CURRENT-AFFAIRS
आईआईटी दिल्ली में परम प्रज्ञा एआई सुपरकंप्यूटर का आधिकारिक रूप से उद्घाटन किसने किया है? Who has officially inaugurated the Param Pragya AI supercomputer at IIT Delhi? 12 August 2026
- अमित शाह / Amit Shah
- नरेंद्र मोदी / Narendra Modi
- द्रौपदी मुर्मू / Draupadi Murmu
- प्रल्हाद जोशी / Pralhad Joshi
Explanation:
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईआईटी दिल्ली के सोनीपत परिसर में परम प्रज्ञा एआई सुपरकंप्यूटर का उद्घाटन किया। राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन के तहत C-DAC द्वारा विकसित यह 250 PetaFLOPS की AI कंप्यूटिंग और 8 PetaFLOPS की HPC क्षमता प्रदान करता है। इसमें 400 से अधिक GPU, 6,400 से अधिक CPU कोर, 10 PB स्टोरेज और ₹120 करोड़ का स्वीकृत अनुदान शामिल है।
मिस वर्ल्ड 2026 प्रतियोगिता का आयोजन किस देश में किया जा रहा है? In which country is the Miss World 2026 pageant being organized? 12 August 2026
- भारत / India
- मेक्सिको / Mexico
- वियतनाम / Vietnam
- जापान / Japan
Explanation:
- मिस वर्ल्ड 2026 प्रतियोगिता का आयोजन वियतनाम में किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 9 अगस्त से 5 सितंबर 2026 तक होगी, जिसके समापन समारोह हो ची मिन्ह सिटी में होंगे। यह 73वां मिस वर्ल्ड पेजेंट है और मिस वर्ल्ड संगठन की 75वीं वर्षगांठ का प्रतीक है। निकिता पोरवाल भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
बशर अल-असद किस देश के पूर्व राष्ट्रपति थे जिन्हें हाल ही में फांसी की सजा सुनायी गयी है? Bashar al-Assad was the former president of which country, who has recently been sentenced to death? 12 August 2026
- सूडान / Sudan
- सीरिया / Syria
- इराक / Iraq
- ईरान / Iran
Explanation:
- सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद को हाल ही में फांसी की सजा सुनायी गयी है। दमिश्क की चौथी आपराधिक अदालत ने 11 अगस्त 2026 को उन्हें मानवता के खिलाफ अपराध, युद्ध अपराध और सोच-समझकर की गई हत्या के लिए गैर-मौजूदगी में मौत की सजा सुनाई। यह कार्यवाही 14 साल तक चले सीरियाई गृह युद्ध के दौरान हुए अत्याचारों से जुड़ी थी।
11 अगस्त 2026 को महान स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस की कौन सी पुण्यतिथि मनाई गयी? Which death anniversary of the great freedom fighter Khudiram Bose was observed on August 11, 2026? 12 August 2026
- 117 वीं / 117th
- 118 वीं / 118th
- 119 वीं / 119th
- 120 वीं / 120th
Explanation:
- महान स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस की 119वीं पुण्यतिथि 11 अगस्त 2026 को मनाई गई। उन्हें 11 अगस्त 1908 को 18 वर्ष की आयु में ब्रिटिश औपनिवेशिक सरकार द्वारा फांसी दे दी गई थी। शहादत के समय 18 वर्ष के खुदीराम बोस फांसी का सामना करने वाले भारत के सबसे कम उम्र के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।
NASA किस देश की अंतरिक्ष एजेंसी है जिसने ISRO को आर्टेमिस समझौते के तहत अपने मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है? NASA is the space agency of which country that has invited ISRO to join its Moon base program under the Artemis Accords? 12 August 2026
- अमेरिका / America
- रूस / Russia
- चीन / China
- जापान / Japan
Explanation:
- NASA ने ISRO को आर्टेमिस समझौते के तहत अपने मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। आर्टेमिस समझौता नागरिक अंतरिक्ष अन्वेषण और उपयोग के लिए गैर-बाध्यकारी सिद्धांतों का एक समूह है, जिसे 2020 में अमेरिका द्वारा शुरू किया गया था। भारत 21 जून 2023 को इस समझौते का हस्ताक्षरकर्ता बना।
मुख्य रूप से चीन को प्रभावित करने वाले डॉल्फिन चक्रवात को यह नाम किस देश ने दिया है? Which country gave the name ‘Dolphin’ to the cyclone that primarily affected China? 12 August 2026
- फिलीपींस / Philippines
- जापान / Japan
- हांगकांग / Hong Kong
- सिंगापुर / Singapore
Explanation:
- मुख्य रूप से चीन को प्रभावित करने वाले डॉल्फिन चक्रवात का नामकरण हांगकांग द्वारा किया गया। यह नाम चीनी सफेद डॉल्फिन को संदर्भित करता है और विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की टाइफून समिति द्वारा प्रबंधित नामों की सूची में शामिल है। यह तूफान 9 अगस्त 2026 को चीन के झेजियांग प्रांत में ज़मीन से टकराया।
अमेरिका में आयोजित अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने कितने पदक जीते हैं? How many medals has India won at the Under-20 Athletics Championships held in the United States? 12 August 2026
- 3
- 5
- 7
- 8
Explanation:
