RRB-Reasoning

L, K, H, M, Z और U एक ही इमारत के छह अलग-अलग तलों पर रहते हैं। इमारत के सबसे निचले तल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर वाले तल का क्रमांक 2 है और इसी प्रकार से, सबसे ऊपर वाले तल का क्रमांक 6 है। L, H के ठीक नीचे रहता है। Z, U के ठीक नीचे रहता है। M और Z के बीच केवल तीन व्यक्ति रहते हैं। K सबसे ऊपर वाले तल पर नहीं रहता है। H, U के नीचे किसी भी तल पर नहीं रहता है। H और K के बीच कितने व्यक्ति रहते हैं?

  • चार
  • एक
  • दो
  • तीन

मोहित बिंदु A से शुरू करके पूर्व दिशा में 24 km ड्राइव करता है। फिर वह दाईं मुड़ता है, 23 km ड्राइव करता है, फिर दाईं मुड़कर 26 km ड्राइव करता है। इसके बाद वह दाईं मुड़कर 27 km ड्राइव करता है। अंत में वह दाईं मुड़कर 2 km ड्राइव करके बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक अन्यथा निर्दिष्ट न हो, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं।)

  • 1 km, उत्तर की ओर
  • 4 km, दक्षिण की ओर
  • 2 km, उत्तर की ओर
  • 3 km, दक्षिण की ओर

निम्नलिखित संख्या और प्रतीक शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाई से दाई की जानी चाहिए। सभी संख्याएं एकल अंकीय संख्याएं हैं। (बाई) 1 & 5 * 3 ^ 6 & 5 ^ 2 @ 8 % 7 4 < 9 (दाई) ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या है, लेकिन ठीक बाद एक सम संख्या नहीं है?

  • एक
  • तीन
  • दो
  • एक भी नहीं

एक प्रश्न के बाद दो कथन दिए गए हैं, जिन्हें (I) और (II) क्रमांकित किया गया है। आपको यह तय करना है कि क्या कथनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है। दोनों कथनों को पढ़ें और उचित उत्तर चुनें। Q. अरविंद, विपिन, चेतक और दिव्येश सहित चार लोग दक्षिण दिशा की ओर अभिमुख होकर एक पंक्ति में बैठे हैं। बाएं छोर से दूसरे स्थान पर कौन बैठा है? (I) विपिन, अरविंद के ठीक दाएं पड़ोस में बैठा है। (II) दिव्येश दाएं छोर पर बैठा है।

  • कथन II में दी गई जानकारी ही प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन I में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है।
  • कथन I और II में दी गई जानकारी मिलकर भी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
  • प्रश्न का उत्तर देने के लिए कथन I और II दोनों में दी गई जानकारी एक साथ पर्याप्त है (केवल कथन I या केवल कथन II में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है)।
  • कथन I में दी गई जानकारी ही प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन II में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है।

दी गई श्रृंखला में ? के स्थान पर क्या आना चाहिए? 36 40 46 50 56 ?

  • 62
  • 61
  • 60
  • 59

K, L, U, G, A, B और W में से प्रत्येक की परीक्षा सोमवार से शुरू होकर रविवार को समाप्त होने वाले एक ही सप्ताह के अलग-अलग दिन है। K की परीक्षा मंगलवार को है। G की परीक्षा, U से ठीक पहले वाले दिन है। B और L के बीच केवल तीन व्यक्तियों की परीक्षा है। L की परीक्षा, G से ठीक पहले वाले दिन है। U की परीक्षा रविवार को है। W की परीक्षा, K के ठीक बाद वाले दिन है। A से पहले कितने व्यक्तियों की परीक्षा है?

  • 1
  • 2
  • 4
  • 3

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? DHS HLW LPA PTE ?

  • TXI
  • TIX
  • TXS
  • TCD

D, E, F, G, K, L और M एक गोल मेज के परितः उसके केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। F, E के बाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। M, G के दाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। E के बाईं ओर से गिनने पर E और G के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। M या E का निकटतम पड़ोसी D नहीं है। K, D का निकटतम पड़ोसी नहीं है। L के दाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?

  • K
  • F
  • D
  • M

दी गई श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 64 68 80 84 96 100 112 ?

