CURRENT-AFFAIRS

कानूनी तौर पर मौत की सज्जा को खत्म करने वाला मध्य पूर्व और अरब का पहला देश कौन बन गया है? Which country in the Middle East has become the first to legally abolish the death penalty? 13 August 2026

  • जॉर्डन / Jordan
  • लेबनान / Lebanon
  • कतर / Qatar
  • कुवैत / Kuwait

Explanation:

  • लेबनान मध्य पूर्व और अरब क्षेत्र का पहला देश बना जिसने कानूनी तौर पर मौत की सजा को खत्म कर दिया है। लेबनान की संसद ने 11 अगस्त 2026 को मौत की सजा को आधिकारिक तौर पर खत्म करने और भविष्य के अपराधों के लिए इसकी जगह कड़ी मेहनत वाली उम्रकैद की सजा लागू करने के लिए वोट किया। यह कानून मौत की सजा पाए लोगों की सजा को भी बदलता है और उस अनौपचारिक रोक को कानूनी रूप देता है जिसके तहत 17 जनवरी 2004 से लेबनान में कोई फांसी नहीं दी गई थी।

युवा मामले और खेल मंत्रालय ने कामकाज में कमियों के कारण निम्न में किस खेल संस्था की मान्यता रद्द कर दी है? Which of the following sports bodies has had its recognition revoked by the Ministry of Youth Affairs and Sports due to shortcomings in its functioning? 13 August 2026

  • अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ / AIFF
  • बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया / BAI
  • टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया / TTFI
  • भारतीय एथलेटिक्स महासंघ / AFI

Explanation:

  • युवा मामले और खेल मंत्रालय ने कामकाज में कमियों के कारण 12 अगस्त 2026 को टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI) की मान्यता रद्द कर दी है। इस आदेश में फेडरेशन द्वारा तय समय-सीमा के भीतर संगठन के चुनाव न कराने और ‘कारण बताओ नोटिस’ का संतोषजनक जवाब न देने का हवाला दिया गया। खेल मंत्रालय ने TTFI की मान्यता सस्पेंड करने के बाद IOA से इस खेल के कामकाज को संभालने के लिए एक एड-हॉक कमेटी बनाने के लिए कहा।

इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के लिए DRDO द्वारा NETRA-2026 नामक दो दिवसीय नेशनल सेमिनार कहाँ आयोजित किया गया? Where was the two-day national seminar named NETRA-2026 on electronic warfare organized by DRDO? 13 August 2026

  • हैदराबाद / Hyderabad
  • बेंगलुरु / Bengaluru
  • दिल्ली / Delhi
  • अमृतसर / Amritsar

Explanation:

  • DRDO ने बेंगलुरु में ‘NETRA-2026’ नामक दो दिवसीय नेशनल सेमिनार आयोजित किया। यह सेमिनार इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर, डिजिटल ट्विन और मिशन क्रिटिकल सिस्टम डिजाइन पर आधारित था। DRDO में इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन सिस्टम्स के डायरेक्टर जनरल, डॉ. बी.के. दास ने NETRA-2026 का उद्घाटन किया। इस सेमीनार में सशस्त्र बलों, DRDO, ISRO, शिक्षा जगत और रक्षा उद्योगों के 200 से अधिक विशेषज्ञों ने भाग लिया।

जम्मू-कश्मीर और रेस्ट ऑफ इंडिया टीम के बीच 1 से 5 अक्टूबर 2026 तक ईरानी कप कहाँ खेला जाएगा? Where will the Irani Cup match between the Jammu & Kashmir and Rest of India teams be played from October 1 to 5, 2026? 13 August 2026

  • धर्मशाला / Dharamshala
  • लखनऊ / Lucknow
  • श्रीनगर / Srinagar
  • बेंगलुरु / Bengaluru

Explanation:

  • जम्मू-कश्मीर में 1 से 5 अक्टूबर 2026 तक श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में ईरानी कप मैच खेला जाएगा। यह मैच जम्मू-कश्मीर और ‘रेस्ट ऑफ इंडिया’ की टीम के बीच पांच दिन के फर्स्ट-क्लास प्रारूप में खेला जाएगा। जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 का खिताब जीतने के बाद ईरानी कप के लिए क्वालीफाई किया।

