CURRENT-AFFAIRS

हाल ही में जारी पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक (EPI) 2026 में प्रथम स्थान किस देश ने प्राप्त किया ? aug 2026

  • फिनलैंड
  • यूनाइटेड किंगडम
  • एस्टोनिया
  • नीदरलैंड

Explanation:

  • EPI 2026 में एस्टोनिया ने 74.79 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
  • यह रैंकिंग येल यूनिवर्सिटी और अन्य शोध संस्थानों द्वारा तैयार की जाती है।
  • इस रैंकिंग में 177 देशों का मूल्यांकन किया गया और इसमें 47 संकेतकों को देखा गया।
  • भारत की रैंक 176वीं (स्कोर: 22.46 अंक) और भारत से नीचे केवल लाओस रहा।

हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार वर्ष 2025 में सर्वाधिक e-Zero FIR किस केंद्र शासित प्रदेश में दर्ज हुई है ? aug 2026

  • चंडीगढ़
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • लद्दाख

Explanation:

  • सरकार ने मई 2025 में e-Zero FIR प्रणाली शुरू की थी। इसका उद्देश्य ऑनलाइन ठगी के पीड़ितों को जल्दी न्याय दिलाना है।
  • 2025 में 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 12,000 से अधिक e-Zero FIR दर्ज हुईं।
  • सबसे अधिक ई-जीरो एफआईआर दिल्ली में (लगभग 6,115 मामले) दर्ज हुई।
  • चंडीगढ़ दूसरे स्थान पर रहा, उसके बाद उत्तराखंड (552), गोवा (446) और राजस्थान (251) का स्थान रहा।

हाल ही में सातवें एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैली वॉटरक्राफ्ट जहाज (ASW-SWC) को लांच किया गया, इसका नाम क्या है ? aug 2026

  • INS संशोधक
  • INS मालवन
  • INS माहे
  • INS मछलीपट्टनम

Explanation:

  • 29 जुलाई 2026 को कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL), कोच्चि ने भारतीय नौसेना के लिए सातवें एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैली वॉटर क्राफ्ट (ASW SWC) INS मछलीपट्टनम (BY 529) को लॉन्च किया।
  • यह माही-क्लास परियोजना के तहत बनाए जा रहे कुल 8 जहाजों में से सातवां जहाज है।
  • पहला जहाज INS माहे – 23 अक्टूबर 2025 को नौसेना को सौंपा गया, दूसरा जहाज INS मालवन – 31 मार्च 2026 को डिलीवर हुआ।
  • इस जहाज का निर्माण कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) द्वारा किया गया है।

हाल ही में वर्ष 2026 में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) का कौन-सा संस्करण आयोजित होगा ? aug 2026

  • 8 वां
  • 9 वां
  • 10 वां
  • 11 वां

Explanation:

  • इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2026 का 10वां संस्करण 7–10 अक्टूबर 2026 तक यशोभूमि कन्वेशन सेंटर, द्वारका, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
  • इसका आयोजन दूरसंचार विभाग (DoT) और Cellular Operators Association of India (COAI) द्वारा किया जाता है।
  • थीम: “सीमाओं से परे विस्तार” (Scale Without Boundaries) है।
  • IMC 2026 के 4 मुख्य स्तंभ: सृष्टि, सुरक्षा, सशक्त और संवर्धन हैं।

हाल ही में जारी Competere Foundation की रिपोर्ट “India’s Next Growth Frontier” के अनुसार 2023 में भारत की वैश्विक रैंक क्या रही? aug 2026

  • 47वीं
  • 52वीं
  • 57वीं
  • 62वीं

Explanation:

  • Competere Foundation की रिपोर्ट “India’s Next Growth Frontier” के अनुसार, 2010 में भारत की रैंक 82वीं थी जो 2023 में बढ़कर 57वीं हो गई।
  • इस प्रकार भारत ने 25 स्थानों की छलांग लगाई है।
  • भारत की रैंकिंग में सुधार के कारणों में GST, IBC, नियामक सुधार और Ease of Doing Business शामिल हैं।
  • प्रतिस्पर्धात्मकता का मतलब है कि किसी देश का व्यापार, निवेश और उद्योग के लिए कितना अच्छा माहौल है।