  • 118
  • 116
  • 124
  • 120

निम्नलिखित अक्षर श्रृंखला का संदर्भ लें और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) A Q D F H S I C X Z A Q D F H G U Z A O G U K (दाएं) ऐसे कितने व्यंजन हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक स्वर है और ठीक बाद में भी एक स्वर है?

  • एक
  • एक भी नहीं
  • दो
  • तीन

निम्नलिखित अक्षर श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) F J A F Y H J I D X Q O B C O P O G F I O G (दाएं) ऐसे कितने व्यंजन हैं, जिनमें से प्रत्येक से ठीक पहले एक व्यंजन और ठीक बाद भी एक व्यंजन आता है?

  • 5
  • 4
  • 6
  • 3

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? CLW WFQ QZK KTE ?

  • RDF
  • ENT
  • ECD
  • ENY

निम्नलिखित संख्या और प्रतीक शृंखला का संदर्भ लीजिए और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं ही की जानी है। सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं। (बाएं) ^ 7 + > 6 $ > 2 8 4 6 \ 2 & 9 ? + ^ # < % (दाएं) ऐसी कितनी संख्याएं हैं जिनके ठीक पहले एक प्रतीक और ठीक बाद में भी एक प्रतीक है?

  • एक
  • तीन
  • चार
  • दो

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोटः असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

  • EF−HL
  • MN−QR
  • VW−ZA
  • OP−ST

नीचे दिए गए दो युग्मों के समान पैटर्न का अनुसरण करने वाले युग्म का चयन कीजिए। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। ALI : BIE IIK : JFG

  • FQO : FNJ
  • IPN : IMI
  • BFK : BBG
  • CJE : DGA

एक निश्चित तर्क का अनुसरण करने पर, 24 का संबंध 74 से है और 36 का संबंध 110 से है। उसी तर्क का अनुसरण करने पर, 51 का संबंध दिए गए विकल्पों में से किससे है? (नोटः संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रियाएं पूर्ण संख्याओं पर ही की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए – 13 पर संक्रियाएँ जैसे जोड़ना/घटाना/गुणा करना, की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़कर उन पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।)

  • 155
  • 261
  • 151
  • 266

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘CASH’ को ‘1937’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘EAHS’ को ‘9163’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘E’ के लिए कूट क्या है?

  • 3
  • 9
  • 6
  • 1

अरमान बिंदु A से शुरू करके पश्चिम दिशा में 61 km ड्राइव करता है। फिर वह दाईं मुड़कर 58 km ड्राइव करता है, फिर दाईं मुड़कर 64 km ड्राइव करता है। इसके बाद वह दाईं मुड़कर 71 km ड्राइव करता है। अंत में वह दाईं मुड़कर 3 km ड्राइव करके बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक अन्यथा निर्दिष्ट न हो, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं)

  • 12 km, उत्तर की ओर
  • 14 km, दक्षिण की ओर
  • 13 km, उत्तर की ओर
  • 15 km, दक्षिण की ओर

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘SONG’ को ‘9785’ के रूप में तथा ‘GONE’ को ‘5867’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कोड भाषा में ‘E’ के लिए कूट क्या होगा?

  • 8
  • 5
  • 6
  • 7

यह प्रश्न नीचे दिए गए तीन अंकों वाली पांच संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 629 574 315 681 459 (दाएं) (उदाहरण- 697 – पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) यदि सबसे बड़ी संख्या के दूसरे अंक को सबसे छोटी संख्या के तीसरे अंक में जोड़ा जाए, तो क्या परिणाम प्राप्त होगा?

  • 11
  • 12
  • 10
  • 13

A, B, C, D, E, F और G एक ही इमारत के सात अलग-अलग तलों पर रहते हैं। इमारत के सबसे निचले तल का क्रमांक 1 है, उसके ठीक ऊपर वाले तल का क्रमांक 2 है, और इसी प्रकार सबसे ऊपर वाले तल का क्रमांक 7 है। C के ऊपर केवल दो व्यक्ति रहते हैं। C और E के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। B, E के ठीक ऊपर रहता है। D, F के ठीक नीचे रहता है। A सबसे निचले तल पर नहीं रहता है। A किस तल क्रमांक पर रहता है?

