Updated on 23/04/26 by Mananjay MahatoShare on WhatsApp

  • इसरो ने गगनयान मिशन के लिए दूसरा इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट (IADT-02) सफलतापूर्वक आयोजित सतीश धवन स्पेस सेंटर, श्रीहरिकोटा, 10 अप्रैल, 2026 किया।
  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू 14 अप्रैल, 2026 को अमरावती में विश्व क्वांटम दिवस के साथ भारत की पहली स्वदेशी क्वांटम कंप्यूटिंग परीक्षण सुविधा लॉन्च करेंगे।
  • Open Network for Digital Commerce (ONDC) ने विभोर जैन को अपना प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया है।
  • विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के विकास पूर्वानुमान को 6.3 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.6 प्रतिशत कर दिया है
  • भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने राजमार्गों के किनारे औषधीय पेड़ लगाने के लिए ‘आरोग्य वन’ पहल शुरू की है।
  • भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में फँसे 1,400 से ज़्यादा पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बचाने के लिए ‘ऑपरेशन हिमसेतु’ शुरू किया है।
    • यह घटना बड़े पैमाने पर हुए भूस्खलन और लाचेन के पास हाल ही में बने एक पुल के अचानक टूट जाने के कारण हुई
  • आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) ने अरुणाचल प्रदेश में कलाई-II जलविद्युत परियोजना के लिए ₹14,105.83 करोड़ की मंज़ूरी दे दी है।
    • घोषणा – 8 अप्रैल, 2026 को
    • इसे लोहित नदी पर विकसित किया जाएगा।
    • इस परियोजना का लक्ष्य 1200 MW स्वच्छ बिजली पैदा करना है।
  • राजदूत प्रीति सरन तीन वर्ष के कार्यकाल हेतु संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) में CESCR (आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों पर समिति) में पुनर्निर्वाचित
  • वैश्विक निर्यात रैंकिंग 2025: विश्व व्यापार संगठन (WTO)
    • दुनिया के शीर्ष निर्यातक देश
    • चीन – $3,771,842 मिलियन
    • संयुक्त राज्य अमेरिका – $2,185,220 मिलियन
    • जर्मनी – $1,764,188 मिलियन
    • निर्यातकों की सूची में भारत 19वें स्थान पर है, जिसका निर्यात मूल्य $445,278 मिलियन है और वैश्विक निर्यात में इसकी हिस्सेदारी 1.7% है।
  • INS अरिदमन, भारत की तीसरी परमाणु-शक्ति चालित पनडुब्बी, नौसेना के बेड़े में शामिल हो गई है। पनडुब्बी को आधिकारिक तौर पर 3 अप्रैल को विशाखापत्तनम में कमीशन किया गया था।
  • भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने संजय खन्ना को चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) नियुक्त किया है।
  • संयुक्त अरब अमीरात ने U6GHz/6GHz स्पेक्ट्रम का उपयोग करके दुनिया का पहला 10G इंटरनेट नेटवर्क पेश किया।
  • भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर सीडी गोपीनाथ का निधन
    • वह उस ऐतिहासिक भारतीय टीम के अंतिम जीवित सदस्य भी थे, जिसने वर्ष 1952 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की पहली टेस्ट जीत हासिल की थी।
  • भारतीय सेना ने भारत-मिस्र संयुक्त विशेष बल अभ्यास के चौथे संस्करण के लिए मिस्र में अपनी टुकड़ी भेजी है, जिसे ‘साइक्लोन-IV’ के नाम से जाना जाता है। यह संस्करण 9 से 17 अप्रैल, 2026 तक आयोजित किया जाएगा। यह अभ्यास ‘अंशास’ में होगा
  • Policybazaar Insurance Brokers ने सज्जा प्रवीण चौधरी को अपना नया Chief Executive Officer (CEO) और Principal Officer नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को बीमा नियामक ने मंज़ूरी दे दी है, और यह नियुक्ति पूर्व CEO तरुण माथुर के निजी कारणों से इस्तीफ़ा देने के बाद हुई है। चौधरी कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक भी होंगे।
  • रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के साथ युद्धविराम की घोषणा की
  • बेंगलुरु की डिजिटल लेंडिंग कंपनी KreditBee ने फंडिंग के एक नए राउंड में $280 मिलियन जुटाकर ‘यूनिकॉर्न क्लब’ में शामिल होने का एक बड़ा मील का पत्थर हासिल किया है।
  • हर साल 10 अप्रैल को ‘विश्व होम्योपैथी दिवस’ मनाया जाता है। यह दिन होम्योपैथी के संस्थापक सैमुअल हैनिमैन की जयंती के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 2026 के लिए इसकी थीम “सतत स्वास्थ्य के लिए होम्योपैथी” (Homoeopathy for Sustainable Health) है;
  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने सुझाव दिया है कि MSMEs के लिए TReDS प्लेटफ़ॉर्म से जुड़ने के लिए कुछ वेरिफिकेशन की शर्तों को हटा दिया जाए, जिसका मकसद ‘ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस’ को बेहतर बनाना और वर्किंग कैपिटल तक तेज़ी से पहुँच सुनिश्चित करना है।
    • TReDS (ट्रेड रिसीवेबल डिस्काउंटिंग सिस्टम) एक ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म है जो व्यवसायों को उनके बकाया बिलों का पैसा जल्दी पाने में मदद करता है।
  • चक्रवात ‘मैला’ इस समय प्रशांत महासागर के सोलोमन सागर क्षेत्र में सक्रिय है। यह ऑस्ट्रेलिया और पापुआ न्यू गिनी के बीच बना
  • विश्व बैंक के ‘दक्षिण एशिया आर्थिक अपडेट’ के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 में भारत की अर्थव्यवस्था में 7.6% की मज़बूत वृद्धि का अनुमान है। हालाँकि, वित्त वर्ष 2027 में यह वृद्धि थोड़ी धीमी होकर 6.6% हो सकती है।
    • दक्षिण एशिया में कुल विकास दर 2025 के 7.0% के मुकाबले, 2026 में धीमी होकर 6.3% तक पहुँच सकती है।
  • मेटा ने नया AI मॉडल Muse Spark पेश किया
  • IIM रोहतक ने जीता BIMTECH का ‘Hermes Dialogue 6.0’. यह कार्यक्रम Birla Institute of Management Technology (BIMTECH), ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित किया गया था।
  • भारतीय मूल के वैज्ञानिक दीप जरीवाला को मिला अमेरिका में प्रतिष्ठित ‘Governor’s Chair’ पद |  UT-ORNL ( University of Tennessee + Oak Ridge National Laboratory )  Governor’s Chair for Quantum Devices के लिए चुना गया है।
  • मशहूर TCS वर्ल्ड 10k बेंगलुरु रेस (TCS World 10k Bengaluru race) 26 अप्रैल 2026 को होगी। क्रोएशिया की एक पूर्व हाई जंप स्टार जानी-मानी एथलीट ब्लैंका व्लासिक को इंटरनेशनल इवेंट एम्बेसडर बनाया गया है
  • देश की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश की मोहसिना किदवई का 8 अप्रैल, 2026 को दिल्ली में निधन हो गया।
  • भारत ने 2028 में होने वाले COP33 Climate Summit की मेज़बानी करने की अपनी योजना वापस ले ली है।
  • Bank of Baroda ने बहुभाषी एआई प्लेटफॉर्म ‘बॉब संवाद’ शुरू किया
  • भारतीय नौसेना का जहाज़ INS सुनायना हाल ही में ‘IOS SAGAR’ नामक एक विशेष मिशन के तहत मालदीव की राजधानी माले पहुँचा।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस के विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 07 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में अभियान “मेरा गांव, स्वस्थ गांव” (माझं गाव, आरोग्यसंपन्न गांव) का औपचारिक शुभारंभ किया।
  • सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) के अनुसार, मार्च महीने में गुरुग्राम देश का सबसे प्रदूषित शहर था
