July 2026

हाल ही में भारत सरकार ने विदेश सचिव का कार्यकाल बढ़ाया है, उनका नाम क्या है? The Government of India has extended the tenure of the Foreign Secretary; what is his name?

  • संजय वर्मा / Sanjay Verma
  • विक्रम मिसरी / Vikram Misri
  • अजय कुमार / Ajay Kumar
  • हर्ष वर्धन श्रृंगला / Harsh Vardhan Shringla

Explanation:

  • भारत सरकार ने विदेश सचिव विक्रम मिसरी का कार्यकाल 1 वर्ष के लिए बढ़ा दिया है।
  • वे 15 जुलाई 2024 को भारत के विदेश सचिव बने थे और उन्होंने विनय मोहन क्वात्रा का स्थान लिया था।
  • विदेश सचिव भारत के विदेश मंत्रालय के सबसे वरिष्ठ अधिकारी होते हैं, जो भारत के दूसरे देशों के साथ संबंध, विदेश नीति और महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मामलों को संभालते हैं।

हाल ही में EU काउंसिल की अध्यक्षता किसने संभाली है? Who has assumed the presidency of the EU Council?

  • स्पेन / Spain
  • आयरलैंड / Ireland
  • नीदरलैंड / Netherlands
  • साइप्रस / Cyprus

Explanation:

  • आयरलैंड ने 1 जुलाई 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक 6 महीने के लिए यूरोपीय संघ (EU) परिषद की अध्यक्षता संभाली है।
  • यह आयरलैंड का 8वाँ मौका है।
  • EU काउंसिल (यूरोपीय परिषद) के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा (Antonio Costa) और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन (Ursula von der Leyen) हैं।

हाल ही में 29वाँ राष्ट्रीय ई-गवनेंस सम्मेलन कहाँ शुरू हुआ है? Where has the 29th National e-Governance Conference begun?

  • Udaipur
  • Jaipur
  • Visakhapatnam
  • Mumbai

Explanation:

  • 29वाँ राष्ट्रीय ई-गवनेंस सम्मेलन 1–2 जुलाई 2026 को जयपुर, राजस्थान में शुरू हुआ है।
  • थीम: “विकसित भारत 2047: AI-सक्षम, डेटा-संचालित और सुरक्षित डिजिटल गवर्नेंस” है।
  • सम्मेलन का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को तकनीक की मदद से और बेहतर, तेज, सुरक्षित और पारदर्शी बनाना है, ताकि लोगों को सरकारी सुविधाएं आसानी से मिल सकें।

हाल ही में 1 जुलाई से लागू VB-G RAM G एक्ट 2025 के तहत गारंटीकृत मज़दूरी वाले रोज़गार के दिनों की संख्या कितनी निर्धारित की गई है? Under the VB-G RAM G Act 2025, which came into effect on July 1, what is the number of days of guaranteed wage employment prescribed?

  • 105 दिन
  • 115 दिन
  • 125 दिन
  • 135 दिन

Explanation:

  • केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से VB-G RAM G Act, 2025 (विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन – ग्रामीण) लागू किया है, जो मनरेगा की जगह लागू हुआ है।
  • अब 100 नहीं बल्कि 125 दिन रोजगार की गारंटी होगी (25 दिन अतिरिक्त रोजगार)।
  • मजदूरी (दिहाड़ी) बढ़ाकर ₹327.40 प्रति दिन कर दी गई है (पहले ₹298.80 प्रति दिन थी)।
  • न्यूनतम मजदूरी ₹300 प्रति दिन तय की गई है।
  • नई योजना के लिए सरकार ने ₹95,692.31 करोड़ का अंतरिम बजट राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को दिया है।

हाल ही में लक्ष्य-उज्ज्वल की रोइंग जोड़ी ने किस देश में आयोजित वर्ल्ड रोइंग कप में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता है? In which country was the World Rowing Cup held where the rowing duo of Lakshya and Ujjwal won India’s first gold medal?

  • Canada
  • Switzerland
  • Finland
  • Australia

Explanation:

  • 2026 वर्ल्ड रोइंग कप III 26 से 28 जून 2026 तक स्विट्जरलैंड के ल्यूसर्न (Lucerne) में आयोजित हुआ।
  • लक्ष्य और उज्ज्वल कुमार सिंह की जोड़ी ने लाइटवेट मेन्स डबल स्कल्स (LM2x) स्पर्धा में 6 मिनट 26.09 सेकंड में रेस पूरी करके पहला स्थान हासिल किया।
  • यह विश्व रोइंग कप में भारत का पहला स्वर्ण पदक है।
  • हांगकांग दूसरे और नीदरलैंड तीसरे स्थान पर रहे।

हाल ही में किस राज्य की 4 आदिवासी फसलों—सिताही कुटकी, नागदमन कुटकी, बैगाणी अरहर और क्षत्रिय धान—को GI टैग मिला है? Which state’s four tribal crops—Sitahi Kutki, Nagdaman Kutki, Baigani Arhar, and Kshatriya Dhan—have received the GI tag?