  • तल क्रमांक 6
  • तल क्रमांक 2
  • तल क्रमांक 4
  • तल क्रमांक 3

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक युग बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस युग से संबंधित नहीं है? (नोटः असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

  • GI-JL
  • AW-KP
  • PR-SU
  • AC-DF

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘A + B’ का अर्थ है कि ‘A, B की माता है’, ‘A – B’ का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’, ‘A × B’ का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’ और ‘A ÷ B’ का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’। यदि ‘J × K – L ÷ M + N’ है तो M का K से क्या संबंध है?

  • भाई की पुत्री
  • माता का पति
  • पत्नी का पिता
  • पिता का भाई

उस सेट का चयन कीजिए जिसमें संख्याएं उसी प्रकार से संबंधित हैं जिस प्रकार से निम्नलिखित सेटों की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रियाएं पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए –13 पर संक्रियाएं, जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि, की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं हैं।) (18, 5, 85) (11, 7, 72)

  • (15, 6, 85)
  • (9, 7, 68)
  • (10, 8, 85)
  • (8, 4, 32)

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक युग्म बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस युग्म से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

  • LI – GD
  • OL – JG
  • UR – PM
  • SP – LJ

VISION शब्द के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है, और फिर इस प्रकार बने सभी अक्षरों को उल्टे वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। बाएं छोर से चौथा अक्षर कौन-सा होगा?

  • W
  • O
  • U
  • T

यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘–’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 26 A 2 C 14 B 4 D 18 = ?

  • 62
  • 70
  • 51
  • 44

2 – [2 – 3{2 – (2 – 4)} ÷ 2] को सरलीकृत कीजिए।

  • 6
  • 2
  • 4
  • 8

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: सभी स्पीकर, रेडियो हैं। कोई भी रेडियो, टेलीविजन नहीं है। निष्कर्ष: (I) कोई भी स्पीकर, टेलीविजन नहीं है। (II) कुछ टेलीविजन, रेडियो हैं।

  • केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
  • केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
  • न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
  • निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है। कथनः सभी क्रिकेटर, डॉक्टर हैं। सभी क्रिकेटर, पायलट हैं। निष्कर्षः (I) कुछ डॉक्टर, पायलट हैं। (II) सभी पायलट, क्रिकेटर हैं।

  • निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
  • केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
  • न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
  • केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है

छह मित्र D, E, F, G, J और K उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। K के दाईं ओर कोई नहीं बैठा है। F और K के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। K और J के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। G, D के बाईं ओर किसी स्थान पर लेकिन E के दाईं ओर किसी स्थान पर बैठा है। E और D के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?

  • दो
  • चार
  • एक
  • तीन

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘A # B’ का अर्थ है कि ‘A, B की पुत्री है’, ‘A @ B’ का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’, ‘A + B’ का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’ और ‘A – B’ का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’। उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘D @ M # S – P + R’ है, तो D का R से क्या संबंध है?

  • पिता
  • पत्नी का भाई
  • भाई
  • पत्नी के पिता

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से LOVE का संबंध QKYC से है। उसी प्रकार, ILSG का संबंध NHVE से है। समान तर्क के आधार पर, QNVT का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?

  • UKXQ
  • VJYR
  • VJXQ
  • UKYR

यदि ‘+’ और ‘-‘ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 29 – 6 + 19 × 19 ÷ 8 = ?

  • 28
  • 27
  • 25
  • 29

उस युग्म का चयन कीजिए, जो नीचे दिए गए दोनों युग्मों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। GLMT : MQQW DQCL : JVGO

  • LGTM : RLWP
  • HNEX : NSIB
  • FYZN : LDEQ
  • IOYS : OTCV

इस प्रश्न में, एक प्रश्न के बाद दो कथन दिए गए हैं, जिन्हें (I) और (II) से क्रमांकित किया गया है। आपको यह तय करना है कि कथनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं। दोनों कथनों को पढ़िए और उचित उत्तर का चयन कीजिए। पांच खंभों—R, A, M, E और N— की ऊंचाई अलग-अलग है, उनमें से सबसे छोटा खंभा कौन-सा है? (I) N, M से ऊंचा है। (II) E, N से ऊंचा है। R केवल एक खंभे से छोटा है।

  • केवल कथन I में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन II में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है।
  • दोनों कथन I और II एक साथ (केवल कथन I या केवल कथन II नहीं) प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
  • केवल कथन II में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन I में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है।
  • दोनों कथन I और II एक साथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।

CRUMBLE शब्द के प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक पहले आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने अक्षरों के नए समूह में बाएं से तीसरा अक्षर निम्नलिखित में से कौन-सा होगा?

