day
हाल ही में विश्व जनसंख्या दिवस 2026 कब मनाया गया ? JULY 2026
- 13 July
- 12 July
- 11 July
- 10 July
Explanation:
- विश्व जनसंख्या दिवस प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है।
- 11 जुलाई 1987 को विश्व की जनसंख्या 5 अरब होने का अनुमान लगाया गया था, जिसे “Five Billion Day” कहा गया।
- 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का निर्णय लिया।
- वर्ष 2026 की थीम: “युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को साकार करना: आज और भविष्य में।”
world
हाल ही में ‘मानस और महाभारत’ अंतर्राष्ट्रीय सभ्यता अध्ययन केंद्र का उद्घाटन कहाँ हुआ ? JULY 2026
- नई दिल्ली / New Delhi
- ताशकंद / Tashkent
- काठमांडू / Kathmandu
- बिश्केक / Bishkek
Explanation:
- किर्गिस्तान के राष्ट्रीय महाकाव्य “मानस” और भारत के “महाभारत” के बीच साझा सांस्कृतिक विरासत का अध्ययन करने के लिए, नई दिल्ली के इंटरनेशनल सेंटर फॉर स्टडीज़ ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस (CSIR) ने बिश्केक (किर्गिस्तान की राजधानी) में एक अंतर्राष्ट्रीय केंद्र स्थापित किया है।
- किर्गिस्तान के राष्ट्रीय महाकाव्य “मानस” का पहला हिंदी अनुवाद भी जारी किया गया है।
award
हाल ही में ‘समृद्ध ग्राम’ परियोजना को वर्ष 2026 में कौन-सा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिला? JULY 2026
- UNESCO Prize
- World Bank Award
- WSIS Award 2026
- Nobel Prize
Explanation:
- भारत के दूरसंचार विभाग (DoT) की “समृद्ध ग्राम” परियोजना को WSIS Award 2026 से सम्मानित किया गया है।
- यह पुरस्कार जिनेवा (स्विट्जरलैंड) में आयोजित विश्व सूचना समाज शिखर सम्मेलन (WSIS Forum 2026) में मिला।
- यह पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (International Telecommunication Union) द्वारा दिया जाता है।
ranking
हाल ही में AISHE रिपोर्ट 2023-24 के अनुसार उच्च शिक्षा में सर्वाधिक नामांकन किस राज्य में दर्ज हुआ है ? JULY 2026
- Maharashtra
- Tamil Nadu
- Kerala
- Uttar Pradesh
Explanation:
- AISHE (All India Survey on Higher Education) रिपोर्ट 2023-24 के अनुसार, उच्च शिक्षा में सर्वाधिक नामांकन वाला राज्य उत्तर प्रदेश है, जहाँ 72.7 लाख छात्र नामांकित हैं।
- दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र (46.5 लाख) और तीसरे स्थान पर तमिलनाडु (35.8 लाख) हैं।
- AISHE की शुरुआत 2010-11 में हुई थी और इसे शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी किया जाता है।
tech
हाल ही में भारतीय मूल के NASA के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन किस अंतरिक्ष यान से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाएंगे ? JULY 2026
- Crew Dragon
- Artemis I
- Soyuz MS-29
- Starliner
Explanation:
- भारतीय मूल के अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन, 14 जुलाई 2026 को कजाखस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से Soyuz MS-29 अंतरिक्ष यान के जरिए International Space Station (ISS) के लिए रवाना होंगे।
- वे रूस के अंतरिक्ष यात्रियों प्योत्र डुब्रोव और अन्ना किकिना के साथ ISS जाएंगे।
- ISS पर जाने वाले पहले भारतीय ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला हैं।
gi tag
हाल ही में किस राज्य की 200 साल पुरानी मोजड़ियों को GI टैग मिल गया है ? JULY 2026
- Rajasthan
- Haryana
- Punjab
- Gujarat
Explanation:
- राजस्थान के जोधपुर की पारंपरिक मोजरी (जूती) को GI (Geographical Indication) टैग मिला है।
- ये राजस्थान का 24वां GI टैग है।
- जोधपुरी मोजरी लगभग 200 साल पुरानी पारंपरिक हस्तनिर्मित जूती है।
- GI टैग जारी करने वाला – Geographical Indications Registry, चेन्नई (वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत) है।
ranking
हाल ही में जारी WDMMA 2026 ग्लोबल एयर पावर रैंकिंग में भारतीय वायु सेना (IAF) का स्थान क्या है ? JULY 2026
- पहला / First
- दूसरा / Second
- तीसरा / Third
- चौथा / Fourth
Explanation:
- भारतीय वायु सेना (IAF) को WDMMA (World Directory of Modern Military Aircraft) 2026 की रिपोर्ट में दुनिया की तीसरी सबसे शक्तिशाली वायु सेना माना गया है।
- WDMMA 2026 की शीर्ष 4 वायु सेनाएँ: 1. अमेरिका, 2. रूस, 3. भारत, 4. चीन
- भारत ने लगातार 5वीं बार चीन की वायु सेना से बेहतर रैंक हासिल की है।
- भारत को संतुलित वायु बेड़ा, तेजी से आधुनिकीकरण, स्वदेशी रक्षा उत्पादन, बेहतर प्रशिक्षण और आधुनिक निगरानी प्रणाली के कारण बेहतर रैंक मिली है।
summit
हाल ही में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की 29वीं बैठक कहाँ हुई है ? JULY 2026
- नई दिल्ली / New Delhi
- कोयंबटूर / Coimbatore
- सुंदरबन / Sundarbans
- लखनऊ / Lucknow
Explanation:
- 9 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की 29वीं बैठक कोयंबटूर (तमिलनाडु) में हुई।
- इसकी अध्यक्षता केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने की।
- NTCA की स्थापना 2005 में हुई थी।
- NTCA की 28वीं बैठक 21 दिसंबर 2025 को पश्चिम बंगाल के सुंदरबन बाघ अभ्यारण्य में हुई थी।
rename
हाल ही में प्लोरिडा के किस एयरपोर्ट का नाम बदलकर “President Donald J. Trump International Airport” रखा गया ? JULY 2026
- Miami International Airport
- Orlando International Airport
- Palm Beach International Airport
- Tampa International Airport
Explanation:
- अमेरिका के प्लोरिडा राज्य में स्थित पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Palm Beach International Airport) का नाम बदलकर “प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रंप इंटरनेशनल एयरपोर्ट” कर दिया गया है।
- इस फैसले को फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डीसैंटिस ने कानून के जरिए मंजूरी दी।
- डोनाल्ड ट्रंप पद पर रहते हुए (Sitting President) ऐसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं, जिनके नाम पर किसी बड़े अमेरिकी एयरपोर्ट का नाम रखा गया है।
sport
हाल ही में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की पदक तालिका में किस राज्य ने शीर्ष स्थान हासिल किया है ? JULY 2026
- Karnataka
- Odisha
- Jharkhand
- Chhattisgarh
Explanation:
- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026
- शीर्ष स्थान: कर्नाटक (23 स्वर्ण, 8 रजत, 7 कांस्य; कुल 38 पदक)
- दूसरा स्थान: ओडिशा (21 स्वर्ण, 15 रजत, 21 कांस्य; कुल 57 पदक)
- तीसरा स्थान: झारखंड (16 स्वर्ण, 8 रजत, 11 कांस्य; कुल 35 पदक)
- आयोजन स्थल: रायपुर, छत्तीसगढ़
- आधिकारिक शुभंकर (Mascot): ‘मोरवीर’ (Morveer)
Pages: 1 2
