगा (∵ Ice displaces water equal to its own mass; when melts, volume decreases to same as displaced)
  • सारी बर्फ तली में बैठ जायगी
  • बर्फ गलने के साथ साथ जलस्तर कम होता जाएगा
  • जल बाहर बहने लगेगा

0.02 m² क्षेत्रफल वाले जूते पहने एक व्यक्ति जमीन पर खड़ा है। यदि व्यक्ति का वजन 600 N है, तो जमीन पर दाब ______ है।

  • 1200 N/m²
  • 12,000 N/m²
  • 30,000 N/m²
  • 600 N/m²

समुद्र तल पर वायुमंडलीय दाब ______ एटीएम है।

  • 0.1
  • 0.001
  • 1
  • 0

निम्नलिखित में से कौन-सा प्रतिरोधकता ‘ρ’, लम्बाई ‘L’, और अनुप्रस्थ काट ‘A’ के धातु के तार के पार विभवांतर ‘V’ के बीच सही संबंध क्या है जिसमें से आवेश ‘Q’, ‘t’ सेकंड में बहता है?

  • VρQ = AtL
  • VLt = AQρ
  • VAt = QρL
  • VQt = AρL

एक पत्थर एक कमानी संतुलन से बंधा है। निम्न में से किस परिस्थिति में कमानी संतुलन पर रीडिंग कम से कम वजन दिखाएगा?

  • जब पत्थर एक बीकर के पानी में पूरी तरह से डूब जाता है। (∵ Buoyant force maximum ⇒ apparent weight minimum)
  • जब पत्थर एक बीकर में लिए गए पानी की सतह पर होता है।
  • जब पत्थर हवा में लटका हुआ होता है।
  • जब पत्थर एक बीकर के पानी में आंशिक रूप से डूब जाता है।

किसी गैस को ______ द्वारा द्रवित किया जा सकता है। (RRB Technician Grade III : 24 Dec, 2024 Shift 1)

  • निम्न दाब और उच्च तापमान
  • निम्न दाब और निम्न तापमान
  • उच्च दाब और निम्न तापमान
  • उच्च दाब और उच्च तापमान

मानव रक्त का सामान्य सिस्टोलिक दाब क्या होता है? (RRB NTPC CBT-I : 5 April 2021 Shift 1)

  • 110 mmHg
  • 120 mmHg
  • 80 mmHg
  • 130 mmHg

लीशमैनिया किस प्रकार प्रजनन करता है? (RRB JE CBT-I 2024 17 Dec 2024 Shift 3)

  • किसी भी तल में द्वि-खंडन
  • केवल ऊर्ध्वाधर तलों में द्वि-खंडन
  • दो समान भागों में द्वि-खंडन
  • एक निश्चित तल में द्वि-खंडन

एयर ब्लास्ट सर्किट ब्रेकर ______ दबाव में संचालित होता है। (RRB JE Electronics 01 Sep 2019 Shift 2)

  • 30 – 50 kg/cm²
  • 20 – 30 kg/cm²
  • 1 – 5 kg/cm²
  • 10 – 20 kg/cm²

किसी विशेष विलायक में घुले हुए विलेय की मात्रा को ______ के रूप में परिभाषित किया जाता है। (RRB Level 01 Stage I 02/02/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • श्यानता (viscosity)
  • पृष्ठीय तनाव (surface tension)
  • सांद्रता (concentration)
  • तरलता (fluidity)

एक आदर्श गैस का घनत्व, ______ को आधा करके दोगुना किया जा सकता है। (RRB ALP Fitter 21 Jan 2019 Shift 1)

  • दाब
  • द्रव्यमान
  • परम ताप
  • वेग

द्रव प्रवाहित क्यों हो सकते हैं, इसका सही स्पष्टीकरण कौन सा कथन देता है? (RRB JE CBT 2 Electronics Engineering ReExam : 04 Jun, 2025)

