CTET बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (CDP) सिलेबस

भाग विषय (Topics) कुल प्रश्न / अंक
A बाल विकास (प्राथमिक विद्यालय का बालक) 15 Notes Quiz


B समावेशी शिक्षा की अवधारणा और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को समझना 5 Notes
C अधिगम और शिक्षाशास्त्र (Learning & Pedagogy) 10 Notes
कुल 30    

📌 भाग – A: बाल विकास (15 प्रश्न / 15 अंक)

  • विकास की अवधारणा तथा इसका अधिगम से संबंध (Concept of Development and its Relationship with Learning)
  • बालकों के विकास के सिद्धांत (Principles of the Development of Children)
  • आनुवंशिकता और पर्यावरण का प्रभाव (Influence of Heredity & Environment)
  • सामाजीकरण की प्रक्रियाएं: सामाजिक जगत और बच्चे – शिक्षक, अभिभावक और साथी (Socialization Processes)
  • महत्वपूर्ण विचारकों के सिद्धांत:
    • जीन पियाजे (Jean Piaget) – संज्ञानात्मक विकास
    • लेव वाइगोत्स्की (Lev Vygotsky) – सामाजिक-सांस्कृतिक सिद्धांत
    • लॉरेंस कोहलबर्ग (Lawrence Kohlberg) – नैतिक विकास का सिद्धांत
  • बाल-केंद्रित और प्रगतिशील शिक्षा की अवधारणाएं (Concepts of Child-Centered and Progressive Education)
  • बुद्धिमत्ता के निर्माण का समालोचनात्मक परिप्रेक्ष्य (Critical Perspective of the Construct of Intelligence)
  • बहु-आयामी बुद्धि (Multi-Dimensional Intelligence) – गार्डनर का सिद्धांत
  • भाषा और विचार (Language & Thought)
  • एक सामाजिक निर्माण के रूप में लिंग: लिंग भूमिकाएं, लिंग-पक्षपात और शैक्षणिक व्यवहार (Gender as a Social Construct)
  • शिक्षार्थियों के मध्य व्यक्तिगत भिन्नताएं: भाषा, जाति, लिंग, समुदाय, धर्म आदि की विविधता पर आधारित समझ (Individual Differences among Learners)
  • अधिगम के लिए मूल्यांकन और अधिगम का मूल्यांकन में अंतर (Difference between Assessment for Learning & Assessment of Learning)
  • सतत और व्यापक मूल्यांकन (CCE) (Continuous and Comprehensive Evaluation)

📌 भाग – B: समावेशी शिक्षा की अवधारणा (05 प्रश्न / 05 अंक)

  • गैर-लाभान्वित और वंचित शिक्षार्थियों सहित विविध पृष्ठभूमियों के शिक्षार्थियों की आवश्यकताओं को पूरा करना (Addressing Learners from Diverse Backgrounds)
  • अधिगम संबंधी कठिनाइयों/असमर्थता वाले बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करना (Addressing Needs of Children with Learning Difficulties / Impairments – Dyslexia, Dysgraphia, ADHD आदि)
  • प्रतिभाशाली, रचनात्मक और विशेष क्षमता वाले शिक्षार्थियों की आवश्यकताओं को पूरा करना (Addressing the Talented, Creative, Specially Abled Learners)

📌 भाग – C: अधिगम और शिक्षाशास्त्र (10 प्रश्न / 10 अंक)

  • बच्चे कैसे सोचते और सीखते हैं; बच्चे स्कूल में सफलता प्राप्त करने में क्यों और कैसे असफल होते हैं।
  • शिक्षण और सीखने की बुनियादी प्रक्रियाएं; बच्चों की सीखने की रणनीतियाँ; एक सामाजिक गतिविधि के रूप में सीखना।
  • एक समस्या समाधानकर्ता और एक वैज्ञानिक अन्वेषक के रूप में बच्चा (Child as a Problem Solver and a Scientific Investigator).
  • बच्चों में अधिगम की वैकल्पिक अवधारणाएं; बच्चों की त्रुटियों को अधिगम प्रक्रिया में महत्वपूर्ण कदम के रूप में समझना।
  • संज्ञान और संवेग (Cognition & Emotions).
  • अभिप्रेरणा और अधिगम (Motivation and Learning – आंतरिक एवं बाह्य प्रेरणा).
  • अधिगम में योगदान देने वाले कारक: व्यक्तिगत और पर्यावरणीय कारक (Factors Contributing to Learning).
CTET बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (CDP- Child Development and Pedagogy) – Syllabus, Notes, Quiz