  • Bihar
  • Madhya Pradesh
  • Uttar Pradesh
  • Rajasthan

Explanation:

  • मध्य प्रदेश की 4 आदिवासी फसलों—सिताही कुटकी, नागदमन कुटकी, बैगाणी अरहर और क्षत्रिय धान—को GI (Geographical Indication) टैग मिला है।
  • GI टैग किसी उत्पाद को किसी निश्चित क्षेत्र से जुड़ी विशिष्ट विशेषताओं के लिए दिया जाता है।
  • GI पंजीकरण 10 वर्ष की अवधि के लिए वैध होता है।
  • Geographical Indications Registry, चेन्नई में स्थित है और यह वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय (Ministry of Commerce & Industry) के तहत काम करती है।
  • भारत सरकार ने 2030 तक 10,000 GI टैग का लक्ष्य रखा है।

हाल ही में 2026 USISPF लीडरशिप अवार्ड से किसे सम्मानित किया गया? Who was honored with the 2026 USISPF Leadership Award?

  • मुकेश अंबानी / Mukesh Ambani
  • गौतम अडानी / Gautam Adani
  • सुनील भारती मित्तल / Sunil Bharti Mittal
  • एन. चंद्रशेखरन / N. Chandrasekaran

Explanation:

  • सुनील भारती मित्तल को 2026 यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
  • यह सम्मान उन्हें भारत और अमेरिका (विशेषकर उत्तरी अमेरिका) के बीच व्यापार और आर्थिक संबंध मजबूत करने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया।
  • यह पुरस्कार वाशिंगटन डीसी में आयोजित USISPF के 9वें वार्षिक लीडरशिप समिट में दिया गया।

हाल ही में हुए ग्लोबल स्किल्स चैलेंज 2026 में भारत ने कुल कितने पदक जीते? How many medals did India win in total at the Global Skills Challenge 2026?

  • 3
  • 4
  • 5
  • 6

Explanation:

  • ग्लोबल स्किल्स चैलेंज (GSC) 2026 23 से 29 जून 2026 तक ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हुआ, जिसमें 16 देशों ने भाग लिया।
  • भारत ने कुल 5 पदक (3 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य) जीते।
  • स्वर्ण पदक विजेता: पिनभद्राती सुरेश (कर्नाटक – एडवांस मैन्युफैक्चरिंग), मौसम कुमार (बिहार – क्लाउड कंप्यूटिंग), विष्णुप्रिय सुनील (दिल्ली – स्वास्थ्य एवं सामाजिक देखभाल)।
  • रजत पदक: हर्ष रमेश (महाराष्ट्र – 3D डिजिटल गेम आर्ट)।
  • कांस्य पदक: मुस्कान (हरियाणा – पेंटिंग एंड डेकोरेशन)।
  • यह अंतरराष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता में भारत के अब तक के सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों में से एक है।

हाल ही में RBI ने 1 जुलाई 2026 से किसे अपना नया कार्यकारी निदेशक (Executive Director) नियुक्त किया है? Whom has the RBI appointed as its new Executive Director, effective July 1, 2026?

  • एम. राजेश्वर राव / M. Rajeshwar Rao
  • रवि शंकर / Ravi Shankar
  • संजय मल्होत्रा / Sanjay Malhotra
  • शक्तिकांत दास / Shaktikanta Das

Explanation:

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रवि शंकर को अपना नया कार्यकारी निदेशक (Executive Director – ED) नियुक्त किया है, जो 1 जुलाई 2026 से प्रभावी है।
  • RBI के चार डिप्टी गवर्नर: 1. Shirish Chandra Murmu, 2. रोहित जैन, 3. Swaminathan JanakiRaman, 4. Poonam Gupta (नई)।
  • RBI की स्थापना 1 अप्रैल 1935 को हुई, मुख्यालय मुंबई में है।
  • वर्तमान गवर्नर संजय मल्होत्रा (26वें) हैं।

हाल ही में विश्व खेल पत्रकार दिवस कब मनाया गया? When was World Sports Journalists Day observed?

  • 1 July
  • 2 July
  • 3 July
  • 5 July

Explanation:

  • हर साल 2 जुलाई को विश्व खेल पत्रकार दिवस (World Sports Journalists Day) मनाया जाता है।
  • इसकी शुरुआत 1994 में International Sports Press Association (AIPS) ने की थी।
  • इस दिन को मनाने का उद्देश्य खेल पत्रकारों के काम का सम्मान करना और उनकी समस्याओं व चुनौतियों की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करना है।
current affairs in Hindi 2026 July #3