July 2026

हाल ही में अरुणाचल प्रदेश का प्रसिद्ध ‘द्री उत्सव’ (Dree Festival) 2026 कब मनाया गया? When was the famous ‘Dree Festival’ 2026 of Arunachal Pradesh observed?

  • 3 July
  • 4 July
  • 5 July
  • 6 July

Explanation:

  • द्री उत्सव (Dree Festival) मुख्य रूप से अरुणाचल प्रदेश की **अपातनी (Apatani) जनजाति** द्वारा मनाया जाने वाला एक अत्यंत लोकप्रिय कृषि उत्सव है, जो प्रतिवर्ष **5 जुलाई** को मनाया जाता है।
  • यह त्योहार फसलों की कटाई से पहले, मुख्य रूप से धान (चावल) की खेती की सुरक्षा और अच्छी उपज के लिए देवताओं (जैसे तामू, मेती, दानी और हिईलांग) का आशीर्वाद लेने के लिए मनाया जाता है।
  • उत्सव के दौरान पारंपरिक नृत्य (जैसे दामिंडा), लोक गीत और पारंपरिक व्यंजनों (जैसे चावल से बनी स्थानीय वाइन और बांस के व्यंजन) का आनंद लिया जाता है।

हाल ही में केइको फुजिमोरी आधिकारिक तौर पर किस देश की राष्ट्रपति चुनी गई है? Keiko Fujimori has been officially elected as the President of which country?

  • इकाडोर /Ecuador
  • चिली Chile
  • कंबोडिया/ Cambodia
  • पेरू /Peru

Explanation:

  • केइको फुजिमोरी ने पेरू में राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है।
  • पेरू की राजधानी लीमा (Lima) और मुद्रा सोल (Sol) है।
  • पेरू ने अमेज़न की बिना डंक वाली मधुमक्खियों को दुनिया में पहली बार कानूनी अधिकार दिया है।

हाल ही में तीजन बाई का निधन हुआ, इनका संबंध किस लोककला से था? Tijan Bai has passed away; with which folk art form was she associated?

  • लंगा गायकी/ Langa singing
  • पंडवानी गायकी/ Pandvani singing
  • झूमुर गायकी /Jhumur singing
  • लावणी गायकी /Lavani singing

Explanation:

  • तीजन बाई छत्तीसगढ़ की लोक कला ‘पंडवानी’ की प्रसिद्ध कलाकार थीं।
  • पंडवानी छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोक गायन शैली है, जिसमें महाभारत की कहानियों को गीत, अभिनय और संगीत के माध्यम से सुनाया जाता है।
  • उन्हें 1988 में पद्म श्री, 2003 में पद्म भूषण और 2019 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
  • वे ‘कापालिक शैली’ की सबसे प्रसिद्ध कलाकार थीं, जिसमें कलाकार हाथ में तंबूरा लेकर खड़े होकर अभिनय, संवाद और गायन के साथ कथा प्रस्तुत करता है।

हाल ही में वैभव सूर्यवंशी 15 साल की उम्र में भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा पुरुष खिलाड़ी बने हैं, इससे पहले यह रिकॉर्ड किसके नाम था? Vaibhav Suryavanshi has become the youngest male player to make his debut for India at the age of 15; who held this record previously?

  • रोहित शर्मा /Rohit Sharma
  • विराट कोहली/ Virat Kohli
  • सचिन तेंदुलकर/ Sachin Tendulkar
  • महेंद्र सिंह धोनी /Mahendra Singh Dhoni

Explanation:

  • वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा पुरुष खिलाड़ी का रिकॉर्ड बनाया है।
  • इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था।
  • सचिन तेंदुलकर ने 16 साल की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया था।

हाल ही में नेमार ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है, वे किस देश के खिलाड़ी हैं? Neymar has announced his retirement from international football; which country does he play for?

  • Argentina
  • Brazil
  • Norway
  • USA

Explanation:

  • ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार ने 2026 फीफा विश्व कप में ब्राजील की हार के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की है।
  • उन्होंने 16 साल (2010–2026) तक ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के लिए खेला।
  • नेमार ब्राजील के पुरुष फुटबॉल इतिहास के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं (130 मैचों में 80 गोल)।

हाल ही में चर्चा में रही भारत की सबसे बड़ी रेल टनल बोरिंग मशीन का संबंध किस परियोजना से है? With which project is India’s largest rail tunnel boring machine— which has been in the news—associated?

