sport
हाल ही में हुए यूएस ओपन बैडमिंटन 2026 में भारत के कौन-से खिलाड़ी पुरुष एकल में उपविजेता रहे? JULY 2026
- लक्ष्य सेन / Lakshya Sen
- एच. एस. प्रणय / H. S. Prannoy
- किद्याम्बी श्रीकांत / Kidambi Srikanth
- सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी / Satwiksairaj Rankireddy
Explanation:
- 2026 यूएस ओपन बैडमिंटन (61वाँ संस्करण) 23 से 28 जून 2026 तक कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, फुलर्टन (अमेरिका) में आयोजित हुआ।
- इस टूर्नामेंट में भारत के किद्याम्बी श्रीकांत ने पुरुष एकल (Men’s Singles) में उपविजेता (Runner-up) रहे।
- पुरुष एकल का विजेता: सुली-यांग (चीनी ताइपे) रहा।
- महिला एकल की विजेता: लाइन क्रिस्टोफरसन (डेनमार्क) रही।
- इस टूर्नामेंट की शुरुआत 1954 में हुई थी।
ranking
हाल ही में 2026 वर्ल्ड हाइड्रोपावर आउटलुक के अनुसार भारत ने इंस्टाल्ड हाइड्रोपावर क्षमता के मामले में कौनसा स्थान हासिल किया है? JULY 2026
- दूसरा / Second
- तीसरा / Third
- चौथा / Fourth
- पाँचवाँ / Fifth
Explanation:
- 2026 Global Hydropower Outlook रिपोर्ट International Hydropower Association (IHA) द्वारा जारी की गई है।
- इसके अनुसार, भारत ने रूस को पीछे छोड़कर दुनिया में जलविद्युत क्षमता के मामले में 5वाँ स्थान हासिल किया है।
- दुनिया में सबसे ज्यादा जलविद्युत क्षमता वाले देश: 1. चीन, 2. ब्राजील, 3. अमेरिका, 4. कनाडा, 5. भारत।
- भारत ने 2025 तक 4,267 मेगावाट नई जलविद्युत क्षमता जोड़ी और भारत की कुल जलविद्युत क्षमता 56.336 GW हो गई है।
- भारत का लक्ष्य 2035-36 तक 100 गीगावाट पंप स्टोरेज क्षमता बनाना है।
exercise
हाल ही में RIMPAC Exercise 2026 किसने शुरू किया है? JULY 2026
- USA
- Australia
- India
- Britain
Explanation:
- RIMPAC (Rim of the Pacific) का आयोजन हर 2 साल (द्विवार्षिक) किया जाता है और इसका नेतृत्व संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) करता है।
- 2026 में यह 30वाँ संस्करण है, जो 24 जून से 31 जुलाई 2026 तक Hawaii और उसके आसपास के प्रशांत महासागर में आयोजित हो रहा है।
- यह दुनिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक (Naval) सैन्य अभ्यास है।
- 2026 में 31 देशों की सेनाएँ भाग ले रही हैं, जिनमें भारत भी शामिल है (भारत ने पहली बार 2014 में RIMPAC में हिस्सा लिया था)।
- थीम: “Partners: Integrated and Ready” (साझेदार: एकजुट और हर परिस्थिति के लिए तैयार)।
world
हाल ही में “ओमेगा ब्लॉक” नामक मौसम संबंधी घटना से कहाँ एक खतरनाक हीटवेव के कारण 43 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है? JULY 2026
- ऑस्ट्रेलिया / Australia
- ब्राजील / Brazil
- फ्रांस / France
- कनाडा / Canada
Explanation:
- ओमेगा ब्लॉक (Omega Block) मौसम की एक ऐसी स्थिति है जिसमें हवा का सामान्य प्रवाह रुक जाता है और यह ग्रीक अक्षर Ω (ओमेगा) जैसा आकार लेता है।
- यूरोप इस समय इतिहास की सबसे भीषण गर्मी (Heatwave) का सामना कर रहा है।
- फ्रांस के पीसोस शहर में 44.3°C तापमान दर्ज किया गया, जो यूरोप के सबसे अधिक तापमानों में से एक है।
- केवल 7 दिनों में 1300 से ज्यादा लोगों की मौत भीषण गर्मी के कारण हुई, सड़कें पिघल गईं, रेल की पटरियाँ टेढ़ी हो गईं और जंगलों में आग लग गई।
tech
हाल ही में भारत के पहले ऑफशोर एयरपोर्ट को कहाँ स्थापित करने की मंजूरी मिली है? JULY 2026
- गुजरात / Gujarat
- गोवा / Goa
- कर्नाटक / Karnataka
- महाराष्ट्र / Maharashtra
Explanation:
- महाराष्ट्र सरकार ने भारत का पहला ऑफशोर (Offshore) एयरपोर्ट बनाने की योजना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है, जो पालघर जिले के समुद्र में बनाया जाएगा।
- ऑफशोर एयरपोर्ट समुद्र के बीच कृत्रिम जमीन (Artificial Island) या विशेष प्लेटफॉर्म बनाकर तैयार किया जाता है।
