RRB-MATH

A और B एक काम को 10 दिन में, B और C उसे 12 दिन में तथा C और A उसी काम को 15 दिन में पूरा कर सकते हैं। यदि A, B और C मिलकर काम करें, तो वे कितने दिन में उस काम को पूरा करेंगे? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 8 दिन
  • 6 दिन
  • 7 दिन
  • 5 दिन

यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘-’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 104 A 4 D 3 B 9 C 12 = ? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 20
  • 5
  • 11
  • 34

एक नल एक टंकी को 48 मिनट में भर सकता है, जबकि दूसरा नल उसे 2 घंटे में खाली कर सकता है। यदि दोनों नल 11:40 A.M. पर खोले जाते हैं, तो टंकी कितने बजे भरेंगी? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 1:35 P.M.
  • 1:00 P.M.
  • 1:30 P.M.
  • 12:40 P.M.

कमलेश और प्रथमेश की वर्तमान आयु का योग 40 वर्ष है। 2 वर्ष बाद कमलेश की आयु प्रथमेश की आयु की तीन गुना होगी। कमलेश की वर्तमान आयु (वर्षों में) क्या है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 23
  • 32
  • 31
  • 21

यदि किसी आयत की लंबाई में 40% की वृद्धि की जाए, तो उसकी चौड़ाई में कितने प्रतिशत की कमी की जानी चाहिए जिससे उसके क्षेत्रफल को अपरिवर्तित रखा जा सके (उत्तर को दशमलव के बाद दो स्थानों तक पूर्णांकित करें)? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 30.51%
  • 22.22%
  • 28.57%
  • 20.50%

O वृत्त का केंद्र है और ABCD एक चक्रीय चतुर्भुज है जिसमें AB और DC समांतर हैं। यदि ∠DAB = 72° है, तो ∠ADC और अधिक कोण ∠DOB का अनुपात कितना है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 5:4
  • 3:4
  • 2:3
  • 6:5

यदि दो संख्यायें 6 : 7 के अनुपात में है और उनका महत्तम समापवर्तक (HCF) 9 है, तो उनका लघुत्तम समापवर्तक (LCM) ज्ञात कीजिए। (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 378
  • 364
  • 408
  • 417

नीचे संख्याओं के दो समुच्चय दिए गए हैं। प्रत्येक संख्याओं के समुच्चय में, पहली संख्या पर एक निश्चित गणितीय संक्रिया करने पर दूसरी संख्या प्राप्त होती है। इसी प्रकार, दूसरी संख्या पर एक निश्चित गणितीय संक्रिया करने पर तीसरी संख्या प्राप्त होती है, इसी प्रकार आगे भी संख्याएँ प्राप्त होती हैं। दिए गए विकल्पों में से कौन-सा विकल्प, दिए गए समुच्चयों में प्रयुक्त समान संक्रिया-समुच्चय का अनुसरण करता है? 4 – 8 – 10 – 12 ; 3 – 6 – 8 – 10 (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 10 – 20 – 22 – 26
  • 1 – 2 – 4 – 6
  • 9 – 18 – 20 – 24
  • 7 – 14 – 16 – 20

एक दौड़ में, पाँच प्रतिभागियों, A, B, C, D और E ने अलग-अलग समय में दौड़ पूरी की। A, B से आगे लेकिन E से पीछे रहा। C अंतिम स्थान पर नहीं रहा। केवल एक प्रतिभागी D के बाद दौड़ पूरी कर पाया। E दूसरे स्थान पर रहा। इनमें से पहला स्थान किसने प्राप्त किया? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • C
  • B
  • D
  • A

निम्नलिखित में से किस राशि (₹ में) पर 8% की वार्षिक साधारण ब्याज दर से 2 वर्षों में ₹460 ब्याज प्राप्त होगा? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 2675
  • 3025
  • 3075
  • 2875