  • द्रवों में कोई अंतराअणुक बल नहीं होता है
  • द्रवों में शिथिल पैक किए गए अणु होते हैं जो एक-दूसरे के ऊपर से सरक जाते हैं
  • द्रवों में गतिज ऊर्जा नहीं होती है
  • द्रव अणु बिना किसी प्रतिबंध के यादृच्छिक रूप से गति करते हैं

क्या किसी वस्तु का द्रव्यमान अलग-अलग स्थानों पर भिन्न होता है? (RRB JE CBT I – : 2 June 2019 Shift 2)

  • यह अत्यधिक ऊँचाई पर भिन्न होता है।
  • नहीं, यह हर जगह स्थिर रहता है।
  • यह चंद्रमा पर भिन्न होता है।
  • यह गहराई के साथ भिन्न होता है।

दाब = ?

  • बल/क्षेत्रफल
  • बल × क्षेत्रफल
  • कार्य/क्षेत्रफल
  • कार्य × क्षेत्रफल

परिनालिका के अंदर चुंबकीय क्षेत्र:

  • सभी बिंदुओं पर समान होता है।
  • केंद्र पर अधिकतम और किनारे पर न्यूनतम होता है।
  • केंद्र पर शून्य होता है।
  • किनारे से दूरी के साथ बदलता रहता है।

किस दाब पर ठोस CO₂ सीधे गैसीय अवस्था में परिवर्तित हो जाता है? (RRB Technician Grade III : 23 Dec, 2024 Shift 3)

  • 10 वायुमंडल
  • 5 वायुमंडल
  • 1 वायुमंडल
  • 0.5 वायुमंडल

निम्नलिखित में से कौन आर्किमिडीज के सिद्धांत पर आधारित नहीं है? (RRB Group D 3/10/2018 Shift 2)

  • लैक्टोमीटर
  • हाइड्रोमीटर
  • ओडोमीटर
  • पनडुब्बी

निम्नलिखित में से कौन आर्किमिडीज के सिद्धांत पर आधारित नहीं है?

  • लैक्टोमीटर
  • हाइड्रोमीटर
  • ओडोमीटर
  • जहाज

एक सीलबंद सिरिंज जिसमें वायु भरी हुई है, के एक सिरे पर दाब आरोपित किया जाता है जबकि दूसरे सिरे को बंद रखा जाता है। सिरिंज के अंदर वायु की स्थिति के संदर्भ में इस क्रिया का सबसे संभावित परिणाम क्या होगा?

  • वायु का आयतन बढ़ जाता है और दाब कम हो जाता है।
  • सिरिंज से वायु पूरी तरह से निकल जाती है।
  • वायु का आयतन कम हो जाता है और उसका दाब बढ़ जाता है।
  • उल्लेखनीय रूप से अंदर की वायु के तापमान का पतन हो जाता है।

जब किसी वस्तु को किसी तरल में रखा जाता है, तो उस पर ऊपर की दिशा में एक बल लगता है जिसे उत्प्लावकता कहते हैं। इस उत्प्लावन बल का परिमाण किस कारक पर निर्भर करता है?

  • वस्तु की आकृति पर
  • केवल वस्तु के वजन पर
  • तरल के घनत्व पर
  • वस्तु के रंग पर

एक ठोस लोहे की छड़ को पानी की सतह पर रखा गया है। क्या होगा यदि लोहे की छड़ पर पानी का ऊपर की ओर लगने वाला बल उस पर लगने वाले नीचे की ओर के बल से अधिक हो? (RRB Technician Grade III : 20 Dec, 2024 Shift 2)

  • लोहे की छड़ तेजी से डूबेगी।
  • लोहे की छड़ धीरे-धीरे डूबेगी।
  • लोहे की छड़ नीचे की ओर जाएगी।
  • लोहे की छड़ पानी की सतह पर तैरेगी।

यदि एक सामान्य मानव आँख की समंजन शक्ति अधिकतम है, तो सिलिअरी मांसपेशियों (ciliary muscles) के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? (RRB Level 01 Stage I 17/12/2025 9:00 AM – 10:30 AM)

