death
सर गारफील्ड सोबर्स किस देश/टीम के महान क्रिकेटर थे, जिनका हाल ही में निधन हो गया ? JULY 2026
- Australia
- England
- India
- West Indies
Explanation:
- वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स का 17 जुलाई 2026 को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- उन्हें क्रिकेट इतिहास का सबसे महान ऑलराउंडर (Greatest All-rounder) माना जाता है।
- उन्होंने 1954 से 1974 तक वेस्टइंडीज के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला और 1968 में एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने।
day
हाल ही में नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया गया ? JULY 2026
- 15 July
- 16 July
- 17 July
- 18 July
Explanation:
- नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस हर साल 18 जुलाई को मनाया जाता है।
- पहली बार 18 जुलाई 2010 को मनाया गया था और नेल्सन मंडेला का जन्म 18 जुलाई 1918 को हुआ था।
- 2026 की थीम: “It’s still in our hands to combat poverty and inequity” (गरीबी और असमानता से लड़ना अब भी हमारे हाथों में है)।
state
हाल ही में महिला किसान सशक्तिकरण अधिनियम, 2026 पारित करने वाला पहला राज्य कौन सा बना है ? JULY 2026
- Madhya Pradesh
- Maharashtra
- Telangana
- Tamil Nadu
Explanation:
- महाराष्ट्र महिला किसान सशक्तिकरण अधिनियम, 2026 पारित करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है।
- अब जिन महिलाओं के नाम जमीन नहीं है, लेकिन वे खेती या उससे जुड़े काम करती हैं, उन्हें भी कानूनी रूप से “किसान” माना जाएगा।
- पात्र महिलाओं को Women Farmer Certificate (महिला किसान प्रमाण पत्र) दिया जाएगा और महाराष्ट्र राज्य महिला किसान कोष बनाया जाएगा।
tech
भारत के पहले निजी क्षेत्र के ऑर्बिटल क्लास पुनः प्रयोज्य (reusable) रॉकेट बूस्टर रिकवरी मिशन का नाम क्या है ? JULY 2026
- Mission – 01
- Mission – 02
- Mission – 03
- Mission – 04
Explanation:
- Agnikul Cosmos अपने Mission-02 में Agnibaan रॉकेट का उपयोग करेगी, जो भारत के पहले निजी क्षेत्र का ऑर्बिटल क्लास पुनः प्रयोज्य रॉकेट बूस्टर रिकवरी मिशन है।
- इसका उद्देश्य रॉकेट के हिस्सों का दोबारा उपयोग (Reusable Rocket) करना है, ताकि भविष्य में अंतरिक्ष मिशन सस्ते हो सकें।
- Agnikul Cosmos की स्थापना 2017 में हुई और इसका मुख्यालय चेन्नई, तमिलनाडु में है।
national
नीति आयोग का नया रोडमैप भारत को किस वर्ष तक अग्रणी जैव-अर्थव्यवस्था शक्ति बनाने का लक्ष्य रखता है ? JULY 2026
- 2030
- 2032
- 2035
- 2040
Explanation:
- नीति आयोग का नया रोडमैप भारत को 2035 तक अग्रणी जैव-अर्थव्यवस्था (Bioeconomy) शक्ति बनाने का लक्ष्य रखता है।
- भारत की जैव-अर्थव्यवस्था 2025 में लगभग 195.3 बिलियन डॉलर थी, जिसे 2035 तक 691 बिलियन डॉलर (लगभग 700 बिलियन डॉलर) करने का लक्ष्य है।
- ₹50,000 करोड़ का जैव-अर्थव्यवस्था विकास कोष बनाया जाएगा, जो 2026 से 2035 तक काम करेगा।
appoint
एंडी बर्नहैम को किस देश की लेबर पार्टी का नया नेता चुना गया है ? JULY 2026
- Canada
- Australia
- United Kingdom (Britain)
- New Zealand
Explanation:
- एंडी बर्नहैम को ब्रिटेन (UK) की लेबर पार्टी का नया नेता चुना गया है।
- वे सर कीर स्टारमर की जगह लेंगे, जिन्होंने जून 2026 में इस्तीफा दिया था।
- उन्हें बिना विरोध (Unopposed) चुना गया क्योंकि उनके खिलाफ कोई दूसरा उम्मीदवार नहीं था।
ranking
हाल ही में पहली बार निवेश अनुकूलता सूचकांक (Investment Friendliness Index-IFI) किस संस्था द्वारा जारी किया गया है ? JULY 2026
- RBI
- NITI Aayog
- Finance Commission
- DPIIT
Explanation:
- नीति आयोग (NITI Aayog) ने पहली बार Investment Friendliness Index (IFI) जारी किया है।
- इसका उद्देश्य यह देखना है कि कौन-सा राज्य निवेश (Investment) के लिए कितना तैयार है और 36 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों का मूल्यांकन किया गया।
- शीर्ष 4 राज्य: 1. गुजरात (56.6), 2. महाराष्ट्र (लगभग 53), 3. तमिलनाडु (लगभग 53), 4. ओडिशा (52.4)।
tech
हाल ही में भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट “विक्रम-1” को किस मिशन के तहत लॉन्च किया गया ? JULY 2026
- मिशन गगन / Mission Gagan
- मिशन उड़ान / Mission Udaan
- मिशन आगमन / Mission Aagaman
- मिशन शक्ति / Mission Shakti
Explanation:
- 18 जुलाई 2026 को हैदराबाद की स्काईस्ट एयरोस्पेस ने भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट “विक्रम-1” को मिशन आगमन (Mission Aagaman) के तहत श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश) के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया।
- स्काईस्ट एयरोस्पेस की स्थापना 2018 में हुई और इसका मुख्यालय हैदराबाद में है।
- विक्रम-1 एक ‘ऑर्बिटल-क्लास’ रॉकेट है, जो पृथ्वी की कक्षा (Orbit) में पहुंचकर चक्कर लगाता है।
appoint
जुलाई 2026 में पॉलिसीबाजार ने अपना ब्रांड एंबेसडर किसे नियुक्त किया ? JULY 2026
- शाहरुख खान / Shah Rukh Khan
- अमिताभ बच्चन / Amitabh Bachchan
- आमिर खान / Aamir Khan
- अक्षय कुमार / Akshay Kumar
Explanation:
- जुलाई 2026 में पॉलिसीबाजार ने अमिताभ बच्चन को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया।
- वे “परिवार सबसे पहले” नामक देशव्यापी बीमा जागरूकता अभियान का नेतृत्व करेंगे, जिसे Magic Circle Communications द्वारा तैयार किया गया है।
- पॉलिसीबाजार की स्थापना 2008 में हुई और इसका मुख्यालय गुरुग्राम, हरियाणा में है।
festival
हाल ही में थाईपुसम महोत्सव 2026 कहां आयोजित किया गया ? JULY 2026
- Karnataka
- Kerala
- Telangana
- Tamil Nadu
Explanation:
- थाईपुसम महोत्सव 2026 तमिलनाडु में आयोजित किया गया है।
- यह हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो मुख्य रूप से तमिल समुदाय द्वारा मनाया जाता है।
- यह त्योहार भगवान मुरुगन को समर्पित है और तमिल महीने थाई (जनवरी-फरवरी) में पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।
Pages: 1 2