यदि दिए गए बारंबारता बंटन का बहुलक 37.5 है, तो लुप्त बारंबारता p ज्ञात कीजिए। (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 4
  • 2
  • 5
  • 6

₹6,820 की धनराशि को विकास, टीना और सुमित के बीच इस प्रकार विभाजित किया जाता है कि यदि उनके हिस्सों में क्रमशः ₹470, ₹110 और ₹540 की कमी की जाए, तो उनका अनुपात 4 : 9 : 7 हो जाता है। टीना का मूल हिस्सा ज्ञात कीजिए। (RRB ALP CBT 1 2026)

  • ₹2,479
  • ₹2,760
  • ₹2,745
  • ₹2,675

एक समचतुर्भुज के विकर्ण 7 cm और 24 cm हैं। समचतुर्भुज का परिमाप ज्ञात कीजिए। (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 50 cm
  • 25 cm
  • 30 cm
  • 40 cm

एक व्यक्ति ने 2.5 घंटे तक 71 kmph की चाल से गाड़ी चलाई, फिर अपनी चाल में 21 kmph की वृद्धि की तथा एक और घंटे में गंतव्य पर पहुँच गया। संपूर्ण यात्रा के दौरान व्यक्ति की औसत चाल (kmph में) ज्ञात कीजिए। (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 82
  • 80
  • 74
  • 77

दिए गए व्यंजक का सरलीकृत मान ज्ञात कीजिए। (RRB ALP CBT 1 2026)

  • [विकल्प A]
  • [विकल्प B]
  • [विकल्प C]
  • [विकल्प D]

एक विद्यार्थी के अंक गलती से 73 के बजाय 70 दर्ज कर दिए गए। इसके कारण कक्षा के औसत अंकों में कमी आई। कक्षा में छात्रों की संख्या कितनी है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 8
  • 12
  • 10
  • 2

49 और 25 का माध्यानुपाती ज्ञात कीजिए। (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 47
  • 38
  • 35
  • 32

एक नाव धारा की दिशा में 60 km की दूरी उतने ही समय में तय कर सकती है जितने समय में वह धारा की विपरीत दिशा में 36 km की दूरी तय करती है। फिर नाव 240 km के एक राउंड ट्रिप की यात्रा करती है, जिसमें वह 120 km धारा की दिशा में तय करती है और 120 km धारा की विपरीत दिशा में तय करती है। इस यात्रा के लिए लगने वाला कुल समय, स्थिर जल में 240 km की दूरी तय करने में लगने वाले समय से 1 घंटा अधिक है। स्थिर जल में नाव की चाल (km/h में) ज्ञात कीजिए। (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 18
  • 16
  • 15
  • 17

एक लैपटॉप के मूल्य में पहले 20% की वृद्धि की गई और फिर 30% की कमी की गई। यदि अंतिम मूल्य ₹16,800 है, तो मूल मूल्य (₹ में) क्या था? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 25,000
  • 22,000
  • 18,000
  • 20,000

दी गई शृंखला में ? के स्थान पर क्या आना चाहिए? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 62
  • 63
  • 64
  • 61

यदि a : b = p : q = 3 : 7 है, तो (2a + 3p)/(2b + 3q) का मान कितना होगा? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 2 5
  • 3 7
  • 4 9
  • 6 11

एक दुकानदार ₹30000 में छह एक जैसे मोबाइल फोन खरीदता और उनमें से दो ₹28000 में बेच देता है। उसका लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए। (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 180%
  • 178%
  • 181%
  • 183%

यदि ‘+’ का अर्थ ‘-’ है, ‘-’ का अर्थ ‘×’ है, ‘×’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘÷’ का अर्थ ‘+’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 188 ÷ 11 – 16 + 234 × 18 = ? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 351
  • 360
  • 343
  • 328

