aug 2026

राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं के 48 किलोग्राम जूडो वर्ग में स्वर्ण पदक किसने जीता ?

  • मीराबाई चानू
  • असमिता डे
  • निकहत ज़रीन
  • विनेश फोगाट

Explanation:

  • असमिता डे ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं के 48 किलोग्राम जूडो वर्ग के फाइनल में कनाडा की हैइडी क्राच को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
  • राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में जूडो में स्वर्ण पदक जीतने वाली वह पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।
  • भारतीय जूडो खिलाड़ी हर्ष सिंह ने पुरुषों की 60 किलोग्राम जूडो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बनकर इतिहास रचा।
  • संस्करण: 23वां
  • तारीख: 23 जुलाई 2026 से 2 अगस्त 2026 तक
  • स्थान: स्कॉटलैंड के ग्लासो शहर में (ग्लास्गो दूसरी बार इन खेलों की मेजबानी कर रहा है, इससे पहले 2014 में मेजबानी की थी)
  • शुभंकर: ‘फिनी’ (Finnie), जो कि एक यूनिकॉर्न है (फिनी स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय पशु)
  • ध्वजवाहक (उद्घाटन समारोह): मीराबाई चानू (भारोत्तोलक) और लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाज़)
  • कुल पदक (भारत): 39 पदक (13 स्वर्ण + 17 रजत + 9 कांस्य)
    • पदक तालिका में स्थान: चौथा स्थान
      • 1. ऑस्ट्रेलिया: 70 स्वर्ण, 45 रजत, 56 कांस्य (कुल: 171 पदक)
      • 2. इंग्लैंड: 29 स्वर्ण, 45 रजत, 36 कांस्य (कुल: 110 पदक)
      • 3. कनाडा: 19 स्वर्ण, 20 रजत, 23 कांस्य (कुल: 62 पदक)
      • 4. भारत: 13 स्वर्ण, 17 रजत, 9 कांस्य (कुल: 39 पदक)
      • 5. स्कॉटलैंड: 13 स्वर्ण, 9 रजत, 17 कांस्य (कुल: 39 पदक)
    • स्वर्ण पदक विजेता:
    • 1. मीराबाई चानू (भारोत्तोलन)
    • 2. अस्मिता डे (जूडो)
    • 3. हर्ष सिंह (जूडो)
    • 4. प्रीति पवार (मुक्केबाज़ी)
    • 5. जैस्मीन लैंबोरिया (मुक्केबाज़ी)
    • 6. साक्षी चौधरी (मुक्केबाज़ी)
    • 7. प्रिया घंघास (मुक्केबाज़ी)
    • 8. अरुंधती चौधरी (मुक्केबाज़ी)
    • 9. सचिन सिवाच (मुक्केबाज़ी)
    • 10. अंकुश पंघाल (मुक्केबाज़ी)
    • 11. शर्मिला धनकर (पैरा एथलेटिक्स)
    • 12. दिलीप गावित (पैरा एथलेटिक्स)
    • 13. सोमन राणा (पैरा एथलेटिक्स)

हाल ही में लद्दाख प्रशासन ने कितने धरोहर स्थलों को संरक्षित स्मारक घोषित किया ?

  • 18
  • 20
  • 23
  • 25

Explanation:

  • 30 जुलाई 2026 को लद्दाख प्रशासन ने 23 ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों को संरक्षित स्मारक (Protected Monuments) घोषित किया।
  • इनमें शैल-चित्र (Petroglyphs), बौद्ध मठ (गोम्पा), किले, महल, प्राचीन गुफाएं और शिलालेख शामिल हैं।
  • इन स्थलों की कानूनी रूप से सुरक्षा की जाएगी ताकि अवैध निर्माण, अतिक्रमण और बिना अनुमति बदलाव न हो सके।

हाल ही में विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 कब मनाया जा रहा है ?

  • 1-7 जुलाई 2026
  • 1-7 अगस्त 2026
  • 7-14 अगस्त 2026
  • 15-21 अगस्त 2026

Explanation:

  • विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 हर साल की तरह 1 अगस्त से 7 अगस्त 2026 तक मनाया जा रहा है।
  • इसका उद्देश्य लोगों को यह बताना है कि माँ का दूध नवजात शिशु के लिए सबसे अच्छा और सबसे सुरक्षित भोजन है।
  • 2026 की थीम: “जीवन की स्थायी शुरुआत के लिए स्तनपान: जो कारगर है उसे मजबूत करें” (Breastfeeding for a sustainable start in life: Strengthen What Works)

हर साल 1 अगस्त को WWW दिवस मनाया जाता है, वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) का संस्थापक कौन था?

  • बिल गेट्स
  • टिम बर्नर्स-ली
  • स्टीव जॉब्स
  • मार्क जुकेरबर्ग

Explanation:

  • 1 August को World Wide Web day मनाया जाता है, जो World Wide Web की खोज की याद में मनाया जाता है।
  • World Wide Web की खोज टिम बर्नर्स-ली के द्वारा 1989 में की गई थी।
  • इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को Internet के सुरक्षित और सही उपयोग के प्रति जागरूक करना है।
  • 1 Aug को राष्ट्रीय पर्वतारोही दिवस (National Mountain Climbing Day) और World Lungs Cancer day भी मनाया जाता है।

महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार 2025 में राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवार्ड के लिए किसे चुना गया है?

