RRB-MATH

समान लंबाई की दो ट्रेनें समांतर पटरियों पर एक ही दिशा में क्रमशः 39 km/h और 21 km/h की चाल से चल रही हैं। तेज चलने वाली ट्रेन, धीमी चलने वाली ट्रेन को 26 सेकंड में पार करती है। प्रत्येक ट्रेन की लंबाई ज्ञात कीजिए। (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 48 मीटर
  • 65 मीटर
  • 45 मीटर
  • 80 मीटर

∆ABC में एक वृत्त अंतर्निहित है, जो AB, BC और AC को क्रमशः P, Q और R बिंदुओं पर स्पर्श करता है। यदि AB – BC = 3 cm, AB – AC = 2 cm और ∆ABC का परिमाप = 60 cm है, तो PB + AR (cm में) ज्ञात कीजिए। (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 3
  • 3
  • 3
  • 3

भाग के एक प्रश्न में, भाजक भागफल का 10 गुना और शेषफल का 6 गुना है। यदि शेषफल 25 है, तो भाज्य क्या होगा? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 2277
  • 2280
  • 2275
  • 2276

दो वृत्तों की परिधि का अनुपात 5:9 है। उनके क्षेत्रफल का अनुपात ज्ञात कीजिए। (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 52:81
  • 25:81
  • 26:9
  • 25:18

4 kg द्रव्यमान वाले एक पिंड की गतिज ऊर्जा 72 J है। उसकी चाल ज्ञात कीजिए। (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 6 m/s
  • 4 m/s
  • 3 m/s
  • 9 m/s

एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए, 12 का संबंध 149 से है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, 16 का संबंध 261 से है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए 19 का संबंध दिए गए विकल्पों में से किससे है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 366
  • 162
  • 259
  • 474

दिए गए आंकड़े एक कक्षा के 50 विद्यार्थियों द्वारा एक टेस्ट में प्राप्त अंकों को निरूपित करते हैं। विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त माध्य अंक कितना है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 52.3
  • 46.8
  • 61.1
  • 45.2

28 आमों का क्रय मूल्य 25 आमों के विक्रय मूल्य के बराबर है। लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए। (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 10.9%
  • 11.6%
  • 10%
  • 12%

पांच व्यक्तियों V, W, X, Y और Z में से प्रत्येक की एक निश्चित आयु है। X की आयु 30 वर्ष है। V की आयु W की आयु की चार गुना है। Y की आयु V की आयु की दोगुनी है। Z की आयु W की आयु की पांच गुना है। यदि Z की आयु X की आयु की आधी है, तो Y की आयु कितनी है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 75
  • 25
  • 45
  • 24

निम्नलिखित संख्या-युग्मों में, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रियाएं करके दूसरी संख्या प्राप्त की गई है। उस समुच्चय का चयन करें जिसमें संख्याएं उसी तरह से संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएं संबंधित हैं। 2 – 5, 10 – 101 (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 8 – 63
  • 5 – 26
  • 4 – 18
  • 9 – 80

एक कूट भाषा में, ‘PET’ को 123 के रूप में और ‘NEAR’ को 152 के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस भाषा में ‘TRAIN’ को किस रूप में कूटबद्ध किया जाएगा? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 288
  • 218
  • 196
  • 310

10 पुरुष और 15 लड़के मिलकर किसी कार्य को 6 दिन में पूरा कर सकते हैं। एक पुरुष अकेले उसी कार्य को पूरा करने में 100 दिन लेता है। एक लड़के को अकेले उसी कार्य को पूरा करने में कितने दिन लगेंगे? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 225
  • 240
  • 230
  • 250

यदि 497 का 33% = x का 71% है, तो x का मान ज्ञात कीजिए। (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 123
  • 132
  • 231
  • 213

एक लग्जरी घड़ी का अंकित मूल्य ₹75,000 है। एक त्योहार के दौरान इस पर 18% की छूट प्रदान की जाती है और उसके बाद ₹5,000 की और छूट मिलती है। घड़ी का अंतिम मूल्य क्या होगा? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • ₹55,700
  • ₹55,600
  • ₹57,500
  • ₹56,500

किसी संख्या का 4% उसी संख्या के 16% का कितना प्रतिशत है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 20%
  • 400%
  • 25%
  • 10%

एक ध्वनि तरंग की आवृत्ति 4 kHz और तरंगदैर्घ्य 25 cm है। 2.5 km की दूरी तय करने में इसे कितना समय लगेगा? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 2.2 s
  • 2.5 s
  • 2.0 s
  • 2.6 s

