रस

  • रस की परिभाषा
    • रस सिद्धांत के प्रवर्तक आचार्य भरतमुनि है। 
    • आचार्य भरत मुनि ने रस की परिभाषा इस प्रकार दी है 
    • “तत्र विभवानुभाव व्यभिचारि संयोग द्रस निष्पति” 
    • अर्थात् विभाव, अनुभाव, व्यभिचारी भाव आदि से संयोग होने पर रस की अनुभूति होती है।

  • रस के अंग  – भरत की परिभाषा के आधार पर रस के चार अंग होते हैं 
    • (1) स्थायीभाव
    • (2) विभाव 
    • (3) अनुभाव 
    • (4) संचारीभाव
  • स्थायीभाव
    • जो भाव पाठक, वाचक या श्रोता के चित में स्थायी रूप से विद्यमान रहते हैं और जिन्हें कोई विरुद्ध या अविरुद्ध भाव दबा नहीं सकता, उन्हें स्थायीभाव कहते हैं। 
    • भरत मुनि ने स्थायी भावों की संख्या आठ मानी थी। 
    • अब इसकी संख्या नौ मानी जाती है, जो इस प्रकार है 
    • 1.रति, 2.हास, 3.शोक, 4.क्रोध, 5.उत्साह, 6.भय, 7.जुगुप्सा, 8.विस्मय और 9.निर्वेद 
  • विभाव 
    • स्थायीभावों के जो कारण होते हैं उन्हें विभाव कहते हैं। 
    • यह दो प्रकार का होता है – (1) आलंबन और (2) उद्दीपन
  • अनुभाव 
    • स्थायी भावों को प्रकाशित करने वाली आश्रय की बाह्य चेष्टाओं को अनुभाव कहा जाता है। 
    • इसके दो वर्ग हैं – (1) यत्नज और (2) अत्नयज। 
    • अनुभावों की संख्या आठ है – स्तम्भ, स्वेद, रोमांच, स्वरभंग, कम्प, विवर्णता, अश्रु और प्रलाप।
  • संचारीभाव 
    • इन्हें व्यभिचारीभाव भी कहा जाता है। ये भाव किसी एक ही स्थायीभाव के साथ स्थिर नहीं रहते हैं। इसी कारण इन्हें संचारीभाव कहा जाता है। 
    • संचारीभावों की संख्या 33 (तैंतीस) मानी गई है। 
      • निर्वेद, ग्लानि, शंका, असूया, मद, श्रम, आलस्य, दीनता, चिन्ता, मोह, स्मृति, धृति, क्रीड़ा, चापल्य, हर्ष, आवेग जड़ता, गर्व, विषाद, औत्सुक्य, निद्रा, अपस्मार, स्वप्न, विबोध, अवमर्ष, अवहित्था, उग्रता, मति, व्याधि, उन्माद, मरण, त्रास और वितर्क ।
  • रस के भेद 
    • भरत मुनि ने रसों की संख्या आठ मानी है। 
    • रसों की संख्या नौ मानी गई है। जो इस प्रकार हैं 

रस

स्थायीभाव

1

शृंगार 

रति

2

हास्य

हास

3

करुण

शोक

4

रौद्र

क्रोध

5

वीर

उत्साह

6

भयानक

भय

7

वीभत्स

जुगुप्सा या घृणा

8

अद्भुत

विस्मय या आश्चर्य

9

शान्त

निर्वेद

 

रस ,रस की परिभाषा, अंग,भेद