  • पूरी तरह से शिथिल
  • पूरी तरह से संकुचित
  • आंशिक रूप से संकुचित
  • आंशिक रूप से शिथिल

आर्किमिडीज के सिद्धांत के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? (RRB Level 01 Stage I 10/12/2025 4:30 PM – 6:00 PM)

  • जब कोई पिंड किसी तरल में पूर्णतः या आंशिक रूप से डुबोया जाता है, तो उस पर ऊपर की ओर एक बल लगता है जो उसके द्वारा विस्थापित तरल के भार से बहुत कम होता है।
  • जब कोई पिंड किसी तरल में पूर्णतः या आंशिक रूप से डुबोया जाता है, तो उस पर नीचे की ओर एक बल लगता है जो उसके द्वारा विस्थापित तरल के भार से बहुत कम होता है।
  • जब कोई पिंड किसी तरल में पूर्णतः या आंशिक रूप से डुबोया जाता है, तो उस पर ऊपर की ओर एक बल लगता है जो उसके द्वारा विस्थापित तरल के भार के बराबर होता है।
  • जब कोई पिंड किसी तरल में पूर्णतः या आंशिक रूप से डुबोया जाता है, तो उस पर नीचे की ओर एक बल लगता है जो उसके द्वारा विस्थापित तरल के भार के बराबर होता है।

शुद्ध कार्बन ______ के अंतर्गत हीरे के रूप में संश्लेषित हो सकता है। (RRB NTPC CBT-I : 30 Jan 2021 Shift 2)

  • बहुत कम दाब और उच्च ताप
  • बहुत उच्च दाब और कम ताप
  • बहुत उच्च दाब और उच्च ताप
  • बहुत कम दाब और कम ताप

यदि 1000 cm² क्षेत्रफल वाली किसी वस्तु पर 50 N का बल लगता है, तो वस्तु पर लगाया गया दाब है: (RRB Technician Grade III : 23 Dec, 2024 Shift 1)

  • 500 Pa
  • 500 Pa
  • 30 Pa
  • 5 Pa

एक कोशिका से दूसरी कोशिका में जल के अणुओं की गति किस पर निर्भर करती है? (RRB JE CBT I – : 2 June 2019 Shift 1)

  • चित्त दाब
  • स्फीति दाब
  • प्लाज्मा दाब
  • परासरणी सांद्रण

एक वायुमंडल किसके बराबर होता है? (RRB Technician Grade III : 23 Dec, 2024 Shift 2)

  • 1.01 × 10⁻⁵ Pa
  • 1.01 × 10⁶ Pa
  • 1.01 × 10⁵ Pa
  • 1.01 × 10⁻⁶ Pa

प्रणोद का प्रभाव निम्नलिखित में से किस पर निर्भर करता है? (RRB Group D 26 Sept 2018 Shift 2)

  • क्षेत्रफल
  • द्रव्यमान
  • आयतन
  • वजन

गे-लुसाक के नियम के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है? (RPF Constable 2024 : 18 Mar, 2025 Shift 3)

  • गैसों के मिश्रण का कुल दबाव व्यक्तिगत गैसों के आंशिक दबावों के योग के बराबर होता है।
  • गैस के दिए गए द्रव्यमान का दबाव स्थिर आयतन पर उसके निरपेक्ष तापमान के सीधे आनुपातिक होता है।
  • गैस के दिए गए द्रव्यमान का आयतन स्थिर दबाव पर उसके तापमान के सीधे आनुपातिक होता है।
  • गैस के दिए गए द्रव्यमान का दबाव स्थिर तापमान पर उसके आयतन के व्युत्क्रमानुपाती होता है।

सतह के एक इकाई क्षेत्रफल पर लगाए गए बल को _____ कहा जाता है। (RPF Constable 2018 18 Jan 2019 Shift 3)

  • दबाव
  • दौड़ना
  • टॉर्क
  • घनत्व
RRB SCIENCE Physics Bank -Pressure & Fluid Mechanics