यदि ‘+’ और ‘-’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए तो निम्नलिखित समीकरण में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 28 × 2 – 4 + 24 + 41 = ? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 69
  • 68
  • 70
  • 71

एक धनराशि एक निश्चित चक्रवृद्धि ब्याज दर पर 3 वर्षों में स्वयं की तिगुनी हो जाती है। कितने वर्षों में यह धनराशि स्वयं की 9 गुनी हो जाएगी? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 6 वर्ष
  • 12 वर्ष
  • 3 वर्ष
  • 10 वर्ष

दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 57 68 79 90 101 ? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 112
  • 110
  • 114
  • 108

यदि X + 1 = 15 है, तो X2 + 1 = ? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 225
  • 223
  • 143
  • 125

धातु A और B को क्रमशः 3 : 2 और 5 : 3 के अनुपात में मिलाकर दो मिश्रधातुएं बनाई जाती हैं। दोनों मिश्रधातुओं की समान मात्राएं पिघलाकर एक साथ मिलाई जाती हैं। अंतिम मिश्रण में धातु A और B का अनुपात ज्ञात कीजिए। (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 49 : 31
  • 8 : 5
  • 49 : 30
  • 7 : 4

एक सेल के दौरान, 44% माल 28% लाभ पर बेचा जाता है, 25% माल 48% लाभ पर और शेष माल को 18% हानि पर बेचा जाता है। यदि कुल लाभ x% है, तो x का मान ज्ञात कीजिए। (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 17%
  • 11.48%
  • 17.55%
  • 9%

एक विद्यार्थी के अंक गलती से 100 के बजाय 84 दर्ज कर दिए गए। इसके कारण कक्षा के औसत अंक 8 7 कम हो गए। कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या कितनी है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 10
  • 9
  • 14
  • 18

दो ट्रेनें एक ही दिशा में क्रमशः 40 km/h और 20 km/h की चाल से चल रही हैं। तेज चाल वाली ट्रेन, धीमी चाल वाली ट्रेन में बैठे एक व्यक्ति को 10 सेकंड में पूरी तरह से पार कर लेती है। तेज चाल वाली ट्रेन की लंबाई (m में) ज्ञात कीजिए। (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 57
  • 54
  • 55
  • 56

24 cm व्यास वाले एक ठोस गोले को पिघलाकर छोटे ठोस शंकु बनाए गए हैं, जिनमें से प्रत्येक की आधार त्रिज्या 4 cm और ऊंचाई 9 cm है। कुल कितने शंकु प्राप्त होंगे? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 32
  • 48
  • 45
  • 56

मान लीजिए, किसी वृत्त C पर 14 cm लंबाई वाली चाप AB बनाई गई है। यदि वृत्त की परिधि 180 cm है, तो चाप AB द्वारा केंद्र पर बनाया गया कोण ज्ञात कीजिए। (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 28°
  • 24°
  • 30°
  • 32°

यदि ‘A’ का अर्थ ‘+’ है, ‘B’ का अर्थ ‘x’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘-’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 22 B 108 A 12 C 43 D 171 = ? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 72
  • 70
  • 75
  • 71

A और B ने क्रमशः ₹45,000 और ₹60,000 का निवेश करके एक व्यवसाय शुरू किया। 4 महीने बाद, C भी ₹75,000 का निवेश करके व्यवसाय में शामिल हुआ। यदि वर्ष के अंत में कुल लाभ ₹62,000 है, तो लाभ में से B और C के हिस्सों का अंतर (₹ में) ज्ञात कीजिए। (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 7,000
  • 6,000
  • 4,000
  • 8,000

दी गई शृंखला में ? के स्थान पर क्या आना चाहिए? 57 82 118 167 231 ? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 312
  • 314
  • 313
  • 311

RRB-Reasoning

यदि संख्या 7815642 के प्रत्येक विषम अंक में 2 जोड़ा जाए और प्रत्येक सम अंक में से 1 घटाया जाए, तो निम्नलिखित में से कौन-सा अंक, बाएं से तीसरा होगा? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 3
  • 1
  • 9
  • 7

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक युग बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस युग से संबंधित नहीं है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • MOU
  • CFK
  • KNS
  • RUZ

G, H, I, J, K, L और M में से प्रत्येक की परीक्षा सोमवार से शुरू होकर रविवार को समाप्त होने वाले एक ही सप्ताह के अलग-अलग दिन है। G की परीक्षा बुधवार को है। G और I, के बीच केवल दो व्यक्तियों की परीक्षा है। I की परीक्षा L से ठीक पहले है। I की परीक्षा अंतिम दिन नहीं है। J की परीक्षा K के ठीक बाद है। M की परीक्षा किस दिन है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • रविवार
  • सोमवार
  • शनिवार
  • शुक्रवार

