CURRENT-AFFAIRS
हाल ही में सुंगल सुरंग का उद्घाटन कहाँ हुआ ? (Where was the Sungal Tunnel inaugurated?)
- अरुणाचल प्रदेश
- सिक्किम
- जम्मू और कश्मीर
- असम
Explanation:
- सुंगल सुरंग (Sungal Tunnel) जम्मू-कश्मीर में बनी एक बड़ी और महत्वपूर्ण सड़क सुरंग है।
- इसे BRO (सीमा सड़क संगठन) ने बनाया है।
- यह जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग NH-144A पर कालीधार पर्वत श्रृंखला के पास स्थित है।
- इसकी लंबाई 2.79 किलोमीटर है और इसे लगभग 600 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।
- सुरंग बनने से जम्मू-पूंछ की दूरी लगभग 13 किलोमीटर कम होगी और यात्रा में 45 मिनट तक का समय बचेगा।
हाल ही में विश्व मानवतावादी दिवस कब मनाया गया है ? (When is World Humanitarian Day celebrated?)
- 15 अगस्त
- 19 अगस्त
- 20 अगस्त
- 24 अगस्त
Explanation:
- विश्व मानवतावादी दिवस हर साल 19 अगस्त को मनाया जाता है।
- 19 August 2003 को इराक के बगदाद में स्थित कैनाल होटल पर बम हमला हुआ था, जिसमें 22 मानवीय सहायता कर्मियों की मृत्यु हुई थी।
- उनकी याद में संयुक्त राष्ट्र ने 19 अगस्त को विश्व मानवतावादी दिवस घोषित किया।
- Theme 2026: “Honouring fallen humanitarians and calling for greater protection of health care”
हाल ही में 2026 BWF World Championships का कौन-सा संस्करण आयोजित किया जा रहा है ? (Which edition of the 2026 BWF World Championships is being held?)
- 28वां
- 29वां
- 30वां
- 31वां
Explanation:
- 2026 BWF World Championships का 30वां संस्करण 17-23 August 2026 तक इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।
- भारत 17 साल के बाद इसकी मेजबानी कर रहा है। भारत ने इससे पहले 2009 में हैदराबाद में इसकी मेजबानी की थी।
- Mascot = पीको (Peacock से प्रेरित)
- भारत को इस चैंपियनशिप में अपना पहला मेडल 1983 में प्रकाश पाठुकोण ने दिलाया था।
- भारत के लिए एकमात्र गोल्ड मेडल PV सिंधु ने 2019 में जीता था।
हाल ही में Jal Jeevan Mission को 2026 में 7 साल पूरे हो गए। यह Mission किस वर्ष शुरू किया गया था? (Jal Jeevan Mission completed 7 years in 2026. In which year was it launched?)
- 2019
- 2020
- 2021
- 2018
Explanation:
- जल जीवन मिशन केंद्र सरकार की योजना है, जिसे 15 अगस्त 2019 को शुरू किया गया था।
- उद्देश्य: गांव के हर घर तक नल के जरिए साफ पीने का पानी पहुंचाना।
- इस योजना को जल शक्ति मंत्रालय चलाता है।
- पहले योजना का लक्ष्य 2024 तक पूरा करना था, लेकिन अब समय सीमा बढ़ाकर दिसंबर 2028 कर दी गई है।
- अब इसका नया चरण जल जीवन मिशन 2.0 है।
हाल ही में United Nations Convention to Combat Desertification (UNCCD) COP – 17 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है? (The United Nations Convention to Combat Desertification (UNCCD) COP – 17 is being held where?)
- भारत / India
- मंगोलिया / Mongolia
- रूस / Russia
- जापान / Japan
Explanation:
- UNCCD का COP17 सम्मेलन उलानबटार, मंगोलिया में 17-28 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
- Theme: “Restoring Land. Restoring Hope.” (भूमि की बहाली, उम्मीद की बहाली)
- मुख्य उद्देश्य: मरुस्थलीकरण, भूमि क्षरण और सूखे की चुनौतियों से निपटना।
- भारत ने इस Summit के दौरान अपनी पहली “Guide to Grasslands and Other Open Natural Ecosystems (ONEs) of India” लॉन्च की।
- विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस = 17 जून
हाल ही में बंद किए गए Romania के पहले और एकमात्र Nuclear Power Plant का नाम क्या है ? (What is the name of Romania’s first and only nuclear power plant that was recently shut down?)
