scheme

हाल ही में “गुरु दक्षिणा” योजना किस राज्य ने शुरू की है ?

  • Madhya Pradesh
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Rajasthan

Explanation:

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू की है, जिसका नाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने “गुरु दक्षिणा” रखा है।
  • इस योजना में शिक्षकों और उनके परिवार का अस्पताल में कैशलेस (बिना पैसे दिए) इलाज होगा।
  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल हैं।

award

हाल ही में उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार 2025 के लिए किसे चुना गया है?

  • पंडित अजय चक्रवर्ती / Pandit Ajoy Chakrabarty
  • आचार्य रणछोडलाल गोस्वामी / Acharya Ranchhodlal Goswami
  • पंडित हरिप्रसाद चौरसिया / Pandit Hariprasad Chaurasia
  • अमजद अली खान / Amjad Ali Khan

Explanation:

  • अहमदाबाद के आचार्य रणछोडलाल गोस्वामी को उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया है।
  • यह पुरस्कार संगीत नाटक अकादमी (केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के तहत) द्वारा दिया जाता है और उन्हें हवेली संगीत के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए यह सम्मान मिला है।
  • आचार्य रणछोडलाल गोस्वामी अहमदाबाद की 450 वर्ष पुरानी गोस्वामी हवेली के 16वीं पीढ़ी के आचार्य हैं और गुजरात विश्वविद्यालय में हवेली संगीत के विशेषज्ञ हैं।

national

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस देश की संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने हैं?

  • Seychelles
  • Australia
  • Indonesia
  • Slovakia

Explanation:

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं।
  • उन्होंने जकार्ता में भारत-इंडोनेशिया संबंधों को मजबूत करने के लिए “गंगा-महाकम विजन” पेश किया, जो 5 सूत्रीय योजना है।
  • इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता है (नुसंतारा, बोर्नियो द्वीप पर), मुद्रा इंडोनेशियाई रुपिया है और राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो हैं।

death

हाल ही में पद्म श्री से सम्मानित और ‘ब्रिज मैन ऑफ इंडिया’ गिरीश भारद्वाज का निधन हुआ है, इनका संबंध किस राज्य से था ?

  • West Bengal
  • Gujarat
  • Karnataka
  • Uttar Pradesh

Explanation:

  • भारत के प्रसिद्ध अभियंता (इंजीनियर) गिरीश भारद्वाज का 76 वर्ष की आयु में कर्नाटक के सुलिया में निधन हो गया।
  • उन्हें “ब्रिज मैन ऑफ इंडिया” और “सेतु बंधु” के नाम से जाना जाता था और भारत सरकार ने उन्हें 2017 में पद्म श्री से सम्मानित किया था।
  • उन्होंने लगभग 127 पुल बनाए और उनका पहला पुल 1989 में दक्षिण कन्नड़ के आरामबुर में पायस्वनी नदी पर बना था।

appoint

हाल ही में नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) का निदेशक किसे नियुक्त किया गया है?

  • आलोक कुमार मित्तल / Alok Kumar Mittal
  • अमित गर्ग / Amit Garg
  • सुजीत पांडे / Sujit Pandey
  • अनुराग गर्ग / Anurag Garg

Explanation:

  • अमित गर्ग को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (National Crime Records Bureau) का निदेशक (Director) नियुक्त किया गया है।
  • NCRB का काम पूरे भारत में अपराध से जुड़े आंकड़े (Crime Data) इकट्ठा करना और उनका विश्लेषण करना है।
  • यह नियुक्ति गृह मंत्रालय के तहत कार्यरत NCRB के प्रमुख पद पर एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव है।

national

हाल ही में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म ‘ट्राइबएक्स’ किसने लॉन्च किया है ?

  • शिक्षा मंत्रालय / Ministry of Education
  • गृह मंत्रालय / Ministry of Home Affairs
  • सहकारिता मंत्रालय / Ministry of Cooperation
  • जनजातीय मंत्रालय / Ministry of Tribal Affairs

Explanation:

  • केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री श्री जुएल ओराम ने TribeX (ट्राइबएक्स) लॉन्च किया, जो भारत का पहला डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म है।
  • इसे जनजातीय (आदिवासी) कला, संस्कृति, भाषा और पारंपरिक ज्ञान को सहेजने और दुनिया तक पहुँचाने के लिए बनाया गया है।
  • श्री जुएल ओराम ने इसे भुवनेश्वर (ओडिशा) से लांच किया।

ranking

हाल ही में ‘टाइम आउट’ की दुनिया के 10 सबसे खुशहाल शहरों की वर्ष 2026 की सूची में शामिल एकमात्र भारतीय शहर कौनसा है ?

