CURRENT-AFFAIRS
एशिया की पहली डेज़र्ट-थीम वाली ड्राइव-थ्रू नाइट सफारी को किस राज्य में शुरू किया जाएगा? In which state will Asia’s first desert-themed drive-through night safari be launched? August 2026
- उत्तर प्रदेश / Uttar Pradesh
- गुजरात / Gujarat
- उत्तराखंड / Uttrakhand
- ओडिशा / Odisha
Explanation:
- एशिया की पहली डेज़र्ट-थीम वाली ड्राइव-थ्रू नाइट सफारी को गुजरात के बनासकांठा जिले में शुरू किया जाएगा।
- यह प्रोजेक्ट लगभग 103 हेक्टेयर की सरकारी जमीन पर बनाया जाएगा।
- सेंट्रल जू अथॉरिटी ने 12 अगस्त 2026 को इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
- इस प्रोजेक्ट का अनुमानित बजट ₹542.14 करोड़ है। पार्क में लगभग 83 प्रजातियों के करीब 2,700 जानवर और पक्षी रखे जाएंगे।
- भारत में प्रथम –
- भारत का पहला बायो हैप्पी जिला – कीयी पान्योर (अरुणाचल प्रदेश में)
- भारत की पहली सोलर-पावर्ड ATM वैन – त्रिपुरा ग्रामीण बैंक
- दुर्लभ समुराई मार्शल आर्ट सम्मान पाने वाले पहले भारतीय – पवन कल्याण
- भारत की पहली क्रोनिक किडनी डिजीज रजिस्ट्री – ओडिशा लॉन्च करेगा।
- भारत के पहले संप्रभु AI पार्क की स्थापना – तमिलनाडु में की जाएगी।
पब्लिक डेटा को आसानी से खोजने के लिए ‘तथ्यकोश’ नामक प्लेटफॉर्म किस राज्य सरकार ने लॉन्च किया है? Which state government has launched a platform named ‘Tathyakosh’ to easily search for public data? August 2026
- महाराष्ट्र / Maharashtra
- उत्तर प्रदेश / Uttar Pradesh
- कर्नाटक / Karnataka
- असम / Assam
Explanation:
- कर्नाटक सरकार ने पब्लिक डेटा को आसानी से खोजने के लिए ‘तथ्यकोश‘ लॉन्च किया है।
- ‘तथ्यकोश’ एक ओपन-सोर्स पब्लिक डेटा पोर्टल है और इसे ‘डिजिटल पब्लिक गुड’ के तौर पर बनाया गया है। इसका उद्देश्य सरकारी और संस्थागत डेटा को खोजना, उस तक पहुँचना और डेटा-आधारित समाधानों के लिए उसका दोबारा इस्तेमाल करना आसान बनाना है। ‘तथ्यकोश’ नाम ‘तथ्य’ (सच) और ‘कोश’ (भंडार) से मिलकर बना है।
- भारत की पहली प्राइवेट हेलीकॉप्टर असेंबली लाइन – एयरबस H125 (कर्नाटक में)
- भारत का पहला, राज्य द्वारा संचालित अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता केंद्र’ कर्नाटक के बगलुरु में शुरू किया गया है।
- कर्नाटक शराब में मौजूद अल्कोहल की मात्रा (AIB) के आधार पर टैक्स लगाने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है।
- सुजलॉन एनर्जी द्वारा भारत का सबसे ऊंचा विंड टरबाइन विजयनगर, कर्नाटक में लगाया गया।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में श्री आदिचंचनगिरी महासंस्थान मठ में श्री गुरु भैरवैय मंदिर को उद्घाटन किया।
उदार शक्ति 2026 सैन्य अभ्यास भारत और किस देश के बीच किया गया है? Between India and which country was the ‘Udarshakti 2026’ military exercise conducted? August 2026
- नेपाल / Nepal
- श्रीलंका / Srilanka
- मालदीव / Maldives
- मलेशिया / Malaysia
Explanation:
- ‘उदारशक्ति 2026’ सैन्य अभ्यास भारत और मलेशिया के बीच मलेशिया के सुबांग एयर बेस पर 10 से 14 अगस्त 2026 तक आयोजित किया गया।
- भारतीय वायु सेना और रॉयल मलेशियाई वायु सेना ने यह द्विपक्षीय वायु अभ्यास शुरू किया। इस अभ्यास में दोनों वायु सेनाओं के 83 कर्मी शामिल हैं।
- भारतीय वायुसेना ने चार राफेल लड़ाकू जेट और दो सी-17 ग्लोबमास्टर III विमान तैनात किए।
- – विल फॉर पीस 2026 सैन्य अभ्यास – रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका और ईरान के बीच दक्षिण अफ्रीका में
- – सांझा शक्ति अभ्यास – भारतीय सेना ने महाराष्ट्र में
- – 17वां त्रिपक्षीय कोस्ट गार्ड अभ्यास ‘दोस्ती 17’ – भारत, श्रीलंका और मालदीव ने मालदीव में
- – आर्कटिक एंड्योरेंस – ग्रीनलैंड में डेनमार्क के नेतृत्व में
