Updated on 02/06/26 by Mananjay MahatoShare on WhatsApp

science

निम्नलिखित में से सबसे कमजोर बंध कौन सा है?

  • एकल बंध
  • दोहरा बंध
  • तिहरा बंध
  • हाइड्रोजन बंध

एसिटोनाइट्रिल का सूत्र क्या है?

  • CH₃CH₂CN
  • C₂N₂
  • CH₃OCN
  • CH₃CN

क्लोरोफॉर्म का सूत्र क्या है?

  • CCl₄
  • CHCl₃
  • CH₃Cl
  • CF₂Cl₂

कैटेनेशन का गुण किसमें सबसे अधिक आसानी से प्रबल होता है?

  • सिलिकॉन
  • गंधक
  • कार्बन
  • नाइट्रोजन

पानी में घुली हुई कौन-सी गैस उसे क्षारीय बनाती है?

  • अमोनिया
  • हाइड्रोजन
  • सल्फर डाइऑक्साइड
  • कार्बन डाइऑक्साइड

इथेनॉल सोडियम से अभिक्रिया कर कौन-सी गैस देता है?

  • नाइट्रोजन
  • हाइड्रोजन
  • ऑक्सीजन
  • मीथेन

एस्पिरिन का रासायनिक नाम है-

  • मेथिल सैलिसिलेट
  • हाइड्रॉक्सीसैलिसिलेट
  • एसिटिल सैलिसिलिक एसिड
  • एल्किल सैलिसिलिक एसिड

गैमेक्सेन का रासायनिक नाम क्या है?

  • टॉलूइन
  • क्लोरो बेंजीन
  • एनिलीन
  • बेंजीन हैक्साक्लोराइड

बैकेलाइट के विनिर्माण के लिए प्लास्टिक उद्योग में किसका व्यापक प्रयोग किया जाता है?

  • एथिल एल्कोहल
  • फीनोल
  • ऑर्थो क्रेसोल
  • कैटिकोल

निम्नलिखित में से जैव शैल कौन-सा है?

  • संगमरमर
  • कोयला
  • ग्रेनाइट
  • स्लेट

निम्नलिखित में से कौन-सी गैस फलों को कृत्रिम रूप से पकाने में प्रयोग की जाती है?

  • एसिटिलीन
  • एथिलीन
  • मीथेन
  • इथेन

निम्नलिखित में से किसको मार्श गैस कहते है?

  • CO
  • CH₄
  • CO₂
  • H₂

खाद्य परिरक्षक के रूप में सबसे अधिक प्रयोग होने वाला पदार्थ है-

  • सोडियम कार्बोनेट
  • टार्टरिक एसिड
  • एसिटिक एसिड
  • बेन्जोइक एसिड का सोडियम लवण

एक जैव रासायनिक यौगिक ————-है-

  • जीवित चीजों में पाया जाने वाला कार्बन-आधारित यौगिक
  • जीवित चीजों में पाया जाने वाला खनिज-आधारित यौगिक
  • जीवित चीजों में पाया जाने वाला हाइड्रोजन-आधारित यौगिक
  • जीवित चीजों में पाया जाने वाला सल्फर-आधारित यौगिक

घातक जहर ‘साइनाइड’ का रासायनिक नाम क्या है?

  • प्रुसिक एसिड
  • सल्फ्यूरिक एसिड
  • हाइड्रोक्लोरिक एसिड
  • नाइट्रिक एसिड

खुली सिगड़ियों अथवा कोयले की अंगीठियों को जलाए रखने के लिए प्रायः पंखा करने की आवश्यकता क्यों होती है?

  • कार्बन डाइऑक्साइड की चूरे के धुएं के साथ परत बनाने की प्रवृत्ति के कारण
  • सिगड़ियों के आस-पास ऑक्सीजन की कमी के कारण
  • सिगड़ियों पर धुआं और चूरा जाने के कारण
  • सामग्री से निर्वाध नमी निकलने के कारण

उत्पादक गैस किसकी मौजूदगी के कारण अत्यधिक जहरीली होती है?

  • नाइट्रोजन
  • कार्बन मोनोऑक्साइड
  • हाइड्रोजन सल्फाइड
  • सल्फर डाइऑक्साइड

निम्नलिखित में से अश्रु-गैस का घटक कौन-सा है?