  • Kolkata
  • Pune
  • Jaipur
  • Ahmedabad

Explanation:

  • Time Out ने 2026 में दुनिया के सबसे खुशहाल (Happiest) शहरों की सूची जारी की, जिसमें जयपुर (राजस्थान) दुनिया के Top 10 Happiest Cities में शामिल हुआ।
  • जयपुर को 6वाँ स्थान मिला, जबकि बाथ (Bath), इंग्लैंड पहले स्थान पर रहा।
  • यह सूची Time Out पत्रिका द्वारा जारी की गई है, जो लंदन की प्रसिद्ध पत्रिका है।

award

हाल ही में किस देश के जेष्ठ वर्ण महाविहार को UNESCO एशिया पैसिफिक हेरिटेज अवॉर्ड, 2025 से सम्मानित किया गया है?

  • Nepal
  • Bhutan
  • Sri Lanka
  • Myanmar

Explanation:

  • नेपाल के ललितपुर में स्थित जेष्ठ वर्ण महाविहार (Jestha Varna Mahavihar), जो एक 17वीं सदी का प्राचीन बौद्ध मठ है, को UNESCO एशिया-प्रशांत सांस्कृतिक विरासत संरक्षण पुरस्कार 2025 में “अवार्ड ऑफ मेरिट” से सम्मानित किया गया है।
  • 2015 में नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप में यह मठ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद भारत सरकार ने लगभग 13.78 करोड़ नेपाली रुपये की आर्थिक सहायता देकर इसका पुनर्निर्माण कराया।
  • UNESCO का मुख्यालय पेरिस (फ्रांस) में है और वर्तमान महानिदेशक खालिद एल-अनानी (मिस्र) हैं।

world

हाल ही में 2,000 साल पुरानी ब्राह्मी लिपि वाली सोने की अंगूठियां कहाँ खोजी गई है?

  • Singapore
  • Thailand
  • Myanmar
  • Vietnam

Explanation:

  • थाईलैंड के फनोम पेन (Phnom Pen) पुरातत्व स्थल पर 2,000 साल पुरानी ब्राह्मी लिपि वाली सोने की अंगूठियां खोजी गई हैं।
  • यह खोज भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया के बीच प्राचीन व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाती है।
  • थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक है, मुद्रा थाई बहत है, और PM अनुतिन चानविराकुल हैं।

sport

हाल ही में U15 एशियन रेसलिंग चैपियनशिप 2026 का आयोजन कहाँ हुआ था ?

  • बैंकॉक, थाईलैंड / Bangkok, Thailand
  • पटाया, थाईलैंड / Pattaya, Thailand
  • कुआलालंपुर, मलेशिया / Kuala Lumpur, Malaysia
  • जकार्ता, इंडोनेशिया / Jakarta, Indonesia

Explanation:

  • U15 एशियन रेसलिंग चैपियनशिप 2026 का आयोजन 27 जून से 5 जुलाई 2026 तक पटाया, थाईलैंड में हुआ था।
  • भारत ने कुल 21 पदक (8 स्वर्ण, 6 रजत, 7 कांस्य) जीते और पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा।
  • शीर्ष स्थान पर उज्बेकिस्तान रहा।

state

हाल ही में भारत की पहली LNG – डीजल डुअल फ्यूल इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (DEMU) ट्रेन शुरू की गई है ?

  • Nagpur
  • Ahmedabad
  • Lucknow
  • Varanasi

Explanation:

  • भारत की पहली LNG-डीजल डुअल फ्यूल इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (DEMU) ट्रेन अहमदाबाद से शुरू की गई है।
  • यह पर्यावरण-अनुकूल तकनीक है, जो LNG और डीजल दोनों से चल सकती है, जिससे प्रदूषण कम होगा और ईंधन की बचत होगी।
  • अहमदाबाद गुजरात की राजधानी है, जहाँ यह ऐतिहासिक पहल शुरू की गई है।
Current Affairs in Hindi 2026 July #10