GK
हाल ही में भारत WTO के मत्स्य पालन सब्सिडी समझौते (AFS) को स्वीकार करने वाला कौन-सा सदस्य देश बना है ? JULY 2026
- 120वाँ
- 121वाँ
- 123वाँ
- 125वाँ
Explanation:
- भारत ने WTO (विश्व व्यापार संगठन) के मत्स्य पालन सब्सिडी समझौते (AFS) को स्वीकार कर लिया है।
- इसके साथ ही भारत इस समझौते को स्वीकार करने वाला 123वाँ देश बन गया है।
- यह समझौता WTO का पहला पर्यावरण (Environment) से जुड़ा बहुपक्षीय समझौता है, जिसे जून 2022 में WTO के 12वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (MC12) में जिनेवा (स्विट्जरलैंड) में अपनाया गया था।
हाल ही में 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन कहाँ शुरू हुआ है ? JULY 2026
- लंदन / London
- ग्लासगो / Glasgow
- एडिनबर्ग / Edinburgh
- कार्डिफ / Cardiff
Explanation:
- 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन 23 जुलाई 2026 से 2 अगस्त 2026 तक स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हो रहा है।
- ग्लासगो दूसरी बार (इससे पहले 2014 में) इन खेलों की मेजबानी कर रहा है और इसका शुभंकर ‘फिनी’ (Finnie) है, जो एक यूनिकॉर्न (स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय पशु) है।
- इस बार केवल 10 खेल शामिल किए गए हैं, इसलिए यह अब तक के सबसे छोटे (संक्षिप्त) कॉमनवेल्थ गेम्स माने जा रहे हैं।
हाल ही में किस राज्य के खावड़ा सोलर पार्क में भारत के पहले 100 MWh वैनेडियम फ्लो बैटरी प्रोजेक्ट को स्थापित करने की घोषणा की है ? JULY 2026
- हरियाणा / Haryana
- महाराष्ट्र / Maharashtra
- राजस्थान / Rajasthan
- गुजरात / Gujarat
Explanation:
- भारत में पहली बार 100 MWh क्षमता वाली वैनेडियम रेडॉक्स फ्लो बैटरी (VRFB) गुजरात के खावड़ा सोलर पार्क में लगाई जाएगी, जिसका स्थापना लक्ष्य 2027 है।
- यह एक बड़ी बिजली स्टोर करने वाली बैटरी है जो सौर और पवन ऊर्जा को संग्रहित करेगी और आपूर्ति को स्थिर करेगी।
- VRFB लिथियम-आयन बैटरी की तुलना में अधिक सुरक्षित, लंबे समय तक (20-25 साल) चलने वाली और बड़े बिजलीघरों के लिए बेहतर है।
हाल ही में 16वीं BRICS स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक का आयोजन कहाँ किया गया ? JULY 2026
- नई दिल्ली / New Delhi
- मुंबई / Mumbai
- चंडीगढ़ / Chandigarh
- हैदराबाद / Hyderabad
Explanation:
- भारत ने 22–24 जुलाई 2026 तक चंडीगढ़ में 16वीं ब्रिक्स (BRICS) स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक आयोजित की।
- इसकी अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा ने की।
- BRICS की स्थापना 2001 में हुई थी, 2010 में दक्षिण अफ्रीका को शामिल किया गया, और 18वाँ शिखर सम्मेलन 2026 में भारत (नई दिल्ली) में होगा।
हाल ही में चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2026 का खिताब किसने जीता ? JULY 2026
- डी गुकेश / D Gukesh
- अर्जुन एरिगैसी / Arjun Erigaisi
- अलीरेजा फिरोजजा / Alireza Firouzja
- नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव / Nodirbek Abdusattorov
Explanation:
- चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2026 का खिताब फ्रांस के ग्रैंडमास्टर अलीरेजा फिरोजजा ने जीता है।
- फाइनल में उनका मुकाबला भारत के अर्जुन एरिगैसी से हुआ, जो ड्रा रहा, लेकिन अधिक अंकों के कारण फिरोजजा को विजेता घोषित किया गया।
- FIDE का मुख्यालय लॉज़ेन (स्विट्जरलैंड) में है और इसके उपाध्यक्ष विश्वनाथन आनंद हैं।
हाल ही में केंद्र सरकार ने नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) किसे नियुक्त किया है ? JULY 2026
- राजीव गौबा / Rajiv Gauba