  • काजोल
  • रानी मुखर्जी
  • मुक्ता बर्वे
  • विद्या बालन

Explanation:

  • महाराष्ट्र सरकार के Department of Tourism and Cultural Affairs ने Maharashtra State Film Awards 2025 के विजेताओं की घोषणा की, जिसमें Raj Kapoor Special Contribution Award के लिए Rani Mukerji को चुना गया।
  • Raj Kapoor Lifetime Achievement Award: Salim Khan को दिया गया।
  • यह पुरस्कार Indian Cinema में उनके महत्वपूर्ण और लंबे योगदान के लिए दिया गया है।
  • Maharashtra State Film Awards की शुरुआत 1963 में हुई थी।

भारत में रेयर पृथ्वी तत्व के लिए एक्सप्लोरेशन लाइसेंस देने वाला पहला राज्य कौनसा बना है?  first state to grant an exploration license for Rare Earth Elements (REE) in India?

  • राजस्थान
  • गुजरात
  • ओडिशा
  • झारखंड

Explanation:

  • राजस्थान भारत का पहला राज्य बन गया है जिसने दुर्लभ पृथ्वी तत्व (Rare Earth Elements – REE) खोजने के लिए अन्वेषण लाइसेंस (Exploration Licence – EL) जारी किया है।
  • यह लाइसेंस Central Mine Planning and Design Institute Limited (CMPDI) को दिया गया है।
  • यह क्षेत्र पचपदरा तहसील (बालोतरा जिला) और शेरगढ़ तहसील (जोधपुर जिला) में 207.6 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला है।
  • REE का उपयोग इलेक्ट्रिक वाहन, सोलर और पवन ऊर्जा, रक्षा और एयरोस्पेस, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स में होता है।

हाल ही में GI टैग किस पारंपरिक कला को प्राप्त हुआ है ?

  • मधुबनी चित्रकला
  • वारली चित्रकला
  • पिथोरा चित्रकला
  • कलमकारी चित्रकला

Explanation:

  • गुजरात की पारंपरिक पिथोरा चित्रकला को GI (Geographical Indication) टैग मिला है।
  • यह राठवा, भीलला और नायक जनजातियों की पारंपरिक भित्ति (दीवार) चित्रकला है, जो धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठानों के लिए बनाई जाती है।
  • इन चित्रों में घोड़े, सूरज, चाँद, जनजातीय देवी-देवता, पशु-पक्षी, पेड़-पौधे और ग्रामीण जीवन को दर्शाया जाता है।
  • GI Tag जारी करने वाला Geographical Indications Registry, चेन्नई में स्थित है, जो वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत काम करती है।

हाल ही में पीएम मोदी ने अल्लूरी सिताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया, यह किस राज्य में स्थित है?

  • तेलंगाना
  • तमिलनाडु
  • आंध्र प्रदेश
  • ओडिशा

Explanation:

  • 1 अगस्त 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगपुरम में बने अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया।
  • इसका निर्माण लागत लगभग ₹5,000 करोड़ है और शुरुआती क्षमता हर साल 60 लाख यात्रियों की है।
  • अल्लूरी सीताराम राजू ब्रिटिश शासन के खिलाफ आदिवासी आंदोलन के महान स्वतंत्रता सेनानी थे।
  • उद्घाटन के दौरान 13,000 से अधिक आदिवासी महिलाओं और छात्राओं ने एक साथ दिमसा नृत्य किया, जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया।

जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ZSI) द्वारा तैयार भारत की पहली लेपिडोप्टेरा की सूची के अनुसार देश में तितलियाँ और पतंगे की कुल कितनी प्रजातियाँ दर्ज की गई हैं?

  • 10,703
  • 11,689
  • 13,703
  • 15,205

Explanation:

  • Zoological Survey of India (ZSI) ने भारत में मिलने वाली तितलियों और पतंगों (Lepidoptera) की पहली पूरी और आधिकारिक सूची तैयार की है, जिसमें 13,703 प्रजातियाँ दर्ज की गई हैं।
  • यह काम 12 साल से अधिक समय तक चला और 30 जुलाई 2026 को पूरा होने की घोषणा की गई।
  • भारत में मिलने वाली तितलियों और पतंगों की प्रजातियाँ दुनिया की कुल ज्ञात प्रजातियों का लगभग 8.25% हैं।
  • ZSI की स्थापना 1916 में हुई थी, इसका मुख्यालय कोलकाता, पश्चिम बंगाल में है और वर्तमान निदेशक Dr. Dhriti Banerjee हैं।

Pandit Deendayal Upadhyaya Telecom Excellence Awards 2025 किन दो organizations को प्रदान किए गए ?

  • C-DOT और Tejas Networks
  • Amantya Technologies Pvt. Ltd. और Finaara Technologies
  • BSNL और C-DOT
  • ITI Limited और HFCL

Explanation:

  • 29 जुलाई 2026 को केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय दूरसंचार उत्कृष्टता पुरस्कार 2025 प्रदान किए।
  • इस बार Amantya Technologies Private Limited और Finaara Technologies को दूरसंचार तकनीक में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
  • यह पुरस्कार भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा दूरसंचार क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वालों को दिया जाता है।
  • विजेताओं को ₹2 लाख, शॉल, प्रशस्तिपत्र, पट्टिका तथा यात्रा ठहरने का खर्च दिया जाता है।
Current Affairs in Hindi 2026 Aug #3