एक रेफ्रिजरेटर का अंकित मूल्य ₹50,000 है। विक्रेता इसपर 15%, 20% और 30% की तीन क्रमिक छूटें प्रदान करता है। इसका विक्रय मूल्य क्या होगा? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • ₹24,050
  • ₹23,450
  • ₹24,500
  • ₹23,800

एक वस्तु 64% लाभ पर बेची जाती है। यदि क्रय मूल्य में ₹60 की वृद्धि कर दी जाए और विक्रय मूल्य में ₹65 की कमी कर दी जाए, तो लाभ 42.5% होगा। वस्तु का मूल क्रय मूल्य (₹ में) ज्ञात कीजिए। (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 500
  • 700
  • 600
  • 400

किसी संख्या का 5% उसी संख्या के 2% का कितना प्रतिशत है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 71.43%
  • 35.71%
  • 40%
  • 250%

दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 82 85 95 112 136 ? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 160
  • 174
  • 153
  • 167

D 46 A 46 B 40 C 47 = ? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 16
  • 15
  • 13
  • 17

यदि किसी वृत्त के त्रिज्यखंड का केंद्रीय कोण 30° है, तो वृत्त की परिधि और त्रिज्यखंड के परिमाप के बीच का अनुपात ज्ञात कीजिए। (π = 3.14 का उपयोग कीजिए) (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 1778 : 775
  • 1488 : 577
  • 1884 : 757
  • 8184 : 775

निम्नलिखित संख्या युग्मों में, दूसरी संख्या, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रियाएं करने पर प्राप्त होती है। X और Y को किन संख्याओं द्वारा प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए, ताकि :: के बाईं ओर की दो संख्याओं द्वारा अनुसरण किया गया पैटर्न, :: के दाईं ओर की दो संख्याओं द्वारा अनुसरण किए गए पैटर्न के समान हो? X : 126 :: 21 : Y (RRB ALP CBT 1 2026)

  • X = 14, Y = 441
  • X = 12, Y = 207
  • X = 16, Y = 574
  • X = 19, Y = 365

यदि किसी निश्चित धनराशि पर दूसरे वर्ष के दौरान प्राप्त ब्याज ₹6330 है और ब्याज दर 20% वार्षिक है, जो वार्षिक रूप से संयोजित होती है। धनराशि ज्ञात कीजिए। (RRB ALP CBT 1 2026)

  • ₹25850
  • ₹26160
  • ₹25465
  • ₹26375

RRB-Reasoning

V, O, K, L, S और J एक गोल मेज के परितः केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। O और S दोनों का ठीक निकटतम पड़ोसी L है। V, L के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। K, O के ठीक दाईं ओर बैठा है। O, L के ठीक दाईं ओर बैठा है। J के ठीक दाईं ओर कौन बैठा है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • K
  • S
  • V
  • L

शब्द CERTAIN के प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक पहले आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने अक्षरों के समूह में निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर ठीक दो बार आएगा? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • S
  • B
  • Q
  • J

P और Q दंपति हैं। P, M का पिता है। M, T का पति है। Q, L की माता है। L, O की माता है। L का M से क्या संबंध है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • पति
  • पुत्री
  • भाई
  • बहन

एक कूट भाषा में, ‘PEN’ को 9 के रूप में और ‘WOLF’ को 16 के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस भाषा में ‘ISLAND’ को किस रूप में कूटबद्ध किया जाएगा? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 24
  • 36
  • 18
  • 42

निम्नलिखित अक्षर शृंखला का संदर्भ लीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) S W L V F E D N M B H I O P L M J U H B N V F R T Y G B V C D E W (दाएं) दाएं छोर से तीसरे अक्षर और बाएं छोर से तीसरे अक्षर के बीच, अंग्रेजी वर्णमाला शृंखला में कितने अक्षर हैं? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 6
  • 7
  • 4
  • 9

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? MOP FHI YAB RTU ? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • KMJ
  • KNM
  • KMU
  • KMN