  • L
  • V
  • Q
  • A

पांच मित्र वरुण, अंकित, नेहा, आद्या और स्क्वी भिन्न आयु के हैं। अंकित से बड़ी केवल आद्या है। ठीक दो लोग स्क्वी से छोटे हैं। वरुण, नेहा से छोटा है। उनमें से कितने व्यक्ति नेहा से बड़े हैं?

  • एक
  • दो
  • चार
  • तीन

यदि ‘+’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए और ‘-‘ और ‘×’ को परस्पर बदल दिया जाए तो, निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 195 + 5 × 44 – 6 ÷ 320 = ?

  • 91
  • 109
  • 113
  • 95

RRB-MATH

एक खिलौना 5 cm त्रिज्या और 12 cm ऊंचाई वाले ठोस शंकु के आकार का है। इसे एक ठोस शंकु के छिन्नक पर रखा गया है, जिसका शीर्ष ऊपर की ओर इंगित है, और छिन्नक के छोटे आधार की त्रिज्या 5 cm है। छिन्नक के बड़े आधार की त्रिज्या 22 cm है। छिन्नक की तिर्यक ऊंचाई 32 cm है। खिलौने का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल (cm² में) कितना है?

  • 1413π
  • 1314π
  • 1431π
  • 1341π

यदि किसी निश्चित राशि पर दूसरे वर्ष के दौरान अर्जित व्याज ₹8063 है, और व्याज दर 10% वार्षिक (वार्षिक रूप से संयोजित) है, तो वह राशि ज्ञात कीजिए।

  • ₹73705
  • ₹74250
  • ₹72750
  • ₹73300

एक सेल के दौरान, 40% माल 44% लाभ पर बेचा जाता है, शेष माल का 25% माल 29% लाभ पर बेचा जाता है और शेष माल को 39% हानि पर बेचा जाता है। यदि कुल लाभ x% है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।

  • 15%
  • 4.4%
  • 7.5%
  • 10.5%

एक दुकानदार किसी वस्तु के अंकित मूल्य पर 60% और 31% की दो क्रमिक छूटें प्रदान करके उसे ₹324.3 में बेचता है। यदि वह कोई छूट प्रदान नहीं करता है, तो उसे 25% का लाभ प्राप्त होता है। वस्तु का क्रय मूल्य (₹ में) ज्ञात कीजिए।

  • 947
  • 917
  • 940
  • 968

एक 12 m ऊँची इमारत दिन के एक निश्चित समय पर 8 m की छाया बनाती है। उसी समय, एक ऊर्ध्वाधर खंभे, जिसके शीर्ष पर ध्वज लगा हुआ है, की 15 m की छाया बनती है। यदि केवल झंडे की ऊँचाई 3 m है, तो खंभे की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।

  • 21 m
  • 18 m
  • 19.5 m
  • 17.5 m

एक स्थानीय समूह में 2,100 सदस्य हैं। 2019 में सदस्यों की संख्या में 15% की वृद्धि हुई। हालांकि, 2020 में यह संख्या 20% कम हो गई। इन दो परिवर्तनों के बाद सदस्यों की कुल संख्या कितनी है?

  • 1932
  • 1905
  • 1836
  • 1754

किसी विद्यार्थी के अंक गलती से 96 के स्थान पर 32 दर्ज कर दिए गए। इसके कारण, कक्षा के औसत अंक 4 से कम हो गए। कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या कितनी है?

