national

हाल ही में RBI ने किस मूल्य वर्ग के पॉलीमर नोटों के परीक्षण की मंजूरी दे दी है ?

  • ₹5 और ₹10
  • ₹10 और ₹20
  • ₹20 और ₹50
  • ₹50 और ₹100

Explanation:

  • RBI ने पॉलीमर नोटों के परीक्षण के लिए ₹10 और ₹20 के मूल्य वर्ग को मंजूरी दी है।
  • पॉलीमर नोट प्लास्टिक से बने होते हैं, जो अधिक टिकाऊ और सुरक्षित होते हैं।
  • RBI का मुख्यालय मुंबई में है और वर्तमान गवर्नर संजय मल्होत्रा (26वें) हैं।

tech

हाल ही में किस देश के वैज्ञानिक ने बैक्टीरिया आधारित ‘सेल्फ हीलिंग कंक्रीट’ विकसित की है?

  • Germany
  • Netherlands
  • Japan
  • Canada

Explanation:

  • नीदरलैंड के डेल्फ्ट यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के सूक्ष्म जीव वैज्ञानिक हेन्ड्रिक जॉनकर्स ने बैक्टीरिया आधारित ‘सेल्फ हीलिंग कंक्रीट’ (बायो-कंक्रीट) विकसित की है।
  • इसमें बैसिलस बैक्टीरिया के बीजाणु और कैल्शियम लैक्टेट मिलाया जाता है, जो पानी मिलने पर चूना पत्थर बनाकर 0.8 मिमी तक की दरार को भर देता है।
  • नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम है, PM रॉब जेटेन (सबसे युवा और पहले खुले तौर पर समलैंगिक PM) हैं।

sport

हाल ही में भारत ने यूथ हॉकी 5s एशियन चैंपियनशिप 2026 में कौनसा पदक जीता ?

  • Gold
  • Silver
  • Bronze
  • None of these

Explanation:

  • यूथ हॉकी 5s एशियन चैंपियनशिप 2026 20-25 जुलाई 2026 तक मस्कट (ओमान) में आयोजित हुई, जो इसका पहला (उद्घाटन) संस्करण था।
  • भारत ने पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक (Gold) जीता, भारतीय कप्तान केतन कुशवाह थे।
  • महिला वर्ग में चीन ने स्वर्ण और भारत ने रजत पदक जीता।

day

हाल ही में अंतरराष्ट्रीय न्यायिक कल्याण दिवस कब मनाया गया ?

  • 25 July
  • 24 July
  • 23 July
  • 22 July

Explanation:

  • अंतरराष्ट्रीय न्यायिक कल्याण दिवस (International Judicial Welfare Day) 25 जुलाई को मनाया गया।
  • 2025 में पहली बार मनाया गया, क्योंकि 25 जुलाई 2024 को न्यायिक कल्याण पर नाउरु घोषणा को अपनाया गया था।
  • 27 July – CRPF Day (स्थापना: 27 जुलाई 1939, आदर्श वाक्य: “सेवा और निष्ठा”)

state

हाल ही में कक्षा 1 से 12 तक के पाठ्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को शामिल करने वाला पहला राज्य कौनसा है ?

  • Kerala
  • Punjab
  • Karnataka
  • Gujarat

Explanation:

  • पंजाब भारत का पहला राज्य बन गया है जिसने कक्षा 1 से 12 तक AI (Artificial Intelligence) को मुख्य विषय के रूप में शामिल किया है।
  • इस योजना का नाम सरबत.AI (Sarbat.AI) है और इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।
  • यह यूनेस्को (UNESCO) के Ethical AI Framework के अनुसार तैयार किया गया है।

state

हाल ही में पंजाब नेशनल बैंक ने भारत का पहला बैंक-लेड क्वांटम फाइनेंस हब प्रारंभ करने के लिए किसके साथ समझौता किया ?

  • Andhra Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Karnataka
  • Telangana

Explanation:

  • पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने आंध्र प्रदेश सरकार के साथ मिलकर अमरावती में Quantum Finance Innovation Hub स्थापित करने का फैसला किया है।
  • PNB भारत का पहला बैंक बन गया है जिसने बैंकिंग के लिए Quantum Finance Innovation Hub बनाने हेतु किसी राज्य सरकार के साथ साझेदारी की है।
  • PNB की स्थापना मई 1894 में हुई, मुख्यालय नई दिल्ली में है, MD & CEO अशोक चंद्रा हैं।

national

हाल ही में चर्चा में रहे ‘सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024’ संबंधी प्रमुख संशोधन कौनसा है ?

  • 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक का जुर्माना
  • 12 साल तक की जेल और 12 करोड़ रुपये तक का जुर्माना
  • 14 साल तक की जेल और 14 करोड़ रुपये तक का जुर्माना
  • 16 साल तक की जेल और 16 करोड़ रुपये तक का जुर्माना

Explanation:

  • सरकार ने 27 जुलाई 2026 को लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया।
  • पेपर लीक या संगठित परीक्षा अपराध करने पर 10 साल तक की जेल और ₹10 करोड़ तक का जुर्माना होगा।
  • इस कानून का उद्देश्य पेपर लीक रोकना, नकल माफिया पर सख्त कार्रवाई करना और परीक्षाओं को निष्पक्ष बनाना है।

scheme

हाल ही में चर्चा में रही भव्य-रसायन योजना के लिए कुल वित्तीय आवंटन कितना है ?

  • ₹2,030 करोड़
  • ₹2,500 करोड़
  • ₹3,000 करोड़
  • ₹3,030 करोड़

Explanation:

  • केंद्र सरकार ने ‘भव्य-रसायन योजना’ को मंजूरी दी है, जिसका कुल आवंटन ₹3,030 करोड़ है (₹3,000 करोड़ – पार्कों की आधारभूत संरचना के लिए + ₹30 करोड़ – प्रशासनिक खर्च के लिए)।
  • योजना की अवधि 2026-27 से 2030-31 तक (5 वर्ष) है।
  • केंद्र सरकार प्रत्येक पार्क के लिए अधिकतम ₹1,000 करोड़ देगी और राज्य सरकार कम से कम ₹500 करोड़ का योगदान करेगी।

ranking

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के जुलाई 2026 संस्करण में भारत को कौनसा स्थान मिला है ?

  • 78वां
  • 79वां
  • 80वां
  • 81वां

Explanation:

  • हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2026 के जुलाई संस्करण में भारतीय पासपोर्ट 81वें स्थान पर है।
  • फरवरी 2026 में भारत की रैंक 75वीं थी, यानी भारत की स्थिति थोड़ी नीचे गई है।
  • सिंगापुर शीर्ष पर है (192 गंतव्यों पर वीजा-फ्री यात्रा) और भारतीय पासपोर्ट धारक 55 देशों/क्षेत्रों में वीजा-फ्री यात्रा कर सकते हैं।

tech

हाल ही में चर्चा में रही PRAXIS मिशन किस अंतरिक्ष एजेंसी की अवधारणा है?

  • ISRO
  • NASA
  • ESA
  • JAXA

Explanation:

  • PRAXIS (Planetary Rings Autonomous Exploration with In-situ Sampling) NASA की एक मिशन अवधारणा (Concept) है।
  • इसका उद्देश्य शनि (Saturn) के छल्लों से असली कणों के नमूने इकट्ठा करना है, जो AI-आधारित रोबोट और Touch-and-Go Sampling तकनीक का उपयोग करेगा।
  • NASA की स्थापना 1958 में हुई, मुख्यालय वाशिंगटन DC में है, आदर्श वाक्य “For the benefit of all” है।
Current Affairs in Hindi 2026 July #29