- – ऑपरेशन त्राशी I – भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर में
13 अगस्त 2026 को मैडम भीकाजी कामा की कौनसी पुण्यतिथि मनाई गयी? Which death anniversary of Madam Bhikaiji Cama was celebrated on August 13, 2026? August 2026
- 89 वीं / 89th
- 90 वीं / 90th
- 91 वीं / 91st
- 93 वीं / 93rd
Explanation:
- 13 अगस्त 2026 को मैडम भीकाजी कामा की 90 वीं पुण्यतिथि मनाई गयी।
- मैडम भीकाजी कामा को विदेशों में भारत की स्वतंत्रता के लिए उनके अथक प्रयासों के कारण व्यापक रूप से “भारतीय क्रांति की जननी” कहा जाता है।
- उन्होंने 22 अगस्त 1907 को विदेशी धरती (स्टटगार्ट, जर्मनी) पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का प्रारंभिक संस्करण फहराने वाली पहली व्यक्ति बनकर इतिहास रचा।
शैक्षणिक और सरकारी संस्थानों में कार्यक्रमों की शुरुआत से पहले अपना राज्य गीत गाना किस राज्य सरकार ने अनिवार्य कर दिया है? Which state government has made it mandatory to sing the state anthem before the commencement of programs in educational and government institutions? August 2026
- आंध्र प्रदेश / Andhra Pradesh
- केरल / Kerala
- तमिलनाडु / Tamilnadu
- कर्नाटक / Karnataka
Explanation:
- तमिलनाडु सरकार ने शैक्षणिक और सरकारी संस्थानों में कार्यक्रमों की शुरुआत से पहले अपना राज्य गीत “तमिल थाई वझथु” गाना अनिवार्य कर दिया है।
- तमिलनाडु सरकार ने सर्वसम्मति से एक विधायी प्रस्ताव पारित किया है।
- 12 दिसंबर 2021 को “तमिल थाई वझथु” को आधिकारिक तौर पर राज्य गीत का दर्जा दिया गया था।
- मनोन्मनीयम सुंदरनार द्वारा 1891 में लिखे गए नाटक ‘मनोन्मनीयम’ से जुड़ा है।
- डीपटेक स्टार्टअप नीति शुरू करने वाला पहला भारतीय राज्य – तमिलनाडु
- भारत के पहले संप्रभु AI पार्क की स्थापना – तमिलनाडु में की जाएगी।
- तमिलनाडु का पहला डार्क स्काई पार्क नमक्कल के कोल्ली हिल्स में अरियुर शोला फॉरेस्ट में लॉन्च किया गया है।
- भारत का पहला मेगा ग्रीनफील्ड शिपयार्ड दक्षिण कोरिया के सहयोग से तमिलनाडु के थूथुकुडी में विकसित किया जाएगा।
- भारत का पहला 3D-प्रिंटेड आर्टिफिशियल रीफ़ मॉड्यूल तमिलनाडु सरकार द्वारा रामनाथपुरम तट के पास समुद्र में लगाया जाएगा।
अनाथ बच्चों और विधवा महिलाओं की मदद के लिए पेट्रोल और डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर का अनाथ एवं विधवा उपकर किस राज्य सरकार ने लगाया है? Which state government has imposed an ‘orphan and widow cess’ of 60 paise per litre on petrol and diesel to help orphaned children and widows? August 2026
- हिमाचल प्रदेश / Himachal Pradesh
- ओडिशा / Odisha
- उत्तर प्रदेश / Uttar Pradesh
- राजस्थान / Rajasthan
Explanation:
- हिमाचल प्रदेश सरकार ने अनाथ बच्चों और विधवा महिलाओं की मदद के लिए पेट्रोल और डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर का अनाथ एवं विधवा उपकर लगाया है।
- इस उपकर से प्राप्त राजस्व का उपयोग अनाथ बच्चों और विधवाओं के कल्याण के लिए योजनाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए किया जाएगा।
- यह उपकर हिमाचल प्रदेश VAT अधिनियम, 2005 की धारा 6-A के तहत लगाया गया है।
- – हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिलासपुर जिले की पहल “पढ़ाई विद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)” लॉन्च किया।
- – भारत का दूसरा ट्यूलिप गार्डन हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में स्थापित किया गया।
- – वित्त मंत्रालय की मासिक आर्थिक समीक्षा के अनुसार हिमाचल प्रदेश (-2.4%) सर्वाधिक राजस्व घाटे वाला राज्य है।
- – वज्र प्रहार 2026 सैन्य अभ्यास भारत और अमेरिका के बीच हिमाचल प्रदेश में किया गया।
- – मुख्यमंत्री अपना सुखी परिवार योजना हिमाचल प्रदेश में शुरू की गयी।
