aug 2026
हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए हैं “विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा” अभियान की अवधि कितनी है ?
- 50 सप्ताह
- 75 सप्ताह
- 100 सप्ताह
- 150 सप्ताह
Explanation:
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 2026 में “विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा” नाम से 100 सप्ताह (लगभग 2 साल) का एक देशव्यापी अभियान शुरू किया।
- यह अभियान हर रविवार आयोजित किया जाएगा।
- यह अभियान “नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA)” से जुड़ा है, जिसकी शुरुआत अगस्त 2020 में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा की गई थी।
हाल ही में ‘रोटर क्लैप-III’ का आयोजन किसने किया ? Who organized ‘Rotor Clap-III’?
- भारतीय थल सेना
- भारतीय नौसेना
- भारतीय वायु सेना
- DRDO
Explanation:
- 1-2 अगस्त 2026 को राजस्थान के जैसलमेर स्थित पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में ‘रोटर क्लैप-III’ सैन्य अभ्यास भारतीय वायु सेना द्वारा आयोजित किया गया।
- इस अभ्यास का उद्देश्य युद्ध के समय दुश्मन के छोटे ड्रोन या आत्मघाती ड्रोन को ढूंढना, उनका पीछा करना और हवा में ही नष्ट करना था।
- इसमें प्रचंड, AH-64 Apache, Mi-25/Mi-35, Chinook, Mi-17 और ध्रुव हेलीकॉप्टर शामिल हुए।
हाल ही में कार्यवाहक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (CVC) के रूप में किसने कार्यभार ग्रहण किया ? Who assumed charge as the Acting Central Vigilance Commissioner (CVC)?
- प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
- ए.एस. राजीव
- टी.वी. सोमनाथन
- राजीव कुमार
Explanation:
- सतर्कता आयुक्त ए.एस. राजीव ने 3 अगस्त 2026 से कार्यवाहक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (Central Vigilance Commissioner) का पद संभाला।
- उन्होंने प्रवीण कुमार श्रीवास्तव की जगह ली, जिनका कार्यकाल 2 अगस्त 2026 को पूरा हो गया।
- CVC की स्थापना 1964 में संथानम समिति की सिफारिश पर हुई थी और इसे 2003 के CVC Act के तहत वैधानिक दर्जा मिला।
- CVC भारत का सर्वोच्च भ्रष्टाचार विरोधी निकाय है, जो राष्ट्रपति को रिपोर्ट करता है।
हाल ही में लॉन्च “Bringing the Cheetah Back to India: How Diplomacy Made Conservation’s Big Mission Possible” पुस्तक के लेखक कौन हैं ?
- के. माधवन
- प्रशांत अग्रवाल
- संजीव चतुर्वेदी
- रवि सिंह
Explanation:
- यह पुस्तक प्रशांत अग्रवाल (1998 बैच के IFS अधिकारी, मध्य प्रदेश कैडर) ने लिखी है।
- यह पुस्तक भारत में चीता वापस लाने (Project Cheeta) की पूरी कहानी बताती है, जिसमें कूटनीति, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों का वर्णन है।
- 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से 8 अफ्रीकी चीते मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़े गए थे।
हाल ही में गृह सचिव का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया, उनका नाम क्या है?
- अजय कुमार भल्ला
- गोविंद मोहन
- राजीव गौबा
- टी.वी. सोमनाथन
Explanation:
- गृह सचिव गोविंद मोहन (1989 बैच के IAS अधिकारी) का कार्यकाल 22 अगस्त 2026 से बढ़ाकर 22 अगस्त 2027 तक कर दिया गया है।
- साथ ही, कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन (1987 बैच के IAS) का कार्यकाल भी 30 अगस्त 2026 से बढ़ाकर 30 अगस्त 2027 तक कर दिया गया है।
13वीं BRICS शिक्षा मंत्रियों की बैठक 2026 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?
- नई दिल्ली
- मुंबई
- भुवनेश्वर
- जयपुर
Explanation:
- 13वीं BRICS शिक्षा मंत्रियों की बैठक और तीसरी वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक 5 से 7 अगस्त 2026 तक भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित की जा रही है।
- भारत इस समय BRICS की अध्यक्षता (BRICS Chairship 2026) कर रहा है, जो चौथी बार है (2012, 2016, 2021 के बाद)।
- BRICS का विषय (Theme): “लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण” (Building for resilience, innovation, collaboration and sustainability- rics) है।
हाल ही में टूर डी फ्रांस फेम्स 2026 में हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय महिला कौन बनी है ? Tour de France Femmes 2026?
- हर्षिता जाखडे
- वर्षा अशोक अगलावे
- मीराबाई चानू
- असमिता डे
Explanation:
- राजस्थान की 19 वर्षीय हर्षिता जाखडे टूर डी फ्रांस फेम्स 2026 में भाग लेने वाली पहली भारतीय महिला साइकिलिस्ट बनीं।
- यह प्रतियोगिता 1 अगस्त 2026 (लूसाने, स्विट्जरलैंड) से 9 अगस्त 2026 (नींस, फ्रांस) तक आयोजित हुई।
- कुल दूरी लगभग 1,175 किलोमीटर है और यह दुनिया की सबसे कठिन महिला साइकिल रेस में से एक मानी जाती है।
हाल ही में प्रशांत महासागर में स्थित नौरू देश का नया नाम क्या रखा गया है ?
- नाओरा गणराज्य
- नाओएरो गणराज्य
- नीरिया गणराज्य
- ओशिनिया गणराज्य
Explanation:
- प्रशांत महासागर में स्थित द्वीप देश नौरू ने अगस्त 2026 में अपना आधिकारिक नाम बदलकर “नाओएरो गणराज्य (Republic of Naoero)” कर लिया।
- नौरू की कोई आधिकारिक राजधानी नहीं है, यारेन (Yaren) को अनौपचारिक राजधानी माना जाता है।
हाल ही में 306 साल पुराने गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़कर 18 साल की उम्र में दुनिया के सबसे युवा पुरुष प्रोफेसर कौन बने हैं ?
- अवतार तुलसी
- अनुराग जैन
- नाथन थॉमस
- कॉलिन मैकलॉरिन
Explanation:
- नाथन थॉमस ने 18 साल 346 दिन की उम्र में प्रोफेसर बनकर 306 साल पुराना गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा।
- उन्होंने 10 साल की उम्र में मियामी डेड कॉलेज में प्रवेश लिया और 14 साल की उम्र में फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में आगे की पढ़ाई शुरू की।
- 18 साल की उम्र तक उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर और मास्टर डिग्री पूरी कर ली और उसी कॉलेज में शिक्षक बन गए।
हाल ही में हिरोशिमा दिवस कब मनाया गया ?
- 5 अगस्त
- 6 अगस्त
- 7 अगस्त
- 9 अगस्त
Explanation:
- हिरोशिमा दिवस 6 अगस्त 1945 में जापान के हिरोशिमा शहर पर हुए दुनिया के पहले परमाणु बम हमले की याद में मनाया जाता है।
- बम का नाम “Little Boy” था और इसे Enola Gay नाम के B-29 विमान से गिराया गया था।
- नागासाकी पर दूसरा परमाणु बम 9 अगस्त 1945 को गिराया गया था, जिसका नाम “Fat Man” था।
- 2026 की थीम: “समरण, उत्तरदायित्व और लचीलापन” (Remembering, Responsibility and Resilience) है और यह हमले की 81वीं वर्षगांठ है।