उस समुच्चय का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार से संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ संबंधित हैं। (3, 40, 42) (1, 59, 63) (RRB ALP CBT 1 2026)

  • (3, 41, 45)
  • (4, 54, 56)
  • (8, 89, 90)
  • (7, 74, 72)

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? RPE YWL FDS MKZ ? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • TGR
  • TRG
  • THY
  • TGU

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘DASH’ को ‘8465’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘HADE’ को ‘5862’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘E’ के लिए कूट क्या है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 5
  • 6
  • 8
  • 2

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से FVWQ का संबंध RHIC से है। उसी प्रकार, BRSM का संबंध NDEY से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, LBCW का संबंध दिए गए विकल्पों में से किससे है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • XOKI
  • XDSA
  • XNOI
  • XINO

G, H, I, J, K, L और M में से प्रत्येक की परीक्षा सोमवार से शुरू होकर रविवार को समाप्त होने वाले एक ही सप्ताह के अलग-अलग दिन है। L की परीक्षा शनिवार को है। G और L के बीच केवल दो व्यक्तियों की परीक्षा है। G और I के बीच केवल एक व्यक्ति की परीक्षा है, लेकिन I की परीक्षा पहले दिन नहीं है। J और I के बीच केवल दो व्यक्तियों की परीक्षा है। K की परीक्षा J से ठीक पहले है। H की परीक्षा अंतिम दिन नहीं है। H की परीक्षा किस दिन है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • रविवार
  • सोमवार
  • गुरुवार
  • मंगलवार

नीचे दिए गए दोनों युग्मों के समूह द्वारा अनुसरण किए गए पैटर्न के समान पैटर्न का अनुसरण करने वाले युग्म का चयन कीजिए। दोनों युग्म एक ही पैटर्न का अनुसरण करते हैं। GNP : KRU COK : GSP (RRB ALP CBT 1 2026)

  • VAM : ZER
  • VIQ : ZNV
  • HNR : LTV
  • HDL : LJQ

सात बॉक्स A, Z, W, O, P, Q और L एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन आवश्यक नहीं कि वे इसी क्रम में हों। Q को A के ठीक ऊपर रखा गया है। O को W के ठीक ऊपर रखा गया है। Z के ऊपर केवल L को रखा गया है। Q के ऊपर केवल दो बॉक्स रखे गए हैं। O को सबसे नीचे से तीसरे स्थान पर नहीं रखा गया है। P और L के बीच कितने बॉक्स रखे गए हैं? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 2
  • 1
  • 3
  • 5

निम्नलिखित अक्षर, प्रतीक शृंखला का संदर्भ लीजिए और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) K O * © I % X © V € £ # U B $ D * # L © A U (दाएं) ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक अक्षर और ठीक बाद एक प्रतीक है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 4
  • 5
  • 2
  • 3

निम्नलिखित संख्या और प्रतीक शृंखला का संदर्भ लीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) 3 ^ 5 # 6 £ 1 $ @ 8 % 7 * 4 ≺ Ω 9 2 (दाएं) ऐसे कितने प्रतीक हैं जिनके ठीक पहले एक संख्या है तथा ठीक बाद में भी एक अन्य संख्या है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • तीन
  • तीन से अधिक
  • एक
  • दो

सात बॉक्स A, D, J, K, M, O और S एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन आवश्यक नहीं कि वे इसी क्रम में हों। K और J के बीच केवल एक बॉक्स रखा गया है। D को O के ठीक ऊपर रखा गया है। D और K के बीच केवल एक बॉक्स रखा गया है। A को M के ठीक ऊपर रखा गया है। D को M के ठीक नीचे रखा गया है। J को M के नीचे किसी स्थान पर रखा गया है। A को सबसे ऊपर रखा गया है। K और J के बीच कौन-सा बॉक्स रखा गया है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • O
  • S
  • D
  • A

