aug 2026

हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना’ के लिए कितना बजट जारी किया है ? How much budget has the Union Cabinet allocated for the ‘Pradhan Mantri Surya Sarovar Yojana’ ?

  • 3,070 करोड़ रुपये
  • 4,070 करोड़ रुपये
  • 5,070 करोड़ रुपये
  • 6,070 करोड़ रुपये

Explanation:

  • केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना (PM-SSY) को मंजूरी दी है, जिसका कुल बजट ₹5,070 करोड़ है।
  • इस योजना का उद्देश्य झीलों, बांधों और जलाशयों पर तैरते हुए सोलर प्लांट (Floating Solar Panels) लगाकर स्वच्छ बिजली बनाना है।
  • यह योजना 2026-27 से 2030-31 तक चलेगी और इसका लक्ष्य 5,000 MW फ्लोटिंग सोलर क्षमता विकसित करना है।

हाल ही में चर्चा में रही ‘समुद्र मंथन’ योजना का संबंध किस मंत्रालय से है? With which ministry is the ‘Samudra Manthan’ scheme—which has been in the news—associated?

  • कोयला मंत्रालय
  • नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
  • पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
  • भारी उद्योग मंत्रालय

Explanation:

  • ‘समुद्र मंथन’ योजना पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की योजना है, जिसका उद्देश्य समुद्र के अंदर छिपे तेल (Oil) और प्राकृतिक गैस (Natural Gas) की खोज करना और उनका उत्पादन बढ़ाना है।
  • इस योजना पर 2030-31 तक ₹84,084 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
  • इसका मुख्य उद्देश्य विदेशों से तेल आयात कम करना और भारत को ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनाना है।

हाल ही में जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के महानिदेशक पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला कौन है? Who is the first woman to be appointed as the Director General of the Geological Survey of India?

  • नीतू शर्मा
  • शील नागू
  • वर्षा अशोक अगलावे
  • असित साहा

Explanation:

  • भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) की नई महानिदेशक वर्षा अशोक अगलावे बनी है, जो 54वीं महानिदेशक हैं।
  • GSI की स्थापना 1851 में हुई थी, और 176 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला को इस संगठन का प्रमुख बनाया गया है।
  • उन्होंने असित साहा का स्थान लिया है।
  • GSI, Ministry of Mines के अंतर्गत कार्य करती है और इसका मुख्यालय कोलकाता में है।

हाल ही में देश की पहली वंदे भारत फ्रेट, EMU रेल का टेक्निकल ट्रायल कहाँ शुरू हुआ है? Where has the technical trial of the country’s first Vande Bharat Freight EMU train begun?

  • कोटा
  • जींद
  • सूरत
  • भोपाल

Explanation:

  • भारतीय रेलवे की पहली वंदे भारत फ्रेट EMU का टेक्निकल ट्रायल 29 जुलाई 2026 से कोटा – नागदा – सवाई माधोपुर रेल मार्ग पर शुरू हुआ है।
  • इसे इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई ने बनाया है और RDSO (Research Designs and Standards Organisation) इसकी जांच कर रहा है।
  • ट्रायल के दौरान पहले ही दिन इसने 145 किमी/घंटा की अधिकतम गति हासिल की।
  • इसका उद्देश्य सामान (पार्सल, ई-कॉमर्स, कोल्ड-चेन सामान आदि) को तेज और सुरक्षित तरीके से पहुंचाना है।

हाल ही में भारतीय अंगदान दिवस कब मनाया गया ? When was Indian Organ Donation Day observed?

  • 4 Aug
  • 3 Aug
  • 2 Aug
  • 1 Aug

Explanation:

  • भारतीय अंगदान दिवस (Indian Organ Donation Day) 3 अगस्त को मनाया जाता है।
  • इस दिन का उद्देश्य लोगों को अंगदान के महत्व के बारे में जागरूक करना है।
  • 1 अगस्त को राष्ट्रीय पर्वतारोही दिवस, World Wide Web day और World Lungs Cancer day मनाया जाता है।

हाल ही में 22वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैपियनशिप के पुरुष एकल का स्वर्ण पदक किसने जीता ? Who won the men’s singles gold medal at the 22nd Commonwealth Table Tennis Championships?

  • पायस जैन
  • मानव ठक्कर
  • अंकुर भट्टाचार्जी
  • मानुष शाह

Explanation:

  • 22वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैपियनशिप 2026 का आयोजन 27 जुलाई – 2 अगस्त 2026 तक त्यागराज स्टेडियम, नई दिल्ली में हुआ।
  • पुरुष एकल का स्वर्ण पदक अंकुर भट्टाचार्जी ने जीता।
  • महिला एकल में यशस्विनी घोरपडे ने स्वर्ण पदक जीता।
  • इस चैपियनशिप का पहला आयोजन 1971 में सिंगापुर में हुआ था।

हाल ही में भारतीय नौसेना को दूसरा स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल (DSV) सौंपा गया, इसका नाम क्या है ? The second indigenous Diving Support Vessel (DSV) has been handed over to the Indian Navy; what is its name?

  • दक्ष
  • निपुण
  • निस्तार
  • सक्षम

Explanation:

  • 30 जुलाई 2026 को भारतीय नौसेना को दूसरा स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल (DSV) “निपुण” मिला, जिसे विशाखापत्तनम में Hindustan Shipyard Limited (HSL) ने बनाया है।
  • यह एक विशेष जहाज है, जिसका काम समुद्र की गहराई में गोताखोरी, खोज, बचाव और पनडुब्बियों की सहायता करना है।
  • भारत का पहला स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल (DSV) INS निस्तार (INS Nistar) है।

हाल ही में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना को कितने वर्षों के लिए आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है? For how many years has the Central Government decided to extend the Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi (PM-KISAN) scheme?

  • 3 वर्ष
  • 4 वर्ष
  • 5 वर्ष
  • 10 वर्ष

Explanation:

  • केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना को अगले 5 वर्षों (2026-27 से 2030-31) तक जारी रखने का फैसला किया है।
  • इसके लिए सरकार ने ₹3,15,614 करोड़ के बजट को मंजूरी दी है।
  • इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।
  • इस योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से की गई थी।

हाल ही में भारत और रवांडा के बीच पहली संयुक्त व्यापार समिति (JTC) की पहली बैठक कहाँ आयोजित हुई ? Where was the first meeting of the Joint Trade Committee (JTC) between India and Rwanda held?

  • किगाली
  • मुंबई
  • नई दिल्ली
  • हैदराबाद

Explanation:

  • भारत और रवांडा के बीच पहली संयुक्त व्यापार समिति (JTC) की बैठक 30–31 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में हुई।
  • इस बैठक का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार (Trade) और निवेश (Investment) को बढ़ाना था।
  • दूसरी संयुक्त व्यापार समिति (JTC) की बैठक 2027 में रवांडा में आयोजित की जाएगी।
  • रवांडा की राजधानी किगाली और मुद्रा रवांडन फ्रैंक है।
Current Affairs in Hindi 2026 Aug #2