- मुंबई में जमीन की कमी, यात्रियों की बढ़ती संख्या और मौजूदा एयरपोर्ट पर दबाव के कारण इसकी आवश्यकता है।
tech
हाल ही में बिना आँखों वाली ज़मीन के नीचे रहने वाली मछली की एक नई प्रजाति, ‘गिचक नाकाना’ की खोज कहाँ हुई है? JULY 2026
- Assam
- Odisha
- Bihar
- Jharkhand
Explanation:
- वैज्ञानिकों ने असम के गोलपारा जिले के एक साधारण से कुएं में एक नई प्रजाति की मछली खोजी है, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया था।
- यह पूरी तरह नई प्रजाति (Species) और नया वंश (Genus) है, जिसका नाम ‘गिचक नाकाना’ (Gichak Nakana) रखा गया है।
- ‘गिचक’ = गारो भाषा में लाल, ‘नाकाना’ = अंधी मछली। इसका शरीर पारदर्शी होने से लाल नसे दिखती हैं और इसकी आँखें नहीं होतीं।
- यह पूर्वोत्तर भारत की पहली भूमिगत जलभंडार (Aquifer) में रहने वाली मछली है।
sport
हाल ही में लॉन्ग जम्पर एंसी सोजन ने अंजू बॉबी जॉर्ज के 22 साल पुराने नेशनल रिकॉर्ड को तोड़ा है, इनका संबंध किस राज्य से है? JULY 2026
- तेलंगाना / Telangana
- कर्नाटक / Karnataka
- केरल / Kerala
- आंध्र प्रदेश / Andhra Pradesh
Explanation:
- केरल की एथलीट एंसी सोजन ने लॉन्ग जंप (लंबी कूद) में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।
- उन्होंने 6.88 मीटर लंबी छलांग लगाकर Anju Bobby George के 22 साल पुराने रिकॉर्ड (6.83 मीटर, 2004) को तोड़ा।
- यह उपलब्धि Kalinga Stadium में आयोजित राष्ट्रीय अंतर-राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैपियनशिप के दौरान हासिल हुई।
- इसके अलावा, पुरुषों की ऊँची कूद में Sarvesh Kushare ने 2.31 मीटर कूदकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।
appoint
हाल ही में केंद्र सरकार ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अध्यक्ष के रूप में किसे पुनः नियुक्त किया है? JULY 2026
- संजय मल्होत्रा / Sanjay Malhotra
- रवि अग्रवाल / Ravi Agarwal
- टी. वी. सोमनाथन / T.V. Somanathan
- अजय भूषण पांडे / Ajay Bhushan Pandey
Explanation:
- केंद्र सरकार ने रवि अग्रवाल को पुनः केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) का अध्यक्ष बनाया है।
- उनका कार्यकाल 1 जुलाई 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक 6 महीने के लिए बढ़ाया गया है।
- रवि अग्रवाल 1988 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अधिकारी हैं और जून 2024 में पहली बार CBDT के अध्यक्ष बने थे।
- CBDT (Central Board of Direct Taxes) की स्थापना 1 जनवरी 1964 को हुई थी और यह वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अंतर्गत काम करता है।
day
हाल ही में GST दिवस कब मनाया गया? JULY 2026
- 1 July
- 2 July
- 3 July
- 4 July
Explanation:
- हर साल 1 जुलाई को GST दिवस मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन 2017 में पूरे भारत में GST (वस्तु एवं सेवा कर) लागू किया गया था।
- GST आने से पहले किसी सामान या सेवा पर अलग-अलग तरह के कई टैक्स (VAT, Excise, Service Tax आदि) लगते थे, जिन्हें GST ने एक ही टैक्स व्यवस्था में मिला दिया, जिसे “एक राष्ट्र, एक कर” कहा जाता है।
- भारत में पहला GST दिवस 1 जुलाई 2018 को मनाया गया था।
- 1 July को राष्ट्रिय डाक कर्मचारी दिवस (National Postal Workers Day) और राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस भी मनाया जाता है।
sport
जून 2026 में ऑस्ट्रियन ग्रांड प्रिक्स 2026 का विजेता कौन बना? JULY 2026
- मैक्स वर्स्टापेन / Max Verstappen
- लुईस हैमिल्टन / Lewis Hamilton
- जॉर्ज रसेल / George Russell
- चार्ल्स लेक्लर्क / Charles Leclerc
Explanation:
- ऑस्ट्रियन ग्रांड प्रिक्स 2026 में जॉर्ज रसेल (Mercedes) ने पहला स्थान प्राप्त किया।
- दूसरा स्थान: मैक्स वर्स्टापेन (Red Bull) और तीसरा स्थान: एंड्रिया किमी एंटोनेली (Mercedes) ने प्राप्त किया।
Pages: 1 2