- भारत ने अमेरिका के ओरेगन में आयोजित विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप 2026 में 3 पदक जीते हैं – 2 रजत और 1 कांस्य। आशीष यादव ने भाला फेंक में और बसंत कुमार मेघवाल ने ऊंची कूद में रजत पदक जीता, जबकि शाहनवाज खान ने ऊंची कूद में कांस्य पदक जीता। यह टूर्नामेंट 5 से 9 अगस्त 2026 तक यूजीन, अमेरिका में आयोजित किया गया।
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 (डिवीजन ‘ए’) का खिताब किसने जीता है? Who has won the title of the 16th Hockey India Junior Men’s National Championship 2026? 12 August 2026
- मध्य प्रदेश / Madhya Pradesh
- ओडिशा / Odisha
- पंजाब / Punjab
- तमिलनाडु / Tamilnadu
Explanation:
- ओडिशा ने 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 (डिवीजन ‘ए’) का खिताब जीता है। तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित फाइनल में ओडिशा हॉकी एसोसिएशन ने हॉकी मध्य प्रदेश को 2-1 से हराया। यह टूर्नामेंट 28 जुलाई से 8 अगस्त 2026 तक आयोजित किया गया।
ग्लोबल साउथ फिल्म महोत्सव का पहला संस्करण किस देश में आयोजित किया जाएगा? In which country will the first edition of the Global South Film Festival be held? 12 August 2026
- भारत / India
- ब्राजील / Brazil
- दक्षिण अफ्रीका / South Africa
- अल्जीरिया / Algeria
Explanation:
- ग्लोबल साउथ फिल्म फेस्टिवल का पहला संस्करण 2027 में भारत में आयोजित किया जाएगा। यह घोषणा मुंबई में आयोजित BRICS Waves Market के दौरान की गई। इसका मुख्य उद्देश्य ग्लोबल साउथ देशों के उभरते क्रिएटिव अर्थव्यवस्थाओं के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान, सह-निर्माण और फिल्म वितरण को बढ़ावा देना है।
जाम्बिया सुप्रीम कोर्ट की पहली भारतीय मूल की महिला न्यायाधीश निम्न में से कौन बन गयी हैं? Who among the following has become the first female judge of Indian origin at the Supreme Court of Zambia? 12 August 2026
- रश्मि देसाई / Rashi Desai
- सुनीता अहुजा / Sunita Ahuja
- कोमल यादव / Komal Yadav
- आभा नायर पटेल / Abha Nayar Patel
Explanation:
- न्यायमूर्ति आभा नायर पटेल जाम्बिया के सर्वोच्च न्यायालय में नियुक्त होने वाली भारतीय मूल की पहली महिला न्यायाधीश हैं। भारत में जन्मी आभा नायर पटेल ने 1987 में जाम्बिया विश्वविद्यालय से सम्मान सहित LLB की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने जाम्बिया के हाई कोर्ट (2019) और अपील न्यायालय (2023) में सेवा की और 27 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट में शपथ ली।
भारत ने हाल ही में ई-वीजा धारकों के लिए कितने नए इंटरनेशनल पोर्ट जोड़े हैं? How many new international ports has India recently added for e-Visa holders? 12 August 2026
- 10
- 11
- 12
- 13
Explanation:
- भारत ने ई-वीजा धारकों के लिए 11 नए इंटरनेशनल पोर्ट जोड़े हैं, जिनमें 9 लैंड पोर्ट और 2 एयरपोर्ट शामिल हैं। अब भारत में एंट्री पॉइंट की कुल संख्या 88 हो गई है – 37 एयरपोर्ट, 38 सीपोर्ट और 13 लैंड पोर्ट। भारत ने 2014 में e-Visa सुविधा शुरू की थी, जिसे अब 172 देशों तक विस्तारित कर दिया गया है।
भारतीय मूल की बोधना शिवनंदन किस देश की सबसे युवा शतरंज चैंपियन बन गयी हैं? Bodhana Sivanandan, of Indian origin, has become the youngest chess champion of which country? 12 August 2026
- भारत / India
- नॉर्वे / Norway
- इंग्लैंड / England
- अमेरिका / America
Explanation:
- 11 वर्षीय बोधना शिवानंदन ब्रिटेन (यूनाइटेड किंगडम) की सबसे युवा महिला शतरंज चैंपियन बन गई हैं। उन्होंने कोवेंट्री में आयोजित 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप में यह उपलब्धि हासिल की। उनकी जीत ने 87 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा जो पहले ऐलेन प्रिचर्ड के नाम था। इसी टूर्नामेंट में भारतीय मूल के 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने भी ओपन ब्रिटिश चैंपियनशिप जीती।
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है? On which day is International Youth Day celebrated every year? 12 August 2026
- 10 अगस्त / 10 August
- 11 अगस्त / 11 August
- 12 अगस्त / 12 August
- 13 अगस्त / 13 August
Explanation:
- अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस हर साल 12 अगस्त को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने युवा मामलों के लिए जिम्मेदार मंत्रियों के विश्व सम्मेलन की सिफारिश के बाद 1999 में इस दिन की स्थापना की थी। पहला अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 12 अगस्त 2000 को मनाया गया था। भारत में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन पर 12 जनवरी को मनाया जाता है।