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक युग्म बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस युग्म से संबंधित नहीं है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • FH-KN
  • KM-PS
  • EG-JM
  • BD-FI

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है। कथन: कुछ पेंसिल, हंस हैं। कोई चिड़िया, पेंसिल नहीं हैं। निष्कर्ष: (I) कोई चिड़िया, हंस नहीं हैं। (II) कुछ हंस, चिड़िया नहीं हैं। (RRB ALP CBT 1 2026)

  • केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
  • केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
  • न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
  • निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।

एक निश्चित तर्क का अनुसरण करने पर, KK 8 का संबंध NH -5 से है। उसी प्रकार VO 3 का संबंध YL -10 से है। इसी तर्क का अनुसरण करने पर, RT 12 का संबंध निम्नलिखित में से किस विकल्प से है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • UQ -1
  • VQ -1
  • VQ -3
  • UR -1

A, B, C, D, E और F एक गोल मेज के परितः केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। F के बाएँ तीसरे स्थान पर B बैठा है। A के ठीक बाएँ पड़ोस में D बैठा है। B के बाएँ दूसरे स्थान पर C बैठा है। E के सापेक्ष A किस स्थान पर बैठा है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • ठीक दाईं ओर पड़ोस में
  • बाईं ओर से तीसरा
  • दाईं ओर से दूसरा
  • बाईं ओर से दूसरा

एक प्रश्न के बाद दो कथन (I) और (II) दिए गए हैं। आपको यह तय करना है कि क्या कथन में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है। दोनों कथनों को पढ़ें और उचित उत्तर का चयन करें। Q. चार लड़के – गौरव, हिमांशु, ईशान और कुणाल – की लंबाई अलग-अलग है। सबसे छोटा कौन है? (I) ईशान, गौरव से लंबा है लेकिन कुणाल से छोटा है। (II) हिमांशु, गौरव से लंबा है लेकिन ईशान से छोटा है। (RRB ALP CBT 1 2026)

  • कथन II में दी गई जानकारी ही प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन I में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है।
  • कथन I में दी गई जानकारी ही प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन II में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है।
  • कथन I और II में दी गई जानकारी मिलकर भी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
  • प्रश्न का उत्तर देने के लिए कथन I और II दोनों में दी गई जानकारी एक साथ पर्याप्त है (केवल कथन I या केवल कथन II में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है)।

निम्नलिखित संख्या, प्रतीक शृंखला का संदर्भ लीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। सभी संख्याएं एकल-अंकीय संख्याएं हैं। (बाएं) 5 % 3 + 8 1 8 1 % 6 1 1 + # % 3 7 9 > (दाएं) ऐसे कितने प्रतीक हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक संख्या और ठीक बाद में भी एक संख्या है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • एक भी नहीं
  • एक
  • तीन
  • दो

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक युग्म बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस युग्म से संबंधित नहीं है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • TYX
  • FHJ
  • CHG
  • OTS

निम्नलिखित आंकड़ों का बहुलक कितना है? 61, 71, 71, 87, 74, 67, 79, 83, 68, 88, 81, 80, 71, 73, 72, 87, 60, 86, 83, 68, 79, 84, 88, 65, 63 (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 79
  • 87
  • 68
  • 71

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक युग्म बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस युग्म से संबंधित नहीं है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • PL – MI
  • JF – HT
  • HD – EA
  • KG – HD

निम्नलिखित अक्षर, प्रतीक शृंखला का संदर्भ लें और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) Y E @ H £ # A D K > X N B $ + A C U * % M $ Z (दाएं) ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक अक्षर है और ठीक बाद में एक प्रतीक है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • दो
  • एक
  • चार
  • तीन