  • ओडिशा की 18 वर्षीय पायल नाग ने  महिला कंपाउंड स्पर्धा में बैंकॉक में आयोजित वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज़ फ़ाइनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है (पहली ‘क्वाड्रपल एम्प्यूटी’ (चारों अंग गंवा चुकी) खिलाड़ी) ।
    • भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में कुल 16 पदक जीते।
    • इनमें सात स्वर्ण पदक, पांच रजत पदक और चार कांस्य पदक शामिल हैं।
    • तोमन कुमार ने पुरुष कंपाउंड वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।
    • भावना ने महिला रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
    • हरविंदर सिंह ने रिकर्व फाइनल में रजत पदक जीता
  • भारतीय रेलवे ने अहमदाबाद और रतलाम डिवीजनों के लिए लगभग ₹398 करोड़ की ऑप्टिकल फाइबर केबल बैकबोन परियोजना को मंजूरी दी है।
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस और चीन ने उस प्रस्ताव को वीटो कर दिया, जिसका मकसद हॉर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना था।
  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अप्रैल 2026 की मौद्रिक नीति के फैसले की घोषणा कर दी। इसमें रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर बरकरार रखने का फैसला लिया गया।
    • रेपो रेट: 5.25% पर अपरिवर्तित
    • स्टैंडिंग डिपॉज़िट फ़ैसिलिटी (SDF): 5.00%
    • मार्जिनल स्टैंडिंग फ़ैसिलिटी (MSF) और बैंक रेट: 5.50%
    • चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी वृद्धि दर 6.9% रहने का अनुमान है, जबकि पिछले वर्ष के लिए यह 7.6% रहने का अनुमान है।
  • किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित 2026 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय ग्रीको-रोमन पहलवानों ने पांच पदक जीते।
  • विश्व की सबसे बड़ी विद्युत उद्योग प्रदर्शनी, इलेक्रामा (ELECRAMA) 2027 के 17वें संस्करण का आधिकारिक तौर पर नई दिल्ली में शुभारंभ किया गया है।
    • इस आयोजन का आयोजन भारतीय विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता संघ द्वारा किया गया है।
    • इसका शुभारंभ घनश्याम प्रसाद ने किया
  • कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) को बढ़ावा देने के लिए ऑस्ट्रेलिया के ‘डीकिन विश्वविद्यालय’ और तेलंगाना सरकार के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
  • भारत और अमेरिका ‘पैक्स सिलिका’ (Pax Silica) तथा प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व उपसभापति हरिवंश को राज्यसभा के लिए नामित किया है।
    • अनुच्छेद 80 के तहत, राष्ट्रपति राज्यसभा के लिए छह वर्ष के कार्यकाल हेतु 12 सदस्यों को नामित करते हैं।
  • महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 9 अप्रैल से पोषण पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ किया।
  • भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस त्रिकंद केन्या के मोम्बासा पहुंचा।
  • नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने घोषणा की है – घरेलू एयरलाइनों के लिए लैंडिंग और पार्किंग शुल्क में 25 प्रतिशत की कमी की जाएगी।
  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 07 अप्रैल 2026 को भारत की पहली चालक रहित ‘पॉड टैक्सी’ परियोजना का शिलान्यास किया। यह एक स्वचालित तीव्र पारगमन प्रणाली है, जिसे मुंबई में कुर्ला और बीकेसी के बीच विकसित किया जा रहा है
  • भारत जनजाति महोत्सव 2026
    • नई दिल्ली में भव्य समापन
    • उत्कृष्ट आदिवासी कारीगरों व विक्रेताओं को सम्मान
    • कुल 10 श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस (7 अप्रैल)
    • हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है
    • शुरूआत: विश्व स्वास्थ्य संगठन
    • थीम 2026: Together for health. Stand with science
  • आयुष मंत्रालय द्वारा महाराष्ट्र के लोनार में योग महोत्सव 2026 के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के लिए 75 दिनों की उलटी गिनती का औपचारिक शुभारंभ किया गया।
  • पलक गुलिया और मुकेश नेलावल्ली ने आईएसएसएफ विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। यह प्रतियोगिता स्पेन के ग्रेनाडा में आयोजित की गई थी।
  • भारत के चुनाव आयोग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम (आईईवीपी) 2026 का शुभारंभ किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन नई दिल्ली में ज्ञानेश कुमार और अन्य चुनाव आयुक्तों के नेतृत्व में किया गया।
  • मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) मामला
    • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज
    • हटाने की प्रक्रिया: अनुच्छेद 324(5)
  • यस बैंक नियुक्ति : विनय मुरलीधर टोंसे बने MD & CEO (3 वर्ष)
    • प्रशांत कुमार की जगह ली
  • एयर इंडिया : मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने कार्यकाल पूरा होने से पहले इस्तीफा दिया
  • डिजिटल पेमेंट्स (Worldline रिपोर्ट)
    • UPI QR कोड: 731.38 मिलियन
    • 2025 में 15% वृद्धि अनुमान
    • UPI ट्रांजैक्शन: 228.5 बिलियन
    • ग्रोथ: 33%
  • उत्तर प्रदेश की दिव्या सिंह : 14 दिन में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुँची
    • यात्रा शुरू: काठमांडू
  • म्यांमार राजनीति : मिन आंग ह्लाइंग बने राष्ट्रपति
  • मध्य प्रदेश स्कूल चलें हम’ अभियान शुरू – उद्देश्य: नामांकन बढ़ाना
  • LPG टैंकर मिशन
    • भारतीय ध्वज वाले जहाज Green Asha ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया
    • 15,400 टन LPG परिवहन
  • बंदरगाह प्रदर्शन (FY 2025-26)
    • कुल कार्गो: 915.17 मिलियन टन
    • वृद्धि: 7.06%
    • शीर्ष: दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण (160.11 MT)
  • ASISSE सर्वेक्षण : भारत ने आर्थिक आंकड़ों को मजबूत करने के लिए अप्रैल 2026 में निगमित सेवा क्षेत्र उद्यमों का पहला वार्षिक सर्वेक्षण (ASISSE) शुरू किया।
    • MoSPI के तहत NSO द्वारा आयोजित, इसका उद्देश्य सेवा क्षेत्र में विस्तृत जानकारी प्राप्त करना है।
  • स्वच्छ जल वाले शीर्ष देश
    1. स्विट्ज़रलैंड
    2. नॉर्वे
    3. फ़िनलैंड
  • नरेंद्र भूषण बने  : भूमि संसाधन विभाग के सचिव 
    • यह विभाग ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है।
  • परमाणु ऊर्जा उपलब्धि : कल्पक्कम में PFBR (Prototype Fast Breeder Reactor) ने क्रिटिकैलिटी हासिल की
  • वन हेल्थ समिट 2026
    • आयोजन: 5–7 अप्रैल , स्थान: ल्योन, फ्रांस
  • मेनका गुरुस्वामी बनीं पहली LGBTQ राज्यसभा सदस्य
  • पवन ऊर्जा (FY 2025-26)
    • कुल क्षमता वृद्धि: 6.05 GW
    • शीर्ष राज्य:
      1. गुजरात
      2. कर्नाटक
      3. महाराष्ट्र

  • 6 अप्रैल : विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस (International Day of Sport for Development and Peace) 
    • Theme 2026: “खेल: पुल बनाना, बाधाएँ तोड़ना
    • UN द्वारा 2013 में घोषित, 2014 से मनाया जा रहा
  • 5 अप्रैल – राष्ट्रीय समुद्री दिवस
    •  1919 की SS Loyalty यात्रा से जुड़ा
    • यह दिवस 1964 से मनाया जा रहा है।
  • 5 अप्रैल – Easter Sunday
    • यीशु मसीह के पुनरुत्थान का प्रतीक
  • 4 अप्रैल – International Carrot Day
    •  2003 से शुरू
