appoint

जुलाई 2026 में यूक्रेन के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया ? JULY 2026

  • वोलोदिमिर जेलेंस्की / Volodymyr Zelenskyy
  • यूलिया स्विरीडेंको / Yulia Svyrydenko
  • सर्ही कोरेत्स्की / Serhii Koretskyi
  • डेनिस श्मीहाल / Denys Shmyhal

Explanation:

  • सर्ही कोरेत्स्की यूक्रेन के नए प्रधानमंत्री बने हैं।
  • उन्होंने यूलिया स्विरीडेंको का स्थान लिया है।
  • यूक्रेन की राजधानी कीव है और मुद्रा ह्रिव्निया है, राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की हैं।

national

राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026 (NIPU-2026) के तहत इक्विटी पर रिटर्न (RoE) की सीमा क्या निर्धारित की गई है ? JULY 2026

  • 10%-14%
  • 11%-15%
  • 12%-16%
  • 14%-18%

Explanation:

  • केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026 (NIPU-2026) को मंजूरी दी है, जिसका उद्देश्य भारत में नई गैस आधारित यूरिया फैक्ट्रियां लगाना है।
  • इस नीति के तहत नई यूरिया संयंत्र लगाने वाली कंपनियों को 12% से 16% तक का निश्चित Return on Equity (RoE) मिलने की व्यवस्था की गई है।
  • यूरिया एक नाइट्रोजन वाला उर्वरक है जिसका रासायनिक सूत्र CO(NH₂)₂ है।

appoint

ICC की नवगठित गवर्नेंस रिव्यू कमेटी के अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है ? JULY 2026

  • जय शाह / Jay Shah
  • देवजीत सैकिया / Devajit Saikia
  • तमीम इकबाल / Tamim Iqbal
  • रोजर बिन्नी / Roger Binny

Explanation:

  • ICC ने क्रिकेट के नियमों और प्रशासन को बेहतर बनाने के लिए ‘गवर्नेंस रिव्यू कमेटी’ नाम की एक नई समिति बनाई है, जिसके अध्यक्ष देवजीत सैकिया (BCCI के सचिव) बनाए गए हैं।
  • ICC का मुख्यालय दुबई, UAE में है और इसके अध्यक्ष जय शाह हैं।
  • ICC ने मॉरीशस को अपना 111वां सदस्य देश बनाने की मंजूरी दी है।

summit

BIMSTEC के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुखों की 5वीं बैठक कहाँ आयोजित हुई ? JULY 2026

  • ढाका / Dhaka
  • काठमांडू / Kathmandu
  • नई दिल्ली / New Delhi
  • बैंकॉक / Bangkok

Explanation:

  • BIMSTEC के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुखों (NSA) की 5वीं बैठक 16 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में आयोजित हुई।
  • इसकी अध्यक्षता भारत के NSA अजीत डोभाल ने की।
  • BIMSTEC की स्थापना 1997 में हुई, मुख्यालय ढाका में है और इसमें 7 देश शामिल हैं – बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड।

tech

भारतीय नौसेना में 22 जुलाई 2026 को शामिल होने वाला स्वदेशी युद्धपोत ‘मालवन’ किस श्रेणी का है? JULY 2026

  • शिवालिक श्रेणी / Shivalik class
  • नीलगिरि श्रेणी / Nilgiri class
  • माहे श्रेणी / Mahe class
  • कमोर्टा श्रेणी / Kamorta class

Explanation:

  • INS मालवन माहे (Mahe) श्रेणी का दूसरा एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (ASW-SWC) है, जिसे 22 जुलाई 2026 को नौसेना के बेड़े में शामिल किया जाएगा।
  • इसका काम दुश्मन की पनडुब्बियों (Submarines) का पता लगाना है, खासतौर पर उथले समुद्री क्षेत्रों (Shallow Water) में।
  • इसे कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL), कोच्चि ने बनाया है।

exercise

हाल ही में ऑपरेशन सदर्न रेडिनेस 26-2 का आयोजन कहाँ किया जाएगा ? JULY 2026

  • विशाखापत्तनम / Visakhapatnam
  • मुंबई / Mumbai
  • कोच्चि / Kochi
  • चेन्नई / Chennai

Explanation:

  • ऑपरेशन सदर्न रेडिनेस 26-2 20-23 जुलाई 2026 तक दक्षिणी नौसेना कमान (Southern Naval Command), कोच्चि (केरल) में आयोजित किया जाएगा।
  • यह भारतीय नौसेना और Combined Maritime Forces (CMF) द्वारा आयोजित 4 दिनों का बहुराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम है।
  • भारत इस समय CMF के CTF-154 (प्रशिक्षण कार्यबल) का नेतृत्व कर रहा है।

state

हाल ही में भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ किस स्टेशन से किया गया ? JULY 2026

  • अंबाला / Ambala
  • करनाल / Karnal
  • जींद / Jind
  • पानीपत / Panipat

Explanation:

  • 17 जुलाई 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से भारत की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
  • यह ट्रेन जींद से सोनीपत (89 किमी) मार्ग पर चलेगी, इसकी अधिकतम गति 75 किमी/घंटा है।
  • यह भारतीय रेलवे की “Hydrogen for Heritage” पहल का हिस्सा है और इसे Zero Emission (शून्य प्रदूषण) वाली ट्रेन कहा जाता है।

portal

हाल ही में किस राज्य ने ‘कौशल सेतु’ और ‘कौशल सारथी’ पोर्टल लॉन्च किए ? JULY 2026

  • MP
  • UP
  • HP
  • JK

Explanation:

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 जुलाई 2026 (विश्व युवा कौशल दिवस) के अवसर पर ‘कौशल सेतु’ और ‘कौशल सारथी’ नामक दो नए डिजिटल पोर्टल लॉन्च किए, जिनका उद्देश्य युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ना है।
  • कौशल सेतु प्रशिक्षण संस्थानों के लिए है, जबकि कौशल सारथी छात्रों और नौकरी खोजने वालों के लिए है।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल हैं।

day

हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस (World Day for International Justice) कब मनाया गया ? JULY 2026

  • 18 July
  • 17 July
  • 16 July
  • 15 July

Explanation:

  • अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस (World Day for International Justice) हर साल 17 जुलाई को मनाया जाता है।
  • 17 जुलाई 1998 को रोम संधि (Rome Statute) अपनाई गई थी, जिसके आधार पर अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) की स्थापना हुई।
  • ICC का मुख्यालय हेग (The Hague), नीदरलैंड में है और इसकी स्थापना 1 जुलाई 2002 को हुई थी।

sport

हाल ही में US मेजर लीग क्रिकेट में शामिल होने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी कौन है? JULY 2026

  • रविचंद्रन अश्विन / Ravichandran Ashwin
  • अनिल कुंबले / Anil Kumble
  • युवराज सिंह / Yuvraj Singh
  • सुरेश रैना / Suresh Raina

Explanation:

  • यूएस मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में शामिल होने वाले पहले भारतीय अंतरराष्ट्रीय (Capped) खिलाड़ी दिग्गज ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन हैं। उन्होंने 2026 के सीजन के लिए सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के साथ करार किया है।
Current Affairs in Hindi 2026 July #18