- पाक्स न्यूक्लियर पावर प्लांट
- ओक्लिक्लुओटो न्यूक्लियर पावर प्लांट
- जापोरिज्ड्रिया न्यूक्लियर पावर प्लांट
- सर्नावोडा न्यूक्लियर पावर प्लांट / Cernavoda Nuclear Power Plant
Explanation:
- अगस्त 2026 में भीषण सूखे के कारण रोमानिया के Cernavoda Nuclear Power Plant के दोनों reactors को बंद कर दिया गया।
- यह रोमानिया का पहला और एकमात्र Nuclear Power Plant है।
- Cernavoda Plant में 2 Nuclear Reactors हैं – Unit 1 (1996) और Unit 2 (2007)।
- Unit 1 को July 2026 में और Unit 2 को 13 August 2026 को बंद किया गया।
- कम बारिश और ज्यादा गर्मी के कारण डेन्यूब नदी का Water level बहुत कम हो गया, जिससे reactors को Cooling के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल सका।
- रोमानिया की Capital = Bucharest, Currency = Romanian leu, President = Nicușor Dan
हाल ही में तमिलनाडु सरकार ने तीसरी संतान के जन्म पर महिला सरकारी कर्मचारियों के मातृत्व अवकाश को कितने समय का करने की घोषणा की है ? (How long has the Tamil Nadu government announced to extend the maternity leave of female government employees on the birth of their third child?)
- 90 दिन
- 180 दिन
- 365 दिन
- 730 दिन
Explanation:
- तमिलनाडु सरकार ने महिला सरकारी कर्मचारियों के मातृत्व अवकाश में बड़ा बदलाव करने की घोषणा की है।
- पहले: तीसरी संतान होने पर महिला कर्मचारी को सिर्फ 12 सप्ताह (लगभग 3 महीने) का मातृत्व अवकाश मिलता था।
- अब: तीसरी संतान होने पर भी 365 दिन यानी पूरे 1 साल का मातृत्व अवकाश देने का फैसला किया गया है।
- मुख्य उद्देश्य: महिलाओं को बच्चे की देखभाल के लिए ज्यादा समय देना और काम व परिवार के बीच बेहतर संतुलन देना।
हाल ही में दक्षिण सूडान में UNMISS के साथ सेवा दे रहे कितने भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक मिला ? (How many Indian peacekeepers serving with UNMISS in South Sudan received the United Nations Medal?)
- 150
- 175
- 210
- 250
Explanation:
- दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन (UNMISS) में काम कर रहे 210 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक (UN Medal) दिया गया है।
- यह सम्मान दक्षिण सूडान की राजधानी जुबा में दिया गया।
- इन 210 सैनिकों में 6 महिला शांति सैनिक और 7 स्टाफ अधिकारी भी शामिल थे।
- भारत UN Peacekeeping Missions में सैन्य और पुलिस कर्मियों का दूसरा सबसे बड़ा योगदानकर्ता है।
हाल ही में आयोजित सेमीकॉन इंडिया 2026 का विषय क्या है ? (What is the theme of SEMICON India 2026 organized?)
- Digital India to Semiconductor India
- Chip India: Make in India
- Silicon to Systems: Building the Ecosystem
- Semiconductor for Developed India
Explanation:
- SEMICON India 2026 यशोभूमि (IICC), द्वारका, नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
- Theme: “सिलिकॉन से सिस्टम तक: इकोसिस्टम का निर्माण” (Silicon to Systems: Building the Ecosystem)
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर को इसका उद्घाटन किया।
- 29 दिसंबर 2021 को, भारत सेमीकंडक्टर मिशन 76,000 करोड़ रुपये की परिव्यय के साथ लॉन्च किया गया था।
हाल ही में सांप के काटने को अधिसूचित बीमारी (Notifiable Disease) किस राज्य ने घोषित किया है ? (Which state has declared snake bite a notifiable disease?)
- गुजरात
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- राजस्थान
Explanation:
- महाराष्ट्र सरकार ने सांप के काटने (Snake Bite) को अधिसूचित बीमारी (Notifiable Disease) घोषित कर दिया है।
- यह नियम 18 अगस्त 2026 से लागू हुआ है।
- इसका मतलब: अगर किसी व्यक्ति को सांप काटता है, तो अस्पताल और स्वास्थ्यकर्मियों को इसकी जानकारी सरकार को देनी होगी।
- इससे सरकार को सांप काटने के मामलों का सही आंकड़ा मिल सकेगा और एंटी-स्नेक वेनम (ASV) की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।
हाल ही में भारत की पहली क्वांटम कंप्यूटिंग वैली की आधारशिला कहां रखी गई ? (Where was the foundation stone laid for India’s first quantum computing facility?)
- बेंगलुरु
- लखनऊ
- अमरावती
- भुवनेश्वर
Explanation:
- भारत की पहली क्वांटम कंप्यूटिंग वैली की आधारशिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश में रखी गई।
- यह भारत के क्वांटम कंप्यूटिंग क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