एक प्रश्न के बाद दो कथन दिए गए हैं, जिन्हें (I) और (II) से क्रमांकित किया गया है। आपको यह तय करना है कि क्या कथनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है। दोनों कथनों को पढ़िए और सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए। प्रश्नः पांच स्तंभों I, L, O, M और D में से प्रत्येक की ऊंचाई अलग-अलग है। इनमें से सबसे ऊंचा स्तंभ कौन-सा है? कथनः (I) L, D से ऊंचा है। D केवल एक स्तंभ से छोटा है। (II) I, O से छोटा है लेकिन M से ऊंचा है। (RRB ALP CBT 1 2026)

  • केवल कथन II में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है जबकि कथन I में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है।
  • दोनों कथन I और II में दी गई जानकारी एक साथ (केवल कथन I या केवल कथन II में नहीं) प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
  • केवल कथन I में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है जबकि कथन II में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है।
  • दोनों कथन I और II में दी गई जानकारी एक साथ भी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘A # B’ का अर्थ है कि ‘A, B की पुत्री है’, ‘A % B’ का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’, ‘A – B’ का अर्थ है कि ‘A, B का पुत्र है’, ‘A @ B’ का अर्थ है कि ‘A, B की बहन है’। उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘S – M @ H # Y % U’ है, तो S का U से क्या संबंध है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • बहन का पुत्र
  • भाई का पुत्र
  • पिता
  • भाई

A, B, C, D, S, T और U में से प्रत्येक की परीक्षा सोमवार से शुरू होकर रविवार को समाप्त होने वाले उसी सप्ताह के अलग-अलग दिन है। A की परीक्षा से पहले किसी की भी परीक्षा नहीं है। A और U के बीच केवल तीन व्यक्तियों की परीक्षा है। U और B के बीच केवल एक व्यक्ति की परीक्षा है। T की परीक्षा बुधवार को है। C की परीक्षा, S की परीक्षा के बाद किसी दिन लेकिन D की परीक्षा से पहले किसी दिन है। C की परीक्षा सप्ताह के किस दिन है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • शनिवार
  • मंगलवार
  • सोमवार
  • गुरुवार

किना बिंदु P से चलना शुरू करती है और पश्चिम दिशा में 2 m चलती है। वह बाएँ मुड़कर 3 m चलती है। फिर वह दोबारा बाएँ मुड़कर 2 m चलती है। इसके बाद वह दाएँ मुड़कर 2 m चलती है। एक बार फिर वह दाएँ मुड़कर 7 m चलती है। फिर वह दाएँ मुड़कर 5 m चलती है और बिंदु Q पर रुक जाती है। बिंदु P पर वापस पहुँचने के लिए उसे किस दिशा में चलना चाहिए? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • पश्चिम
  • उत्तर
  • दक्षिण
  • पूर्व

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं। कथनः कुछ बेल, शाके हैं। कुछ शाके, डॉल्लेन हैं। निष्कर्षः (I) कोई भी शाके, बेल नहीं है। (II) कुछ बेल, डॉल्लेन हैं। (RRB ALP CBT 1 2026)

  • निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
  • न तो निष्कर्ष (I) और न ही निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
  • केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
  • केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।

फारुख बिंदु A से चलना शुरू करता है और पूर्व दिशा में 26 km चलता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 17 km चलता है, फिर दाएं मुड़कर 32 km चलता है। इसके बाद वह फिर दाएं मुड़ता है और 22 km चलता है। अंत में वह दाएं मुड़ता है, 6 km चलता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में चलना चाहिए? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • दक्षिण की ओर 5 km
  • दक्षिण की ओर 6 km
  • उत्तर की ओर 5 km
  • उत्तर की ओर 6 km

निम्नलिखित अक्षर, प्रतीक शृंखला का संदर्भ लीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) R T % & V B M > < Y P L + A # ^ & ? A S P I % + E # A @ Q B T G & + % C ? (दाएं) यदि शृंखला से सभी प्रतीकों को हटा दिया जाए, तो निम्नलिखित में से कौन-सा, दाएं से पांचवां होगा? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • M
  • Q
  • Y
  • B

