day
हाल ही में वैश्विक ऊर्जा स्वतंत्रता दिवस 2026 कब मनाया गया ? JULY 2026
- 12 July
- 11 July
- 10 July
- 09 July
Explanation:
- वैश्विक ऊर्जा स्वतंत्रता दिवस (Global Energy Independence Day) हर साल 10 जुलाई को मनाया जाता है।
- theme 2026 – “Empowering Communities, Transforming the World
- यह दिन महान वैज्ञानिक Nikola Tesla के जन्मदिन (10 जुलाई 1856) के सम्मान में मनाया जाता है।
- इसकी शुरुआत 2006 में लॉस एंजिल्स काउंटी (अमेरिका) ने की थी।
scheme
हाल ही में ‘मी भूमि-मी हक्क’ कार्यक्रम किसने शुरू किया है ? JULY 2026
- Telangana
- Andhra Pradesh
- Odisha
- Karnataka
Explanation:
- आंध्र प्रदेश सरकार ने नंद्याल जिले के बनगानापल्ले से ‘मी भूमि-मी हक्कू’ कार्यक्रम शुरू किया है।
- इसका उद्देश्य किसानों और जमीन मालिकों को नई, सही और डिजिटल पट्टादार पासबुक देना है।
- यह पासबुक उन गांवों में दी जा रही है जहां भूमि का री-सर्वे पूरा हो चुका है।
- पट्टादार पासबुक एक आधिकारिक भूमि दस्तावेज है, जिसका उपयोग कृषि ऋण, सरकारी योजनाओं और जमीन के स्वामित्व के प्रमाण के रूप में किया जाता है।
हाल ही में ‘PRAGATI पहल’ किसने शुरू की है? JULY 2026
- कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय
- महिला और बाल विकास मंत्रालय
- पंचायती राज मंत्रालय
- वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
Explanation:
- हाल ही में ‘प्रगति’ (PRAGATI) राष्ट्रीय पहल का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 7 जुलाई, 2026 को किया है।
- इसका लक्ष्य 20,000 ग्रामीण युवाओं को कृषि-उद्यमी (Agri-Entrepreneur) बनाना है, जो 20 लाख से अधिक छोटे और सीमांत किसानों की मदद करेंगे।
- इसका उद्देश्य किसानों की आय कम से कम 30% बढ़ाना है।
- पहले चरण में यह 8 राज्यों (मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, असम, झारखंड) में लागू होगी।
sport
हाल ही में भारत के 98वें शतरंज ग्रैंडमास्टर कौन बने है? JULY 2026
- एस. अश्व/ S. Aswath
- हर्षवर्धन जी.बी. / Harshavardhan G.B.
- एथन वाज / Ethan Vaz
- एरोन्याक घोष / Aronyak Ghosh
Explanation:
- तमिलनाडु के 17 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी एस. अश्व भारत के 98वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बने हैं।
- भारत के पहले ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद हैं, जिन्हें “लाइटनिंग किड ऑफ इंडिया” भी कहा जाता है।
- भारत के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश हैं, जबकि विश्व के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर अभिमन्यु मिश्रा (भारतीय मूल के अमेरिकी) हैं।
summit
हाल ही में AI गवर्नेंस पर पहला UN ग्लोबल डायलॉग कहाँ आयोजित हुआ है ? JULY 2026
- Rome
- New Delhi
- Geneva
- New York
Explanation:
- AI गवर्नेंस पर पहला UN ग्लोबल डायलॉग जिनेवा, स्विट्जरलैंड में आयोजित किया गया था।
- यह आयोजन वैश्विक स्तर पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के शासन, नियंत्रण और नैतिक उपयोग पर चर्चा के लिए किया गया।
- भविष्य में AI Summit 2027 भी जिनेवा, स्विट्जरलैंड में होगा, जबकि AI Summit 2028 UAE में होगा।
ranking
