gi tag
हाल ही में हरियाणा का पहला फल कौन-सा है जिसे GI टैग प्राप्त हुआ है?
- सिरसा किन्नू / Sirsa Kinnow
Explanation:
- हरियाणा के सिरसा में उगने वाला किन्नू (Sirsa Kinnow) GI टैग प्राप्त करने वाला हरियाणा का पहला फल बन गया है।
- GI (Geographical Indication) टैग किसी उत्पाद को किसी निश्चित क्षेत्र से जुड़ी विशिष्ट विशेषताओं के लिए दिया जाता है।
- GI पंजीकरण 10 वर्ष की अवधि के लिए वैध होता है।
- Geographical Indications Registry, चेन्नई में स्थित है और यह वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय (Ministry of Commerce & Industry) के तहत काम करती है।
- भारत सरकार ने 2030 तक 10,000 GI टैग का लक्ष्य रखा है।
ranking
विश्व बैंक के अनुसार भारत वर्तमान में किस आय वर्ग में आता है?
- Lower-Middle Income
Explanation:
- 2025 के आंकड़ों के आधार पर 2026 का नया वर्गीकरण जारी किया गया है।
- भारत की प्रति व्यक्ति GNI 2,760 डॉलर रही, इसलिए भारत निम्न-मध्यम आय (Lower-Middle Income) श्रेणी में बना हुआ है।
- आय वर्ग: निम्न आय (1,175 डॉलर या उससे कम), निम्न-मध्यम आय (1,176–4,635 डॉलर), उच्च-मध्यम आय (4,636–14,375 डॉलर), उच्च आय (14,375 डॉलर से अधिक)।
- उच्च-मध्यम आय में पहुँचने वाले राज्य: दिल्ली, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, गुजरात।
- सबसे कम आय वाले बड़े राज्य: बिहार (984 डॉलर), उत्तर प्रदेश (1,403 डॉलर), झारखंड (1,470 डॉलर)।
हाल ही में ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 में भारत के पासपोर्ट को कौनसा स्थान मिला है?
- 125वाँ
Explanation:
- ग्लोबल सिटीजन सॉल्यूशंस ने ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 जारी किया है, जिसमें भारत 197 देशों में 125वें स्थान पर रहा है।
- पिछले साल (2025) भारत 124वें स्थान पर था, यानी इस साल रैंक 1 स्थान नीचे खिसक गई।
- ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स बताता है कि किसी देश का पासपोर्ट कितना मजबूत (Powerful) है।
- 26 देशों में भारतीय नागरिक वीजा-फ्री या Visa-on-Arrival से जा सकते हैं।
- सबसे मजबूत पासपोर्ट: स्वीडन, सबसे कमजोर पासपोर्ट: अफगानिस्तान।
sport
हाल ही में महिला टी20 विश्व कप 2026 का खिताब किसने जीता?
- Australia
Explanation:
- महिला टी20 विश्व कप 2026 (10वाँ संस्करण) 12 जून से 5 जुलाई 2026 तक इंग्लैंड और वेल्स में आयोजित हुआ, जिसका फाइनल Lord’s Cricket Ground में खेला गया।
- ऑस्ट्रेलिया ने 7वीं बार यह खिताब जीता, फाइनल में इंग्लैंड को हराया।
- Player of the series – Beth Mooney (Australia)।
summit
हाल ही में BRICS की एंटी-ड्रग एजेंसियों के प्रमुखों की मीटिंग कहाँ हुई है?
- Guwahati
Explanation:
- BRICS एंटी-ड्रग एजेंसियों की बैठक 6–7 जुलाई 2026 को गुवाहाटी, असम में हुई।
- इसका उद्देश्य नशे (Drugs) की तस्करी और उससे जुड़े अंतरराष्ट्रीय अपराधों को मिलकर रोकना था।
- 7-8 जुलाई 2026 को केरल के कोच्चि में BRICS महिला कार्य समूह (Women’s Working Group) की दो दिवसीय बैठक भी हुई।
- BRICS का 18वाँ शिखर सम्मेलन 2026 में भारत में होगा (भारत चौथी बार BRICS की अध्यक्षता कर रहा है) और थीम है: “Building for resilience, innovation, collaboration and sustainability”।
tech
हाल ही में ISRO ने गगनयान मिशन के लिए पहला SOLVE ग्राउंड टेस्ट कहाँ किया है?