  • एथेन
  • एथेनॉल
  • ईथर
  • क्लोरोपिक्रिन

वायु का मुख्य घटक है –

  • नाइट्रोजन
  • कार्बन डाइऑक्साइड
  • ऑक्सीजन
  • हाइड्रोजन

जिंक फॉस्फाइड का आमतौर पर प्रयोग किया जाता है-

  • कवकनाशी के रूप में
  • शाकनाशी के रूप में
  • कृंतकनाशी के रूप में
  • गंधहारक के रूप में

वह औषधि कौन-सी है, जो दुश्चिंता को कम करती है और शांति प्रदान करती है?

  • प्रशांतक
  • मूत्रल
  • पीड़ा-हरक
  • एंटीहिस्टामिन

औषधि की वह शाखा जिसमें संश्लिष्ट रासायनिक यौगिकों को शामिल किया जाता है, कौन-सी है?

  • यूनानी
  • आयुर्वेद
  • एलोपैथी
  • होम्योपैथी

औषधियों में स्वापक (एनेस्थीसिया) के रूप में यौगिकों के किस युगल का प्रयोग किया जाता है?

  • नाइट्रस ऑक्साइड, क्लोरोफॉर्म
  • क्लोरोफॉर्म, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड
  • नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, ईथर
  • ईथर, अमोनिया

विकृतीकृत स्पिरिट एथेनॉल का मिश्रण है-

  • पेट्रोल के साथ
  • केरोसिन के साथ
  • जल के साथ
  • पाइरिडीन के साथ

नैप्थेलीन का मुख्य स्रोत है-

  • कोल-तार
  • डीजल
  • चारकोल
  • कैम्फर

शुष्क पाउडर अग्नि शामक में होता है-

  • बालू
  • बालू और सोडियम कार्बोनेट
  • बालू और पोटैशियम कार्बोनेट
  • बालू और सोडियम बाइकार्बोनेट

डेटोल में मौजूद पूर्तिरोधी यौगिक है-

  • आयोडीन
  • एनलोरारॉक्सीलेनॉल
  • बायोथियोनॉल
  • क्रेसॉल

एल्कोहॉलिक (OH) समूह की पहचान की जा सकती है –

  • टॉलेन अभिकर्मक परीक्षण द्वारा
  • एस्टरीकरण परीक्षण द्वारा
  • FeCl₃ परीक्षण द्वारा
  • ओजोनॉलिसिस अभिक्रिया द्वारा

फॉर्मेलिन एक जलीय विलयन है-

  • मीथेनॉल का
  • ईथेनॉल का
  • फ्रक्टोस का
  • नाइट्रिक एसिड का

KMnO₄ प्रयोग किया जा सकता है –

  • कीटनाशी के रूप में
  • उर्वरक के रूप में
  • पीड़कनाशी के रूप में
  • रोगाणुनाशी के रूप में

क्लोरोफॉर्म का प्रयोग किस रूप में किया जा सकता है?

  • पीड़ाहारी
  • निश्चेतक
  • मलेरियारोधी
  • प्रतिजैविक

हाइड्रोजन सल्फाइड क्या होता है?

  • रंगहीन, गंधहीन गैस
  • पीत गैस जिसमें जुलाब जैसी गंध होती है
  • रंगहीन गैस जिसमें सड़े अंडे जैसी गंध होती है
  • सक्ताभ भूरी गैस जिसमें मछली जैसी गंध होती है

टिंक्चर आयोडीन किसमें आयोडीन का घोल है?

  • पोटैशियम आयोडाइड
  • एथिल एल्कोहल
  • जल
  • सोडियम क्लोराइड

कार्बन डाइऑक्साइड है-

  • अपचायक
  • उपचायक
  • निर्जली कारक
  • विरंजन कारक

उस यौगिक को चिन्हित कीजिए, जिसमें आयनी, सह-संयोजक तथा उप सह-संयोजक आबंध है?

  • NH₄Cl
  • SO₂
  • SO₃
  • H₂O

सूखी बर्फ क्या है?

  • बिना पानी की ठोस बर्फ
  • बेंजोइक एसिड
  • ग्लेसियल एसिटिक एसिड
  • ठोस कार्बन डाइऑक्साइड

भाप-अंगार गैस किसका मिश्रण होती है?

  • कार्बन डाइऑक्साइड और हाइड्रोजन
  • कार्बन मोनोऑक्साइड और नाइट्रोजन
  • कार्बन मोनोऑक्साइड और हाइड्रोजन
  • कार्बन डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन

वायु में हाइड्रोजन जब जलने लगती है, तब पैदा करती है-

  • अमोनिया
  • जल
  • मीथेन
  • कार्बोनिक अम्ल

अग्निशामकों में से कौन-सी गैस निकलती है?

