July 2026

हाल ही में विश्व ग्रामीण विकास दिवस 2026 कब मनाया गया ? When was World Rural Development Day 2026 observed?

  • 6 July
  • 5 July
  • 4 July
  • 3 July

Explanation:

  • 6 जुलाई को विश्व ग्रामीण विकास दिवस (World Rural Development Day) मनाया जाता है।
  • इसका उद्देश्य लोगों को यह बताना है कि गांवों का विकास (Rural Development) दुनिया के विकास के लिए कितना जरूरी है और सतत विकास लक्ष्य (SDGs) हासिल करने में ग्रामीण क्षेत्रों की बड़ी भूमिका है।
  • 6 जुलाई 1979 को एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए एकीकृत ग्रामीण विकास केंद्र (CIRDAP) की स्थापना ढाका (बांग्लादेश) में हुई थी, इसी की याद में यह दिवस मनाया जाता है।
  • 6 सितंबर 2024 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने हर वर्ष 6 जुलाई को यह दिवस घोषित किया। इसका प्रस्ताव बांग्लादेश ने रखा और पहली बार 2025 में मनाया गया।
  • 2026 की थीम: “ग्रामीण सशक्तिकरण – वैश्विक प्रभाव” (“Rural Empowerment, Global Impact”) है।

I-2SEA Project किन तीन देशों को जोड़ने वाला Submarine Cable System है ? The I-2SEA Project is a submarine cable system connecting which three countries ?

  • India, Sri Lanka & Singapore
  • India, Thailand & Malaysia
  • India, Malaysia & Singapore
  • India, Indonesia & Singapore

Explanation:

  • I-2SEA (India-Southeast Asia) एक नई समुद्र के नीचे बिछाई जाने वाली फाइबर-ऑप्टिक केबल है, जो भारत, सिंगापुर और मलेशिया को जोड़ेगी।
  • इस परियोजना में Microsoft, Singtel, Tata Communications और Lightstorm शामिल हैं, और इसे बनाने का काम NEC Corporation करेगा।
  • कुल लंबाई लगभग 3,600 किमी होगी, जो सिंगापुर से शुरू होकर भारत के मछलीपटनम तक आएगी, और दूसरा लैंडिंग पॉइंट दक्षिण चेन्नई होगा।
  • इससे भारत में इंटरनेट की गति और क्षमता बढ़ेगी, AI, क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा सेंटर को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

भारत के पर्यटन स्थलों के डिजिटल प्रचार को बढ़ावा देने के लिए Ministry of Tourism ने किस कंपनी के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए हैं ? The Ministry of Tourism has signed an MoU with which company to promote India’s tourism digitally ?

  • Microsoft India
  • Meta India
  • Amazon Web Services
  • Google India

Explanation:

  • भारत के पर्यटन मंत्रालय ने Google India के साथ एक समझौता (MoU) किया है, ताकि भारत के पर्यटन स्थलों का इंटरनेट और डिजिटल माध्यमों पर बेहतर प्रचार किया जा सके।
  • इसका उद्देश्य भारत के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को दुनिया भर के लोगों तक पहुँचाना, अधिक से अधिक विदेशी और भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करना और ‘Incredible India’ अभियान को और मजबूत बनाना है।
  • Google India यात्रा से जुड़ी पसंद और ट्रेंड की जानकारी देगा, जिससे पर्यटन मंत्रालय बेहतर प्रचार अभियान बना सकेगा।
  • Incredible India Campaign 2002 में शुरू हुआ था और Ministry of Tourism का मुख्यालय नई दिल्ली में है (मंत्री: Gajendra Singh Shekhawat)।

77वाँ वन महोत्सव का आयोजन कब से कब तक किया जा रहा है ? When is the 77th Van Mahotsav being organized?

  • 1–7 July
  • 3–10 July
  • 5–12 July
  • 12–19 July

Explanation:

  • वन महोत्सव भारत में हर साल 1 जुलाई से 7 जुलाई तक मनाया जाता है।
  • इसकी शुरुआत 1950 में तत्कालीन Union Minister of Agriculture and Food K.M. Munshi ने वृक्षारोपण और वन संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की थी।
  • 77वें वन महोत्सव (2026) का मुख्य विषय = “एक पेड़ माँ के नाम” है।
  • विभिन्न राज्यों में लक्ष्य: मणिपुर (15 लाख पौधे), ओडिशा (50 लाख पौधे, 7 जुलाई को विशेष अभियान), असम और दिल्ली में भी लाखों पौधे लगाए जाएंगे।

भारत के उप सेना प्रमुख के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया है ? Who has assumed charge as the Vice Chief of the Army Staff (VCOAS) of India?