स्कूली छात्रों के लिए परिवहन संबंधी बाधाओं को दूर करने के लिए विद्या वाहिनी योजना कहाँ शुरू की गयी है? Where has the Vidya Vahini scheme been launched to address transportation-related hurdles for school students? August 2026
- महाराष्ट्र / Maharashtra
- दिल्ली / Delhi
- लद्दाख / Ladakh
- उत्तर प्रदेश / Uttar Pradesh
Explanation:
- स्कूली छात्रों के लिए परिवहन संबंधी बाधाओं को दूर करने के लिए विद्या वाहिनी योजना दिल्ली में शुरू की गयी।
- इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्कूल आने-जाने को सुरक्षित बनाना, परिवारों के लिए ट्रांसपोर्ट का खर्च कम करना और छात्राओं के बीच स्कूल छोड़ने की दर को कम करना है।
- ‘विद्या वाहिनी योजना’ को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया।
- इस योजना के तहत लगभग 1.40 लाख छात्राओं को मुफ्त साइकिलें दी जाएंगी।
- • अन्नपूर्णा भंडार योजना – पश्चिम बंगाल
- • मेरी रसोई योजना – पंजाब
- • आदर्श शहर समृद्धि योजना – छत्तीसगढ़
- • पुण्यश्रोक अहिल्यादेवी होल्कर शेतकारी कर्जमुक्ति योजना – महाराष्ट्र
- • महिलाओं के लिए प्रियदर्शिनी मुफ्त बस यात्रा योजना – केरलम
लुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पहला ब्लैक-नेक्ड क्रेन महोत्सव कहाँ आयोजित किया गया? Where was the First ever Black-necked Crane Festival organized to promote the conservation of endangered species? August 2026
- लद्दाख / Ladakh
- चंडीगढ़ / Chandigarh
- अगरतला / Agartala
- लक्षद्वीप / Lakshadweep
Explanation:
- लुप्तप्राय प्रजाति ‘ब्लैक-नेक्ड क्रेन‘ (काली गर्दन वाले सारस) के संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए पहला ‘ब्लैक-नेक्ड क्रेन फेस्टिवल’ लद्दाख में आयोजित किया गया।
- चांगथांग कोल्ड वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी भारत में ब्लैक-नेक्ड क्रेन के प्रजनन का एकमात्र ज्ञात स्थान है।
- ब्लैक-नेक्ड क्रेन दुनिया की एकमात्र अल्पाइन क्रेन प्रजाति है।
- – निमापारा पथा महोत्सव 2026 – पुरी, ओडिशा
- – योग महोत्सव – मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के खजुराहो में
- – राजा महोत्सव – ओडिशा
- – खीर भवानी मेला – जम्मू-कश्मीर
- – हेमिस महोत्सव – लेह, लद्दाख
प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक डॉ. एम. पी. परमेश्वरन का निधन किस रूप में हुआ? Renowned nuclear scientist Dr. M.P. Parameswaran passed away as which of the following? August 2026
- एथलीट / Athlete
- शास्त्रीय नर्तक / Classical Dancer
- अभिनेता / Actor
- परमाणु वैज्ञानिक / Nuclear Scientist
Explanation:
- भारत के प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक, साइंस कम्युनिकेटर और मार्क्सवादी विचारक डॉ. एम. पी. परमेश्वरन का 91 साल की उम्र में निधन हो गया।
- उन्हें केरल में ‘जन विज्ञान आंदोलन’ के अगुआ के रूप में याद किया जाता है।
- उन्होंने 1957 से 1975 तक BARC में काम किया।
- 2022 में उन्हें केरल श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- • उन्होंने ‘फोर्थ वर्ल्ड: ड्रीम एंड रियलिटी’ (चौथी दुनिया: सपना और हकीकत) किताब लिखी।
- अन्य निधन –
- • सलीम कुमार – राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मलयालम अभिनेता और निर्देशक
- • भरथिराजा – छह बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता महान फिल्मकार और अभिनेता
- • जसपाल राणा – निशानेबाज [अर्जुन अवॉर्ड (1994), पद्म श्री (1997), द्रोणाचार्य अवॉर्ड (2020)]
- • फ्रांस्वा एंग्लर्ट – भौतिकी में नोबेल विजेता
- • फ्रांसिस्को गुटेरेस – तिमोर-लेस्ते के पूर्व राष्ट्रपति