12 अगस्त 2026 को भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई की कौनसी जयन्ती मनाई गयी? Which birth anniversary of Vikram Sarabhai, the father of India’s space program, was celebrated on August 12, 2026? 13 August 2026

  • 105 वीं / 105th
  • 106 वीं / 106th
  • 107 वीं / 107th
  • 108 वीं / 108th

Explanation:

  • 12 अगस्त 2026 को डॉ. विक्रम साराभाई की 107वीं जयंती मनाई गयी। 1919 में अहमदाबाद में जन्मे डॉ. विक्रम साराभाई भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक और ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के मार्गदर्शक थे। वे ISRO और PRL के संस्थापक थे। इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर (IN-SPACe) ने 12 से 18 अगस्त 2026 तक “इंडिया स्पेस वीक” का आयोजन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च की गयी ‘ट्रायम्प्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक : माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ नामक किताब किसकी आत्मकथा है? Whose autobiography is the book titled ‘Triumph of the Indian Republic : My Life, My Struggles’, launched by Prime Minister Narendra Modi? 13 August 2026

  • लालकृष्ण आडवाणी / Lal Krishna Advani
  • रामनाथ कोविंद / Ram Nath Kovind
  • एम एस स्वामीनाथन / MS Swaminathan
  • अमर्त्य सेन / Amartya Sen

Explanation:

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा ‘ट्रायम्प्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ को लॉन्च किया। राम नाथ कोविंद ने 25 जुलाई 2017 से 25 जुलाई 2022 तक भारत के 14वें राष्ट्रपति के तौर पर काम किया। राष्ट्रपति बनने से पहले वे 2015 से 2017 तक बिहार के राज्यपाल भी रहे थे।

एंड्रास बाका को किस देश का राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है? Which country’s president has Andras Baka been appointed as? 13 August 2026

  • हंगरी / Hungary
  • चिली / Chile
  • पोलैंड / Poland
  • मेक्सिको / Mexico

Explanation:

  • हंगरी की संसद ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस एंड्रास बाका को हंगरी का नया राष्ट्रपति चुना है। वे तामास सुलयोक की जगह लेंगे और 19 अगस्त 2026 को आधिकारिक तौर पर राष्ट्राध्यक्ष की मुख्य रूप से औपचारिक पद संभालेंगे। एंड्रास बाका को सत्ताधारी सेंटर-राइट ‘तिजा’ पार्टी के सदस्यों के समर्थन से चुना गया है।

मोबाइल फूड टेस्टिंग लैबोरेटरीज के लिए भारत की पहली प्रत्यायन योजना किसके द्वारा लॉन्च की गयी है? By whom has India’s first accreditation scheme for mobile food testing laboratories been launched? 13 August 2026

  • विपणन एवं निरीक्षण निदेशालय / AGMARK
  • राष्ट्रीय परीक्षण एवं अंशांकन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड / NABL
  • समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण / MPEDA
  • भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण / FSSAI

Explanation:

  • नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लैबोरेटरीज (NABL) ने मोबाइल फूड टेस्टिंग लैबोरेटरीज के लिए भारत की पहली प्रत्यायन योजना लॉन्च की है। यह योजना नई दिल्ली में ‘गुणवत्ता समन्वय – एक मल्टीलेटरल MoU एक्सचेंज सेरेमनी’ में लॉन्च की गई। इसका उद्देश्य भरोसेमंद, क्वालिटी-एश्योर्ड और इंटरनेशनल स्टैंडर्ड वाली फूड टेस्टिंग सर्विस को लोगों के करीब लाना है।

चर्चा में रही मध्यम से लंबी दूरी की ‘कद्र-एफ बैलिस्टिक मिसाइल’ किस देश के द्वारा विकसित की गयी है? Which country has developed the medium-to-long-range ‘Qadr-F ballistic missile’ that has been in the news? 13 August 2026

  • ईरान / Iran
  • इजराइल / Israel
  • यूक्रेन / Ukraine
  • चीन / China

Explanation:

  • चर्चा में रही मध्यम से लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल कद्र-एफ ईरान के द्वारा विकसित की गयी है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) द्वारा यह मिसाइल शाहब-3 श्रृंखला से विकसित की गई है और इसकी अनुमानित मारक क्षमता लगभग 2,000 किलोमीटर है। यह लगभग 650 किलोग्राम से 1,000 किलोग्राम तक के वारहेड को ले जा सकती है।

रोमानिया में आयोजित भाषाविज्ञान ओलंपियाड 2026 में भारत ने कितने पदक जीते हैं? How many medals did India win at the Linguistics Olympiad 2026 held in Romania? 13 August 2026

  • 2
  • 3
  • 4
  • 5

Explanation:

  • इंटरनेशनल लिंग्विस्टिक्स ओलंपियाड (IOL) 2026 का आयोजन बुखारेस्ट, रोमानिया में किया गया। 23वें अंतर्राष्ट्रीय लिंग्विस्टिक्स ओलंपियाड (IOL) 2026 में भारत ने एक गोल्ड मेडल और तीन ब्रॉन्ज मेडल सहित 4 मेडल जीते और एक ‘ऑनरेबल मेंशन’ (सम्मानजनक उल्लेख) हासिल किया। भारत की तरफ से श्रीलक्ष्मी वेंकटरमन ने गोल्ड मेडल जीता जबकि आरव अनिल राव, निशांत शंकर लक्ष्मणन और अद्वय मिश्रा ने ब्रॉन्ज मेडल जीते।

चर्चा में रही ‘फ्रैक्चर्ड कम्युनिटीज: आदिवासी हिस्ट्रीज एंड द पॉलिटिक्स ऑफ पावर’ नामक किताब के लेखक कौन हैं? Who is the author of the book titled ‘Fractured Communities: Tribal Histories and the Politics of Power’, which has been a topic of discussion? 13 August 2026

  • अभय मेहता / Abhay Mehta
  • उमर खालिद / Umar Khalid
  • चंद्रशेखर आजाद / Chandrashekhar Azad
  • विपिन तोमर / Vipin Tomar

Explanation:

  • डॉ. उमर खालिद ‘फ्रैक्चर्ड कम्युनिटीज: आदिवासी हिस्ट्रीज एंड द पॉलिटिक्स ऑफ पावर’ नामक पुस्तक के लेखक हैं। यह पुस्तक जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से उनके डॉक्टरेट शोध पर आधारित है जो झारखंड के सिंहभूम की आदिवासी समुदायों के बारे में है। यह पुस्तक ब्रिटिश शासन के 200 वर्षों के दौरान सिंहभूम में आदिवासी समुदायों के इतिहास, प्रशासन और प्रतिरोध का विश्लेषण करती है।

हाल ही में विश्व अंगदान दिवस कब मनाया गया है? (August 2026)

  • 11 अगस्त
  • 13 अगस्त
  • 12 अगस्त
  • इनमें से कोई नहीं

Explanation:

  • विश्व अंगदान दिवस प्रतिवर्ष 13 अगस्त को मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को अंगदान के महत्व के बारे में शिक्षित करना, अंगदान से जुड़े डर और भ्रम को दूर करना तथा मृत्यु के बाद अपने अंग दान करने के लिए प्रेरित करना है।
  • भारत में हर साल 3 अगस्त को ‘राष्ट्रीय अंगदान दिवस‘ मनाया जाता है।
  • भारत में नेशनल ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (NOTTO) इस दिशा में जागरूकता और पंजीकरण का कार्य करता है।

हाल ही में किस राज्य सरकार ने आवारा पशुओं और जंगली सूअरों से फसलों की रक्षा के लिए ‘मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना’ शुरू की है? (August 2026)

  • महाराष्ट्र
  • हरियाणा
  • उत्तर प्रदेश
  • इनमें से कोई नहीं

Explanation:

हाल ही में लुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ब्लैक नेक्ड क्रेन महोत्सव कहाँ आयोजित हुआ है? (August 2026)

  • रांची
  • लद्दाख
  • भोपाल
  • इनमें से कोई नहीं

Explanation:

  • भारत का पहला ब्लैक-नेक्ड क्रेन (काली गर्दन वाला सारस) महोत्सव लद्दाख में आयोजित किया गया है। इस तीन दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन लेह, लद्दाख में किया गया।

हाल ही में कानूनी रूप से मौत की सजा को खत्म करने वाला मध्य पूर्व और अरब का पहला देश कौन बन गया है? (August 2026)

  • ईराक
  • सीरिया
  • लेबनान
  • इनमें से कोई नहीं

Explanation:

  • हाल ही में लेबनान (Lebanon) कानूनी रूप से मौत की सजा को खत्म करने वाला मध्य पूर्व और अरब क्षेत्र का पहला देश बन गया है।
    • उम्रकैद की सजा लागू करने के लिए कानून पारित किया।
  • दुनिया में सभी अपराधों के लिए मौत की सजा (मृत्युदंड) को पूरी तरह खत्म करने वाला पहला देश वेनेजुएला था, जिसने 1863 में इसे कानून से हटाया था।

हाल ही में किस राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर का अनाथ एवं विधवा उपकर लगाया है? (August 2026)

  • बिहार
  • हरियाणा
  • आंध्र प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश

Explanation:

हाल ही में किस राज्य सरकार ने शैक्षणिक और सरकारी संस्थानों में कार्यक्रमों की शुरुआत से पहले अपना राज्य गीत गाना अनिवार्य कर दिया है? (August 2026)

  • केरल
  • तमिलनाडु
  • आंध्र प्रदेश
  • इनमें से कोई नहीं

Explanation:

  • तमिलनाडु सरकार ने शैक्षणिक और सरकारी संस्थानों में सभी कार्यक्रमों की शुरुआत से पहले अपना राज्य गीत ‘तमिल थाई वाइथु’ (Tamil Thaai Vazhthu) गाना अनिवार्य कर दिया है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय द्वारा लाए गए इस प्रस्ताव को विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया।

हाल ही में होयसल शासकों संबंधी जानकारी वाले ‘वीरगल्लु शिलालेख’ की खोज कहाँ हुई है? (August 2026)

  • केरल
  • ओडिशा
  • कर्नाटक
  • इनमें से कोई नहीं

Explanation:

  • हाल ही में होयसल शासकों से संबंधित ‘वीरगल्लु शिलालेख‘ की खोज कर्नाटक राज्य में हुई है।
  • यह महत्वपूर्ण शिलालेख कर्नाटक के हसन जिले में स्थित एक प्राचीन लक्ष्मी नारायण स्वामी मंदिर में जीर्णोद्धार (Renovation) कार्य के दौरान खोजा गया है।
  • यह 12वीं शताब्दी का शिलालेख  उस काल के प्रसिद्ध होयसल शासक राजा विष्णुवर्धन की मृत्यु तिथि को लेकर लंबे समय से चले आ रहे ऐतिहासिक विवाद का समाधान करता है।
  • वीरगल्लु (Hero Stone) क्या है: ‘वीरगल्लु’ या हीरो स्टोन उन वीर योद्धाओं या शासकों की याद में बनाए जाते थे जिन्होंने युद्ध या किसी रक्षा कार्य में अपने प्राणों का बलिदान दिया हो। इन पत्थरों पर आमतौर पर उस काल की लिपि, तिथियां और महत्वपूर्ण घटनाओं का विवरण खुदा होता है।

हाल ही में एंड्रास बाका को किस देश का राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है? (August 2026)

  • मिस्र
  • फ्रांस
  • हंगरी
  • इनमें से कोई नहीं

Explanation:

  • हाल ही में एंड्रस बाका (Andras Baka) को हंगरी (Hungary) का नया राष्ट्रपति नियुक्त (चुना) गया है।
  • हंगरी की संसद (नेशनल असेंबली)
  • उन्हें प्रधानमंत्री पीटर मा Magyar (Péter Magyar) के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ सेंटर-राइट ‘तिजा’ पार्टी (Tisza Party) द्वारा राष्ट्रपति पद के लिए नामांकित किया गया था।

