Updated on 11/06/23 by Mananjay MahatoShare on WhatsApp

Q.   रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 09 जून, 2022 को वियतनाम यात्रा  के दौरान  कितनी रक्षक नौकाएं वियतनाम को सौंपीं।  ?

Ans -12 रक्षक नौकाएं 

Explanation :

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह वियतनाम की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। 

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 09 जून, 2022 को वियतनाम के हाई फोंग में हांग हा शिपयार्ड की अपनी यात्रा के दौरान  12 रक्षक नौकाएं वियतनाम को सौंपीं। 

इन नौकाओं का निर्माण वियतनाम को भारत सरकार की 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर की लाइन ऑफ क्रेडिट के तहत किया गया है। 

12 रक्षक नोकाओ में से पांच नौकाएं भारत में लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) शिपयार्ड में और सात अन्य नौकाएं हांग हा शिपयार्ड में बनाई गई थीं। 

दोनों देशों ने आपसी रक्षा सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से 2030 तक के लिए भारत और वियतनाम रक्षा सहयोग हेतु संयुक्‍त दृष्टिकोण पत्र पर हस्‍ताक्षर किये गए। 

वियतनाम

वियतनाम की राजधानी : हनोई

वियतनाम के राष्ट्रपति :श्री गुयेन जुआन फुक

वियतनाम के प्रधानमंत्री : श्री फाम मिन्ह चिन 

राजनाथ सिंह ने वियतनाम यात्रा के दौरान कितनी रक्षक नौकाएं वियतनाम को सौंपीं। ?