GK
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 में ‘आर्टिस्ट ऑफ डिस्टिंक्शन’ से किसे सम्मानित किया जाएगा ?
- राजकुमार राव / Rajkummar Rao
- पंकज त्रिपाठी / Pankaj Tripathi
- मनोज वाजपेयी / Manoj Bajpayee
- नवाजुद्दीन सिद्दीकी / Nawazuddin Siddiqui
Explanation:
- अभिनेता पंकज त्रिपाठी को IFFM (Indian Film Festival of Melbourne) 2026 में “Artist of Distinction” (विशिष्ट कलाकार) पुरस्कार दिया जाएगा।
- यह पुरस्कार उन्हें भारतीय सिनेमा में उनके बेहतरीन योगदान और शानदार अभिनय के लिए दिया जा रहा है।
- इनके अलावा अभिनेत्री रेखा को Excellence in Cinema अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। मेलबर्न इंडियन फिल्म फेस्टिवल (IFFM) 2026 13 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होगा।
हाल ही में देश का प्रमुख समुद्री और मैन्युफैक्चरिंग हब बनने के लिए ‘शिपबिल्डिंग एंड रिपेयर पॉलिसी 2026’ किसने लॉन्च की है ?
- Gujarat
- Maharashtra
- Kerala
- Goa
Explanation:
- 27 जुलाई 2026 को गुजरात सरकार ने गुजरात जहाज निर्माण और जहाज मरम्मत नीति 2026 (Shipbuilding and Repair Policy 2026) शुरू की है।
- इसका उद्देश्य राज्य को भारत का सबसे बड़ा जहाज निर्माण (Shipbuilding) और जहाज मरम्मत (Ship Repair) केंद्र बनाना है।
- इस योजना के तहत 2 मेगा शिपबिल्डिंग पार्क बनाए जाएंगे और 5 लाख से अधिक लोगों को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर मिलेंगे।
हाल ही में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस कब मनाया गया ?
- 27 जुलाई
- 28 जुलाई
- 29 जुलाई
- 30 जुलाई
Explanation:
- विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस (World Nature Conservation Day) हर साल 28 जुलाई को मनाया जाता है।
- इसका उद्देश्य लोगों को प्रकृति, पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए जागरूक करना है।
- 1997 में International Union for Conservation of Nature (IUCN) ने 28 जुलाई को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस घोषित किया। IUCN की स्थापना 1948 में हुई, मुख्यालय Gland (स्विट्जरलैंड) में है, और भारत 1969 में इसका सदस्य बना।
हाल ही में अमृतसर से 27 ग्लोबल डेस्टिनेशन के लिए ‘ईजी कनेक्ट’ सेवा किसने शुरू की है?
- IndiGo
- SpiceJet
- Air India
- Akasa Air
Explanation:
- एयर इंडिया ने अमृतसर एयरपोर्ट से ‘ईजी कनेक्ट’ सेवा शुरू की है।
- अब अमृतसर से यात्रा करने वाले यात्रियों को दिल्ली के रास्ते 27 अंतरराष्ट्रीय शहरों तक पहुंचना पहले से कहीं आसान होगा।
- यात्री अमृतसर एयरपोर्ट पर ही अपने अंतिम विदेशी गंतव्य (जैसे लंदन, न्यूयॉर्क, टोरंटो आदि) तक का चेक-इन और इमिग्रेशन पूरा कर देंगे।
हाल ही में मुख्यमंत्री मछुआरा सम्मान निधि योजना’ किसने शुरू की है ?
- Haryana
- Uttarakhand
- Punjab
- Himachal Pradesh
Explanation:
- हिमाचल प्रदेश सरकार ने जुलाई 2026 में मुख्यमंत्री मछुआरा सम्मान निधि योजना शुरू की है।
- इस योजना के तहत मछुआरों को ₹3,500 प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जो सीधे बैंक खाते (DBT) में भेजी जाएगी।
- इससे राज्य के लगभग 3,700 मछुआरा परिवारों को लाभ मिलेगा, जो प्रजनन अवधि (Close Season) में मछली न पकड़ पाने के कारण होने वाली आय की हानि की भरपाई के लिए है।
हाल ही में कॉमनवेल्थ पीस मेडिएशन 2026 कॉन्फ्रेंस कहाँ शुरू होगी ?
- Rajasthan
- Uttar Pradesh
- Bihar
- Gujarat
Explanation:
- कॉमनवेल्थ पीस मेडिएशन कॉन्फ्रेंस 2026 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक जयपुर, राजस्थान में आयोजित होगी।
- इसका थीम “Peace Mediation and the Rule of Law” (शांति मध्यस्थता और विधि का शासन) है और इसका उद्घाटन भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत करेंगे।
- इस सम्मेलन के अंत में “जयपुर घोषणा (Jaipur Declaration)” अपनाने का प्रस्ताव है, जिसका उद्देश्य कानून के शासन के माध्यम से शांति को मजबूत करना है।
हाल ही में ‘दानवीर’ पहल किस मंत्रालय द्वारा शुरू की गई है ?