  • कार्बन मोनोऑक्साइड
  • क्लोरीन
  • कार्बन डाइऑक्साइड
  • नाइट्रोजन

ओजोन ऑक्सीजन का एक ….. है।

  • अपरूप
  • समस्थानिक
  • समभारिक
  • समन्यूट्रॉनिक

वनस्पति तेलों को संतृप्त वसाओं में परिवर्तित करने के लिए किस गैस का प्रयोग किया जाता है?

  • H₂
  • O₂
  • Cl₂
  • SO₂

मोमबत्ती बनाने के लिए प्रयुक्त मोम रासायनिक दृष्टि से किसका मिश्रण है?

  • ऐलिफैटिक हाइड्रोकार्बनों का
  • ऐरोमैटिक हाइड्रोकार्बनों का
  • चक्रीय (साइकिल) हाइड्रोकार्बनों का
  • ऐलिफैटिक और ऐरोमैटिक हाइड्रोकार्बनों का

कोयले की खानों में प्रायः विस्फोट करने वाली गैस है-

  • हाइड्रोजन
  • CO
  • वायु
  • मीथेन

एक श्वेत ठोस पदार्थ ‘A’, गर्म करने पर एक गैस निकालती है, जो चूने के पानी को दूधिया बना देती है। बचा हुआ पदार्थ गर्म अवस्था में पीला रहता है, लेकिन ठंडा होने पर श्वेत हो जाता है। तदनुसार, वह ठोस ‘A’ क्या है?

  • जिंक सल्फेट
  • जिंक कार्बोनेट
  • लेड सल्फेट
  • लेड कार्बोनेट

निम्नलिखित में से कौन-सा सहसंयोजक यौगिक है?

  • कैल्शियम क्लोराइड
  • मैग्नीशियम फ्लुओराइड
  • सोडियम क्लोराइड
  • कार्बन टेट्राक्लोराइड

निम्न में से विषमचक्रीय यौगिक का उदाहरण कौन-सा है?

  • एन्थ्रेसीन
  • नैफ्थलीन
  • फ्यूरान
  • बेंजीन

ऐल्डेहाइड क्या है?

  • मृदु ऑक्सीकारक एजेंट
  • प्रबल ऑक्सीकारक एजेंट
  • प्रबल लघुकारी  एजेंट
  • मृदु अपचायक एजेंट

निम्नलिखित विकल्पों में से कार्बन का सबसे शुद्ध रूप क्या है?

  • एन्थ्रासाइट
  • काजल
  • ग्रेफाइट
  • लकड़ी का कोयला

निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं?
I. एथनॉल कार्बनिक यौगिकों के लिए एक अच्छा विलायक है।
II. एथनॉल के गलनांक व क्वथनांक पानी की तुलना में कम होते हैं।
III. एथनॉल का उपयोग टिंचर आयोडीन में किया जाता है।

  • I, II तथा III सभी
  • I तथा II दोनों
  • I तथा III दोनों
  • केवल I

संतृप्त कार्बन यौगिक किस प्रकार की श्रृंखला संरचना बना सकते हैं?
I. सीधी श्रृंखला
II. शाखित श्रृंखला

  • I तथा II दोनों
  • कोई नहीं
  • केवल I
  • केवल II

निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं?
I. एस्टर मृदु गंध वाले पदार्थ होते हैं।
II. एस्टर का उपयोग इत्र बनाने में होता है।
III. एस्टर का प्रकार्यात्मक समूह R-O-R है।

  •  केवल I तथा II
  • I, II तथा III सभी
  • केवल I
  • केवल II

एल्कीन का सामान्य सूत्र क्या है?

  • CₙH₂ₙ
  • CₙH₂ₙ₊₂
  • CₙH₂ₙ₋₂
  • CₙH₂ₙ₋₄

निम्नलिखित में से कौन से कथन सही नहीं हैं?
I. एल्कीन अत्यधिक अभिक्रियाशील होते हैं।
II. एल्कीन नीली ज्वाला के साथ जलते हैं।
III. एल्केन पीली ज्वाला के साथ जलते हैं।

  • I, II तथा III सभी 
  •  केवल I तथा II
  • केवल I
  • केवल II

एल्काइन्स पहले ———- के नाम से जाने जाते थे?

