CURRENT-AFFAIRS
भारत का पहला ‘स्पोर्ट्स जीनोमिक्स प्रोग्राम’ (Sports Genomics Programme) किस राज्य में लॉन्च किया गया है?
- गुजरात (Gujarat)
- हरियाणा (Haryana)
- महाराष्ट्र (Maharashtra)
- पंजाब (Punjab)
Explanation:
- भारत का पहला स्पोर्ट्स जीनोमिक्स प्रोग्राम गुजरात राज्य में लॉन्च किया गया है।
- इस कार्यक्रम की शुरुआत गुजरात जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र (GBRC) द्वारा की गई है।
- इसका उद्देश्य खिलाड़ियों की आनुवंशिक (genetic) और शारीरिक विशेषताओं का अध्ययन करके वैज्ञानिक तरीके से खेल प्रतिभाओं की पहचान करना है।
भारत का पहला ‘स्पोर्ट्स जीनोमिक्स प्रोग्राम’ किस संस्थान द्वारा शुरू किया गया है?
- गुजरात जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र (GBRC)
- भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI)
- वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR)
- भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR)
Explanation:
- स्पोर्ट्स जीनोमिक्स प्रोग्राम की शुरुआत गुजरात जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र (Gujarat Biotechnology Research Centre – GBRC) द्वारा की गई है।
- GBRC गुजरात सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत कार्यरत एक प्रमुख अनुसंधान संस्थान है।
- यह संस्थान बायोटेक्नोलॉजी और जीनोमिक्स के क्षेत्र में उच्च स्तरीय शोध और नवाचार को बढ़ावा देता है।
भारत के पहले स्पोर्ट्स जीनोमिक्स प्रोग्राम से संबंधित संस्था ‘GBRC’ का पूरा नाम क्या है?
- गुजरात बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर (Gujarat Biotechnology Research Centre)
- गुजरात बायोमेडिकल रिसर्च कॉर्पोरेशन (Gujarat Biomedical Research Corporation)
- गुजरात बायोसाइंस रिसर्च काउंसिल (Gujarat Bioscience Research Council)
- गुजरात बायोलॉजिकल रिसर्च सेंटर (Gujarat Biological Research Centre)
Explanation:
- GBRC का पूर्ण रूप गुजरात बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर (Gujarat Biotechnology Research Centre / गुजरात जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र) है।
- यह संस्थान गांधीनगर, गुजरात में स्थित है और जैव प्रौद्योगिकी (Biotechnology) के क्षेत्र में अनुसंधान कार्य करता है।
- इसी संस्थान द्वारा भारत का पहला स्पोर्ट्स जीनोमिक्स प्रोग्राम (Sports Genomics Programme) विकसित और शुरू किया गया है।
हाल ही में महिला हॉकी विश्व कप 2026 का खिताब किसने जीता है?
- बेल्जियम
- अर्जेंटीना
- नीदरलैंड
- इनमें से कोई नहीं
Explanation:
- महिला हॉकी विश्व कप 2026 का खिताब अर्जेंटीना ने फाइनल में नीदरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराकर जीत लिया है।
- विजेता: अर्जेंटीना (तीसरा खिताब)
- उपविजेता: नीदरलैंड (9 बार की चैंपियन)
- आयोजन अवधि: 15 से 30 अगस्त, 2026
- मेजबान देश: बेल्जियम और नीदरलैंड
- भारतीय टीम का स्थान: भारत ने टूर्नामेंट में पाँचवाँ (5th) स्थान हासिल किया।
हाल ही में किस राज्य के शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की अंकतालिकाओं से ‘फेल’ शब्द हटाकर उसकी जगह ‘कौशल के लिए पात्र’ लिखने का निर्णय लिया है?
- असम
- मणिपुर
- बिहार
- इनमें से कोई नहीं
Explanation:
- हाल ही में बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने 10वीं और 12वीं की अंकतालिकाओं (मार्कशीट) से ‘फेल’ शब्द हटाकर उसकी जगह ‘कौशल के लिए पात्र’ (Eligible for Skill Training) लिखने का निर्णय लिया है।
- घोषणाकर्ता: यह निर्णय बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी द्वारा घोषित किया गया।
- लागू सत्र: इसे चालू शैक्षणिक सत्र से लागू किया जा रहा है।
- छात्रों पर परीक्षा में असफलता का मानसिक दबाव और सामाजिक कलंक कम करना।
- विद्यार्थियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण (वोकेशनल ट्रेनिंग) की ओर प्रोत्साहित करना।
हाल ही में किसे 2026 का सर्वश्रेष्ठ भारतीय फुटबॉलर चुना गया है?