निम्नलिखित वर्गों के बीच संबंध को सर्वोत्तम रूप से दर्शाने वाले वेन आरेख का चयन कीजिए। वृक्ष, घास, बांस (RRB ALP CBT 1 2026)

  • [आरेख विकल्प]

सात डिब्बे U, V, O, P, Q, R और S एक के ऊपर एक रखे हैं, लेकिन आवश्यक नहीं कि वे इसी क्रम में रखे गए हों। Q ऊपर से दूसरे स्थान पर है। Q और R के बीच केवल दो डिब्बे हैं। S, Q के ठीक नीचे है। P और S के बीच केवल एक डिब्बा है। V, U के ठीक ऊपर है। निम्नलिखित में से ऊपर से तीसरा डिब्बा कौन-सा है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • V
  • R
  • P
  • S

अंग्रेजी वर्णानुक्रम के आधार पर, दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? CMA GQF KUK OYP ? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • SCA
  • SMU
  • RMU
  • SCU

A, B, C, D, E, F और G एक गोल मेज के परितः उसके केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। G के बाईं ओर से गिनने पर B और G के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। D, A के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। E, A के दाईं ओर ठीक पड़ोस में बैठा है। E, B के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। C, D का निकटतम पड़ोसी है। C के दाईं ओर से गिनने पर C और E के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 4
  • 2
  • 1
  • 3

एक निश्चित तरीके CH 43 का संबंध GL 23 से है। उसी तरीके से FK 85 का संबंध JO 65 से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, NS 76 का संबंध दिए गए विकल्पों में से किससे है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • TW 56
  • RV 65
  • TU 65
  • RW 56

ROCKING शब्द के प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक पहले आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने अक्षरों के नए समूह में निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर ठीक दो बार आएगा? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • D
  • O
  • H
  • L

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘A + B’ का अर्थ है कि ‘A, B की माता है’, ‘A – B’ का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’, ‘A × B’ का अर्थ है कि ‘A, B की बहन है’, और ‘A ÷ B’ का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’। उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘P × S + R – Q + T’ हो, तो P का T से क्या संबंध है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • माता के पिता की बहन
  • पिता की बहन का पति
  • माता के पिता का भाई
  • माता की बहन का पति

निम्नलिखित शृंखला का संदर्भ लीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए (सभी संख्या केवल एकल-अंकीय संख्या हैं। गिनती बाएं से दाएं की जानी है।) (बाएं) 1 8 4 6 1 8 6 4 4 3 3 2 1 1 8 8 6 7 4 6 8 8 4 5 9 9 4 (दाएं) ऐसी कितनी सम संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या और ठीक बाद में भी एक विषम संख्या है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 3
  • 0
  • 2
  • 1

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक युग्म बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस युग्म से संबंधित नहीं हैं? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • PV – RY
  • SM – UQ
  • GX – IA
  • JA – LD

चहक बिंदु A से चलना शुरू करती है और दक्षिण दिशा में 6 m चलती है। फिर वह बाई ओर मुड़कर 5 m चलती है। इसके बाद वह फिर से बाई ओर मुड़कर 9 m चलती है। एक बार फिर, वह बाई ओर मुड़कर 2 m चलती है। अंत में, वह एक बार फिर बाई ओर मुड़कर 3 m चलती है और बिंदु B पर रुक जाती है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे किस दिशा में चलना चाहिए? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • दक्षिण
  • उत्तर
  • पश्चिम
  • पूर्व

नीचे दिए गए दोनों युग्मों द्वारा अनुसरण किए गए पैटर्न के समान पैटर्न का अनुसरण करने वाले युग्म का चयन कीजिए। दोनों युग्म एक ही पैटर्न का अनुसरण करते हैं। GVJ : ZOB AIE : TBW (RRB ALP CBT 1 2026)

  • BRA : QDN
  • ATN : TLF
  • AMY : TFQ
  • TYU : AHL

शब्द PERSON के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद वाले दूसरे अक्षर से प्रतिस्थापित कर दिया जाता है और फिर इस प्रकार बने सभी अक्षरों को वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। इस प्रकार बने नए अक्षर-समूह में दाएं से पाँचवें स्थान पर कौन-सा अक्षर होगा? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • P
  • E
  • T
  • Q

