Updated on 11/06/23 by Mananjay MahatoShare on WhatsApp

 

100 दिवसीय आश्वासन अभियान की विशेषताओं का प्रचार करने के लिए राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान (NTRI – National Tribal Research Institute ), नई दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया।

  • जनजातीय कार्य मंत्रालय तथा स्वास्थ्य मंत्रालय के टीबी प्रभाग ने 24 अगस्त को  ‘जनजातीय टीबी पहल’ के तहत आश्वासन अभियान राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। 

‘जनजातीय टीबी पहल’ 

  • ‘जनजातीय टीबी पहल’  जनजातीय कार्य मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय के केंद्रीय टीबी प्रभाग की एक संयुक्त पहल है, जिसे USAID  द्वारा एक तकनीकी भागीदार और पीरामल स्वास्थ्य द्वारा कार्यान्वयन भागीदार के रूप में समर्थन प्राप्त है।

आश्वासन अभियान

  • जनजातीय टीबी पहल के तहत  भारत के 174 जनजातीय जिलों में टीबी के सक्रिय मामलों का पता लगाने के लिए आश्वासन अभियान शुरू किया है। 
  • आश्वासन अभियान  वर्ष 7 जनवरी 2022  को शुरू किया गया था। 
  • इसे महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में झंडी दिखाकर शुरू किया गया था। 
  • इस पहल के तहत गांवों में टीबी की घर-घर जाकर जांच की गई। जो  लोग टीबी के लिए पॉजिटिव पाए गए उनका भारत सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज किया गया।
जनजातीय टीबी पहल के तहत आश्वासन अभियान का राष्ट्रीय सम्मेलन नई दिल्ली में