  • पैराफिन्स
  • टिटोफिन्स
  • ओलिफिन्स
  • मेलोफिन्स

नेलपॉलिश रिमूवर में निम्नलिखित में से क्या मौजूद होता है?

  • साइट्रिक एसिड
  • एसीटोन
  • एथिलीन
  • बेंजीन

यह जब सूर्य प्रकाश के संपर्क में आता है तो फॉस्जीन में परिवर्तित हो जाता है?

  • क्लोरोफॉर्म
  • एसीटोन
  • बेंजीन
  • एथिलीन

बेंजीन की खोज किसने की?

  • हैल एंगर
  • माइकल फैराडे
  • ब्रूस एमिस
  • निकोलस एपर्ट

एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन के अणुओं में कम से कम … बेंजीन की तरह की रिंग होती है?

  • चार
  • तीन
  • दो
  • एक

निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं?
I. आयनिक यौगिकों के गलनांक तथा क्वथनांक उच्च होते हैं।
II. कार्बनिक यौगिक अच्छे विद्युत चालक नहीं होते हैं।
III. कार्बनिक यौगिकों के गलनांक तथा क्वथनांक निम्न होते हैं।

  • सभी कथन सही हैं।
  •  केवल I तथा II
  • केवल I
  • केवल II

कौन सी अकार्बनिक गैस नहीं है?

  • अमोनिया
  • हाइड्रोजन सल्फाइड
  • मिथेन
  • कार्बन मोनोऑक्साइड

निम्नलिखित जोड़ों पर विचार करें: (नाम – सूत्र) – उपरोक्त में से कौन से जोड़ों का मिलान सही है? 

  • केवल 2 और 3
  • केवल 1 और 3
  • केवल 2, 3 और 4
  •  केवल 3 और 4

निम्नलिखित जोड़ों पर विचार करें: (नाम – सूत्र) – उपरोक्त में से कौन से जोड़ों का मिलान सही है? 

  • केवल 1 और 3
  • केवल । और 4
  • केवल 3 और 4
  • केवल 2 और 3

निम्नलिखित जोड़ों पर विचार करें: (नाम – सूत्र) – उपरोक्त में से कौन से जोड़ों का मिलान सही है? 

  • केवल । और 3
  • केवल । और 4
  • केवल 2 और 3
  • केवल 2, 3 और 4

क्लोरोफॉर्म का आई.यू.पी.ए.सी. नाम क्या है?

  • 2-क्लोरोब्यूटेन
  • ट्राईक्लोरोमेथेन
  • 3-ब्रोमोप्रोपीन
  • डाइक्लोरोमेथेन

एडिपिक अम्ल का सूत्र क्या है?

  • HOOC(CH₂)₆COOH
  • HOOC(CH₂)₄COOH
  • HOOC(CH₂)₃COOH
  • HOOC(CH₂)₂COOH

निम्नलिखित जोड़ों पर विचार करें: (नाम – सूत्र) – उपरोक्त में से कौन से जोड़ों का मिलान सही है? 

  • केवल 1 और 4
  • केवल 2, 3और 4
  • केवल 3 और 4
  •  केवल 1, 3और 4

वाइनिल क्लोराइड का आई.यू.पी.ए.सी. नाम क्या है?

  • 2-क्लोरोब्यूटेन
  • 3-ब्रोमोप्रोपीन
  • क्लोरोएथीन
  • डाइक्लोरोमेथेन

निम्नलिखित जोड़ों पर विचार करें: (नाम – सूत्र) – उपरोक्त में से कौन से जोड़ों का मिलान सही है? 

  • केवल 2 और 3
  • केवल 1 और 3
  • केवल 3 और 4
  • केवल 2, 3 और 4

एन-प्रोपिल फ्लुओराइड का आई.यू.पी.ए.सी. नाम क्या है?

  • डाइक्लोरोमेथेन
  • ट्राईक्लोरोमेथेन
  • 1-फ्लुओरोप्रोपेन
  • 3-ब्रोमोप्रोपीन

1,3-ब्यूटाडाईन का सूत्र क्या है?

  • CH₂=CH-CH=CH₂
  • CH₃-CH=CH-CH₃
  • CH₂=CH-CH₂-CH₃
  • CH₃-CH=CH-CH₂

निम्नलिखित जोड़ों पर विचार करें: (नाम – सूत्र) – उपरोक्त में से कौन से जोड़ों का मिलान सही है? 

  • केवल । और 4
  • केवल 3 और 4
  • केवल 2 और 3
  • केवल 2, 3 और 4

एलिल ब्रोमाइड का आई.यू.पी.ए.सी. नाम क्या है?