- ग्रामीण विकास मंत्रालय / Ministry of Rural Development
- इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय / Ministry of Electronics and IT
- पंचायती राज मंत्रालय / Ministry of Panchayati Raj
- गृह मंत्रालय / Ministry of Home Affairs
Explanation:
- केंद्र सरकार के पंचायती राज मंत्रालय ने ‘दानवीर’ नामक एक नई पहल शुरू की है, जिसका उद्देश्य देश की ग्राम पंचायतों को डिजिटल रूप से मजबूत बनाना है।
- इसके लिए “मेरी पंचायत” मोबाइल ऐप का उपयोग किया जाएगा, जिसके जरिए दानकर्ता (Donor) सरकार द्वारा पहले से स्वीकृत कंप्यूटर बंडल चुन सकेंगे और वे सीधे जरूरतमंद ग्राम पंचायतों तक पहुंचाए जाएंगे।
- यह व्यवस्था डिजीहाट (DigiHaat) मार्केटप्लेस से जुड़ी हुई है, ताकि सही गुणवत्ता वाले उपकरण ही भेजे जा सकें।
हाल ही में जस्टिन ग्रीव्स ने टेस्ट क्रिकेट में पांच ‘विकेट-मेडन’ ओवर फेंकने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने हैं, इनका संबंध किस देश से है ?
- दक्षिण अफ्रीका / South Africa
- ऑस्ट्रेलिया / Australia
- वेस्टइंडीज / West Indies
- जिम्बाब्वे / Zimbabwe
Explanation:
- वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जस्टिन ग्रीव्स ने टेस्ट क्रिकेट में लगातार 5 मेडन ओवर फेंके और हर ओवर में 1 विकेट लेकर इतिहास रच दिया।
- यह उपलब्धि वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच तारिबा, त्रिनिदाद में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान हासिल की गई।
- इससे पहले इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम लगातार 4 विकेट मेडन ओवर का रिकॉर्ड था, जो उन्होंने 2016 में बनाया था।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त किसे नियुक्त किया गया है ?
- वोल्कर तुर्क / Volker Türk
- अनुराग जैन / Anurag Jain
- एंडी बर्नहम / Andy Burnham
- डेल्सी रोड्रिगेज / Delcy Rodríguez
Explanation:
- संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त (UN High Commissioner for Human Rights) वोल्कर तुर्क (ऑस्ट्रिया) हैं, जिन्हें जुलाई 2026 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दूसरी बार इसी पद के लिए चुन लिया।
- उन्होंने 17 अक्टूबर 2022 को यह पद संभाला था और अब उनका नया कार्यकाल 12 अक्टूबर 2026 से 11 अक्टूबर 2030 तक रहेगा।
- वोल्कर तुर्क पहले ऐसे मानवाधिकार प्रमुख बन गए हैं जिन्हें लगातार दो पूरे (4-4 साल के) कार्यकाल मिले हैं। UNHCHR की स्थापना 20 दिसंबर 1993 को हुई और इसका मुख्यालय जिनेवा (स्विट्जरलैंड) में है।
हाल ही में विश्व हेपेटाइटिस दिवस कब मनाया गया ?
- 28 July
- 29 July
- 30 July
- 31 July
Explanation:
- विश्व हेपेटाइटिस दिवस (World Hepatitis Day) हर साल 28 जुलाई को मनाया जाता है।
- यह दिवस Dr. Baruch Blumberg (हेपेटाइटिस B वायरस और वैक्सीन की खोज करने वाले, 1976 में नोबेल पुरस्कार प्राप्त) की Anniversary की याद में मनाया जाता है।
- इस दिवस को WHO द्वारा 2010 में आधिकारिक रूप से शुरू किया गया था और 2026 की थीम “Hepatitis: Let’s Break It Down” (“हेपेटाइटिस: आइए इसे विस्तार से समझें”) है।
हाल ही में भारत की 100वीं रामसर साइट किसे घोषित किया गया है ?
- पटना पक्षी अभ्यारण्य / Patna Bird Sanctuary
- छारी-ढांड संरक्षण रिजर्व / Chhari-Dhand Conservation Reserve
- शेखा झील पक्षी अभ्यारण्य / Shekha Jheel Bird Sanctuary
- जय प्रकाश नारायण पक्षी अभ्यारण्य (सुरहा ताल) / Jai Prakash Narayan Bird Sanctuary (Surha Tal)
Explanation:
- उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्थित सुरहा ताल (जय प्रकाश नारायण पक्षी अभ्यारण्य) को भारत की 100वीं रामसर साइट (अंतर्राष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि) घोषित किया गया है।
- इससे पहले उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में स्थित शेखा झील पक्षी अभ्यारण्य को भारत की 99वीं रामसर साइट घोषित किया गया था।
- उत्तर प्रदेश में अब 12 रामसर स्थल हैं, जो राज्य को इस दिशा में अग्रणी बनाता है।
हाल ही में ‘दानवीर’ पहल किस मंत्रालय द्वारा शुरू की गई है ?
- गृह मंत्रालय / Ministry of Home Affairs
- रक्षा मंत्रालय / Ministry of Defence
- वित्त मंत्रालय / Ministry of Finance
- पंचायती राज मंत्रालय (Ministry of Panchayati Raj)
Explanation:
- हाल ही में ‘दानवीर’ (DAANVEER) पहल पंचायती राज मंत्रालय (Ministry of Panchayati Raj) द्वारा शुरू की गई है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) और DigiHaat के सहयोग से 29 जुलाई 2026 को लॉन्च किया गया था।
- इसका उद्देश्य ग्राम पंचायतों को डिजिटल बनाना और “मेरी पंचायत” ऐप के माध्यम से कंप्यूटर दान की सुविधा प्रदान करना है।
Pages: 1 2