  • ‘कर साथी’ प्लेटफ़ॉर्म : भारत के आयकर विभाग
    • आयकर भरना आसान करने के लिए लॉन्च
  • ‘साधना सप्ताह 2026’ (2–8 अप्रैल)
    • सिविल सेवाओं में क्षमता निर्माण
    • Full form: Strengthening Adaptive Development & Humane Aptitude for National Advancement
  • BRO का Project Chetak
    • 1980 में स्थापित, 47वाँ स्थापना दिवस (बीकानेर)
  • Western Dedicated Freight Corridor (WDFC) – भारतीय रेलवे ने सफलतापूर्वक वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (WDFC) का निर्माण पूरा कर लिया है।
  •  Jawaharlal Nehru Port Terminal (JNPT)  (महाराष्ट्र) से दादरी (UP) तक ~1506 किमी
  • पुरी Jagannath International Airport : Stage-I forest clearance मिला
  • छत्तीसगढ़ में काला हिरण (Blackbuck) पुनर्वास
    • 1927 के बाद फिर से वापसी
    • वर्तमान: ~130 जंगल में, 80 और छोड़े जाएंगे, इनमें से 50 हिरणों को दिल्ली से लाकर यहाँ बसाया गया, जबकि 27 हिरण बिलासपुर स्थित कानन पेंडारी चिड़ियाघर से लाए गए थे।
    •  शुरुआत: 2018 (बरनवापारा अभयारण्य)
  • 6 अप्रैल, 2026 को राज्यसभा के 19 नवनिर्वाचित और पुनः निर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली।
  • त्रि-सेवा संगोष्ठी ‘रण संवाद’ का आयोजन 9-10 अप्रैल, 2026 को बेंगलुरु स्थित वायु सेना प्रशिक्षण कमान में किया जाएगा।
  • बेंगलुरु में आयोजित इंडियन एथलेटिक्स सीरीज 2026 – 
    • मुरली श्रीशंकर :  Long Jump: 8.15m (Winner)
    • Ancy Sojan :  Women’s Long Jump: 6.54m (Winner)
  • Bhuvneshwar Kumar :  IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज
  • चेतक स्क्रीन अवार्ड्स 2026/Chetak Screen Awards 2026)
    • Best Film – Homebound
    • Best Director – Aditya Dhar (धुरंधर)
    • Best Actor – Ranveer Singh (धुरंधर)
    • Best Actress – Yami Gautam (हक)
    • Gender Sensitive Film – Haq
    • OTT Awards
      • Best Film – Stolen
      • Best Actor – Abhishek Banerjee (स्टोलन)
      • Best Actress – Sanya Malhotra ​​(मिसेज़)
      • Best Director – Karan Tejpal (स्टोलन)
      • सर्वश्रेष्ठ OTT स्क्रिप्ट: स्टोलन
  • Henry Walter :  “भारत में जनगणना का जनक” (1830, ढाका सर्वे)
  • Philately (Stamp Collecting) :  “King of Hobbies”
    • पहला स्टाम्प: Penny Black (1840, UK)
  • गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है।
  • मूडीज ने वित्त वर्ष 2027 के लिए भारत की GDP वृद्धि अनुमानों को 6.8 प्रतिशत से घटाकर 6% कर दिया
  • अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस 2026, 4 अप्रैल को मनाया गया।
    • Theme 2026 – ‘Invest in Peace; Invest in Mine Action
  • केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने CFTRI (Centre at Central Food Technological Research Institute) में BioNEST Incubation Centre का उद्घाटन किया।
  • उपराष्ट्रपति C. P. Radhakrishnan ने नई दिल्ली में Tides of Time पुस्तक लॉन्च की, जिसे Sudha Murty ने लिखा है।
  • 2 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकारी कर्मचारियों की क्षमता निर्माण को सुदृढ़ करने हेतु साधना सप्ताह 2026 का शुभारंभ किया।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा पुलिस के लिए ‘राष्ट्रपति पुलिस ध्वज’ पुरस्कार को मंजूरी दे दी है।
  • 2025-26 में कोयला उत्पादन 210.46 मिलियन टन रहा (10.22% वृद्धि)।
  • भारत की संसद ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026 को मंजूरी दे दी है।