  • Lt Gen Rajiv Ghai
  • Lt Gen Pushpendra Singh
  • Lt Gen Mohit Wadhwa
  • Lt Gen Sandeep Jain

Explanation:

  • लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन भारतीय सेना के 50वें उप प्रमुख (Vice Chief of Army Staff) बने हैं।
  • उन्होंने धीरज सेठ का स्थान लिया है।
  • वर्तमान सेना प्रमुख: Upendra Dwivedi, नौसेना प्रमुख: कृष्णा स्वामीनाथन (1 June 2026 से), वायु सेना प्रमुख: Air Chief Marshal Amar Preet Singh।

ICC Men’s T20I Batting Rankings में विश्व के नंबर 1 बल्लेबाज कौन बने हैं ? Who has become the World No. 1 batter in the ICC Men’s T20I Rankings?

  • Abhishek Sharma
  • Ishan Kishan
  • Travis Head
  • Suryakumar Yadav

Explanation:

  • भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन पहली बार ICC की T20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी रैंकिंग में दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं।
  • इससे पहले यह नंबर 1 स्थान भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास था, लेकिन अब ईशान किशन उनसे सिर्फ 7 रेटिंग अंक आगे निकल गए हैं।
  • ICC Men’s T20 World Cup 2026 में ईशान किशन ने 317 रन बनाए और लगभग 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
  • वहीं, ऑस्ट्रेलिया के Travis Head पहली बार ICC टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में विश्व के नंबर वन बल्लेबाज बने हैं।

हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा FCRA 2.0 Portal लॉन्च किया गया, FCRA का पूर्ण रूप क्या है ? FCRA 2.0 Portal was launched by Union Home Minister Amit Shah, what is the full form of FCRA?

  • विदेशी मुद्रा विनियमन अधिनियम / Foreign Exchange Regulation Act
  • विदेशी विनियम प्रबंधन अधिनियम / Foreign Exchange Management Act
  • विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम / Foreign Contribution (Regulation) Act
  • विदेशी व्यापार (विकास एवं विनियमन) अधिनियम / Foreign Trade (Development and Regulation) Act

Explanation:

  • FCRA (Foreign Contribution Regulation Act) एक ऐसा कानून है जो यह तय करता है कि भारत में कौन-सी संस्था (NGO, ट्रस्ट, सोसायटी आदि) विदेश से पैसा या दान (Foreign Donation) ले सकती है और उसका उपयोग कैसे करेगी।
  • FCRA 2.0 Portal आने के बाद नया रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस का नवीनीकरण (Renewal), वार्षिक रिपोर्ट (Annual Return) जमा करना और अन्य जरूरी सेवाएँ सभी काम ऑनलाइन होंगे।
  • इससे समय बचेगा, कागजी काम कम होगा, प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी और सरकार गलत तरीके से विदेशी फंड का उपयोग करने वालों पर आसानी से नजर रख सकेगी।
  • इसके साथ ही e-OCI (इलेक्ट्रॉनिक OCI कार्ड) भी लॉन्च किया गया, जिससे OCI आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है।

किस राज्य सरकार ने 2026–2036 के लिए Deep Sea Fishing Mission को मंजूरी दी है ? Which state government has approved the Deep-Sea Fishing Mission for 2026–2036 ?

  • Odisha
  • Gujarat
  • Andhra Pradesh
  • Tamil Nadu

Explanation:

  • 1 जुलाई 2026 को ओडिशा सरकार ने डीप सी फिशिंग मिशन (Deep Sea Fishing Mission) शुरू करने की मंजूरी दी है, जो 2026 से 2036 तक 10 वर्षों के लिए चलेगा।
  • इस मिशन का कुल खर्च लगभग ₹2,295 करोड़ है।
  • इसका मुख्य उद्देश्य गहरे समुद्र में आधुनिक तरीके से मछली पकड़ना, मछली उत्पादन बढ़ाना, विदेशों में निर्यात बढ़ाना और तटीय क्षेत्रों के लोगों को रोजगार देना है।
  • लक्ष्य: हर साल 2 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त समुद्री मछली उत्पादन, 50,000 से अधिक लोगों को रोजगार और हर साल लगभग ₹5,000 करोड़ का समुद्री खाद्य (Seafood) निर्यात करना।

हाल ही में ‘नमो स्वच्छता अभियान’ और ‘अमृतपान अभियान’ का शुभारंभ किस राज्य में किया गया ? In which state were the ‘Namo Swachhata Abhiyan’ and ‘Amritpan Abhiyan’ launched?

  • Rajasthan
  • Maharashtra
  • Gujarat
  • Madhya Pradesh

Explanation:

  • गुजरात में ‘नमो स्वच्छता अभियान’ (Namo Swachhata Abhiyan) और ‘अमृतपान अभियान’ (Amritpan Abhiyan) का शुभारंभ किया गया।
  • नमो स्वच्छता अभियान गुजरात के 11,935 सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में चलेगा, जिसका उद्देश्य अस्पतालों को साफ, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाना है ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकें।
  • अमृतपान अभियान का उद्देश्य माताओं और छोटे बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण को सुनिश्चित करना है, जिसमें जन्म के बाद उचित स्तनपान और देखभाल के बारे में जानकारी दी जाएगी।
Current Affairs in Hindi 2026 July #6