  • 54
  • 51
  • 48
  • 45

किसी वस्तु का अंकित मूल्य, क्रय मूल्य से 10% अधिक है और अंकित मूल्य पर 10% की छूट प्रदान की जाती है। इस बिक्री में व्यवसाय के मालिक को हुआ प्रतिशत लाभ या हानि ज्ञात कीजिए।

  • 1% हानि
  • 2% हानि
  • 2% लाभ
  • 1% लाभ

निम्नलिखित संख्या-युग्मों में, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रियाएं करके दूसरी संख्या प्राप्त की गई है। उस समुच्चय का चयन करें जिसमें संख्याएं उसी तरह से संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए, 13 पर संक्रियाएँ, जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि, की जा सकती है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) 3 – 28 ; 9 – 730

  • 1 – 2
  • 5 – 124
  • 7 – 342
  • 8 – 645

△PQR में, बिंदु M और N क्रमशः भुजाओं PQ और PR पर इस प्रकार स्थित हैं कि MN, QR के समांतर है। यदि PM : QM = 4 : 7 है और △PMN का क्षेत्रफल 36 m² है, तो समलंब MQRN का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

  • 216.36 cm²
  • 222.86 cm²
  • 248.15 cm²
  • 236.25 cm²

A और B एक काम को 10 दिन में, B और C उसे 15 दिन में और C और A उसी काम को 20 दिन में पूरा कर सकते हैं। अकेले C वह काम कितने दिन में पूरा करेगा?

  • 130 दिन
  • 140 दिन
  • 120 दिन
  • 150 दिन

यदि 10 प्रेक्षणों x, 12, 15, 10, 13, 9, 11, 18, 14, 16 का माध्य 20 है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।

  • 112
  • 113
  • 110
  • 111

₹5,890 की धनराशि को आलोक, गीता और सुरेश के बीच इस प्रकार विभाजित किया जाता है कि यदि उनके हिस्सों में क्रमशः ₹320, ₹590 और ₹750 की कमी की जाए, तो उनका अनुपात 9 : 3 : 6 हो जाता है। गीता का मूल हिस्सा ज्ञात कीजिए।

  • ₹1,157
  • ₹1,209
  • ₹1,295
  • ₹1,380

कितनी धनराशि (₹ में) पर 5% वार्षिक साधारण व्याज दर से 3 वर्ष में ₹480 व्याज अर्जित होगा?

  • 3350
  • 3400
  • 3200
  • 3000

यदि 4x² + 1/4x = 14 है, तो x + 1/4x का धनात्मक मान ज्ञात कीजिए।

  • 8
  • 2
  • 4
  • 1

कोई मशीन 5 सेकंड में 1000 J कार्य करती है। इसकी शक्ति ज्ञात कीजिए।

  • 500 W
  • 200 W
  • 100 W
  • 50 W

किसी समबाहु त्रिभुज के आंतरिक भाग में स्थित एक बिंदु से, उसकी तीनों भुजाओं पर डाले गए लंबों की लंबाई क्रमशः 18 cm, 30 cm और 39 cm है। यदि त्रिभुज का क्षेत्रफल m√k cm² है, तो m – k² का मान ज्ञात कीजिए।

  • 336
  • 333
  • 363
  • 306

तीन पाइप P, Q और R एक टंकी को 6 घंटे में भर सकते हैं। 2 घंटे तक एक साथ चालू रखने के बाद, R को बंद कर दिया जाता है, तथा P और Q शेष भाग को 7 घंटे में भर सकते हैं। R द्वारा अकेले टंकी को भरने में कितने घंटे लगेंगे?

  • 14
  • 12
  • 16
  • 18

4 × 84/42 × x का सरलीकृत मान ज्ञात कीजिए।

  • 22
  • 14
  • 15
  • 13

एक रेसिंग कार पहले 160 km की दूरी 80 km/hr की चाल से, अगले 160 km की दूरी 120 km/hr की चाल से और अंतिम 160 km की दूरी 80 km/hr की चाल से तय करती है। संपूर्ण यात्रा के लिए रेसिंग कार की औसत चाल ज्ञात कीजिए।

  • 95 km/hr
  • 105 km/hr
  • 90 km/hr
  • 100 km/hr

यदि किसी संख्या में क्रमिक रूप से 10%, 20%, और 15% की वृद्धि की जाए, तो उसमें समग्र प्रतिशत वृद्धि कितनी होगी?

  • 45.8%
  • 55.8%
  • 41.8%
  • 51.8%

निम्नलिखित में से कौन-सा अनुपात सबसे बड़ा है? 8 : 11, 5 : 7, 13 : 17 या 11 : 13

  • 8 : 11
  • 11 : 13
  • 13 : 17
  • 5 : 7

आनंद ने एक वस्तु खरीदी और उसकी मरम्मत पर ₹175 खर्च किए। फिर उसने उसे भरत को 25% लाभ पर बेच दिया। बाद में, भरत ने उस वस्तु को ₹3,402 में बेच दिया, जिस पर उसे 58% की हानि हुई। भरत को वस्तु बेचने से ठीक पहले आनंद के लिए उस वस्तु की लागत (₹ में) कितनी थी?