  • भारत और मोज़ाम्बिक के बीच पाँचवीं संयुक्त रक्षा कार्य समूह की बैठक 1 से 2 अप्रैल 2026 तक मापुटो में आयोजित की गई।
  • म्यांमार के सैन्य नेता मिन आंग ह्लांग (Min Aung Hlaing) ने संसद में बहुमत वोट हासिल करने के बाद राष्ट्रपति पद के लिए चुने गए ।
  • भारत सरकार ने डिजिटल शासन को बढ़ावा देने के लिए गोवा सरकार और कोचीन बंदरगाह प्राधिकरण को SAMPANN प्लेटफॉर्म-एज़-ए-सर्विस उपलब्ध कराने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • सिंहस्थ महाकुंभ 2028 से पहले मोहन यादव ने उज्जैन में 700 करोड़ रुपये से अधिक की अनुमानित लागत से एक नई बाईपास सड़क परियोजना की घोषणा की है।
  • आयकर विभाग ने ‘कर साथी’ नाम से एक नई वेबसाइट शुरू की है।
  • उचरल न्याम-ओसोर (Uchral Nyam-Osor) के मंगोलिया के नए प्रधानमंत्री चुने जाने की पुष्टि हो गई है।
  • बैंकॉक में आयोजित विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कंपाउंड स्पर्धाओं में तीन टीम स्वर्ण पदक हासिल किए।
    • महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा में शीतल देवी और पायल नाग ने स्वर्ण पदक जीता।
    • मिश्रित कंपाउंड वर्ग में शीतल देवी और तोमन कुमार ने  स्वर्ण पदक जीता।
  • दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के Rassie van der Dussen ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
  • नए उपसेना प्रमुख : लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने
    • संदीप जैन –  दक्षिणी कमान प्रमुख
      • उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ की जगह ली है
    • वीएमबी कृष्णन पूर्वी कमान प्रमुख
    • पुष्पेंद्र पाल सिंह –  पश्चिमी कमान प्रमुख
  • INS मालवन :  भारतीय नौसेना
    • यह अगली पीढ़ी का एंटी-सबमरीन युद्धपोत है, जिसे 31 मार्च, 2026 को कोच्चि में सौंपा गया।
    • इस पोत का निर्माण कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा किया गया है।
  • मेघालय ने दूरदराज के इलाकों में हाई-स्पीड इंटरनेट पहुँचाने के लिए Starlink India के साथ साझेदारी की
  • लोकसभा ने 1 अप्रैल, 2026 को जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित कर दिया।
    • इसमें 23 मंत्रालयों द्वारा प्रशासित 79 केंद्रीय अधिनियमों में संशोधन का प्रस्ताव है। कुल 784 प्रावधानों में संशोधन प्रस्तावित है।
    • जन विश्वास अधिनियम, 2023 ने 19 मंत्रालयों/विभागों द्वारा प्रशासित 42 केंद्रीय अधिनियमों में 183 प्रावधानों को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया।
  • दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की
  • चंचल कुमार ने 1 अप्रैल, 2026 को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है।
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल, 2026 को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने वाले हैं।
  • केंद्र सरकार ने पूरे भारत में E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिला हुआ) को मानक बना दिया है। 1 अप्रैल से सभी पेट्रोल पंप पर यही ईंधन मिल रहा है।
  • वर्ष 2025 में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार बन गया। उसी साल लगभग 45 GW नई क्षमता जुड़ी और कुल क्षमता करीब 250.5 GW हो गई। इसमें सौर ऊर्जा का योगदान सबसे ज्यादा रहा, जिसमें 37 GW की बढ़ोतरी हुई।
  • खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण
    • खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 4 अप्रैल 2026 को समाप्त हुआ।
    • कर्नाटक पहले स्थान पर रहा (23 स्वर्ण, 8 रजत और 7 कांस्य)।
    • ओडिशा दूसरे (21 स्वर्ण) और झारखंड तीसरे स्थान (16 स्वर्ण) पर रहे।