आवारा पशुओं और जंगली सूअरों से फसलों की रक्षा के लिए चर्चा में रही ‘मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना’ किस राज्य से संबंधित है? With which state is the ‘Chief Minister’s Crop Protection Scheme’ (Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana) associated? August 2026
- उत्तर प्रदेश / Uttar Pradesh
- केरल / Kerala
- महाराष्ट्र / Maharashtra
- हरियाणा / Haryana
Explanation:
- मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक पहल है, जो खेतों को आवारा पशुओं और नीलगाय व जंगली सूअर से होने वाले नुकसान से बचाने पर ध्यान देती है।
- यह योजना पात्र छोटे और सीमांत किसानों को 60% या प्रति हेक्टेयर ₹1.43 लाख तक की सब्सिडी देती है।
- इस योजना के तहत किसान सोलर-पावर्ड इलेक्ट्रिक फेंसिंग लगाने के लिए मदद प्राप्त कर सकते हैं।
- उत्तर प्रदेश –
- * उत्तर प्रदेश का पहला ज़ीरो फ्रेश वेस्ट डंप शहर – लखनऊ
- * भारत के पहले नमो भारत आरआरटीएस का उद्घाटन उत्तर प्रदेश में किया गया है।
- * भारत का पहला एकीकृत पुनर्चक्रण संयंत्र उत्तर प्रदेश में स्थापित किया गया।
- * भारत का पहला एकीकृत बासमती और जैविक प्रशिक्षण केंद्र-सह-प्रदर्शन फार्म उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में स्थापित किया गया।
- * उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में भारत की पहली निजी क्षेत्र की हाइब्रिड 2जी इथेनॉल परियोजना को मंजूरी दी गई।
कोरिया मास्टर्स 2026 जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी कौन बन गए हैं? Who has become the first Indian player to win the Korea Masters 2026? August 2026
- रक्षिता रामराज / Rakshita Ramraj
- रश्मि शर्मा / Rashmi Sharma
- अश्मिता चालिहा / Asmita Chaliha
- पल्लवी सिंह / Pallavi Singh
Explanation:
- भारतीय शटलर अश्मिता चालिहा(ASSAM) कोरिया मास्टर्स 2026 जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
- उन्होंने महिला एकल का खिताब जीता और अपना पहला BWF खिताब हासिल किया।
- उन्होंने फाइनल में चीन की हान कियान शी को हराया।
- अश्मिता चालिहा ने 2024 एशिया टीम चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल और 2019 साउथ एशियन गेम्स में दो गोल्ड मेडल जीते हैं।
- अन्य –
- * दीप्ति शर्मा महिला टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी बनीं।
- * अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 10000 रन बनाने वाली स्मृति मंधाना दूसरी भारतीय खिलाड़ी बनीं।
- * विराट कोहली क्रिकेट इतिहास में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने।
- * नोवाक जोकोविच 400 ग्रैंड स्लैम जीत हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने।
- * पीवी सिंधु 500 सिंगल्स मुकाबले जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बन गई हैं।
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है? On which day is Partition Horrors Remembrance Day observed every year? August 2026
- 12 अगस्त / 12 August
- 13 अगस्त / 13 August
- 14 अगस्त / 14 August
- 15 अगस्त / 15 August
Explanation:
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हर साल 14 अगस्त को मनाया जाता है।
- यह दिन 1947 में भारत के विभाजन के दौरान पीड़ितों, उनकी पीड़ा और सामूहिक विस्थापन को याद करने के लिए मनाया जाता है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2021 में इस दिवस की घोषणा की थी। यह भारत के स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले मनाया जाता है।
- अन्य दिवस –
- 9 अगस्त – अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस
- 10 अगस्त – विश्व सिंह दिवस
- 12 अगस्त – अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस
- 12 अगस्त – विश्व हाथी दिवस
- 13 अगस्त – विश्व अंग दान दिवस