  • डाइक्लोरोमेथेन
  • टेट्राक्लोरोमेथेन
  • 2-क्लोरोब्यूटेन
  • 3-ब्रोमोप्रोपीन

हेक्सामेथिलीन डाइऐमीन का सूत्र क्या है?

  • NH₂(CH₂)₄NH₂
  • NH₂(CH₂)₆NH₂
  • NH₂(CH₂)₃NH₂
  • NH₂(CH₂)₂NH₂

निम्नलिखित जोड़ों पर विचार करें: (नाम – सूत्र) – उपरोक्त में से कौन से जोड़ों का मिलान सही है?
1. 1-फीनॉक्सी हेप्टेन – C₆H₅O(CH₂)₆CH₃
2. एथॉक्सीबेंजीन – C₆H₅OCH₂CH₃
3. 1-मेथॉक्सीप्रोपेन – CH₃OCH₂CH₂CH₃
4. प्रोपेन-1-ऑल – CH₃CH₂CH₂OH

  • केवल 1 और 4
  • केवल 2, 3 और 4
  • केवल 3 और 4
  • 1, 2, 3 और 4

सेक-ब्यूटिल क्लोराइड का आई.यू.पी.ए.सी. नाम क्या है?

  • डाइक्लोरोमेथेन
  • ट्राईक्लोरोमेथेन
  • 3-ब्रोमोप्रोपीन
  • 2-क्लोरोब्यूटेन

नीचे दिए गए जोड़ों को पढ़ें (नाम – सूत्र) – उपरोक्त में से कौन से जोड़ों का मिलान सही है?
(a) एसीटोन – CH₃COCH₃
(b) एथेनल – CH₃CHO
(c) फॉर्मलडिहाइड – HCHO
(d) ग्लिसरॉल – CH₂OHCHOHCH₂OH

  • केवल 2 और 3
  • केवल । और 4
  • केवल 2, 3 और 4
  • 1,2, 3 और 4

टर्शरी-ब्यूटिल ब्रोमाइड का आई.यू.पी.ए.सी. नाम क्या है?

  • 2-ब्रोमो-3-मेथिल प्रोपेन
  • 2-ब्रोमो-2-मेथिल प्रोपेन
  • 2-ब्रोमो-3-मेथिल ब्यूटेन
  • 2-ब्रोमो-2-मेथिल ब्यूटेन

बेंजीन की खोज निम्नलिखित में से किसने की थी?

  • जॉन डाल्टन
  • न्यूटन
  • प्रिस्टले
  • माइकल फैराडे

फॉस्जीन निम्नलिखित में से किसका सामान्य नाम है?

  • कार्बोनिल क्लोराइड
  • फॉस्फीन
  • कार्बन टेट्राक्लोराइड
  • फॉस्फोरस ट्राइक्लोराइड

निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से कथन CO₂ के सम्बन्ध में सही है? 1. चूने पर जल की क्रिया द्वारा इसका वृहत पैमाने पर उत्पादन होता है। 2. ठोस अवस्था में इसका प्रशीतक के रूप में प्रयोग होता है।

  • केवल 1
  • केवल 2
  • 1 और 2 दोनों
  • न तो 1 और न ही 2

श्रृंखलन (catenation) का गुण …. में प्रबल होता है।

  • कार्बन
  • नाइट्रोजन
  • सल्फर
  • सिलिकॉन

CH₃OH किसका रासायनिक सूत्र है?

  • एथिल ऐल्कोहॉल
  • मेथिल ऐल्कोहॉल
  • प्रोपिल ऐल्कोहॉल
  • ग्लिसरॉल

क्लोरोफॉर्म की खोज किसने की?

  • सिम्पसन
  • वाटसन
  • लिस्टर
  • कोल्बे

अश्रु गैस का रासायनिक नाम है-

  • ऐल्फा-क्लोरो एसीटोफेनोन
  • कार्बन टेट्राक्लोराइड
  • ट्राइक्लोरो मिथेन
  • नाइट्रोग्लिसरीन

नाखून पॉलिश परिमार्जन (Remover) में क्या रहता है?

  • एसीटोन
  • बेंजीन
  • पेट्रोलियम ईथर
  • एसीटिक अम्ल

बेंजीन के एक मोल को संतृप्त करने के लिए H₂ (g) के मोल की कितनी संख्या आवश्यक है?