- राहुल भेके
- सन्देश झिंगन
- गुरप्रीत सिंह संधू
- लालियानजुआला चांगटे
Explanation:
- फुटबॉल प्लेयर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (FPAI) द्वारा वर्ष 2026 का सर्वश्रेष्ठ भारतीय फुटबॉलर मिज़ोरम के लल्लियानज़ुआला चांगते को चुना गया है।
- वह हाल ही में मोहन बागान क्लब से जुड़े हैं।
- महिलाओं में मनीषा कल्याण को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया।
हाल ही में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) में संयुक्त सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
- नागेश सिंह
- अजय कुमार
- अंशुमन शर्मा
- इनमें से कोई नहीं
Explanation:
- हाल ही में केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) में संयुक्त सचिव के रूप में अनुजा बापट और रुचिता विज (मई 2026 में) तथा बाद में अंशुमन शर्मा (अगस्त 2026 में) को नियुक्त किया है।
- अनुजा बापट (ISS) – संयुक्त सचिव (नियुक्ति: 16 मई 2026)
- रुचिता विज (IRS) – संयुक्त सचिव (नियुक्ति: 16 मई 2026)
- अंशुमन शर्मा (2005 बैच के IRS अधिकारी) – संयुक्त सचिव (नियुक्ति: अगस्त 2026)
हाल ही में अगस्त 2026 में किस महान टेनिस खिलाड़ी को ‘इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया गया है?
- राफेल नडाल
- नोवाक जोकोविच
- रोजर फेडरर
- इनमें से कोई नहीं
Explanation:
- रोजर फेडरर को ‘इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम‘ में शामिल किया गया है।
- स्विटजरलैंड के स्टार लॉन टेनिस खिलाड़ी को ‘इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया गया है।
- 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन, रहे फेडरर 2022 में संन्यास ले चुके हैं।
- आठ विंबलडन सिंगल्स खिताब
- छह ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब
- पांच यूएस ओपन खिताब
- एक फ्रेंच ओपन खिताब
हाल ही में डॉली पार्टन का निधन हो गया है, वह कौन थीं?
- पत्रकार
- लेखिका
- गायिका
- इनमें से कोई नहीं
Explanation:
- डॉली पार्टन (Dolly Parton) एक प्रसिद्ध अमेरिकी कंट्री संगीत गायिका, गीतकार और समाजसेवी थीं, जिनका अगस्त 2026 में 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
हाल ही में भारत ने किस देश से जैवलिन एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम खरीदने के लिए लेटर ऑफ ऑफर एंड एक्सेप्टेंस (LOA) पर हस्ताक्षर किए हैं?
- रूस
- अमेरिका
- फ्रांस
- इनमें से कोई नहीं
Explanation:
- भारत ने अमेरिका से जैवलिन एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम खरीदने के लिए लेटर ऑफ ऑफर एंड एक्सेप्टेंस (LOA) पर हस्ताक्षर किए हैं।
हाल ही में लॉन्च की गयी ‘कहो कालिदास किताब’ निम्न में से किसके द्वारा लिखी गयी है?
- अनिल सासी
- यगुल जोशी
- विकास कुमार झा
- इनमें से कोई नहीं
Explanation:
- ‘कहो कालिदास!‘ हाल ही में 25 अगस्त 2026 को रिलीज़ हुई एक नई पुस्तक है, जिसे लेखक युगल जोशी ने लिखा है।
- केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में इसका विमोचन किया था।
- यह पुस्तक महाकवि कालिदास की सात कालजयी कृतियों और उनके जीवन पर आधारित एक कल्पना-प्रधान कथा/उपन्यास है।
हाल ही में राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस कब मनाया गया?
- 31 अगस्त
- 30 अगस्त
- 29 अगस्त
- 28 अगस्त
Explanation:
- भारत में हर साल राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस 30 अगस्त को मनाया जाता है।
- पहली बार यह दिवस 2001 में मनाया गया था।
- इसका उद्देश्य आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और नवाचार को गति देने में लघु उद्योगों के योगदान को मान्यता देना है।
- MSME Day – 27 June
प्रधानमंत्री जन-धन योजना (PMJDY) कब शुरू की गई थी?
- 15 अगस्त 2014
- 28 अगस्त 2014
- 2 अक्टूबर 2014
- 26 जनवरी 2015
Explanation:
- प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) की शुरुआत 28 अगस्त 2014 को हुई थी।
- इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया था।
- वर्ष 2026 में इस योजना ने 12 वर्ष पूरे कर लिए हैं।
- प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत पात्र खाताधारकों को अधिकतम 10,000 रुपये तक की ओवरड्राफ्ट (OD) सुविधा मिलती है।
- इस योजना के तहत खाते में न्यूनतम बैलेंस रखना आवश्यक नहीं है।
हाल ही में स्टार्टअप मिशन पोर्टल और स्टार्टअप नीति 2026 को किस राज्य ने शुरू किया है?
