Updated on 18/08/23 by Maananjay MahatoShare on WhatsApp

झारखंड के पलामू जिले के तहत 5 विधानसभा क्षेत्र आते हैं – पनकी, डाल्टनगंज, बिश्रामपुर, छतरपुर और हुसैनाबाद। इन 5 विधानसभा क्षेत्रों में से छतरपुर विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व है। आलोक कुमार चौरसिया पलामू के डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक है।  

आलोक कुमार चौरसिया वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में झारखंड विधानसभा के सदस्य हैं। उनसे पूर्व  वर्ष 2014 में  कृष्णा नंद त्रिपाठी ने झारखंड विधानसभा 2014  का चुनाव जीता था ।

आलोक कुमार चौरसिया का वर्तमान आवास पलामू के मेदिनीनगर में है और उनके पिता का नाम अनिल कुमार चौरसिया है। आलोक कुमार चौरसिया ने बारहवीं की पढ़ाई वर्ष 2012 में डाल्टनगंज के जीएलए कॉलेज से पूरी की है। 

ALOK KUMAR CHAURASIYA Biography : Jharkhand MLA