  • 1
  • 2
  • 3
  • 4

मस्टर्ड गैस का उपयोग किया जाता है-

  • ईंधन गैस के रूप में
  • रासायनिक युद्ध में
  • सरसों के तेल के स्रोत के रूप में
  • निर्गन्धीकरण के रूप में

सिगरेट लाइटर में निम्नलिखित में से कौन-सी गैस प्रयुक्त होती है?

  • ब्यूटेन
  • मीथेन
  • प्रोपेन
  • रेडॉन

भोपाल गैस त्रासदी निम्नलिखित में से किसके रिसाव के कारण हुई?

  • मिथाइल आइसोसाइनेट
  • कार्बन मोनोऑक्साइड
  • नाइट्रिक ऑक्साइड
  • सल्फर डाइऑक्साइड

छपाई में प्रयोग की जाने वाली स्याही निम्नलिखित में से किसके अपघटन से प्राप्त होती है?

  • एसीटिलीन
  • मीथेन
  • कार्बन टेट्राक्लोराइड
  • बेंजीन

मीथेन गैस उत्पादन करने वाला क्षेत्र है-

  • गेहूँ का खेत
  • धान का खेत
  • कपास का खेत
  • मूंगफली का खेत

किस गैस को उसकी ठोस अवस्था में शुष्क बर्फ भी कहा जाता है?

  • हाइड्रोजन
  • कार्बन डाइऑक्साइड
  • ऑक्सीजन
  • नाइट्रोजन

निम्न में से कौन सुमेलित है? (सूची-1 – सूची-II) (1) बायोगैस – गोबर, (2) इलेक्ट्रोकार्डियोग्राफी – हृदय विकार, (3) डी.डी.टी. – कीटनाशी, (4) निकोटिन – तम्बाकू

  • 1, 2 एवं 4
  • 2, 3 एवं 4
  • 2 एवं 3
  • 2 एवं 4

निम्नलिखित में से किस उत्प्रेरक का उपयोग वनस्पति तेलों के हाइड्रोजनीकरण के लिए किया जाता है?

  • जिंक चूर्ण का
  • निकल का
  • प्लेटिनम का
  • तांबे का

निम्नलिखित में से कौन-सा रसायन फल पकाने में सहायता करता है?

  • इथेफॉन
  • एट्राजिन
  • आइसोप्रोटूरॉन
  • मैलेथियान

निम्नलिखित में से कौन-सा रसायन फल पकाने के लिए उपयोग में लाया जाता है?

  • सोडियम क्लोराइड
  • कैल्शियम कार्बाइड
  • पोटैशियम क्लोराइड
  • उपरोक्त में से कोई नहीं

हरे फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड का प्रयोग किया जाता है, क्योंकि यह उत्पन्न करता है-

  • एसीटिलीन गैस
  • कार्बन डाइऑक्साइड
  • ऑक्सीजन
  • मीथेन

अनुकारित आदिम भूमि परिस्थितियों में निम्नलिखित के प्रादुर्भाव का सही अनुक्रम कौन-सा है?

  • मीथेन, हाइड्रोजन साइनाइड, नाइट्राइल, एमीनो अम्ल
  • हाइड्रोजन साइनाइड, मीथेन, नाइट्राइल, एमीनो अम्ल
  • एमीनो अम्ल, नाइट्राइल, हाइड्रोजन साइनाइड, मीथेन
  • नाइट्राइल, एमीनो अम्ल, मीथेन, हाइड्रोजन साइनाइड

सभी जैव-यौगिकों में सर्वाधिक आवश्यक मूल तत्व है-

  • गंधक
  • कार्बन
  • ऑक्सीजन
  • नाइट्रोजन

निम्नलिखित तत्व समूहों में से कौन-सा एक पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति के लिए मूलतः उत्तरदायी था?

  • हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, सोडियम
  • कार्बन, हाइड्रोजन, नाइट्रोजन
  • ऑक्सीजन, कैल्शियम, फॉस्फोरस
  • कार्बन, हाइड्रोजन, पोटैशियम

हाइड्रोकार्बनों के अणुभारों के बढ़ते अनुक्रम के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा सही क्रम है?

  • मीथेन, एथेन, प्रोपेन और ब्यूटेन
  • प्रोपेन, ब्यूटेन, एथेन और मीथेन
  • ब्यूटेन, एथेन, प्रोपेन और मीथेन
  • ब्यूटेन, प्रोपेन, एथेन और मीथेन
chemistry-Organic chemistry #2 (SSC)