- राजस्थान
- उत्तर प्रदेश
- मध्य प्रदेश
- बिहार
Explanation:
- उत्तर प्रदेश सरकार ने स्टार्टअप मिशन पोर्टल और स्टार्टअप नीति 2026 शुरू की है।
- इसका उद्देश्य युवाओं के नए बिजनेस आइडिया को पैसा, प्रशिक्षण, जगह और अन्य सुविधाएं प्रदान करना है।
- उत्तर प्रदेश में 2017 से पहले लगभग 120 स्टार्टअप थे, जबकि अब राज्य में 24,000 से अधिक स्टार्टअप हैं।
- यूनिकॉर्न का अर्थ है एक ऐसा स्टार्टअप जिसकी वैल्यू 1 बिलियन डॉलर या उससे अधिक हो।
हाल ही में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी Multi-Purpose Vessel (MPV) का नाम क्या है?
- INS उत्कर्ष
- INS समर्थक
- INS विक्रांत
- INS अरिहंत
Explanation:
- भारतीय नौसेना को अपना पहला स्वदेशी Multi-Purpose Vessel INS समर्थक मिला है।
- इसका निर्माण Larsen & Toubro (L&T) ने कट्टपल्ली शिपयार्ड में किया है।
- INS समर्थक का सबसे महत्वपूर्ण काम नई स्वदेशी हथियार प्रणालियों और सेंसरों का परीक्षण करना है।
- दूसरा MPV INS उत्कर्ष है, जो 2025 में लॉन्च हुआ था और अभी परीक्षण से गुजर रहा है।
भारतीय रेलवे ने देश की पहली डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन कहाँ से कहाँ तक चलाई?
- मुंबई से अहमदाबाद
- JNPT से वरनामा
- दिल्ली से मुंबई
- सूरत से जयपुर
Explanation:
- 21 अगस्त 2026 को भारतीय रेलवे ने देश की पहली 1.3 किलोमीटर लंबी डबल-स्टैक कंटेनर ट्रेन चलाई।
- शुरुआत: JNPT (जवाहरलाल नेहरू पोर्ट), महाराष्ट्र
- अंत: वरनामा, वडोदरा डिवीजन, गुजरात
- ट्रेन ने लगभग 422 किमी की दूरी तय की।
हाल ही में हिंडाल्को ने भारत का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium Trihydrate ) प्लांट कहाँ शुरू किया है?
- मैसूरु, कर्नाटक
- बेलगावी, कर्नाटक
- हैदराबाद, तेलंगाना
- विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश
Explanation:
- हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने कर्नाटक के बेलगावी में भारत का पहला Superfine PPT ATH संयंत्र शुरू किया है।
- PPT ATH (Precipitated Aluminium Trihydrate) एक खास तरह का एल्युमिनियम आधारित पदार्थ है, जो चीजों को आग पकड़ने से बचाता है।
- यह प्लांट बायोमास, सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा जैसे नवीकरणीय स्रोतों से चलता है।
- हिंडाल्को की स्थापना 15 दिसंबर 1958 को हुई थी और इसके संस्थापक घनश्यामदास बिड़ला (G.D. Birla) हैं।
- कंपनी: इसे आदित्य बिड़ला समूह की धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज द्वारा चालू किया गया है।
- मुख्य उपयोग: यह एक हैलोजन-मुक्त अग्निरोधी (flame-retardant) सामग्री है, जिसका उपयोग अग्नि-सुरक्षित केबलों (HFFR केबल), इलेक्ट्रिक वाहनों (EV), पॉलिमर इंसुलेटर और पेंट्स में किया जाता है।
- विशेषता: यह संयंत्र 100% नवीकरणीय ऊर्जा (renewable energy) पर संचालित होता है।
तमिलनाडु का पहला डार्क स्काई पार्क कहाँ स्थापित किया गया है?
- ऊटी
- कोल्ली हिल्स
- यरकोड
- कोडाइकनाल
Explanation:
- तमिलनाडु का पहला डार्क स्काई पार्क नामक्कल जिले के कोल्ली हिल्स स्थित अरियूर शोला आरक्षित वन (Ariyur Shola Reserve Forest) में स्थापित किया गया है।
- डार्क स्काई पार्क का उद्देश्य रात के आसमान को कृत्रिम प्रकाश से बचाना और खगोलीय अवलोकन को बढ़ावा देना है।
