state
हाल ही में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नए ऑफिस कॉम्प्लेक्स ‘आयकर सिंधु’ का उद्घाटन कहाँ हुआ है ? JULY 2026
- Chennai
- Surat
- Mumbai
- New Delhi
Explanation:
- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 26 जुलाई 2026 को मुंबई के नरीमन पॉइंट में आयकर विभाग की नई 13 मंजिला “आयकर सिंधु” इमारत का उद्घाटन किया।
- “सिंधु” का अर्थ “महासागर” है, जो इस बात का प्रतीक है कि देशभर के करदाताओं द्वारा जमा किया गया कर (Tax) बहुत विशाल होता है, ठीक महासागर की तरह।
- आयकर दिवस (Income Tax Day) हर साल 24 जुलाई को मनाया जाता है, क्योंकि 24 जुलाई 1860 को भारत में पहली बार सर जेम्स विल्सन ने आयकर लागू किया था।
summit
हाल ही में संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कानून आयोग की 60वीं वर्षगांठ की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस कहाँ हुई है? JULY 2026
- Rome
- London
- New York
- New Delhi
Explanation:
- UNCITRAL (United Nations Commission on International Trade Law) की 60वीं वर्षगांठ पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित हुआ, जिसका उद्घाटन विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने किया।
- UNCITRAL संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक संस्था है, जो यह सुनिश्चित करती है कि अलग-अलग देशों के व्यापार (International Trade) के नियम आसान, समान और आधुनिक हों।
- UNCITRAL की स्थापना 17 दिसंबर 1966 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई, इसका मुख्यालय विएना (ऑस्ट्रिया) में है, और भारत 1968 से इसका सदस्य है तथा 2024-2028 के लिए पुनः चुना गया है।
appoint
हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने परीक्षा सुधारों के लिए किसकी अध्यक्षता में टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की है ? JULY 2026
- नरेश पाल गंगवार / Naresh Pal Gangwar
- धर्मेन्द्र प्रधान / Dharmendra Pradhan
- प्रह्लाद जोशी / Pralhad Joshi
- नंदन नीलेकणि / Nandan Nilekani
Explanation:
- 26 जुलाई 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के लिए एक हाई-पावर टास्क फोर्स बनाने की घोषणा की, जिसके अध्यक्ष नंदन नीलेकणि (इन्फोसिस के सह-संस्थापक) होंगे।
- टास्क फोर्स के अन्य सदस्यों में एस. सोमनाथ (पूर्व ISRO अध्यक्ष), तपन डेका (पूर्व IB निदेशक), वी. कामकोटि (निदेशक, IIT मद्रास), अनीता करवाल (पूर्व शिक्षा सचिव) और अमृत लाल मीना शामिल हैं।
- इसका मुख्य उद्देश्य परीक्षा पेपर लीक रोकना, परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना, आधुनिक तकनीक का अधिक उपयोग करना और NTA (National Testing Agency) की व्यवस्था में सुधार करना है।
state
हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक किसने जीता है ? JULY 2026
- झंडू कुमार / Jhandu Kumar
- लवलीना बोरगोहेन / Lovlina Borgohain
- मीराबाई चानू / Mirabai Chanu
- ऋषिकांत सिंह / Rishikant Singh
Explanation:
- 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (ग्लासगो, स्कॉटलैंड) में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग (भारोत्तोलन) के महिला वर्ग में जीता।
- मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाज) उद्घाटन समारोह में भारत की ध्वजवाहक (Flag Bearer) थीं।
- CWG में पहला स्वर्ण पदक भारतीय पुरुष (1958) – मिल्खा सिंह और पहली भारतीय महिला (1998) – रूपा उन्नीकृष्णन ने जीता था।
award
हाल ही में ‘ग्लोबल फाइनेंस’ ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कंज्यूमर बैंक के खिताब से किसे सम्मानित किया है ? JULY 2026
- State Bank of India
- ICICI Bank
- Punjab National Bank
- Bank of Baroda
Explanation:
- Global Finance पत्रिका ने State Bank of India (SBI) को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कंज्यूमर बैंक (World’s Best Consumer Bank) के खिताब से सम्मानित किया है।
- Global Finance एक प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय वित्तीय (Finance) पत्रिका है, जिसकी स्थापना 1987 में हुई और इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क, अमेरिका (USA) में है।
- SBI का मुख्यालय मुंबई में है, वर्तमान चेयरमैन चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी हैं, और इसका टैगलाइन “Pure Banking, Nothing Else” है।