- अनुराग जैन / Anurag Jain
- अशोक कुमार लाहिड़ी / Ashok Kumar Lahiri
- अभय करंदीकर / Abhay Karandikar
Explanation:
- केंद्र सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है।
- अनुराग जैन 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं और मध्य प्रदेश कैडर से हैं।
- नीति आयोग (NITI Aayog) की स्थापना 2015 में हुई, इसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपाध्यक्ष अशोक लाहिड़ी हैं।
हाल ही में राष्ट्रीय प्रसारण दिवस 2026 कब मनाया गया ? JULY 2026
- 21 जुलाई
- 22 जुलाई
- 23 जुलाई
- 24 जुलाई
Explanation:
- राष्ट्रीय प्रसारण दिवस हर साल 23 जुलाई को मनाया जाता है।
- 23 जुलाई 1927 को भारत में पहला आधिकारिक रेडियो प्रसारण शुरू हुआ था, जो इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी (IBC), मुंबई द्वारा किया गया।
- AIR की स्थापना 8 जून 1936 को हुई और 1957 में इसका नाम आकाशवाणी रखा गया।
हाल ही में IRCTC के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) का अतिरिक्त प्रभार किसे सौंपा गया है ? JULY 2026
- संजय कुमार जैन / Sanjay Kumar Jain
- राहुल हिमालियन / Rahul Himalian
- अश्विनी वैष्णव / Ashwini Vaishnaw
- वी. के. त्रिपाठी / V. K. Tripathi
Explanation:
- IRCTC के CMD का अतिरिक्त प्रभार राहुल हिमालियन को सौंपा गया है, जो संजय कुमार जैन के इस्तीफे के बाद दिया गया।
- IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) रेल मंत्रालय के अधीन एक मिनीरत्न सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम (PSU) है, जिसकी स्थापना 1999 में हुई थी।
- IRCTC ऑनलाइन रेल टिकट बुकिंग, खानपान, पर्यटन पैकेज, होटल बुकिंग, और रेल नीर का उत्पादन करता है।
हाल ही में भारत का पहला UPI-सक्षम (UPI-enabled) Meal Card किस कंपनी ने लांच किया है ? JULY 2026
- Paytm
- PhonePe
- Razorpay
- EnKash
Explanation:
- EnKash ने भारत का पहला UPI-enabled Meal Card लॉन्च किया है, जिससे कर्मचारी UPI QR Code स्कैन कर Food/Grocery Merchants पर सीधे भुगतान कर सकेंगे।
- इससे कर्मचारी संशोधित Income Tax प्रावधानों के अनुसार प्रति भोजन ₹200 तक कर-मुक्त लाभ प्राप्त कर सकते हैं, जिससे एक वर्ष में अधिकतम ₹1,05,600 तक Tax-Free Benefits मिल सकते हैं।
- UPI (Unified Payments Interface) को NPCI ने 2016 में विकसित किया था।
हाल ही में तमिलनाडु का पहला जलवायु-अनुकूल (Climate-Resilient) गांव कौन-सा बना है ? JULY 2026
- महाबलीपूरम / Mahabalipuram
- किल्लई / Killai
- रामेश्वरम / Rameswaram
- नागपट्टिनम / Nagapattinam
Explanation:
- तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले का किल्लई गांव राज्य का पहला पूरी तरह तैयार जलवायु-लचीला (Climate Resilient) गांव बन गया है।
- ऐसा गांव जो चक्रवात, बाढ़, समुद्र का बढ़ता जल स्तर, तटीय कटाव और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं का बेहतर तरीके से सामना कर सके।
- तमिलनाडु सरकार ने 2022-23 में Climate Resilient Villages Programme शुरू किया था, ताकि तटीय गांवों को जलवायु परिवर्तन से होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।
हाल ही में भारतीय वायु सेना ने किसके साथ ‘इन-सीटू’ एयर एक्सरसाइज़ की है ? JULY 2026
- Thailand
- Indonesia
- Malaysia
- Singapore
Explanation:
- भारतीय वायु सेना (IAF) ने फरवरी 2026 में रॉयल थाई एयर फोर्स (RTAF) के साथ हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में संयुक्त ‘इन-सिटू’ एयर एक्सरसाइज़ की है।
- इस अभ्यास में Su-30MKI और SAAB ग्रिपेन फाइटर जेट शामिल थे।
Pages: 1 2