शब्द RESTING में, प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद वाले अक्षर से प्रतिस्थापित कर दिया जाता है और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम में उसके ठीक पहले वाले अक्षर से प्रतिस्थापित कर दिया जाता है। इस प्रकार बने अक्षरों के नए समूह में निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर ठीक दो बार आएगा? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • S
  • F
  • J
  • R

जेसिका बिंदु A से शुरू करके उत्तर दिशा में 56 km ड्राइव करती है। फिर वह दाएँ मुड़ती है, 58 km ड्राइव करती है, फिर दाएँ मुड़कर 61 km ड्राइव करती है। इसके बाद वह फिर दाएँ मुड़ती है और 61 km ड्राइव करती है। अंत में वह दाएँ मुड़ती है, 5 km ड्राइव करके बिंदु P पर रुक जाती है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में चलना चाहिए? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 1 km, पूर्व की ओर
  • 3 km,
  • 4 km,
  • 2 km,

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: कुछ मैट, कालीन हैं। सभी कालीन, रग हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ मैट, रग हैं। (II) सभी रग, कालीन हैं। (RRB ALP CBT 1 2026)

  • केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
  • निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
  • केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
  • न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।

अंग्रेजी वर्णानुक्रम के आधार पर, दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? ILT LOW ORZ RUC ? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • UFX
  • UDE
  • UXF
  • UFF

D, E, F, G, K, L और M एक गोल मेज के परितः उसके केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। F के दाई ओर से गिनने पर, F और G के बीच केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। F, M के बाई ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। E, D के बाई ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। G और M दोनों का निकटतम पड़ोसी K है। L के दाई ओर से गिनने पर, L और K के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • दो
  • चार
  • तीन
  • एक

निम्नलिखित आंकड़ों का बहुलक कितना है? 48, 42, 46, 42, 44, 43, 48, 49, 48, 45, 53, 46, 47, 47, 49, 53, 50, 41 (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 46
  • 42
  • 48
  • 47

निम्नलिखित अक्षर शृंखला का संदर्भ लीजिए और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) T O W A Q D F H G U K S I C X Z O F H G U K I S (दाएं) ऐसे कितने व्यंजन हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक स्वर है और ठीक बाद में भी एक स्वर है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • दो
  • तीन
  • एक भी नहीं
  • एक

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, एक निश्चित तरीके से BIGE का संबंध CKJI से है। उसी तरीके से, RYAK का संबंध SADO से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, JQTB का संबंध दिए गए विकल्पों में से किससे है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • KSWF
  • JSXE
  • JSXF
  • KTWE

शब्द WONDERS के प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद वाले अक्षर से बदल दिया जाता है, तथा प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक पहले वाले अक्षर से बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने अक्षरों के नए समूह में कितने स्वर होंगे? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 3
  • 2
  • 1
  • 0

एक प्रश्न के बाद दो कथन दिए गए हैं, जिन्हें (I) और (II) क्रमांकित किया गया है। आपको यह तय करना है कि क्या कथनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है। दोनों कथनों को पढ़ें और उचित उत्तर चुनें। Q. चार विद्यार्थियों – कबीर, मानसी, नूपुर और राकेश – ने अलग-अलग अंक प्राप्त किए। दूसरे सबसे अधिक अंक किसने प्राप्त किए? (I) कबीर ने मानसी से अधिक लेकिन नूपुर से कम अंक प्राप्त किए। (II) राकेश ने नूपुर से कम लेकिन कबीर से अधिक अंक प्राप्त किए। (RRB ALP CBT 1 2026)

  • कथन I और II में दी गई जानकारी मिलकर भी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
  • प्रश्न का उत्तर देने के लिए कथन I और II दोनों में दी गई जानकारी एक साथ पर्याप्त है (केवल कथन I या केवल कथन II में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है)।
  • कथन II में दी गई जानकारी ही प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन I में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है।
  • कथन I में दी गई जानकारी ही प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन II में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है।

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक युग बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस युग से संबंधित नहीं है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • OFC
  • WNK
  • LCZ
  • TLH

A, B, C, D, E, F और G एक ही इमारत के सात अलग-अलग तलों पर रहते हैं। इमारत के सबसे निचले तल का क्रमांक 1 है, उसके ठीक ऊपर वाले तल का क्रमांक 2 है, और इसी प्रकार सबसे ऊपर वाले तल का क्रमांक 7 है। B तल क्रमांक तीन पर रहता है। B और D के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। D और A के बीच केवल एक व्यक्ति रहता है। F और C के बीच केवल एक व्यक्ति रहता है, लेकिन C सबसे ऊपर वाले तल पर नहीं रहता है। G, E के ठीक नीचे रहता है। E किस तल क्रमांक पर रहता है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • तल क्रमांक 7
  • तल क्रमांक 5
  • तल क्रमांक 6
  • तल क्रमांक 2