RRB-GK

भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद, राज्य को ग्राम पंचायतों को संगठित करने हेतु कदम उठाने का निर्देश देता है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • अनुच्छेद 50
  • अनुच्छेद 40
  • अनुच्छेद 60
  • अनुच्छेद 30

2025 में, निम्नलिखित में से किस संस्थान को भारत के राष्ट्रीय क्वांटम मिशन (National Quantum Mission – NQM) के अंतर्गत विषयगत हब (टी-हब) में से एक के रूप में नामित किया गया था? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बेंगलुरु
  • इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टिट्यूट (ISI), कोलकाता
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), कानपुर
  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), त्रिवेंद्रम

RRB-SCIENCE

जल का अपवर्तनांक 1.33 है। इस मान का क्या अर्थ है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • प्रकाश, वायु में जल की तुलना में 1.33 गुना धीमे यात्रा करता है।
  • प्रकाश, वायु की तुलना में जल में 1.33 गुना तीव्रता से यात्रा करता है।
  • जल और वायु में प्रकाश की चाल समान होती है।
  • वायु में प्रकाश की चाल, जल में प्रकाश की चाल की 1.33 गुना होती है।

जठर ग्रंथियों और हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के माध्यम से भोजन का पाचन शरीर के किस भाग में होता है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • बृहदांत्र
  • अग्राशय
  • क्षुद्रांत्र
  • आमाशय

जब किसी तत्व का बाह्यतम कोश लगभग भरा हो, तो उस तत्व की संयोजकता कैसे निर्धारित की जाती है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • नाभिक में मौजूद प्रोटॉनों की कुल संख्या से
  • नाभिक में मौजूद न्यूट्रॉनों की कुल संख्या से
  • परमाणु के कुल द्रव्यमान से
  • अष्टक को पूरा करने के लिए आवश्यक इलेक्ट्रॉनों की संख्या से

पारंपरिक अनाज भंडारण में, किसान प्रायः ______ को रोकने के लिए अनाज में नीम की पत्तियां मिलाते हैं। (RRB ALP CBT 1 2026)

  • पोषक तत्वों की हानि
  • कीट ग्रसन
  • आर्द्रता अवशोषण
  • अंकुरण

कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) में 12 g कार्बन (C), 32 g ऑक्सीजन (O) के साथ संयोजित होता है। यदि 36 g कार्बन का उपयोग किया जाता है, तो स्थिर अनुपात के नियम के अनुसार कितनी ऑक्सीजन संयोजित होगी? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • 96 g
  • 72 g
  • 48 g
  • 64 g

कार्तीय चिह्न परिपाटी के अनुसार, (RRB ALP CBT 1 2026)

  • सभी दर्पणों के लिए वस्तु दूरी (u) को शून्य माना जाता है
  • वस्तु की दूरी (u) को धनात्मक माना जाता है जब वस्तु वास्तविक होती है
  • वस्तु की दूरी (u) को ऋणात्मक माना जाता है जब वस्तु वास्तविक होती है
  • सभी प्रकार की वस्तुओं के लिए वस्तु दूरी (u) को धनात्मक माना जाता है

चुंबक के आसपास के उस क्षेत्र को क्या कहते हैं, जहां चुंबक के बल का पता लगाया जा सकता है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • चुंबकीय ध्रुव
  • चुंबकीय रेखा
  • चुंबकीय क्षेत्र
  • चुंबकीय जोन

निम्नलिखित में से कौन-सा उस एकल कोशिका का उदाहरण नहीं है जो एक पूर्ण जीव का निर्माण करती है? (RRB ALP CBT 1 2026)

  • अमीबा (Amoeba)
  • क्लैमिडोमोनास (Chlamydomonas)
  • पैरामीशियम (Paramoecium)
  • साइकेस (Cycas)
RRB ALP 2025 CBT-1 PYQ (11/03/2026 S-1)