Skip to content
Updated on 02/04/26 by Mananjay Mahato
- प्रत्यय (Suffix) की परिभाषा
- शब्द के अंत/पीछे में लगकर उसके अर्थ को नया रूप देने वाले शब्दांश को प्रत्यय कहते हैं।
- मूल शब्द + प्रत्यय = नया शब्द
- उदाहरण:
- समाज + इक = सामाजिक,
- लिख + आवट = लिखावट
- दूध + वाला = दूधवाला
- प्रत्यय के भेद – प्रत्यय के दो भेद होते हैं
- (1) कृत प्रत्यय
- (2) तद्धित प्रत्यय ।
- 1. कृत प्रत्यय
- वैसे प्रत्यय जो क्रिया या धातु के अन्त में लगकर संज्ञा और विशेषण शब्दों की रचना करते है, उन्हें कृत प्रत्यय कहते हैं।
- कृत प्रत्यय से बनने वाले शब्द को कृदंत कहते हैं।
- जैसे-
- गाना + वाला = गानेवाल (संज्ञा)
- विद् + मान = विद्यमान (विशेषण)
- पढ़ + आकू = पढ़ाकू,
- लड़ + ई = लड़ाई
- कृत् प्रत्यय के उदाहरण (क्रिया आधारित)
- ये सीधे क्रिया (Action) से जुड़े होते हैं:
- अक: लेख + अक = लेखक, गायक
- अन: पठ् + अन = पठन, चलन
- आई: चढ़ + आई = चढ़ाई, पढ़ाई
- आवट: सज + आवट = सजावट, थकावट
- 2. तद्धित प्रत्यय
- वैसे प्रत्यय जो संज्ञा, सर्वनाम विशेषण और अव्यय शब्दों के अंत में लगते हैं। उन्हें तद्धित प्रत्यय कहते हैं।
- जैसे-
- लेखक + ईय = लेखकीय
- विशेष + ता = विशेषता।
- मानव + ता = मानवता,
- अपना + पन = अपनापन
- तद्धित प्रत्यय के उदाहरण (संज्ञा/विशेषण आधारित)
- ये शब्दों की श्रेणी बदलने या विशेषता बताने के लिए होते हैं:
- आई: बुरा + आई = बुराई, मिठाई
- ई: धनी, देशी, सुखी
- इत: हर्ष + इत = हर्षित, आनंदित
- ईय: भारत + ईय = भारतीय, राष्ट्रीय
- वान: धन + वान = धनवान, बलवान
- विशेष ध्यान देने योग्य नियम (Spelling Changes)
- कुछ प्रत्यय (जैसे: इक, एय, य) जुड़ने पर शब्द के पहले अक्षर के स्वर में बदलाव कर देते हैं:
- अ/आ → आ: धर्म + इक = धार्मिक, सप्ताह + इक = साप्ताहिक
- इ/ई/ए→ ऐ: इतिहास + इक = ऐतिहासिक, देह + इक = दैहिक
- उ/ऊ/ओ → औ: भुगोल + इक = भौगोलिक, उद्योग + इक = औद्योगिक
- 1. पौराणिक में कौन-सा प्रत्यय है?
- (क) क
- (ख) इक
- (ग) णक
- (घ) निक
- 2. जो धातु या शब्द के अंत में जोड़ा जाता है, उसे क्या कहते हैं? (रेलवे, 1997)
- (क) समास
- (ख) अव्यय
- (ग) उपसर्ग
- (घ) प्रत्यय
- 3. आंशिक में कौन-सा प्रत्यय है?
- (क) अ
- (ख) इक
- (ग) क
- (घ) शिक
- 4. ‘लेखक’ शब्द के अन्त में कौन-सा प्रत्यय लगा हुआ है ? (रेलवे, 1997)
- (क) ‘क’
- (ख) ‘इक्’
- (ग) ‘आक्’
- (घ) ‘अक्
- 5. “मिलावट’ में कौन-सा प्रत्यय है?
- (क) ट
- (ख) आवट
- (ग) वट
- (घ) लावट