हाल ही में किस प्रदेश की सरकार ने 9वीं कक्षा की छात्राओं को साइकिल वितरित करने के लिए ‘विद्या वाहिनी योजना’ शुरू की है? (August 2026)

  • असम
  • दिल्ली
  • तमिलनाडु
  • इनमें से कोई नहीं

Explanation:

  • विद्या वाहिनी योजना दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं की शिक्षा को सुगम बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर करना है।
  • यह योजना दिल्ली सरकार या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 9 में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए है।
  • मुख्य लाभ: योजना के तहत पात्र छात्राओं को स्कूल आने-जाने के लिए निःशुल्क साइकिल प्रदान की जाती है।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च की गयी ‘ट्रायम्प ऑफ द इंडियन रिपब्लिक : माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ नामक किताब किसकी आत्मकथा है? (August 2026)

  • प्रतिभा पाटिल
  • जगदीप धनखड़
  • रामनाथ कोविंद
  • इनमें से कोई नहीं

Explanation:

  • ‘ट्रायम्प ऑफ द इंडियन रिपब्लिक : माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ (Triumph of the Indian Republic: My Life, My Struggles) भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा है।
  • इस पुस्तक का विमोचन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नई दिल्ली के विज्ञान भवन में किया गया।

हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के लिए DRDO द्वारा NETRA-2026 नामक दो दिवसीय नेशनल सेमिनार कहाँ आयोजित किया गया है? (August 2026)

  • मुंबई
  • चेन्नई
  • बेंगलुरु
  • इनमें से कोई नहीं

Explanation:

  • हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक युद्ध (Electronic Warfare), डिजिटल ट्विन और मिशन-क्रिटिकल सिस्टम डिजाइन पर आधारित DRDO का ‘NETRA-2026’ नामक दो दिवसीय नेशनल सेमिनार बेंगलुरु में आयोजित किया गया था।

हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार किस राज्य में स्थापित इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग स्टेशनों की संख्या सबसे अधिक है? (August 2026)

  • गुजरात
  • महाराष्ट्र
  • हरियाणा
  • इनमें से कोई नहीं

Explanation:

  • हाल ही में भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार, भारत में स्थापित इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग स्टेशनों की संख्या सबसे अधिक महाराष्ट्र राज्य में है।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार:महाराष्ट्र 6,985 चार्जिंग स्टेशनों के साथ देश में पहले स्थान पर है।
  • कर्नाटक 6,805 चार्जिंग स्टेशनों के साथ दूसरे स्थान पर है।

हाल ही में किस भारतीय भौतिक विज्ञानी ने 2026 का डिराक मेडल जीता है? (August 2026)

  • अशोक कुमार सिंह
  • सूरज चंद
  • दीपक धर
  • इनमें से कोई नहीं

Explanation:

  • प्रसिद्ध भारतीय भौतिक विज्ञानी प्रोफेसर दीपक धर को सांख्यिकीय यांत्रिकी (statistical mechanics) में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित डिराक मेडल (Dirac Medal) से सम्मानित किया गया है।
  • यह पुरस्कार इंटरनेशनल सेंटर फॉर थ्योरिटिकल फिजिक्स (ICTP) द्वारा प्रदान किया जाता है।
  • उनके साथ इस वर्ष बर्नार्ड डेरिडा (फ्रांस), मार्क मेजार्ड (इटली) और हाइम सोमपोलिंस्की (इजरायल/अमेरिका) को भी यह पदक मिला है।

हाल ही में पुलिस शहीदों के परिवारों के लिए ‘TG-VEER’ पोर्टल किस राज्य ने लॉन्च किया है? (August 2026)

  • असम
  • तेलंगाना
  • तमिलनाडु
  • इनमें से कोई नहीं

Explanation:

  • पुलिस शहीदों के परिवारों के लिए ‘TG-VEER’ पोर्टल तेलंगाना राज्य ने 9 अगस्त 2026 को लॉन्च किया है। इसे तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (DGP) सीवी आनंद द्वारा वारंगल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शुरू किया गया था।
Current Affairs in Hindi 2026 Aug #13