हाल ही में जारी भारत का पहला समर्पित सैन्य चिकित्सा विभाग कहाँ शुरू किया गया है ? aug 2026

  • नई दिल्ली
  • पुणे
  • लखनऊ
  • बेंगलुरु

Explanation:

  • 29 जुलाई 2026 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ के कमांड अस्पताल (सेंट्रल कमांड) में डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री मेडिसिन (Department of Military Medicine) का वर्चुअल उद्घाटन किया।
  • यह भारत का पहला ऐसा विशेष विभाग है जो पूरी तरह सैन्य चिकित्सा (Military Medicine) पर केंद्रित होगा।
  • इस विभाग का मुख्य उद्देश्य युद्ध के समय घायल सैनिकों का बेहतर इलाज करना, सैनिकों के स्वास्थ्य और फिटनेस को मजबूत बनाना, युद्ध जैसी कठिन परिस्थितियों के लिए नई चिकित्सा तकनीक विकसित करना और सैन्य चिकित्सा के क्षेत्र में रिसर्च को बढ़ावा देना है।

हाल ही विश्व मानव तस्करी विरोध दिवस कब मनाया गया ? aug 2026

  • 28 July
  • 29 July
  • 30 July
  • 31 July

Explanation:

  • हर साल 30 जुलाई को World day against trafficking in persons (विश्व मानव तस्करी विरोध दिवस) के रूप में मनाया जाता है।
  • यह दिन Human Trafficking का विरोध करने और उसके खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।
  • पहली बार 30 जुलाई 2014 को मनाया गया था।
  • 2026 की थीम – “Trapped Behind the Scam” (“घोटाले के जाल में फंसे हुए”) है।

हाल ही में 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैपियनशिप 2026 कहाँ आयोजित की जा रही है ? aug 2026

  • चेन्नई, तमिलनाडु
  • कोयंबटूर, तमिलनाडु
  • बेंगलुरु, कर्नाटक
  • हैदराबाद, तेलंगाना

Explanation:

  • 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर U-21  पुरुष राष्ट्रीय चैपियनशिप 2026 का आयोजन 28 जुलाई – 8 अगस्त 2026 तक कोयंबटूर, तमिलनाडु में किया जा रहा है।
  • इस चैपियनशिप में कुल 30 टीमें भाग ले रही हैं।
  • इस चैपियनशिप की शुरुआत 2011 में हुई थी।
  • 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर U-21  पुरुष राष्ट्रीय चैपियनशिप 2025
    • स्थान: जालंधर, पंजाब
    • तारीख: 12 – 23 अगस्त, 2025
    • विजेता: हॉकी हरियाणा
    • उपविजेता: हॉकी एसोसिएशन ऑफ़ ओडिशा

हाल ही में 2026 में Basel III-अनुरूप AT-1 Perpetual Bond जारी करने वाला पहला भारतीय बैंक कौन बना ? aug 2026

  • RBI
  • SBI
  • PNB
  • HDFC Bank

Explanation:

  • भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 2026 में Basel III नियमों के अनुसार AT-1 Perpetual Bond जारी करने वाला पहला भारतीय बैंक बना।
  • SBI इसके जरिए लगभग ₹5,000 करोड़ रुपये जुटाएगा।
  • AT-1 Perpetual Bond एक तरह का लंबी अवधि का बॉन्ड (ऋण पत्र) होता है, जिसमें कोई निश्चित maturity date नहीं होती है।
  • इस पैसे का उपयोग बैंक की पूंजी मजबूत करने, Basel III नियमों को पूरा करने, Capital Adequacy Ratio (CAR) सुधारने और भविष्य में ज्यादा लोन देने के लिए किया जाएगा।
Current Affairs in Hindi 2026 Aug #1