Updated on 11/06/23 by Mananjay MahatoShare on WhatsApp

राजपथ का नया नाम  कर्तव्य पथ 

  • दिल्ली स्थित राजपथ का नाम बदल कर कर्तव्य पथ कर दिया गया ।
  • तीसरी बार राजपथ का नाम बदला गया है.
    • ब्रिटिश शासन में इस सड़क का नाम किंग्सवे (Kingsway) हुआ करता था। 
    • आजादी के बाद इसका नाम बदलकर ‘राजपथ’ कर दिया गया । 
    • अब इसका नाम बदलकर कर्तव्यपथ कर दिया गया। 
  • साल 1920 में राजपथ बनकर तैयार हुआ था। तब इसे किंग्सवे यानी ‘राजा का रास्ता’ कहा जाता था।  
  • साल 1905 में लंदन में जॉर्ज पंचम के पिता के सम्मान में एक सड़क बनाई गई थी, जिसका नाम किंग्सवे रखा गया था। 
  • उन्हीं के सम्मान में दिल्ली में जो सड़क बनाई गई, उसका नाम भी किंग्सवे रखा गया। 
  • जॉर्ज पंचम साल 1911 में दिल्ली आए थे, जहां उन्होंने नई राजधानी की घोषणा की थी और अंग्रेजों ने अपनी नया राजधानी कोलकाता से दिल्ली बनाई। 
दिल्ली स्थित राजपथ का नाम बदल कर कर्तव्य पथ कर दिया गया ।