    • मणिकांत L ने सबसे ज्यादा 8 स्वर्ण और 1 रजत जीता।
    • छत्तीसगढ़ 9वें स्थान पर रहा (3 स्वर्ण, 10 रजत, 6 कांस्य)।
  • Athletics Integrity Unit : डोपिंग नियम उल्लंघन में भारत सबसे ऊपर है।
  • भारत: 148 एथलीट निलंबित (दुनिया में सबसे ज़्यादा)
  • केन्या: दूसरे स्थान पर
  • भारत ने तीसरी परमाणु पनडुब्बी INS अरिदमन को नौसेना में शामिल किया।
  • 1967 की Outer Space Treaty का उद्देश्य अंतरिक्ष को शांतिपूर्ण और सभी के लिए खुला रखना है।
  • Raja Ravi Varma की पेंटिंग ‘यशोदा और कृष्ण’ ₹167.20 करोड़ में बिककर सबसे महंगी बनी।
  • Microsoft ने नया AI मॉडल MAI-Transcribe-1 लॉन्च किया।
  • 3 अप्रैल 2026 को INS तारागिरी (स्टेल्थ फ्रिगेट) को विशाखापत्तनम स्थित नौसेना डॉकयार्ड में नौसेना में शामिल किया गया; यह Project 17A का हिस्सा है।
  • युद्धपोत का निर्माण मजगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने किया है।
  • ISRO का गगनयान मिशन लद्दाख में ‘मिशन मित्र’ के जरिए टीम की क्षमता और सहनशक्ति की टेस्टिंग कर रहा है।
  • केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) को “डीम्ड यूनिवर्सिटी” का दर्जा दे दिया है।
  • कक्षा तीन से आठ के लिए कंप्यूटेशनल थिकिंग CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE
  • सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त
  • अश्विनी भिड़े को न्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।
  • वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा
  • सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च ICP ऐप: कोस्टारिका
  • 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस (World Autism Awareness Day) मनाया जाता है।
  • 2026 का आयोजन “ऑटिज़्म और मानवता – हर जीवन का मूल्य है” विषय
  • नासा के Artemis II मिशन में 4 अंतरिक्ष यात्रियों ने Florida से उड़ान भरी। यह 10 दिन की चंद्रमा की परिक्रमा यात्रा है। दल में रीड वाइसमैन, विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और जेरेमी हैनसेन शामिल हैं।
  • चंचल कुमार → सूचना एवं प्रसारण सचिव
    • संजय जाजू → उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास सचिव
    • भुवनेश कुमार → पर्यटन सचिव
    • श्रीवत्स कृष्णा → अल्पसंख्यक मंत्रालय में ट्रांसफर
    • वीर विक्रम यादव → Directorate General of Civil Aviation – DGCA प्रमुख (2026)
    • फैज अहमद किदवई → कार्मिक विभाग में अतिरिक्त सचिव
    • संजय लोहिया → वित्तीय सेवा विभाग में विशेष सचिव
    • अभिषेक सिंह → राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) महानिदेशक
  • भारत और अल्जीरिया के बीच विदेश कार्यालय परामर्श का 7वां दौर अल्जीयर्स में आयोजित किया गया।
  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त अनुपालन प्रमाणपत्र (आईआरसीसी) जारी करने में भारत विश्व का अग्रणी देश बनकर उभरा है।
    • फ्रांस इस मामले में दूसरे स्थान पर है, जिसने 964 प्रमाणपत्र जारी किए हैं।
    • ये प्रमाणपत्र ‘पहुँच और लाभ-साझाकरण पर नागोया प्रोटोकॉल‘ के तहत जारी किए जाते हैं।
  • त्रिपुरा की तीन पंचायतों ने दीन दयाल उपाध्याय और नानाजी देशमुख पंचायत सतत विकास पुरस्कार 2025 में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
    • सेपाहिजाला जिले –  देश की सर्वश्रेष्ठ जिला पंचायत
    • कांचबारी ग्राम पंचायत ने ‘स्वास्थ्य-हितैषी’ श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
    • बैकुंठपुर ने ‘महिला-हितैषी’ श्रेणी में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
  • गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड ने भारतीय नौसेना को तीन नौसैनिक पोत सौंपे हैं।
    • आईएनएस दुनागिरी – मिसाइल हमले करने में सक्षम
    • आईएनएस संशोधक – तटीय और समुद्री सर्वेक्षण
    • आईएनएस अग्रय – दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाकर उन्हें नष्ट कर सकती है
  • टॉम सूज़ी को भारत और भारतीय अमेरिकी मामलों से संबंधित कांग्रेस कॉकस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
  • उत्कल दिवस 2026, 1 अप्रैल 2026 को मनाया जा रहा है। यह दिन वर्ष 1936 में एक अलग प्रांत के रूप में ओडिशा के गठन का प्रतीक है।
  • विश्व व्यापार संगठन (WTO) का 14वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (MC-14) 30 मार्च को कैमरून के याउंडे में संपन्न हुआ।
    • श्री पीयूष गोयल
  • 1 अप्रैल को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) का स्थापना दिवस मनाया जाता है, इसकी स्थापना 1 अप्रैल, 1935 को की गयी थी।
  • अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2026 के लिए छह उपन्यास शॉर्टलिस्ट किए गए।
    • ‘The Nights Are Quiet in Tehran’ – Shida Bazyar
    • ‘She Who Remains’ – Rene Karabash
    • ‘The Director’ – Daniel Kehlmann
    • ‘On Earth As It Is Beneath’ – Ana Paula Maia
    • ‘The Witch’ – Marie NDiaye
    • ‘Taiwan Travelogue’ – Yang Shuang-zi
    • अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2026 के विजेता की घोषणा 19 मई को की जाएगी और समारोह लंदन के टेट मॉडर्न में आयोजित किया जाएगा।
  • अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी घोषित किया जाएगा।
  • समुद्री संरक्षण को बनाए रखने के लिए, भारत ने ‘भवसागर’ रेफरल सेंटर को गहरे समुद्र के जीवों के लिए ‘राष्ट्रीय भंडार’ (National Repository) के रूप में नामित किया है। इसकी स्थापना कोच्चि में की गई है
  • आंध्र प्रदेश 14 अप्रैल, 2026 को अमरावती में भारत का पहला क्वांटम कंप्यूटर लॉन्च करेगा।
  • भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन, IndiGo ने विमानन क्षेत्र के अनुभवी विलियम वॉल्श को अपना नया CEO नियुक्त किया है।
  • मार्च 2026 के महीने में भारत का GST कलेक्शन ₹1.78 लाख करोड़ रहा।
  • भारतीय नौसेना को 30 मार्च, 2026 को स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट ‘दूनागिरी’ प्राप्त हुआ। इसे गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड में बनाया गया था, और यह युद्धपोत (प्रोजेक्ट 17A) फ्रिगेट के तहत पाँचवीं नीलगिरि-श्रेणी का जहाज़ है।
  • भारतीय नौसेना को अपना अंतिम ‘सर्वे वेसल (लार्ज)’ प्राप्त हो गया है, जिसका नाम INS संशोधक है; इस सुपुर्दगी के साथ ही चार जहाजों वाली एक महत्वपूर्ण परियोजना पूरी हो गई है।
    • इसका निर्माण कोलकाता स्थित ‘गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड’ द्वारा किया गया था, और इसे 30 मार्च, 2026 को नौसेना को सौंपा गया।
  • जनगणना 2027 : यह भारत की 16वीं जनगणना है और स्वतंत्रता के बाद की आठवीं जनगणना है
  • इस बार लोगों को एक नया विकल्प भी दिया गया है, जिसका नाम है- सेल्फ एन्यूमरेशन (स्व-गणना) यानी चाहें तो आप स्वंय भी अपने घर की जानकारी ऑनलाइन भर सकते हैं। इसके लिए पोर्टल se.census.gov.in पर जाना होगा।
  • भारत के चिप उद्योग को बड़ा बढ़ावा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 मार्च, 2026 को गुजरात के सानंद में केन्स सेमीकॉन (Kaynes Semicon) प्लांट का उद्घाटन किया।
April 2026 Current Affairs