  • 6480
  • 6478
  • 6483
  • 6481

3 7 B) 2 14 C) 3 14 D) 2 7 Correct Answer: B

  • 2/7
  • 3/14
  • 2/14
  • 3/7

निम्नलिखित आंकड़ों का बहुलक कितना है? 55, 50, 48, 43, 55, 41, 54, 51, 41, 45, 53, 54, 52, 41, 49, 54, 41, 49

  • 41
  • 49
  • 54
  • 55

RRB-SCIENCE

कोलॉइड को स्थिर क्यों माना जाता है?

  • इसके कण परिक्षेपण माध्यम के साथ रासायनिक अभिक्रिया करते हैं।
  • इसके कण परिक्षेपण माध्यम में पूरी तरह से विलीन हो जाते हैं।
  • इसके कणों को निस्पंदन द्वारा आसानी से पृथक किया जा सकता है।
  • इसके कण अवक्षेपित होने पर नीचे नहीं बैठते हैं।

तापन पर सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट की अभिक्रिया क्या उत्पन्न करती है?

  • प्रबल तापन पर सोडियम सल्फेट, हाइड्रोजन और कार्बन डाइऑक्साइड
  • पाकक्रिया के दौरान सोडियम कार्बोनेट, जल और कार्बन डाइऑक्साइड गैस
  • उच्च तापमान पर सोडियम हाइड्रॉक्साइड, ऑक्सीजन और कार्बन मोनोऑक्साइड
  • सामान्य तापन में सोडियम क्लोराइड, जल और हाइड्रोजन गैस

निम्नलिखित में से किसे सामान्यतः भारतीय मधुमक्खी (Indian bee) के नाम से जाना जाता है?

  • ऐपिस सेराना इंडिका (Apis cerana indica)
  • ऐपिस डॉसेंटा (Apis dorsata)
  • ऐपिस फ्लोरिया (Apis florea)
  • ऐपिस मेलिफेरा (Apis mellifera)

जब कोई ध्वनि उत्पन्न होती है, तो माध्यम से क्या यात्रा करता है?

  • न तो कण और न ही विक्षोभ
  • ध्वनि स्रोत द्वारा उत्पन्न विक्षोभ
  • माध्यम के कण
  • कण और विक्षोभ दोनों

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन प्रकाश के अपवर्तन को सही तरीके से परिभाषित करता है?

  • एक माध्यम से होकर दूसरे माध्यम से गुजरने पर प्रकाश की दिशा में परिवर्तन
  • वायु के अणुओं द्वारा प्रकाश का प्रकीर्णन
  • दर्पण पर पड़ने पर प्रकाश का मुड़ना
  • प्रकाश का सात रंगों में विभाजन

माइटोकॉन्ड्रिया के निम्नलिखित कार्यों में से कौन-सा कार्य, इसे कोशिका का पावरहाउस बनाता है?

  • एंजाइमों का उत्पादन
  • NADPH का उत्पादन
  • उष्मा का उत्पादन
  • ATP का उत्पादन

किसी अंग या ऊतक तक पहुँचने पर, धमनियाँ छोटी-छोटी वाहिकाओं में विभाजित हो जाती हैं। सबसे छोटी वाहिकाओं की भित्तियाँ एक कोशिका जितनी मोटी होती हैं जिन्हें ______ कहा जाता है।

  • धमनियाँ
  • शिराएँ
  • केशिकाएँ
  • धमनिकाएँ

RRB-GK

निम्नलिखित में से किस शहर ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 की मेजबानी की थी?

  • मुंबई
  • जयपुर
  • बेंगलुरु
  • नई दिल्ली

भारत के संविधान के किसी भी प्रावधान को बदलने का सही तरीका निम्नलिखित में से कौन-सा है?

  • संवैधानिक संशोधन
  • सर्वोच्च न्यायालय की स्वीकृति
  • कार्यपालक आदेश
  • राष्ट्रपति का अध्यादेश
RRB ALP 2025 CBT-1 PYQ (17/02/2026 S-1)