  • जोजिला टनल/ Zojila Tunnel
  • मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट / Mumbai-Ahmedabad Bullet Train Project
  • जेड-मोर टनल/ Z-Morh Tunnel
  • मुंबई मेट्रो परियोजना /Mumbai Metro Project

Explanation:

  • मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए मुंबई के विक्रोली में सुरंग बनाने का काम शुरू हो गया है, जिसमें भारत की सबसे बड़ी टनल बोरिंग मशीन (TBM) का इस्तेमाल हो रहा है।
  • यह मशीन 96 मीटर लंबी, 13.6 मीटर चौड़ी और लगभग 3,100 टन वजनी है।
  • बुलेट ट्रेन 508 किमी लंबे मार्ग पर 320 किमी/घंटा की गति से चलेगी, जिससे 6-7 घंटे का सफर घटकर लगभग 2 घंटे 7 मिनट रह जाएगा।

हाल ही में भारत की 24वीं तेल रिफाइनरी का उद्घाटन कहाँ हुआ है? Where has India’s 24th oil refinery been inaugurated?

  • West Bengal
  • Maharashtra
  • Gujarat
  • Rajasthan

Explanation:

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) का उद्घाटन किया है।
  • यह देश की 24वीं और राजस्थान की पहली तेल रिफाइनरी है, जिसकी कुल लागत ₹79,459 करोड़ है।
  • इसकी क्षमता 9 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष (9 MMPTA) है।
  • यह पिछले लगभग 10 वर्षों में भारत की पहली ग्रीनफील्ड (नई जगह पर बनी) रिफाइनरी है।
  • भारत अभी एशिया का दूसरा सबसे बड़ा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रिफाइनिंग देश है।

हाल ही में उपभोक्ता संरक्षण कानून एवं नीति पर अंतरसरकारी विशेषज्ञ समूह (IGE) का 9वां सत्र किस शहर में आयोजित किया गया? In which city was the 9th session of the Intergovernmental Group of Experts (IGE) on Consumer Protection Law and Policy held?

  • Paris
  • Vienna
  • Geneva
  • New York

Explanation:

  • UNCTAD के IGE (Intergovernmental Group of Experts) का 9वां सत्र 6-8 जुलाई 2026 को पैलेस डे नेशंस, जिनेवा (स्विट्जरलैंड) में आयोजित किया गया।
  • भारत पहली बार इस सत्र की अध्यक्षता कर रहा है, भारत की ओर से निधि खरे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी।
  • IGE एक अंतरराष्ट्रीय मंच है जहाँ विभिन्न देशों के अधिकारी उपभोक्ताओं के अधिकारों की बेहतर सुरक्षा पर चर्चा करते हैं।
  • UNCTAD का मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है (स्थापना: 30 दिसंबर 1964)।

हाल ही में विश्व जूनोसिस दिवस 2026 कब मनाया गया? When was World Zoonoses Day 2026 observed?

  • 7 July
  • 6 July
  • 5 July
  • 4 July

Explanation:

  • विश्व जूनोसिस दिवस (World Zoonoses Day) प्रतिवर्ष 6 जुलाई को मनाया जाता है।
  • यह दिन फ्रांसीसी जीवविज्ञानी लुई पाश्चर द्वारा 6 जुलाई 1885 को पहली बार रेबीज वैक्सीन के सफल परीक्षण की याद में मनाया जाता है।
  • जूनोसिस वे बीमारियाँ हैं जो जानवरों से मनुष्यों में फैलती हैं (जैसे रेबीज, एवियन फ्लू, COVID-19)।

हाल ही में भारत के ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ने किसके विरुद्ध ‘Qdenga वैक्सीन’ को मंजूरी दी है? Against which disease has the Drugs Controller General of India approved the ‘Qdenga vaccine’?

  • टीबी /TB
  • डेंगू /Dengue
  • मलेरिया/ Malaria
  • चिकनगुनिया /Chikungunya

Explanation:

  • भारत के ड्रग्स कंट्रोलर जनरल (DCGI) ने डेंगू के लिए ‘Qdenga वैक्सीन’ को मंजूरी दी है।
  • यह वैक्सीन जापानी कंपनी Takeda द्वारा विकसित की गई है।
  • डेंगू एक मच्छर जनित वायरल बीमारी है, जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) दुनिया की सबसे तेजी से फैलने वाली मच्छर जनित बीमारियों में से एक मानता है।
Current Affairs in Hindi 2026 July #7