निम्नलिखित अक्षर, प्रतीक शृंखला का संदर्भ लें और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। गिनती केवल बाएं से दाएं ही की जानी है। (बाएं) I A & @ @ # X % A N * @ W U # P $ U X & K Y (दाएं) ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक अक्षर और ठीक बाद में एक प्रतीक भी है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 1
  • 3
  • 4
  • 2

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘A + B’ का अर्थ है कि ‘A, B की माता है’, ‘A – B’ का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’, ‘A × B’ का अर्थ है कि ‘A, B की पुत्री है’, और ‘A ÷ B’ का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’। उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘P × Q ÷ S – R + T’ हो, तो P का T से क्या संबंध है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • माता की माता
  • पिता की बहन
  • पिता की माता
  • माता की बहन

RRB-GK

भारतीय संविधान के समानता के अधिकार के अंतर्गत, सार्वजनिक रोजगार में किस प्रकार की समानता सुनिश्चित की गई है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • राजनीतिक समानता
  • अवसर की समानता
  • धार्मिक समानता
  • आर्थिक समानता

2025 में लॉन्च किया गया भारतीय जीनोमिक डेटा सेट (Indian Genomic Data Set) निम्नलिखित में से किस सुविधा केंद्र में संग्रहीत है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • भारतीय जीनोमिक्स मिशन लैब (Indian Genomics Mission Lab)
  • भारत बायोइन्फॉर्मेटिक सेंटर (Bharat Bioinformatics Center)
  • भारत का राष्ट्रीय डेटा अभिलेखागार (National Data Archive of India)
  • भारतीय जैविक डेटा केंद्र (Indian Biological Data Centre)

RRB-SCIENCE

ऊर्जा उत्पादन प्रक्रियाओं द्वारा शरीर में बने अपशिष्ट पदार्थों को निम्नलिखित में से किस जीवन प्रक्रिया द्वारा हटाया जाना वांछनीय है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • परिसंचरण
  • उत्सर्जन
  • पोषण
  • पाचन

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, द्वि-अवतल लेंस का सही वर्णन करता है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • यह किनारों पर मोटा और बीच में पतला होता है; यह प्रकाश किरणों को अपसारित करता है।
  • यह किनारों पर पतला और बीच में मोटा होता है; यह प्रकाश की किरणों को अभिसारित करता है।
  • यह केंद्र और किनारों पर समान रूप से मोटा होता है; यह प्रकाश की किरणों को न तो अभिसरित करता है और न ही अपसरित करता है।
  • इसका उपयोग प्रकाश को एकल बिंदु पर केंद्रित करने के लिए किया जाता है।

निम्नलिखित में से कौन-सा, प्रोटॉन के गुणों का सही वर्णन करता है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • इसका धनात्मक आवेश होता है और इसका द्रव्यमान, इलेक्ट्रॉन के बराबर होता है।
  • यह धनात्मक रूप से आवेशित होता है और इसका द्रव्यमान, इलेक्ट्रॉन के द्रव्यमान का लगभग 2000 गुना होता है।
  • यह ऋणात्मक रूप से आवेशित होता है और नाभिक के अंदर स्थित होता है।
  • इसका कोई आवेश नहीं होता है और यह नाभिक में उपस्थित होता है।

क्लोर-क्षार प्रक्रिया के दौरान, विभिन्न इलेक्ट्रोडों पर निर्मित होने वाले उत्पादों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • कैथोड पर क्लोरीन गैस तथा ऐनोड पर हाइड्रोजन गैस विमुक्त होती है।
  • ऐनोड पर सोडियम हाइड्रॉक्साइड और हाइड्रोजन गैस, दोनों निर्मित होती हैं।
  • ऐनोड पर सोडियम हाइड्रॉक्साइड और कैथोड पर क्लोरीन गैस निर्मित होती है।
  • कैथोड पर हाइड्रोजन गैस तथा ऐनोड पर क्लोरीन गैस विमुक्त होती है।

निम्नलिखित में से कौन-सी, खरपतवार नियंत्रण की यांत्रिक विधि है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • सस्यावर्तन (Crop rotation)
  • बीजोपचार (Seed treatment)
  • शाकनाशी का छिड़काव (Spraying herbicides)
  • हस्त द्वारा निराई (Hand weeding)
RRB ALP 2025 CBT-1 PYQ (18/02/2026 S-3)