GK

हाल ही में जारी ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2026 में दुनिया का सबसे रहने योग्य शहर कौन-सा घोषित किया गया ? JULY 2026

  • वियना / Vienna
  • मेलबर्न / Melbourne
  • कोपेनहेगन / Copenhagen
  • टोक्यो / Tokyo

Explanation:

  • ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2026 इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) द्वारा जारी किया गया है।
  • इस सूची में शीर्ष 3 शहर: 1. कोपेनहेगन (डेनमार्क), 2. वियना (ऑस्ट्रिया), 3. मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया)।
  • भारत का कोई भी शहर टॉप 100 में शामिल नहीं है; नई दिल्ली (120), मुंबई (121), चेन्नई (123), बेंगलुरु (127)।

हाल ही में दोबारा इस्तेमाल होने वाले “RV-X rocket” का सफल परीक्षण किसने किया ? JULY 2026

  • China
  • Japan
  • Russia
  • Australia

Explanation:

  • जापान की अंतरिक्ष एजेंसी JAXA ने RV-X नाम के दोबारा इस्तेमाल किए जा सकने वाले (Reusable) रॉकेट का पहला सफल परीक्षण किया।
  • यह परीक्षण नोशिरो रॉकेट परीक्षण केंद्र, अकिता प्रान्त (जापान) में हुआ।
  • रॉकेट लगभग 40 सेकंड तक उड़ा और सुरक्षित वापस जमीन पर उतर गया।

एरो इंडिया 2027 का 16वाँ संस्करण कहाँ आयोजित किया जाएगा ? JULY 2026

  • Hyderabad
  • Chennai
  • Bengaluru
  • Pune

Explanation:

  • एरो इंडिया 2027 का 16वाँ संस्करण बेंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित किया जाएगा।
  • एरो इंडिया भारत का प्रमुख एयरोस्पेस और रक्षा प्रदर्शनी है।
  • यह आयोजन हर दो साल में बेंगलुरु के येलहंका एयर फोर्स स्टेशन पर होता है।

हाल ही में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया महेंद्रगिरि नामक युद्धपोत किस परियोजना के अंतर्गत निर्मित है ? JULY 2026

  • प्रोजेक्ट 15B / Project 15B
  • प्रोजेक्ट 17A / Project 17A
  • प्रोजेक्ट 75(I) / Project 75(I)
  • प्रोजेक्ट 28 / Project 28

Explanation:

  • INS महेंद्रगिरि प्रोजेक्ट 17A के अंतर्गत निर्मित एक स्टील्थ फ्रिगेट है।
  • इसका निर्माण मुंबई स्थित मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) ने किया है।
  • प्रोजेक्ट 17A के तहत कुल सात जहाज बनाए जाने हैं, जिनमें INS नीलगिरि, INS उदयगिरि, INS तारागिरि और INS महेंद्रगिरि शामिल हैं।

हाल ही में तीसरा नमस्ते दिवस कब मनाया गया ? JULY 2026

  • 10 जुलाई 2026
  • 12 जुलाई 2026
  • 13 जुलाई 2026
  • 14 जुलाई 2026

Explanation:

  • तीसरा नमस्ते दिवस (NAMASTE Day) 14 जुलाई 2026 को मनाया गया।
  • यह दिवस NAMASTE (National Action for Mechanised Sanitation Ecosystem) योजना के 3 वर्ष पूरे होने पर मनाया जा रहा है।
  • NAMASTE योजना जुलाई 2023 में शुरू की गई थी और इसका उद्देश्य हाथ से सीवर/सेप्टिक टैंक की सफाई बंद कर मशीनों से सफाई कराना है।

हाल ही में विंबलडन 2026 में पुरुष एकल का खिताब किसने जीता ? JULY 2026

  • कार्लोस अल्काराज़ / Carlos Alcaraz
  • अलेक्जेंडर ज्वेरेव / Alexander Zverev
  • जैनिक सिनर / Jannik Sinner
  • नोवाक जोकोविच / Novak Djokovic

Explanation:

  • विंबलडन 2026 पुरुष एकल का खिताब इटली के जैनिक सिनर ने जीता।
  • उन्होंने फाइनल में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया।
  • सिनर ने लगातार दूसरी बार (2025 और 2026) विंबलडन का खिताब जीता और वे एक से अधिक बार विंबलडन जीतने वाले पहले इतालवी खिलाड़ी बने।

हाल ही में शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन हो गया, वे किस देश के पूर्व अमीर थे ? JULY 2026

  • कुवैत / Kuwait
  • सऊदी अरब / Saudi Arabia
  • कतर / Qatar
  • ओमान / Oman

Explanation:

  • कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का 12 जुलाई 2026 को 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • वे 1995 से 2013 तक कतर के अमीर रहे और उन्हें “आधुनिक कतर का निर्माता” माना जाता है।
  • 2013 में उन्होंने स्वेच्छा से अपने बेटे शेख तमीम बिन हमद अल थानी को सत्ता सौंप दी।

8वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 का आयोजन नवंबर 2026 में किस राज्य में होगा ? JULY 2026

  • Gujarat
  • Haryana
  • Odisha
  • Telangana

Explanation:

  • 8वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 का आयोजन नवंबर 2026 में तेलंगाना में होगा।
  • इसकी घोषणा केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने की है।
  • 2025 में 7वाँ संस्करण बिहार में आयोजित हुआ था और शीर्ष स्थान कर्नाटक ने हासिल किया था।

हाल ही में WII सोसाइटी की 28वीं बैठक कहाँ आयोजित हुई ? JULY 2026

  • देहरादून / Dehradun
  • नई दिल्ली / New Delhi
  • भोपाल / Bhopal
  • कोयंबटूर / Coimbatore

Explanation:

  • भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) की 28वीं सोसाइटी बैठक 9 जुलाई 2026 को कोयंबटूर (तमिलनाडु) में आयोजित हुई।
  • इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने की।
  • WII की स्थापना 1982 में हुई थी और इसका मुख्यालय देहरादून, उत्तराखंड में है।

हाल ही में भारत का पहला AI संक्षम राज्य विश्वविद्यालय कहां शुरू होगा ? JULY 2026

  • Madhya Pradesh
  • Uttar Pradesh
  • Rajasthan
  • Haryana

Explanation:

  • भारत का पहला AI-सक्षम राज्य विश्वविद्यालय पायलट प्रोजेक्ट मेरठ, उत्तर प्रदेश में शुरू किया गया है, जिसे चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) में लॉन्च किया गया है।
Current Affairs in Hindi 2026 July #14