Updated on 11/06/23 by Maananjay MahatoShare on WhatsApp

 Q.झारखंड के किस व्यक्ति को गुरु ब्रह्मा अवार्ड से सम्मानित किया गया है ?

Ans – गुरु सुशांत महापात्र

Explanation :

गुरु सुशांत महापात्र झारखंड  के सरायकेला खरसावां जिले के रहने वाले हैं

10 जून, 2022 को  झारखंड राज्य के सरायकेला छऊ नृत्य शैली का मुखौटा तैयार करने वाले कलाकार गुरु सुशांत महापात्र को ‘गुरु ब्रह्मा अवार्ड’ दिया गया। 

ओडिशा के कल्चरल डेवलपमेंट फाउंडेशन की ओर से ओडिशा के जगन्नाथपुरी में आयोजित इंटरनेशनल मेगा डांस फेस्टिवल ‘अप्सरा-2022’ में हाईटेक ग्रुप के चेयरमैन डॉ. तिरुपति पाणिग्रही ने अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति-पत्र देकर महापात्र को सम्मानित किया। 

वर्ष 1925 में उनके बड़े पिताजी प्रशन्न कुमार महापात्र ने सरायकेला शैली छऊ के लिये पहला आधुनिक मुखौटा तैयार किया था। 

झारखंड के किस व्यक्ति को गुरु ब्रह्मा अवार्ड से सम्मानित किया गया है