हाल ही में UNCTAD की वर्ल्ड इन्वेस्टमेंट रिपोर्ट 2026 के अनुसार वर्ष 2025 में भारत, वैश्विक FDI इनफ्लो हासिल करने वाला कौनसा देश बना है ? JULY 2026
- 10
- 11
- 12
- 13
Explanation:
- UNCTAD की World Investment Report 2026 के अनुसार, 2025 में भारत दुनिया में FDI प्राप्त करने वाला 11वां सबसे बड़ा देश बन गया है।
- 2024 में भारत 13वें स्थान पर था, इस प्रकार भारत दो स्थान ऊपर आ गया है।
- 2025 में भारत में FDI 38.89 अरब डॉलर रहा, जो 2024 (27.09 अरब डॉलर) की तुलना में लगभग 44% अधिक है।
- अमेरिका FDI प्राप्त करने वाला सबसे बड़ा देश रहा।
tech
हाल ही में भारत में लॉन्च नोवो नॉर्डिस्क की दवा ‘Awiqli’ का संबंध किस से है ? JULY 2026
- मधुमेह रोग / Diabetes
- स्तन कैंसर / Breast cancer
- हेपेटाइटिस B / Hepatitis B
- टीबी / TB
Explanation:
- नोवो नॉर्डिस्क (डेनमार्क) की दवा ‘Awiqli’ (जेनेरिक नाम: Insulin Icodec) मधुमेह (डायबिटीज) रोग से संबंधित है।
- यह दुनिया का पहला हफ्ते में केवल 1 बार लगने वाला बेसल (Long-acting) इंसुलिन इंजेक्शन है, जो टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज के वयस्क मरीजों के लिए है।
- इससे मरीजों को साल में 365 के बजाय केवल 52 इंजेक्शन लगेंगे, जिससे दर्द और असुविधा कम होगी।
- भारत इस दवा को लॉन्च करने वाला दुनिया का 7वां देश है, इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹2,611 (1 ml पैक) है।
world
हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई नेटवर्क के विरुद्ध ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल‘ किसने चलाया है? JULY 2026
- Australia
- India
- USA
- China
Explanation:
- ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ अमेरिका, कनाडा और अन्य देशों की सुरक्षा एजेंसियों का 3 साल लंबा गुप्त अभियान था।
- इसका उद्देश्य लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया से जुड़े अंतरराष्ट्रीय अपराध नेटवर्क का पता लगाना और उसे तोड़ना था।
- इस अभियान से भारत को भी लाभ होगा क्योंकि अमेरिकी एजेंसियां अपनी जांच की जानकारी भारतीय एजेंसियों के साथ साझा कर सकती हैं।
summit
हाल ही में नाटो का 36वां शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित हुआ? JULY 2026
- पेरिस, फ्रांस / Paris, France
- बर्लिन, जर्मनी / Berlin, Germany
- अंकारा, तुर्की / Ankara, Türkiye
- ब्रुसेल्स, बेल्जियम / Brussels, Belgium
Explanation:
- नाटो (NATO) का 36वां शिखर सम्मेलन 7–8 जुलाई 2026 को अंकारा, तुर्की में आयोजित किया गया।
- इसमें नाटो के 32 सदस्य देशों के नेताओं और साझेदार देशों ने भाग लिया।
- नाटो का मुख्यालय ब्रुसेल्स, बेल्जियम में है और इसके महासचिव मार्क रुट्टे (नीदरलैंड) हैं।
- नाटो के 32वें सदस्य के रूप में स्वीडन शामिल हुआ है, जबकि 31वें सदस्य फिनलैंड हैं।
summit
हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरी वार्षिक शिखर वार्ता कहाँ आयोजित हुई? JULY 2026
- Sydney
- Mumbai
- Melbourne
- New Delhi
Explanation:
- हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरी वार्षिक शिखर वार्ता मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) में आयोजित हुई। यह बैठक 9 जुलाई 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ के बीच गवर्नमेंट हाउस में संपन्न हुई।
Pages: 1 2