हाल ही में किस देश की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मानद डॉक्टरेट ‘होनोरिस कॉसा’ से सम्मानित किया है ? JULY 2026
- उत्तरी मेसिडोनिया / North Macedonia
- जर्मनी / Germany
- इटली / Italy
- रोमानिया / Romania
Explanation:
- 24 जुलाई 2026 को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को Bucharest University of Economic Studies द्वारा ‘Doctor Honoris Causa’ (मानद डॉक्टरेट) से सम्मानित किया गया।
- यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में योगदान, सार्वजनिक सेवा (Public Service) और भारत-रोमानिया संबंधों को मजबूत करने के लिए दिया गया।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति हैं और इससे पहले वह झारखंड की पहली महिला राज्यपाल भी रह चुकी हैं।
national
हाल ही में उत्तर प्रदेश का ‘सारनाथ’ भारत का कौनसा UNESCO विश्व धरोहर स्थल बना है ? JULY 2026
- 44th
- 45th
- 46th
- 47th
Explanation:
- उत्तर प्रदेश का सारनाथ आधिकारिक तौर पर भारत का 45वाँ और राज्य का चौथा UNESCO विश्व धरोहर स्थल बन गया है।
- यह घोषणा 25 जुलाई 2026 को दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित UNESCO विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र के दौरान की गई।
- सारनाथ वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में स्थित है, जहाँ गौतम बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति (बोधगया) के बाद अपना पहला उपदेश (धर्मचक्र प्रवर्तन) दिया था, और यह बौद्ध धर्म के चार सबसे पवित्र तीर्थस्थलों में से एक है।
day
हाल ही में विश्व मैंग्रोव दिवस कब मनाया गया ? JULY 2026
- 28 July
- 27 July
- 26 July
- 25 July
Explanation:
- विश्व मैंग्रोव दिवस (World Mangrove Day) हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है।
- 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) भी मनाया जाता है, जो 1999 के कारगिल युद्ध में भारत की विजय की याद में है।
- विश्व मैंग्रोव दिवस का उद्देश्य मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र (Mangrove Ecosystems) के महत्व, उनके संरक्षण और सतत प्रबंधन के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
sport
हाल ही में निकोलस ओटामेंडी ने अन्तराष्ट्रीय फुटबॉल से सन्यास ले लिए , वे किस देश के फुटबॉलर हैं ? JULY 2026
- ब्राजील / Brazil
- स्पेन / Spain
- फ्रांस / France
- अर्जेंटीना / Argentina
Explanation:
- अर्जेंटीना के फुटबॉलर निकोलस ओटामेंडी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया है।
- उन्होंने 17 साल तक अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम के लिए खेला, 139 मैचों में 8 गोल किए, और सेंटर-बैक (Central Defender) के रूप में खेले।
- अपने करियर में वे 2021 और 2024 में कोपा अमेरिका तथा 2022 में फीफा विश्व कप (कतर) विजेता रहे, और 4 फीफा विश्व कप (2014, 2018, 2022, 2026) में भाग लिया।
sport
हाल ही में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की पदक तालिका में किसने शीर्ष स्थान हासिल किया है ? JULY 2026
- Karnataka
- Odisha
- Jharkhand
- Chhattisgarh
Explanation:
- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के पहले संस्करण (1st edition) की पदक तालिका में कर्नाटक ने शीर्ष स्थान हासिल किया (23 स्वर्ण, 8 रजत, 7 कांस्य)।
- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का आयोजन 14 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ में किया गया था, जिसका शुभंकर ‘मोरवीर’ (Morveer) था।
- इस आयोजन का उद्देश्य आदिवासी खेल प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें बढ़ावा देना है, जो खेलो इंडिया पहल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
national
हाल ही में भारत को 45वाँ विश्व धरोहर स्थल किस राज्य में मिला है ? JULY 2026
- Bihar
- Madhya Pradesh
- Uttar Pradesh
- Rajasthan
Explanation:
- उत्तर प्रदेश का ‘सारनाथ’ भारत का 45वाँ UNESCO विश्व धरोहर स्थल बनकर राज्य को यह गौरव प्राप्त हुआ है।
- यह घोषणा 25 जुलाई 2026 को दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित UNESCO विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र के दौरान की गई, जिसे 3 जुलाई 1998 को UNESCO की संभावित (टेंटेटिव) सूची में रखा गया था।
- इसके साथ ही भारत अब दुनिया में 6वें और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में 2वें स्थान पर है, जहाँ सबसे अधिक विश्व धरोहर स्थल हैं।
Pages: 1 2
