Relative Adverb : Relative Adverb वाक्यों को जोड़ता है। अपने antecedent (पूर्व प्रयुक्त Noun या Pronoun) की ओर संकेत करते हुए time, place, reason और manner बताता है।
Relative Adverbs हैं-
When
Where (Ex – I don’t know wherehe has gone.)
Why
How
Interrogative Adverb : Why, when, where, how
Ex – Why are you surprised?
Adjectives की भांति कुछ Adverbs की भी Degree of Comparison होती हैं।
Positive
Comparative
Superlative
Hard
harder
hardest
POSITION OF ADVERBS
Adverb सदैव उस शब्द के निकट रखा जाता है, जिसको यह modify करता है। यदि Adverb के Position को बदल दिया जाए तो वाक्य का अर्थ ही बदल जाता है।
वाक्य के आरंभ में (At the beginning)
Interrogative Adverb का प्रयोग सदैव sentences के आरंभ में होता है।
जैसे: When are you returning home?
सारे वाक्य को modify करने के लिए Adverb आरंभ में प्रयुक्त होता है।
जैसे: Surely, I will take care of you.
Emphasis के लिए भी Adverb आरंभ में प्रयुक्त होता है।