- Andhra Pradesh
Explanation:
- ISRO ने 3 जुलाई 2026 को Satish Dhawan Space Centre, श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश) में SOLVE (Sub-Orbital Launch Vehicle for Experiments) के ठोस रॉकेट मोटर का पहला सफल ग्राउंड टेस्ट किया।
- SOLVE का काम गगनयान मिशन के क्रू मॉड्यूल (जहाँ अंतरिक्ष यात्री बैठेंगे) की सुरक्षित वापसी की जांच करना है।
- यह क्रू मॉड्यूल को 10–17 किमी की ऊँचाई तक ले जाता है, जहाँ पहुँचकर मॉड्यूल रॉकेट से अलग हो जाता है और 10 पैराशूट खुलते हैं जो मॉड्यूल को सुरक्षित रूप से समुद्र में उतारते हैं।
- गगनयान भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन है, जिसमें 3 भारतीय अंतरिक्ष यात्री (Vyomnauts) को लगभग 400 किमी ऊँचाई पर 3 दिन के लिए भेजा जाएगा।
state
हाल ही में सरकारी स्कूलों को आधुनिक बनाने के लिए ‘मिशन कायाकल्प’ किसने शुरू किया है?
- Delhi
Explanation:
- दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों को आधुनिक बनाने के लिए ‘मिशन कायाकल्प’ (Mission Kayakalp) शुरू किया है।
- दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta (4th महिला CM) हैं और Lt. Governor तरनजीत सिंह संधू हैं।
- दिल्ली में राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्यपथ कर दिया गया है।
हाल ही में गुजरात के पहले हवा से भरे (Inflatable) रबर बांध किस देश की तकनीक से बनाए जा रहे हैं?
- South Korea
Explanation:
- गुजरात में पहली बार दक्षिण कोरिया की तकनीक से बने हवा से भरने वाले (Inflatable) रबर बांध बनाए जा रहे हैं।
- इनका उद्देश्य पानी बचाना, सिंचाई बढ़ाना, भूजल रिचार्ज करना और बाढ़ को नियंत्रित करना है।
- रबर बांध लचीला (Flexible) होता है – पानी रोकने पर हवा भरकर ऊंचा किया जाता है और बाढ़ आने पर हवा निकालकर पानी को आगे बढ़ने दिया जाता है।
- ये बांध राजवासना (छोटा उदेपुर, हेरान नदी) और पथकवाडी (तापी, अंबिका नदी) में बन रहे हैं।
- रबर ब्लैडर दक्षिण कोरिया से मंगाए गए हैं, जिनकी मोटाई 18–32 मिमी है और ये लगभग 30 वर्ष तक चल सकते हैं।
tech
हाल ही में किस देश में पीसकीपिंग मिशन के लिए 651 इंडियन आर्मी के जवानों को UN मेडल से सम्मानित किया गया है?
- DR Congo
Explanation:
- 651 भारतीय सैनिकों को DR कांगो (कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य) में MONUSCO (United Nations Organization Stabilization Mission in the Democratic Republic of the Congo) शांति मिशन में बेहतरीन सेवा देने के लिए UN पदक दिया गया।
- भारत 2005 से इस मिशन में सैनिक भेज रहा है और सबसे बड़े योगदान देने वाले देशों में शामिल है।
- वर्तमान में भारत 9 संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में 4,200 से अधिक सैन्य और पुलिस कर्मियों को तैनात किए हुए है।
- संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में अब तक लगभग 180 भारतीय शांति सैनिक शहीद हो चुके हैं, जो किसी भी सैनिक योगदान देने वाले देश में सबसे अधिक है।
appoint
हाल ही में भारत ने उत्तर कोरिया में अपना नया राजदूत किसे नियुक्त किया है?
- संजीव जैन / Sanjeev Jain
Explanation:
- भारत सरकार ने IFS (Indian Foreign Service) अधिकारी संजीव जैन को उत्तर कोरिया का नया भारतीय राजदूत नियुक्त किया है।
